LATEST NEWS

अभी अफगानिस्तान के लिए बंद नहीं हुए हैं सेमीफाइनल की रास्ते, जानें क्या है ग्रुप बी का पूरा सिनेरियो

लाहौर  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप बी का सिनेरियो रोमांचक हो गया है। ग्रुप बी का लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस ग्रुप में से सेमीफाइनल में दूसरी टीम कौन होगी इसका फैसला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। इंग्लैंड की टीम लगातार 2 मैच हारकर सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो चुकी है। इसके अलावा अफगानिस्तान की टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह आखिरी लीग मुकाबला था। अफगानिस्तान को उसके पहले मैच में हार मिली थी। उसने अपने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 हराकर 2 अंक हासिल किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद उसे एक और अंक मिले। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ग्रुप बी का अब नया सिनेरियो। ऑस्ट्रेलिया के बाद ग्रुप से सेमीफाइनल में कौन? ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। हालांकि, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका दोनों के पास नॉकआउट में पहुंचने का रास्ता अभी भी खुला हुआ है। अफगानिस्तान के तीन मैचों में तीन अंक है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 2 मैच में तीन अंक हासिल की है। साउथ अफ्रीकी टी का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के साथ है। ऐसे मे अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला निर्णायक हो जाएगा। यहां पर सिनेरियो ये बन रहा है कि इंग्लैं की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती तो अफगानिस्तान के लिए एक मौका बनेगा। क्योंकि फिर दोनों टीमें 3-3 अंक की बराबरी पर आ जाएगी। हालांकि, अफगानिस्तान के लिए दिक्कत ये है कि वह रन रेट के मामले में साउथ अफ्रीका से नीचे थे। ऐसी परिस्थिति में अफगानिस्तान चाहेगी कि इंग्लैंड साउथ अफ्रीका को एक बड़े अंतर से हराए। ऐसा होता है तो फिर एक उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक मौका रहेगा। अफगानिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने पर दक्षिण अफ्रीका को कम से कम 207 रनों से हराना होगा. अगर वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हैं, तो उन्हें 11.1 ओवरों के भीतर लक्ष्य हासिल करना होगा (दोनों मामलों में पहली पारी का कुल स्कोर 300 रन माना जाता है). अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. अफगानी टीम ने 50 ओवर में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य मिला. ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे. लेकिन तभी मैच में बारिश आ गई और मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो पाया. इसके बाद मैच का रिजल्ट नहीं निकल पाया और दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा.

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की 175वीं वर्षगांठ पर शहर में होगा वॉकथॉन का आयोजन

भोपाल भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) की 175वीं वर्षगांठ के अवसर पर GSI द्वारा 02 मार्च 2025 सुबह 7:00 बजे 3.0 किलोमीटर की वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है जो बिठ्ठल मार्केट से कैम्पियन स्कूल होते हुए मनीषा मार्केट रोड से वापस होगी व बिठ्ठल मार्किट पर समाप्त होगी। इस वॉकथॉन में रजिस्ट्रेशन के लिए  QR कोड के माध्यम से पंजीकृत कराया जा सकता है।  श्री विजय दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे । भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), वर्ष 2025 में अपनी 175वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस 175वीं वर्षगांठ के अवसर पर, GSI का भारत के प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और आपदा तैयारियों में अत्यधिक प्रभाव रहा है, जो राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक है। GSI के निरंतर प्रयासों ने कई नीतियों और रणनीतियों को आकार दिया है, जो आज भी देश के लाभ में योगदान दे रही हैं, और इसे एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भूविज्ञान संस्था के रूप में स्थापित किया है। यह 175वीं वर्षगांठ न केवल GSI के समृद्ध इतिहास को दर्शाती है, बल्कि इसके भविष्य के प्रति भी प्रतिबद्धता को व्यक्त करती है, जो भारत के वैज्ञानिक और सामाजिक-आर्थिक विकास में निरंतर योगदान करता रहेगा। 175 वर्षों के इस मील के पत्थर पर, GSI भूविज्ञान के क्षेत्र में उन्नति, संसाधन विकास की स्थिरता, और भारतभर में समुदायों की सुरक्षा में अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखे हुए है।

केवायसी प्रक्रिया में अब तक 06 लाख 73 हजार 534 उपभोक्ताओं ने सफलतापूर्वक केवायसी कराया

भोपाल राज्य की लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को ईकेवायसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप से भी ईकेवायसी करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध “उपाय” ऐप डाउनलोड कर बिजली उपभोक्ता समग्र केवायसी में अपना उपभोक्ता क्रमांक एवं समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर केवायसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। केवायसी प्रक्रिया में अब तक 06 लाख 73 हजार 534 उपभोक्ताओं ने सफलतापूर्वक केवायसी करा ली है। कंपनी ने बताया है कि नर्मदापुरम ग्रामीण क्षेत्र में 71 हजार 940, बैतूल ग्रामीण में 91 हजार 012, राजगढ़ ग्रामीण में 51 हजार 223, शहर वृत्त भोपाल में 61 हजार 271, भोपाल ग्रामीण में 38 हजार 656, गुना ग्रामीण में 32 हजार 353, विदिशा ग्रामीण में 49 हजार 230, सीहोर ग्रामीण में 24 हजार 130, ग्वालियर ग्रामीण में 21 हजार 086, शहर वृत्त ग्वालियर में 46 हजार 642, अशोकनगर ग्रामीण में 25 हजार 737, दतिया ग्रामीण में 25 हजार 233, रायसेन ग्रामीण में 44 हजार 009, शिवपुरी ग्रामीण में 25 हजार 791, हरदा ग्रामीण में 20 हजार 964, श्योपुर ग्रामीण में 09 हजार 652, मुरैना ग्रामीण में 23 हजार 730 एवं भिण्ड ग्रामीण में 10 हजार 875 बिजली उपभोक्ताओं की केवायसी की गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्य क्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी व्यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकार्ड में अपडेट करने के लिए नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी द्वारा नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया के तहत बिजली उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता इत्यादि की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया से बिजली उपभोक्ताओं को जहां राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के माध्यम से सुनिश्चित किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही केवायसी से वास्तविक उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन एवं उनके भार की स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे कंपनी कार्य क्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के भविष्य में विस्तार की योजना बनाने में आसानी होगी। केवायसी होने से कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सही पहचान और मोबाइल नंबर को सटीक रूप से टैग करने में मदद मिलेगी, जिससे कंपनी की सेवाओं का सुचारू संचालन  

01 मार्च 2025 का राशिफल: मेष, कर्क, तुला, कुंभ वालों की स्थिति आज तनावपूर्ण हो सकती है

मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। बातचीत में भी संतुलित रहें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। मित्र से किसी नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मिथुन राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। कर्क राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। सिंह राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में कुछ सुस्ती भी देखने को मिल सकती है। कारोबार के लिए विदेश जाना भी हो सकता है। तुला राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मकर राशि वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ विदेश भी जा सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता का सान्निध्य मिलेगा। अति उत्साही होने से बचें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय में भी कमी आ सकती है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी।

भारत में हर साल कम से कम 35-40 सैन्य विमानों के निर्माण की आवश्यकता, लक्ष्य को पूरा करना असंभव नहीं: वायुसेना चीफ

नई दिल्ली एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा विनिर्माण के लिए स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि भारत में हर साल कम से कम 35-40 सैन्य विमानों के निर्माण की आवश्यकता है और इस लक्ष्य को पूरा करना असंभव नहीं है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना स्वदेशी प्रणाली को प्राथमिकता देगी, भले ही वह थोड़ा कम प्रदर्शन करे। शुक्रवार को यहां ‘भारत 2047: युद्ध में आत्मनिर्भर’ विषय पर आयोजित चाणक्य डायलॉग्स कॉन्क्लेव में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वायुसेना की पहली प्राथमिकता ऐसे सैन्य विमानों का निर्माण करना है जो स्वदेशी हो। स्वदेशी प्रणाली पर दें जोर वायुसेना प्रमुख ने जोर देते हुए कहा कि इस बात को लेकर मेरा दृष्टिकोण पूरी तरह से स्पष्ट है और मैं बिल्कुल आश्वस्त हूं कि भले ही स्वदेशी प्रणाली का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम हो। अगर यह विश्व बाजार में उपलब्ध प्रणाली का 90 प्रतिशत या 85 प्रतिशत हो तो भी हम स्वदेशी प्रणाली पर ही जोर देंगे। उन्होंने कहा कि इसकी वजह यह है कि केवल यही एकमात्र तरीका है जिससे हम अपनी रक्षा की दृष्टि से आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वायुसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि स्वदेशी प्रणाली रातोंरात विकसित नहीं की जा सकती है। इसमें समय लगेगा और इसे समर्थन की भी आवश्यकता होगी। इसके लिए भारतीय वायु सेना किसी भी अनुसंधान एवं विकास परियोजना के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हर साल भारत को बनाने होंगे कम से कम 40 लड़ाकू विमान वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत को हर साल कम से कम 35- 40 लड़ाकू विमान बनाने की क्षमता विकसित करने की जरूरत है ताकि पुराने हो रहे बेड़े को बदलने की जरूरतें पूरी की जा सकें। मेरा मानना है कि ये क्षमताएं रातों-रात नहीं आ सकतीं। लेकिन, हमें खुद को इस दिशा में आगे बढ़ाना होगा। अब हल्के लड़ाकू विमान एमके1ए के निर्माण की तरह हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वादा किया है कि अगले साल से हम हर साल 24 विमान बनाएंगे। साथ ही कुछ सुखोई या कुछ अन्य विमान का भी निर्माण किया जाएगा। मेक इन इंडिया पर रहेगा जोर उन्होंने कहा कि हम अकेले एचएएल द्वारा हर साल संभवत: 30 विमानों के निर्माण की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैन्य विमान निर्माण के लिए अगर कोई निजी उद्योग ‘मेक इन इंडिया’ के तहत सामने आता है तो हम उनकी तरफ से भी हर साल शायद 12-18 विमान के निर्माण की उम्मीद कर सकते हैं। धीरे-धीरे हम उस संख्या तक पहुंच रहे हैं और इसे हासिल करना भी संभव है। उन्होंने लंबे युद्ध लड़ने के लिए घरेलू रक्षा उपकरणों के महत्व पर भी जोर दिया।एआइ जैसी तकनीकों के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना स्वचालन (आटोमेशन) के साथ बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। मुझे लगता है कि हम सभी एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्वचालन जैसी तकनीकों की उपयोगिता से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में इन तकनीकों की खूब चर्चा हो रही है। इसलिए हम भी सकारात्मक रूप से इस दिशा में काम कर रहे हैं। बहुत सारी प्रणालियां स्वचालित हो गई हैं। बहुत सारे पूर्वानुमान स्वचालित हो गए हैं। इनकी बदौलत न केवल हमारा कीमती समय बच रहा है, अपितु यह हमें कुशल समाधान भी दे रहा है।  

सुकमा में सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर एक नक्सली दंपति सहित 7 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 सुकमा बस्तर में लगातार नक्सली संगठन को झटका लग रहा. सुकमा क्षेत्र में पीएलजीए बटालियन नंबर एक में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित 7 हार्डकोर नक्सलियों ने फिर आत्मसमर्पण किया है. इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर शासन ने कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. छत्तीसगढ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति व “नियद नेला नोर योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इनमें 2 पुरुष एवं 01 महिला नक्सली पर 08-08 लाख, 01 महिला एवं 03 पुरुष पर 02 लाख, कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था. नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल सुकमा टीम, थाना दोरापाल एवं सीआरपीएफ 131, 241 वाहिनी की अहम भूमिका रही.

मुझे विश्वास है कि आईएमईसी वैश्विक वाणिज्य, विकास और समृद्धि के लिए एक शक्ति के रूप में काम करेगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष और कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की भारत यात्रा को ‘अभूतपूर्व’ बताया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ की बहुआयामी साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “यह न केवल यूरोपीय आयोग की भारत की पहली यात्रा है, बल्कि यह किसी एक देश में यूरोपीय आयोग की पहली व्यापक भागीदारी भी है। इसके अलावा, यह आयोग की अपने नए कार्यकाल की पहली यात्राओं में से एक है।” यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स के साथ, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार दोपहर नई दिल्ली पहुंची थी। यह ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की पहली भारत यात्रा है। साथ ही दिसंबर 2024 में कार्यभार संभालने वाले नए कमिश्नर्स की यूरोप के बाहर पहली यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा, “निवेश संरक्षण और जीआई (भौगोलिक संकेत) समझौते सहित निवेश ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा हुई। हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में एक विश्वसनीय और मजबूत निवेश ढांचे पर जोर दिया। हमारी साझा प्रतिबद्धता में सेमीकंडक्टर, एआई और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सहयोग शामिल है। दोनों पक्षों के बीच भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर भी व्यापक चर्चा हुई। इसकी घोषणा सितंबर 2023 में भारत में आयोजित जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी। आईएमईसी में दो अलग-अलग गलियारे शामिल हैं – [भारत को खाड़ी क्षेत्र से जोड़ने वाला पूर्वी गलियारा और खाड़ी को यूरोप से जोड़ने वाला उत्तरी गलियारा]। इसका उद्देश्य दक्षता बढ़ाना, लागत कम करना, क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना, व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाना, रोजगार पैदा करना, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आईएमईसी वैश्विक वाणिज्य, सतत विकास और समृद्धि के लिए एक प्रेरक शक्ति के रूप में काम करेगा। रक्षा और सुरक्षा मामलों पर हमारा बढ़ता सहयोग आपसी विश्वास को दर्शाता है। हम साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करेंगे।”

रेल मंत्रालय ने अगले दो साल में 50 अमृत भारत 2.0 ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा, तीसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात जल्द

चेन्नई भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर दी है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) अगले महीने एक और अमृत भारत ट्रेन डिलीवर करने वाली है। यह नई ट्रेन मौजूदा अमृत भारत ट्रेनसेट का मॉडर्न वैरिएंट होगी। मालूम हो कि रेल मंत्रालय ने अगले दो साल में 50 अमृत भारत 2.0 ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में तेजी से काम जारी है। अमृत भारत ट्रेन निम्न आय और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अमृत भारत 2.0 लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को सस्ती सेवा मुहैया कराती है। साथ ही, यात्री इसमें मिलने वाली सुविधाओं से काफी प्रभावित होते हैं। अमृत भारत ट्रेन 2023 में लॉन्च की गई थी । यह लंबी दूरी की यात्रा को आसानी से कवर करती है। इसमें 2 प्रकार के डिब्बे लगे होते हैं। पहला स्लीपर क्लास, जो कि आरक्षित यात्रियों के होता है। दूसरा जनरल क्लास, जो कि अनारक्षित यात्रियों के लिए है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर रेलवे अधिकारी ने बताया कि आईसीएफ मार्च में अमृत भारत ट्रेनसेट की तीसरी रेक का निर्माण और डिलीवरी पूरा करेगा। तीसरी अमृत भारत रेक का पेंट्री कार आईसीएफ के फर्निशिंग सेक्शन में वायरिंग और फिटमेंट कार्य से गुजर रहा है। इस रेक की डिलीवरी अगले 15-20 दिनों में हो सकती है। जानें अमृत भारत ट्रेन 2.0 की खासियत बता दें कि अमृत भारत ट्रेन 2.0 में 22 कोच-रेक फॉर्मेशन है, जिसमें दोनों छोर पर लोकोमोटिव हैं। ट्रेन में Loco+1 LSLRD+5 LWS+4 LWSCN+1 LWCD+4 LWSCN +6 LWS +1 LSLRD+ Loco का फॉर्मेशन होगा। इससे पहले, अमृत भारत ट्रेन 1.0 में भी 22 कोच फॉर्मेशन था, लेकिन उसमें Loco+ 1 LSLRD+ 4 LWS+12 LWSCN+4 LWS+ 1 LSLRD+ Loco का फॉर्मेशन था। अमृत भारत ट्रेन 2.0 को पुश-पुल तकनीक के साथ बनाया गया है, जो कुशल यात्रा के लिए है। इस ट्रेन की गति 130 किमी प्रति घंटे तक होगी। ट्रेन में हाई एक्सीलरेशन के लिए दोनों छोर पर लोकोमोटिव के साथ पुश-पुल ऑपरेशन के लिए कंट्रोल कपलर होंगे। ट्रेन में झटके मुक्त यात्रा और आसान कनेक्शन के लिए सेमी-ऑटोमैटिक कपलर भी होंगे।

पीएम मोदी की डिग्री से जुड़े अपने रिकॉर्ड अदालत को दिखाने के लिए तैयार: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े अपने रिकॉर्ड अदालत को दिखाने के लिए तैयार है, लेकिन इसे सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता के समक्ष पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील दी, जिसके बाद अदालत ने विश्वविद्यालय की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के आदेश को चुनौती दी गई थी। इस आदेश में प्रधानमंत्री की स्नातक डिग्री से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने को कहा गया था। “हमें कुछ छिपाने की जरूरत नहीं” मेहता ने अदालत में कहा, “DU को अदालत के समक्ष रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड को किसी अजनबी के निरीक्षण के लिए नहीं रखा जा सकता।” उन्होंने दलील दी कि CIC का आदेश खारिज किया जाना चाहिए क्योंकि “निजता का अधिकार” जनता के “जानने के अधिकार” से ऊपर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि RTI आवेदन एक ऐसे व्यक्ति ने दायर किया था जिसने प्रधानमंत्री के छात्र रहने के दौरान की डिग्री मांगी थी। मेहता ने अदालत को बताया, “हमारे पास वर्षवार रिकॉर्ड उपलब्ध है। 1978 में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री दी गई थी।” RTI के जरिए डिग्री की जानकारी मांगने का मामला दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता नीरज ने एक याचिका दायर कर 1978 में परीक्षा देने वाले सभी छात्रों की जानकारी मांगी थी। इस पर CIC ने 21 दिसंबर 2016 को एक आदेश जारी कर 1978 में BA परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के रिकॉर्ड की जांच की अनुमति दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उसी वर्ष परीक्षा दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने 23 जनवरी 2017 को इस आदेश पर रोक लगा दी थी। “RTI का दुरुपयोग न हो” गुरुवार को सुनवाई के दौरान, मेहता ने तर्क दिया कि जानने का अधिकार “बिना किसी सीमा” का नहीं है और व्यक्तिगत जानकारी, जो जनहित से जुड़ी नहीं है, उसे उजागर नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगाह किया कि RTI कानून का “कार्यकर्ताओं” द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है और अगर इस मामले में जानकारी सार्वजनिक कर दी गई तो विश्वविद्यालय को लाखों छात्रों की जानकारी से जुड़े आरटीआई आवेदनों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि RTI कानून “मुफ्त में बैठे लोगों” के लिए नहीं है जो केवल अपनी “जिज्ञासा शांत करने” या “दूसरों को शर्मिंदा करने” के लिए इसका उपयोग करते हैं। अब इस मामले में हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है।

भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर तिमाही में 6.2% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, सरकार ने जारी किए आंकड़े

नई दिल्ली भारतीय अर्थव्यवस्था अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ी है। एक साल पहले की समान अवधि में वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 9.2 प्रतिशत थी। ₹11.70 लाख करोड़ है राजकोषीय घाटा अप्रैल से जनवरी के दौरान भारत का राजकोषीय घाटा ₹11.70 लाख करोड़ रहा, जो वार्षिक लक्ष्य का 74.5% है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 63.6% पर था। सरकार की योजना चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को घटाकर जीडीपी का 4.8% करने की है, जो पिछले वर्ष 5.6% से कम है।

दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे पर आई सीएजी की रिपोर्ट में फंड का कम इस्तेमाल और कोरोना कुप्रबंधन को उजागर किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की, जिसमें कई तरह की खामियों को उजागर किया है। दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे पर आई सीएजी की रिपोर्ट में फंड का कम इस्तेमाल और कोरोना महामारी के कुप्रबंधन को उजागर किया गया है। 255 पन्नों की इस रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां हैं, जिनमें स्टाफ की कमी, दवाओं की अनुपलब्धता, अधूरी स्वास्थ्य परियोजनाएं और वित्तीय कुप्रबंधन शामिल हैं। 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए इस ऑडिट रिपोर्ट में कोरोना महामारी से निपटने के इंतजाम और मोहल्ला क्लीनिक को लेकर कई अहम बातें हैं।

IPL के दौरान ही होगी पाकिस्तान सुपर लीग, लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का 10वां टूर्नामेंट 11 अप्रैल से शुरू होगा जिसका पहला मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गत चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड और 2 बार के चैंपियन लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जाएगा। लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें 2 एलिमिनेटर और 18 मई को होने वाला फाइनल शामिल है। पीएसएल कार्यक्रम की पुष्टि का मतलब है कि इसका आयोजन अधिक आकर्षक और धनाढ्य लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान किया जाएगा। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। पीएसएल में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को क्वालीफायर एक सहित 11 मैच होंगे। कराची का नेशनल बैंक स्टेडियम और मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम प्रत्येक पांच पांच मैचों की मेजबानी करेंगे। पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि हम एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग के ऐतिहासिक 10वें संस्करण के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। इस साल के टूर्नामेंट में प्रशंसक न केवल हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को देखेंगे, बल्कि 4 प्रमुख शहरों-कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी में 34 हाई-ऑक्टेन मैच भी देखेंगे। पीएसएल की पहुंच बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, हमें टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले पेशावर में एक प्रदर्शनी मैच की मेजबानी करने में खुशी हो रही है, जो खेल के प्रति गहरे प्रेम वाले शहर पेशावर में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए समर्पित हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में लीग में कुछ लुभावनी प्रतियोगिताएं देखी हैं।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शक्तिशाली बम विस्फोट, कम से कम 5 लोगों की मौत

इस्लामाबाद पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह घटना रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले घटी है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल राशिद ने बताया कि यह विस्फोट खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अकोरा खटख जिले में हुआ। यह मस्जिद एक प्रो-तालिबान मदरसे, जामिया हक्कानिया के भीतर स्थित थी। घटना की जांच जारी पुलिस के अनुसार, विस्फोट के बाद मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जिस मदरसे में धमाका हुआ, उसे अफगान तालिबान से जुड़ा माना जाता है। इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि हमले के पीछे आतंकवादी संगठनों की साजिश हो सकती है। रमजान से पहले हमला यह बम धमाका ऐसे समय में हुआ है जब मुस्लिम समुदाय रमजान की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान का महीना शनिवार या रविवार से शुरू हो सकता है, जो चांद दिखने पर निर्भर करेगा।

माइनिंग अधिकारी खुशबू वर्मा भीड़ में फंसी, खड़ी पनडुब्बी पर कार्रवाई करने पहुंची , तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर टीम को लौटाया

सीहोर  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में ग्रामीणों ने एक खनिज अधिकारी को बंधक बना लिया है। खनिज अधिकारी छिदगांव स्थित काछी में कार्रवाई करने पहुंची थीं। उन्हें सूचना मिली थी कि खलिहान में पनडुब्बी खड़ी है। उसी को जब्त करने वह अमले के साथ पहुंचीं। इस दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मैडम को घेर लिया। सूचना के बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर खनिज अधिकारी को भीड़ से निकाला है। लौट गई टीम दरअसल, नर्मदा किनारे छिदगांव में खनिज विभाग का अमला कार्रवाई के लिए पहुंचा था। खनिज इंस्पेक्टर खुशबू वर्मा की नजर खेत में खड़ी पनडुब्बी पर पड़ी, जिस पर वह कार्रवाई करने लगी। खेत में खड़ी पनडुब्बी पर कार्रवाई से ग्रामीण नाराज हो गए और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान भीड़ के बीच खनिज अधिकारी फंस गईं। सूचना के बाद तहसीलदार पहुंचे सूचना के बाद भेरूंदा के तहसीलदार सौरभ शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि पनडुब्बी खलिहान में पिछले 6 महीने से खड़ी है। इसके बाद भी खनिज इंस्पेक्टर के द्वारा इस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तहसीलदार ने ग्रामीणों से बात की। इसके बाद खनिज विभाग के अमल को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, इसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मामले को लेकर तहसीलदार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान लिए गए। इसमें पता चला है कि मशीन जो है खेत में खड़ी थी, जिस पर खनिज विभाग की कार्रवाई गलत है। खड़ी मशीन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ग्रामीणों के बीच घिरी खनिज अधिकारी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसके बाद खनिज अधिकारी की फजीहत भी हो रही है।

अजमतुल्लाह उमरजई की दमदार पारी से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 274 रनों का लक्ष्य, अटल भी चमके

इस्लामाबाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुक्रवार को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जादरान और अटल के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इब्राहिम जादरान 28 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। रहमत शाह 21 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। सेदिकुल्लाह अटल 95 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहिदी 49 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। नबी एक रन पर रन आउट हुए। गुलबदीन 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने 17 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने बनाए 273 रन अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए हैं। सेदिकुल्लाह अटल (85) और उमरजई (67) ने बेहतरीन पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली दमदार पारी अजमतुल्लाह उमरजई ने 63 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet