LATEST NEWS

पीएमओ ने कहा- इन आउटलेट्स के जरिए दवाइयों की खरीद करने से नागरिकों को 5,020 करोड़ की बचत हुई, नवंबर तक बिकी 1,255 करोड़

नई दिल्ली जन औषधि केंद्रों से नवंबर 2024 के अंत तक 1,255 करोड़ रुपये से अधिक की सस्ती दवाइयों की बिक्री हुई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएमओ ने कहा कि इन आउटलेट्स के जरिए दवाइयों की खरीद करने से नागरिकों को 5,020 करोड़ रुपये की बचत हुई है। जन औषधि केंद्र विशेष केंद्र हैं जो आम जनता को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराते हैं। इसकी स्थापना प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत की गई थी, जो नवंबर 2008 में शुरू की गई एक जन कल्याणकारी योजना है। इस योजना को फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। इससे पहले रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि नवंबर 2024 तक देशभर में 14,320 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। 2023-24 में फार्मास्यूटिकल्स विभाग के तहत पीएमबीआई ने 1,470 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की थी, जिससे नागरिकों को लगभग 7,350 करोड़ रुपये की बचत हुई थी।पिछले 10 वर्षों में इस परियोजना के तहत लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। 2024 में पीएमबीजेपी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और असम राइफल्स (सीएपीएफ, एनएसजी और एआर) के साथ कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे सीएपीएफ, एनएसजी और एआर (एमएचए) अस्पतालों में जन औषधि दवाएं उपलब्ध करा कर स्वास्थ्य सेवा पहुंच को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा मॉरीशस में पहला विदेशी जन औषधि केंद्र खोला जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने भी चालू वित्त वर्ष के दौरान 500 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ फार्मास्युटिकल उद्योग को मजबूत करने के लिए एक योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य देश भर में मौजूदा फार्मा क्लस्टरों और एमएसएमई को उनकी उत्पादकता, गुणवत्ता और एमएसएमई क्लस्टरों में सुधार करने के लिए सहायता प्रदान करना है।

खो खो फेडरेशन ने विश्वकप मैचों के नियम किये अधिसूचित, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय खो खो फेडरेशन ने 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में होने वाले वाले खो खो विश्वकप मैचों के लिए नए नियम अधिसूचित कर दिये गये है। यह नियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खो खो मैचों में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अंतरराष्ट्रीय खो खो फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने बताया कि खो खो मैच की अवधि 50 मिनट की होगी और मैच से पहले टॉस के जरिए दोनों टीमों को अटैकिंग और डिफेंस का विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे जिनमें से 12 खिलाड़ी मैदान में खेलेंगे जबकि तीन बचे खिलाड़ी स्थानापन्न(सब्स्टिटूट) होंगे। जारी नियमों के मुताबिक सेंट्रल लेन को पार करना, जल्दी उठ जाना, पीछे हटना और दिशा बदलना फाउल माना जायेगा। खो खो विश्वकप के लिए खेल का मैदान का आकार 26 बाई 20 मीटर आयताकार होगा। प्रत्येक मैच दो पारी का होगा। प्रत्येक पारी सात मिनट की अटैकिंग और डिफेंसिव टर्न में विभाजित होगी। प्रत्येक पारी के बाद चार मिनट का विश्राम होगा और टर्न के बीच तीन मिनट का ब्रेक होगा। टर्न के शुरुआत में तीन डिफेंडर्स बैच खेल के मैदान में होगा। जब तीनों डिफेंडर्स को आउट घोषित कर दिया जायेगा तो 30 सेकेंड का ब्रेक मिलेगा और डिफेंडर्स के अगले बैच को 30 सेकेंड के अन्दर मैदान में प्रवेश करना पड़ेगा और अगर वह निर्धारित समय अवधि के अन्दर खेल के मैदान में प्रवेश नहीं करते हैं तो उन्हें लेट एंट्री के लिए आउट करार दिया जायेगा। अगर डिफेंडिंग टीम का कोई बैच तीन मिनट तक मैदान में डटा रहता है तो उसे एक अतिरिक्त अंक प्रदान किया जायेगा और इसके बाद प्रत्येक 30 सेकंड के लिए एक अतिरिक्त अंक मिलता रहेगा। ‘खो’ को कार्यान्वित करने के लिए उकडूर बैठे हुए अटैकर की पीठ को अपनी हथेली-हाथ से छूएगा और तत्काल जोर से ‘खो’ शब्द का उच्चारण करेगा जोकि अंपायर और रेफरी को सुनाई देना चाहिए। अटैकिंग टीम को प्रत्येक सफल आउट के लिए दो अंक मिलेंगे। प्रत्येक टीम को दो रिव्यू की अनुमति होगी। दो पारी के अंत में ज्यादा नम्बर पाने वाली टीम विजयी होगी।  

HMP वायरस के इलाज में एंटीबायोटिक्स की कोई भूमिका नहीं, यह अपने आप ठीक हो जाता है: AIIMS डॉ. रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली देशभर में मानव मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों में इजाफा हो रहा है। मगर स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के इलाज में एंटीबायोटिक्स की कोई भूमिका नहीं है। यह श्वसन से जुड़ी बीमारी है। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी है। काफी पुराना है HMPV उन्होंने कहा कि यह वायरस नया नहीं है। यह काफी पहले से ही मौजूद है। इसमें केवल हल्का संक्रमण होता है। मगर शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में यह निमोनिया का कारण बन जाता है। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत आती है। अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ सकता है। डॉ. रणदीप गुलेरिया के मुताबिक यह वायरस आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है। अगर बुखार आ रहा है तो दवा लें, पानी पीते रहें और अच्छा पोषण वाला खाना लें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि संक्रमण होने पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इससे संक्रमण का फैलाव नहीं होगा। वायरस का इलाज सिर्फ लक्षणात्मक है। बुखार और शरीर के दर्द को कम करने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पियें। अगर खांसी और जुकाम जैसे लक्षण हैं तो एंटी-एलर्जिक दवा ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा नहीं है। यह एक वायरल संक्रमण है। इस वजह से इसमें एंटीबायोटिक्स लेने की कोई अहम भूमिका नहीं है। सर्दी होने पर बच्चों को घर पर ही रखें डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर बच्चे को बुखार, सर्दी और खांसी है तो उन्हें कम से कम 5 से 7 दिनों तक घर पर रहना चाहिए, ताकि बच्चा स्कूल में दूसरों में संक्रमण न फैलाए। उन्होंने लोगों को नियमित हाथ होने और मास्क पहनने की सलाह दी है, ताकि फ्लू जैसी सांस की बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से जो सबक हमने सीखा है, उसका सभी को पालन करना चाहिए। यह न केवल एचएमपीवी से बल्कि कोविड समेत अन्य इन्फ्लूएंजा संबंधी वायरस से भी बचाएगा। देशभर में कुल सात मामले देशभर में HMPV के कुल सात मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो और गुजरात में एक मामला रिपोर्ट किया गया है। यह सभी मामले 3 महीने से 13 वर्ष तक के बच्चों के हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर: जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार 2001 में पहचान की गई थी। यह कई वर्षों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। यह श्वसन के जरिए हवा के माध्यम से फैलता है। खास बात यह है कि यह वायरस हर उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। मगर सर्दियों में यह अधिक फैलता है। जेपी नड्डा ने कहा कि चिंता की कोई वजह नहीं है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टिया कर रही चुनावी वादे, ‘आप’ के ये पांच वादे, मिलेगी हैट्रिक!

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पांच चुनावी वादे कर तीसरी बार हैट्रिक लगाने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने हाल ही में ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत हर महिला को प्रति माह 2100 रुपये दिए जाएंगे। केजरीवाल ने हाल ही में इस योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू क‍िया था। केजरीवाल की इस योजना के सामने कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ लाई है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये देना का वादा किया गया है। हालांकि, भाजपा ने अभी महिलाओं के हित में कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। लेकिन नई दिल्ली व‍िधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा महिलाओं को चुनाव से पहले 1100 रुपये की सहायता राशि दे रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि मैं तो चुनाव से पहले बांट रहा हूं, केजरीवाल की तो दिल्ली में सरकार है वह चुनाव के बाद क्यों सहायता राशि देने की बात कर रहे हैं, अगर उन्हें सहायता करनी है, तो वह अभी क्यों नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने के मकसद से केजरीवाल ने न‍िम्‍न पांच घोषणाएं की हैं। 1.’महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। 2.बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ इसके तहत 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का फ्री में इलाज होगा। 3..ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 4..दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, इस योजना के तहत द‍िल्‍ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। 5, पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल मंगलवार को बज गया। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

चुनाव की घोषणा के बाद आप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया गया। तीन महीने में यह दूसरी बार हुआ है जब मुख्यमंत्री आवास से सीएम आतिशी को बाहर निकल गया है। सीएम आतिशी ने मंगलवार को सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी साझा की है। आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे।” इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी को इस बात की चिंता नहीं है कि दिल्ली वालों के बारे में कुछ काम किया जाए। दिल्ली वालों को 24 घंटे बिजली कैसे मिले। उनका अस्पताल में इलाज कैसे हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करना जानती है कि कोई नई जांच शुरू कर दी जाए ताकि आप के नेताओं को जेल में भेज दिया जाए। भाजपा ने देश के 75 सालों के इतिहास में पहली बार एक ऐसा काम किया जो कभी सुना नहीं था। भाजपा ने एक राज्य की मुख्यमंत्री को दूसरी बार उनके आधिकारिक निवास से बेघर कर दिया है। मुख्यमंत्री का सारा सामान पैक करके मुख्यमंत्री निवास से बाहर फेंका गया है। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, उससे मुझे बाहर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने मुझे तीन महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास से निकाल कर बाहर फेंक दिया है। मुख्यमंत्री आवास का अलॉटमेंट कैंसिल किया और मुख्यमंत्री आवास एक चुनी हुई सरकार की चुनी हुई मुख्यमंत्री से छीन लिया। तीन महीने पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से मेरा सामान, मेरे परिवार का सामान घर से निकालकर सड़क पर फेंक दिया था। भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि वह घर छीनकर, हमारे साथ गाली गलौज करने से मेरे परिवार के बारे में निचले स्तर की बातें करके हमारे काम रोक देंगे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों को यह कहना चाहूंगी कि अगर जरूरत पड़े तो मैं आपके घर पर जाकर रहूंगी और आपके घर से दिल्ली वालों के लिए काम करूंगी। दोगुनी स्पीड से काम करूंगी, दोगुने जज्बे से काम करूंगी। भारतीय जनता पार्टी को यह बताने के लिए काम करूंगी कि आप हम पर कोई भी अत्याचार कर लीजिए, हमें कितना भी परेशान कर लीजिए, हम दिल्ली वालों के काम रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले मेरा सामान सड़क पर भले फेंक दिया था। उसके बाद तीन महीने में मैंने दिल्ली की सड़क ठीक करवाई। मैंने दिल्ली में फ्लाईओवर बनवाए। मैंने दिल्ली में स्कूल बनवाए, मोहल्ला क्लीनिक में जो टेस्ट रुके हुए थे वो टेस्ट शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा वालों ने मुझे मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल कर फेंक है। अब वह याद रखें कि आज मैं यह प्रण ले रही हूं दिल्ली की हर महिला को 2,100 रुपये दिलवा कर रहूंगी। संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के हर बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल में फ्री इलाज करवा कर रहूंगी। दिल्ली के हर पुजारी और हर ग्रंथी को हर महीने 18,000 रुपये की सम्मान राशि दिलवा कर रहूंगी। भारतीय जनता पार्टी वाले समझ लें कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, एक एक नेता और मुख्यमंत्री अपने सिर पर कफन बांधकर निकला है। दिल्ली वालों के लिए काम करने के लिए निकला है। आप हमें जितना परेशान करेंगे, हम और ज्यादा जज्बे से काम करेंगे।

माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड किया, इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई

भोपाल (MPBSE) माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है। प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को अपलोड किया गया है। इसमें 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले दो अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्न इस बार दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले दो अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराई जा रही है। अभी छमाही परीक्षा के आकलन के बाद विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है। सभी स्कूलों में वार्डन शिक्षक को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कक्षाओं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है, उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है। एक ही स्कूल से गायब मिले 18 टीचर, नोटिस जारी किए इस बीच, प्रदेश में लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। राजगढ़ से खबर है कि स्कूल में निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने शासकीय बालक उमावि करेड़ी के 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 3 दिवस के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा- ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल से तीन लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए, गांव और शहर होंगे आत्मनिर्भर

पणजी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक गांव और शहर को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से शुरू की गई ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल से तीन लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी तालुका नोडल अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम की प्रगति और तटीय राज्य में जारी विशेष अभियानों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के हवाले से बताया कि राज्य में लगभग 3.14 लाख लोग इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सावंत ने स्वयंपूर्ण मित्रों और तालुका नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायतों में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘विजन फॉर ऑल’ पहल का विशेष उल्लेख किया, जिसके तहत सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पहली कक्षा 10वीं कक्षा तक के दो लाख से अधिक छात्रों की आंखों की जांच की गई। उन्होंने कहा, ‘इस पहल के तहत 3,439 छात्रों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।’ मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच प्रमुख विभागों द्वारा संचालित विशेष अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की।  

यूपी में शीतलहर का कहर जारी, कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

हरदोई उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिले में चारों तरफ कोहरे की घनी चादर फैली हुई है और विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं, यूपी के देवरिया में शीतलहर के प्रकोप से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां तापमान के गिरने से जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किए हैं। इसके अलावा देवरिया में सड़क मार्ग से लेकर रेलवे मार्ग तक सभी जगहों पर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। घने कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा। इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय युवा उत्सव समापन समारोह में नयी योजना करेंगे लाँच: मंत्री सारंग

भोपाल खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत@2047 विजन एवं ‘GYAN पर ध्यान के साथ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का सूत्र दिया है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी प्रेरणा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चरणबद्ध रूप से 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जा रहा हैI देश में सर्वाधिक म.प्र. के युवाओं की प्रतिभागिता मंत्री श्री सारंग ने बताया कि विकसित भारत@2047 के विज़न में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने “विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग” का मंच प्रदान किया है। इसमें चयनित युवा प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ भेंट कर राष्ट्र की प्रगति के लिए नये विचार रखेंगे। प्रथम चरण में “डिजिटल क्विज” 25 नवंबर से 10 दिसंबर, 2024 तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। इसमेंदेश में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 1.79 लाख युवाओंद्वारा सहभागिता की गई।द्वितीय चरणमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में 10 टॉपिक पर ऑनलाईन कुल 1986 निबंध प्राप्त हुए। प्रत्येक टॉपिक से 25 प्रतिभागियों सहित कुल 250 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। तृतीय चरण में द्वितीय चरण के चयनित 250 युवाओं द्वारा राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में 10 टॉपिक पर प्रेजेंटेशन किया गया। इसमें 45 प्रतिभागी चयनित किए गए। भारत मंडपम में करेंगे सहभागिता मंत्री श्री सारंग ने बताया कि अगले और अंतिम चतुर्थ चरण भारत मंडपम नई दिल्ली मेंप्रदेश के तृतीय चरण में चयनित 45 प्रतिभागी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 11 व 12 जनवरी, 2025 में सहभागिता के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण में अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे। युवा उत्सव में प्रदेश के जिलों, संभागों के साथ ही राज्य स्तरीय युवा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया है। इस वर्ष युवा उत्सव का आयोजन कुल 7 विधाओं यथा समूह लोकगीत, समूह लोक गायन, पेटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में किया गया था। प्रदेश में युवा उत्सव का आयोजनजिला स्तर पर 18 से 26 दिसम्बर 2024 तक 10,500 प्रतिभागियों के साथ और संभाग स्तर पर3 से 5 जनवरी 2025 तक 1700 प्रतिभागियों के साथ किया। विकसित भारत@2047 का लक्ष्य मंत्री श्री सारंग ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ 6 जनवरी 2025 को हुआ है। इसमें 10 संभागों के लगभग 350 प्रतिभागी 7 विधाओं में सहभागिताकर रहे हैं। राज्य स्तर से चयनित प्रदेश का दल 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में सहभागिता करेगा। प्रदेश के युवाओं में जागरूकता, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास कर उन्हें विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में उनकी भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नई योजना “पार्थ” (पोलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एण्ड हुनर) होगी लाँच मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रदेश के देशभक्त एवं उर्जावान युवाओं को पुलिस एवं आर्मी में रोजगार तथा देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिये पार्थ (PARTH Police Army Recruitment Training &Hunar) योजना तैयार की गई है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 जनवरी 2025 को दोपहर एक बजे टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में करेंगे। योजनान्तर्गत प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार उपलब्ध कराने के लिये भर्ती पूर्व शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण योजना संभाग स्तर पर संचालित की जायेगी। योजनायें युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम विभाग की संभाग स्तरीय संचालित किया जायेगा। युवाओं को शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट), लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिये प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदाय किया जाएगा। प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा किया जायेगा। इसके लिये ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की योजना स्ववित्त पोषित होगी। इसके लिये प्रशिक्षणार्थी से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क प्राप्त किया जायेगा। प्रशिक्षण शुल्क का निर्धारण संबंधित खेल अधोसंरचना के लिये गठित खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति द्वारा किया जायेगा। शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट) के लिये निश्चित मानदेय पर रखे जाने वाले प्रशिक्षक की न्यूनतम अर्हता बी.पी.एड/बी.पी.ई./एन.आई.एस. डिप्लोमा एवं राज्य स्तर का एथलेटिक खेल का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिये विषय विशेषज्ञ शासकीय/अर्द्धशासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की सेवाएं पार्ट टाईम ली जायेगी। स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ की सेवाएं शासकीय/अर्द्ध शासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के अलावा अन्य योग्य व्यक्ति की सेवाएं लेने का निर्णय खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति द्वारा लिया जायेगा।

‘भारतपोल’ पोर्टल के लॉन्च पर अमित शाह ने कहा- यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित ‘भारतपोल’ पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर अमित शाह ने सीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किया। ‘भारतपोल’ पोर्टल के लॉन्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “आज ‘भारतपोल’ के शुभारंभ के लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं। यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है। ‘भारतपोल’ की संरचना से भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस खुदको इसकी मदद से बहुत सरलता से इंटरपोल के साथ जोड़ पाएगी और जांच को गति दे पाएगी।” अमित शाह ने आगे कहा कि हम सब जानते हैं कि हम अमृत काल में जी रहे हैं। आज़ादी के 75 साल से आजादी के 100 साल के कालखंड को ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल के रूप में वर्णित किया है, बल्कि अब देश की 140 करोड़ की जनता ने इस काल खंड को अमृत काल के रूप में स्वीकार भी किया है। भाजपा नेता ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने संकल्प लिया है कि 2047 में जब देश को आजादी के 100 साल होंगे, तब भारत हर क्षेत्र में विश्व में पहले स्थान पर होगा और हम हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहे होंगे। अगर ये संकल्प हमें सिद्ध करना है तो इसके कई पड़ाव हैं। हमने तय किया है कि 2027 तक भारत को विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। वहीं, से पहला कदम शुरू होगा। 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमारे पास 25 साल हैं और एक प्रकार से भारत के लिए स्वर्णिम अवसर होगा। बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित इस ‘भारतपोल पोर्टल’ का उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर और वित्तीय अपराधों में अंतरराष्ट्रीय पुलिस की सहायता करना है, जो वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा। दरअसल, भारतपोल पोर्टल इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों के प्रसंस्करण को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें रेड नोटिस और अन्य रंग-कोडित इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल है। साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, ऑनलाइन कट्टरता, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भारतपोल पोर्टल काफी कारगर साबित हो सकता है।  

नागपुर में दो एचएमपीवी मामले, दोनों बच्चे हैं और उनकी हालत स्थिर है, महाराष्ट्र सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

मुंबई महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार को ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामले सामने आए। इन मामलों को लेकर अधिकारियों ने कहा कि दोनों बच्चे हैं और उनकी हालत स्थिर है। 13 और 7 साल की दो लड़कियों में यह लक्षण दिखाई दिए थे। राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, दो दिन तक लगातार बुखार रहने के बाद इन लड़कियों ने एक निजी लैब में जांच कराई और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनका घर पर ही इलाज किया गया और इनकी हालत स्थिर है। गंभीरता से संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने जेजे अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी सैपले की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया है, जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करेगी। सूत्रों ने बताया, ”इन दोनों बच्चियों को खांसी और बुखार था। इनके सैंपल एनआईवी को भेजे गए हैं क्योंकि इनके लक्षण थोड़े अलग थे। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी और दोनों मरीज ठीक हो गए हैं।” नागपुर के सरकारी मेडिकल और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे ने कहा, “माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह वायरस कोरोना जैसा खतरनाक नहीं है।” हालांकि उन्होंने सुझाव दिया कि बच्चों को मास्क पहनना चाहिए। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अंबाडेकर ने एचएमपीवी वायरस को लेकर विभाग की एक आपात बैठक बुलाई है। खबर है कि इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहेंगे। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त राजीव निवतकर ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डीन के साथ वर्चुअल बैठक कर एचएमपीवी रोगियों से निपटने की उनकी तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अलर्ट मोड में आ गया है और एचएमपीवी रोगियों के इलाज के लिए विशेष वार्ड स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा, “एचएमपीवी वायरस से डरने की कोई बात नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वायरस नया नहीं है, यह वायरस पहले भी प्रचलित था। ऐसा लगता है कि यह वायरस एक बार फिर से वापसी कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सूचित करने का निर्णय लिया है जिसमें कहा गया है कि इस संबंध में किसी भी तरह की काल्पनिक जानकारी न दें, जो आधिकारिक जानकारी है, केवल वही दी जाए। एचएमपीवी वायरस से डरने की कोई वजह नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वायरस नया नहीं है, यह वायरस पहले भी मौजूद था। ऐसा लगता है कि यह वायरस एक बार फिर से वापसी कर रहा है। इस संबंध में नियमों की घोषणा की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर जिला प्रशासन को सर्दी-खांसी के मरीजों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही उन पर कड़ी नजर रखने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. नितिन अंबाडेकर ने बताया, ‘ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। इस वायरस का पहली बार 2001 में नीदरलैंड में पता चला था। यह एक सामान्य श्वसन वायरस है, जो ऊपरी श्वसन पथ में संक्रमण का कारण बनता है। यह मौसमी महामारी है और फ्लू की तरह सर्दियों और गर्मियों की शुरुआत में होती है।” उन्हाहेंने आगे कहा, ”एचएमपीवी के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में श्वसन संक्रमण के आंकड़ों का विश्लेषण किया है। दिसंबर 2024 में राज्य में श्वसन संक्रमण में 2023 की तुलना में कोई वृद्धि नहीं हुई है।” उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर नागरिकों को श्वसन संक्रमण से खुद को बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।  

एनेस्थिसिया के ओवरडोज से महिला की मौत हुई, न्यायालय ने इसे चिकित्सकीय लापरवाही माना, अधीक्षक सहित पांच पर FIR

भोपाल आठ महीने पहले नसबंदी कराने आई महिला की मौत मामले में टीटी नगर स्थित कैलाशनाथ काटजू अस्पताल के अधीक्षक सहित पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। यह एफआईआर भोपाल के स्थानीय न्यायालय के आदेश पर हुआ है। एफआईआर में अस्पताल के अधीक्षक कर्नल डा. प्रवीण सिंह, तत्कालीन गाइनोकोलाजिस्ट डा. सुनंदा जैन, उनके पैरा मेडिकल स्टाफ, निश्चेतना विशेषज्ञ, लैब टेक्निशियन और मेडिको लीगल इंस्टीट्यूट की डा. केलू ग्रेवाल को आरोपी बनाया गया है। चिकित्सकीय लापरवाही आरोप है कि एनेस्थिसिया के ओवरडोज से महिला की मौत हुई। न्यायालय ने इसे चिकित्सकीय लापरवाही माना है। टीटी नगर थाने एएसआइ प्रीतम सिंह ने बताया कि विद्यानगर निवासी अविनाश गौर ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। नसबंदी ऑपरेशन में मौत इसमें उन्होंने बताया कि 14 मई 2024 को सुबह वह अपनी पत्नी रीना गौर को नसबंदी ऑपरेशन के लिए कैलाश नाथ काटजू अस्पताल ले गए थे। डॉक्टरों ने आपरेशन से पहले मेडिकल जांच में सब सामान्य बताया था। ऑपरेशन शुरू हुआ तो वे घर चले गए थे। दोपहर को उन्हें अस्पताल से फोन आया और तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। ऑपरेशन थिएटर के अंदर पहुंचे तो देखा कि पत्नी का पेट फूला हुआ है और दांत के बीच में जीभ फंसी हुई थी। पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी हंगामा स्टाफ ने बताया कि रीना की मौत हो गई है। पत्नी की मौत के बाद अविनाश गौर ने पोस्टमार्टम कराने को कहा तो डॉक्टरों ने मना कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी हंगामा हुआ। उसके बाद टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम हमीदिया अस्पताल में डा. केलू ग्रेवाल ने शव परीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट में डॉक्टर ने स्पष्ट मत नहीं दिया। न्यायालय ने अविनाश के दावे को सही माना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत मानते हुए न्यायालय ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों को नियोजित तरीके से दबाया गया है।

महिला ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, नहीं बनने पर निगम कमिश्‍नर ने बनवाए दस्‍तावेज, कर्मचारी सस्पेंड

इंदौर निगम मुख्यालय में शिकायत लेकर आई बुजुर्ग महिला को लेकर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा पहुंच गए। महिला ने मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था। कमिश्नर ने वृद्धा को मौके पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया और विभाग के कर्मचारी अनिल रानवे को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों को अल्टीमेटम भी दिया और उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। निगम मुख्यालय में जनसुनवाई निगम मुख्यालय में प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में एक वृद्ध महिला आवेदक पहुंची थी। उसने निगम कमिश्नर शिवम वर्मा से बताया कि उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में आवेदन किया था, लेकिन उन्हें आज तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। महिला को लेकर जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा पहुंचे कमिश्नर इस पर निगमायुक्त खुद वृद्धा को साथ लेकर जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा गए। उनके इस तरह जनसुनवाई के बीच जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। निगमायुक्त ने शाखा का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। पता चला कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में आने वाले ज्यादातर आवेदन बगैर किसी कारण के लंबित रखे जाते हैं। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त निगमायुक्त ने आवेदक वृद्धा से मौके पर ही पूछा कि आप बताओ यहां के किस कर्मचारी के पास आपका आवेदन लंबित है। निगमायुक्त ने वृद्धा को मौके पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया और विभाग के कर्मचारी अनिल रानवे को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। उपायुक्त को कारण बताओ नोटिस विभाग की कर्मचारी सुनीता कुरील को फटकार लगाते हुए कहा कि व्यवस्था में सुधार कर लें वरना और सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अव्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार जैन को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए दो दिन में जवाब मांगा है।   तीन दर्जन से ज्यादा आवेदन पहुंचे मंगलवार को निगम जनसुनवाई में 39 आवेदन पहुंचे। जनसुनवाई में विद्युत शाखा के बिलों पर समय पर कार्रवाई नहीं करने की शिकायत मिलने पर निगमायुक्त ने विद्युत शाखा के कर्मचारी प्रवीण सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। निगमायुक्त कक्ष में हुई जनसुनवाई में निगम के सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री और विभाग प्रमुख उपस्थित थे। कुछ शिकायतों का हाथों-हाथ निराकरण किया गया तो कुछ को संबंधित अधिकारियों के पास तत्काल कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया।

आईसीसी ने दिसंबर की महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए मंधाना, सदरलैंड, म्लाबा को किया नामांकित

दुबई भारत की स्मृति मंधाना, ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी दिसंबर की महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। स्मृति मंधाना ने सभी प्रारूपों में असाधारण प्रदर्शन किया, भारत के दौरों और घरेलू श्रृंखलाओं के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में खराब शुरुआत के बावजूद, मंधाना ने तीसरे एकदिवसीय मैच में शानदार शतक (109 गेंदों पर 105 रन) के साथ वापसी की। इस पारी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बाद की घरेलू श्रृंखला में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए मंच तैयार किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मंधाना का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जहां उन्होंने लगातार तीन अर्धशतक जड़कर भारत को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाई। तेज स्ट्राइक रेट बनाए रखते हुए पारी को संभालने की उनकी क्षमता ने उन्हें महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया। वनडे में, उन्होंने छह मैचों में 45.00 की औसत और 91.52 की स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए, जबकि टी20 में, उन्होंने तीन मैचों में 64.33 की औसत और 59.50 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने दिसंबर में अपनी टीम के नाबाद वनडे स्ट्रीक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑलराउंडर ने दो शतकों के साथ अपनी बल्लेबाजी का हुनर ​​दिखाया – पर्थ में भारत के खिलाफ शानदार 110 रन और वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 105 रन। बल्ले से आक्रामकता और संयम को संतुलित करने की उनकी क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई लाइनअप में गहराई ला दी। गेंद के साथ सदरलैंड का योगदान भी उतना ही प्रभावशाली रहा। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में उनके मैच जीतने वाले 4/39 ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता को उजागर किया। दिसंबर में पांच वनडे मैचों में उन्होंने नौ विकेट लिए और 3.85 की शानदार इकॉनमी रेट बनाए रखी। उनके प्रदर्शन में 67.25 की औसत और 113.98 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए और 16.22 की औसत और 3.85 की इकॉनमी रेट से नौ विकेट भी लिए। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें दिसंबर में दो बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिलाया। दक्षिण अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ने इंग्लैंड के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में ऐतिहासिक एकमात्र टेस्ट में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह टेस्ट में 10 विकेट लेने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी महिला बनीं, उन्होंने 15.70 की औसत से 10 विकेट लिए। जबकि दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच हार गया, म्लाबा का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसने सबसे लंबे प्रारूप में स्पिन गेंदबाजी में उनकी महारत को दर्शाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी योगदान दिया, जहां उन्होंने दो विकेट लिए और 20 रन बनाए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है, इस दौरान एलन मस्क पर भी निशाना साधा

नई दिल्ली मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने भारत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर उठाए जा रहे तमाम सवालों का विस्तार से जवाब दिया है। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने से पहले चुनाव आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि ईवीएम को किसी भी तरह से हैक नहीं किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए अमेरिकी अरबपति एलन मस्क पर भी निशाना साधा। दरअसल दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भारत में चुनाव के दौरान कहा था कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है और उन्हें इस पर भरोसा नहीं है। इस पर राजीव कुमार ने कहा है कि जो शख्स ऐसा कह रहा है उसके खुद के देश में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होता है। राजीव कुमार ने कहा कि लोग उसी नैरेटिव को फॉलो करने लगते हैं जो उन्हें सूट करता है। बता दें कि अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले कहा था कि वोटिंग मशीनों से चुनाव में धांधली होती है। उन्होंने मतपत्रों से चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “मैं खुद तकनीक से जुड़ा हूं। यही वजह है कि कंप्यूटर प्रोग्राम पर अधिक भरोसा नहीं कर सकता। इसे हैक करना आसान है।” हालांकि इन्हीं एलन मस्क ने भारत में मतगणना की भी तारीफ की थी। मस्क ने अमेरिकी चुनाव में हो रही गणना की काउंटिंग पर सवाल उठाते हुए भारत का उदाहण दिया था कि कैसे वहां एक ही दिन में मतगणना हो जाती है जबकि अमेरिका में एक से डेढ़ महीना लग जाता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet