LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने परिवारवाद पर लगाम लगा दी, एक परिवार से एक ही व्यक्ति को मौका, अधर में लटका है नेतापुत्रों का भविष्य

भोपाल मध्य प्रदेश में बीजेपी ने परिवारवाद पर लगाम लगा दी है। कई नेतापुत्रों के राजनीतिक सपने टूट गए हैं। बुधनी उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को टिकट नहीं मिला। इसके बाद से दूसरे नेता निराश हो गए। अब भाजपा संगठन चुनाव में भी इन नेता पुत्रों की कोई पूछपरख नहीं हुई। बीजेपी का परिवारवाद विरोधी रुख नेताओं के बच्चों के लिए मुसीबत बन गया है। विधानसभा और लोकसभा जाने की उनकी राह मुश्किल हो गई है। कई नेता अपने बच्चों को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहते थे। लेकिन पार्टी के नए नियमों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्या है पार्टी का स्टैंड भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का श्रेय परिवारवाद न फैलाने को दिया है। पार्टी का मानना है कि परिवारवाद से प्रतिभा दब जाती है। इसलिए पार्टी ने एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है। इससे कई नेता पुत्रों का राजनीतिक करियर खतरे में पड़ गया है। पहले ये नेता पुत्र राजनीति में काफी सक्रिय थे। अब वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। नए नियमों के बाद से गायब हैं नेतापुत्र ऐसे नेता पुत्रों में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव भी शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर भी इसी सूची में हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय भी राजनीति में सक्रिय थे। पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के बेटे तुष्मुल भी इसी श्रेणी में आते हैं। बीजेपी ने पहले इन पर की कार्रवाई भाजपा ने आकाश विजयवर्गीय और जालम सिंह पटेल के टिकट पहले ही काट दिए थे। कार्तिकेय सिंह चौहान 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले से बुधनी में सक्रिय थे। उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें उपचुनाव में टिकट मिलेगा। प्रदेश भाजपा चुनाव समिति ने उनका नाम दूसरे नंबर पर भेजा भी था। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें टिकट नहीं दिया। नरेंद्र तोमर के बेटे भी थे एक्टिव पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर लगभग 10 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को ही मैदान में उतार दिया। इससे देवेंद्र का सपना टूट गया। सागर जिले की रहली सीट से नौ बार विधायक रहे गोपाल भार्गव अपने बेटे अभिषेक को राजनीति में स्थापित करना चाहते थे। अभिषेक दमोह या खजुराहो से लोकसभा टिकट के लिए भी कोशिश कर रहे थे। जयंत मलैया भी खाली हाथ दमोह से सात बार विधायक रहे जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ भी टिकट की दौड़ में थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव का टिकट भी मांगा था। लेकिन पार्टी ने उन्हें तवज्जो नहीं दी। 2021 के उपचुनाव में सिद्धार्थ ने दमोह से टिकट मांगा था। लेकिन पार्टी ने कांग्रेस से आए राहुल लोधी को टिकट दे दिया। राहुल हार गए तो मलैया परिवार पर भितरघात का आरोप लगा। सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया गया। बाद में वे वापस पार्टी में आ गए। बालाघाट में भी यही हाल बालाघाट से विधायक रहे गौरीशंकर बिसेन अपनी बेटी मौसम को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहते थे। मौसम को विधानसभा का टिकट भी मिला था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इसलिए गौरीशंकर बिसेन को ही चुनाव लड़ना पड़ा। अब गौरीशंकर बिसेन अपनी बेटी को जिलाध्यक्ष बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसायों की शुरुआत, नवीनतम तकनीकी और उद्योग आधारित आजीविका अवसर

भोपाल प्रदेश सरकार का महिला मिशन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। सरकार ने महिलाओं के समग्र विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। इस मिशन के तहत, महिलाओं को उद्यमिता, कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अधिक अवसर दिये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) ने ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीब परिवार के लगभग 62 लाख सदस्यों को, लगभग 5 लाख स्व-सहायता समूहों से जोडा गया है। इनमें से लगभग 15 लाख परिवारों की सालाना आय न्यूनतम 1 लाख से अधिक अथवा करीब 10-12 हजार रुपये महीने तक पहुंची है। यह आंकडे मध्यप्रदेश में आर्थिक उन्नयन के प्रयासों की सफलता को दर्शाते हैं। समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसायों की शुरुआत इस मिशन के तहत महिलाओं को स्व सहायता समूह बनाकर कई प्रकार के व्यवसायों की शुरुआत करने का अवसर मिला। इन व्यवसायों में स्कूली ड्रेस सिलाई, पोषण आहार का संचालन, टोल टैक्स बैरियर प्रबंधन, राशन की दुकानों का संचालन, जल प्रबंधन, पंचायतों में कर संग्रहण और सड़कों के रख-रखाव जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इससे महिला सशक्तिकरण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली। मिशन के समूहों से जुड़े परिवारों को आजीविका के एक से अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के लिये लगातार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन के साथ-साथ वित्तीय सहयोग भी दिया जा रहा है। विगत एक वर्ष में मिशन के अंतर्गत 48,655 महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जा चुका है। इसके साथ ही 479 ग्राम संगठन (व्ही.ओ.) और 35 संकुल स्तरीय संगठन (सी.एल.एफ) स्थापित किए गए हैं, जो ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान में योगदान दे रहे हैं। मिशन ने 21,860 स्व-सहायता समूहों को कुल 43.57 करोड़ रुपये परिक्रामी निधि (रिवाल्विंग फण्ड) और 14,657 समूहों को 129.92 करोड़ रुपये सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) प्रदान की है। इसके अलावा, विभिन्न बैंकों से 1,38,192 समूहों को 3,115 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त हुआ है, जो इन समूहों के आर्थिक विकास में सहायक बन रहा है। नवीनतम तकनीकी और उद्योग आधारित आजीविका अवसर  स्वयं सहायता समूहों को स्थायी व्यवसाय और आजीविका के उद्देश्य से नमो ड्रोन दीदी योजना प्रारम्भ की गयी। यह योजना महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि प्रयोजनों के लिए किसानों को ड्रोन किराए पर देने में सक्षम बनाती है  नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नवीन तरल उर्वरकों के पत्तों पर छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग से कृषि में उन्नत तकनीक की शुरुआत करती है। योजना मे इस वर्ष प्रदेश की 89 महिलाओं को ड्रोन पायलट के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा, फर्टिलाइजर कंपनियों द्वारा ड्रोन भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीकी का उपयोग बढ़ा रहे हैं। कृषि और पशुपालन में नई दिशा कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादनतथा गैर वानकी लघु वनोपज संग्रहणके क्षेत्र में भी आजीविका मिशन द्वारा बडे पैमाने पर समूह सदस्यों को संगठित कर प्रोड्यूसर कंपनियों से जोड कर लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में गठित 135 प्रोड्यूसर कंपनियों के माध्यम से कृषि, कुक्कुट पालन, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, लघु वनोपज आदि के क्षेत्र में नई क्रांति लाने में कामयावी मिली है। मध्यप्रदेश में आजीविका मिशन द्वारा 2,84,000 परिवारों को कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10.83 लाख टन अनाज का उपार्जन किया गया है, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सका है। इसके अलावा, 7 किसान उत्पादक कंपनियों का गठन किया गया है, जिनमें 928 समूह सदस्यों को जोड़ा गया है। ये कंपनियां किसानों को उनके उत्पादों के बेहतर विपणन और मूल्य में वृद्धि के लिए सहायता प्रदान कर रही हैं। दीदी कैफे केन्द्र सरकार के सौ दिनों में लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिलने के बाद मध्यप्रदेश में 96 हजार 240 बहनें लखपति दीदी बन गईं। इनको मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से वित्तीय सहायता, बाज़ार सहायता एवं तकनीकी सहायता दी गई है। इनके स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की पहुंच बड़े बाजारों तक बनाने के लिये डिजीटल प्लेटफार्म पर लाकर ऑनलाईन मार्केटिंग की जा रही है। प्रदेश में लगभग 46,000 परिवारों को गैर कृषि आधारित लघु उद्यम गतिविधियों से जोड़ा गया है और 20 नए दीदी कैफे की शुरुआत की गई है। इन कैफे के माध्यम से महिलाएं अपनी आजीविका चला रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में नई रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। यह गर्व का विषय है कि 25 अगस्त 2024 को जलगांव (महाराष्ट्र) में हुए लखपति दीदी सम्मेलन मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुना जिले की लखपति दीदी श्रीमती गंगा अहिरवार को सम्मानित किया गया । आजीविका मार्ट और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना आजीविका मार्ट, भोपाल द्वारा पिछले एक वर्ष में 9.73 करोड़ रुपये की बिक्री की गई है, जो ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार में स्थापित करने का एक सफल उदाहरण है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (PMFME) के तहत 1,217 समूह सदस्यों को 348.38 लाख रुपये का सीड कैपिटल अनुदान प्रदान किया गया है, जिससे उनके छोटे-छोटे खाद्य प्रसंस्करण उद्यम को बढ़ावा मिला है। लखपति दीदी और मिलेट आधारित आजीविका संवर्धन लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम के तहत 13.69 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनका उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।  लखपति दीदी संगीता मालवीय ने 25 अगस्त 2024 को जलगांव (महाराष्ट्र) में हुए लखपति दीदी सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करने का अवसर मिला। इसके साथ ही मिलेट आधारित आजीविका संवर्धन के तहत 9,000 महिला समूहों को मिलेट उपार्जन और प्रसंस्करण गतिविधियों से जोड़ा गया है। जिले डिण्‍डौरी और सिंगरौली में आधुनिक मिलेट प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की गई हैं, जो इन महिलाओं के लिए नई आजीविका के अवसर पैदा कर रही हैं। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर आजीविका मिशन के तहत 79,634 ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। डी.डी.यू.जी.के.वाई. और आरसेटी के माध्यम से इन युवाओं को रोजगारोन्मुखी और स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे उनकी जीवनशैली में … Read more

31 दिसम्बर मंगलवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि: आज आपके रिश्ते में प्यार और लगाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रोफेशनल लाइफ में लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। वृषभ राशि : अनिश्चितता बनी रहेगी। कोई भी डिसीजन लेने में कन्फ्यूजन महसूस होगी। थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन निरंतर प्रयास करने से कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। मिथुन राशि : आर्थिक स्थिरता आएगी। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर लाइफ में कुछ नया ट्राई करना चाहेंगे। अच्छे रिटर्न प्राप्त करने के लिए सोच-समझकर निवेश करें। कुछ जातक व्यापार में विस्तार का प्लान बना सकता है। आज आपके द्वारा लिए गए फैसले लंबे समय तक लाभकारी साबित होंगे। कर्क राशि : जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। नए कनेक्शन बनेंगे, लेकिन पहली बार आपको दूसरों के इरादे पर संदेह होगा। लोग क्या कहते हैं इसके बजाए लोग क्या करते हैं। इस पर फोकस करें। किसी दिलचस्प से मिलने के बावजूद आसानी से विश्वास न करने लगें और उन्हें जान-समझने की कोशिश करें। सिंह राशि : रिश्तों में सुधार आएगा क्योंकि किसी पॉजिटिव न्यूज से आपके कनेक्शन बेहतर होगा। गलतफहमी दूर होगी। लव लाइफ में खुशियों के वापस लौटने की संभावना है। यह दोनों पक्ष में जीत होगी। चाहे कुछ हासिल करना हो या नया मौका हो, जिसको लेकर आप उत्साहित हों। कन्या राशि : जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप सभी बाधाओं को पार करने में सक्षम होंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और यह न भूलें कि कई बार कड़ी मेहनत और लगन से बड़े रिजल्ट पाए जा सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें और कोई भी फैसला बड़ी सावधानी से लें। तुला राशि: कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट या लक्ष्यों को हासिल करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। आपके मेहनत और लगन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अपने उपलब्धियों को स्वीकार करें। खुद पर भरोसा रखें और अधिक बेहतर करने का प्रयास करें। वृश्चिक राशि: आपको अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान दें। रिश्तों को बेहतर बनाने की जरुरत है। रिलेशनशिप की दिक्कतों को धैर्य और समझदारी से सुलझाएं। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों को लेकर ज्यादा स्ट्रेस लिए बिना उसे पूरा करने की कोशिश करें। धनु राशि : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन हानि के संकेत हैं। बजट पर ध्यान दें। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। मकर राशि : जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नए अवसरों का लाभ उठाने के मौकों को न गवाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए भरपूर कोशिश करें। नए बदलावों के लिए तैयार रहें क्योंकि यह किसी बेहतर के लिए है। कुंभ राशि : जीवन में नई पॉजिटिव एनर्जी आएगी। जिससे आप कोई भी फैसला बुद्धिमानी से लेने में सक्षम होंगे। बेकार के वाद-विवाद से बचें। आज आप चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। मीन राशि : आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों के प्रति लगन और समर्पण से करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऐसे कार्यों पर फोकस करें, जो आपको इंस्पायर करता हो। इससे आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों से करियर में तरक्की के नए मार्ग बनेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शीघ्र दर्शन टिकट बंद, भक्तों को आसानी से दर्शन कराने की गई विशेष व्यवस्था

उज्जैन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन मंदिर समिति इस बार विशेष तैयारी कर रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ होते हुए महाकाल लोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 31 और एक को शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था बंद रहेगी। कार्तिक मंडपम में सामान्य श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रवेश कराकर दर्शन करवाए जाएंगे। इन दोनों दिन भस्मार्ती में श्रद्धालुओं की संख्या को आधा कर दिया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति सुविधा के इंतजाम जुटा रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकते इसलिए व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को करीब ढाई किलोमीटर चलने के बाद भगवान के दर्शन होंगे। प्रशासन का दावा है कि सुगम दर्शन व्यवस्था से भक्त करीब 45 मिनट में भगवान के दर्शन कर सकेंगे। यहां वाहन पार्क कर सकेंगे श्रद्धालु     हरिफाटक ब्रिज के नीचे तथा हाटबाजार परिसर     कर्कराज, कलोता व भील समाज धर्मशाला परिसर     कार्तिक मेला ग्राउंड     माधव सेवा न्यास परिसर भक्तों को यहां से मिलेगा प्रवेश सामान्य दर्शनार्थी: चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लगने के बाद शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडप में पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। वीआईपी: प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी हरिफाटक ओवर ब्रिज से होकर बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। यहां वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। वृद्ध, दिव्यांग: नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले वृद्ध और दिव्यांग दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर कार्यालय के सामने अवंतिका से होगा। यहीं निशुल्क व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दर्शन के बाद यहां से होगा निर्गम भगवान महाकाल के दर्शन उपरांत भक्त गेट नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार से मंदिर के बाहर आएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि चौराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे। भक्तों के लिए ये सुविधाएं रहेंगी फ्री जूता स्टैंड: भील समाज की धर्मशाला, चारधाम मंदिर के सामने, अवंतिका द्वार के समीप नि:शुल्क जूता स्टैंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भोजन प्रसादी: श्री महाकाल महालोक के सामने मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पेयजल: करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल के इंतजाम रहेंगे। यहां से प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के समीप और पार्किंग में लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भक्त यहां से लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे।

RBI ने साल 2024 में इन बैंकों का किया लाइसेंस रद्द, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

मुंबई  ग्राहकों के हित में और नियमों का उल्लंघन होने पर भारतीय रिजर्व बैंक हमेशा सख्त कदम उठाता है। इस साल आरबीआई ने 11 बैंकों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। ये बैंक हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। जमा राशि स्वीकार करने और लेनदेन पर भी रोक लग चुकी है। आरबीआई ने एक नोटिस जारी करते हुए इन सभी बैंकों का चालू रहना जमाकर्ताओं के लिए हानिकारक बताया था। इनके पास  प्राप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं थी। ऐसे में बैंकिंग में अधिनियम 1949 के कई प्रावधानों का उल्लंघन होता है। यह बैंक अपने वित्तस्थित के साथ जमा कर्ताओं को पुनर्भुगतान करने में भी असमर्थ थे। इसलिए सार्वजनिक हित को देखते हुए इन सभी बैंकों का लाइसेंस रद्द किया था। साल 2024 में इन बैंकों का लाइसेंस रद्द हुआ     दुर्गा को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश     श्री महालक्ष्मी मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, दाभोई, गुजरात     द हिरीयुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड हिरीयुर, कर्नाटक     जय प्रकाश नारायण नगरी सहकारी बैंक लिमिटेड, बसमथनगर, महाराष्ट्र     सुमेरपुर मर्केंटाइल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सुमेरपुर, पाली राजस्थान     पूर्वांचल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, गाजीपुर, यूपी     द सिटी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र     बनारस मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वाराणसी     शिम्शा सहकारी बैंक नियमित, मद्दूर, मंडया, कर्नाटक     उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड, आंध्र प्रदेश     द महाभैरब को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड, तेजपुर, असम क्या ग्राहकों को मिले पैसे? जानें नियम (RBI Rules) DICGC अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत जब भी किसी बैंक का लाइसेंस रद्द होता है। तब प्रत्येक ग्राहक जमा बीमा और गारंटी निगम से 5 लाख रुपये की मौद्रिक सीमा तक जमा राशि की जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने का हकदार होता है।

भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचना रास्ता मुश्किल

मुंबई भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26-30 दिसंबर के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम को 184 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 340 रनों का टारगेट मिला था, मगर वह इस गेम को ड्रॉ भी नहीं करा सकी. अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मेलबर्न टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा आघात पहुंचा है. अब भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतकर भी अपने दम पर फाइनल में नहीं पहुंच सकती है. सिडनी टेस्ट जीतने पर भारत को श्रीलंका की मदद चाहिए होगी. श्रीलंकाई टीम अगले साल जनवरी-फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. अब भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही ये उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से सूपड़ा साफ कर दे. यदि सिडनी टेस्ट ड्रॉ होता है तो भारत फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा. WTC के मौजूदा चक्र का फाइनल अगले साल 11-15 जून तक क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में खेला जाना है. भारत के लिए ये फाइनल का समीकरण ♦  यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-2 से ड्रॉ होती है, तो भारत 55.26 प्रतिशत अंकों पर समाप्त होगा. ऐसे में भारतीय टीम तभी फाइनल में पहुंचेगी जब श्रीलंका अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल करे. ♦  यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हार जाती है तो वो 51.75 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल की रेस बाहर हो जाएगी. बता दें कि साउथ अफ्रीकी टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. साउथ अफ्रीका के 11 मैचों में 7 जीत, तीन हार और एक ड्रॉ से 88 अंक हैं. साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 66.67 है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के 16 मैचों में 10 जीत, चार हार और 2 ड्रॉ से 118 अंक हैं. उसका अंक प्रतिशत 61.46 है. तीसरे नंबर पर मौजूदा भारत के 18 मैचों में 9 जीत, 7 हार और 2 ड्रॉ से 114 अंक हैं. भारत के अंकों का प्रतिशत 52.78 है. 48.21 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है, जो रेस से बाहर हो चुकी है. उधर श्रीलंकाई टीम पांचवें नंबर पर है, लेकिन उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं. श्रीलंकाई टीम के 45.45 प्रतिशत अंक हैं और वह अधिकतम 53.85 प्रतिशत अंकों तक पहुंच सकती है. इंग्लैंड छठे, पाकिस्तान सातवें, बांग्लादेश आठवें और वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का यह तीसरा चक्र है, जो 2023 से 2025 तक चलेगा. इस तीसरे चक्र के लिए आईसीसी पॉइंट्स सिस्टम से जुड़े नियमों को पहले ही रिलीज कर चुकी थी. टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12 अंक, मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक और मुकाबला टाई होने पर 6 पॉइंट मिलते हैं. वहीं मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हार पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाते हैं. किसी दो मैच की सीरीज में कुल 24 पॉइंट और पांच मैच की सीरीज में 60 अंक उपलब्ध हैं. जीत प्रतिशत के आधार पर पॉइंट्स टेबल में रैंकिंग का प्राथमिक तौर पर निर्धारण होता है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 में बाकी बचे मैच: भारत vs ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट: सिडनी, 3-7 जनवरी पाकिस्तान  vs साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट: केपटाउन, 3-7 जनवरी पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज पहला टेस्ट: मुल्तान, 17-21 जनवरी दूसरा टेस्ट: मुल्तान, 25-29 जनवरी श्रीलंका  vs ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट: गॉल, 29 जनवरी-2 फरवरी दूसरा टेस्ट: गॉल, 6-10 फरवरी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल एकमात्र मैच: लॉर्ड्स, 11-15 जून

छत्तीसगढ़ को झारखंड जोड़ेने 312 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा

रायपुर छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बहने वाली कन्हर नदी पर 312 मीटर लंबा नया पुल बनाया जा रहा है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. क्योंकि इस पुल के बनने से 20 गांव के लोगों आने-जाने में आसानी होगी. बताया जा रहा है कि पुल का 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है, जबकि 50 प्रतिशत काम बचा हुआ है. जिसके अगले चार महीने में पूरे होने की उम्मीद की जा रही है. छत्तीसगढ़ के यह 20 गांव झारखंड की सीमा पर बने हुए हैं, ऐसे में यहां के लोगों को झारखंड जाना पड़ता है, यही वजह है कि लंबे समय से यहां पुल की मांग की जा रही थी. ऐसे में पुल बनने से यहां के लोगों की राह आसान होगी. छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगा यह पुल कन्हर नदी पर बनने वाला पुल छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा को जोड़ेगा, क्योंकि नदी दोनों राज्यों में बहती है, ऐसे में अब तक इन 20 गांव के लोगों को झारखंड जाने के लिए 100 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पुल के बन जाने से यह सफर कम हो जाएगा, क्योंकि 55 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी. अभी सभी लोग सड़क मार्ग के जरिए धौली से गढ़वा जाते थे, लेकिन पुल बन जाने के बाद यह रास्ता सीधा हो जाएगा, जिससे सफर आसान हो जाएगा. वहीं सनावल क्षेत्र के लोगों को भी उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन पुल के बाद यह दूरी घटकर महज 35 किलोमीटर हो जाएगी. बता दें कि झारखंड की सीमा पर बसे छत्तीसगढ़ के 20 गांव के करीब 40 लाख लोगों को इलाज, खरीददारी और जरूरी कामों के लिए झारखंड जाना आसान होता था, लेकिन कन्हर नदी पर पुल नहीं होने की वजह से परेशानी होती थी, लेकिन अब यह समस्या बहुत हद तक खत्म हो जाएगी, बता दें कि इस पुल को बनाने में 15.20 करोड़ रुपए की लागत आ रही है. दोनों राज्यों के बीच बन रहे इस पुल की सीमा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आएगा, जबकि झारखंड के गढ़वा जिले में आएगा. 8.4 मीटर चौड़े पुल में 5 पियर और 1 अबटमेंट बन चुका है, जबकि सात पियर और एक अबटमेंट का काम चल रहा है, जैसे ही इसका काम पूरा होगा तो फिर इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा. जो आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 44 की जगह 57 पुलिस थाने, 13 अस्थायी थाना, 23 चौकियां बनाई गईं

महाकुंभनगर  महाकुंभ मेला क्षेत्र के बाहरी इलाके यानी आउटर कार्डन में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत घेरा बनाया जा रहा है। इसी के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज में अब 13 अस्थायी पुलिस थाना और 23 चौकियां स्थापित की गई हैं। नए अस्थायी थाना बनने से कमिश्नरेट में 44 की जगह 57 थाने होंगे। शहर और ग्रामीण क्षेत्र को आठ जोन व 18 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और अन्य मार्गो से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ढंग से मेला क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए नए अस्थायी थाने और चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और अन्य फोर्स भी तैनात रहेगी। तैनात की जा रही 10 हजार पुलिस फोर्स प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों में लगभग 10 हजार पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है। महाकुंभ मेले में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्नानार्थियों को सुरक्षा और सुगमता से मेले तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें सकुशल घर वापसी का फूल प्रूफ प्लान तैयार किया गया है। रिजर्व पर रखा गया पुलिस फोर्स महाकुंभ के सात चक्रीय सुरक्षा घेरे में कमिश्नरेट पुलिस की भी अहम भूमिका है, जो आउटर कार्डन पर काम करेगी। इसी के तहत अवस्थापना सुविधाओं एवं जनशक्ति में वृद्धि करते हुए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी पुलिस थाने और चौकियां स्थापित की हैं। पीएसी, एनडीआरएफ, सीपीएमएफ, बीडीडीएस, एएस चेक टीम मुस्तैद रहेगी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस फोर्स को रिजर्व में भी रखा जाएगा। प्रमुख मार्गों पर थाना और चौकी कुंभ मेला क्षेत्र की तरफ जाने और वापसी के विभिन्न मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं मार्गों पर प्रमुख रूप से अस्थायी थाने और चौकियां स्थापित की गई हैं। यहां पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। जोन में एडिशनल एसपी और सेक्टर में डिप्टी एसपी को प्रभारी बनाया गया है। जोन–08 सेक्टर–18 अस्थायी थाने -13 स्थायी थाने -44 अस्थायी चौकियां -23 सीएपीएफ-21 कंपनी, पीएसी-5 कंपनी एनडीआरएफ -4 टीम एएस चेक -12 टीम बीडीडीएस –4 टीम

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, पुजारियों, ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये वेतन

नई दिल्ली दिल्ली में पुजारियों और के लिए आप सरकार नई योजना लेकर आई है। अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत सरकार बनने के बाद,दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए कल यानी 31 दिसंबर से रजिस्ट्र्र्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। पुजारियों और ग्रंथियों को मिलेंगे 18 हजार रुपये अरविंद केजरीवाल ने आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए हमने सम्मान राशि देने की घोषणा की है। इस योजना का नाम पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना होगा। केजरीवाल ने बताया कि हमारी सरकार आते ही इस योजना के तहत पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए दिए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 31 दिसंबर से कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी। बीजेपी पर भी साधा निशाना अरविंद केजरीवाल ने इस नई योजना के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी इस योजना को बंद नहीं करा सकती। उन्होंने कहा कि हमारी बीजेपी वालों से विनती है कि महिला सम्मान और संजीवनी योजना की तरह इस योजना को कोशिश नहीं करेंगे। मैं तो कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों से भी अपने-अपने यहां इस योजना को लागू करें। रोहिंग्या के मुद्दे पर केजरीवाल ने हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं उनसे हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार करने का अनुरोध करता हूं। उनके पास रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया,इसका सारा डेटा है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। हरदीप सिंह पुरी और अमित शाह के पास रोहिंग्याओं को कैसे और कहां बसाया, इसका सारा डेटा है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 भोपाल मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. MPESB ने ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल 1170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 तय की गई है. इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन बता दें कि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी योग्यता जांच सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2025 है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थी, जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 250 रुपए देने होंगे. इन पदों पर भर्ती इस भर्ती में नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, मेल नर्स के 82 पद, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 29 पद, लेबोरेटर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, टेक्निकल असिस्टेंट के 634 पद, रेडियोग्राफर, डार्क रूम असिस्टेंट, रेडियोग्राफर/ रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन के 127 पद, ओटी टेक्नीशियन के 9 पद, ऑप्टोमेट्रिस्ट के 11 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल मैकेनिक, डेंटल टेक्नीशियन के 14 पद, प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक तकनीशियन के 3 पद, स्पीच थेरेपिस्ट के 5 पद, रेडियोथेरेपी तकनीशियन के 3 पद, एनेस्थीसिया टेक्नीशियन, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, निश्चेतना टेक्नीशियन के 16 पद, ईईजी टेक्नीशियन के 1 पद, सीएसएसडी टेक्नीशियन के 6 पद, लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, ओपीडी अटेंडेंट, ड्रेसर ग्रेड 2, डायलिसिस अटेंडेंट, ओटी अटेंडेंट, डार्क रूम अटेंडेंट, लैब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, ड्रेसर, तकनीकी सहायक के 197 पद, टीबी एन्ड चेस्ट डिसीज हेल्थ विजिटर के 4 पद, एलर्जी टेक्नीशियन, पीएफटी टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन के 14 पद, ईसीजी टेक्नीशियन के 1 पद, कैथलैब टेक्नीशियन के 6 पद, रेस्पिरेटरी थेरेपोस्ट, स्लीप टेक्नीशियन के 8 पद हैं. ऐसे करें आवेदन     सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.     अब होमपेज पर नवीनतम अपडेट  सेक्शन पर जाएं.     यहां आवेदन लिंक पर क्लिक करें (सक्रिय होने के बाद)     अब यहां जरूरी जानकारी भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.     आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य रख लें.  

संभल जिले में बोलेरो ने बाइक को 2 KM तक घसीटा, वीडियो वायरल

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक बोलेरो में फंस गई। उसके बाद भी चालक ने गाड़ी को रोकने की कोशिश नहीं। जबकि बोलेरो को तेजी से लेकर भागने लगा। आरोपी चालक ने लगभग दो किलोमीटर तक बाइक को घसीट। जिससे राहगीरों ने वीडियो बना लिया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को किसी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना संभल जिले की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास की बताई जा रही है। बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक दो किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया। घायल युवक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। ससुराल से गांव लौट रहा था मृतक  बताया जा रहा है कि बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वह अपनी ससुराल से युवक घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारती है। फिर बाइक को घसीटते हुए ले जा रही है। सड़क पर घसीटने से चिंगारी निकलने लगती है।  हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात है कि आरोपी को पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है।  

इंदौर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता

इंदौर इंदौर में पिछले 24 घंटों से चल रही तेज सर्द हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 4 डिग्री कम होकर 21.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 2 डिग्री कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भले ही कोल्ड डे घोषित नहीं किया गया, लेकिन दिनभर ठंड का असर महसूस किया गया। सोमवार सुबह से भी ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे कंपकंपी का माहौल बना हुआ है। दोपहर तीन बजे तक यह 2500 मीटर पर थी। मगर शाम होते ही 1800 मीटर पर आ गई। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो शनिवार की तुलना में चार डिग्री नीचे आया। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नए साल का ठंड के साथ होगा स्वागत शहरवासियों को अभी ठंड से राहत मिल रही है। बादलों के कारण रात में जहां तापमान बढ़ा हुआ है, वहीं दिन में निकल रही धूप भी सर्दी के असर को कम कर रही हैं। अगले सप्ताह में शहरवासियों को हल्की ठंड का अहसासा होगा। वर्ष 2024 की विदाई के साथ नए साल का स्वागत ठंडक के साथ होगा। अगले सप्ताह रात के तापमान में जहां तीन से चार डिग्री गिरावट दिखेगी, वहीं दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर व उससे लगे उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय है। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं राजस्थान व उससे लगे हरियाणा पर चक्रवात का घेरा 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई बना हुआ है। इस वजह से अभी इंदौर में वर्षा की गतिविधियां दिखाई दी। इसका असर अगले दो दिन में खत्म हो जाएगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद एक ओर पश्चिम विक्षोभ चार जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। इंदौर में अभी साफ रहेगा मौसम इस वजह से अगले सप्ताह में दिन के तापमान बढ़ते हुए रहेंगे। इंदौर में अगले चार दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाएगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह में इंदौर में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। बादल न होने के कारण ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। विजिबिलिटी कम हुई, कोहरा जमा हुआ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साल की आखिरी रात को तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वर्तमान में बने सिस्टम के अनुसार, मध्य प्रदेश में नए साल के पहले दिन से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे बर्फीली हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल बन जाएगा। इंदौर में रविवार से बारिश बंद हो गई है और मौसम साफ हो गया है, लेकिन तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, विजिबिलिटी 1100 मीटर रही, हवा की गति 8 किमी प्रति घंटा थी और बादल भी छाए हुए थे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। शीतलहर का प्रभाव रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। शुरुआती दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद इंदौर और आसपास के हिस्सों में भी इसका असर दिखाई देगा।  

आज सोमवती अमावस्या पर नर्मदा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कड़ाके की ठंड में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

उज्जैन उज्जैन में कड़ाके की ठंड में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में श्रद्धालु बड़ी संख्या में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। इस दौरान कुछ भक्त सोमती कुंड में भी स्नान कर रहे हैं। यहां रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालु उज्जैन के सोमकुंड में स्नान कर तीर्थ पर दान-पुण्य और पितृ कर्म कर रहे हैं। प्रातःकाल से ही भक्तों की भीड़ शिप्रा नदी के रामघाट पर डुबकी लगाने पहुंच रही है। इस दौरान महाकाल मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। शिप्रा घाट की ओर जाने वाले रास्ते में बेरिकेट्स लगाकर यहां पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई है। सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में पर्व स्नान की व्यवस्था की गई है। सोमवती अमावस्या का धार्मिक नगरी उज्जैन में विशेष महत्व है। सोमवार को सोमवती अमावस्या होने के कारण शिप्रा नदी के साथ-साथ पुल के दूसरी ओर सोमतीर्थ पर कुंड में स्नान करने की परंपरा है। शिप्रा घाट पर रहने वाले पंडितों ने घाट के ऊपर स्थित धर्मशाला में पितरों के निमित्त पिंडदान और तर्पण कराया। सोमेश्वर महादेव के दर्शन का विधान सोमवती अमावस्या पर सोमतीर्थ स्थित सोमकुंड में स्नान करने और इसके उपरांत श्री सोमेश्वर-जलपेश्वर महादेव के दर्शन व पूजन का विधान है। मान्यता है कि इससे मनुष्य की जन्म पत्रिका में मौजूद चंद्रमा के दोष समाप्त हो जाते हैं और अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजन के बाद बाहर बैठे भिक्षुकों को दान-पुण्य किया। नर्मदापुरम के विश्व प्रसिद्ध नर्मदा सेठानी घाट समेत सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान कर रहे हैं. दरअसल, आज पौष अमावस्या सोमवार को पड़ने के कारण काफी महत्वपूर्ण हो गई है, इसीलिए पवित्र नदियों में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसे स्नानदान का पर्व कहा जाता है. इसके साथ ही पितरों को जल अर्पित करने के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है. सोमवती स्नान पर्व का अवसर लंबे अंतराल के बाद आता है. मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और साथ ही पितृ दोष भी कम होता है. बता दें कि जब भी अमावस्या तिथि सोमवार को पड़ती है तो सोमवती अमावस्या योग बनता है. इस दिन को बहुत खास माना जाता है. इस दिन स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता है. वर्ष में ऐसा बहुत कम ही अवसर आता है जब अमावस्या सोमवार के दिन हो. सोमवती अमावस्या को स्नान का पर्व माना जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करना भी विशेष शुभ और फलदायी माना जाता है. वर्ष में ऐसा बहुत कम ही अवसर आता है जब अमावस्या सोमवार के दिन हो. सोमवती अमावस्या को स्नान का पर्व माना जाता है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करना भी विशेष शुभ और फलदायी माना जाता है.

लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर और 27 कांस्टेबलों की पोस्टिंग, तीन दिन पहले ही 4 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर और 24 आरक्षकों का तबादला किया

 भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर लोकायुक्त के छापों की गूंज दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी सुनाई दे रही. वहीं, अब रेड की सूचना लीक होने के आरोप और शक़ के बाद लोकायुक्त में नई नियुक्तियां कर दी गई हैं. रविवार शाम को लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर और 27 कांस्टेबलों की पोस्टिंग हुई है. बता दें कि तीन दिन पहले ही लोकायुक्त में लंबे समय से पदस्थ 4 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर और 24 आरक्षकों का तबादला कर दिया गया था. रविवार को जारी आदेश के मुताबिक, जबलपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर सक्तूराम मरावी, मंडला में पदस्थ इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, रतलाम के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार भोजक, इंदौर में पदस्थ इंस्पेक्टर आनंद चौहान, पांढुर्ना में पदस्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव और ग्वालियर में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक बलराम सिंह को लोकायुक्त संगठन भोपाल भेजा गया है. इन 6 इंस्पेक्टरों के अलावा 27 कांस्टेबलों को भी लोकायुक्त में भेजा गया है जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:- – आरक्षक रामेश्वर निगवाल – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी – आरक्षक प्रदीप दुबे – आरक्षक रवि सिंह – आरक्षक आशीष आर्य – आरक्षक विनोद यादव – आरक्षक विनय कुमार घोघरे – आरक्षक प्रवीण कुमार – आरक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह – आरक्षक संजीव कुमारिया – आरक्षक गौरव साहू – आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह – आरक्षक यशवंत पटेल – आरक्षक संदीप कुमार शुक्ला – आरक्षक कृष्ण कुमार सेन – आरक्षक राजेश सिंह ठाकुर – आरक्षक सतीश कौशल – आरक्षक पुनीत सिंह – आरक्षक नीलेश चौबे – आरक्षक राजेंद्र कुमार बकोरिया – आरक्षक पंकज सिंह बिष्ट – आरक्षक विपिन वर्मा – आरक्षक जितेंद्र सिंह – आरक्षक मेहबूब कुरैशी – आरक्षक दिलीप कुमार पटेल – आरक्षक मनोज मिश्रा – कार्यवाहक प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर बता दें कि मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस की ओर से गई छापेमारी में सौरभ शर्मा के ठिकानों से 234 किलो चांदी और करोड़ों रुपए कैश मिले थे. इसके बाद सौरभ के सहयोगी की कार से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिले थे. फिलहाल सौरभ फरार है.    

ग्वालियर के योगेंद्र का इंडियन क्रिकेट टीम में चयन, श्रीलंका में 12 जनवरी से होंगे मैच

ग्वालियर श्रीलंका में 12 से 21 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली इंटरनेशनल डिसएबल क्रिकेट चैंपियन ट्रॉफी के लिए ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। योगेंद्र भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत के अलावा इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भी हिस्सा लेंगी। जयपुर में किया था शानदार प्रदर्शन मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय सिंह तोमर ने जानकारी दी कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर से 25 खिलाड़ियों का चयन किया है। योगेंद्र भदौरिया का चयन उनके जयपुर में हुए चैलेंजर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इससे पहले भी योगेंद्र ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया था। ग्वालियर को मिला गौरव योगेंद्र के चयन पर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक दीपक सचेती और अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीलंका में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी योगेंद्र अपने खेल की अमिट छाप छोड़ेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet