LATEST NEWS

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किये

बड़वानी ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ निवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए। दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षिक जगदीश डावर ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी। इसे बड़वानी पुलिस ने नाकाम किया। आपरेशन प्रहार के तहत थाना निवाली पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स ले जाते हुए राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 23 हथियार जब्त किए गए। जिसमें नौ पिस्टल, 14 देशी कट्टे, 11 जिंदा कारतूस, चार खाली मैग्जीन, दो आईफोन कुल कीमती करीब सवा तीन लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।   निवाली बेरियर के पास घूम रहे थे मुखबिर द्वारा निवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति निवाली बेरियर के पास इधर-उधर घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में थाना निवाली की टीम गठित कर भेजी गई। पुलिस टीम ने बैरियर के आसपास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए अनुसार दो संदिग्ध बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा। वीर पाजी ने दिए थे हथियार पकड़े गए तस्करों के नाम शिवम उर्फ शिवा पुत्र गोपीसिंह रावत निवासी रूपारेल ग्राम राजौसी पोस्ट भवानी खेडा थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान और इकबाल पुत्र शंकर खान निवासी नाडा की बाड़ी ग्राम राजौसी थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान हाल 23 सेक्टर प्रतापनगर जयपुर राजस्थान है। आरोपितों ने बताया कि ये सभी अवैध हथियार थाना वरला क्षेत्र के उमर्ठी के वीर पाजी नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे। इस पर पूछताछ जारी है।

पूर्व प्रधानमंत्री के ​परिजनों ने उनकी अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ यमुना में विसर्जित कीं, कांग्रेस से नहीं पंहुचा कोई: बीजेपी

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को दिल्ली के मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे में लाई गईं. यहां शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के ​परिजनों ने उनकी अस्थियां यमुना में विसर्जित कीं. कांग्रेस ने एक्स पर अस्थि विसर्जन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं. हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे. सादर नमन.’ हालांकि, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन के वक्त कांग्रेस का कोई नेता उपस्थित नहीं रहा. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी की पवित्र अस्थियों के विसर्जन के समय गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति देखकर बहुत निराशा हुई. एक नेता जिसने सम्मान के साथ देश की सेवा की, वह अपनी पार्टी से कहीं बेहतर सम्मान का हकदार था. यह कांग्रेस और गांधी परिवार की प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कुछ बताता है.’ उदारीकरण के नायक के प्रति उदार रहेगा इतिहास? पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण दिल्ली एम्स में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया. भारत और दुनिया भर के नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की. इस बीच कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र लिखकर अनुरोध करने के बावजूद, बीजेपी सरकार ने मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए दिल्ली में जमीन आवंटित नहीं किया. कांग्रेस की मांग थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर हो, जहां उनका स्मारक बन सके. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का ‘राजनीतिकरण’ करने और ‘ओछी राजनीति’ में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री पद पर थे तो कांग्रेस पार्टी ने उनके प्रति कभी सम्मान नहीं दिखाया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने खड़गे और डॉ. सिंह के परिवार को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित किया है कि सरकार ​राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनवाएगी. इसके लिए ट्रस्ट का गठन पड़ता है, जिसकी औपचारिकताओं में समय लगेगा. इसलिए कांग्रेस और डॉ. सिंह के परिवार से अनुरोध किया गया था कि वे अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रियांए निर्धारित समय में पूरी कर लें. हालांकि, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि डॉ. सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित कर दी गई. इसके बारे में उनके परिवार को भी जानकारी दे दी गई है. हालांकि नड्‌डा ने यह नहीं बताया कि जमीन कहां दी गई है. नड्‌डा ने कहा- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता मनमोहन सिंह के निधन पर भी राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को जीवित रहते हुए कभी सम्मान नहीं दिया, और अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है.

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया, बारिश के बाद लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिख रहा है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इस समय कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण तापमान और भी गिर सकता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम मौसम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत के कुछ स्थानों में रविवार (29 दिसंबर) से शीतलहर शुरू होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 29-30 दिसंबर के दौरान देर रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका जताई जा रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय घना कोहरा देखा जा रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है। कोहरे की चादर ने इन राज्यों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे सर्दी का अहसास और भी तेज हो गया है। राजस्थान माउंट आबू के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बनारस कोहरे की सफेद चादर में ढका है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी बिगड़ सकता है और ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस स्थिति में दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दोपहर के समय भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है।  

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से चल रहा कार्य, कई रेलवे लाइनों को सात स्टील और प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुलों के माध्यम से पार किया जाएगा

नई दिल्ली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है, जिसके तहत 13 नदियों और कई राजमार्गों पर पुल बनाए जा रहे हैं। इसमें कई रेलवे लाइनों को सात स्टील और प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुलों के माध्यम से पार किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा वार्षिक समीक्षा में दी गई। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट के अंतर्गत 243 किलोमीटर से अधिक पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, साथ ही 352 किलोमीटर पियर कार्य और 362 किलोमीटर पियर नींव का कार्य भी पूरा हो चुका है। गुजरात में ट्रैक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, आनंद, वडोदरा, सूरत और नवसारी जिलों में आरसी ट्रैक बेड का निर्माण कार्य हो रहा है। लगभग 71 किलोमीटर आरसी ट्रैक बेड का निर्माण पूरा हो चुका है और वायडक्ट पर रेल की वेल्डिंग शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहला कंक्रीट बेस स्लैब 32 मीटर की गहराई पर सफलतापूर्वक डाला जा चुका है, जो 10 मंजिला इमारत के बराबर है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और शिल्पाता के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग पर काम चल रहा है, जिसमें मुख्य सुरंग निर्माण की सुविधा के लिए 394 मीटर की इंटरमीडिएट सुरंग (एडीआईटी) पूरी हो चुकी है। पालघर जिले में न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) का उपयोग करके सात पर्वतीय सुरंगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। गुजरात में एकमात्र पर्वतीय सुरंग पहले ही सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। समीक्षा में कहा गया है कि इस कॉरिडोर पर 12 स्टेशन हैं, जिन्हें थीम आधारित एलीमेंट्स और ऊर्जा-कुशल सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है और इनका निर्माण चल रहा है। ये यूजर फ्रेंडली और ऊर्जा-सकारात्मक स्टेशन विश्व स्तरीय यात्री अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, साथ ही इनमें सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता भी दी गई है। इसके अलावा रेलवे द्वारा 2030 तक नेट जीरो कार्बन का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा में कहा गया है कि नवंबर 2024 तक लगभग 487 मेगावाट सौर संयंत्र और लगभग 103 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्र चालू हो चुके हैं।  

संभल: मंदिर और शिवलिंग होने के दावे किए जा रहे, अब अखिलेश ने कहा-सीएम आवास के नीचे भी शिवलिंग, खुदाई कराएं

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों मंदिर खोजने और खुदाई का मामला छाया हुआ है। संभल के बाद से शहर-शहर नए मंदिर मिल रहे हैं और जगह-जगह मंदिर और शिवलिंग होने के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक दावा कर दिया है। अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि लखनऊ में सीएम योगी जिस मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं उसके नीचे भी शिवलिंग है। अखिलेश ने उसकी भी खुदाई की मांग कर दी। अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग है। यह हमारी जानकारी है। इसकी भी खुदाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव के इस दावे के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अखिलेश इससे पहले भी संभल में हो रही खुदाई को लेकर निशाना साध चुके हैं। अब मुख्यमंत्री आवास की खुदाई कराने की मांग के पीछे की उनकी रणनीति और मंशा को सीधे संभल में चल रही खुदाई से जोड़ा जा रहा है। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से प्रशासन मुस्लिम इलाकों में लगातार बिजली चोरी और मंदिर के जीर्णोद्वार कराने में जुटा है। यहां पर कई पुराने कुओं को दोबारा खुदाई कर नया जीवन दिया जा रहा है। जमीन के अंदर चली गईं बावड़ियों पर भी खुदाई चल रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जब नए घर में जा रहा था तो पीआईएल हुआ थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के पीआईएल करने वालों को मैं जानता हूं। अखिलेश यादव ने अवैध अतिक्रमण बुलडोजर एक्शन को लेकर राजभवन के बाहर हुए कंस्ट्रक्शन का मामला उठाया। पूछा कि उसका नक्शा क्या पास है? वहां बुलडोज़र कब जाएगा? अखिलेश यादव पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चल रही अव्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक्स पर इसे लेकर कई वीडियो पोस्ट किए हैं। इसे लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगे तो कुम्भ मेले में अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। वहीं सीएम योगी का दिल्ली जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित साह समेत तमाम लोगों को कुंभ का न्योता देने पर भी अखिलेश ने सवाल खड़ा किया। अखिलेश ने कहा कि कुंभ मे आने का किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता है। लोग स्वयं कुंभ मे आते है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने गंगा एक्सप्रेस वे कुंभ से पहले शुरू होने की बात कही थी, लेकिन कहां यह चालू हुआ। अखिलेश ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया और कहा कि यहां ईवीएम के कारण हारने वाले को हार का और जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए।

किसान को रमखिरिया निजी क्षेत्र से दो चमचमाते हुए हीरे मिले, चमकी किसान और उसके साथियों की किस्मत

पन्ना पन्ना जिले की धरा देश-दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध है अब तो हीरों की नगरी पन्ना के खेतों में भी अनाज और सब्जी की जगह हीरे निकलने लगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिला। बता दें कि आज रमखिरिया निवासी किसान राम नरेश दुबे और उसके चार साथियों को रमखिरिया निजी क्षेत्र से दो चमचमाते हुए हीरे मिले। जिनका वजन क्रमशः 8 कैरेट 30 सेंट व 0.90 सेंट है। इन दोनों हीरों को आगामी हीरों की नीलामी में रखा जाएगा। किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरा मिलने से उसे और उसके सभी पार्टनर को बहुत खुशी है। हीरों नीलामी के बाद मिलने वाले रुपये से वह अपने व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में यह पैसा खर्च करेंगे। लाखों रुपये में आंकी जा रही कीमत किसान ने बताया कि वह साल भर से अधिक समय से हीरों की तलाश कर रहे थे। वही हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि यह कम उज्ज्वल किस्म के हीरे हैं। इन दोनों हीरों की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

इंदौर में साल के बीच में गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव अटका, अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका

इंदौर साल के बीच में प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही इंदौर में गाइडलाइन बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इंदौर जिले के प्रस्ताव पर केंद्रीय मूल्यांकन समिति की मोहर लगने के बाद भी अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका है। ऐसे में संभावना है कि आगामी तीन माह के लिए बढ़ोतरी का प्रस्ताव अब लागू नहीं होगा, क्योंकि पंजीयन विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष की गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करने की पहल शुरू कर दी है। इंदौर जिले में साल के बीच में 469 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ोतरी को केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल द्वारा स्वीकृत किया गया था। 31 प्रतिशत तक गाइडलाइन बढ़नी थी इसमें 0 से 31 प्रतिशत तक संपत्तियों की गाइडलाइन बढ़नी थी। वहीं 105 कॉलोनियों को गाइडलाइन में शामिल करना था। स्वीकृति के बाद भी शासन स्तर से प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय नहीं हो सका है। तीन माह बाद एक अप्रैल से आगामी वित्तीय वर्ष की नई गाइडलाइन लागू होनी है। 2400 से अधिक लोकेशन पर बढोतरी शासन स्तर से तैयारी के निर्देश पंजीयन विभाग को दिए गए हैं। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वर्तमान गाइडलाइन की दरों का अवलोकन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2400 से अधिक लोकेशन पर 0 से 91 प्रतिशत तक गाइडलाइन में बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 154 नई कॉलोनियों को भी गाइडलाइन में शामिल किया गया था। वर्तमान में 5149 लोकेशन पर संपत्तियां रजिस्टर्ड हो रही हैं। जनवरी से होगी नई प्रक्रिया वित्तीय वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन बढ़ोतरी प्रक्रिया जनवरी से शुरू होगी। फरवरी में चारों उप पंजीयक कार्यालयों में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति बढ़ोतरी के प्रस्ताव तैयार करेगी। इसके बाद जिला मूल्यांकन समिति के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।

नागपुर से इंदौर जा रही बस खंडवा स्थित आबना नदी के पुल के पास पलटी, 18 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती कराया

खंडवा खंडवा के निकट ग्राम ठिठिया जोशी स्थित आबना नदी के पुल से पहले तड़के स्लीपर कोच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस नागपुर से इंदौर जा रही थी। दुर्घटना सुबह पौने छह बजे के लगभग की है। इसमें 18 यात्री घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसा सुबह धुंध की वजह से अंधे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से हुआ। दुर्घटना स्थल पुलिस रिकार्ड में ब्लैक स्पाट के रूप में दर्ज है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है, इसके बावजूद यहां कोई सुधार नहीं हो रहा है। खंडवा-देड़तलाई राजमार्ग पर रविवार सुबह ग्राम ठिठिया जोशी के पुल के पास नागपूर से आ रही रातरानी स्लीपर बस क्रमांक एमपी 09 एफए 8096 बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्डे में गिर गई। मोड़ पर चालक नियंत्रण खोने से बस नदी के पुराने पुल की ओर नीचे उतर कर पलट गई। बस की गति धीमी हो जाने से यात्रियों को मामूली चोट आई है। बस पलटने पर जोर की आवाज आने और यात्रियों का शोर सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद और पुुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे सहित पुलिसकर्मी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कांच फोड़कर बाहर निकाला गया ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। बस कंडेक्टर साइड पलटने से यात्रियों को पीछे के इमरजेंसी गेट का कांच फोड़ कर तथा चालक के गेट से बाहर निकाला गया। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल से आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 एबुलेंस मौके पर पहुंच गई।  जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि बस दुर्घटना में चोट आने पर 18 यात्रियों को जिला अस्पताल लाया गया हैं। इन्हें मामूली चोट आई है। चिकित्सक और स्टाफ यहां मौजूद है। सभी का इलाज किया जा रहा है। एक.दो लोगों को सिर में चोट आई है। सभी सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है। यह यात्री हुए घायल 28 वर्षीय पुष्पेंद्र (रीवा),22 वर्षीय अमन (सोनकच्छ), 55 वर्षीय दीलिप (अमरावती),40 वर्षीय संदीप (परसपुर),38 वर्षीय राहुल (बड़वानी), 30 वर्षीय चेतन (अमरावती), 36 वर्षीय मनोज (बड़वाह) ,65 वर्षीय अरूणा (राजनांदगांव छत्तीसगढ़), 55 वर्षीय इंदिरा (नागपुर),26 वर्षीय विवेकानंद (नागपुर), 35 वर्षीय वसीम (सनावद), 48 वर्षीय जयप्रकाश (मिर्जापुर उत्तरप्रदेश), 45 वर्षीय प्रेमसिंह (बड़वाह), 73 वर्षीय भंवरलाल (इंदौर), 58 वर्षीय प्रिया (इंदौर), 14 वर्षीय आयुष (उज्जैन), 45 वर्षीय सोनू (इंदौर)।

भारतीय सेना ने LAC के पास 14300 फीट की ऊंचाई पर छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की

नई दिल्ली भारतीय सेना ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील के किनारे मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की है। यह जगह पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट है। सेना के लेह स्थित 14 कोर ने कहा कि इस मूर्ति का उद्घाटन भारतीय शासक की अडिग भावना को मनाने के लिए किया गया है, जिनकी धरोहर आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस मूर्ति का गुरुवार को 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला द्वारा अनावरण किया गया। यह “फायर एंड फ्यूरी कोर” के नाम से प्रसिद्ध है।   छत्रपति शिवाजी की इस मूर्ति का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन ने डेमचोक और देपसांग के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही लगभग चार साल लंबे सीमा गतिरोध का अंत हुआ। 21 अक्टूबर को एक समझौते के तहत दोनों पक्षों ने इन दोनों तनाव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी की। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर यह गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के कारण दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग त्सो के उत्तर और दक्षिण तटों पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की।

कनाडा में भी विमान हादसा, लैंडिंग के समय लगी आग, हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं

कनाडा दक्षिण कोरिया में भयानक विमान हादसे के कुछ ही देर बाद कनाडा में ऐसा ही हादसा होते-होते बचा है। एयर कनाडा के हेलीफैक्स एयरपोर्ट पर विमान रनवे पर फिसल गया। नीचे उतरते वक्त विमान में आग लग गई थी इसका लैंडिंग गियर टूटा हुआ था। हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के वक्त विमान एयरपोर्ट की फेंस से टकरा गई और इसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के मरने की बात कही जा रही है। कनाडा में हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एयरक्राफ्ट के पंख रनवे पर घिसट रहे हैं और इनसे चिंगारी निकल रही है। जानकारी के मुताबिक यह विमान पाल एयरलाइंस का है। एयर कनाडा फ्लाइट एसी 2259 सेंट जॉन्स और हालीफैक्स के बीच उड़ान भर रहा था। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर का नजारा दिख रहा है। इसमें पैसेंजर्स घबराए हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में क्या हुआ दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर एक विमान ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया। बताया जाता है कि इस हादसे में दो लोगों को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी सियोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण में मुआन शहर के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘जेजू एयर’ विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं। उसने बताया कि 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही, मेरी ही सीट पर ऑपरेशन लोटस

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि केजरीवाल उन्हीं की सीट यानी नई दिल्ली सीट पर 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में – उनका ‘ऑपरेशन लोटस’ 15 दिसंबर से चल रहा है। इन 15 दिनों में, उन्होंने लगभग 5,000 वोट डिलीट करने और 7,500 वोट जोड़ने के लिए आवेदन दायर किया है। उन्होंने कहा, नई दिल्ली में एक लाख 6 हजार वोट हैं। एक लाख 6 हजार वोट में से अगर 5 फसदी वोट यह डिलीट करवा रहे हैं और साढ़े सात वोट जोड़ रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत क्या है। यह तो सरेआम बदमाशी हो रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी मौजूदा वोटर के नाम डिलीट कर रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 29 अख्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट कटवाने के लिए आवेदन आए। 15 दिसंबर से आज तक 5000 वोट डिलीशन के लिए आए।19 दिसंबर को यानी एक दिन में ही डेढ़ हजार वोट डिलीशन के लिए आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा, जो लोग वोट काटने का आवेदन कर रहे हैं वह कौन हैं और किसके इशाके पर काम कर रहे हैं। वहीं वोट जोड़ने के मामले में उन्होंने कहा, जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाये तो अब 15 दिनों में 10 हजार वोटर कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाये जा रहे हैं। BJP बाहर से लोगों को ला रही है, जिनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं।

चौथे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। चौथे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने भारत की नाक में दम किया हुआ है। 10वें विकेट के लिए दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। इन दोनों ने अभी तक मिलकर 110 गेंदों का सामना किया है। लायन 41 तो बोलैंड 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 105 रनों की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। एक समय ऐसा था जब कंगारुओं ने 91 पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग कर भारत को परेशान किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 369 रनों पर सिमट गई थी। जसप्रीत बुमराह भी नई गेंद से भारत को आखिरी विकेट नहीं दिला पाए। दिन के आखिरी ओवर में बुमराह ने जरूर लायन को अपने जाल में फंसा लिया था और स्लिप में केएल राहुल ने अच्छा कैच भी पकड़ा था, मगर बुमराह की वह नो बॉल थी जिस वजह से लायन को जीवनदान मिला। आज भारत ने कई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जीवनदान दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन है। मेजबानों की लीड 333 रनों की हो गई है। नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड की आखिरी जोड़ी ने 108 गेंदों का सामना कर अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। ये पार्टनरशिप भारत पर भारी पड़ने वाली है। भारत ने ली दूसरी नई गेंद पुरानी गेंद से तो भारत को आखिरी विकेट मिला नहीं, अब दिन का खेल खत्म होते-होते टीम इंडिया ने दूसरी नई गेंद ले ली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि नई गेंद से कुछ कमाल हो पाएगा या नहीं।

राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी, दुनिया में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

वाशिंगटन हाल ही में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और वो अगले साल निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के खत्म होते ही 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनके राष्ट्रपति बनने के पूर्व ही पूरी दुनिया की नजरें उनके बड़े फैसलों पर टिकी हुई हैं। युआन (रेमेंबी) की जगह डॉलर का बढ़ेगा प्रभाव राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के सामने यह साफ कर दिया है कि वो किसी भी कीमत पर डालर के प्रभाव को कम नहीं होने देंगे। उन्होंनें हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि अगर कोई देश डॉलर को प्रतिस्थापित करने की कोशिश भी करेगा तो अमेरिका उस देश पर इतना ट्रैफिक लगायेगा कि वह देश आर्थिक संकटों में उलझ कर रह जायेगा। ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को भी चेताया है और उनपर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी है अब अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है। अब देखना होगा कि ट्रंप अपनी नीतियों से आने वाले सालों में अमेरिका को कहां ले जाते हैं। वहीं चीन की बात करें तो चीन डालर के प्रभाव को कम कर अपनी मुद्रा युआन को हर कीमत पर आगे बढ़ाने में लगी हुई है। चीन इसके लिए दुनिया भर के तमाम देशों के साथ अपनी मुद्रा में व्यापार करने के लिए उन्हें भारी छूट भी दे रही है। पूरी दुनिया में शान्ति स्थापित होने के आसार रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरु हुए लगभग 1100 से अधिक दिन हो चुकें हैं। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पूरी दुनिया की नजरें रूस और यूक्रेन युद्ध पर एक बार फिर से आकर टिक गई है। चुनाव के पहले से ही ट्रंप का मानना था कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद महज 24 घंटे में वो दोनों देशों के बीच युद्ध जो रुकवा देंगे। साथ ही पश्चिम एशिया में इजराइल और हमास के बीच शांति लाने का भी प्रयास करेंगें। भारत पर आयात कर बढ़ने के आसार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान भारत पर भारी टैरिफ लगा लगाया था। हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिलों पर टैरिफ कम करने के मामले पर भी उन्होंनें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की थी। जिस कारण इस मोटरसाइकिलों के व्यापार पर काफी असर पड़ा था। वहीं दूसरी ओर बात की जायें तो भारत ब्रिक्स देशों की सूची में भी शामिल है तो अगर ट्रंप इन देशों पर टैक्स लगाते हैं तो इसका असर प्रत्यक्ष तौर पर भारत पर देखने को मिलेगा।

मध्यप्रदेश में 2024 रहा जल क्रांति की बुनियाद रखने वाला वर्ष

भोपाल वर्ष 2024 को मध्यप्रदेश में जल क्रांति की बुनियाद रखने वाले वर्ष के रूप में याद किया जाएगा। साल की शुरुआत से जो प्रयास चल रहे थे उन्हें अंततः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों एक ठोस बुनियाद मिली। दशकों से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना की शुरुआत की नींव पड़ी और साल के आखिर आते-आते देश की पहली नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना केन-बेतवा की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने रखी। यह दोनों परियोजनाएं न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश में जल राशि के समान वितरण और न्यायपूर्वक उपयोग की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होंगी। अन्य देशों के लिए भी यह उदाहरण होगा। वर्ष 2024 मध्यप्रदेश के लिए अभूतपूर्व गतिविधियों और उपलब्धियों भरा वर्ष रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने एक वर्ष पूरा किया। कई ठोस निर्णय लिए गए जो भविष्य में परिवर्तनकारी साबित होंगे। उत्साहजनक औद्योगिक निवेश वर्ष 2024 एक प्रकार से निवेश के लिए भी फलदाई रहा। सरकार की नीतियों और निर्णयों से प्रभावित होकर निवेशकों ने क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों के माध्यम से भरपूर निवेश किया। मध्यप्रदेश के औद्योगिक निवेश परिदृश्य में सकारात्मक और उत्साहजनक परिवर्तन हुआ। पहली बार प्रदेश के विभिन्न भौगोलिक भागों में औद्योगिक निवेश पहुंचाने की पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों का आयोजन इस दृष्टि और दर्शन के साथ किया गया कि औद्योगिक निवेश किसी एक भूभाग में न होकर उनका सामान वितरण हो। इससे औद्योगिक निवेश का फायदा समान रूप से सभी लोगों को एक समान रूप से हो सके। इसके पीछे सोच समझ यह रही कि प्रदेश के हर क्षेत्र की अपनी विशेषताएं हैं। निवेश की अपनी संभावनाएं हैं। इनका दोहन भी रणनीतिक तरीके से होना चाहिए। इससे औद्योगिक विकास के साथ स्थानीय रूप से रोजगार का सृजन भी बड़े पैमाने पर होगा। आने वाले वर्षों में इसके सुपरिणाम दिखाई देंगे। प्रदेश में 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से तीन लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले। इनसे रोजगार निर्माण का परिदृश्य सकारात्मक रूप से बदलेगा। निवेश आकर्षित करने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यूके और जर्मनी यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। मुम्बई, कोयंबटूर, बैंगलुरू और कोलकाता में हुए रोड़-शो में एक लाख करोड़ और भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में 20 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस प्रकार 2024 औद्योगिक निवेश के लिए उत्साहजनक रहा, जो प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के बड़े अवसर उपलब्ध करवायेगा। नवाचारों से मिली नई पहचान साल के आखिर आते तक मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिली और पर्यटन क्षेत्र को सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों वाले प्रदेश के रूप में मान्यता मिली। सूचना प्रौद्योगिकी का रचनात्मक उपयोग करते हुए नागरिक सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और उन्हें सरल करने के प्रयासों की श्रृंखला में साइबर तहसील का संचालन वर्ष-2024 के लिए अत्यंत सफल और प्रशंसनीय प्रयास साबित हुआ। इससे मानवीय हस्तक्षेप के कारण होने वाली गलतियों की संभावनाएं समाप्त हो गई। इसी साल मध्यप्रदेश में एक क्रांतिकारी पहल करते हुए जिला इकाइयों के पुनर्गठन के लिए विशेष परिसीमन आयोग का गठन किया। आयोग ने काम करना शुरू कर दिया। भविष्य में इसकी सिफारिशों के आधार पर जिलों और संभाग की सीमाओं का पुनर्गठन होगा। इससे प्रशासनिक स्तर पर आने वाली बहुत सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। मध्यप्रदेश में राजस्व संग्रहण में भी वर्ष-2024 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर राजस्व संग्रहण के प्रयासों को सफलता मिली। इसका सीधा संबंध कर चुकाने वाले समुदाय, व्यापारिक समूहों और राज्य सरकार के बीच आपसी विश्वास का मजबूत होना है। स्व-प्रेरणा से राजस्व अदा करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। राजस्व महाअभियान 1, 2 और 3 चलाकर राज्य सरकार ने कई लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण और राजस्व अभिलेखों को दुरुस्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम यह रहा कि सभी जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ हो गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई अभूतपूर्व कदम सरकार ने उठाए। पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ हुआ। इससे दूरस्थ क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार देने की संवेदनशील पहल रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का आपस में विलय कर दिया गया। किसानों के हित में श्रीअन्न के उत्पादन को बढ़ावा देने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना का लागू होना एक विशेष उल्लेखनीय पहल रही। किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रूपये की विशेष प्रोत्साहन राशि देने का भी दूरदृष्टि भरा निर्णय रहा। साल की शुरुआत में ही इंदौर की हुकुमचंद मिल के 4800 श्रमिक परिवारों को 224 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान कराकर सरकार ने संवेदनशील और गरीब हितैषी होने का परिचय दे दिया था। अब ग्वालियर सहित अन्य शहरों में बंद पड़ी मिलों के संबंध में भी इंदौर की तर्ज पर काम होगा। जनजातीय परिवारों के हित में ऐतिहासिक पहल करते हुए शिवपुरी जिले में देश की सबसे पहली प्रधानमंत्री जन मन कॉलोनी सहरिया परिवारों के लिए बनी।

साल की वो बड़ी घटनाएं, कुछ घटनाएं ऐसी रही, जिन्होंने पूरी दुनिया को झकझोर दिया, सवाल और विवाद पैदा किए

नई दिल्ली 2024 का साल भारत के लिए कई दर्दनाक, चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटनाओं से भरा रहा। यह साल न केवल राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना, बल्कि इसने कई संवेदनशील मुद्दों को भी सामने लाया। कुछ घटनाएं ऐसी रही, जिन्होंने पूरी दुनिया को झकझोर दिया और देश में बड़े पैमाने पर आक्रोश, सवाल और विवाद पैदा किए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी प्रमुख घटनाओं के बारे में जिन्होंने इस साल भारतीय समाज को प्रभावित किया। 1. कोलकाता रेप कांड 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां पर एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसके बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने ना केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद राज्यभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। लोग सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग करने लगे, ताकि इस तरह के अपराधों पर काबू पाया जा सके। राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगे। यह घटना उस समय सामने आई, जब देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर चर्चा हो रही थी, जिससे इसे और भी संवेदनशील बना दिया। 2. वायनाड भूस्खलन 30 जुलाई को केरल के वायनाड जिले में एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिसने कई किलोमीटर के इलाके को तबाह कर दिया। इस त्रासदी में 231 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि अन्य रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 420 से अधिक बताई गई। यह घटना मानसून के दौरान आई, और इसका असर इतना बड़ा था कि कई गांव पूरी तरह से बर्बाद हो गए। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बचाव कार्य भी मुश्किल हो गया। इस दुर्घटना में लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और केरल सरकार ने पीड़ितों के लिए राहत उपायों की घोषणा की। यह घटना जलवायु परिवर्तन के असर को भी उजागर करती है, जिससे पर्यावरणीय संकट और बढ़ते हैं। 3. कर्नाटक का हैरान करने वाला मर्डर 2024 का एक और चौंकाने वाला मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका महालक्ष्मी की हत्या कर उसके शरीर के 59 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। आरोपी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसने यह हत्या इसलिए की, क्योंकि वह अपनी प्रेमिका के व्यवहार से परेशान था। यह एक ऐसा अपराध था, जिसने न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद महिला सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर नए सिरे से बहस छिड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच शुरू की, लेकिन इस घटना ने रिश्तों और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं को सामने लाया।   4. तिरुपति लड्डू विवाद 18 सितंबर को तिरुपति मंदिर के प्रसाद लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने का विवाद सामने आया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि मंदिर के प्रसाद में चर्बी का उपयोग किया जा रहा है। इस आरोप ने तिरुपति मंदिर प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया और मंदिर के प्रसाद के पवित्रता को लेकर सवाल उठने लगे। यह विवाद तब बढ़ा जब अन्य धार्मिक नेताओं और भक्तों ने इस आरोप को चुनौती दी। इस मुद्दे ने एक बड़ा धार्मिक और राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया, जो पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया। 5. रियासी आतंकी हमला 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पौनी इलाके में आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया। बस शिव खोरी से कटरा जा रही थी, तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी की। इसके बाद बस खाई में गिर गई, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले ने कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति को लेकर सवाल उठाए और पूरे राज्य में आतंकवादियों द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ आक्रोश पैदा किया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हमलों की बढ़ती संख्या ने सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क कर दिया। 6. हाथरस भगदड़ कांड उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक धार्मिक सत्संग के बाद भगदड़ मच गई, जिसमें 123 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब हजारों लोग एकत्रित हुए थे और पुलिस एवं प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। भगदड़ मचने से लोग दबकर मारे गए, और इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं के खिलाफ सवाल खड़े कर दिए। धार्मिक आयोजनों में भारी भीड़ के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया। घटना के बाद आयोजक को गिरफ्तार किया गया और कई बड़े सवाल प्रशासन की कार्यशैली पर उठे। 7. इतिहास का सबसे गर्म साल 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल माना गया है। जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई है, और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। देश में जुलाई और अगस्त के महीने में भीषण गर्मी पाई गई, जिसने लोगों के जीवन को कठिन बना दिया। तापमान की वृद्धि के कारण जल संकट और सूखा जैसी समस्याएं सामने आईं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि यदि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को रोकने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet