LATEST NEWS

अब नजदीकी रिश्तेदारों को शेयर ट्रांसफर करने की सूचना सेबी को अलग से देने की जरूरत नहीं

मुंबई शेयरों की ऑनरशिप पैटर्न को लेकर सेबी ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। दरअसल अब नजदीकी रिश्तेदारों में शेयर ट्रांसफर को ऑनरशिप चेंज या मैनेजमेंट कंट्रोलिंग अथॉरिटी नहीं माना जाएगा। नजदीकी रिश्तेदार जिसमें भाई-बहन, माता-पिता या पत्नी और संतान आते हैं। इन्हें ट्रांसफर करने पर इसे ऑनरशिप चेंज नहीं माना जाएगा। दरअसल इन नजदीकी रिश्तेदारों को विरासत या शेयर ट्रांसफर करने की सूचना सेबी को अलग से देने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही मैनेजमेंट चेंज या ऑनरशिप ट्रांसफर होने के कारण सेबी को अलग से सूचना देने की अब जरूरत नहीं होगी। शेयर ट्रांसफर को लेकर सेबी द्वारा गाइडलाइन जारी की गई दरअसल बिचौलिया फर्मों को शेयर ट्रांसफर को लेकर सेबी द्वारा गाइडलाइन जारी की गई थी, लेकिन इस गाइडलाइन में असमंजस की स्थिति देखने को मिली थी। सवाल उठ रहा था कि क्या नजदीकी रिश्तेदारों को शेयर ट्रांसफर करना भी ऑनरशिप चेंज माना जाएगा। लेकिन अब सेबी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है, कि नजदीकी रिश्तेदारों को जिनमें पत्नी, माता-पिता, संतान और भाई-बहन शामिल है, को ऑनरशिप चेंज नहीं माना जाएगा। लेकिन उनके सिवा रिश्तेदारों को शेयर ट्रांसफर करना ओनरशिप चेंज माना जाएगा। इसके साथ ही अब शेयर ट्रांसफर करने की सूचना इन्वेस्टर एडवाइजर, रिसर्च एनालिस्ट या इनसे जुड़ी सेवा देने वाली कंपनियों को सेबी को देना होगी। सभी तरह के फर्म के लिए लागू किया गया दरअसल सेबी को जानकारी देने वाली इन कंपनियों को मध्यस्थ या बिचौलिया फर्म की श्रेणी में रखा जाएगा। दरअसल निवेशकों के हित की रक्षा के लिए सेबी द्वारा यह गाइडलाइन स्पष्ट की गई है। एक्सपर्ट्स की माने तो इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और रिसर्च एनालिसिस तो फर्म कंपनी के साथ संबंधों का कानूनी स्वरूप भी अब तय हो चुका है। आसान भाषा में समझा जाए तो, अगर पिता की मौत हो जाती है और उसका पुत्र मैनेजमेंट संभालता है, तो इसे ऑनरशिप चेंज नहीं माना जाएगा। यह प्रोपराइटरी पार्टनरशिप और कॉर्पोरेट सभी तरह के फर्म के लिए लागू किया गया है।

प्रयागराज में रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं, तभी ब्रिज टावर गिरने से 7 मजदूर घायल

प्रयागराज सहसों के समीप रिंग राेड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर रेहंडम का तार नया टावर लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। इसी बीच अचानक ब्रिज टावर गिर गया, जिसके चपेट में आने से सात मजदूर घायल हो गए। ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां दो की हालत नाजुक देखकर उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यह है पूरी घटना रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। रेहंडम के तार को भी नए टावरों में लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान टावर गिर पड़ा। मौजूद अन्य मजदूरों के साथ ही राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टावर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन शामिल थे। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सलीम व आमिर की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल पर कार्य करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार को मशीन से खींचा जा रहा था। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। टावर गिरा तो नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। सलीम के पैर दब गया था, जिस कारण गंभीर चोट आई है। वहीं आमिर के भी हाथ व पैर में गंभीर चोट है।

भारी बर्फबारी के चलते पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर शहर के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे

श्रीनगर भारी बर्फबारी के कारण घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर शहर के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। भारी बर्फबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। सड़क पर अत्यधिक फिसलन से पीर पंजाल सुरंग और श्रीनगर शहर के बीच सैकड़ों वाहन अटके पड़े हैं। भारी बर्फबारी और शून्य से नीचे के तापमान के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ की मोटी चादर जम गई। जिसकी वजह से हाइवे पर गाड़ियां कई घंटों तक सुरंग के अंदर फंसी रहीं। स्थानीय अधिकारी सड़क पर फंसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे, लेकिन बर्फबारी के कारण वाहन लगातार कई घंटों तक फंसे रहे। कुलगाम और अनंतनाग जिलों में वरिष्ठ नागरिक और पुलिस अधिकारी बर्फ हटाने वाली मशीनों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए पहुंचे। शनिवार सुबह तक यातायात पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका। श्रीनगर शहर और अन्य जिलों जैसे बडगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुल्ला, कुपवाड़ा, पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां में भारी बर्फबारी के कारण सभी सड़कें बंद हो गईं। बर्फ हटाने वाली मशीनों को सुबह भेजा गया ताकि यातायात बहाल किया जा सके। श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों को छोड़कर बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। भारी बर्फबारी के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए, ट्रांसमिशन लाइनें टूट गईं और बिजली ग्रिड बाधित हो गए। हालांकि इस बर्फबारी से स्थानीय लोग काफी खुश हैं। क्योंकि लंबे समय से सूखा चल रहा था और लोग अब अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे है। पिछले चार महीनों में बारिश न होने के कारण घाटी के अधिकांश झरने और कुएं सूख गए थे। श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में यह मौसम की पहली बर्फबारी थी। बर्फबारी से घाटी में छुट्टियां मना रहे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे। गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और अन्य पर्यटन स्थलों में करीब 10 इंच ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया है।  

उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में जमी बर्फ, बारिश का अलर्ट जारी: मौसम विभाग

उत्तरकाशी उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगभग एक फीट बर्फ जमा होने से निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी जिले में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, जनपद के 2200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में तीव्र परिवर्तन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। इस अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को खराब मौसम के कारण सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। सड़क मार्गों पर बर्फ जमने और दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। यह अलर्ट विशेष रूप से गंगोत्री, यमुनोत्री और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए है, जहां बर्फबारी और बारिश की अधिक संभावना है। उत्तरकाशी जनपद के मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हुई है, जिससे ठंड में और भी वृद्धि हो गई है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के आदेश दिए हैं। आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, स्थानीय प्रशासन, और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है। साथ ही राजस्व विभाग, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), ग्राम प्रधान और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रहकर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और स्थानीय समुदाय को किसी भी प्रकार के संकट से बचाने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। उत्तरकाशी में बढ़ती ठंड और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को बाहर जाने से मना किया है। केवल अति आवश्यक काम होने पर ही बाहर जाने की अनुमति दी गई है, ताकि ठंड और बर्फबारी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव किया जा सके। वहीं लोक निर्माण विभाग को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अपनी निगरानी बढ़ाएं और सड़कों पर फिसलन को कम करने के लिए जरूरी उपाय करें।  

Saurabh Sharma के ऑफिस में 13 घंटे से ज्यादा वक्त तक चली तलाशी, जानिए सर्चिंग टीम को क्या कुछ मिला

भोपाल परिवहन विभाग के धनकुबेर पूर्व आरक्षक (Former RTO Constable) सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) और उसके सहयोगी चेतन गौर (Chetan Gour) पर अब ईडी (ED) का भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है. इनकी काली कमाई (Black Money) से जुड़े साक्ष्य तलाशने ईडी ने प्रदेश के अलग अलग इलाको में इनसे जुड़े ठिकानों पर एक साथ रेड की थी. ग्वालियर में सौरभ और चेतन के घरों पर लगभग साढ़े तेरह घण्टे तक जांच पड़ताल चली. बताया जा रहा है कि पुलिस इन दोनों जगहों से एक सेल डीड और एक डायरी जब्त करके ले गई है.  प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गुरुवार को ही ग्वालियर पहुंच गई थी. ऐसे हुई कार्रवाई ED ने गुप्त ढंग से यहां ऑपरेशन की योजना बनाई थी, उसने स्थानीय टैक्सी का सहारा लेकर पर्यटक बनकर पहले शहर में भ्रमण किया. शुक्रवार को सुबह 5 बजे टीम सौरभ शर्मा के विनय नगर सेक्टर दो में  शब्द प्रताप आश्रम स्थित घर पहुंची. यहां देर रात तक लगभग 13.30 घंटे तक सर्चिग चली, जिसमें मकान की रजिस्ट्री से संबंधित सेल डीड, एक डायरी और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। इसके बाद टीम वहां से रवाना हो गई. सौरभ के किस ठिकाने से क्या मिला… 1. ई- 7/98, अरेरा कॉलोनी: इस मकान में सौरभ परिवार के साथ 2 साल से रह रहा है। सूत्रों का कहना है कि ये मकान रोहित तिवारी ने खरीदा था। सौरभ को उसने 50 हजार रुपए महीने किराए पर ये मकान दिया है। लोकायुक्त की टीम ने इस घर पर छापा मारा था। क्या मिला- यहां से प्रॉपर्टी में निवेश के दस्तावेज और नकदी मिली है। 2. ई- 7/78, अरेरा कॉलोनी: सौरभ ने ये बंगला 2 महीने पहले ही खरीदा है। बताया जा रहा है कि ये बंगला बहुत दिनों से खाली था। यहां लोकायुक्त की टीम ने छापा नहीं मारा, लेकिन दो दिन पहले यहां पुलिस देखी गई है। ये भी पता चला कि इस घर की निगरानी के लिए पुलिस ने एक दूसरे मकान पर सीसीटीवी लगाया था। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। क्या मिला- ये मकान खाली था। यहां पर सर्चिंग के दौरान कुछ खास नहीं मिल पाया है। 3. ई- 7/ 657, अरेरा कॉलोनी: इस बंगले में सौरभ ने जयपुरिया स्कूल का ऑफिस बनाया हुआ था। इसमें ही उसका दोस्त चेतन सिंह गौर रहता था। लोकायुक्त को इसी मकान से 2 क्विंटल से ज्यादा चांदी की सिल्लियां मिली हैं। क्या मिला- जयपुरिया स्कूल में निवेश के कुछ दस्तावेज मिले हैं। खाली बैग मिले, जिन्हें नकदी के लिए इस्तेमाल किया जाता था। 4. ई- 8/ 98, रेलवे कॉलोनी: इस मकान में शरद जायसवाल रहता है। शरद कंस्ट्रक्शन कंपनी अविरल में डायरेक्टर भी हैं। बताया जा रहा है कि शरद ने सौरभ के निवेश से जुड़ी अहम जानकारी ईडी को दी है। क्या मिला- प्रॉपर्टी में निवेश के दस्तावेज सौरभ की मां का लॉकर फ्रीज कराया सौरभ शर्मा के विनय नगर स्थित आवास से ईडी की टीम को उसकी मां उमा शर्मा के साथ जॉइंट अकाउंट के दस्तावेज मिले हैं। जो यूनियन बैंक के हैं। उमा शर्मा के नाम शब्द प्रताप आश्रम स्थित यूनियन बैंक में एक लॉकर भी मिला है। जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के पैसे आने जाने की आशंका पर उसे फ्रीज कराया गया है। हाईवे पर हाल ही में एक जमीन बेचे जाने के भी कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कई सारे रिकॉर्ड जमा किए गए हैं, जिनको आगे जांच में लिया जा सकता है। इसके अलावा ग्वालियर में सौरभ शर्मा के सिटी सेंटर स्थित घर और जबलपुर में उसकी ससुराल के मकान में भी ईडी ने दिन भर सर्चिंग की। यहां से भी कुछ अहम दस्तावेज और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। ईडी की एक अन्य टीम ने  सौरभ के दोस्त और पार्टनर चेतन गौर के कम्पू स्थित आवास पर छापा मारा. इस घर मे भी कोई मौजूद नहीं था. बताया गया कि ईडी ने चेतन के घर से कई दस्तावेज जब्त किये. चेतन के घर पर टीम ने तलाशी के बाद कुछ फाइलें भी जब्त कीं, जो सरकारी ठेकों से जुड़ी बताई जा रही हैं. बताया गया है चेतन ने सौरभ के काम में रिश्तेदारों का पैसा निवेश किया था, इसकी फाइलों की पड़ताल के लिए टीम यहां आई थी. चेतन ने 3 गाड़ियां भी दी हुई थीं, जिसके बदले में उसे हर महीने 2.50 लाख रुपये मिलते थे. बताया गया कि ईडी टीम (ED Team) ने सौरभ के विनय नगर स्थित घर मे काफी बारीकी से जांच पड़ताल की. उन्होंने फर्नीचर व जमीन को भी ठोक कर देखा. ईडी ने सौरभ के घर पर रखे फर्नीचर को भी अच्छी तरह से चेक करने के साथ ही फर्श  को भी कई बार ठोक कर देखा. वह यह देखना चाहती थी इनमें कुछ छिपा तो नहीं है. इसके साथ ही घर मे कार्यरत संग्राम नामक एक कर्मचारी से भी पूछताछ की. पता ये भी चला कि सौरभ ने कुछ समय पहले दुबई में अपनी पत्नी दिव्या के साथ अपने बेटे का जन्मदिन भी मनाया था. जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि सौरभ के कई रिश्तेदार भी दुबई में रहते हैं. सौरभ के घर से जांच टीम रात लगभग साढ़े सात बजे निकली और सीधे गाड़ियों में सवार हो गई. इस टीम में एक पुरुष और एक महिला मुंह ढंके हुए निकले जो पूरी कार्रवाई के दौरान टीम के साथ रहे. इन दोनों को लेकर दिन भर चर्चा रही. हालांकि बताया गया कि यह दोनो स्वतंत्र साक्ष्य के रूप में लाये गए थे, जो एक राष्ट्रीय बैंक के एक मैनेजर और एक फील्ड ऑफीसर थे. टीम घरों से निकलकर सीधे अपने गंतव्य पर रवाना हो गई. शहर में नहीं रुकी.

खंडवा के प्रसिद्ध श्री राम मंदिर में लगी भीषण आग, आसपास के मकान कराए गए खाली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के भामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। मंदिर में आग लगने के बाद पहले ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, जब आग नियंत्रित नहीं हुई तो फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। पुलिस के मुताबिक मंदिर में आग कैसे लगी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, मंदिर में रखा सामान जरूर बड़ी तादाद में जल गया है। अग्निकांड के समय मंदिर में कोई था अथवा नहीं पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है। आज सुबह आग पर पाया गया काबू जानकारी के अनुसार, भामगढ़ में लगभग 500 साल पुराना श्री राम मंदिर है। इस मंदिर में शुक्रवार की देर रात को अचानक आग लग गई, महज कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने काफी देर तक आग बुझाने की कोशिश की, मगर उनके प्रयास सफल नहीं हुए। परिणाम स्वरूप फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाना पड़ी और शनिवार की सुबह तक इस आग पर काबू पाया जा सका। आसपास के मकान कराए गए खाली बताया गया है कि इस पुराने मंदिर का लकड़ी का शेड और काफी पुरानी दीवार होने के कारण आग तेजी से भड़की। आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास के मकानों को भी खाली करना पड़ा। आग कैसे लगी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में मंदिर में रखी सामग्री जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से धुआं उठता देखा स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम तक मंदिर में दर्शन करने भी बड़ी संख्या में लोग गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे मंदिर परिसर से ग्रामीणों ने धुंआ उठते हुए देखा और फिर कुछ ही देर में आग ने आग की तेज लपटों दिखाई देने लगी। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने हर तरफ से पानी डाला गया मगर सफलता नहीं मिली। बाद में, फायर ब्रिगेड की मदद से इस आग को बुझाया जा सका।

कल से शुरू होगी इसरो के अनूठे रिकॉर्ड कायम करने वाले मिशन ‘स्पैडेक्स’ की उलटी गिनती

चेन्नई भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) वर्ष 2024 शानदाई विदाई देने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये अपने दोहरे रिकॉर्ड कायम करने वाले ‘स्पैडेक्स’ अंतरिक्ष मिशन के लिए उलटी गिनती काम कल से शुरू करेगा। इसके तहत पहली अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक पर – स्पैडेक्स उपग्रह से जुड़ी डॉकिंग और अनडॉकिंग श्रृंखला है और दूसरा पीएसएलवी-सी60 प्रक्षेपण यान पर पीओईएम-4 के हिस्से के रूप में 24 वैज्ञानिक प्रयोगों का पीएसएलवी का चौथा चरण शामिल है। पीएसएलवी-सी60 स्पैडेक्स मिशन का प्रक्षेपण 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा के पहले अंतरिक्ष बंदरगाह पर पैड से 2158 बजे निर्धारित है। पीएसएलवी मिशन के लिए उलटी गिनती का काम जो आम तौर पर 24 से 25 घंटे का होता है, कल से शुरू होने की उम्मीद है, जिसके दौरान चार चरण वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य किया जाएगा। इसरो ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रक्षेपण के करीब एक कदम और बढ़ाते हुये स्पैडेक्स के प्रक्षेपण यान के साथ दो उपग्रह एकीकृत हो गए है। कहा गया, “एकीकरण मील का पत्थर है, एसडीएससी शार ‘लिफ्टऑफ़’ के एक कदम और करीब स्पैडेक्स उपग्रहों को पीएसएलवी-सी60 के साथ सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया है।” बताया गया,“ पीएसएलवी-सी60 पर पहली बार पीआईएफ सुविधा में पीएस 4 (चौथे चरण इंजन) तक पूरी तरह से एकीकृत कर इसे पहले लॉन्च पैड पर ले जाया गया।” इसरो अपने पहले सफल अंतरिक्ष डॉकिंग प्रदर्शन के साथ वर्ष 2024 की शानदार विदाई करने के लिए उत्सुक है, क्योंकि यह अग्रणी मिशन भारत को चौथा देश बनने के लिए प्रेरित करेगा। इससे दुनिया को पता चलेगा कि देश जटिल अंतरिक्ष डॉकिंग तकनीक में महारत हासिल कर रहा है” इसरो के लिए यह एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व मिशन होगा जिसके तहत अंतरिक्ष डॉकिंग प्रदर्शन के लिए दो उपग्रह चेज़र और टारगेट वाले स्पैडेक्स लॉन्च के अलावा, स्पैडेक्स मिशन के साथ पीएसलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंट मॉड्यूल-4 (पीओईएम-4) पर अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 24 वैज्ञानिक प्रयोग किये जायेंगे।  

एक बार फिर से गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया, टला हादसा

हाथरस उत्तर प्रदेश में पिछले एक महीने में गूगल मैप की वजह से कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। गूगल मैप लोगों गलत रास्ता दिखा कर भटका देता है। जिसके चसते बीते दिनों कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब हाथरस में गूगल मैप की वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक बार फिर से गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाया और कार सवार लोगों को निर्माणाधीन हाइवे पर भेज दिया। जिस वजह से कार मिट्टी के टीले से टकरा गई और कार चालक बुरी तरह चोटिल हो गए। मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार हादसा निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर हुआ है। जहां एक परिवार एक परिवार कार में सवार होकर बदायूं से मथुरा जा रहा था। इसी दौरान गूगल मैप ने निर्माणाधीन हाइवे पर बंद पड़े रास्ते को दिखाया। जिस वजह से राहगीरों ने कार को उस ओर मोड़ लिया। कार वहां मौजूद मिट्टी के टीले से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। कार का एयरबैग खुलने की वजह से परिवार की जान बच गई। जानें कैसे हुआ हादसा शुक्रवार रात एक कार मैप के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए। बरेली के विमलेश श्रीवास्तव और कुशल कुमार कार से मथुरा जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया। कार सवार लोगों को सर्विस रोड से हाथरस की तरफ जाना था, लेकिन मैप ने उन्हें हाईवे पर चढ़ा दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रोड ब्लाक के रिफ्लेक्टिंग बोर्ड न होने के कारण उनकी कार मिट्टी के ढेर से टकरा गई।  इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कार सवार लोगों को सकुशल बाहर निकल लिया। पूरा मामला कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है। निर्माणाधीन हाईवे हैं राहगीरों के लिए मुसीबत बता दें कि निर्माणाधीन हाईवे राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। एनएचएआई की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। उसपर गूगल मैप अलग राहगीरों को रास्ता भटका कर उनपर कहर बरपा रहा है। गूगल मैप राहगीरों को गुमराह कर देता है। जिसके चलते वाहन अधबने हाईवे पर दौड़ते हैं।

यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, गिर सकते हैं ओले, पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने यूपी, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। पूरे देश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। इसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 5 दिन कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी रात से ही बारिश हो रही है। वहीं बड़े हिस्से में बादल छाए रहे। शनिवार सुबह रतलाम समेत कुछ दिलों में ओलावृष्टि भी हुई. अगले 24 घंटे के लिए भी राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में तेज हवाओं, बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में भी मौसम नम हो गया है। कई जगहों पर हल्की बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है। शनिवार को यूपी के ज्यादातर जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। बात करें पंजाब की तो यहां भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। हरियाणा के भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और कैथल में ओलावृष्टि भी हुई है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऐसे में हिमाचल प्रदेशष उत्तराखंड और ज्ममू-कश्मीर में भारी बर्फबारी संभव है। इसके अलावा लद्दाख में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार और मध्य प्रदेश में भी मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

मानव अधिकार आयोग ने IAS अनुपम राजन और निशांत बरवड़े के खिलाफ किया वारंट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा यानि आईएएस के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। इनमें से एक अधिकारी अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अनुपम राजन और दूसरे आयुक्त (कमिश्नर) निशांत वरवड़े हैं। यह दोनों अधिकारी राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। इनके खिलाफ मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने 5-5 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी किए हैं। दोनों अधिकारियों अनुपम राजन और निशांत वरवड़े को 22 जनवरी 2025 को आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा एक महिला स्पोर्ट्स ऑफिसर के मामले में कमिश्नर निशांत वरवड़े पर एक अन्य वारंट भी जारी किया गया है। आयोग ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य इंजीनियर के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। कॉलेज प्रोफेसर ने की थी शिकायत यह मामला एक प्रोफेसर से जुड़ा हुआ है। मोतीलाल विज्ञान कॉलेज (एमवीएम) भोपाल के प्रोफेसर कैलाश त्यागी ने अर्जित अवकाश (एलटीसी) की राशि रोके जाने पर मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में की थी। त्यागी ने कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी राशि ब्याज सहित दिलाने की मांग की थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने अनुपम राजन और निशांत वरवड़े से रिपोर्ट मांगी थी। महिला स्पोर्ट्स अफसर के मामले में भी वारंट बार—बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी दोनों आईएएस अफसरों ने आयोग को कोई जवाब नहीं दिया। इसके कारण आयोग ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। वहीं कमिश्नर निशांत वरवड़े पर एक अन्य वारंट भी जारी किया गया है। एक महिला स्पोर्ट्स अफसर के मामले में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने पर यह वारंट जारी किया गया है। एक इंजीनियर को भी वारंट बताया जा रहा है कि एक महिला स्पोर्ट्स ऑफिसर ने अपने कॉलेज के प्राचार्य पर जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया था। इस मामले में भी निशांत वरवड़े ने कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी। एक अन्य मामले में बावड़िया कलां ओवरब्रिज की सड़क में खराबी के मामले में पीडब्ल्यूडी के मुख्य इंजीनियर संजय मस्के ने रिपोर्ट नहीं सौंपी। उनके खिलाफ भी जमानती वारंट जारी किया गया है।

मध्‍य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य सरकार ने 18 IFS अफसरों के किए ट्रांसफर, किसे, कहां भेजा, देखें लिस्ट

भोपाल मध्य प्रदेश की ‘मोहन सरकार’ ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने शुक्रवार (27 दिसंबर) की रात भारतीय वन सेवा (IFS) के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इंदौर, देवास, और बालाघाट के डीएफओ बदल दिए हैं। 2006 बैच के आईएफएस जे. देवा प्रसाद को छिंदवाड़ा सीसीएफ के पद से मुक्त करते हुए पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी का स्थाई फील्ड डायरेक्टर नियुक्त किया है। अभी तक उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। नर्मदापुरम के वन संरक्षक पीएन मिश्रा को इंदौर वृत का वन संरक्षक नियुक्त किया है।   रमेश चंद्र और हरिशंकर को भोपाल भेजा मध्य प्रदेश शासन के जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर में वर्किंग प्लान CF रमेश चंद्र विश्वकर्मा और सिवनी के वर्किंग प्लान सीएफ हरिशंकर मिश्रा को वन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। इंदौर वर्किंग प्लान सीएफ आदर्श श्रीवास्तव को शिवपुरी सर्किल का सीएफ बनाया है। सामाजिक वानिकी सर्किल ग्वालियर के CF नरेश यादव को CF छतरपुर सर्किल बनाया है। एमपी सरकार ने 18 आईएफएस अफसर बदले मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार देर रात को 18 आईएफएस और 11 राज्य वन सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इंदौर, देवास, और बालाघाट के डीएफओ बदल दिए गए हैं। 2006 बैच के आईएफएस जे. देवा प्रसाद को छिंदवाड़ा सीसीएफ के पद से मुक्त करते हुए पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी का स्थाई फील्ड डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, अभी तक उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। जबलपुर में वर्किंग प्लान सीएफ रमेश चंद्र विश्वकर्मा और सिवनी के वर्किंग प्लान सीएफ हरिशंकर मिश्रा दोनों को वन मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया है। इन अफसरों को दी ये जिम्मेदारी  नेहा श्रीवास्तव को वनमण्डलाधिकारी, उत्तर बालाघाट (सा.) वनमण्डल बनाया है। सीमा द्विवेदी को फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी वृत्त (प्रतिनियुक्ति से वापस लिया)। अमित कुमार चौहान को वनमण्डलाधिकारी, देवास भेजा दिया है। इन्हें प्रतिनियुक्ति से वापस लिया है। बालासुब्रमणी एन फॉरेस्ट ऑफिसर सामाजिक वानिकी वृत्त खंडवा होंगे। गौरव जैन फॉरेस्ट ऑफिसर (सामाजिक वानिकी वृत्त) होंगे। श्रेयस श्रीवास्तव वनमण्डलाधिकारी (उत्पादन वनमंडन) सिवनी होंगे। खंडवा की उप वनमंडला अधिकारी निधि चौहान को पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल भेजा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे इंदौर, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ रहेंगे मौजूद

इंदौर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। 29 दिसंबर को राजनाथ इंदौर आएंगे और फिर महू जाएंगे। रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। बता दें कि राजधानी सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी इंदौर आएंगे। दोपहर 12.40 पर डॉ आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे। जहां राजनाथ सिंह, सीडीएस और आर्मी चीफ माल्यार्पण के कर अस्थि कलश दर्शन करेंगे। 12.55 के लिए आर्मी वार कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह 29 और 30 दिसंबर को महू शहर के आर्मी संस्थानों का दौरा करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक भी जाएंगे। इसके बाद वे सेना के सभी संस्थानों का दौरा करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री महू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इस दौरे को लेकर आर्मी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 दिसंबर का कार्यक्रम 29 दिसंबर को दोपहर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए महू जाएंगे और आर्मी वार कॉलेज में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर करीब 12:40 बजे वे डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश के दर्शन कर स्मारक का भ्रमण करेंगे। स्मारक में लगभग 15 मिनट रुकने के बाद वे 12:55 पर आर्मी वार कॉलेज के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यूनिट का दौरा करेंगे। शाम को वे देश के पहले इन्फेंट्री म्यूजियम का दौरा करेंगे। इसके बाद शूटिंग और अन्य खेलों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट भी जाएंगे। महू में रात्रि विश्राम के बाद वे अगले दिन उज्जैन जाएंगे। उज्जैन से इंदौर लौटकर रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। महू में आर्मी हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं जानकारी के अनुसार महू में मिलिट्री हेडक्वार्टर की तीन प्रमुख संस्थाएं हैं- स्टेशन हेडक्वार्टर, आर्मी वार कॉलेज और मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग। इनके साथ ही इंफेंट्री स्कूल भी है। इन संस्थानों में कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री इन जगहों का भी दौरा कर सकते हैं। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कब और कहां इंदौर दौरे पर आ रहे हैं? केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 दिसंबर को इंदौर के महू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि वहीं विश्राम करेंगे। इसके बाद 30 दिसंबर को वे उज्जैन जाएंगे और फिर इंदौर वापस आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह के साथ कौन-कौन से वरिष्ठ अधिकारी इंदौर आ रहे हैं? राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी इंदौर आएंगे। राजनाथ सिंह इंदौर दौरे के दौरान कौन से प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे? राजनाथ सिंह और उनके साथ आने वाले अधिकारियों का प्रमुख कार्यक्रम डॉ. आंबेडकर जन्मभूमि स्मारक पर माल्यार्पण और अस्थि कलश दर्शन करना होगा। इसके बाद वे आर्मी वार कॉलेज में अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राजनाथ सिंह का इंदौर दौरा कब शुरू होगा और कब खत्म होगा? राजनाथ सिंह का इंदौर दौरा 29 दिसंबर को शुरू होगा और 30 दिसंबर को उज्जैन जाने के बाद वे इंदौर वापस आएंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह का इंदौर दौरा किस उद्देश्य से हो रहा है? केंद्रीय रक्षामंत्री का यह दौरा विभिन्न सैन्य कार्यक्रमों में भाग लेने और रक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हो रहा है।

नर्मदापुरम में 59.84 लाखकी शराब पर चला रोड रोलर चला

नर्मदापुरम नर्मदापुरम में आबकारी विभाग द्वारा जब्त 59.84 लाख रुपए की हाथभट्टी कच्ची शराब और देशी विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाकर उसे नष्ट किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र रावत अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष कचरा पटटी, खोजनपुर रोड ईदगाह में नष्टीकरण की करवाई हुई। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं सितम्बर 2024 तक जिले में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण, विनिर्माण, धारण एवं चैर्यनयन के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत 4001 प्रकरणों में जब्त देशी मदिरा 4829 पाव, विदेशी मदिरा बीयर 30 बोतल (650 एमएल) 174 (500 एमएल केन), विदेशी मदिरा स्प्रिट 1416 पाव, कच्ची हाथभटटरी शराब 27014.7 बल्क लीटर मदिरा/लाहन (सेम्पल) को नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 59,84,870 रुपए है। कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर, विनोद सल्लाम सहायक जिला आबकारी, राहुल ढोके, सहायक जिला आबकारी, उप-निरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, नीलेश पवार, सुयश फौज़दार, राजेश साहू, हेमन्त चौकसे समेत आबकारी बल उपस्थित रहा।

अखिलेश महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी: नकवी

प्रयागराज प्रयागराज में जनवरी 2025 से महाकुंभ का आयोजन होने वाला है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की तैयारियों को लेकर वर्तमान बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. उनका आरोप है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन के लिए अभी तक सारी तैयारियां हो जानी चाहिए थीं, लेकिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार इसमें काफी पीछे है. अखिलेश यादव की इस आलोचना पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्यतार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिनकी मानसिकता नकारात्मक हो उन्हें काम नहीं दिखता. नकवी ने कहा, ‘दुनिया का बड़ा आयोजन है महाकुंभ. वहां मजबूत व्यवस्था होती है. अफसोस है कि कुछ लोग नकारात्मक हैं और भय फैलाते हैं. सपा के मुखिया  भी भय फैलाते हैं. वह महाकुंभ मेले में आकर संगम स्नान करें, उनकी नकारात्मक मानसिकता धुल जाएगी व मां गंगा उन्हें सद्बुद्धि देंगी.’ मुख्तार अब्बास नकवी ने ये बातें प्रयागराज सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले का काम बड़ी तेजी से हो रहा है और समय रहते सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. नकवी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया. बीजेपी नेता ने कहा, ‘महाकुंभ मेले पर पूरे विश्व की नजर है. योगी सरकार इसे दिव्य और भव्य बनाने में जुटी है. सुरक्षा के सारे प्रबंध किए गए हैं. इस बार पूरा विश्व महाकुंभ की दिव्य और भव्य छवि को देखेगा.’ संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पूछे गए सवाल पर मुख्तार अब्बास नकवी ने सहमति जताते हुए कहा कि हर धार्मिक स्थल के नीचे मंदिर नहीं खोजना चाहिए, इससे आपसी सौहार्द और सद्भावना बिगड़ेगी. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘कुछ विदेशी आक्रांताओं ने देश में जो किया उस कलंक को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. राम मंदिर का जिस तरह से समाधान निकला, उसी प्रकार ऐसे विवादित मामलों का संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान होगा. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कहना ठीक है कि ऐसे मामलों का संवाद से समाधान होना चाहिए.’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. नकवी ने कहा कि मनमोहन सिंह आर्थिक संकट के दौर में भारत की अर्थव्यवस्था की प्राणवायु बने थे. उनके निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता खो दिया. इसकी भरपाई असंभव है.  

पहली टेस्ट फिफ्टी ठोकने के बाद नीतीश रेड्डी, पुष्पा के स्टाइल में किया सेलिब्रेट

मेलबर्न  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बीजीटी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 21 साल के युवा भारतीय ऑलराउंंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में ही अपना डेब्यू कर लिया था। उसके बाद से नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी से पूरी सीरीज में सबको काफी प्रभावित किया। नीतीश ने मेलबर्न टेस्ट से पहले तीन 40 प्लस स्कोर बनाए थे। लेकिन वह अपना पहला अर्धशतक नहीं जड़ पा रहे थे। हालांकि उन्होंने अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक ठोका। नीतीश रेड्डी ने पहली पारी में 81 गेंद खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इतना ही नहीं बल्कि वह अभी भी नाबाद हैं और खबर लिखने तक 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रेड्डी ने अब तक अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया है। वहीं फिफ्टी पूरी करने के बाद नीतीश ने भारत के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में सेलिब्रेट किया। फिफ्टी जड़ने के बाद पुष्पा बने नीतीश रेड्डी दरअसल, अल्लू अर्जुन की लोकप्रिय फिल्म ‘पुष्पा’ का सीक्वल थीयटर पर लगा हुआ है। इस वक्त हर जगह अल्लू अर्जुन की इस मूवी के चर्चे हैं। इस फिल्म में अल्लू बतौर ‘पुष्पा’ एक डायलोग बोलते हैं ‘झुकेगा नहीं साला’। इसके साथ ही वह अपने हाथ से भी एक जेस्चर करते हैं। ठीक उसी अंदाज से नीतीश रेड्डी ने भी सेलिब्रेट किया। भारत फॉलोऑन से बचा भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर पिच पर टिके हुए हैं। दोनों ने मिलकर फॉलोऑन से भारत को बचाया। खबर लिखने तक दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी हो गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 474 रन बनाए थे। वहीं इस वक्त सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। वॉशिंगटन सुंदर का अर्धशतक  146 गेंदों पर वॉशिंगटन सुंदर ने एक चौके की मदद से शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। एमसीजी में ये इस युवा बल्लेबाज द्वारा शानदार लड़ाई है। भारत को इसी तरह की पारी की जरूरत थी।  पिछले 10 ओवर में आए 13 रन  पिछले 10 ओवर में भारत सिर्फ 13 रन ही जोड़ पाया है। बारिश ने पिच और बल्लेबाज दोनों पर असर डाला है।  तीसरे सेशन में भारत की धीमी शुरुआत  नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर तीसरे सेशन में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अब लगता है इन दोनों की नजरें इस सेशन को काटने पर है। अच्छी खबर यह है कि मेलबर्न में धूप खिल चुकी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet