LATEST NEWS

सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का हुआ आयोजन, निकाली गई ‘शांति रैली’

चेन्नई चेन्नई के रोयापुरम कासिमेदु इलाके में साल 2004 की सुनामी की 20वीं बरसी पर एक शांति रैली और स्मारक सेवा का आयोजन किया गया। शांति रैली में कई लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अन्नाद्रमुक के उत्तरी चेन्नई पूर्वोत्तर जिले द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत एक मौन जुलूस से हुई, जिसके बाद एक स्मारक सेवा आयोजित की गई। इसमें मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए फूल चढ़ाए गए और समुद्र में दूध भी डाला गया। इसके साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग शामिल हुए। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी, कलैवानी, अचानक बेहोश हो गईं। अन्नाद्रमुक के जिला सचिव आर.एस. राजेश और महिला विंग के सदस्यों ने उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा। इससे थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम में हंगामा भी हुआ। आज से 20 साल पहले 26 दिसंबर 2004 को सुनामी ने चेन्नई के समुद्र तटों पर तबाही मचाकर लोगों की हंसती खेलती जिंदगी तबाह कर दी थी। इस आपदा में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस भयावह हादसे के दो दशक बीत जाने के बाद भी लोग उस दर्द से नहीं उबर पाए हैं। लेकिन, इस बीच कुछ ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने इस हादसे से उबरकर नई जिंदगी का आगाज किया। बताया जाता है कि सुनामी ने छह जिलों में तबाही मचाई थी। इसमें कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, कन्याकुमारी और थूथुकुड शामिल हैं। इसमें 50 नगर पंचायतों को बड़ा नुकसान पहुंचा था। आपदा के बाद लोगों को अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए सरकार और प्रशासन ने अपनी तरफ से पूरी मदद की थी। कुल मिलाकर, इस सुनामी में लगभग 1,90,000 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 40-45 हजार लोग लापता हो गए थे। माना जाता है कि वे मर चुके हैं।

निकाय चुनाव के दौरान प्रदेश में नहीं होंगे नियुक्ति और तबादले

रायपुर राज्य सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग ने चुनाव आचार संहिता को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके अनुसार, चुनाव की घोषणा होते ही सरकारी नियुक्तियों और तबादलों पर रोक लग जाएगी। 31 दिसंबर 2024 को चुनाव तारीखों की घोषणा होने की संभावना है। यदि इस दिन घोषणा नहीं होती है, तो चुनाव प्रक्रिया एक महीने तक टल सकती है, क्योंकि 1 जनवरी से नई मतदाता सूची पर काम शुरू हो जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है।   छुट्टी के लिए कलेक्टर की इजाजत जरूरी सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने 14 पन्नों की गाइडलाइन जारी की है। स्पष्ट किया गया है कि चुनाव घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होगी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को अवकाश के लिए कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य होगी। वहीं, चुनाव के दौरान सरकार के मंत्री नई घोषणाएं नहीं कर सकेंगे। वे किसी भी भूमिपूजन या उद्घाटन कार्यक्रमों में हिस्सा भी नहीं ले सकेंगे। मंत्रियों के लिए यह है निर्देश गाइडलाइन में मंत्रियों के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। मंत्री के निजी दौरों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल नहीं लगाया जाएगा। सरकारी रेस्ट हाउस में मंत्री केवल अधिकारियों और कर्मचारियों से ही मिल सकते हैं। निजी स्थान पर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी। यह भी है प्रमुख बिंदु चुनाव प्रचार सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम और पता अनिवार्य। चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के लेन-देन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्री आचार संहिता के दौरान किसी अनुदान की घोषणा नहीं कर सकते। सरकारी कर्मचारी चुनाव प्रचार या राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेंगे। चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी, निगरानी रखी जाएगी। 10 निगमों में होगा चुनाव राज्य के 14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होगा। इनमें अंबिकापुर, धमतरी, कोरबा, बिलासपुर, चिरमिरी, राजनांदगांव, जगदलपुर, रायगढ़, दुर्ग और रायपुर है। वहीं रिसाली, भिलाई, बीरगांव और भिलाई-चरोदा में अभी चुनाव नहीं है। 13 नगर निगमों में कांग्रेस राज्य के 14 में से 13 नगर निगमों में कांग्रेस के महापौर है। वर्ष 2019 में चुनाव हुए थे तब जगदलपुर की महापौर साफिरा साहू ने कांग्रेस से ही चुनाव जीता था। अब वह भाजपा में है। पिछली बार के चुनाव में पार्षदों ने महापौर का चुनाव किया था।

मौजूदा सरकार में महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है, ये संगठन कभी आजादी के लिए नहीं लड़े, पुरजोर विरोध किया

नई दिल्ली कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम नेता इसमें शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसमें शामिल नहीं हो सकी हैं. उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लेटर लिखा है. इसमें कहा, मौजूदा सरकार में महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है. ये संगठन कभी आजादी के लिए नहीं लड़े, बल्कि महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया. इन संगठनों ने ऐसा जहरीला माहौल तैयार किया, जिसने महात्मा गांधी की हत्या का रास्ता साफ किया. ये लोग महात्मा गांधी के हत्यारों को गौरवान्वित करते हैं. सोनिया गांधी ने कहा, देश में अलग-अलग स्थानों पर पर गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं. इसलिए ये जरूरी है कि इस बैठक को नव सत्याग्रह बैठक कहा जाए. अब हमारा ये कर्तव्य है कि हम इन ताकतों का पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करने के अपने संकल्प को दोहराएं. हमारे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का मुद्दा भी आज उठेगा. सोनिया गांधी ने कहा, यह हमारे देश के इतिहास में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर था. आज हम महात्मा गांधी की विरासत को संरक्षित, सुरक्षित और बढ़ावा देने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं. वो हमारी प्रेरणा का मूल स्रोत रहे हैं और रहेंगे. उन्होंने ही उस पीढ़ी के हमारे सभी उल्लेखनीय नेताओं को गढ़ा और उनका मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा, उनकी विरासत नई दिल्ली में सत्ता में बैठे लोगों और उन्हें पोषित करने वाली विचारधाराओं और संस्थानों से खतरे में है. इन संगठनों ने कभी हमारी आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी. उन्होंने महात्मा गांधी का विरोध किया. उन्होंने एक जहरीला माहौल बनाया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई. वो उनके हत्यारों का महिमामंडन करते हैं.

सुशासन दिवस के अवसर पर नालंदा परिसर में कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का युवाओं ने वाचन किया

रायपुर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती में उनके कविता संग्रह में से चुनिंदा कविताओं का राजधानी के युवाओं ने वाचन किया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया और हिंदी में पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में दिए गए उनके भाषण पर भी अपने विचार प्रकट किए। यह अवसर था राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस का। जनसंपर्क विभाग की ओर से नालंदा परिसर  में ‘खुशहाल एक साल’ इवेंट का आयोजन किया गया जिसमें नालंदा परिसर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा न केवल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जीवन यात्रा, कविता संग्रह और विचारों से रूबरू हुए, बल्कि  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मे राज्य सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति भी जागरूक हुए। मनोरंजन और खेल – खेल में युवाओं को अपने प्रदेश के बारे में बहुत कुछ जानने का मौक़ा मिला। सबके बीच अपने विचार व्यक्त करने से झिझकने वाले युवाओं ने भी हल्के फुलके वातावरण में संकोच करना बंद कर ख़ुशी-ख़ुशी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। युवाओं ने राज्य में संचालित महतारी वंदन योजना, नियद नेल्ला नार योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, कृषक उन्नति योजना, पर्यटन, छत्तीसगढ़ की बोलियों, आभूषणों आदि के बारे में पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने  में तत्परता दिखाई । छत्तीसगढ़ में  मिलने वाले खनिज, प्रदेश की लोक कला, खान -पान, गौरवशाली इतिहास संबंधी प्रश्नों को भी विभिन्न गतिविधियों के बीच में पूछा गया और इस दौरान  सही उत्तर देने वाले युवाओं को विभिन्न डिस्काउंट कूपन, बिहान के उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। डिस्काउंट वाउचर में नालंदा परिसर में स्थित लाइब्रेरी के मासिक शुल्क में ५० प्रतिशत की छूट ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं के एस्पिरेंट्स को खूब लुभाया । इससे उनका उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने इवेंट की समाप्ति तक पूरे उमंग के साथ आयोजन में हिस्सा लिया । उल्लेखनीय है कि खुशहाल एक साल इवेंट का यह छठवाँ आयोजन था। इससे पहले भी रायपुर शहर के विभिन्न स्थलों में इवेंट आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने भरपूर रुचि और उत्साह के साथ आयोजन की सफलता में अपनी सहभागिता प्रदान की थी।

नरसिंहपुर अस्पताल में महिला डॉक्टर से सैलरी और छुट्टियों के एवज में 5 हजार की मांग की थी, लोकायुक्त पुलिस ने किया अरेस्ट

नरसिंहपुर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए पी सिंह को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह मामला नरसिंहपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें एक महिला डॉक्टर से उसके साथ एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं। छुट्टियों के एवज में रिश्वत जानकारी के अनुसार डॉ. ए पी सिंह ने नरसिंहपुर जिले के एक अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर से उसकी सैलरी और छुट्टियों के एवज में 5 हजार रुपये की मांग की थी। महिला डॉक्टर ने इस भ्रष्टाचार को लोकायुक्त पुलिस के से की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर महिला डॉक्टर से रिश्वत की रकम महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के जरिए ली जाती थी, और यही वजह है कि ऑपरेटर भी इस मामले में सह आरोपी बन गई है।   लोकायुक्त की कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए डॉ. ए पी सिंह को तब पकड़ लिया, जब वह रिश्वत की राशि महिला डॉक्टर से ले रहा था। इसके अलावा, कंप्यूटर ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया, जो रिश्वत की रकम के लेन-देन में शामिल थी।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने केबल कार रोपवे प्रोजेक्ट काम किया शुरू, दुकानदारों ने 72 घंटे का बंद का किया आह्वान

जम्मू  वैष्णो देवी यात्रा के पहले पड़ाव कटरा में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध कर रहे स्थानीय दुकानदारों ने 72 घंटे का बंद का आह्वान किया है। हालांकि दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के लिए होटल खुले हैं। मंदिर के ट्रैक पर भी पिट्ठू और पालकीवाले नजर नहीं आए। बुधवार को कटरा संघर्ष समिति के विरोध प्रदर्शन के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया था। स्थानीय पुलिस अफसरों ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था इसलिए बलप्रयोग किया गया। वैष्णो देवी में रोपवे पर क्या है विवाद श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा के लिए केबल कार रोपवे प्रोजेक्ट काम शुरू किया है। इसके पूरे होने के बाद भक्त ताराकोट से सांझीछत सिर्फ 8 मिनट में पहुंच जाएंगे। इसके बाद उन्हें माता के दरबार तक पहुंचने के लिए सिर्फ दो किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ेगी। 350 करोड़ का यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरा होगा और इसके लिए कई जगह पर काम शुरू हो गए हैं। रोपवे से सांझीछत जाने वाले भक्त वाणगंगा, अर्द्धकुमारी, चरण पादुका नहीं जा सकेंगे। बोर्ड ने आस्ट्रिया के केबल केबिन मंगाने का ऑर्डर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट का स्थानीय दुकानदार, घोड़ेवाले, पिट्ठू वाले और पालकी वाले विरोध कर रहे हैं। उन्हें कटरा संघर्ष समिति का समर्थन भी हासिल है। संघर्ष समिति का दावा, दो लाख लोग हो जाएंगे बेरोजगार श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति का कहना है कि यात्रा मार्ग पर करीब 10 हजार घोड़े, पिट्ठू और पालकी वाले काम करते हैं। इस रूट पर करीब 2500 छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जिसमें भोजनालय, ड्राई फ्रूट शॉप भी शामिल हैं। रोपवे प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद करीब दो लाख कारोबारी सीधे तौर से प्रभावित होंगे। पिट्ठू, पालकी और घोड़े वाले दैनिक मजदूर को रोजाना एक से दो हजार रुपये की कमाई होती है। ड्राई फ्रूड व्यापारी का कारोबार भी चौपट हो जाएगा।  मगर पैदल यात्री आएंगे ही नहीं तो कमाई कैसे होगी। समिति का कहना है कि बाणगंगा और अर्द्धकुमारी में पड़ाव के बिना यात्रा भी अधूरी मानी जाती है। श्राइन बोर्ड भक्तों की आस्था से खिलवाड़ कर रहा है। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का कहना है कि रोप-वे को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनाया जा रहा है। इससे वृद्ध, बीमार और बच्चों को फायदा मिलेगा। जो भक्त कटरा, बाणगंगा और अर्द्धकुमारी का दर्शन करना चाहेंगे, वह 13.5 किलोमीटर के पारंपरिक मार्ग से पैदल ही जाएंगे। संघर्ष समति की चेतावनी, होटल वाले नहीं लें नई बुकिंगश्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति और कटरा संघर्ष समिति से जुड़े कारोबारी बोर्ड के दलील से सहमत नहीं है और पिछले एक महीने से प्रदर्शन जारी है। बुधवार को कारोबारियों ने मार्च निकाला, जिस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि इस समस्या पर समाधान के लिए कारोबारियों से बातचीत जारी थी, मगर लाठीचार्ज के बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि रोपवे का मामला वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड से संबंधित है और इसका जिला प्रशासन से कोई लेना-देना नहीं है। इस मुद्दे पर संघर्ष समिति को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के बजाय बोर्ड से बातचीत करनी चाहिए।

पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर हमारी सरकार लगातार लोगों की सुख-समृद्धि के लिए काम कर रही है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से किसानों में समृद्धि आई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने 70 लाख माताओं-बहनों को एक हजार रुपए प्रति महीने की किश्त हम दे रहे हैं।    देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए हम लोग मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना आरंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से भी यात्रियों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित पर्वतदान (अन्न) एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव  को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने   ग्राम टिमरलगा में पर्वतदान एवं अश्वमेध यज्ञ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि    जब भी बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, आसपास का पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो जाता है।छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यह वो धरती है जहां भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकतम समय बिताया। छत्तीसगढ़ की पावन धरती में शिवरीनारायण में माँ शबरी ने प्रभु श्रीराम को जूठे बेर खिलाये थे।     हमारी छत्तीसगढ़ की भूमि बहुत पवित्र भूमि है। हमारे यहां वाल्मीकि जी का आश्रम तुरतुरिया में है।वाल्मीकि आश्रम ही वह भूमि है जहां लव और कुश ने अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को पकड़ा था। छत्तीसगढ़ के कण कण में भगवान श्रीराम की स्मृतियां बसी हुई हैं। प्रभु श्रीराम की स्मृतियों को सहेजने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि  हम प्रदेश की पांच शक्तिपीठों को जोड़ने के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। हम लोगों ने त्रिवेणी संगम की नगरी राजिम में भी कुंभ मेले का पुनः आयोजन शुरू किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम टिमरलगा के माध्यमिक स्कूल का हाईस्कूल में उन्नयन, मां नाथल दाई को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने सौंदर्यीकरण, ग्राम टिमरलगा के उपस्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, श्रीमती केरा बाई मनहर,शमशेर सिंह, श्रीमती पुष्पा देवी सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

President मुर्मू ने 17 बच्चों को दिए बाल पुरस्कार, पीएम मोदी ने बच्चों से की मुलाकात

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार कला, संस्कृति और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण साहस और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं। यह पुरस्कार सात श्रेणियों में दिए जाते हैं- कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण। इस बार 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुने गए सात लड़कों और 10 लड़कियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार के तहत बच्चों को एक पदक, प्रमाण पत्र और उद्धरण पुस्तिका प्रदान की गई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब सारी बातें कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लिया हिस्सा इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में वीर बाल दिवस मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यह एक राष्ट्रव्यापी उत्सव है, जिसमें बच्चों को भारत के भविष्य की नींव के रूप में सम्मानित किया जाता है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज युवाओं को राष्ट्र के विकास से जुड़े हर क्षेत्र में अवसर मिल रहे हैं। हम हर क्षेत्र में नए बदलाव और चुनौतियां देख सकते हैं, इसलिए हमें अपने युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने की जरूरत है। ‘तीन साल पहले हमारी सरकार ने शुरुआत की थी’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम तीसरे वीर बाल दिवस के आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। तीन साल पहले हमारी सरकार ने वीर साहिबजादों के बलिदान की अमर स्मृति में वीर बाल दिवस मनाने की शुरूआत की थी। अब ये दिन करोड़ों देशवासियों के लिए, पूरे देश के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा का पर्व बना है। इस दिन ने भारत के कितने ही बच्चों और युवाओं को अदम्य साहस से भरने का काम किया है।’ बच्चों को दिया सफलता का मंत्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ’26 दिसंबर का वो दिन, जब छोटी सी उम्र में हमारे साहिबजादों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की आयु कम थी, लेकिन उनका हौसला आसमान से भी ऊंचा था। साहिबजादों ने मुगल सल्तनत के हर लालच को ठुकराया, हर अत्याचार को सहा। जब उन्हें दीवार में चुनवाने का आदेश दिया गया, तो साहिबजादों ने उसे पूरी वीरता से स्वीकार किया… साहिबजादों ने प्राण देना स्वीकार किया, लेकिन आस्था के पथ से विचलित नहीं हुए… वीर बाल दिवस का ये दिन हमें सिखात है कि चाहे कितनी भी विकट स्थितियां आएं, देश और देशहित से बड़ा कुछ नहीं होता। देश के लिए किया गया हर काम वीरता है।’  

उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP और बिहार में घना कोहरा, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

लखनऊ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीत लहर के आगोश में है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ से मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने और कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए घने कोहरे की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की पतली परत छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। साथ ही दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को कोहरा घना हो सकता है। दिल्ली में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। समूचा हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। कहीं-कहीं तो पारा शून्य से नीचे है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चल रही है, जिससे लोग कांप रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं कोहरा के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। पूरे क्षेत्र में धुंध के कारण हाईवे पर सुबह 10 बजे तक वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के समय न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ जाती है। इसके चलते सर्दी का प्रकोप काफी हो जा रहा है। ठंड से बीमार पड़ रहे हैं लोग उल्लेखनीय है कि सर्दी के एकदम से बढ़ने से वायरल बीमारियों की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में सर्दी से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।  

बर्फबारी के कारण शिमला-मनाली की 223 सड़कें समेत 3 नेशनल हाईवे बंद, आने से पहले देख लें किन रूट्स से जा सकेंगे

 शिमला हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य में शिमला और मनाली जैसे स्नोफॉल के कारण व्हाइट वंडरलैंड में बदल गए हैं। ऐसे में यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्नोफॉल के कारण 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं और वाहन फिसलने की घटनाओं के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। यहीं नहीं यहां आने वाले टूरिस्ट्स को होटल की बुकिंग के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है, क्योंकि होटल बुकिंग में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से टूरिस्ट को होटल मिल नहीं है और जो मिल रहे हैं, उनके रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। अगर आप इन हिल स्टेशनों पर घूमने आ रहे हैं, तो अपना प्लान पोस्टपोन कर सकते हैं, वहीं यहां आने से पहले रूट्स के बारे में भी जान लेने में समझदारी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के साथ किन्नौर, लाहौल और स्पीति में भारी स्नोफॉल हुआ है। हालांकि, इन बर्फ से लदे हिल स्टेशनों के रास्ते में खराब मौसम और सड़क पर घातक स्थितियों के बावजूद भी टूरिस्ट का यहां आना रुका नहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शिमला में कमरे की बुकिंग 70 प्रतिशत है, जो पिछले दिसंबर की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी से जहां टूरिस्ट्स खुश नजर आ रहे हैं, वहीं राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित कम से कम 223 सड़कें बंद हो गईं। पीटीआई ने मंगलवार को बताया कि अटारी और लेह, कुल्लू जिले में संज से औट और किन्नौर जिले में खाब संगम और लाहौल और स्पीति जिले में ग्रैम्फू के बीच नेशनल हाईवे सहित लगभग 223 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। बता दें, सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन टीम ने अटल टनल में फंसे करीब 500 वाहनों में सवार टूरिस्ट्स को बचाया। पिछले 24 घंटों में कई वाहनों के सड़क से फिसल जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। शिमला में 145, कुल्लू में 25 और मंडी जिले में 20 सड़कें बंद हैं। ट्रांसफॉर्मर फेलियर के 356 मामलों के कारण कई क्षेत्र बिजली के बिना काम कर रहे थे। हालांकि हिमाचल सरकार ने सड़कों को साफ करने के लिए दो स्नो ब्लोअर सहित 268 मशीनें लगाई हैं। ​हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली ऐसे टूरिस्ट्स प्लेस हैं, जहां हर साल सर्दियों में लाखों की संख्या में टूरिस्ट्स घूमने आते है और यहां आकर नया साल और क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में टूरिस्ट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्थानीय लोगों की बात सुनने और बर्फ में गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी है। इसी के साथ ऐसी जगह पर ट्रैवल करने से बचें, जहां एक्सीडेंट के ज्यादा चांस होते हैं। भारी स्नोफॉल और कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण टूरिस्ट्स की तबीयत बिगड़ रही है, ऐसे में सभी टूरिस्ट्स को अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ठंड से बचने के लिए लेयरिंग में कपड़े पहनें और अपने साथ गर्म टोपी, दस्ताने और मफ्लर जरूर रखें। साथ ही खुद को हाइड्रेट करने के लिए पानी पीते रहें और गर्म खाना खाएं।

5000 भक्तों के सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से भक्तिमय होगा इंदौर

इंदौर अशोक नगर एयरपोर्ट रोड स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में 30 दिसंबर को शाम 4 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्कूल संचालक के अनुसार इसमें 5000 लोगों द्वारा सुंदरकांड का पाठ करने की संभावना है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अखाड़ों का आना शुरू, श्री पंचदशनाम अखाड़े का भव्य आगमन

प्रयागराज   सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। महाकुम्भ का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ों की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है और दो से तीन अखाड़ों का छावनी प्रवेश भी हो चुका है। मेला प्राधिकरण की ओर से अखाड़ा समेत ज्यादातर संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष संस्थाओं समेत नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य प्रगति पर है और इसे 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने अपनी विजिट के दौरान भूमि आवंटन के कार्य में तेजी लाते हुए 31 दिसंबर तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद त्वरित गति से संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। महाकुम्भ में 8 हजार से 10 हजार के बीच संस्थाओं के आने का अनुमान है। नई संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज मेला प्राधिकरण के अनुसार, अब तक समस्त अखाड़ों, उनके अनुगामी अखाड़ों के साथ महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक का भूमि आवंटन पूरा कर लिया गया है, जबकि प्रयागवाल और नई संस्थाओं को भूमि आवंटन 31 तक पूर्ण किया जाना है। सीएम योगी के समक्ष हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें बताया गया था कि कुल 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। इसमें अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूमि आवंटन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, प्रयागवाल को अब तक 450 भूमि आवंटन किए जा चुके हैं। प्रयागवाल को भूमि आवंटन का कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह, नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य भी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसे 31 तक पूरा कर लिया जाएगा। चल रहा निर्माण और सजावट का कार्य अखाड़ों समेत जिन-जिन संस्थाओं को भूमि आवंटन हो चुका है, उनके टेंटेज का कार्य भी पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है। झूंसी क्षेत्र में अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक समेत अनेक संस्थाओं के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप टेंट और सजावट के कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से यहां चेकर्ड प्लेटें बिछा दी गई हैं और साइनेज भी तेजी से लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले लोग अपनी संस्थाओं तक आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा लाइटिंग समेत अन्य आवश्यक कार्य भी पूरी गति से किए जा रहे हैं। जूना अखाड़ा और आवाहन अखाड़े का छावनी प्रवेश भी हो चुका है, जबकि गुरुवार को ही अग्नि अखाड़े का भी छावनी प्रवेश हुआ है। इस तरह, सभी अखाड़ों और संस्थाओं में गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और एक जनवरी तक यह क्षेत्र पूरी तरह सज संवर कर तैयार हो जाएगा।  

रात में श्योपुर की सड़क पर दौड़ता नजर आया था चीता वायु

 श्योपुर श्योपुर, 5 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके में पहुंचा चीता गुरुवार को भी कूनो वापस वापस नहीं लौटा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी लोकेशन जिला जेल के आसपास ढेगदा और कलारना गांव के बीच मिली है। चीता वायु पिछले 5 दिन से शहर के आसपास घूम रहा है। बुधवार की रात इस शहर की सड़कों पर गाड़ियों के आगे दौड़ता दिखा था। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया था। गुरुवार को एक बार फिर से वह शहर के आसपास दिखाई दिया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। वीर सावरकर स्टेडियम के सामने की जिन चाय नाश्ते की दुकानों पर पहले रात 12 बजे तक लोगों की भीड लगी रहती थी वहां चीता देखे जाने के बाद से अब रात 8 से 9 बजे सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग का अमला चीते के वापस कूनो लौटने का इंतजार कर रहा है। शहर के होटल पाम के आसपास के रहीसी इलाके से निकलते हुए इस चीते के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं। शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास रहने वाले हेमंत मुद्गल बताते हैं कि, जब से चीता को सड़क पर टहलते हुए देखा गया है। आसपास के घरों में लोग दहशत में है। लोगों को डर लग रहा है कि कहीं चीता किसी पर अटैक नहीं कर दे। रात में सड़क तक पहुंचा चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता वायु मंगलवार रात करीब 2:30 बजे श्योपुर की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा था। यह जानकारी जैसे ही कोतवाली थाने के गश्ती दल को लगी, उनकी गाड़ी पीछे लग गई। दावा किया गया कि चीता के ईको सेंटर से आगे जंगल में घुसने तक उसके पीछे लगी रही। हालांकि, बुधवार देर रात को चीता फिर शहर में दिखा। बता दें कि चीता वायु 21 दिसंबर को श्योपुर की तरफ आया। इसके बाद सीएम राइज स्कूल के पीछे नदी किनारे चल रहे क्रेशर के पास टहलता दिखाई दिया। इसके बाद चीते ने 3 दिन तक यहीं पर ठिकाना बनाया।

अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी कहने पर भड़की AAP, ’24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले कांग्रेस

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल बोलने पर AAP बुरी तरह से भड़क गई है. AAP ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे. प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,’कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से सांठगांठ कर ली है. कल अजय माकन कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं. क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है?’ बता दें कि एक दिन पहले (25 दिसंबर) ही कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को कांग्रेस की बड़ी भूल बताया था. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पू्र्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. केजरीवाल के खिलाफ बयान देते-देते माकन ने उन्हें एंटी-नेशनल तक कह दिया था. अजय माकन के इस बयान के बाद ही AAP ने उनके खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. AAP ने सीनियर नेता संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा,’दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है. कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो. दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन. वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी. उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कह दिया. अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं.’  

खंडवा में वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर से कब्जा हटाने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे कलेक्टर-एसपी

खंडवा खंडवा में जिला प्रशासन ने जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को वन विभाग और जिला प्रशासन ने करीब 500 जवानों और 40 जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण क्षेत्र में दबिश दी। कब्जाई जमीनों में खंती खोदने की कार्रवाई की जा रही है। गुडी रेंज के नाहरमाल, हीरापुर गांव में वन विभाग ने कार्रवाई का प्लान बनाया है। यहां वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। यहां माफिया ने जंगल काटकर खेत तैयार कर लिए हैं। करीब 4 साल से फसलों की बोनी कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई के लिए दबिश दी गई थी। इस दौरान अतिक्रमणकारी हमलावर हो गए। इसी महीने कार्रवाई के दौरान दो वनकर्मी घायल हो गए थे। ग्रामीण बोले-पुराने अतिक्रमण पर भी एक्शन हो मौके पर कलेक्टर अनूप सिंह, एसपी मनोज कुमार राय भी पहुंचे। उन्होंने जंगल में अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाहरमाल के ग्रामीणों ने बताया कि जहां कार्रवाई हो रही है, यह नया अतिक्रमण है। पुराने अतिक्रमण में कार्रवाई होनी चाहिए। ये जानने के बाद कलेक्टर और एसपी पुराने क्षेत्र में पहुंचे। डीएफओ से कहा कि आधी मशीनरी पुराने क्षेत्र टाकलखेड़ा तरफ मूव करें। यहां फसलों को जेसीबी से नष्ट किया जा रहा है। अतिक्रमण प्रभावित जमीन पर मशीनों से खंती खोदकर गड्ढे किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि गड्ढे खोदने से जमीन टूट जाएगी। माफिया को अगली बार फसल बोवनी में दिक्कत होगी तो वे जंगल छोड़कर भाग जाएंगे। खंडवा एसडीएम ने दिया ब्लास्टिंग का सुझाव कार्रवाई के दौरान खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर ने कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव दिया कि खंती खोदने से ज्यादा कुछ नहीं होगा। बारिश के समय पानी के बहाव में जमीन फिर समतल हो जाएगी। बेहतर होगा कि 50-50 मीटर पर जिलेटिन लगाकर ब्लास्टिंग किया जाए। ब्लास्टिंग से गड्ढा बड़ा होगा तो भू माफिया को ज्यादा नुकसान होगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ये सुझाव अच्छा है। इस पर विचार कर शासन स्तर पर मार्गदर्शन लेंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet