LATEST NEWS

सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये, आरोपी सोना लूटकर हुए फरार

वाराणसी यूपी के वाराणसी में सुबह-सुबह बड़ी वारदात हो गई। रथयात्रा से कमच्छा के बीच मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने रविवार सुबह सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने 125 ग्राम सोने के आभूषण लूटे हैं। पिता और पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। गुरुधाम कालोनी के राम जानकी मंदिर के पास के निवासी 46 वर्षीय दीपक सोनी चौक के गोविंदपुरा में एक सराफा के यहां 20 साल से काम करते हैं। वह मुंबई में अपने मालिक के भाई की दुकान से गहने लाने गए थे। महानगरी एक्सप्रेस से वह वाराणसी आए। वाराणसी स्टेशन पर आने पर उन्होंने अपने 18 वर्षीय बेटे आर्यन को फोन किया। आर्यन लाल रंग की स्कूटी लेकर गया। पिता-पुत्र स्‍कूटी से लौट रहे थे। वे कमच्छा में पहुंचे ही थे कि तभी सफेद रंग की कार ने ओवरटेक कर रोक दिया। चार से पांच की संख्या में बदमाश दीपक सोनी से गहने का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्‍होंने मारपीट की और गोली मार दी। एक गोली दीपक की पीठ में नीचे की ओर लगी है। जबकि आर्यन के बाएं पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र पहुंचे। पिता-पुत्र को तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। ट्रामा सेंटर में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल पहुंचे। उन्‍होंने घायल पिता-पुत्र का हाल लिया। इस वारदात के बाद खुलासे के लिए वाराणसी पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शहर और जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है।

ITR फाइलिंग करने के लिए है सिर्फ 31 दिसंबर 2024 तक का समय, आखिरी तारीख न छोड़ें, वरना लगेगा तगड़ा जुर्माना

नई दिल्ली अगर आप वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) अभी तक नहीं भर पाए हैं, तो आपके पास सिर्फ 31 दिसंबर 2024 तक का समय है। इस तारीख के बाद, यदि आप विलंबित रिटर्न दाखिल करते हैं, तो आपको जुर्माना और ब्याज का सामना करना पड़ सकता है। विलंबित रिटर्न पर 5000 रुपये तक का जुर्माना आयकर अधिनियम की धारा 139(4) के तहत, यदि आप 31 दिसंबर तक विलंबित रिटर्न नहीं दाखिल करते हैं, तो आपको 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। हालांकि, अगर आपकी आय 3 लाख रुपये से कम है, तो कोई जुर्माना नहीं लगेगा। कम टैक्स योग्य आय वाले व्यक्तियों पर 1000 रुपये का जुर्माना भी हो सकता है। विलंबित ITR दाखिल करने की प्रक्रिया विलंबित रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया मूल रिटर्न के समान ही होती है, लेकिन आपको दाखिल करते समय धारा 139(4) का चयन करना होता है। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि सभी पेनल्टी और बकाया राशि का भुगतान किया गया हो। रिटर्न दाखिल करने के बाद, 30 दिनों का समय मिलता है ताकि रिटर्न सत्यापित किया जा सके। संशोधन के लिए नियम यदि आपने ITR दाखिल करते वक्त कोई गलती की है, तो आप धारा 139(5) के तहत संशोधित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, बार-बार संशोधन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आयकर विभाग की जांच हो सकती है। समाप्ति तिथि नजदीक है, जल्दी करें ITR फाइल 31 दिसंबर 2024 तक ITR दाखिल करना न भूलें, ताकि आपको जुर्माना और ब्याज का भुगतान न करना पड़े।

दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया: भारत मौसम विभाग

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति बने रहने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा, यहां भी शीत लहर को लेकर चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शीत लहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शनिवार (21 दिसंबर) का दिन काफी ठंडा रहेगा। आईएमडी के मुताबिक बाद में उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर का प्रभाव कम होगा, लेकिन 23 दिसंबर से पंजाब और हरियाणा में भीषण कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। इन दोनों ही राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 22 दिसंबर को घना कोहरा रहेगा, जबकि 23 दिसंबर को मध्यम कोहरा रहेगा। दिल्ली में मध्यम कोहरे की स्थिति 23 से 25 दिसंबर के बीच बनी रहेगी। हालांकि, 26 और 27 दिसंबर के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड और भी बढ़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी राजस्थान और झारखंड में 22 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा।हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों का तामपान गिरेगा।  

भारत में बायोटेक उद्योग 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

नईदिल्ली केंद्रीय राज्यमंत्री (कार्मिक) जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में बायोटेक स्टार्टअप्स की संख्या पिछले 10 वर्षों में तेजी से बढ़कर 50 से लगभग 9,000 हो गई है। उन्होंने इस वृद्धि को देश की जैव-अर्थव्यवस्था में हुए शानदार बदलाव का नतीजा बताया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 2014 में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 10 बिलियन डॉलर की थी, जो 2024 में बढ़कर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई। यह उद्योग 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब भारत को जलवायु और हरित मुद्दों पर गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में सीओपी-26 में 2070 तक भारत को “शुद्ध शून्य” उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। इनमें ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, जलवायु परिवर्तन मिशन और गहरे समुद्र मिशन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। हाल ही में शुरू की गई ‘बायो E-3 नीति’ को मंत्री ने जलवायु परिवर्तन और अनसस्टेनेबल वेस्ट जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक अहम कदम बताया। यह नीति सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। मंत्री ने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप्स का विकास भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने भारत को वैश्विक बायोप्लास्टिक मूवमेंट में अग्रणी बना दिया है, जो यह दिखाता है कि जैव प्रौद्योगिकी कैसे एक स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य में योगदान कर सकती है।

नौ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा

 अयोध्या  अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है। राज्य में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 47.61 करोड़ पर्यटक आए जो अपने-आप में रिकॉर्ड है। इन नौ महीनों में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल सितंबर तक अयोध्या में 13.55 करोड़ घरेलू और 3,153 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या में इस उछाल की एक बड़ी वजह इस साल राम मंदिर के उद्घाटन को माना जा रहा है। अयोध्या की तुलना में, आगरा के लिए पर्यटकों की संख्या 12.51 करोड़ रही, जिनमें 11.59 करोड़ घरेलू और 92.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य में पर्यटन को लेकर इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश ने पिछले साल 48 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया, जो इस साल केवल नौ महीने में ही एक मील का पत्थर बन गया है।” अयोध्या के अलावा, दूसरे आध्यात्मिक स्थलों को लेकर भी पर्यटकों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। वाराणसी में 6.2 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1,84,000 विदेशी पर्यटक आए, मथुरा में 6.8 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 87,229 विदेशी शामिल थे। कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज में 4.8 करोड़ पर्यटक आए, मिर्जापुर में 1.18 करोड़ पर्यटकों ने विजिट किया। इसके अलावा, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद की जा रही है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और ईवाई द्वारा 18वें वार्षिक सीआईआई पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी व्हाइट पेपर के मुताबिक, घरेलू पर्यटन के बल पर यह क्षेत्र मजबूती से उभर रहा है। मौजूदा समय में टूरिज्म सेक्टर का भारत के कुल रोजगार में योगदान करीब आठ प्रतिशत का है।

उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने प्रयागराज कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

उज्जैन  मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि ने प्रयागराज कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद की है। उनका तर्क है कि जब मुसलमानों के हज में हिंदुओं को प्रवेश नहीं मिलता और हिंदू वहां जाते भी नहीं हैं तो हिंदुओं के कुंभ में मुस्लिमों को भी नहीं आना चाहिए। महामंडलेश्वर का मानना है कि दूसरे धर्मों के लोगों के आने से कुंभ की पवित्रता भंग होती है। महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित गंगा घाट श्री मौन तीर्थ पीठाधीश्वर भी हैं। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में मुस्लिमों के आने पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने मुस्लिम परिचितों से भी कहा है कि हिंदू धार्मिक आयोजनों में उनकी क्या आवश्यकता है? उनका साफ शब्दों में कहना है कि आपके हज में हमें एंट्री नहीं है तो हमारे सबसे पवित्र कुंभ में भी आप मत आइए। महामंडलेश्वर कुंभ में लगाएंगे शिविर महामंडलेश्वर जल्द ही प्रयागराज कुंभ में अपने शिविर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू करेंगे। इसे लेकर उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि आप मेरे कैंप में न आएं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। यह देखना होगा कि उनके इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है और प्रशासन क्या कदम उठाता है। मिला धमकी भरा पत्र महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यह बयान आया है। यह पत्र उर्दू में लिखा गया था और प्रयागराज के नवाब नगर करेली से भेजा गया था। पत्र भेजने वाले का नाम सगीर अहमद बताया जा रहा है। पत्र में लिखा था कि तुम बार-बार नबी की तौहीन करते हो। पुलिस और साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है।

22 दिसम्बर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि- कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। कर्क राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं। तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। धनु राशि- कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मकर राशि- कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मीन राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार की भोपाल में RTO Office के विक्रय की भी थी तैयारी, पांच साल में बेंची 101 सरकारी संपत्तियां

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पांच साल में 110.88 करोड़ रुपये में 101 सरकारी संपत्तियां बेच दीं। यह संपत्तियां प्रदेश में और प्रदेश के बाहर स्थित थीं। वर्ष 2020 में बनाए गए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के अस्तित्व में आने के बाद ये संपत्तियां बेची गईं। राज्य परिवहन निगम के बस डिपो, विभिन्न बोर्ड की जमीन, सरकारी कार्यालय, जेल विभाग की भूमि सहित कुल 101 सरकारी संपत्तियों का विक्रय किया गया। हालांकि, इस वित्तीय वर्ष में कोई भी सरकारी संपत्ति बेचने का प्रस्ताव नहीं है।   कहां-कितनी संपत्तियां बेंची ग्वालियर की 19 संपत्तियां, इंदौर की 13, भोपाल की चार, जबलपुर की तीन, उज्जैन की छह, मुरैना की तीन, नर्मदापुरम तीन, भिंड दो, बालाघाट की तीन सहित कुल 101 सरकारी संपत्तियां विक्रय की गई है। 4,44,941.88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल की परिसंपत्ति का विक्रय किया गया है। क्यों बेंची जाती है सरकारी संपत्तियां नियमानुसार, ऐसी शासकीय संपत्तियां, जिनका वर्तमान स्थिति में उपयोग नहीं है, उन्हें चिह्नित कर उनका विक्रय किया जाता है। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग इन संपत्तियों को चिह्नित करता है और उन्हें नीलाम करता है। इससे सरकार को आय अर्जित होती है। उपयोग में नहीं आ रही संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित है। राज्य शासन की संबंधित जिले में स्थित अनुपयोगी परिसंपत्तियों की नीलामी विक्रय जिला नजूल निर्वर्तन समिति से प्राप्त एवं कार्यपालिका समिति द्वारा निर्णय के आधार पर किया जाता है। जिले में शासन की अनुपयोगी परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए जिला कलेक्टर समक्ष अधिकारी होता है। भोपाल में आरटीओ कार्यालय के विक्रय की भी थी तैयारी भोपाल की प्राइम लोकेशन पर स्थित आरटीओ और मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम की संपत्ति भी विक्रय करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में आरटीओ कार्यालय भाजपा को किराए पर दिए जाने से फिलहाल इस संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई है।

मांडू में दिन दहाड़े युवक की पीट-पीट कर की हत्या, पर्यटकों और जनता में फैला डर

मांडू शनिवार को मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटना स्थल पर मौजूद थी। इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिसकी हत्या हुई उसका नाम निलेश 18 वर्ष पिता रावासिंग निवासी गुगली है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले हत्या का आरोपी स्थानीय युवक बताया जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वारदात सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से कर रहे पहचान इस विषय में मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। इधर घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैली हुई है। मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मांडू में पहली बार ऐसी वारदात मांडू में देशी-विदेशी पर्यटक लिए आते हैं। सुरक्षा को लेकर यहां हालात ठीक नहीं है। इधर मांडू में पहली बार इस तरह की घटना होने से क्षेत्र में क्षेत्र में भय का माहौल है। इधर घटना के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह मांडू पहुंची। उन्होंने जल्द ही हत्यारों के पकड़े जाने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है पुलिस दल, इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में लगा हुआ है।

लोकायुक्त टीम ने मझौली तहसील के नायब तहसीलदार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सीधी हमेशा रिश्वत के लिए चर्चा में रहा तहसील कार्यालय मझौली एक बार फिर शनिवार को सुर्खियों में रहा। लोकायुक्त टीम रीवा ने यहां पदस्थ नायब तहसीलदार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के बाद से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने किया। 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग सरैहा, ठोंगा के रहने वाले प्रवेश शुक्ला ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। प्रवेश ने बताया कि जमीन के नामांतरण के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ। लोकायुक्त ने मांगी जा रही रिश्वत की जांच की, जिसमें पाया गया है नायाब तहसीलदार बाल्मीकि प्रसाद साकेत प्रभारी नायाब तहसीलदार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।   रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त ने शनिवार को जाल बिछाया, जैसे ही प्रवेश शुक्ला नायब तहसीलदार के शासकीय आवास में 25 हजार रुपये रिश्वत दे रहे थे। लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ पकड़ लिया। जब्त की गई 50 नोट पांच-पांच सौ की है। टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने का फैसला फिलहाल टल गया

जयपुर राजस्थान के जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक से आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने का फैसला फिलहाल टल गया। मंत्रियों के समूह (GOM) ने यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन काउंसिल ने इसे और अधिक स्पष्टीकरण के लिए अगली बैठक तक टाल दिया।   हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर फैसला क्यों टला? काउंसिल का कहना है कि इस प्रस्ताव पर और गहराई से विचार की जरूरत है। GOM को अपनी रिपोर्ट में अतिरिक्त जानकारी और स्पष्टता जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म लाइफ इंश्योरेंस और यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान पर 18% जीएसटी लगाया जाता है। पॉपकॉर्न और पुरानी कारों पर नई जीएसटी दरें पॉपकॉर्न: मिक्स रेडी-टू-ईट (अनपैक्ड): 5% जीएसटी प्री-पैकेज्ड और लेबल वाले: 12% जीएसटी कैरेमेल पॉपकॉर्न: 18% जीएसटी पुरानी छोटी पेट्रोल-इलेक्ट्रिक कारें (EV): इनकी बिक्री पर जीएसटी को 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है। GST काउंसिल की बैठक आज: इंश्‍योरेंस प्रीमियम से लेकर फूड ऑर्डर तक, कई चीजों पर घट सकता है टैक्स! GST काउंसिल की बैठक आज: इंश्‍योरेंस प्रीमियम से लेकर फूड ऑर्डर तक, कई चीजों पर घट सकता है टैक्स! GST Council : GST पर आई बड़ी खबर…21 दिसंबर को बैठक, ये प्रोडक्ट्स होंगे महंगे! GST Council : GST पर आई बड़ी खबर…21 दिसंबर को बैठक, ये प्रोडक्ट्स होंगे महंगे! पुराने वाहनों पर GST बढ़ाकर 18% करने की तैयारी, काउंसिल की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला       आम जनता को झटका इस बैठक में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी घटाने का फैसला न होने से आम लोग निराश हैं, जो इस राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि, उम्मीद है कि अगली बैठक में इस पर चर्चा कर कोई निर्णय लिया जाएगा।

मोदी ने आज कच्छ में आयोजित होने वाले रण उत्सव के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कच्छ में आयोजित होने वाले रण उत्सव के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया है। 1 नवंबर 2024 से शुरू ये रण उत्सव फरवरी 2025 तक चलेगा। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कच्छ आप सभी का इंतजार कर रहा है। आइए, चल रहे रण उत्सव के दौरान कच्छ की शानदार संस्कृति और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का आनंद लें। यह महोत्सव आपके और आपके परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।” पीएम मोदी ने एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कच्छ की परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक रण उत्सव हर किसी का मन मोह लेने वाला है। अद्भुत क्राफ्ट बाजार हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर खान-पान की परंपरा, यहां का आपका हर अनुभव अविस्मरणीय बन जाएगा। आप सभी से मेरा आग्रह है कि एक बार अपने परिवार के साथ इस रण उत्सव में जरूर आएं।” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने पीएम मोदी के पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कच्छ का सफेद रण वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां आयोजित रण उत्सव प्राकृतिक सौंदर्य के साथ कला और संस्कृति का अद्भुत संगम है। रण उत्सव में जरूर पधारिए, आप खुद कहेंगे की “कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा”।”  

दिल्ली चुनाव में इस बार पूर्व बस मार्शल भी ‘जनहित दल’ पार्टी के बैनर तले दिल्ली के सियासी समर में कूद गए

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। कांग्रेस-भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा इस बार पूर्व बस मार्शल भी ‘जनहित दल’ पार्टी के बैनर तले दिल्ली के सियासी समर में कूद गए हैं। दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस की तरफ से शुक्रवार शाम दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए छह प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई। दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस में जनता पार्टी के साथ जनहित दल और दिल्ली जनता पार्टी शामिल हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आदित्य राय, बुराड़ी विधानसभा सीट से अनिल कुमार, तिमारपुर विधानसभा सीट से राकेश रंजन श्रीवास्तव, मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से ललित भाटी, मुंडका विधानसभा सीट से प्रवीण कुमार लकड़ा और नरेला विधानसभा सीट से श्रीमती श्यामो देवी को उम्मीदवार बनाया है। तिमारपुर विधानसभा को छोड़कर इन सभी छह प्रत्याशियों में से शेष सभी 5 सिविल डिफेंस वॉलंटियर हैं। यह पांचों प्रत्याशी उन दस हजार सिविल डिफेंस कर्मियों में से चुने गए हैं जो आज पिछले चौदह महीनों से अपनी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हमने इन सिविल डिफेंस कर्मियों के संघर्ष को सदा सहयोग किया है और कोर्ट में इनके हक के लिए लड़ रहे हैं। हमारे साथी अंशुमन जोशी (अध्यक्ष-जनहित दल) वाले काफी समय से इस संघर्ष के साक्षी और सहयोगी हैं। ‘आप’ और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, भाजपा का इंतजार दिल्ली विधानसभा के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 तक है। दिल्ली में अभी तक दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सियासी दलों की चुनावी तैयारियां चरम पर हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सबसे पहले दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की अपनी लिस्ट जारी कर दी है। माना जा रहा है कि भाजपा भी अगले हफ्ते अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी, मिली अनुमति, बढ़ेगी मुश्किलें

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को मंजूरी दे दी है। ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी। ईडी ने बताया था कि उसे शराब नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का पता चला है, जिसकी जांच के लिए उसने एलजी से इजाजत मांगी थी। इस साल 17 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (अभियोजन शिकायत) में एजेंसी ने इसका उल्लेख किया था। जिसपर कोर्ट ने 9 जुलाई को संज्ञान लिया। क्या है ईडी की शिकायत ईडी ने आप सुप्रीमो के तौर पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की उपराज्यपाल से इजाजत मांगी थी, जो उसे मिल गई है। ईडी ने अभियोजन शिकायत में आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने ‘साउथ ग्रुप’ के सदस्यों के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली और ‘टेलर-मेड’ शराब नीति तैयार और उसे लागू करके निजी संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया। इसमें कहा गया है कि साउथ ग्रुप के लिए अलग-अलग शराब की दुकानों में हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई और उसे आबकारी नीति 2021-22 के उद्देश्यों के विरुद्ध कई रीटेल जोन रखने की अनुमति दी गई। केजरीवाल हैं जिम्मेदार ईडी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि अपराध की आय से मिले लगभग 45 करोड़ रुपये गोवा चुनावों में केजरीवाल की मिलीभगत और सहमति से पार्टी के प्रचार में इस्तेमाल किए गए। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि आप अपराध की आय की ‘मुख्य लाभार्थी’ थी। अंततः केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक और राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के नाते, गोवा चुनावों के दौरान धन के उपयोग को लेकर जिम्मेदार हैं। आप ने क्या कहा इस मामले पर आप का कहना है कि 250 से अधिक छापे मारे गए लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। बीजेपी का मकसद केजरीवाल को कुचलना है। पार्टी ने कहा, ‘तथाकथित शराब घोटाले की जांच दो साल तक चली, 500 लोगों को परेशान किया गया, 50,000 पन्नों के दस्तावेज दाखिल किए गए और 250 से अधिक छापे मारे गए, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। विभिन्न अदालती आदेशों द्वारा मामले में कई तरह की खामियां उजागर की गईं। भाजपा का असली लक्ष्य किसी भी तरह से आप और अरविंद केजरीवाल को कुचलना है।’ दो तरह से आरोपी हैं केजरीवाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दो तरह से आरोपी हैं। एक केस उनपर बतौर मुख्यमंत्री होने के नाते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नीति बनाने के आरोप में चल रहा है। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सितंबर में जमानत मिली थी। दूसरा केस, जिसकी हाल ही में अनुमति उपराज्यपाल से मिली है, वो आप के मुखिया होने के नाते है। इजाजत मिलने के बाद अब ईडी उनके खिलाफ मुकदमा चलाएगी।

आईसीसी रैंकिंग में अश्विन की बादशाहत पर जसप्रीत बुमराह की नजर, क्या MCG में रचा जाएगा इतिहास?

 नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट गाउंड में खेला जाना है। गाबा टेस्ट के बाद दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारत के लिए पिछले तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह पर एक बार फिर हर किसी की निगाहें रहेगी, वहीं बुमराह की नजरें आर अश्विन के आईसीसी रिकॉर्ड पर होगी। यह रिकॉर्ड है आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने का। फिलहाल जसप्रीत बुमराह 890 की रेटिंग्स के साथ पहले पायदान पर बने हैं। वहीं आर अश्विन के नाम बतौर भारतीय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग लेने का रिकॉर्ड है। अश्विन 2016 में सर्वाधिक 904 रेटिंग हासिल कर चुके हैं। अश्विन और बुमराह में सिर्फ 14 ही रेटिंग का अंतर है, अगर बुमराह एमसीजी में अपनी पिछले प्रदर्शन को दोहराते हैं तो जरूर वह अश्विन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम मौजूदा BGT में सर्वाधिक 21 विकेट हैं। उन्होंने यह विकेट मात्र 10.90 के औसत और 25.14 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। इस सीरीज में उनका कोई सानी नहीं है। वहीं बुमराह अगर एमसीजी में 9 विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह बीजीटी की एक सीरीज में 30 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं बीजीटी की एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है, उन्होंने 2000-01 में 32 विकेट चटकाए थे। बुमराह अगर ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो बचे दो मैचों में वह भज्जी से आगे निकल सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एस सीरीज में 30 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनने के लिए MCG में नौ विकेट की जरूरत है। कुल मिलाकर, हरभजन सिंह के पास 2000-2001 की श्रृंखला में 32 विकेट के साथ श्रृंखला के एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है, और बुमराह के पास इस सूची में उनसे आगे निकलने की बहुत संभावना है। बुमराह को प्रतिष्ठित MCG पर 20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बनने के लिए चौथे टेस्ट में पांच विकेट की भी जरूरत है। तेज गेंदबाज के पास MCG में 15 विकेट हैं और चौथे टेस्ट में एक विकेट उन्हें अनिल कुंबले को पछाड़कर इस स्थल पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय बनने में मदद करेगा। बात एमसीजी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह 15 विकेट के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। उनके अलावा लीजेंड स्पिनर अनिल कुंबले ने भी इस मैदान पर इतने ही विकेट चटकाए हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट में बुमराह एक विकेट लेते ही कुंबले को भी पछाड़ देंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet