LATEST NEWS

प्रयागराज महाकुंभ से पहले नावों का किराया 50% बढ़ा, नाविकों की मांग पर मेला प्रशासन ने दी सहमति, पार्किंग व घाटों पर लगेगी रेट लिस्ट

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ से पहले ‘कुंभ मेला प्रशासन’ ने नाविकों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अपर जिला मजिस्ट्रेट महाकुंभ विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, नाविकों की लंबे समय से चली आ रही मांग और प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच सार्थक चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है. इस कदम का स्वागत करते हुए प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बावजूद नाव का किराया वर्षों से अपरिवर्तित रहा है. उन्होंने प्रशासन के फैसले की सराहना करते हुए नाविकों के कल्याण के पक्ष में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. नावों के किराए में बढ़ोतरी के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त उपाय लागू किए जाएंगे कि श्रद्धालुओं से अधिक किराया न लिया जाए. एडीएम मेला के मुताबिक, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नाव किराए की संशोधित सूची तैयार की जा रही है और इसे सभी घाटों और पार्किंग क्षेत्रों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. इस बीच, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. मोटरबोट पर प्रतिबंध जारी रहेगा, लेकिन प्रमुख स्नान पर्वों पर भी पारंपरिक नावें चलाई जा सकेंगी. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महाकुंभ के उप मंडल मजिस्ट्रेट अभिनव पाठक ने कहा कि त्योहारों के दौरान नाव संचालन के बारे में निर्णय मौसम और भीड़ की स्थिति के आधार पर लिया जाएगा. उन्होंने कहा- “फिलहाल संगम में 1,455 नावें चल रही हैं, लेकिन महाकुंभ के दौरान पड़ोसी जिलों से नावें आने के कारण यह संख्या 4,000 से अधिक होने की उम्मीद है. लाइसेंस जारी करने से पहले सभी नावों की सुरक्षा जांच की जाएगी और नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक नाविक को ₹2 लाख का बीमा कवरेज मिलेगा.”  

कन्नौज में दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल बैठीं, फिर शिवांगी बन गई लड़का, सहेली से रचाई शादी, बाराती बने घरवाले

कन्नौज उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो सहेलियां एक-दूसरे को दिल बैठीं. फिर इस कदर प्रेम परवान चढ़ा कि उन्होंने आपस में शादी करने का फैसला कर लिया. ऐसे में एक सहेली ने करीब 7 लाख रुपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवा लिया. वह लड़की से लड़का बन गई और फिर ब्यूटी पार्लर संचालिका सहेली से शादी के बंधन में बंध गई. इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज जिले के सरायमीरा निवासी एक सर्राफा कारोबारी की बेटी ने अपनी सहेली से 25 नवंबर को शादी रचा ली. शादी रचाने के लिए कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करवाया, जिसमें उसने करीब 7 लाख रुपये खर्च किए. इसके बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया. वह पूरी तरह से लड़का बन गई.   बताया जा रहा है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी और ब्यूटी पार्लर संचालिका की मुलाकात 2020 में ज्वैलरी शॉप पर हुई थी. उस वक्त ब्यूटी पार्लर संचालिका वहां ज्वैलरी खरीदने पहुंची थी. तभी दोनों में जान-पहचान हो गई. फिर उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ. धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया. उनकी जिद के आगे परिवार वाले भी कुछ ना कर सके और दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी. पिछले महीने इन सहेलियों ने शादी रचा ली. अब उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है. एक चर्चा यह भी है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करने के लिए अब तक तीन ऑपरेशन कराए हैं. लड़के की तरह दिखने के लिए अब उसका चौथा ऑपरेशन होना बाकी है. कारोबारी की बेटी को बचपन से लड़कों की तरह रहने का शौक था. वह शुरू से जेंट्स की तरह कपड़े पहनती और वैसे ही स्टाइल में घूमती थी. 2020 में उसकी नजर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की पर पड़ी तो उसे दिल बैठी. धीरे-धीरे ब्यूटी पार्लर संचालिका को भी उससे प्यार हो गया. फिर उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई और शादी करने का फैसला कर लिया. आपसी सहमति से कारोबारी की बेटी ने अपना जेंडर करवा लिया.  

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अंकिता और हसनैन के अंतरधार्मिक विवाह को वैध करार दिया, विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत विवाह करने का अधिकार

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने  एक प्रेमी जोड़े को अंतरधार्मिक विवाह करने की इजाजत दे दी है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत जोड़े को विवाह करने की अनुमति दी है। बेंच ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों की शादी बिना किसी विवाद के संपन्न कराई जाए। शादी के बाद उन्हें एक महीने तक सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक उनकी सुरक्षा के संबंध में विचार कर निर्णय लें। इंदौर की एक युवती और जबलपुर के एक पुरुष ने पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि उन्होंने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह के लिए कलेक्टर जबलपुर कार्यालय में आवेदन किया था। हालांकि, युवती के पिता ने हाईकोर्ट में सिंगल जज बेंच के आदेश को रोकने के लिए अपील दायर की थी, जिसमें 12 नवंबर को उन्हें शादी करने की अनुमति दी गई थी और युवती को अपने फैसले पर विचार करने के लिए शेल्टर होम में रहने के लिए भी कहा गया था। अपील में कहा गया था कि स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की गई शादी मुस्लिम एक्ट के तहत मान्य नहीं होगी। मुस्लिम समाज में अग्नि और मूर्ति की पूजा करने वालों से शादी मान्य नहीं है। मुस्लिम एक्ट में चार शादियों को मान्यता दी गई है, जबकि हिंदू मैरिज एक्ट में सिर्फ एक शादी को मान्यता दी गई है। अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शादी पर रोक लगा दी थी। डिवीजन बेंच ने गुरुवार को अपील पर सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया और अपने आदेश में कहा कि स्पेशल मैरिज एक्ट की धारा 4 के तहत हर जोड़े को धर्म, जाति या समुदाय से अलग विवाह करने का संवैधानिक अधिकार है। हाईकोर्ट ने कहा, “पर्सनल लॉ एक्ट विशेष विवाह अधिनियम पर बाध्यकारी नहीं है। विवाह में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। विवाह का विरोध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस को शादी के एक महीने बाद तक सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को उनकी सुरक्षा के संबंध में निर्णय लेने का आदेश दिया गया है।” इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मैरिज रजिस्ट्रार को बिना किसी देरी या बाधा के विवाह की कार्यवाही आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया।

भोपाल के एक MRI सेंटर के चेंजिग रूम में महिलाओं का छिपकर वीडियो बनाया, चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा मिलने से हड़कंप

भोपाल मालवीय नगर स्थित एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन के चेंजिंग रूम में कपड़े बदलती महिलाओं की रिकॉर्डिंग का मामला सामने में आया है। सेंटर का वार्ड बॉय चेंजिंग रूम की सीलिंग में अपना मोबाइल छुपाकर रखता था और वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर देता था। सेंटर में एमआरआई जांच के लिए पहुंची महिलाएं जब जांच से पहले गाउन पहनती थीं तो उनकी रिकार्डिंग कर ली जाती थी। वार्ड बॉय की इस करतूत का खुलासा गुरुवार को हुआ, जब एमआरआई की जांच के सेंटर पहुंची एक महिला के पति ने चेंजिंग रूम की सीलिंग में छुपे हुए मोबाइल को पकड़ लिया। दंपती ने जब इसकी बात प्रबंधन को बताई तो वे गलती मानने और वार्ड बॉय की शिकायत करने की बजाए विवाद करने लगे, जिसके बाद भागकर पति-पत्नी ने अरेरा हिल्स थाने में शिकायत की। पुलिस ने चेंजिंग रूम को सील कर दिया है। साथ ही आरोपित वार्ड बॉय के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कब से चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बना रहा था। और इन वीडियो को कहां भेजता था। तीन महीने से मेडी स्कैन में काम कर रहा है आरोपित थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि मेडी स्केन में कार्यरत वार्ड बॉय विशाल ठाकुर मूलत: उत्तरप्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है। वह पिछले तीन वर्षों से भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में अपनी दीदी के घर रह रहा था। आरोपित तीन महीने से मेडी स्कैन में वार्ड बॉय का काम कर रहा था। पति चेंजिंग रूम में सामान लेने गया तो हुआ खुलासा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे दंपती मेडी स्कैन सेंटर गए थे। यहां पत्नी की एमआरआई जांच की जानी थी। पत्नी ने चेंजिंग रूम में जाकर स्कैन के लिए गाउन पहन लिया था। 27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी परंतु वापस जाते समय वह कुछ सामान चेंजिंग रूम में ही भूल गई थीं, जिसके बाद उनके पति रूम में सामान लेने गए तो उनकी नजर सीलिंग में छुपे मोबाइल पर गई। उन्होंने मोबाइल निकाला तो उसमें वीडियो रिकार्डिंग चालू थी और 27 मिनट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। पति ने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के रीवा और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया

जबलपुर यात्रियों की सुविधा और न्यू ईयर पर पड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने मध्य प्रदेश के रीवा और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा जबलपुर से तीन स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रीवा-मडगांव-रीवा के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01703 रीवा-मडगांव स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर और 29 दिसंबर (रविवार) को रीवा से दोपहर 12:00 बजे चलेगी और फिर अगले दिन सोमवार को रात 21:25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01704 मडगांव-रीवा स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर और 30 दिसंबर (सोमवार) को मडगांव से रात 22:25 बजे प्रस्थान करेगी, और अगले दिन सोमवार को रात 20:08 बजे हरदा, रात 21:30 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन यानी बुधवार को सुबह 08:20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा हॉल्ट यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण जंक्शन, पनवेल, रोहा, चिपलुन, रत्नागिरी, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 24 कोच होंगे, 4 जनरल होंगे इस गाड़ी में कुल 24 कोच होंगे, जिसमें 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (फर्स्ट एसी), 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (सेकंड एसी), 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (थर्ड एसी), 11 शयनयान श्रेणी (स्लीपर), 4 सामान्य श्रेणी (जनरल) एवं 2 SLRD कोच शामिल हैं। जबलपुर से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेनें इसके अलावा रेलवे ने जबलपुर से 3 स्पेशल ट्रेनें… जबलपुर-पुणे (5 जनवरी से), जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस (3 जनवरी से) और जबलपुर-कोयम्बटूर (3 जनवरी से) ट्रेन चलाने का निर्णय भी लिया है। ये तीनों साप्ताहिक ट्रेनें अगली सूचना तक चलती रहेगीं। जबलपुर से पुणे स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02132) जबलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 5 जनवरी से अगली सूचना तक हर रविवार को जबलपुर से दोपहर 13:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सोमवार सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 6 जनवरी से अगली सूचना तक हर सोमवार सुबह 11:30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 6:00 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में जबलपुर, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाईन और पुणे स्टेशनों पर रुकेगी। जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02134) जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी से अगली सूचना तक हर शुक्रवार को जबलपुर से शाम 17.00 बजे चलेगी और शनिवार को दोपहर 14.10 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 4 जनवरी से अगली सूचना तक हर शनिवार शाम 17.15 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर अगले दिन रविवार को दोपहर 15.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, संत हिरदारामनगर, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस स्टेशनों पर रुकेगी। जबलपुर से कोयम्बटूर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 02198) यह ट्रेन 3 जनवरी से अगली सूचना तक हर शुक्रवार को जबलपुर से रात 23.50 बजे रवाना होगी और रविवार को दोपहर 14.40 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। इसी तरह कोयम्बटूर-जबलपुर (गाड़ी संख्या 02197) ट्रेन 6 जनवरी से हर सोमवार को शाम 17.05 बजे कोयम्बटूर से रवाना होगी और बुधवार को सुबह 8.45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, रत्नागिरी, मडगांव, मंगलुरू और कोयम्बटूर स्टेशनों पर रुकेगी।

इंदौर-भोपाल के कई ठिकानों में IT की बड़ी रेड, भोपाल के जंगल में लावारिस कार में मिला 15 करोड़ कैश और 55 किलो सोना

भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में दो दिन से चल रही इनकम टैक्स रेड के बीच एक बड़ी बरामदगी हुई है। भोपाल के एक जंगल में लावारिस हालत में खड़ी गाड़ी में 15 करोड़ कैश और 55 किलो सोना बरामद किया गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि कैश और सोने की इतनी बड़ी खेप रखने वाला ‘कुबेर’ है कौन। बताया जा रहा है कि देर रात भोपाल से सटे मंडोरा गांव के पास जंगल में एक लावारिस इनोवा गाड़ी की सूचना मिली थी। रात करीब दो बचे जब पुलिस और आईटी विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो कार में दो बैग मिले। तलाशी लेने पर दोनों बैग में सोना और कैश भरा मिला। बताया जा रहा है कि सोने का वजन करीब 55 किलो है। इनकम टैक्स विभाग ने सोने को बरामद कर लिया है। गाड़ी ग्वालियर के किसी व्यक्ति के नाम रजिस्टर बताया जा रहा है। पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगाने में जुटी है। माना जा रहा है कि रेड से बचाने के लिए सोने को जंगल में छोड़ दिया गया था। सोना अवैध धन से अर्जित बताया जा रहा है। भोपाल में यह बरामदगी ऐसे समय पर हुई है जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अलग-अलग टीमों ने दो दिनों तक भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में छापेमारी की है। मध्यप्रदेश के एक पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह के नजदीकी माने जाने वाले प्रमुख कारोबारी और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान दो करोड़ रुपए नगद, जमीनों की खरीदी में व्यापक पैमाने पर निवेश, बैंक लॉकर्स और अनेक दस्तावेज मिले थे। उधर, मध्य प्रदेश की लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल के घर छापा मारकर 2.85 करोड़ रुपए की नकदी समेत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध संपत्ति बरामद की। छापा पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित आवास पर मारा गया जो पॉश अरेरा कॉलोनी में है। एक होटल पर भी छापेमारी हुई।

ललित मोदी बुरे फंसे , बॉम्बे हाइकोर्ट ने ठोका भारी-भरकम फाइन, जानिए क्या है मामला

मुंबई IPL के संस्थापक ललित कुमार मोदी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मोदी की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने BCCI यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से प्रवर्तन निदेशालय को करोड़ों रुपये दिए जाने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने मोदी की याचिका को मूर्खता पूर्ण करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अदालत की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, ‘ यह याचिका मूर्खतापूर्ण है और इसलिए हम याचिका को खारिज करते हैं।’ बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह जुर्माना चार सप्ताह के अंदर टाटा मेमोरियल अस्पताल को देना पड़ेगा। इतना ही नहीं उन्हें इस भुगतान से संबंधित दस्तावेज भी अदालत में दाखिल करने होंगे। कोर्ट ने कहा, ‘1 लाख रुपये टाटा मेमोरियल (खात संख्या 1002449683, IFS कोड CBIN0284241, बैंक का नाम- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) को आज से चार सप्ताह के भीतर देय होगा। अदालत में भुगतान से जुड़े जरूरी सबूत भी पेश करने होंगे।’ ललित मोदी ने याचिका के जरिए मांग की थी कि हाईकोर्ट BCCI को ईडी को 10.65 करोड़ रुपये देने का आदेश जारी करे। उन्होंने याचिका में कहा था कि यह जुर्माना मई 2018 में उनके खिलाफ FEMA नियमों के तहत लगाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 2 टेस्ट के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, 19 साल के खिलाड़ी को मिला मौका

मेलबर्न भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के अगले दो टेस्ट के ल‍िए ऑस्ट्रेल‍िया टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है. मेलबर्न और स‍िडनी में होने वाले चौाथे और पांचवें टेस्ट मैच के लिए नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन की तीन साल से अधिक समय में पहली बार टेस्ट टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 70 साल से अधिक समय में अपने सबसे युवा टेस्ट बल्लेबाज को डेब्यू करने की तैयारी कर ली है. 19 साल के  खिलाड़ी सैम कोंस्टास को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल किया गया है. कोंस्टास को सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी की जगह शामिल किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज झाए रिचर्डसन का भी कमबैक हुआ है. झाए इंजरी के बाद वापस टीम में आए हैं. वह द‍िसंबर 2021 में एशेज सीरीज के दौरान एड‍िलेड में खेले थे. उनकी कुल मिलाकर तीन साल बाद वापसी हुई है. वहीं उनके साथी तेज गेंदबाज सीन एबॉट की भी मेलबर्न और सिडनी में टेस्ट के लिए टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा तस्मानिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर की भी टीम में वापसी हुई है, जिन्हें एडिलेड में दूसरे टेस्ट से पहले शामिल किया गया था. मैकस्वीनी को उनके इंटरनेशनल करियर की खराब शुरुआत के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि जोश हेजलवुड को ब्रिसबेन में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह टेस्ट सत्र के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं. मैकस्वीनी ने BGT सीरीज में डेब्यू किया, जहां उन्होंने शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में महज 72 रन बनाए. 19 साल के कोंस्टांस को क्यों मिला मौका 19 साल के कोंस्टास की बात की जाए तो उन्होंने भारत के ख‍िलाफ केनबरा में प्राइम म‍िन‍िस्टर इलेवन की ओर से खेलते हुए 107 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं 6 दिसंबर को फर्स्ट क्लास मैच में 88 तो 17 दिसंबर को टी20 मुकाबले में 56 रन बनाए थे. कौन हैं सैम कोंस्टांस कोंस्टास को अक्टूबर-नवंबर 2024 में भारत ए के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए चुना गया था.  दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में, उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 73 रन बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे उनकी टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली. इस समर सेशन में कोंस्टांस ने 736 रन बनाए थे, ज‍िस कारण उनकी कई लोगों ने तारीफ की. कोंस्टास की क्रिकेट कमेंटेटेर्स और कई दिग्गजों ने तारीफ की थी. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की वकालत की थी. कोंस्टास ने 11 फर्स्ट क्लस मैचों में 42.23 के एवरेज से 718 रन बनाकर अपनी प्रत‍िभा के सबूत दिए. वहीं एक टी20 में 56 रन बनाए हैं. कोंस्टांस रचेंगे ये इत‍िहास, टूटेगा कम‍िंस का रिकॉर्ड कोंस्टास के उस्मान ख्वाजा के साथ ओपन‍िंग करने की संभावना है. यदि बॉक्सिंग डे पर दाएं हाथ के सैम को बैगी ग्रीन कैप मिलती है तो वह मौजूदा कप्तान पैट कमिंस के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के टेस्ट डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कम‍िंस ने साल 2011 में जोहान‍िसर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू के समय 18 वर्ष 193 दिन के थे. वहीं कोंस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी,  और सबसे कम उम्र के स्पेशल‍िस्ट बल्लेबाज भी बना जाएंगे. इससे पूर्व इयान क्रेग ने 1953 में एमसीजी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था तब उनकी उम्र 17 वर्ष 239 दिन थी. मेलबर्न में होगा BGT का अगला टेस्ट बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला टेस्ट 26 दिसंबर (बॉक्स‍िंंग डे) से होगा. इससे पहले 18 द‍िसंबर को हुआ गाबा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हो हुआ था. ऑस्ट्रेल‍िया ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए. फ‍िर भारतीय टीम पहली पारी में 260 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेल‍िया ने अपनी दूसरी पारी 89 रनों पर घोष‍ित की थी. इस तरह भारतीय टीम को 275 रनों का स्कोर जीतने के ल‍िए म‍िला था. लेक‍िन जब भारत का स्कोर 8/0 हुआ तभी पांचवें द‍िन खराब रोशनी और बार‍िश के कारण मैच नहीं हो पााया, बाद में इसे ड्रॉ घोष‍ित कर द‍िया गया. आख‍िरी दो टेस्ट के लि‍ए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, म‍िचेल मार्श, झाए रिचर्डसन, म‍िचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर भारतीय क्रिकेट टीम का स्क्ववॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने दलहन, तिलहन तथा गेहूं पर मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक पूर्णतः छूट प्रदान की है। राज्य सरकार इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों और दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों तथा व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों के संचालकों एवं व्यापारियों द्वारा प्रदेश के बाहर से प्रसंस्करण-विनिर्माण के लिए लाए गए दलहन, तिलहन एवं गेहूं पर मंडी शुल्क में छूट दिए जाने हेतू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आग्रह किया था।  मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर 17 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी कर 13 मार्च 2024 से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ की सभी मंडियों में इन शुल्कों में पूर्ण छूट प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष अमर परवानी ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह निर्णय प्रदेश के व्यापारिक और कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि यह छूट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और व्यापारियों किसानों के हितों की रक्षा करेगी। मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क में छूट होने से व्यापारी पड़ोसी राज्यों से भी प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर व्यापार कर सकेंगे। इससे प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस फैसले का अभिनंदन करते हुए आमजनों व उद्योग जगत के लोगों ने आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन कर उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्तीय चुनौतियां होने के बावजूद प्रदेश की आम जनता के हक में उनकी सरकार ने यह फैसला किया है। इस फैसले से प्रदेश के 30 हजार परिवारों का संरक्षण होगा व आम जनता को भी कम कीमत पर रोजमर्रा की वस्तुएं मिलती रहेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा  प्रदेश में दलहन, तिलहन एवं गेहूँ का उत्पादन मांग के अनुरूप कम है, जिससे प्रदेश के दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों को अपने मिलों के संचालन के लिए अन्य प्रदेशों से दलहन, तिलहन एवं गेहूँ का आयात करना पड़ता है। मंडी शुल्क से छूट दिये जाने पर प्रदेश की दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलें अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा कर पायेंगे और उपभोक्ताओं को कम कीमत पर दाले, तेल, आटा तथा मैदा प्राप्त होगा, जिससे घरेलू व्यय में बचत होगी और उपभोक्ता इस बचत से अपनी जीवनशैली में सुधार हेतु अन्य आवश्यक सामग्रियां क्रय करने में सक्षम हो सकेगा। साथ ही इन दाल मिल, तिलहन मिल तथा फ्लोर मिलों से लगभग 30 हजार परिवारों को रोजगार प्राप्त होता है, जिनका सीधा संरक्षण ये फैसला करता रहेगा। इस अवसर पर अमित चिमनानी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ,रायपुर दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीत गोयल ,सचिव श्याम सुंदर गोयल, हरिमल सचदेव, फ्लोर मिल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धरम अग्रवाल, समीर अग्रवाल उपस्थित थे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता

गांवों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता: मंत्री पटेल मंत्री पटेल ने प्रदेश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों से की मुलाकात पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत भवन विहीन 1153 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री पटेल ने कहा कि पुराने जर्जर पंचायत भवनों के संबंध में निर्णय लेने के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी पंचायत चुनाव तक कोई भी ग्राम पंचायत भवन विहीन न रहे। मंत्री पटेल ने गुरुवार को प्रदेश भर से आए पंचायत प्रतिनिधियों से निवास पर मुलाकात की।    मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायतों को स्वावलंबी बनाने के लिए प्राथमिकताओं को चिन्हित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में शमशान घाट हो और साथ ही गौ-वंश संरक्षण के लिए विशेष उपाय किए जाए। मंत्री पटेल ने पौध-रोपण के दौरान सावधानी और सतर्कता बरतने और नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायतों में कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स बनाने के लिए सुझाव देने के लिए कहा। मंत्री पटेल ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष प्रयास करें, इससे पंचायतों को भूमि को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के कार्यक्षेत्र में रेत संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कपिलधारा और सामुदायिक पेयजल परियोजनाओं की लागत को बराबर करने की दिशा में विचार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सुगमता से लाभ मिल सके। मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायत सचिवों और जीआरएस के लिए एमआईएस पोर्टल को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा। उन्होंने कार्य अनुमोदन में पारदर्शिता लाने पर बल दिया। मंत्री पटेल ने कहा कि पंचायतें मजबूत होंगी, तो प्रदेश सशक्त बनेगा। इस अवसर पर सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों को मंत्री पटेल के समक्ष रखा।  

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में बड़ी संख्या में लगभग 30 हज़ार लोगों ने मेले में उत्सुकता से भाग लिया

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में भोपाल बल्कि आस पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लगभग 30 हज़ार लोगों ने मेले में उत्सुकता से भाग लिया और मेले का लुत्फ़ उठाया। आज तीसरे दिन तक लगभग 20 लाख रूपए के वनोपज हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री हो चुकी है। मेले में स्थापित ओपीडी में लगभग 200 से अधिक आगंतुको ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में सुबह 45 एवं शाम 45 आयुर्वेद चिकित्सकों तथा अनुभवी वैद्य ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। ओ.पी.डी. में आयुर्वेदिक चिकित्सकों और अनुभवी वैद्य द्वारा नि:शुल्क परामर्श मेले के अंतिम दिन तक जारी रहेगा। लोग लेमन ग्रास, जंगली अदरक, एलोवेरा और आंवला, जंगली अदरक, एवं अन्य वनोपज से बने उत्पादों को जानने एवं खरीदने में काफी रूचि ले रहे है। इस बार मेले में आये आर्गेनिक उत्पाद लोगों का आकर्षण अपने और खींच रहे है इससे आर्गेनिक क्षेत्रों में शामिल हमारे वनांचलों में निवासरत समुदाय भी प्रोत्साहित हो रहे है। प्रधानमंत्री वन धन केन्द्रों के द्वारा माहुल एवं अन्य पत्तों से बनाए जा रहे दोना-पत्तल जो की सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एक अचूक विकल्प है भी लोगों में अपनी विशेष छाप छोड़ रहे है। लोगों का दोना-पत्तल के प्रति उत्साह एवं लगाव को देखते हुए पर्यावरण के प्रति हो रहे दुष्प्रभाव को रोकने कि दिशा में अनूठा प्रयास है। मेले में उज़बेकिस्तान एवं ईथोयोपिया देश के प्रतिनिधियों द्वारा मेले का भ्रमण किया गया एवं इस आयोजन की प्रशंसा की गयी। “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन अपरमुख्य सचिव, वन अशोक बर्णवाल ने किया। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों भी उपस्थिति थे। कार्यशाला में ऑस्ट्रेलिया केविषय-विशेषज्ञ ने भी भाग लिया। मध्यप्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में उत्तराखण्ड, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के विषय-विशेषज्ञ, एकेडेमिक एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल ने कहा कि म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित यह मेला वनवासियों, ग्रामीणों एवं विशेष तौर पर महिलाओं के आर्थिक विकास का अद्भुत समायोजन है। प्रदेश में लघु वनोपज संग्रहण कार्य में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। आज की कार्यशाला से प्राप्त होने वाले निष्कर्ष पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा की मैदानी स्तर पर वन संरक्षण, आयुर्वेदिक दवाइयों के निर्माण एवं उसमे महिलाओं के योगदान से उनके आर्थिक रूप से सशक्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वन धन केन्द्रों में किये जा रहे मूल्य संवर्धन के कार्य एवं उनके उत्पादों की पैकेजिंग को आकर्षक रूप देकर विपणन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वनोउपज संघ के एमडी बिभाष कुमार ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में लघु वनोपज के विनाश विहीन विदोहन के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण आंचलों में जनजातीय महिलाओं द्वारा उनके योगदान पर देश-विदेश में हुए विभिन्न अनुसंधानों की जानकारी मिलेगी एवं हम सभी निश्चित ही इससे लाभान्वित होंगे। कार्यशाला से इस क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण में सहयोग प्राप्त होगा। मेला प्रांगण में आज सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। मेले में आयोजित इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में लगभग 7विद्यालयों से 25से भी अधिक छात्र छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं उनकी विलक्षण प्रतिभा को सराहा गया। मेले में दिनेश कुमार धौलपुरे (कबीर भजन गायक) एवं आर्केस्ट्रा (तिरुपा इंडस्ट्रीज) की प्रस्तुति कालोगों नेभरपूर आनंद लिया। सायंकाल में मशहूर हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। शुक्रवार 20 दिसम्बर के कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सोलो और ग्रुप में गायन का कार्यक्रम आयोजित होगा इस आयोजन में कक्षा 1 से 4 तक, 5 से 8 एवं 9 से 12 तक तीन ग्रुप में आयोजित है। इसका पंजीयन प्रथम आवे प्रथम पावे के आधार पर होगा। सायं 5:00 बजे से असलम इब्राहीम शेख़ द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएगी। सायं 7:30 बजे से एल. एन. आयुर्वेद कॉलेज द्वारा प्रायोजित सूफ़ी बैंड (जेर्री एंड क्लेक्टिव्स) कार्यक्रम होगा।  

इथोपिया और उज्बेकिस्तान से आए डेलीगेट्स से किए लक्ष्य साझा

भोपाल प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन गन्तव्य स्थल अपने आप में वेलनेस स्थल है। यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांति के साथ आयुर्वेदीय जड़ी बूटियों और औषधीय वनोपज की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रमुख सचिव शुक्ला कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्वास्थ्य पर्यटन और वेलनेस से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समूह और राज्य के हेल्थ, मेडिकल और टूरिज्म के प्रमुख हितधारकों को संबोधित कर रहे थे। शुक्ला ने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के दृष्टिगत मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेवाएं देने के लिए सक्षम है। विदेश और अन्य राज्यों की तुलना में चिकित्सा सुविधाएं काफी सस्ती हैं। प्रमुख सचिव शुक्ला ने चिकित्सा और पर्यटन के सभी हितधारकों को साझा प्रयास कर मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने शासन द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ, ‘मेडिकल और वेलनेस’ के हित धारकों के बीच सहयोग के अवसरों को सृजित करना है। कार्यशाला में इस बात पर भी बल दिया गया कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, वहाँ उपलब्ध सेवाओं तथा उपचार के सम्पूर्ण पैकेज की जानकारी वेबसाइट पर देने से बेहतर प्रचार प्रसार होगा। विदेशी प्रतिनिधियों ने उनके देश के साथ MoU करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। इथोपिया और उज्बेकिस्तान से आए सभी डेलीगेट्स शुक्रवार को इंदौर में मेडिकल और वेलनेस की सुविधाओं और आवश्यक अधोसंरचनाओं पर अवसरों एवं संभावनाओं पर हितधारकों से चर्चा करेंगे। बैठक में उज्बेकिस्तान गणराज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रमुख शोखोबुद्दीन गुल्यामोव, अब्दुजामोल जुराऐव, एलूबाबोर बूनो और इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. आइरुसलेम बेफेकाडु येरडॉ, डॉ. टेजिना रेगास्सा शामिल हुए। उन्होंने मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म और आवश्यक अधोसंरचना को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की। मध्यप्रदेश में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म की वर्तमान सुविधाओं एवं अवसरों पर प्रेजेन्टेशन भी दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स ने सुबह यूनेस्को विश्व धरोहर सांची की यात्रा की और शाम को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का अवलोकन भी किया।   एमपी के स्टेकहोल्डर्स में उप संचालक आयुष डॉ. राजीव मिश्रा, गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन और सीईओ सीनियर प्रोफेसर कविता एन सिंह, अपोलो सेज हॉस्पिटल के मार्केटिंग प्रमुख अरुण मोदी, ताज होटल्स के डीओएसएम वरुण खंडेलवाल, सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर सिद्धार्थ रेडक्रॉस सिद्धार्थ वार्ष्णेय, मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रुति वासुदेवन, पीपुल्स ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अशोक, बंसल हॉस्पिटल के डॉ. अतुल समैया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में सभी को किया आमंत्रित

भोपाल जनकल्याण-पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदलने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 दिसम्बर को मूर्तरूप देने के लिये आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात गुरूवार को छतरपुर जिले के सटई में आयोजित किसान सम्मेलन सह लोक कल्याण शिविर में कही। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास के लिये विभिन्न सौगातें प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये, स्व-सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 160 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सभी को निमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराज छत्रसाल और आल्हा-ऊदल के पराक्रम और बलिदान को स्थानीय कवि की पंक्तियों, ‘छत्ता तेरे राज में धक-धक धरती होय, जित-जित घोड़ा मुख करे, तित-तित फत्ते होय’ का उद्घोष करते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर के बाद वीरों की यह भूमि विकास के लिये भी जानी जायेगी। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कायाकल्प की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद बुन्देलखण्ड क्षेत्र में “सूखा” अतीत की बात हो जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की दूरदर्शी सोच ने ही पहली बार देश भर की नदियों को जोड़कर बिखरी पड़ी जल-शक्ति के समुचित प्रबंधन का सपना देखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. वाजपेई के सपने को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक भगीरथ बनकर देश भर में रिवर लिंक परियोजनाओं की शुरूआत की है। डॉ. यादव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इनमें से 2 परियोजनाओं की सौगात मध्यप्रदेश को मिली है। पहली पीकेसी परियोजना का एमओए और शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में 17 दिसम्बर को जयपुर में हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 दिसम्बर को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए कहा कि एक लाख करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना में 90 हजार करोड़ रुपए का व्यय केन्द्र सरकार वहन करेगी। डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के 8.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जबकि पड़ोसी उत्तर प्रदेश के 2.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास दिलाया कि अब बुंदेलखंड जल-शक्ति से संपन्न हो जाएगा, इससे किसान समृद्ध होंगे क्षेत्र में खुशहाली आयेगी। स्थानीय युवा को नौकरी के लिए पलायन भी नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश में हमारी सरकार ने पहली बार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर उद्योगों को छोटे शहरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। खजुराहो के सांसद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेई के सपने को पूरा करने प्रधानमंत्री मोदी उनकी 100 वीं जयंती पर केन-बेतवा लिंक परियोजना के रूप में श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। इस परियोजना से बुंदेलखंड में पानी की समस्या दूर होगी और बुन्देलखण्ड की गरीबी और सूखे की समस्या का केन-बेतवा परियोजना एक अच्छा समाधान होगा। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अहिरवार एवं विधायक राजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में दी गई सौगातों एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। सम्मेलन में विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, सुविद्या अग्निहोत्री, उ.प्र. के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, चंद्रभान सिंह गौतम, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री यादव शुक्रवार को आगर-मालवा के सुसनेर में 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को आगर-मालवा के सुसनेर में 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगर-मालवा के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इंदौर में 1000 करेाड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में 1000 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज इंदौर में होगा।  

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लेकर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तक हर जगह महाकुंभ की झलक दिखेगी

 कानपुर  महाकुंभ-2025 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लेकर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म तक हर जगह महाकुंभ की झलक दिखेगी। जैकेट पहने कर्मचारी क्यूआर कोड स्कैन कराकर महाकुंभ-2025 का एप डाउनलोड कराएंगे। हर प्लेटफॉर्म पर ये कर्मचारी तैनात रहेंगे। महाकुंभ की महत्ता बताती व्यवस्थाओं सुविधाओं के स्लोगन भगवा होंगे। शिवा अवस्थी, कानपुर। केंद्र व प्रदेश सरकार महाकुंभ-2025 को दिव्य-भव्य केवल स्लोगन तक ही नहीं, हकीकत में दिखाएगी। सेंट्रल स्टेशन, ट्रेनों से प्लेटफार्मों पर जैकेट पहने कर्मियों के माध्यम से दिव्य-भव्य महाकुंभ की झलक नजर आएगी। जैकेट पहने कर्मी क्यूआर कोड स्कैन करा महाकुंभ-2025 का एप डाउनलोड कराएंगे। इनकी जैकेट से ही क्यूआर कोड स्कैन करते ही एप डाउनलोड की सुविधा आपके मोबाइल फोन पर मिलेगी। हर प्लेटफार्म में ये कर्मचारी तैनात रहेंगे। महाकुंभ की महत्ता बताती व्यवस्थाओं, सुविधाओं के स्लोगन भगवा होंगे। कानपुर से बुंदेलखंड, आसपास जिलों तक प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, वीआइपी लाउंज, टिकट वेंडिंग मशीनें, कियास्क सजेंगे। ट्रेनों की आवाजाही में उद्घोषणा भी महाकुंभ के रंग में रंगी होगी। महाकुंभ की शुरुआत जनवरी से होनी है, लेकिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अभी से सब कुछ महाकुंभ मय दिखने लगा है। आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) महाकुंभ-2025 का स्वागत करने लगे हैं। अब प्लेटफार्मों, उद्घोषणा, प्रतीक्षालय, वीआइपी लाउंज में इंतजाम शुरू हो गए हैं। कैंट छोर पर प्लेटफार्म संख्या एक और सिटी साइड में प्लेटफार्म संख्या 10 के प्रवेश द्वारों पर भी महाकुंभ आस्था की हिलोरे लेगा। हर आने-जाने वाले श्रद्धालु, विदेशी पर्यटकों की अगवानी होगी। रिंग रेल सेवा वाली ट्रेनों के साथ ही विशेष गाड़ियों में महाकुंभ-2025 से संबंधित चित्रकारी संगम तट का अहसास कराएगी। प्लेटफार्मों पर पहुंचते ही मोबाइल रिजर्व टिकट सिस्टम से तत्काल टिकट मिलेंगे। इसमें मल्टी एमयूटीएस भी महाकुंभ के रंग में दिखाई पड़ेंगे। बुकिंग आफिस से लेकर प्लेटफार्मों तक मिलने वाली ये सुविधा हर कदम आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंगुली से छूते ही स्क्रीन बताएगी सब जानकारियां महाकुंभ के दौरान सेंट्रल स्टेशन समेत सभी स्टेशनों पर भगवा कियास्क लगाए जाएंगे। इनमें टच स्क्रीन होगी। इस स्क्रीन पर अंगुली से छूते ही ब्योरा आ जाएगा। इसमें ट्रेनों, प्लेटफार्म संख्या, आने व जाने के समय से लेकर रेलवे की महाकुंभ से संबंधित और जानकारियां मिल सकेंगी। यहां भी महाकुंभ की झलक     प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री सुविधा केंद्र में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर 24 घंटा कर्मी बैठेंगे। यहां महाकुंभ से जुड़े स्लोगन व बैनर होंगे।     स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज के संगम तट की झलक मिलेगी।     सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं के स्वागत में महाकुंभ के बैनर लगेंगे।     हरे, लाल, पीले व नीले रंगों से महाकुंभ के क्षेत्रवार यात्री व आश्रय स्थल पता चलेंगे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक, आशुतोष सिंह ने बताया     महाकुंभ-2025 के लिए मुख्यालय से मिले निर्देश के आधार पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। प्लेटफार्मों से लेकर हर जगह महाकुंभ की झलक दिखेगी व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के इंतजाम किए जा रहे हैं। सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर सेंट्रल, संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया     सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही पर प्लेटफार्म से लेकर कैंट व सिटी साइड के सर्कुलेटिंग एरिया तक महाकुंभ के मद्देनजर इंतजाम किए जा रहे हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए महाकुंभ-2025 के रंग में सब कुछ रंगा दिखेगा, जिससे उन्हें कोई सुविधा पाने के लिए भटकना न पड़े।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet