LATEST NEWS

17 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लंबे समय के बाद कार्यों के पूरा होने पर खुशी महसूस होगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। किसी खास प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृषभ राशि– आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन में बदलाव हो सकते हैं। दोस्त आपकी सलाह की तारीफ करेंगे। कुछ तनाव से नींद न आने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मिथुन राशि- लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली मेंबर्स के मूड स्विंग से पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। कोई ऐसा काम न करें, जो साथी को ना पसंद हो और जिसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़े। कर्क राशि- अपने फिटनेस पर ध्यान दें। निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। मूड खराब होने की वजह से पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल जातकों को किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सिंह राशि- स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। बकाया हुआ धन वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रियजनों का इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। घर में मैरिज या किसी फंक्शन के लिए इनविटेशन आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कन्या राशि- लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में साथी संग आपसी समझ और मान-सम्मान बनाए रखें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। तुला राशि- स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। डॉक्टर की सलाह लेने पड़ सकती है। कर्ज से छुटकारा पाएंगे। कार्यों का दबाव कम होगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। प्रेमी के प्यार और सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। वृश्चिक राशि- निवेश के कई मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य बनाए रखें। परिस्थित को बड़े पिक्चर में देखने का प्रयास करें। जो लोग प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा समय है। धनु राशि– धन बचत पर फोकस करें। निवेश के नए विकल्पों की तलाश करें। व्यापार में विस्तार होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर के किसी गुस्सैल सदस्य की वजह से मूड खराब हो सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव होंगे। मकर राशि- घर के किसी छोटे सदस्य की वजह से मूड खराब हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ छोटी समस्याओं को लेकर घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। अघर आप ट्रिप का प्लान बना रहे हैं ,तो यह उत्तम समय है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। कुंभ राशि– आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा के योग बनेंगे। प्रियजन के संग नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। हेल्दी डाइट लें। रोजाना एक्सरसाइज करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करें। मीन राशि- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर के किसी फैमिली मेंबर्स से तीखी बहस के कारण तनाव हो सकता है। विनम्र रहें। वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।

सीएम योगी ने कहा संभल में कोई गिरफ्तारी बिना सबूत नहीं हुई, एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा

लखनऊ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में संभल और बहराइच को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे। सीएम योगी ने कहा कि संभल में कोई गिरफ्तारी बिना सबूत नहीं हुई है। यह भी कहा कि संभल का एक भी पत्थरबाज नहीं बचेगा। सीएम योगी ने विपक्ष के आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया। संभल में निर्दोषों की गिरफ्तारी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा में भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। सीएम योगी ने कहा कि संभल में 1947 से ही दंगा होता रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद कोई दंगा नहीं हुआ है। उन्होंने 2017 से पहले संभल-बहराइच के साथ ही यूपी के अलग अलग जिलों में हुए दंगों का ब्योरा भी विधानसभा में पेश किया। कहा कि आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। कानून व्यवस्था का जो माहौल है उसी के कारण 40 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। सीएम योगी ने बहराइच में हुए दंगे की चर्चा करते हुए कहा कि मोहर्रम हो या मुस्लिम समाज का कोई जुलूस हिंदू मुहल्ले से निकल जाता है। जब हिन्दू समाज का जुलूस निकलता है तो क्यों समस्या आती है। सवाल उठाया कि झंडा क्यों नहीं लग सकता है। रास्ते में झंडा लगाने में क्या दिक्कत है। बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की घर के अंदर से गोली चलाकर हत्या की गई है। कट्टे लहराते वीडियो वायरल हुए हैं। यह दंगा सड़क पर नहीं हुआ है। घर के अंदर खींचकर हत्या की गई है। पुलिस घर के अंदर घुसती तो कई आरोप लगते। कहा कि आप चाहते हैं कि आपके पर्व त्योहार शांति से निपट जाएं लेकिन दूसरे का पर्व हो तो बवाल हो जाए। सीएम योगी ने कहा कि संभल में शिया सुन्नी का विवाद हो या लखनऊ का ऐसा ही विवाद, दोनों भाजपा की सरकार में खत्म हुआ है। शोभायात्रा के रास्ते में केसरिया झंडा क्यों नहीं लग सकता है। मोहर्रम का जुलूस हिंदू मुहल्ले से निकल जाता है, लेकिन शोभायात्रा मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकती है। संविधान में कहां लिखा है कि मुस्लिम बहुल मुहल्ले से हिन्दू शोभायात्रा नहीं निकल सकती। बहराइच में परंपरागत जुलूस था। उसी जुलूस को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यक्रम संपन्न हुए और आगे भी संपन्न होंगे। योगी ने कहा कि आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगाया गया। जयश्रीराम का नाम आपत्तिजनक कैसे हो गया? कल हम अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने से रोकेंगे तो आपको अच्छा लगेगा? कोई हिंदू कहेगा कि हमें भी आपत्ति है तो आप मान जाएंगे? शोभायात्रा में भजन और भक्ति गीत बजते ही हैं, सारा विवाद इसी पर है। भाजपा विधायक के आरोपों को दंगों से जोड़ने पर सीएम योगी ने कहा कि उनके आरोपों तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव घटनास्थल से तीस किलोमीटर दूर हुआ है। सीएम योगी ने कुंदरकी में मिली भाजपा की जीत पर भी विपक्ष पर तंज कसा। कहा कि कुंदरकी में लोगों को एहसास हुआ है, आपको भी होगा। कुंदरकी में हुई जीत सनातक की जीत है।

Justice Shekhar Yadav के विवादित बयान पर Supreme Court सख्त, CJI की अध्यक्षता में होगी चर्चा

नईदिल्ली ‘देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा’ वाला बयान देकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव विवादों में घिर गए हैं। हंगामा होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर बड़ा एक्शन लिया है। SC कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर कुमार यादव को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है। जस्टिस शेखर कुमार यादव को अपने विवादास्पद बयान पर स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है। गौरतलब है कि जस्टिस शेखर कुमार यादव ने विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश का कानून बहुसंख्यकों की इच्छा के मुताबिक चलेगा। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाला कॉलेजियम इस मामले पर जल्द ही सुनवाई करेगी। खबरों के मुताबिक शीर्ष अदालत के शीतकालीन अवकाश यानी 17 दिसंबर से पहले सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विचार विमर्श करेगी। इससे पहले 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बयान से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिपोर्ट मांगी थी। शीर्ष अदालत के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस शेखर कुमार यादव द्वारा दिए गए भाषण की खबरों पर संज्ञान लिया है। हाइकोर्ट से दूसरी डिटेल भी मांगे गए हैं और मामला विचाराधीन है।” 8 दिसंबर को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के एक कार्यक्रम में जस्टिस यादव ने समान नागरिक संहिता में बोलते हुए कहा, “यह कानून है। कानून असल में बहुमत के अनुसार ही काम करता है। इसे परिवार या समाज के संदर्भ में देखें। बस वही स्वीकार किया जाएगा जिससे बहुसंख्यक को खुशी और लाभ मिलें।” सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ था। विपक्षी नेताओं ने जज की इस टिप्पणी को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताया था। वहीं कानून जगत से जुड़े लोगों ने भी इस पर गंभीर प्रश्न उठाए थे। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण और सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को चिट्ठी लिखकर कहा था कि यह टिप्पणी जज के पद की शपथ का उल्लंघन है। बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी इस टिप्पणी की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस बीच 55 विपक्षी सांसदों ने पिछले शुक्रवार को राज्यसभा में जस्टिस शेखर यादव के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग करते हुए एक नोटिस दाखिल किया था।

जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने

 ब्रिस्बेन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने 44 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. तीसरे दिन (16 दिसंबर) स्टम्प तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 51 रन था और वो इस मुकाबले में बैकफुट पर है. यशस्वी ने फिर किया निराश, ये कमजोरी आई सामने पहली पारी में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और दूसरी गेंद पर चलते बने. यशस्वी ने पहली गेंद पर चौका लगाया था, लेकिन अगली गेंद पर उनकी पारी खत्म हो गई. यशस्वी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट रीजन में आउट हुए. यशस्वी का कैच मिचेल मार्श ने लपका. यशस्वी गेंद को फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन शॉट की टाइमिंग गलत बैठ गई. जायसवाल को यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने किस तरह का शॉट खेला. बाएं हाथ के बैटर जायसवाल इस सीरीज में तीसरी बार मिचेल स्टार्क का शिकार बने हैं. इससे पहले यशस्वी पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता खोले बिना स्टार्क का शिकार बने थे. जबकि एडिलेड टेस्ट की पहली गेंद पर भी वह इस तेज गेंदबाज का शिकार बने थे. देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी जायसवाल संघर्ष करते नजर आए हैं. यशस्वी जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 9 पारियों में खब्बू तेज गेंदबाजों का सामना किया है. इस दौरान वह छह मौकों पर आउट हुए. मिचले स्टार्क के अलावा यशस्वी को साउथ अफ्रीकी गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी तीन बार आउट कर चुके हैं. बर्गर ने 2023-24 की टेस्ट सीरीज में ऐसा किया था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ यशस्वी अब तक 158 गेंद खेलकर 104 रन बना सके हैं और उनका औसत 17.33 रहा है. वैसे 22 साल के यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड काफी शानदार रहा. वह अब तक 31 टेस्ट पारियों में 53.20 की औसत से 1596 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 8 अर्धशतक निकले. यशस्वी ने भारत के लिए 23 टी20 भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.15 के एवरेज से 723 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में यशस्वी ने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ यशस्वी कुल इनिंग्स- 9 गेंद- 158 गेंद रन- 104 रन आउट- 6 औसत- 17.33  

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नशे की लत देश के युवाओं की चमक को ही खत्म करने वाली चीज है, उनका पूरा तेज इससे छिन जाता है

नई दिल्ली नशे में डूबने का मतलब कूल होना नहीं है और इससे बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक केस की सुनवाई करते हुए देश के युवाओं को यह नसीहत दी। अदालत ने कहा कि दुखद है कि इन दिनों नशा करने या उसकी लत का शिकार होने को कूल होने से जोड़ दिया गया है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने ड्रग तस्करी के मामले की सुनवाई करते हुए यह बात कही। इस केस की जांच एनआईए कर रही है, जिसमें अंकुश विपिन कपूर पर आरोप है कि वह ड्रग तस्करी का नेटवर्क चलाता था। उसने पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते बड़े पैमाने पर हीरोइन की तस्करी भारत में कराई थी। जस्टिस नागरत्ना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि नशे की लत का सामाजिक आर्थिक तौर पर और मनोवैज्ञानिक रूप से युवाओं पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह देश के युवाओं की चमक को ही खत्म करने वाली चीज है। उनका पूरा तेज इससे छिन जाता है। अदालत ने कहा कि नशे की लत से युवाओं को बचाने के लिए पैरेंट्स, समाज और सरकारी एजेंसियों को प्रयास करने होंगे। हमें कुछ गाइडलाइंस भी तय करनी चाहिए, जिसके अनुसार ऐक्शन लिया जाए और युवाओं को इससे बचाया जाए। अदालत ने कहा कि यह चिंता की बात है कि पूरे भारत में ड्रग्स का रैकेट चल रहा है। इसका प्रभाव सभी समाज, आयु और धर्म के लोगों में दिख रहा है। अदालत ने कहा कि ड्रग्स तस्करी से पैदा हुई रकम का इस्तेमाल देश के दुश्मन हिंसा और आतंकवाद फैलाने में भी करते हैं। जजमेंट में कहा गया कि आज की युवा पीढ़ी को लेकर कहा जाता है कि वे संगत में, पढ़ाई के तनाव में या फिर परिवेश के चलते ऐसा किया जाता है। अदालत ने कहा कि ऐसा करने वाले लोग अकसर बच निकलते हैं और यह चिंता की बात है। बेंच ने कहा कि यह पैरेंट्स की भी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सुरक्षित माहौल में रखें। उन्हें भावनात्मक कवच प्रदान करें। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि बच्चे यदि भावनात्मक रूप से परिवार से जुड़े रहते हैं और उस परिवेश का प्रभाव उन पर रहे तो उनके नशे की लत का शिकार होने की संभावना कम होती है।

राजस्थान के सांसद राजकुमार रोत ने शीतकालीन सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात

जयपुर  लोकसभा के शीतकालीन सत्र के बीच बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत की एक तस्वीर ने सियासत का पारा चढ़ा दिया है। इस दौरान बांसवाड़ा सांसद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने साल 2020 के दंगे के केस वापस लेने, भील प्रदेश के गठन समेत कई मुद्दे उठाए। इस मुलाकात को लेकर बांसवाड़ा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय गृहमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा की है। साल 2020 के दंगों पर बातचीत बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने 2020 में डूंगरपुर जिले में नेशनल हाइवे 48 पर कांकरी डूंगरी दंगों का मुद्दा उठाया। इसको लेकर रोत ने दंगे के मामले को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अधीन केस में राहत मिल गई है, लेकिन नेशनल हाइवे के केस अभी भी केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। सांसद रोत ने यह भी बताया कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों में जमीन अधिग्रहण के दौरान आदिवासियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और अतिरिक्त आर्मी लगाकर अत्याचार किया जा रहा है। अमित शाह से अलग से आदिवासी रेजीमेंट बनाने की मांग केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद ने आदिवासी रेजिमेंट की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जाट और सिख रेजिमेंट की तरह आदिवासी रेजिमेंट भी शुरु की जाए। इस पर गृहमंत्री ने सकारात्मक विचार करने की बात कही। बीएपी के सांसद राजकुमार रोत की गृह मंत्री अमित शाह से पार्लियामेंट ऑफिस में तीन मिनट की मुलाकात हुई। इसमें उन्होंने आदिवासी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। रोत ने भील प्रदेश को लेकर फिर उठाई मांग अमित शाह से मुलाकात के दौरान बांसवाड़ा सांसद ने एक बार फिर भील प्रदेश के गठन का मुद्दा उठाया। बता दें कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद संसद में शपथ लेने के दौरान भी बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने भील प्रदेश की मांग की थी। इसके अलावा राजस्थान उपचुनाव में चैरासी से विधायक बने अनिल कटारा ने भी शपथ के बाद कहा कि उनकी पार्टी की भील प्रदेश की मांग हमेशा कायम रहेगी।

भदोही में एक महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

 भदोही उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने एक न्यूज एजेंसी को दी. कात्यायन के अनुसार घटना 29 नवंबर को सुरवाया क्षेत्र के नेता नगर इलाके में हुई. वहीं, शिकायत शनिवार को दर्ज कराई गई. एसपी ने बताया कि डेयरी की दुकान चलाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शैलेंद्र कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर दो किलोग्राम घी खरीदने आया था. उसने स्टॉक खत्म होने के कारण उसे घी नहीं दिया. जिससे उपाध्याय गुस्सा हो गया. इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने कथित तौर पर दुकान में घुसकर उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की व अश्लील इशारे भी किए. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी चीख सुनकर आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया.  हालांकि, आरोपी ने जाने से पहले उसे गालियां देना जारी रखा. शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में घुसना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.  

उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध रूप से दुकान और गोदाम के निर्माण पर चला बुलडोजर

उज्जैन  उज्जैन में नगर पालिका निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर और मस्जिद के बीच बन रही दुकान और गोदाम को तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के अवैध निर्माण का आरोप लगाया था। इसकी जांच करने की मांग की गई थी। निगम की टीम ने मस्जिद के पास बन रही दुकान को लेकर जांच किया तो पाया कि अवैध रूप से एक दुकान और गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद सोमवार सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान और गोदाम को ध्वस्त कर दिया। हिंदू जागरण मंच ने की थी शिकायत उज्जैन शहर के इंदौर और आगर रोड के मध्य चामुंडा माता मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध रूप से एक दुकान और गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मस्जिद पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया और निगम के अधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग की। निगम के अधिकारियों ने दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। दुकानदार द्वारा निर्देशों को नहीं मानने पर सोमवार सुबह निगम की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। हिंदू जागरण मंच ने उग्र आंदोलन की दी थी चेतावनी दरअसल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर के पास बनी मस्जिद में अवैध निर्माण हो रहा है। इसको लेकर निगम कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो पाया कि अवैध निर्माण एक दुकानदार द्वारा किया जा रहा है। बुलडोजर ऐक्शन के दौरान जुड़ी भारी भीड़ उज्जैन में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से चामुंडा माता चौराहे पर सोमवार सुबह अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। सोमवार को नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान भारी भीड़ भी लग गई थी। जारी किया गया था नोटिस नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि चामुंडा माता चौराहे पर स्थित एक दुकान के मालिक विवेक पुरोहित ने बिना अनुमति के गोडाउन और दुकान का अतिरिक्त निर्माण कर लिया था। नगर निगम ने इस संबंध में दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया था। नगर निगम के भवन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में नगर निगम की अतिक्रमण रिमूवल गैंग और पुलिस प्रशासन की टीम शामिल थी। इसके पहले वक्फ बोर्ड द्वारा दुकानदार की शिकायत की गई थी, उस समय भी दुकानदार को नोटिस दिया गया था।  

फडणवीस के मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के विजन की झलक, 19 नए चेहरों को शामिल कर दिए बड़ा संदेश

मुंबई महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। बीते दिन ही नागपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वही जानकारी के अनुसार, गृह विभाग बीजेपी के पास रहेगा, जबकि शिक्षा, सिंचाई और राजस्व विभाग भी बीजेपी को सौंपे गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे की योजनाओं पर चर्चा की और बताया कि मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। मंत्रियों के विभागों पर बनी सहमति शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि छह राज्य मंत्रियों समेत सभी 39 मंत्रियों के विभाग अगले दो दिनों में तय कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। कुल 39 मंत्रियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इसमें 19 बीजेपी, 11 शिवसेना और 9 विधायक मंत्री बने। आशा के अनुरुप फडणवीस अपनी दूसरे कार्यकाल की टीम में तमाद न चेहरों को बाहर करने के कामयाब रहे है, जिनकी छवि ठीक नहीं मानी जा रही थी। फडणवीस द्वारा मंत्रिमंडल में 19 फ्रेश चेहरों को शामिल करने के फैसले को पीएम मोदी के हलिया संबोधन से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान 11 संकल्प का जिक्र किया था। इसमें करप्शन रोकने का मुद्दा भी शामिल था। महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर दौड़ाएं तो फडणवीस ने शिवसेना और एनसीपी के दागी नेताओं की छुट्टी कर दी। उन्होंने बीजेपी से कई नए चेहरों को मौका दिया है। भारी पड़े भ्रष्टाचार के आरोप! महायुति सरकार में 25 मंत्रियों में 12 को जगह नहीं मिली है। इनमें कई बड़े नाम हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम छगन भुजबल का है। इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल है। शिवसेना के खेमे में देखें तो अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत और दीपक केसरकर मंत्री नहीं बन पाए, हालांकि संजय राठोड जगह पानेमें सफल रहे। ऐसा माना जा रहा है फडणवीस इन नेताओं के ऊपर लगे आरोपों के साथ इनके काम से खुश नहीं थे। इससे पहले चुनावों में जब अजित पवार ने जब नवाब मलिक को टिकट दिया था तो उन्होंने दूरी बनाते हुए साफ कर दिया था बीजेपी प्रचार नहीं करेगी। फडणवीस ने कुल 12 मंत्रियों को ड्रॉप किया है। मंत्रियों के काम का होगा ऑडिट फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ साफ कर दिया है कि सभी मंत्रियों के प्रदर्शन का ऑडिट किया जाएगा। इसी के बाद वे सभी कन्टीन्यू कर पाएंगे। ऐसे में फडणवीस ने मंत्रियों पर बेहतर परफॉर्म करने का दबाव बढ़ा दिया है। यह ऑडिट 2.5 साल पूरे होने पर होगा। यह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही फॉर्मूला है। जिसे फडणवीस ने लागू किया है। पीएम मोदी गुजरात में बतौर सीएम और अब पीएम के तौर पर अपनी टीम में परफॉरमेंस पर फोकस किए हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जिस तरह से कई बड़े नेताओं की छुट्‌टी हुई है उसके बाद चर्चा है कि फडणवीस ने सफाई शुरू कर दी है। कैसी है फडणवीस की नई टीम? महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फडणवीस की टीम में दो डिप्टी सीएम के अलावा 36 मंत्री हैं। इनमें 19 नए चेहरे हैं। जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें सात विधायक बीजेपी, छह शिवसेना और पांच एनसीपी से हैं। फडणवीस ने साफ किया है कि ढाई साल के काम के आंकलन के बाद आगे मंत्री रहने पर फैसला होगा। ऐसे में फडणवीस की टीम में अब 2027 से पहले बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार जिस तरीके से फडणवीस ने अपनी टीम में बड़बोले और दागी नेताओं से दूरी बनाई है। उससे उन्होंने संदेश दिए हैं कि साफ टीम लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। विधानसभा सत्र की तैयारियां विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हुए इस विस्तार में फडणवीस, अजित पवार, और एकनाथ शिंदे ने साझा रूप से प्रेस से बातचीत की। फडणवीस ने बताया कि सत्र में 20 बिल पेश किए जाएंगे, जो राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण होंगे। विपक्ष का बहिष्कार और EVM पर विवाद विपक्षी दलों ने सत्र के पहले दिन की हाई टी पार्टी का बहिष्कार किया। विपक्ष ने EVM के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि EVM का मतलब है “हर वोट महाराष्ट्र के लिए”। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित में काम कर रही है और अगले चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। डिप्टी सीएम शिंदे का बयान डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों के लिए रोटेशनल फॉर्मूला पर कहा कि हर मंत्री को ढाई साल का कार्यकाल मिलेगा। उन्होंने साफ किया, “या तो अच्छा काम करें, या फिर पद छोड़ दें।” इस नियम के तहत अधिक विधायकों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा और पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया बैंड का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित देश भक्ति के गीतों पर आधारित  बैंड ध्वनियों का हुआ प्रदर्शन बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया  बैंड का प्रदर्शन जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय भी हुए कार्यक्रम में शामिल साइबर क्राइम के संबंध में भी दी गई जानकारी अनूपपुर   पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष पर आज दिनांक 16/12/24 को दोपहर 3 बजे सामतपुर तालाब के पास पुलिस बैंड दल द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित धुनों का प्रदर्शन किया गया। *विजय दिवस* 16 दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर 93000 सैनिकों का आत्म समर्पण करवाया था, इस युद्ध में हमारे 3900 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए,  उनको श्रद्धांजलि पूर्वक नमन करने एवम भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान हेतु प्रतिवर्ष यह विजय दिवस मनाया जाता है। बैंड दल द्वारा ध्वनि वादन के माध्यम से हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया            बैंड दल में ये रहे शामिल आरक्षक 875 मुकेश मौर्य आरक्षक 925 अरविंद सेन आरक्षक 98हरिओम  आरक्षक 509 सुल्तान जाटव आरक्षक 618निरंजन निरचूले आरक्षक 1168मोहन चंदेल आरक्षक 185कमलेश कुमार                इन पुलिस  कर्मचारियों द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से देश भक्ति पर आधारित बैंड ध्वनियों का प्रदर्शन किया गया।                एसडीओपी अनूपपुर एवं टी आई कोतवाली द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में उपस्थित जन सामान्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जानकारी दी बचाव हेतु आवश्यक सावधानिययो के विषय में विस्तार से बताया।            कार्यक्रम में जिला कलेक्टर महोदय हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअनूपपुर इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे टी कोतवाली  अरविंद जैन, सूबेदार विनोद दुबे, उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, जिले के पत्रकार गण, संकल्प महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं,sis  के प्रशिक्षु छात्र ऑटो यूनियन के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। *अनूपपुर पुलिस*

भाजपा ने शहडोल के 19 में 16 मंडल अध्यक्ष किये घोषित

शहडोल शहडोल में भाजपा ने संगठन महापर्व के दौरान 19 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा रविवार की देर रात कर दी है। इनमें से 5 मंडल अध्यक्षों पर भाजपा संगठन ने दोबारा भरोसा जताया है। वहीं 3 मंडल चुनाव में गुटबाजी के कारण उनके परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। उम्मीद जताई जा रही है एक दो दिन के भीतर लंबित तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इन तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाने के कारण शहडोल की सूची लंबित थी। वहीं भोपाल से संगठन और चुनाव अधिकारी पूरी सूची एक साथ जारी करने के पक्ष में थे, लेकिन स्थानीय नेताओं की मांग पर पार्टी ने विवादित मंडलों को छोड़कर शेष सूची जारी कर दी। तीनों विधानसभा में रिपीट हुए मंडल अध्यक्ष भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार 5 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है। इनमें ब्यौहारी और जैतपुर से 2-2 मंडल अध्यक्ष और जयसिंहनगर से एक मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पांचों मंडल अध्यक्षों को रिपीट करने में स्थानीय विधायकों के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। 11 मंडलों को मिले नए अध्यक्ष भाजपा संगठन ने 11 मंडलों में के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें पार्टी के निर्देशानुसार 2 महिला मंडल अध्यक्षों को भी इस बार जगह मिली है। नए मंडल अध्यक्षों में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह और स्थानीय विधायकों की पसंद को तरजीह दी गई है। तीन मंडलों में नहीं बन पा रही सहमति तीनों विधानसभा से एक एक मंडल में सहमति नहीं बन पाने के कारण उनके अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है यहां गुटबाजी के कारण संगठन असमंजस की स्थिति में है। जिला अध्यक्ष, विधायक और स्थानीय नेताओं के बीच किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। इन तीनों मंडलों में दो अलग अलग गुट एक दूसरे के खिलाफ लॉबिंग करने के कारण परिणाम रोक दिए गए हैं। 5 मंडल अध्यक्ष जिन्हें दोबारा मौका मिला     खैरहा (जैतपुर) – विपुल सिंह     जैतपुर (जैतपुर) – सचिन सेठिया     पपौंध (ब्यौहारी) – श्यामपाल तिवारी     बाणसागर (ब्यौहारी) – वीरेंद्र बैस     सिंहपुर (जयसिंहनगर) – राकेश कुशवाहा इन दो मंडलों में पहली बार महिला अध्यक्ष     जयसिंहनगर (जयसिंहनगर) – जयश्री कचेर     टिहकी (ब्यौहारी) – विजयलक्ष्मी तिवारी इन मंडलों को मिला नया अध्यक्ष     शहडोल नगर (जयसिंहनगर) – प्रियम त्रिपाठी     धनपुरी (जैतपुर) – भोला पनिका     बकहो (जैतपुर) – धर्मेंद्र दुबे (पहली बार)     चुहिरी (जैतपुर) – राजीव तिवारी (पहली बार)     मऊ (ब्यौहारी) – सचिन सिंह (पहली बार)     सीधी (ब्यौहारी) – संजय गुप्ता     करकी (ब्यौहारी) – शिवशंकर पटेल त्यागी     गोहपारू (जयसिंहनगर) – रामनारायण मिश्रा     केशवाही (जैतपुर) – शुभम प्रिंस त्रिपाठी इन तीन मंडलों की घोषणा रुकी     ब्यौहारी विधानसभा – (ब्यौहारी)     जयसिंहनगर विधानसभा (सोहागपुर)     जैतपुर विधानसभा (बुढ़ार)  

19 दिसंबर के बाद से हीं इंदौर शहर में ठंड की तीव्रता और बढ़ेगी

इंदौर  इंदौर में पिछले दो दिन से ठंड के तेवर थोड़े कम हुए हैं। अलसुबह और रात को ही उत्तरी हवा ठंडक का अहसास करवा रही है। दोपहर में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती घेरे के रूप में है। इसके असर से अभी तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। दोपहर में धूप निकलने से मिलेगी राहत पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 19 दिसंबर से इंदौर में ठंड की तीव्रता बढ़ेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल तीन से चार दिन तक तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दोपहर में धूप निकलने के कारण ठंड से राहत मिलेगी। सुबह और रात में तेज ठंड महसूस हो रही रविवार सुबह उत्तरी हवाओं ने ठंडक का अहसास करवाया। वहीं दोपहर में निकली धूप ने थोड़ी राहत दी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। सुबह व रात में ठंड की तीव्रता महसूस होगी। इधर… प्रदेश के नौ शहरों में पांच डिग्री से नीचे पहुंचा पारा उत्तर की ओर से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी हुई है। 9 शहरों में तो तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे कम एक डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल के कल्याणपुर और पचमढ़ी में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। पिछले 10 सालों में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब दिसंबर इतना ठंडा रहा हो। भोपाल में चार डिग्री से कम तापमान 2021 में गया था। रविवार को 17 शहर शीतलहर की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगांव, अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पचमढ़ी में शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, सीहोर, शहडोल जबलपुर में तीव्र शीत लहर चली। भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, जबलपुर, मंडला, नौगांव, उमरिया एवं मलाजखंड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा।

इंदौर में समिट का उद्देश्य विभिन्न देशों से आए डेढ़ सौ से ज्यादा इंदौरी एनआरआई को एकजुट करना

 इंदौर इंदौर में तीसरी दो-दिनी एनआरआई समिट 16 दिसंबर से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी। इसकी सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समिट का उद्देश्य विभिन्न देशों से आए डेढ़ सौ से ज्यादा इंदौरी एनआरआई को एकजुट करना है। इसमें व्यापार, संस्कृति और वैश्विक सहयोग के अवसर शामिल होंगे। यह दो-दिनी आयोजन फोरम की सालभर की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेगा। इसमें निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने से लेकर एनआरआई को इंदौर की परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने वाले आयोजनों का समावेश होगा। इस साल की समिट का मुख्य उद्देश्य भारत में निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करना है। इसमें यह दिखाना है कि एनआरआई देश के विकास में कैसे सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। समिट के दौरान एनआरआई उनके निवास देशों में अपनाई गई श्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करेंगे। इस बीच यह भी बताया जाएगा कि इन प्रथाओं को इंदौर के विकास में कैसे लागू किया जा सकता है। ऐसा रहेगा कार्यक्रम     16 दिसंबर को एनआरआई की इंदौर उद्योगपतियों के साथ बिजनेस मीट आयोजित की जाएगी। इसमें इंदौर में निवेश और वैश्विक सहयोग को लेकर चर्चा होगी। इस पहल से इंदौर को वैश्विक अवसरों के लिए एक मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकेगा। हालांकि, इस बार समिट में मीडिया की एंट्री नहीं होगी।     17 दिसंबर को उत्सव की शुरुआत क्रिकेट मैच से होगी, जो LBW टर्फ पर आयोजित किया जाएगा। शाम को राजवाड़ा महल में सांस्कृतिक मिलन का आयोजन किया जाएगा। समापन रात को गोपाल मंदिर में एक विशेष इंदौरी प्रसाद मेनू के साथ होगा। मेयर बोले- एनआरआई समिट इंदौर के वैश्विक परिवार का उत्सव इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि एनआरआई फोरम केवल एक वार्षिक मीट नहीं है, बल्कि यह इंदौर और इसके वैश्विक परिवार के बीच एक मजबूत संबंध का उत्सव है। यह मंच एनआरआई को उनके शहर के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करता है। यह समिट प्रगति, एकता और संस्कृति का प्रतीक बनेगी और दुनिया भर के इंदौरवासियों को अपने प्रिय शहर से जोड़ने का काम करेगी। ऑस्ट्रेलिया, यूएसए समेत 19 देशों से आएंगे एनआरआई समिट में अर्पित जैन (नीदरलैंड), सौरव गुप्ता, अंशुल लाड (यूएसए), रॉबिन सुनील पल (आयरलैंड), अंकित अग्रवाल (साइप्रस), शिवम शुक्ला (ऑस्ट्रेलिया), मितेन सोनी, आशीष अग्रवाल (कनाडा), अर्पित बंग, स्नेहा लड्‌ढा (न्यूजीलैंड), शीतल जैन, विक्रांत राठौर (सिंगापुर), विकास चौधरी, सोनिया बिल्लौरे (स्वीडन), आनंद शर्मा (जर्मनी), रोहन अग्रवाल, अर्पित चौरडिया (जापान), शांतनु मिश्रा, विपुल डिंडुलकर (यूके) समेत 19 देशों के करीब 150 एनआरआई शामिल होंगे। मकर संक्रांति- रंगपंचमी में भी शामिल हुए एनआरआई मेयर ने यह भी बताया कि इंदौरी एनआरआई फोरम ने इंदौर और उसके वैश्विक समुदाय के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया है। मकर संक्रांति के दौरान फोरम ने पतंगबाजी उत्सव आयोजित किया, जिससे एनआरआई को अपने घरों की यादें ताजा करने का अवसर मिला। रंगपंचमी के दौरान उन्हें इंदौर की गेर में शामिल होने का मौका दिया गया, जिसमें उनके आराम और सुरक्षा के लिए विशेष ट्रक का इंतजाम किया गया। फोरम पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय है। इंदौर के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग पौधारोपण अभियान में एनआरआई ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।  

मेरठ में गंजो की उमड़ी भीड़, 20 रुपए में बाल उगाने की दवा लगवाने लग गया जाम

मेरठ  यूपी में मेरठ के लिसाड़ी गेट के समर गार्डन (Summer Garden) में 20 रुपए में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। सिर से गायब होते बालों को रोकने के लिए हर जतन कर चुके लोग यहां लाइन लगाकर खड़े हो गए। भीड़ इतनी हो गई कि लोगों को टोकन देकर लाइन में खड़ा कराया गया। लोगों के सिर पर दवा लगाने से पहले पूरे बाल उस्तरे से कटवाने होते हैं, इसलिए इसी जगह पर दो नाई बुलाकर बैठा लिए गए। पूरे दिन यही काम होता रहा और पुलिस-प्रशासन बेखबर बना रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भी जानकारी होने से हाथ खड़े कर दिए। लिसाड़ी गेट समर कॉलोनी में शौकत बैंक्वेट हॉल में बिजनौर के सलमान और अनीस साथियों के साथ बाल उगाने की दवा लगाने के लिए रविवार को पहुंचे। इस बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रचार किया जा रहा था। रविवार और सोमवार को मेरठ में दवा लगाने का समय निर्धारित किया गया, जबकि दिल्ली में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दवा लगाई जाएगी। रविवार सुबह से ही शौकत बैंक्वेट हॉल में सिर के बाल उगाने की दवा लगवाने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान सड़क तक जाम लग गया। इस दौरान दवा लगाने वालों ने यह भी बता दिया कि जिसको भी दवा लगवानी है, उन्हें उस्तरे से सिर के सारे बाल कटाकर आना होगा। इसके बाद भीड़ आसपास के क्षेत्र में तमाम नाई की दुकानों पर दौड़ गई। बाद में कुछ नाई को वहीं बैंक्वेट हॉल में बुलाकर टोकन सिस्टम शुरू किया गया। लोगों को टोकन देकर उन्हें पहले लाइन लगाकर बाल कटवाने के लिए बैठाया गया। इसके बाद इन्हें दवा लगवाने के लिए भेजा गया। दवा लगाने के लिए 20 रुपये लिए जा रहे थे और 300 रुपये की एक तेल की शीशी दी जा रही थी।

कांग्रेस शीतकालीन सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में , विधायक कमलेश शाह और रमाकांत भार्गव के शपथ ग्रहण से कार्यवाही शुरू हुई

 भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव के शपथ ग्रहण से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र में सरकार जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत करेगी, जिसके माध्यम से छोटे-छोटे मामलों को कोर्ट-कचहरी के स्थान पर अर्थदंड लगाने का अधिकार अधिकारियों को दिया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए 17 दिसंबर को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रथम अनुपूरक बजट के साथ नगर निगम और नगर पालिका अधिनियम और निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। एमपी सरकार पेश करेगी विधेयक इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। कामकाज को सरल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत किया था। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार भी विधेयक प्रस्तुत करने जा रही है। इसमें नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, श्रम, सहकारिता सहित अन्य विभागों के उन अधिनियमों में संशोधन किया जा रहा है, जिनमें दो-तीन माह की सजा या जुर्माने का प्रविधान है। ऐसे मामलों में समझौते का प्रविधान शामिल किया जा रहा है। उधर, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव तीन वर्ष की कार्यावधि पूरी होने के बाद प्रस्तुत करने और उसे पारित कराने के लिए तीन चौथाई पार्षदों का समर्थन आवश्यक संबंधी प्रविधान करने अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित किया गया है। भाजपा के दो, एक कांग्रेस विधायक की होगी शपथ विधानसभा के आज से प्रारंभ हो रहे शीतकालीन सत्र में सबसे पहले उपचुनाव में निर्वाचित तीन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के समय छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा सीट अमरवाड़ से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। जुलाई 2024 में उपचुनाव कराए गए, जिसमें भाजपा के प्रत्याशी कमलेश शाह विजयी रहे। उन्होंने तब विधानसभा की सदस्यता नहीं ली थी। अब उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह, शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद निर्वाचित होने पर बुधनी और रामनिवास रावत के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने पर विजयपुर में उपचुनाव कराया गया था। वहीं, कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के विरुद्ध दलबदल के आवेदन पर अभी तक कोई निर्णय न होने के कारण भले ही कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें अपने साथ बैठाने से इन्कार करते हुए उन्हें आसन आवंटन के लिए पत्र नहीं दिया पर विधानसभा सचिवालय ने उन्हें कांग्रेस दल के सदस्यों के साथ ही सीट आवंटित की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet