LATEST NEWS

60 लाख विद्यार्थियों को 332 करोड़ रूपये की राशि होगी अंतरित

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृत्ति योजना में 14 दिसंबर को पहले चरण में 60 लाख विद्यार्थियों को 332 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से सीधे विद्यार्थियों के बैंक अकाउंट में अंतरित की जायेगी। प्रदेश में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन में समेकित छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। जिन विभागों की छात्रवृत्ति अंतरित की जायेगी, उनमें स्कूल शिक्षा के अलावा अनुसूचित जाति कल्याण, जनजातीय कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ और अर्द्ध घुमक्कड़, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण और सामाजिक न्याय विभाग शामिल है। समेकित छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान में 6 विभागों की लगभग 20 प्रकार की छात्रवृत्ति शिक्षा पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत की जा रही है। छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विद्यार्थी का नाम समग्र यूनिक आईडी के आधार पर उसके स्कूल के कोड के साथ मेपिंग कर कक्षावार, स्कूलवार नामांकन ऑनलाइन किये जाने सिस्टम शिक्षा पोर्टल एनआईसी के माध्यम से तैयार कराया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की 7 प्रकार की छात्रवृत्ति सामान्य निर्धन वर्ग छात्रवृत्ति, सुदामा प्री-मेट्रिक, स्वामी विवेकानन्द पोस्ट मेट्रिक, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों के बच्चों की छात्रवृत्ति, पितृहीन कन्याओं की छात्रवृत्ति, इकलोती बेटी की शिक्षा विकास छात्रवृत्ति शामिल है। अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था प्रदेश के शासकीय स्कूलों में नियमित शिक्षक की उपलब्धता न होने पर शैक्षणिक व्यवस्था के संचालन के लिये अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में अधिकतर विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत एवं शाला विकल्प चयन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जा चुकी है। दिसम्बर माह में होने वाली रिक्तियों पर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किये है। अतिथि शिक्षक की व्यवस्था के लिये जीएफएमएस पोर्टल पर शाला प्रभारी के लॉगइन पर विकासखण्ड पेनल की मेरिट सूची उपलब्ध कराई गई है। इस सूची के आधार पर अतिथि शिक्षकों के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर उसी विद्यालय आमंत्रित किया जा सकेगा।  

रोजगार कौशल विकास संबंधी कार्यशाला के माध्यम से देश के युवाओं की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा- मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में 3 दिवस से चल रही राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कहा है कि रोजगार कौशल विकास संबंधी कार्यशाला के माध्यम से देश के युवाओं की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा। मंत्री परमार ने कहा कि, भारत विविधताओं का देश है और रोजगार संबंधी समस्याओं के लिए स्थायी समाधान खोजे जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, हमें अपने स्नातकों को नौकरी देने के साथ-साथ उनमें मानवीय मूल्यों के विकास के लिए भी प्रयास करना होगा। उन्होंने आजकल के युवाओं में गिरते मूल्यों के बारे में चिंता व्यक्त की। परमार ने कहा कि, सहयोग और कृतज्ञता की भावना भारत को दुनिया से अलग करती हैं। हमारे विद्यार्थियों में देशभक्ति, समाज के प्रति जवाबदारी और प्रकृति के प्रति जवाबदारी की भावना होना अत्यंत आवश्यक है और यह काम हमारे शिक्षण संस्थाओं का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। श्रेष्ठ नागरिक एवं एक श्रेष्ठ व्यक्ति का निर्माण विश्वविद्यालयों का प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को यदि विश्व गुरु बनाना है तो, हमें अपने संस्कृति एवं दर्शन की ओर लौटना होगा। भारतीय परंपराओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रखना होगा। उन्होंने कहा कि, भारत आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर है और हमें 2047 तक भारत को दुनिया का भरण पोषण करने का सामर्थ्य रखने वाला देश बनाना होगा। उन्होंने कहा भारत अवश्य ही विश्व गुरु बनेगा । हमें अपनी देश की क्षेत्रीय भाषाओं को भी सीखने के लिए प्रयास करना चाहिए। मध्य प्रदेश शीघ्र ही ऐसे केंद्र विकसित करने जा रहा है जिसमें भारत की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं को सीखा जा सकेगा। इस अवसर पर सेमका के डायरेक्टर एवं संरक्षक डॉ. बी सेड्रेक ने कार्यशाला के उद्देश्य और तीन दिवस में की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया। मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं इस कार्यशाला के प्रमुख संरक्षक प्रो. संजय तिवारी ने मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और भारतीय ज्ञान परंपरा तथा मूल्य वर्धित शिक्षा के संबंध में मध्य प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एस. अरुगम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें रोजगार पाने लायक कौशलों का विकास करना है तो हमारी पाठ्यचर्या को लगातार उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट करते रहना होगा। कार्यशाला में भारत के 16 मुक्त विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक एवं अधिकारीगण ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत अन्य देशों के विशेषज्ञ भी ऑनलाइन जुड़े। समापन अवसर में उपस्थित अन्य अतिथियों में विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. गोयल, सेवानिवृत सलाहकार, NSDC, नई दिल्ली, मंचासीन रहे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील कुमार मंडेरिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय, कॉमन वैल्थ ऑफ लर्निंग, कनाडा एवं कॉमन वैल्थ एजुकेशन मीडिया सेंटर फॉर एशिया, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यशाला के अंत में भारत के विभिन्न मुक्त विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से डॉ. तिवारी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और भविष्य-उन्मुख बनाने के लिए विशेषज्ञों और विद्वानों के सुझावों का स्वागत करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में एसोसिएट प्रोफेसर और इमेजिंग एंड रेडिएशन साइंसेज की सह-निदेशक डॉ. पल्लवी तिवारी ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। डॉ. तिवारी, जो एआई और प्रिसिजन मेडिसिन में वैश्विक स्तर पर अग्रणी शोधकर्ता हैं, ने अपने गृह राज्य और देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए सहयोग की इच्छा व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने डॉ. तिवारी को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. तिवारी के नाम पर 70 से अधिक शोध प्रकाशन, 14 पेटेंट (8 जारी, 6 लंबित) और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा “100 वूमेन अचीवर्स” में शामिल कर राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अमेरिका में भी अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें जॉनसन एंड जॉनसन वीमेन इन एसटीईएम स्कॉलर अवार्ड, ऑनरेरी अर्ली करियर अचीवमेंट अवार्ड और इमेजिंग इनफॉर्मेटिक्स इनोवेशन अवार्ड शामिल हैं। उनका शोध कार्य, विशेष रूप से मस्तिष्क ट्यूमर के क्षेत्र में, व्यापक रूप से सराहा गया है और इसे ओहायो राज्य की महासभा और वहां के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने भी मान्यता दी है। डॉ. तिवारी ने 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्याख्यान दिए हैं।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है

भोपाल मध्यप्रदेश के 16 अति-संवेदनशील जिलों में 8 से 10 दिसंबर 2024 तक पल्स पोलियो अभियान का विशेष चरण सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 38 लाख 64 हज़ार लक्षित बच्चों में से 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लक्ष्य का 95.08% है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी ग्राउंड वर्कर्स, चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अभियान में लगे सभी कर्मियों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे इसके लिये सतत प्रयास किये जायें। उल्लेखनीय है कि अभियान के पहले दिन 29.08 लाख बच्चों, दूसरे दिन 5.06 लाख बच्चों और तीसरे दिन 2.59 लाख बच्चों को कवर किया गया। भोपाल में 3.35 लाख (87.76%) बच्चों को, विदिशा में 2.25 लाख (99.57%), और ग्वालियर में 3.27 लाख (94.35%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। भिंड में 2.83 लाख (97.31%) बच्चों को, दतिया में 1.14 लाख (98.08%) को, और शिवपुरी में 1.39 लाख (96.68%) बच्चों को कवर किया गया। इसी प्रकार टीकमगढ़ में 2.00 लाख (88.52%), निवाड़ी में 81,413 (89.99%), और कटनी में 1.73 लाख (99.92%) बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। नरसिंहपुर में 1.65 लाख (97.35%), छिंदवाड़ा में 2.34 लाख (86.64%), सतना में 3.60 लाख (99.86%), और इंदौर में 5.08 लाख (97.38%) बच्चों को कवर किया गया। इसी तरह खरगोन में 2.59 लाख (95.30%), मंदसौर में 1.57 लाख (99.72%) और नीमच में 1.04 लाख (96.06%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।  

मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की

पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्थान अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरक बने: आयुष मंत्री परमार पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक हुई मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की संस्थान परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की स्वीकृति भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को भोपाल स्थित शासकीय पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। मंत्री परमार ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर महाविद्यालयीन गतिविधियों की समीक्षा की। साधारण सभा में महाविद्यालय के लिए इस वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन किया गया। महाविद्यालय परिसर में बालक छात्रावास निर्माण एवं इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। संस्थान परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति दी गई। विधायक भगवान दास सबनानी ने एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि देने की सहमति भी दी। आयुष मंत्री परमार ने महाविद्यालय में पदस्थ व्याख्याताओं एवं अधिकारियों के समयमान एवं वेतनमान संबंधी प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण करने संतोष व्यक्त किया । परमार ने कहा कि उच्च पद प्रभार प्रक्रिया का भी नियत समयावधि पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि महाविद्यालय में वास्तविक रिक्त पदों की स्थिति के अनुरूप पदों की पूर्ति की प्रक्रिया नियत समय पर पूर्ण हो सके। मंत्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालयीन छात्रों के लिए नवीन छात्रावास भवन निर्माण के लिए शासन के समक्ष प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक समस्त संसाधनों की उपलब्धता, नियत समय अवधि पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परमार ने कहा कि संस्थान अपनी विशेषता पर उत्कृष्ट एवं व्यापक कार्य करे ताकि विशिष्ट संदर्भ में संस्थान का नाम आलोकित हो और संस्थान की प्रतिष्ठा एवं विश्वसनीयता में उत्तरोत्तर वृद्धि हो।संस्थान, कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करे ताकि अन्य संस्थानों के लिए अभिप्रेरक बनें। इस अवसर पर भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव आयुष डीपी आहूजा, आयुक्त आयुष सुनिधि निवेदिता, संभागीय आयुक्त अधिकारी डॉ एस पी वर्मा एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ उमेश शुक्ला सहित साधारण सभा के अन्य सदस्यगण सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

मंत्री परमार की अध्यक्षता में शासकीय यूनानी चिकित्सा महाद्यिालय भोपाल की साधारण सभा सम्पन्न हुई

भोपाल आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में शासकीय यूनानी चिकित्सा महाद्यिालय भोपाल की साधारण सभा सम्पन्न हुई। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी आयुष विभाग के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, आयुक्त निधि निवेदिता सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मंत्री परमार ने महाविद्यालय के प्रस्तावित हम्माम, टीचिंग फार्मेसी, लैब एवं अग्निशमन (फायर सैफ्टी) संबंधी कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिये। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मेहमूदा बेगम द्वारा बैठक में बजट संबंधी एजेन्डा प्रस्तुत किया गया। भवष्यि की योजनाओं पर चर्चा की गई एवं महाव़िालय की उन्नति के लिये अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। साथ ही मंत्री परमार द्वारा महाविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन को उच्च स्तरीय नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिये। महाद्यिालय के सभागार में म.प्र. लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित प्रशिक्षणरत चिकित्सा अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री परमार द्वारा अधिकारियों को जन-सेवा की भावना से प्रदेश के दूर अंचलों में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से भारत के पारम्परिक रूप के संवर्धन एवं परिणाम आधारित प्रयास किये जाने के निर्देश दिये, जिससे देश एवं प्रदेश का विकास हो सके।  

मुख्यमंत्री यादव आज गोल जोड़, कोलार रोड भोपाल में प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 13 दिसम्बर को गोल जोड़, कोलार रोड भोपाल में प्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी टाइगर रिजर्व का लोकार्पण करेंगे। इसमें विशिष्ट अतिथि राज्य वन पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार होंगे। लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अभिनेता, लेखक, निदेशक रणदीप हूड्डा रातापानी टाइगर रिजर्व की जागरूकता के लिये “विरासत से विकास की अनूठी दौड़” बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली गोल जोड़ चौराहे से एकांत पार्क तक निकाली जाएगी। रातापानी टाईगर रिजर्व का लोकार्पण 13 दिसम्बर 2024 को सुबह 10:30 बजे होगा। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल, मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आमजन भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल और मार्गदर्शन पर 2 दिसम्बर, 2024 को रातापानी को प्रदेश का 8वाँ टाइगर रिजर्व घोषित कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का रकबा 763.812 वर्ग किलोमीटर तथा बफर एरिया का रकबा 507.653 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रकार टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा। रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र की सीमा के अंदर स्थित राजस्व ग्राम झिरी बहेड़ा, जावरा मलखार, देलावाड़ी, सुरई ढाबा, पांझिर, कैरी चौका, दांतखो, साजौली एवं जैतपुर का रकबा 26.947 वर्ग किलोमीटर राजस्व भूमि इन्क्लेव के रूप में बफर क्षेत्र में शामिल है। टाइगर रिजर्व में भौगोलिक रूप से स्थित, उक्त 9 ग्राम अभयारण्य की अधिसूचना में कोर क्षेत्र में शामिल नहीं हैं। रातापानी टाइगर रिजर्व बनने से टाइगर रिजर्व का सम्पूर्ण कोर क्षेत्र रातापानी टाइगर अभयारण्य की सीमा के भीतर है। इससे ग्रामीणों के वर्तमान अधिकार में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन से नये रोजगार सृजित होंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। टाइगर रिजर्व गठित होने से भारत सरकार के राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण से बजट प्राप्त होने से वन्य-प्राणियों का और बेहतर ढंग से प्रबंधन किया जा सकेगा। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को पर्यटन बढ़ने से लाभ प्राप्त होगा। टाइगर रिजर्व बनने से रातापानी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी तथा भोपाल की पहचान “टाइगर राजधानी’’ के रूप में होगी।  

कभी प्यासे रहे बुंदेलखंड में योगी सरकार के प्रयास से पेयजल की समस्या का समाधान हो गया

 लखनऊ/महाकुंभनगर  योगी सरकार महाकुंभ 2025 में ‘हर घर जल गांव’ बसाएगी। पेयजल का समाधान, मेरे गांव की पहचान थीम पर यह ‘गांव’ 40 हजार स्क्वायर फिट एरिया में बसेगा। इसमें एक तरफ जहां ‘जल जीवन मिशन’ बुंदेलखंड में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की कहानी सुनाई जाएगी, वहीं दूसरी तरफ महाकुंभ में नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के नए गांवों की सफलता की दास्तां से भी श्रद्धालु, पर्यटक व कल्पवासी परिचित होंगे। योगी सरकार के मार्गदर्शन में ग्रामीण जलापूर्ति व नमामि गंगे विभाग महाकुंभ में इसकी तैयारी कर रहा है। कभी प्यासे रहे बुंदेलखंड में योगी सरकार के प्रयास से पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है। सफलता की इस कहानी को लेकर ‘पेयजल का समाधान, मेरे गांव की नई पहचान’ थीम पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी 5 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। 51 दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी में अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे। प्रदर्शनी में बुंदेलखंड के ग्रामीण महिलाओं को मंच मुहैया कराया जाएगा, जिसमें वे बुंदेलखंड में बदलाव की कहानी बयां करेंगी। बांदा, झांसी, चित्रकूट के जिन गांवों में पानी न होने के कारण शादी नहीं हो पाती थी, वहां भी योगी सरकार ने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल पहुंचाया। ललितपुर व महोबा के उन गांवों की महिलाएं, पानी ढोने के कारण जिनके सिर से बाल गायब हो गए थे। वे भी डबल इंजन सरकार के अतुलनीय कार्य को महाकुंभ में शुद्ध पानी से जीवन में आए बदलाव की कहानी को बयां करेंगी। ललितपुर से सटे मध्य प्रदेश के बॉर्डर के ‘बाल विहट’ गांव में एक ही कुआं था। इसमें सांप रहते थे, इसके बावजूद यहां के लोग कभी उसी कुएं का पानी पीते थे। मोदी-योगी सरकार ने इस गांव के लोगों को भी शुद्ध पेयजल पहुंचाया। यहां के ग्रामीण भी बदलाव की गाथा बयां करेंगे। महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों व हिस्सों से श्रद्धालु, पर्यटक आएंगे। इसलिए प्रदर्शनी में हर जानकारी बहुआयामी भाषाओं में मिलेगी। यहां हिंदी, अंग्रेजी, बांग्ला, तेलगू और मराठी में लोग जल जीवन मिशन के माध्यम से बदले यूपी के बारे में अवगत हो सकेंगे। प्रदर्शनी में जल जीवन मिशन से विंध्य-बुंदेलखंड में आए बदलाव को लेकर सफलता की कहानी का भी संकलन पुस्तक के माध्यम से प्रदर्शित होगा। ग्रामीण जलापूर्ति व नमामि गंगे विभाग की तरफ से महाकुंभ में ‘जल मंदिर’ भी बनाया जाएगा। ‘जल मंदिर’ में भगवान शिव की जटा से गंगा धरती पर आएंगी। इसके जरिए संदेश दिया जाएगा कि जल प्रसाद है। जल जीवनदायी है। इसे बर्बाद न करें, बल्कि इसका संरक्षण करें। ‘जल मंदिर’ में सुबह-शाम जल आरती भी होगी। इस आरती में जल जीवन मिशन की गाथा, जल संरक्षण का संदेश भी होगा।

गत श्रावण मास में 1 करोड़ से अधिक संत-महंत-श्रध्दालुओं ने त्रिनेत्रधारी अवंतिकानाथ भगवान महाकाल के दर्शन किए

उज्जैन उज्जयिनी एक महान धार्मिक सांस्कृतिक, साहित्यिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक सिध्द नगरी है। पृथ्वी के नाभिस्थल पर स्थित होने से कुण्डलिनी शक्ति-जागरण के सुविज्ञ योगियों एवं आध्यात्मविदों के लिए यह सफलदायी महत्ती सिध्द भूमि है। यहां पर प्रत्येक 12वें वर्ष में सिंह राशि में गुरू के स्थित होने पर कुम्भ महापर्व का आयोजन सुदीर्घकाल से होता आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रदेश के साथ-साथ उज्जैन के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और निरंतर विकास के कार्य कर रहे हैं। उज्जयिनी नगरी का विश्व प्रसिध्द बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक दक्षिणमुखी भगवान महाकालेश्वर का मंदिर उज्जैन की जीवन शैली का केन्द्र बिन्दू है। अवंतिकानाथ भगवान महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल महालोक बनने के बाद से देश-विदेश से श्रध्दालुओं का अधिकाधिक संख्या में आगमन हो रहा है और निरंतर श्रध्दालुओं की संख्या में वृध्दि हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव की मंशानुरूप भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भादौ मास की सवारियों व राजसी सवारी ने सम्पूर्ण भारतवर्ष का ध्यान आकर्षित किया। भगवान महाकालेश्वर का राजसी वैभव व ठाट-बाट देखने देश-विदेश से 1 करोड़ से अधिक श्रध्दालु सिर्फ श्रावण के एक माह में पधारें। मुख्यमंत्री डॉ.यादव के निर्देशानुसार इस वर्ष सवारी में आकर्षण का केन्द्र देश की विभिन्न जनजातिय दलों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां, पुलिस बैंड द्वारा मधुर धुन की सवारी मार्ग में प्रस्तुति, डमरूवादन का विश्व रिकॉर्ड व राजसी सवारी में भगवान महाकालेश्वर की पालकी रामघाट पहुंचने पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा रही। श्रावण मास 22 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 में 1 करोड़ से अधिक श्रध्दालुओं ने उज्जैन आकर भगवान महाकाल के देव दर्शन कर महाकाल महालोक को निहारा व सवारियों में सम्मिलित हुए। उज्जयिनी में दिन-प्रतिदिन श्रध्दालुओं की संख्या में वृध्दि होने से उज्जैन, मालवा क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन, आर्थिक, सामाजिक केन्द्र बनकर उभरा है। व्यापार के क्षेत्र में बढ़ोतरी होने से नागरिकों को बहुआयामी रोजगार प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरूप सम्राट विक्रमादित्य के समय का गौरव अवंतिका नगरी पुन: प्राप्त करें इसके लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष के साधु-संत-महंत, विद्वानों, चिन्तकों, विचारकों, साहित्यकारों, अनुसंधानकर्ताओं का केन्द्र उज्जैन विभिन्न आयोजनों, सेमीनार, संगोष्ठी, महोत्सवों से सम्पूर्ण वर्ष रहा। क्षिप्रा नदी के पावन तट रामघाट पर चैत्र नवरात्रि गुडी पड़वा के अवसर पर “शिवज्योति अर्पणम” भव्य कार्यक्रम आयोजित कर दीप दान किया गया। विक्रमोत्सव व अखिल भारतीय कालिदास महोत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक व विज्ञान के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश की महान विभूतियां पधारी और उज्जैन निरंतर वर्ष भर साहित्यकारों, विचारकों, चिंतकों और वैज्ञानिकों का केन्द्र बना रहा। 

गाबा मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए दिख सकते है रोहित शर्मा

 गाबा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर 14 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से पारी का आगाज करते हुए दिख सकते हैं। रोहित शर्मा सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, जहां उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया था। पर्थ टेस्ट में केएल राहुल ने जिस तरह से बैटिंग की, एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए उन्हें फिर से ओपन करने का मौका मिला, जबकि टीम में कप्तान रोहित वापसी करने के बाद मिडिल ऑर्डर में उतरे। ब्रिसबेन टेस्ट की तैयारियों में टीम इंडिया जुटी हुई है और इस दौरान रोहित को नेट्स में नई गेंद से प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रिसबेन में रोहित ही यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। रोहित ने भारत की ओर से कुल 65 ही टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उनके खाते में 4279 रन दर्ज हैं। रोहित कुल 12 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ओपनिंग की बात करें तो रोहित ने 42 टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है और इस दौरान उनका औसत करीब 44 रहा है, वहीं नंबर छह पर उनका औसत करीब 50 का रहा है। नंबर छब पर बैटिंग करते हुए रोहित ने तीन शतक लगाए हैं, जबकि ओपन करते हुए उनके खाते में 9 टेस्ट शतक दर्ज हैं। कप्तानी की बात करें तो रोहित का आंकड़ा काफी औसत दर्जे का रहा है। रोहित की कप्तानी में भारत ने कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं। कप्तानी के दौरान रोहित की बैटिंग काफी औसत रही है। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में 32.42 के मामूली औसत से 1973 रन ही बनाए हैं। बतौर कप्तान रोहित के बैट से महज चार ही टेस्ट शतक आए हैं। रोहित के ओपन करने का मतलब होगा कि केएल राहुल एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बैंटिंग करने आ सकते हैं। रोहित और यशस्वी जायसवाल ओपन करते हैं, तो तीसरे नंबर पर शुभमन गिल और चौथे नंबर पर विराट कोहली का आना लगभग तय है और केएल को पांचवें नंबर पर भेजकर ऋषभ पंत को छठे नंबर पर उतारा जा सकता है। 

अब बांग्लादेश से संघर्ष का समय आ गया, अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए- जी.डी बख्शी

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे पूर्व जनरल जी.डी बख्शी ने देश में जाति की राजनीति करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, बड़े अफसोस की बात है कि, आजादी के 75 साल बाद भी देश में जाति की राजनीति हो रही है। जीडी बख्शी ने आरक्षण जाती पर न देकर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत की। बख्शी ने कहा सब जातियों में बंट गए तो भारतीय कौन रहेगा। उन्होंने पाकिस्तान पर भी करारा हमला बोलते हुए कहा कि, अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए। वहीं, बांग्लादेश में हो रहे हिंदू मंदिरों पर हमले को लेकर जी.डी बख्शी ने कहा कि, बांग्लादेश को केप्चर कर हिंदू देश घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश से संघर्ष का समय आ गया है। बख्शी ने हिंदुत्व को बीमारी बताने वाले बयान पर भी नाराजगी जाहिर की। वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का नाम लिए बगैर निशाना साधाते हुए बख्शी ने महबूबा मुफ्ती को आस्तीन के सांप की जीती जागती मिसाल बताया है। अग्निवीर पर एक बार फिर विचार की जरूरत- बख्शी वहीं, जनरल बख्शी ने अग्निवीर भर्ती योजना पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। जनरल बख्शी ने कहा कि 4 साल में ना तो कोई जवान देश के लिए तैयार होता है और ना ही 4 साल में उसके अंदर देश और फौज के प्रति बॉन्डिंग पैदा होती है। बख्शी ने कहा कि देश के लिए लड़ने और फौज के प्रति समर्पण के लिए लंबे कार्यकाल की जरूरत होती है। लिहाजा अग्निवीर योजना पर एक बार फिर से विचार करने की जरूरत है। आपको बता दें कि, पराक्रम फॉउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जी.डी बख्सी जबलपुर पहुंचे थे।  

ग्वालियर पार्षद उप चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, 1076 मतों से विजयी घोषित की गई अंजलि पलैया

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-39 में शुरु हुई मतगणना पूरी हो गई है। इसी के साथ वार्ड के पार्षद का चयन भी हो गया है। भाजपा की ओर से उप चुनाव के मैदान में उतारी गईं प्रत्याशी अंजली राजू पलैया को वार्ड वासियों ने पार्षद चुन लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 वोटों से हराकर वार्ड की पार्षद चुनी गई हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम के वार्ड-39 में पार्षद पद के लिए हुए उप-चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को की सुबह 9 बजे से एमएलबी कॉलेज में शुरु हुई। करीब एक घंटे की मतगणना के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने उप-चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए। मतों की गणना के आधार पर विजय हुए भाजपा प्रत्याशी को उन्होंने प्रमाणपत्र भी दिया। 1076 वोटों से जीता उपचुनाव उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजली राजू पलैया विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 मतों से हराया है। अंजली पलैया को 3 हज़ार 425 मिले, जबकि शिवानी खटीक को 2 हज़ार 349 एवं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेंद्र को महज 67 वोट ही मिले, जबकि नोटा पर 33 वोट पड़े। ऐसी थी मतगणना की व्यवस्था गुरुवार को प्रातःकाल मतगणना से पहले प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ स्ट्रांग रूम खोला गया। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती 2 चक्रों में पूरी की गई। मतगणना के लिए 8 टेबलें लगाई गईं थीं। इन अफसरों की मौजूदगी में हुई मतगणना मतगणना के दौरान प्रेक्षक राजा सिंह परिहार, जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन एवं एआरओ अशोक चौहान समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे-मुख्यमंत्री मोहन यादव

खरगोन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को खरगोन (Khargone) जिले के भट्टयाण आश्रम में जाकर सियाराम बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने बाबा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी. CM यादव ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर सियाराम बाबा का समाधि स्थल बनाया जाएगा और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट भी बनेगा. इसके अलावा, भट्टयाण को एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. भट्टयाण स्थित आश्रम से हुआ देवलोकगमन निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का बुधवार सुबह मां नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ. मां नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी. बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी. वयोवृद्ध संत सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है. बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे. जानिए कौन थे मशहूर संत सियाराम बाबा ? निमाड़ के बड़े संत सियाराम बाबा का निधन बुधवार सुबह भट्टयाण आश्रम में हुआ. बता दें कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और CM यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने उनका इलाज शुरू किया था. बाबा की इच्छा के अनुसार, भट्टयाण आश्रम में डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही थी. संत सियाराम बाबा की आयु 117 साल थी. उनका देवलोकगमन होने की खबर सुनते ही भक्तजन भट्टयाण आश्रम में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे.

पश्चिम मध्य रेलवे ने 14 जोड़ी रेलगाड़ियों में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या अब अनिवार्य रूप से 04 कर दी

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा रेलवे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलगाड़ियों में द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या में विस्तार किया गया है। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 14 जोड़ी यानि 28 महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या अब अनिवार्य रूप से 04 कर दी गई हैं। जिन गाड़ियों में जनरल कोच लगे है उनमें:- भोपाल मंडल सहित मध्य प्रदेश की इन ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई     गाड़ी संख्या 19822/19821 कोटा-असारवा-कोटा एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 19813/19814 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 19807/19808 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 22192/22191 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर ओवर नाइट एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 11464/11463 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (वाया इटारसी),     गाड़ी संख्या 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (वाया कटनी मुड़वारा),     गाड़ी संख्या 22181/22182 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12192/12191 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12121/12122 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर एमपी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 11449/11450 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12194/12193 जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12189/12190 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों में 4 -4 जनरल कोच लगाने से साधारण श्रेणी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ठंड के कारण खजराना गणेश मंदिर में भगवान के पूरे परिवार को गर्म कपड़े पहनाए गए

इंदौर इंदौर में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है, और मंगलवार को पहली बार शीतलहर चली। बुधवार को भी यह स्थिति बरकरार रही। ठंड के कारण खजराना गणेश मंदिर में भगवान के पूरे परिवार को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं, जबकि चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम और परसों की तुलना में 0.8 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों रात की तुलना में 0.1 डिग्री कम था। भगवान के मूषक को भी पहनाए गर्म कपड़े खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के साथ उनके वाहन मूषक को भी मन्त्रोच्चार के साथ ऊनी कपड़े पहनाए गए। मंदिर में भगवान के सामने हीटर भी चलाए जा रहे हैं। मान्यता है कि ठंड इंसानों के साथ भगवान को भी प्रभावित करती है। इसीलिए भगवान गणेश को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र और खास रजाई तैयार की गई है। पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि रात 10 बजे गणेश जी को ऊनी और कंबल की पोशाक पहनाई जाती है और सुबह 6 बजे उतारी जाती है। चिड़ियाघर में पशु पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्य प्राणियों और पक्षियों को ठंड से बचाने के लिए खानपान में बदलाव किया गया है। ब्लोअर, हीटर, और गर्म हवा देने वाले बल्ब लगाए गए हैं। पिंजरों को ग्रीन नेट से ढंका गया है ताकि ठंडी हवा न घुसे। सांप घर, कछुओं के इनक्लोजर, और पक्षी विहार में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। ठंड को देखते हुए खानपान में बदलाव किया जाएगा। ब्लोअर पहले रात 12 बजे बंद कर दिए जाते थे, लेकिन अब पूरी रात चलाए जा रहे हैं। शेर और बाघ के लिए हरी नेट और वुडन फ्लोर भी लगाए गए हैं ताकि ठंडी जमीन का असर कम हो। उत्तरी हवाओं से हुई सर्दी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली ठंडी हवाओं ने इंदौर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बना दी है। दिसंबर की शुरुआत में तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन पिछले चार दिनों में ठंड ने जोर पकड़ लिया। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री था, जो गिरकर 8.7 डिग्री रह गया। यानी चार दिनों में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई। और गिरेगा तापमान मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो पिछले 10 वर्षों में दिसंबर में दर्ज चार सालों के न्यूनतम तापमान से भी कम था। 2016, 2017, 2022, और 2023 का रिकॉर्ड टूट गया है। हालांकि 2015 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet