LATEST NEWS

सतना पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से रुकी नाबालिग की शादी, बिना दुल्हन घर लौटा दूल्हा

सतना  सतना जिला अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। एक बार फिर यहां जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग का विवाह रुकवाया गया है। साथ ही समझाइश दी गई। इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही घर वापस लौटना पड़ा। अब यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया खुर्द का है, जहां नाबालिग का विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ करवाया जा रहा था। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, गुजरात से बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच पुलिस की कार्रवाई से शादी रुकवा दी गई। 17 साल 6 महीने है उम्र सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने यह सूचना पुलिस को दी। वहीं, तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने मामले में तत्परता दिखाते हुए राजेश चौधरी के घर पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। जांच पड़ताल के दौरान युवती के आधार कार्ड और मार्कशीट से पता चला कि उसकी उम्र 17 साल 6 महीने है। आगे की कार्रवाई जारी बता दें कि राजेश चौधरी अपनी नाबालिग भांजी की शादी गुजरात में रहने वाले जेठालाल के बेटे अकारा के साथ तय कर दी थी। फिलहाल, दान-दहेज से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने मामा राजेश के पास रहती है। जिसकी शादी 11 दिसंबर को तय की गई थी और बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच जानकारी लगते ही पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और यह कार्रवाई की। साथ ही आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले आज भी मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां बाल विवाह का चलन जारी है। अभी भी कुछ गांवों में नाबालिग युवतियों का बाल विवाह करवा दिया जाता है। जिसकी खबरें आए-दिन सुनने को मिलती रहती है। वहीं, सतना जिले से भी कई बार ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जब पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की सक्रियता से दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा है।

मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई शहरों के तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं के चलते तापमान गिरता ही जा रहा है. प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है. तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिसके चलते सड़क पर चलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल… तापमान में गिरावट का दौर जारी दरअसल,  हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते उधर से आ रही बर्फीली हवाओं का असर एमपी में देखने को मिल रहा है. इसके चलते पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और  ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है. शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, वहीं, कई जिलों में कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी. फिलहाल पूरे हफ्ते मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है. वहीं, दिसंबर माह के अंत से  जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेने की संभावना है. जानिए कहां कितना तापमान मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं,  रायसेन 3.6, शाजापुर 4.1, राजगढ़ 5.0, शिवपुरी 5.3, सीधी 12.6, खरगोन, देवास 12.0, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9, उज्जैन, सिवनी 10.0 राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 5.5 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, गुना-मनला में 7.4 डिग्री,  भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा. वहीं, धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा. मौसम विभाग की मानें तो यहां आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा. 

प्रयागराज से सूरत जा रही बस की पुल से टकराई, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

 रीवा प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, राज्य में हर रोज लगभग सैकड़ों लोग हादसों का शिकार होकर घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान गवा रहे हैं। हालिया रफ्तार के कहर में जान जाने का मामला प्रदेश के रीवा शहर से सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बस की ओवर ब्रिज के पुल से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।  बता दें कि, ये भीषण सड़क हादसा शहर के समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस स्टेंड ओवर ब्रिज का है। यहां रात 01 बजे अजय एयरलाइंस नाम की बस ओवर ब्रिंज के पुल से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर गुजरात के सूरत की ओर जा रही थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस भीषण हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल, समान थाना पुलिस ने बस जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से सूरत होते हुए अहमदाबाद जाने वाली बस (AR20C0928) देर रात करीब 2 बजे समान ओवर ब्रिज पर ड्राइवर को नींद लगने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 यात्री घायल हाे गए है। इसके स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। टक्कर के बाद रुकी बस स्थानीय लोगों ने बताया कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस रुक गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा, हो सकता था। वहीं समान थाना प्रभारी ने विकास कपीस ने बताया कि, हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

टेक्सास में प्लेन की क्रैश लेंडिंग रनवे की जगह सड़क पर उतर गया, हुए दो टुकड़े

टेक्सास  अमेरिका के टेक्सास में दो इंजन वाला एक छोटा विमान रनवे की जगह सड़क पर उतर गया। सड़क पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े हो गए। हादसे में  4 लोग घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की है। विमान ने सड़क पर चल रहे तीन कारों को टक्कर भी मारी। हादसे के बाद सड़क पर विमान का मलबा बिखड़ गया। चार लोग हुए घायल, तीन की हालत खतरे से बाहर हादसे का शिकार हुआ छोटा विमान दो प्रोपेलर इंजन से लैस था। यह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दक्षिण टेक्सास के विक्टोरिया शहर में स्टेट हाईवे लूप 463 पर क्रैश हुआ। चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की जान खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। विक्टोरिया पुलिस विभाग की उप पुलिस प्रमुख एलाइन मोया ने कहा, “हमें खुशी है कि स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हुई। यह ऐसी चीज नहीं है जो हम हर दिन देखते हैं। हमें खुशी है कि लोग ठीक हैं। उनका इलाज चल रहा है।” सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विमान हादसे का वीडियो विमान हादसे को सड़क पर मौजूद पर्यवेक्षकों ने कैमरे ने कैद कर लिया है। इसमें विमान को सड़क पर उतरते और फिर दो टुकड़े होने के बाद की स्थिति को देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ते हुए सड़क पर उतरता है। अगले ही पल वह दो टुकड़े हो जाता है और सड़क पर मलबा बिखर जाता है। हादसे का शिकार हुआ विमान दो इंजन वाला Piper PA-31 था। विक्टोरिया पुलिस विभाग और संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फ्लाइटअवेयर की रिपोर्ट के अनुसार विमान ने सुबह 9:52 बजे विक्टोरिया क्षेत्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना से पहले करीब पांच घंटे तक हवा में रहा।

इंदौर में एक हजार से अधिक साइलेंसर को सड़क पर बिछाया, फिर चलाया रोड रोलर

 इंदौर  पिछले कुछ माह से यातायात प्रबंधन द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार को यातायात प्रबंधन द्वारा होलकर कॉलेज से लगे सर्विस रोड पर रोड रोलर से एक हजार साइलेंसर नष्ट किए गए। कई वाहन चालक बुलेट (दोपहिया) में मोडिफाइड साइलेंसर लगा लेते है और तेज आवाज निकलते हुए गुजरते हैं, जिससे अन्य वाहन चालक परेशान होते हैं। 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं यातायात प्रबंधन पिछले कुछ माह से बुलेट में लगे मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है। अब तक दो हजार 143 साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार सुबह होलकर साइंस कालेज से लगे लेकर सर्विस रोड पर यातायात प्रबंधन टीम ने कतार में एक हजार से अधिक साइलेंसर बिछाए और फिर रोड रोलर से सभी साइलेंसर को जब्त कर दिया गया। पटाखे जैसी आवाज निकलती है यातायात प्रबंधन एडीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि कई वाहन चालक अपने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर लगवा लेते हैं, जिसके बाद पटाखे जैसी तेज आवाज निकालते हैं, जिससे आसपास से निकल रही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को खासी परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। पिछले माह करीब 350 साइलेंसर नष्ट किए थे। बुधवार को एक हजार से अधिक साइलेंसर नष्ट किए हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दुकानों पर नहीं हो रही कार्रवाई इधर, प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे आटो पार्ट्स की दुकानों पर दो से 12 हजार रुपये में अलग-अलग तरह के मोडिफाइड साइलेंसर बिना किसी रोकटोक के बिक रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बता दें कि पिछले वर्ष ही मई माह में यातायात पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई की थी। अलग-अलग आटो पार्ट्स की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किए थे। दो दुकानदारों पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। यातायात एडीसीपी तिवारी ने बताया कि ऐसी दुकानों की सूची तैयार की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई यातायात प्रबंधन पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर अपने-अपने जोन के मुख्य मार्गों, चौराहों पर तेज/कर्कश ध्वनि निकालने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। इसमें साइलेंसर जब्ती के साथ ही वाहन चालक पर आर्थिक दंड भी लगाया जा रहा है।

शिक्षा से बड़ा कोई सशक्तिकरण का माध्यम नहीं है – मंत्री श्रीमती उईके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई सशक्तिकरण का माध्यम नहीं है। वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए। सिंगरौली में अजाक्स निःशुल्क कोचिंग के लिए भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह भवन उन छात्रों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो संसाधनों के अभाव में प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते है। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता की चुनौती बढ़ गई है। राज्य सरकार निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से ऐसे छात्रों को बैंकिंग, एमपीपीएससी, एसएससी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देकर उनके सपनों को साकार करने का प्रयास कर रही है। यह कदम न केवल शिक्षा का विस्तार करेगा, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनने की राह भी दिखाएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करेगी। मंत्री श्रीमती उईके ने इस पहल को समाज के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह निःशुल्क कोचिंग भवन छात्रों को ज्ञान और आत्मविश्वास के नए आयाम देगा। सरकार की इस पहल ने समाज के कमजोर वर्गों के लिए सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मंत्री श्रीमती उईके ने इसे वंचित वर्गों के बच्चों के लिए न केवल एक सुविधा, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।  

भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है – मंत्री श्रीमती उइके

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गीता जयंती महोत्सव में गीता के उपदेशों को मानव जीवन का सार बताते हुए कहा कि गीता हमें कर्म और धर्म का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने जिले के अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “भगवद्गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। भगवान कृष्ण ने ‘कर्म करो, फल की चिंता मत करो’ का संदेश देकर हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। गीता के सिद्धांत न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को मार्गदर्शन देते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सहायक हैं।” मंत्री श्रीमती उईके ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा गीता के महत्व को विश्व पटल पर ले जाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मानव कल्याण के लिए गीता के सिद्धांतों को आत्मसात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गीता के मार्ग पर चलकर सच्चाई, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने जीवन को सफल बनाया जा सकता है। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि गीता के मार्ग पर चलकर हम न केवल अपने जीवन को सफल बना सकते हैं, बल्कि समाज को भी नई दिशा दे सकते हैं।कार्यक्रम में छात्रों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा की लीला को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। गीता जयंती का यह जिला स्तरीय आयोजन भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन के प्रति समाज को जागरूक करने का एक प्रयास रहा। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक उपस्थित रहे।  

विरासत से विकास की संकल्पना के मूल विचार में सनातन परम्परायें, मान्यतायें और उसके कल्याणकारी सामाजिक परिणाम रहे हैं- मंत्री पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को नरसिंहपुर जिले के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम, गोटेगाँव में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम में सांसद मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री पटेल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि 8 से 11 दिसम्बर की अवधि में चलने वाले इस महोत्सव में हमें गीता के ज्ञान और इसके महत्व को जानने तथा व्यवहार में आत्मसात करने का अवसर मिला है। विरासत से विकास की संकल्पना के मूल विचार में सनातन परम्परायें, मान्यतायें और उसके कल्याणकारी सामाजिक परिणाम रहे हैं। इसी क्रम में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विविध पक्षों और श्रीमद्भगवद गीता के सार्थक संदेशों से नागरिकों को अवगत कराना है। मंत्री पटेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन के रहस्य की जो बात श्रीमद्भगवद गीता में समझाई है, वह हम सभी के लिए पाथेय के रूप में है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा जो बातें कहीं गई, वह आज भी सम-सामयिक है। श्रीमद्भगवद गीता आज भी पूरे संसार के लिए एक अद्भुत ग्रंथ है। व्यक्तित्व विकास की आधुनिक पुस्तकों में ऐसा कोई सूत्र नहीं जिसका वर्णन श्रीमद्भगवद गीता में न हो। श्रीमद्भगवद गीता भारतीय दर्शन और चिंतन का मूल आधार है। मंत्री पटेल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को इन धर्म ग्रंथों के बारे में जानना आवश्यक है। इनके ज्ञान से अपने व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर किया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन को सफलता के लिए अपने धर्म के पालन और एकाग्रता के साथ कर्मशीलता पर ही बल दिया है। आपका अधिकार केवल कर्म पर है, कर्म के फल पर नहीं। इसलिए फल की चिंता किये बिना कर्म को ही कर्तव्य मानकर कार्य करो, उसी पर तुम्हारा अधिकार है। गीता की अमूल्य शिक्षा तथा मूल्यों से प्रेरणा लें। अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि जब भी कभी जीवन में आप परेशानी महसूस करें तो गीता अवश्य पढ़े। उन्होंने कहा कि हमने गीता को आस्था का केंद्र मानकर पूजा करनी शुरू की है, लेकिन इसके श्लोकों को अपनी समस्या के समाधान के रूप में खोजना भूल गए। कार्यक्रम में पधारे संयासी रामकृष्ण मठ एवं मिशन रामकृष्ण शारदा सेवा आश्रम रातीकरारखुर्द करेली के स्वामी मानदानंद जी महाराज, नरसिंह साधुमंडल के अध्यक्ष व प्रांत संयोजक संत मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद के महंत बालकदास जी महाराज, देवरामजानकी बड़ा मंदिर बरमान के स्वामी रघुनाथ दास जी महाराज, संस्थापक आचार्य गीता निकुंज आध्यात्मिक संस्थान एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के जिला प्रतिनिधि शशिकांत मिश्र का शाल श्रीफल व तुलसी माला से सम्मान किया। कार्यक्रम में सस्वर श्रीमद्भगवद गीता के 12 एवं 15 अध्याय का पाठ किया गया। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, साधु- संत, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।  

राज्य सरकार ‘हर घर नल से जल’ योजना में सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत

भोपाल प्राणवायु के बाद स्वच्छ जल सबकी बुनियादी जरूरत है। राज्य सरकार ‘हर घर नल से जल’ योजना में सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बसाहटों में भी विशेष प्राथमिकता से ‘नल से स्वच्छ पेयजल’ आपूर्ति की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों (पीवीटीजी) की बहुलता वाले 11 जिलों के 360 गांवों की 432 प्रबल पीवीटीजी बसाहटों में यह काम तेजी से जारी है। राज्य सरकार इन बसाहटों में रहने वाले 5 हजार 783 पीवीटीजी परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर सामुदायिक रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था कर रही है। इन सभी बसाहटों में फिल्हाल तेजी से काम जारी है, जिसे 31 दिसम्बर 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस पूरे काम में 60 करोड़ 19 लाख 95 हजार रूपये व्यय किये जा रहे हैं। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि पीवीटीजी समुदाय के सभी जनजातीय बंधुओं को ‘नल से जल’ उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। सबको स्वच्छ जल प्रदान करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग योजनाबद्ध रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन योजना में उमरिया जिले के सर्वाधिक 91 गांवों की 102 पीवीटीजी बसाहटों, मंडला जिले के 61 गांवों की 61 बसाहटों, अनूपपुर जिले के 55 गांवों की 57 बसाहटों, छिंदवाड़ा जिले के 41 गांवों की 73 बसाहटों, शहडोल जिले के 38 गांवों की 39 बसाहटों, विदिशा जिले के 26 गांवों की 50 बसाहटों, डिंडोरी जिले के 22 गांवों की 24 बसाहटों, सीधी जिले के 13 गांवों की 13 बसाहटों, बालाघाट जिले के 8 गांवों की 8 बसाहटों, छिंदवाड़ा जिले के 4 गांवों की 4 बसाहटों तथा नरसिंहपुर जिले के 1 गांव की 1 पीवीटीजी बसाहट में हर घर नल से स्वच्छ जल आपूर्ति के लिये तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन में पीएचई ने 3 हजार 928 पीवीटीजी बहुल गांवों की 5 हजार 161 बसाहटों में हर घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त पीएचई द्वारा अन्य योजना से 3 लाख 15 हजार 82 परिवारों को नल से स्वच्छ जल प्रदान कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इनमें से एक लाख 56 हजार 600 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दे दिये गये हैं। शेष 1 लाख 58 हजार 391 परिवारों को नल से जल प्रदाय के लिये मैदानी अमला मिशन मोड पर काम कर रहा है।  

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान

नई दिल्ली वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2025-26 में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जानकारी जारी हुई एक्सिस बैंक की रिसर्च रिपोर्ट में दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि चक्र में बदलाव से भारत की विकास दर एक बार फिर से बढ़ जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, हमारे नजरिए से भारतीय अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में ग्रोथ में आई कमी चक्रीय है। इसकी वजह मौद्रिक नीति में सख्ती और व्यापक स्थिरता पर ध्यान होने से क्रेडिट ग्रोथ को नुकसान होना है। हालांकि, राजकोषीय खर्च बढ़ने और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सीआरआर में कटौती से वृद्धि दर को सहारा मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में राजनीतिक स्थिरता से भी वृद्धि दर को सहारा मिलेगा और वित्त वर्ष 26 में भारत की वृद्धि दर 7 प्रतिशत रह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मौजूद समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर स्थिर रहने का अनुमान है। हालांकि, 20 जनवरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद नीतिगत बदलाव होने की संभावना है। साथ ही बताया कि वैश्विक व्यापार और वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता बने रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 25 में वैश्विक वृद्धि दर वर्तमान में कैलेंडर वर्ष 24 के समान ही 3.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पूर्व-कोविड स्तरों से 30-40 आधार अंक कम है। इससे पहले एक अन्य रिपोर्ट में एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने कहा था कि वित्त वर्ष 25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 26 में यह दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग्स एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 में जीडीपी वृद्धि दर बढ़कर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसके अलावा कहा कि चालू वित्त वर्ष के साथ ही आने वाले वर्षों में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

जिले, प्रदेश आत्मनिर्भर बनेंगे तो देश भी आत्मनिर्भर बनेगा: मुख्यमंत्री योगी

बस्ती  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।कर्मा देवी शिक्षण संस्थान समूह के 15वां स्थापना दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर निरंतर अग्रसर है भारत को विकसित देश बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर होना पड़ेगा और इसके लिए पहले हमें आधुनिक शिक्षा ग्रहण करनी होगी। जब हमारा गांव ,नगर, जिला,प्रदेश आत्म निर्भर बनेगा तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। भारत पूरी दुनिया में प्रत्येक क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर रहा है। कोरोना काल में जिस तरीके से चीन ने भारत को दवा देने से मना कर दिया था और धोखा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फार्मेसी उद्योग ने दवा बनाकर पूरे विश्व को एक नया संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 1947 से 2014 तक भारत आर्थिक व्यवस्था से ऊपर-नीचे उठकर 11 वे पायदान पर था लेकिन 2014 के बाद से भारत देश की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गई। सकारात्मक सोच हमें बहुत आगे ले जा सकती है सकारात्मक सोच से ही भारत बहुत तेजी से विकासशील हो रहा है। नकारात्मक सोच हमें गड्ढे में गिरा सकती है इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना चाहिए। भारत की भाषाएं भारत की एकता का प्रतीक है हमें सभी भाषाओं का अध्ययन करना चाहिए। एक भारत नेक भारत के लिए हमें सदैव कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग 50 साल इसलिए पीछे हो गए हैं क्योंकि पिछली सरकारों ने आधुनिकता, शिक्षा, संसाधन पर ध्यान नहीं दिया था पिछली सरकारों ने समस्या को समस्या समझा उसको निस्तारण करने से पीछे भागते रहे। इसी कारण से यहां के युवा पलायन करने लगे। अगर उस समय फार्मेसी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज,ला कॉलेज होते तो आज यहां के युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ रहे होते। फार्मेसी क्षेत्र बहुत बड़ा क्षेत्र है। बुंदेलखंड में फार्मेसी को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग स्थापित किया गया है। पूरी दुनिया आपका इंतजार कर रही है आप एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए सही दिशा में सही काम करे। पूरी दुनिया में जो सबसे अच्छी 100 कंपनियां है उनमें से 20 कंपनियों के सीईओ भारत के हैं जो बेहद ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज जब मिलकर काम करेगी तभी हमारा गांव ,नगर, जिला , प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ेगा। बस्ती में एक कवि आए थे उन्होंने बहुत पहले कहा था बस्ती को ‘बस्ती को बस्ती कहूं , काके कहूं उजाड़’ लेकिन अब बस्ती एक विकसित नगर बन गया है। बस्ती में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। यहां की भूमि भगवान श्री राम के जन्म के लिए महाराज दशरथ जी ने पुत्रेष्टि यज्ञ के लिए चुना था। बस्ती की भूमि वंदनीय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश संसाधनों के मामले में हमेशा उपेक्षित रहा है लेकिन प्रदेश सरकार ने बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया, महाराजगंज में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके स्वास्थ्य क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन मुंडेरवा चीनी मिल में अन्नदाता किसान प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान गोली चलने से तीन किसान शहीद हो गए थे और पिछली सरकार ने मुंडेरवा चीनी मिल को बेच दिया था यहां के जनप्रतिनिधि ने जब मुझे अवगत कराया तो मेरे द्वारा पुनः चीनी मिल का शुभारंभ कराया गया। केंद्र तथा प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश से एक टीम मास्को गई थी जहां पर आम के बाजार में उन्होंने 8 सौ से लेकर 1 हजार रुपया किलो तक के आम बिकने का अध्ययन किया। बस्ती जनपद की भूमि आम्रपाली आम की जननी है अगर यहां बाजार में 60 -70 रुपए किलो आम बिक रहे है और हम मास्को में आम बेचने के लिए अगर 2 सौ रुपया खर्च करके बेचे तो हमारे अन्नदाता को कई गुना मुनाफा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है गोबर के खाद से हम एक अच्छी , निरोगित फसल को पैदा कर सकते है। जो हम फसल में कीटनाशक दवाएं डाल रहे हैं उससे बचने के लिए देशी खाद का उपयोग बहुत ही जरूरी है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश हित में कार्य करना चाहिए। मनुष्य को चाहे जितनी बड़ी यश प्राप्ति हो जाए अगर वह अपनी मां के प्रति, पिता के प्रति,मातृ भूमि के प्रति, गुरु के प्रति,देव के प्रति लगाव नहीं है तो जीवन सफल नहीं है। कर्मा देवी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ओम नारायण सिंह से प्रेरणा लेकर अपने पूर्वजों को जीवंत रखने के लिए उनके स्मृति में हमें बहुत कुछ करना चाहिए। श्री योगी ने स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थान के पूरे परिवार को बधाई देते हुए यहां के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अलग से क्लास संचालित करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर ओम नारायण सिंह, विधायक अजय सिंह, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर , अंकुर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वैक्यूम ट्यूब और प्रेशराइज्ड व्हीकल तकनीक से न्यूयॉर्क-लंदन का सफर मात्र 54 मिनट में होगा पूरा, 19 ट्रिलियन डॉलर का सपना होगा पूरा?

वॉशिंगटन अमेरिका और यूके के बीच हवाई यात्रा करने में 8 घंटे का समय लगता है। लेकिन कल्पना कीजिए यह यात्रा आप एक ही घंटे में पूरी कर सकें। एक प्रस्तावित ट्रांसअटलांटिक टनल न्यूयॉर्क और लंदन को जोड़ेगी और यह भविष्य की एक शानदार योजना हो सकती है। 4828 किमी लंबी ट्रांस-अटलांटिक ट्रेन सुरंग बनाने का कॉन्सेप्ट सामने आया है। संभव है कि किसी दिन टेक्नोलॉजी इतनी आगे पहुंच जाए कि यह कॉन्सेप्ट सच हो जाए। यह प्रस्ताव नया नहीं है, लेकिन इसके निर्माण की लंबाई और आवश्यक धनराशि के कारण इसे एक बार असंभव माना गया था। वैक्यूम ट्यूब टेक्नोलॉजी से लेकर प्रेशर व्हीकल का विकास हुआ है। ऐसे में एक बड़ी कीमत के साथ यह कॉन्सेप्ट सच साबित हो सकता है। हवाई यात्रा से दोनों शहरो के बीच 8 घंटे के सफर की तुलना में सिर्फ 54 मिनट का सफर पूरा करना बेहद आकर्षक लग सकता है। लेकिन इसकी लागत ही सुरंग बनने के रास्ते का रोड़ा है। बनाने में कितना आएगा खर्च इस सुरंग की अनुमानित लागत 19.8 ट्रिलियन डॉलर है। फ्रांस और इंग्लैंड को जोड़ने वाली चैनल टनल 37.8 किमी लंबी है, जो छह साल में बनकर तैयार हुई। लेकिन न्यूयॉर्क और लंदन को जोड़ने वाली इस सुरंग को बनाने में बहुत अधिक समय और धन लगेगा। यह पर्यावरण के अनुकूल भी हो सकता है और हवाई यात्रा से होने वाले भारी वायु प्रदूषण में कटौती कर सकता है। वहीं जिस तरह की ट्रेनों का कॉन्सेप्ट दिया गया है उसके रास्ते में हवा प्रतिरोध नहीं होगा, जिस कारण इसकी गति 4828 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। वैक्यूम के कारण तेज चलेगी ट्रेन? यह टेक्नोलॉजी सुपरलूप ट्रेनों की तरह है, जिसका स्विस इंजीनियरों ने परीक्षण किया और दावा किया कि यह यात्रा का भविष्य बदल सकता है। वर्षों से कई और लोगों ने हाइपरलूप ट्रेन विकसित करने की कोशिश की है, जिसमें नाकामयाबी मिली है। सबसे बड़ी बाधा वैक्यूम सिस्टम, कैप्सूल प्रोपल्शन सिस्टम, स्केलेबिलिटी, सुरक्षा और आर्थिक व्यवहार्यता को बनाए रखना शामिल है।

पीएम जन-मन में पीवीटीजी बहुल 360 गांवों की 432 बसाहटों में नल से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की तैयारी – मंत्री शाह

भोपाल प्राणवायु के बाद स्वच्छ जल सबकी बुनियादी जरूरत है। राज्य सरकार ‘हर घर नल से जल’ योजना में सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत है। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) में विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की बसाहटों में भी विशेष प्राथमिकता से ‘नल से स्वच्छ पेयजल’ आपूर्ति की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश में निवासरत बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजातियों (पीवीटीजी) की बहुलता वाले 11 जिलों के 360 गांवों की 432 प्रबल पीवीटीजी बसाहटों में यह काम तेजी से जारी है। राज्य सरकार इन बसाहटों में रहने वाले 5 हजार 783 पीवीटीजी परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर सामुदायिक रूप से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था कर रही है। इन सभी बसाहटों में फिल्हाल तेजी से काम जारी है, जिसे 31 दिसम्बर 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इस पूरे काम में 60 करोड़ 19 लाख 95 हजार रूपये व्यय किये जा रहे हैं। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि पीवीटीजी समुदाय के सभी जनजातीय बंधुओं को ‘नल से जल’ उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। सबको स्वच्छ जल प्रदान करने के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग योजनाबद्ध रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन योजना में उमरिया जिले के सर्वाधिक 91 गांवों की 102 पीवीटीजी बसाहटों, मंडला जिले के 61 गांवों की 61 बसाहटों, अनूपपुर जिले के 55 गांवों की 57 बसाहटों, छिंदवाड़ा जिले के 41 गांवों की 73 बसाहटों, शहडोल जिले के 38 गांवों की 39 बसाहटों, विदिशा जिले के 26 गांवों की 50 बसाहटों, डिंडोरी जिले के 22 गांवों की 24 बसाहटों, सीधी जिले के 13 गांवों की 13 बसाहटों, बालाघाट जिले के 8 गांवों की 8 बसाहटों, छिंदवाड़ा जिले के 4 गांवों की 4 बसाहटों तथा नरसिंहपुर जिले के 1 गांव की 1 पीवीटीजी बसाहट में हर घर नल से स्वच्छ जल आपूर्ति के लिये तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम जन-मन में पीएचई ने 3 हजार 928 पीवीटीजी बहुल गांवों की 5 हजार 161 बसाहटों में हर घर नल से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त पीएचई द्वारा अन्य योजना से 3 लाख 15 हजार 82 परिवारों को नल से स्वच्छ जल प्रदान कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इनमें से एक लाख 56 हजार 600 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दे दिये गये हैं। शेष 1 लाख 58 हजार 391 परिवारों को नल से जल प्रदाय के लिये मैदानी अमला मिशन मोड पर काम कर रहा है।  

भुराडाबरा, पालेड़ी और भंवरपिपलिया में आठ किसानों के खेतों में स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए, किसानों ने एक नई दिशा में कदम रखा

भोपाल मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में जब पारम्परिक खेती से आगे बढ़ने की बात आई, तो जनजातीय किसानों ने एक नई दिशा में कदम रखा। जिले के प्रगतिशील किसान रमेश परमार और साथी अन्य किसानों ने अपनी हिम्मत, मेहनत और नवाचार से असंभव को संभव बना दिया है। पारम्परिक खेती से उद्यानिकी की ओर जिले के जनजातीय बहुल क्षेत्र में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती का प्रयोग शुरू हुआ। परम्परागत रूप से ज्वार, मक्का और अन्य सामान्य फसलों के लिए जाने जाने वाले इस इलाके में अब किसानों ने उद्यानिकी फसलों की ओर रुख किया है। जिले के रामा ब्लॉक के तीन गांवों भुराडाबरा, पालेड़ी और भंवरपिपलिया में आठ किसानों के खेतों में स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए गए। झाबुआ में, स्ट्रॉबेरी सामान्यतः ठंडे इलाकों की फसल है, को यहां अनुकूलित परिस्थितियों में उगाने का प्रयोग किया गया। महाराष्ट्र के सतारा जिले से 5000 पौधे मंगवाकर हर किसान के खेत में 500 से 1000 पौधे लगाए गए। हर पौधे की कीमत मात्र 7 रुपये थी, लेकिन इसे उगाने की प्रक्रिया ने किसानों को बागवानी की उन्नत और आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया। रोटला गांव के रमेश परमार ने अपने खेत में ड्रिप और मल्चिंग तकनीक का उपयोग कर 1000 स्ट्रॉबेरी पौधे लगाए। वे बताते हैं कि “पहले बाजार में इन फलों को देखा था, लेकिन खरीदने की हिम्मत कभी नहीं हुई। अब जब खुद के खेत में उगाए, तो इसका स्वाद भी चखा और इसकी उच्च कीमत का महत्व भी समझा।” रमेश ने 8 अक्टूबर 24 को पौधों की बुवाई की थी और केवल तीन महीनों में फलों की पैदावार शुरू हो गई। वर्तमान में बाजार में स्ट्रॉबेरी की कीमत 300 रुपये प्रति किलो है। फिलहाल उन्होंने अपनी पहली फसल घर के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ बांटी है। समूह की सफलता रमेश अकेले नहीं हैं। उनके साथ अन्य किसान भंवरपिपलिया के लक्ष्मण, भुराडाबरा के दीवान, और पालेड़ी के हरिराम ने भी अपनी जमीन पर स्ट्रॉबेरी उगाई है। सभी किसानों के पौधों में फल लगने शुरू हो गए हैं। ये किसान अपनी उपज को लोकल हाट-बाजार और हाईवे के किनारे बेचने की योजना बना रहे हैं। नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक झाबुआ जिले की यह पहल न केवल कृषि नवाचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की ओर एक ठोस कदम भी है। यह झाबुआ जिले के जनजातीय किसानों ने साबित किया है कि सही मार्गदर्शन, तकनीक और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में अपार संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं। आर्थिक और सामाजिक बदलाव की ओर बढ़ रहे जनजातीय किसान स्ट्रॉबेरी की खेती से न केवल इन किसानों की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। यह पहल झाबुआ जिले के लिए उद्यानिकी खेती का एक नया अध्याय खोलेगी। झाबुआ के जनजातीय किसान सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े बदलाव की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।  

मध्य प्रदेश वालों कड़ाके की ठंड के लिए हो जाओ तैयार, अब शीत लहर से होगा सामना; येलो अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों का मौसम देखें तो प्रदेश के सभी संभागों के जिले का मौसम शुष्क रहा। रायसेन, राजगढ़, धार, जबलपुर, सिवनी, सागर, पचमढ़ी (नर्मदापुरम), नीमच, में शीत लहर का प्रभाव रहा। वहीं शाजापुर में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, बैतूल, रायसेन और नीमच जिलों का दिन ठंडा रहा। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सब- ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों के मध्य एक ट्रफ के रूप में मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई 70 डिग्री पूर्वी देशांतर व 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। प्रदेश के जिलों का तापमान प्रदेश में नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में विशेष रूप से गिरा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर संभागों के जिलों का तापमान ज्यादा गिरा। शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी का तापमान 3.5, रायसेन 3.6, शाजापुर 4.1, राजगढ़ 5.0, शिवपुरी 5.3, सीधी 12.6, खरगोन, देवास 12.0, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9, उज्जैन, सिवनी 10.0 रहा। इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर जिलों में शीत लहर और ठंड दिन का अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, दमोह, और सागर जिले में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली एनसीआर में रहेगी शील लहर जैसी स्थिति मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर की स्थिति रह सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। कैसे आंकी जाती है शीत लहर? आया नगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। इस वजह से आया नगर में ठंड ज्यादा रही। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम हो तो शीत लहर माना जाता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा है। इस वजह से दिल्ली के कई इलाकों शीत लहर रही। दूसरी ओर दिल्ली के एयर इंडेक्स में पिछले दिन के मुकाबले आंशिक सुधार हुआ है। फिर भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का AQI 207 दर्ज केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार सुबह दिल्ली का एयर इंडेक्स 207 दर्ज किया गया। स्विस कंपनी के एप आइक्यूएयर ने सुबह में दिल्ली का एयर इंडेक्स 203 बताया। हवा चलने और आसमान साफ होने के कारण दोपहर में एयर इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet