LATEST NEWS

राशिफल गुरुवार 12 दिसम्बर 2024

मेष राशि- आज का आपका दिन थोड़ा उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। अपनी योग्यता साबित करने के लिए नई जिम्मेदारियां लेने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि आप अपने प्रेम जीवन में हर समस्या का सोल्यूशन निकाल लें। अपना बेस्ट रिजल्ट भी दें। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं। वृषभ राशि– आज का आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। आप अपनी फीलिंग्स को अच्छी तरह संभालना जानते हैं। रिश्ते में खुश रहने के लिए प्यार से जुड़े मुद्दों को सुलझाएं। हेल्दी और फिट रहने पर ध्यान दें। मिथुन राशि- आज का आपका दिन काफी लकी रहने वाला है। रोमांस, करियर, धन और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। समृद्धि भी बनी रहेगी। गाड़ी चलाते वक्त आपको अलर्ट रहना होगा। कर्क राशि- आज का आपका दिन बिजी रहने वाला है। आज स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। प्यार में समय बिताएं और नौकरी में अपनी पेशेवर क्षमता भी साबित करें। सिंह राशि- आज के दिन अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें। रिश्ते में छोटे-मोटे मुद्दों को सुलझाएं और ऑफिस में नई भूमिकाएं भी निभाएं। आज धन को मन लगाकर संभालें। खर्चों के प्रति सावधानी बरतना जरूरी है। कन्या राशि- आज का आपका दिन थोड़ा स्ट्रेस वाला रहने वाला है। एक रोमांटिक नोट के साथ प्यार को पार्टनर के साथ जाहिर करें। वित्तीय समृद्धि स्मार्ट निवेश डिसिजन की अनुमति देती है। तुला राशि- आज का आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज आप एक खुशहाल जीवन बिता सकते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में आनंद की तलाश करें और पार्टनर के लिए समय निकालें। धन का बुद्धिमानी से उपयोग करें। वृश्चिक राशि- रोमांस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूरी जरूरी है। आज आप मजबूत दिख रहे हैं। ऑफिस में तनावपूर्ण समय में भी शांत रहें। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धनु राशि- आज का आपका दिन रहने प्रोडक्टिव वाला है। खुशहाल प्रेम संबंध का आनंद लें। अपनी हेल्थ पर फोकस करें। परिवार के साथ वक्त बिताएं। अपने टास्क में रचनात्मक रहने की कोशिश करें। मकर राशि- आज बाहर के खाने से आज परहेज करें। आर्थिक रूप से आज आप अच्छे हैं और इससे आपको समझदारी से निवेश करने में भी मदद मिलेगी। हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें। कुंभ राशि- आज आपका प्रेम जीवन मस्त रहेगा। व्यावसायिक सफलता भी आपकी साथी बनेगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे हैं। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आपका दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। मीन राशि- आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। करियर में आगे बढ़ने के लिए कार्यालय की जिम्मेदारियों बखूबी निभाएं। आज आपकी आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य दोनों बढ़िया रहने वाले हैं।

कैबिनेट बैठक में लिए 3 बड़े फैसले, युवाओं और किसानों के लिए सीएम विष्णु देव का बड़ा ऐलान, पुलिस भर्ती में मिलेगी छूट

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इन निर्णयों में छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को ऊंचाई और सीने की मापदंड में छूट, खेल प्रोत्साहन योजना के तहत आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, और फोर्टिफाइड चावल के प्रोत्साहन जैसे मुद्दे शामिल हैं। खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेल क्लबों को प्रोत्साहित किया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई और सीना के निर्धारित मापदण्ड में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया।   जिसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमाण्डर की सीधी भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2024 में निर्धारित न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर तथा सीना बिना फुलाये 78 से.मी. एवं फुलाने पर 83 से.मी. केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए केवल एक बार के लिए छूट देने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौता हुआ, जिससे दुग्ध संकलन और प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि होगी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान की कस्टम मिलिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि को 80 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय लिया गया। फोर्टिफाइड चावल के उत्पादन और वितरण के लिए भी कदम उठाए गए। विभिन्न विधायकों और कानूनों में संशोधन के लिए विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दी गई, जिसमें पंचायत राज, नगर निगम और माल और सेवा कर (GST) से संबंधित बदलाव शामिल हैं।

दुबई में प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचे महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर-रवि उप्पल, वीडियो में दिखे, ईडी कर रही तलाश

रायपुर सोशल मीडिया में महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों ही दुबई में हैं। दरअसल, वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। इस दौरान शूट किए गए वीडियो में दोनों के दिखने के बाद ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। दुबई के ले मेरेडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।   कभी जूस की दुकान चलाता था चंद्राकर बताते चलें कि छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर कभी जूस की दुकान चलाता था। फिर एक समय ऐसा आया, जब उसने छत्तीसगढ़ की सरकार को हिला देने वाला महादेव सट्टा एप चलाया, जिसके चलते उसने करोड़ों रुपए की काली कमाई की। वह आज एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना बन गया है। उस पर 5,000 करोड़ रुपए के सट्टेबाजी रैकेट चलाने का आरोप है। इंटरपोल की तरफ से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। मामले की जांच के दौरान ईडी ने दावा किया था कि इस नेटवर्क में देशभर में फैले 4,000 से ज्यादा ‘पैनल ऑपरेटर’ थे। इस धंधे से दोनों आरोपी रोजाना कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाते थे।   टायर की दुकान चलाता था रवि उप्पल कुछ ऐसी ही कहानी रवि उप्पल की भी है। वह भी कभी भिलाई के सुपेला दक्षिण गंगोत्री में टायर की दुकान चलाता था। नेहरू नगर में वह अपने पिता के खरीदे घर में रहता था। उसके पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़े पद से रिटायर हुए थे। आरोप है कि सौरभ चंद्राकर का दायां हाथ माने जाने वाले रवि उप्पल ने महादेव ऐप के जरिए 6000 करोड़ का हेरफेर किया है। बताते चलें कि अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस खेल की जांच में छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच ईडी कर रही है।

रीवा में पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए मांगे थे पैसे, 14 हजार की रिश्वत लेते हुए SDM का रीडर पकड़ाया

रीवा जिले के त्यौंथर तहसील में पदस्थ एसडीएम का रीडर तहसीलदार के फैसले के विरुद्ध स्टेट दिलाने के लिए 14,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद एसडीएम के रीडर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। लोकायुक्त टीम ने एसडीएम के रीडर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर मामले को जांच में ले लिया है। लोकायुक्त टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गत दिनों लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदक मझिगवां के रहने वाले उमेश कुमार शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी।   जिसके अनुसार शशि विश्वकर्मा (खंड लेखक एवं रीडर अनविभागीय अधिकारी राजस्व त्यौंथर, रीवा) तहसीलदार द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध स्टे दिलाने के एवज में बीस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। मोल भाव करने के बाद मामला 14,000 तय हो गया। बुधवार की दोपहर कार्यालय में आरोपी के कक्ष में कार्रवाई करते हुए रीडर को रंगे हाथ पकड़ लिया।   एसडीएम से पक्ष में आदेश करने के एवज में रिश्वत आरोपी शशि कुमार विश्वकर्मा ने शिकायतकर्ता से संयुक्त खसरा नंबर 329 बटांक के नक्शा तरमीम के लिए तहसीलदार त्यौंथर द्वारा दिए गए निर्णय के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी त्यौंथर के न्यायालय में विचाराधीन राजस्व प्रकरण में शिकायतकर्ता के पक्ष में एसडीएम से आदेश करने के लिए 20, 000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। जिसका सत्यापन लोकायुक्त संभाग रीवा के प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार द्वारा कराया गया। शिकायत सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर बुधवार को प्रवीण सिंह परिहार के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी को 14,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है।

असम: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी का कमाल, अब बनी PCS अधिकारी, बचपन में पिता ने नहीं अपनाया

नई दिल्ली असम लोक सेवा आयोग (APSC) द्वारा पिछले हफ्ते ही राज्य सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों की घोषणा की गई थी। इस परीक्षा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी दीक्षा ने आठवां स्थान हासिल किया है। दीक्षा ने अपने जीवन में कई कठिन परिस्थियों को देखा है। बताया जाता है कि वित्तीय बाधाओं के कारण दीक्षा की मां उनको उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर नहीं भेज पाई थीं। इसके बावजूद भी उन्होंने शानदर सफलता हासिल की है। कठिनाईयों से भरा रहा है कि दीक्षा का जीवन दरअसल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेबी सरकार ने जब एक बटी को जन्म दिया, उसके बाद उनके ससुराल वालों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। बेबी सरकार के पति लड़का चहते थे, जो आगे चलकर परिवार का उत्तारधिकारी बने। बताया जाता है कि बेबी सरकार के ससुराल वालों को जब पता चला कि बेटी दीक्षा का जन्म पास के अस्पताल में हुआ है, तो उन्होंने नवजात शिशु को देखने से मना कर दिया। इसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि बेबी सरकार अपनी एक महीने की बेटी के साथ अपने पति और उसके परिवार को छोड़कर बांग्लादेश सीमा के पास श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) में डाकबंगला रोड पर एक मामूली दो कमरों के किराये के मकान में रहने लगीं। मां की दृढ़ता ने पेश की मिसाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ​​बेबी सरकार उनकी बेटी दीक्षा की मेहनत ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। बेबी सरकार ने कहा कि मुझे अपनी बेटी की अविश्वसनीय उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से हमारे श्रीभूमि जिले को बहुत खुशी और गौरव दिलाया है। ​​दीक्षा की मां ने अपनी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर नहीं भेज पाई, जबकि उसने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जो देश के दो शीर्ष रैंक वाले संस्थान हैं, में प्रवेश लिया था। गुवाहाटी में ही की स्नातक की पढ़ाई टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीक्षा ने कहा,”शुरू में मैंने करीमगंज कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन देवघर (झारखंड) से मेरे गुरुदेव ने मुझे अच्छे प्रदर्शन के लिए गुवाहाटी में स्नातक की पढ़ाई करने की सलाह दी।” सत्संग आश्रम की एक समर्पित अनुयायी, वह कॉटन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए 2019 में गुवाहाटी चली गई। जब वहां सीटें खाली मिलीं, तो उसने शहर के प्राग्ज्योतिष कॉलेज में दाखिला ले लिया। उन्होंने बताया कि मैंने अपना पूरा बचपन श्रीभूमि में अपनी मां के साथ बिताया। उनकी देखभाल करना हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और मैं अपने गृह राज्य की सेवा करके खुश हूं। बता दें कि दीक्षा ने असम को आंशिक रूप से अपनी मां के अकेलेपन के कारण चुना। दीक्षा की सफलता पर एपीएससी के अध्यक्ष भारत भूषण देव चौधरी ने कहा कि वह साधारण रूप से प्रतिभाशाली हैं। सुलह का प्रयास कर रहे ससुराल वाले गौरतलब है कि जब दीक्षा की सफलता की खबर फैली, उसके बाद उसके पिता के परिवार ने सुलह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार दीक्षा के मामा ने उसकी मां से संपर्क किया और पिछली घटनाओं पर खेद व्यक्त किया। हालांकि, दीक्षा की मां ने उनके प्रस्तावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दीक्षा ने कहा कि मेरे पिता के सबसे बड़े भाई ने मेरी माँ को फ़ोन किया और कहा कि वह (दीक्षा) हमारे परिवार की सबसे छोटी संतान है और उसने हमारे जिले को बहुत सम्मान दिलाया है। कृपया हमसे संबंध न तोड़ें। हम सब एक परिवार हैं। हालांकि, मेरी मां ने उनकी किसी भी विनती को स्वीकार नहीं किया। दीक्षा ने मां की बड़ी बहन के लिए की ये बात जानकारी दें कि दीक्षा ने अपनी मां की बड़ी बहन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। दीक्षा की मां की बड़ी बहन ने उनकी कोचिंग और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। ऐसा इसलिए क्योंकि दीक्षा की मां अपनी मामूली आय के कारण किसी भी ऋण के लिए पात्र नहीं थी।

देशद्रोह के आरोप गिरफ्तार पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका अदालत ने की खारिज

ढाका बांग्लादेश की एक अदालत ने बुधवार को पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज कर दी। बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता दास को देशद्रोह के आरोप गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय मीडिया ने बताया कि चटगांव मेट्रोपोलिटन सेशन जज मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने बुधवार को यह आदेश पारित किया। उन्होंने कहा कि याचिका इसलिए खारिज कर दी गई क्योंकि दास के पास अपनी ओर से किसी वकील का लेटर ऑफ अटॉर्नी नहीं था। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके वकील सुभाशीष शर्मा सुरक्षा कारणों से 3 दिसंबर को सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। देश के प्रमुख बंगाली दैनिक प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, “चटगांव मेट्रोपॉलिटन सेशन जज कोर्ट के लोक अभियोजक पीपी मोफिजुल हक भुइयां ने बताया कि राज्य पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि वकील रवींद्र घोष, ने दास की ओर से केस लड़ने के लिए कोई पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं दी थी।” घोष ने चिन्मय की अग्रिम जमानत की सुनवाई के लिए आवेदन दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक चिन्मय के वकील सुभाशीष शर्मा भी मौजूद नहीं थे। सुभाशीष ने केस लड़ने के लिए रवींद्र घोष को लिखित में कुछ भी नहीं दिया। बाद में, अदालत ने वकील रवींद्र घोष द्वारा किए गए आवेदन को खारिज कर दिया। यह पता चला कि मामले में दो अन्य आरोपियों की जमानत पर सुनवाई भी बुधवार को होनी थी, लेकिन वकील की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। भारत ने उम्मीद जताई है कि सुनवाई ‘निष्पक्ष और पारदर्शी’ होगी, क्योंकि गिरफ्तार किए गए हिंदुओं के पास कानूनी अधिकार हैं, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। नई दिल्ली ने ढाका में अंतरिम सरकार के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बार-बार अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, “अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं। इन घटनाक्रमों को केवल मीडिया की अतिशयोक्ति के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता। हम एक बार फिर बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आह्वान करते हैं।” सोमवार को ढाका की अपनी यात्रा के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन के साथ अपनी बैठकों के दौरान अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी चिंताओं से ढाका को अवगत कराया था।

अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के बाद परभणी में हिंसा, किया बंद का ऐलान, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आरोपी गिरफ्तार

परभणी महाराष्ट्र के परभणी में अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ की घटना के बाद हिंसा भड़क उठी। यह हिंसा उस समय शुरू हुई जब अंबेडकर स्मारक में संविधान की प्रतिकृति को तोड़ने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति, सोपन दत्ताराव पवार (45), को गिरफ्तार किया गया। इस घटना के विरोध में बुधवार को परभणी में बंद का आह्वान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई दुकानों और गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और कुछ इलाकों में लाठीचार्ज भी किया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए परभणी जिले में धारा 144 लागू कर दी है। परभणी के अलावा, हिंगोली में भी हिंसक घटनाएं देखने को मिलीं। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

रोंग साइट से आई एक कार सीएम भजनलाल के काफिले में घुसी और पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई, 3 पुलिसकर्मी घायल

जयपुर एनआरआई सर्किल के पास बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक गंभीर हादसा हुआ। रोंग साइट से आई एक कार काफिले में घुसी और पुलिस की गाड़ी से भिड़ गई। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्वयं गाड़ी से उतरकर उनका इलाज करवाने की पहल की। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने घायल पुलिसकर्मियों को अपनी गाड़ी में बैठाकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीवन रेखा अस्पताल रेफर किया गया। इलाज की प्रक्रिया अभी भी जारी है। सीएम भजनलाल शर्मा इस घटना के बाद अपनी यात्रा रद्द कर दी और अब वह लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे। घायलों में से एक पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जबकि बाकी दो पुलिसकर्मियों के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उपचार जारी है, और अधिकारियों की ओर से हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

मंत्री टेटवाल ने कहा कि श्रीमद् भगवद गीता मानव जीवन के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक मार्गदर्शी ग्रंथ

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने अमरकंटक में आयोजित गीता महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सांस्कृतिक पुर्नरुद्धार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मकर संक्रांति, विजयादशमी, रक्षाबंधन जैसे त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाने की परंपरा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शिता का परिणाम है। गीता जयंती का आयोजन इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने का एक अनुकरणीय प्रयास है। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि श्रीमद् भगवद गीता मानव जीवन के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक मार्गदर्शी ग्रंथ है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य वचनों के माध्यम से जीवन की हर समस्या का समाधान छिपा हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता की महिमा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। गीता के उपदेश न केवल आध्यात्मिक मार्ग को प्रशस्त करते हैं, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने का साहस भी प्रदान करते हैं। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे श्रीमद्भगवद गीता का नियमित पठन करें। उन्होंने कहा कि गीता का पाठ मानसिक विकारों को दूर करता है और जीवन में सकारात्मकता लाता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन और गीता के उपदेश केवल धार्मिक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि धर्मग्रंथ गीता सदैव हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रमुख आधार रहा है। मंत्री श्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक नवजागरण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गीता के 700 श्लोक जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं और इसे समझना हर व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में धारकुंडी आश्रम के स्वामी लवलीन महाराज ने कहा कि गीता जयंती सद्कर्म, स्वधर्म और कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि 5 हजार वर्ष पूर्व दिये गये गीता के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। गीता का अध्ययन मनुष्य को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। सांस्कृतिक प्रस्तुति गीता महोत्सव का शुभारंभ साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों द्वारा मां नर्मदा के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-पूजन से हुआ। महंत और संत महात्माओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मृत्युंजय आश्रम के बटुकों ने श्रीमद्भगवद गीता का सस्वर वाचन किया। सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणीका केंद्रीय शिक्षा निकेतन, पीएम श्री शासकीय विद्यालय, और जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और योग प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस भव्य आयोजन में संत-समाज, नागरिक, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गीता महोत्सव का आयोजन भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करने और गीता के उपदेशों को समाज में प्रचारित-प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय दल के अभूतपूर्व प्रदर्शन पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुआलालम्पुर में 10 वें एशिया-पैसिफिक डेफ गेम्स 2024 में भारतीय दल के अभूतपूर्व प्रदर्शन और 55 पदक प्राप्त करने के लिए टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। यह स्पर्धा 1 से 8 दिसम्बर की अवधि में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने कुल 55 पदक हासिल किए हैं, जो एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय दल की सफलता का क्रम अविराम जारी रखने की कामना की है।  

आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अभियान निरंतर जारी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों और आयुष्मान भारत योजना के तहत गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को छतरपुर निवासी श्रीमती राजकुमारी गुप्ता (52 वर्ष) को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर हायर सेंटर रेफर कर उनकी जान बचाई गई। आयुष्मान योजना हितग्राही श्रीमती गुप्ता को उपचार और एयर एम्बुलेंस की सुविधा निःशुल्क प्राप्त हुईं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों। यह सेवा उस संकल्प को साकार करती है, जिसमें जरूरतमंदों को हरसंभव मदद प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन का अधिकार दिलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती राजकुमारी गुप्ता को पेट दर्द और रक्तचाप कम होने की शिकायत पर 10 दिसंबर को जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया था। जाँच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि उनके बाएं गुर्दे में एक बड़ी चोट और आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। जिला अस्पताल के सर्जन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया। आयुष्मान कार्ड धारक होने के कारण मरीज को चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल में निःशुल्क उपचार के लिए रेफर किया गया। मरीज को जिला अस्पताल की टीम के सहयोग से खजुराहो एयरपोर्ट तक एम्बुलेंस से पहुँचाया गया और वहां से एयर एम्बुलेंस के जरिये भोपाल भेजा गया। चिरायु मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर मरीज का ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और डीएसए (डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी) जैसी एडवांस जांचें की गईं। जांच में पाया गया कि मरीज के बाएं गुर्दे में 11×7 सेमी का बड़ा और फटा हुआ एंजियोमायोलिपोमा (रक्त वाहिकाओं और वसा का ट्यूमर) है, जिससे लगातार रक्तस्राव हो रहा था। 3 घंटे के भीतर की गई जटिल सर्जरी मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की टीम ने तत्काल एम्बोलाइजेशन और रक्तस्राव रोकने के लिए कॉइलिंग प्रक्रिया करने का निर्णय लिया। यह जटिल प्रक्रिया इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अदनान खान और उनकी टीम ने सफलता पूर्वक 3 घंटे के भीतर पूरी की। इस जीवनरक्षक प्रक्रिया के कारण मरीज की जान बचाई जा सकी। आयुष्मान योजना में शामिल नई चिकित्सकीय प्रक्रियाओं यह प्रक्रिया हाल ही में शामिल की गयी है। योजनान्तर्गत पहले कुल 1670 प्रकार के उपचार उपलब्ध थे इसका विस्तार करते हुए नया हेल्थ बेनिफिट पैकेज HBP-2022 लागू किया गया है, जिसमें 282 प्रकार के नए उपचार शामिल किये गए है। अब 1952 प्रकार के उपचार आयुष्मान योजनान्तर्गत उपलब्ध हैं। नए पैकेज में गंभीर बिमारियों जैसे की अंग प्रत्यारोपण, बोनमैरो ट्रांसप्लांट एवं कैंसर की जांच एवं उपचार हेतु हाई एंड इन्वेस्टीगेशन सहित कई अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवाओं को शामिल किया गया है।  

आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को दी राहत, जमानत शर्तों में ढील: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राहत देते हुए जमानत की शर्तों में बुधवार को ढील दे दी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने सिसोदिया की जमानत के मामले में अपने पिछले आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को हर सोमवार और गुरुवार को संबोधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की शर्त जरूरी नहीं है।हालांकि, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित रूप से निचली अदालत में उपस्थित होना चाहिए। श्री सिसोदिया ने हर सोमवार और गुरुवार को संबोधित जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने की जमानत की शर्तों में ढील के लिए शीर्ष अदालत से गुहार लगाई थी। उच्चतम न्यायालय ने 9 अगस्त 24 को श्री सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)- दोनों मामलों में जमानत देकर उन्हें बड़ी राहत दी थी। अदालत ने यह देखते जमानत दी थी कि मुकदमे की सुनवाई में देरी और आरोपी सिसोदिया के लंबे समय तक जेल में रहने से संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता के उनके अधिकार पर असर पड़ता है। शीर्ष अदालत ने जमानत की शर्तों में सिसोदिया को प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया था। इसके बाद शीर्ष अदालत ने जमानत देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के 21 मई, 2024 के आदेश को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को उपमुख्यमंत्री रहते हुए 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया गया था।  

चैंपियंस ट्रॉफी से पीसीबी के लिए हटने का फैसला करना आसान नहीं होगा

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगर चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर चल रहे गतिरोध के कारण अगले साल फरवरी मार्च में होने वाली इस 50 ओवर की प्रतियोगिता से हटने का फैसला करता है तो उसको राजस्व के भारी नुकसान के अलावा मुकदमों का भी सामना कर पड़ सकता है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग-थलग भी पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं के आयोजन से जुड़े एक वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक ने बुधवार को पीटीआई को बताया कि अगर आईसीसी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) हाइब्रिड मॉडल को पूरी तरह से स्वीकार करने से इनकार करते हैं तो पीसीबी के लिए टूर्नामेंट से हटने का फैसला करना आसान नहीं होगा। इस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने न केवल आईसीसी के साथ मेजबानी से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, बल्कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी देशों की तरह उसने आईसीसी के साथ सदस्यों की अनिवार्य भागीदारी से संबंधित समझौते (एमपीए) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमपीए पर हस्ताक्षर करने के बाद ही कोई सदस्य देश आईसीसी प्रतियोगिताओं से होने वाली कमाई का हिस्सा पाने का हकदार होता है।’’ अधिकारी में कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण बात किया है कि आईसीसी ने अपनी सभी प्रतियोगिताओं के लिए प्रसारक से समझौता किया है जिसमें उसने गारंटी दी है कि चैंपियंस ट्राफी सहित आईसीसी की प्रतियोगिताओं में उसके सभी सदस्य देश भाग लेंगे।’’ आईसीसी पिछले सप्ताह चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल से करवाने पर सहमति हासिल करने में सफल रहा था। इसके अनुसार भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। इसके अलावा आईसीसी की 2027 तक होने वाली प्रतियोगिताओं में यह व्यवस्था बरकरार रहेगी। इसकी हालांकि अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर यह समझौता हो जाता है तो इसका मतलब होगा कि पाकिस्तान 2027 तक होने वाली आईसीसी प्रतियोगिताओं के लिए भारत का दौरा करने के लिए बाध्य नहीं होगा। प्रशासक ने कहा कि अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से हटता है तो आईसीसी और यहां तक कि आईसीसी कार्यकारी बोर्ड में शामिल अन्य 16 सदस्य देश भी उसके खिलाफ मुकदमा कर सकते हैं। प्रसारक भी यह रास्ता अपना सकता है क्योंकि पाकिस्तान के बाहर हो जाने से सभी हितधारकों को नुकसान होगा। उन्होंने इसके साथ यह भी खुलासा किया कि पीसीबी को कार्यकारी बोर्ड के अन्य सदस्यों से ठोस समर्थन नहीं मिला।  

खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें उनके लिए विशेष प्रशिक्षण के प्रबंध करें: मंत्री सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि नेशनल गेम्स में पदक हासिल करने के लिए खेल प्रतिभाओं को निखारे। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करें उनके लिए विशेष प्रशिक्षण के प्रबंध करें। उन्हें अच्छे तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के गेम्स भी दिखाए जाएं। मंत्री श्री सारंग ने बुधवार को तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में ताइक्वांडो और जूडो अकादमियों की वर्तमान गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही आगामी योजनाओं और आवश्यकताओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री श्री सारंग ने अधिकारियों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और खेल प्रतिभाओं के समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अकादमियों में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मंत्री श्री श्री सारंग ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाए। इसके लिये खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया जाये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नेशनल गेम्स के लिए प्लान कर खिलाड़ियों की एसओपी तैयार की जाए। उनके डाइट प्लान के साथ फिजिकल एक्सरसाइज आदि पर भी ध्यान दिया जाए। हर खिलाड़ी को अपग्रेड करने का प्रयास हो। बैठक में निर्णय लिया गया कि अकादमियों में आगामी खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों की प्रोफाइलिंग की जाए। इसमें उनका प्रदर्शन, आवश्यक तकनीक में परिवर्तन सहित अन्य जानकारियों का विवरण हो, जिस पर फोकस कर उनके प्रदर्शन को सुधारा जा सके। मंत्री श्री सारंग ने अकादमी के बच्चों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। बैठक में खेल संचालक श्री रवि गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बीएल यादव, सहायक संचालक श्री विकास खराडकर सहित ताइक्वांडो और जूडो अकादमियों के कोच एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

राहुल गांधी ने संसद परिसर में जताया अनोखा विरोध, मंत्री राजनाथ सिंह को तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में एक अनोखे तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने संसद परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया। यह घटना तब घटी जब राजनाथ सिंह अपनी कार से संसद परिसर में प्रवेश कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार रुकी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उनके पास पहुंचे और उन्हें तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट कर दिया। यह प्रतीकात्मक रूप से उनके विरोध का इजहार था और केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में होने वाली चर्चा से बचने का आरोप था, खासकर अडानी समूह के साथ जुड़ी कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कदम गांधीवादी विचारधारा पर आधारित था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने तिरंगा और गुलाब का फूल संसद में सत्तापक्ष के सांसदों को भेंट कर यह संदेश देने की कोशिश की कि वे अडानी के खिलाफ आरोपों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार हैं। प्रतापगढ़ी ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने संसद को काम न करने देने की कसम खाई है और विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि अडानी मामले पर सदन में चर्चा की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है और अडानी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच, 20 नवंबर से संसद के सत्र के दौरान दोनों सदनों में लगातार हंगामा देखा गया। कांग्रेस ने अडानी समूह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा की मांग की, जबकि बीजेपी ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं के जॉर्ज सोरोस से संबंध हैं। बीजेपी ने दावा किया कि जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्त पोषित एक संगठन ने कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन किया था। इस तरह के आरोपों को लेकर भी सदन में तू-तू, मैं-मैं का माहौल बना हुआ है। संसद में विपक्ष के प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहने के साथ, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बनाई है। 10 दिसंबर को, विपक्षी गठबंधन के दलों ने राज्यसभा में धनखड़ को हटाने के लिए एक नोटिस दिया। इन दलों का आरोप है कि उपराष्ट्रपति के रूप में धनखड़ ने हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई है। हालांकि, विपक्ष के पास राज्यसभा में धनखड़ के खिलाफ प्रस्ताव पारित कराने के लिए जरूरी सदस्य संख्या की कमी है, फिर भी यह कदम एक कड़ा संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हैं।   इन घटनाओं के बीच, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार अपनी आवाज़ उठाने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार अडानी मामले पर संसद में चर्चा कराए। उनका कहना है कि यदि इस मामले पर चर्चा नहीं की जाती है, तो यह संसद और लोकतंत्र की विश्वसनीयता के लिए एक बड़ा संकट बन सकता है। विपक्ष का यह मानना है कि यह सरकार का कर्तव्य है कि वह भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर संसद में खुलकर चर्चा करने की अनुमति दे, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। राहुल गांधी द्वारा तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट करने की यह घटना न केवल विरोध का प्रतीक बन गई, बल्कि यह देश की राजनीति में एक नई दिशा को भी जन्म देती है। इसने यह भी दिखा दिया कि कैसे विपक्ष अपनी असहमति को शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक तरीके से व्यक्त कर सकता है, जैसा कि गांधी के समय में हुआ करता था। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक विश्लेषकों और जनता के बीच यह सवाल उठाया है कि क्या भारत की संसद में इस तरह के विरोध प्रदर्शन और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र की मजबूती का संकेत हैं या यह केवल राजनीतिक दांवपेंच का हिस्सा हैं। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet