LATEST NEWS

इंटरनेशनल T20 मैच में नाइजीर‍िया के ख‍िलाफ मुकाबले में आइवरी कोस्ट हुई 7 रनों पर ऑलआउट

नईदिल्ली 7 रन पर टीम ऑल आउट… वो भी इंटरनेशनल मैच में, सुनने में यह बात थोड़ा सरप्राइज कर सकती है. लेकिन नाइजीरिया के खिलाफ आइवरी कोस्ट (Nigeria vs Ivory Coast) ने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम किया. वहीं र‍िकॉर्ड जीत भी रनों के ल‍िहाज से दर्ज की. यह टी20 इत‍िहास का सबसे कम स्कोर है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी सबसे कम स्कोर है.  इस मुकाबले में नाइजीरिया ने 264 रनों से जीत दर्ज की. यह मुकाबला लागोस के तफवा बालेवा स्क्वायर क्रिकेट ओवल मैदान (Tafawa Balewa Square Cricket Oval, Lagos) में हुआ. आइवरी कोस्ट ने लागोस में आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड  कप सब-रीजनल अफ्रीका क्वालिफायर ग्रुप-सी के मैच में नाइजीरिया के खिलाफ महज 7 रनों पर ढेर हो गई और उसे 264 रनों से हार झेलनी पड़ी. यहां ध्यान देने वाली बात है क‍ि इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 5 सबसे कम स्कोर में से 4 स्कोर साल 2024 में बने हैं. स‍िंगल ड‍िज‍िट टीम स्कोर का पहला उदाहरण यह पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल मैच में सिंगल डिजिट टीम स्कोर का पहला उदाहरण है. इस फॉर्मेट में इससे पहले का न्यूनतम स्कोर 10 रन था. इस स्कोर पर दो बार टीम ढेर हुई है. एक तो इसी वर्ष सितंबर में मंगोलिया की टीम सिंगापुर के खिलाफ 10 रनों पर सिमटी थी, जबकि पिछले साल आइल ऑफ मैन (Isle of Man) की टिम स्पेन के खिलाफ इसी स्कोर पर ऑल आउट हुई थी. पुरुष टीम 20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत की बात करें, तो नाइजीरिया की 264 रनों से जीत तीसरी बड़ी जीत है.पिछले महीने जिम्बाब्वे ने गाम्बिया को 290 रनों से हराया था, जबकि नेपाल ने सितंबर 2023 में हांगझोऊ एश‍ियन गेम्स में मंगोलिया को 273 रनों से हराया था. टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर 1. आइवरी कोस्ट- 7 रन, विरुद्ध नाइजीरिया (नवंबर, 2024) 2. मंगोलिया- 10 रन, विरुद्ध सिंगापुर (सितंबर, 2024) – आइल ऑउ मैन – 10 रन, विरुद्ध स्पेन (फरवरी, 2023) 3. मंगोलिया- 12 रन, विरुद्ध जापान (मई, 2024) 4. मंगोलिया- 17 रन, विरुद्ध हॉन्ग कॉन्ग (अगस्त, 2024) 5. माली- 18 रन, विरुद्ध तंजानिया (सितंबर, 2024) टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत (रनों से) 1. जिम्बाब्वे- 290 रनों से, विरुद्ध गाम्बिया (अक्टूबर, 2024) 2. नेपाल- 273 रनों से, विरुद्ध मंगोलिया (सितंबर, 2023) 3. नाइजीरिया- 264 रनों से, विरुद्ध आइवरी कोस्ट (नवंबर, 2024)

बैकफुट पर आईं बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे, सदस्यता पर अगले सप्ताह फैसला

भोपाल   मध्य प्रदेश के बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी खतरे में हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का समर्थन करने वाली कांग्रेस विधायक की विधानसभा सदस्यता को लेकर अगले सप्ताह निर्णय आ सकता है. उनकी सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सप्रे को अपनी बात रखने का अंतिम अवसर दिया है. बैकफुट पर आईं बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी का समर्थन करके बैकफुट पर आईं कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे फिलहाल मुश्किल में हैं. निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता पर अगले सप्ताह फैसला आ सकता है. सप्रे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेगी. हालांकि कांग्रेस की मांग है कि 16 दिसबंर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आवेदन पर कार्रवाई हो सदस्यता जाती है तो बीना विधानसभा में होगा उपचुनाव उल्लेखनीय है अगर कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता जाती है तो बीना विधानसभा के उपचुनाव होगा. रामनिवास रावत को उपचुनाव में मिली हार को देखते हुए निर्मला सप्रे मुश्किल में आती दिख रही हैं. रामनिवास रावत विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा से 7228 वोटों से हार गए और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

महाराष्ट्र विधानसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का इस्तीफा

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महा विकास अघाड़ी की हार के बाद नाना पटोले ने कथित तौर पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मौजूदा महायुति ने महाराष्ट्र चुनावों में 235 सीटें और 49.6 फीसदी वोट शेयर हासिल करते हुए बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं महाविकास अघाड़ी 49 सीटों और 35.3 फीसदी वोटों के साथ बहुत पीछे रह गई। नाना पटोले सकोली विधानसभा सीट से महज 208 वोटों के अंतर से जीत पाए। इससे पहले नाना पटोले ने रविवार को कहा था कि वो यह सुनिश्चित करेंगे कि नवनिर्वाचित महायुति सरकार अपने चुनावी घोषणा-पत्र और भाषणों में राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करे. कांग्रेस नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि महायुति को मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना के तहत महिलाओं के लिए मासिक भत्ता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का अपना वादा तुरंत पूरा करना चाहिए. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम हार पर मंथन करेंगे। इस बीच पटोले ने इस्तीफा ही दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी में अंतर्कलह भी जारी है। यहां तक कि चुनाव में हारे पृथ्वीराज चव्हाण ने तो शनिवार को ही कह दिया था कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को लड़की बहिन योजना, आरएसएस के साथ और नेताओं की मेहनत का फायदा मिला है। वहीं अपनी लीडरशिप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि हमारा नेतृत्व ही कमजोर रहा। वहीं नाना पटोले ने कहा कि भले ही हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है, लेकिन हम पूरी मेहनत से काम करेंगे। पटोले ने कहा कि हम सरकार को उसके वादे याद दिलाते रहेंगे कि जनता को फायदा मिले। महायुति ने राज्य विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट पर जीत दर्ज की है.  महायुति में शामिल भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट पर जीत मिली. दूसरी ओर, एमवीए को करारी हार मिली, जिसने कुल मिलाकर महज 46 सीट जीती हैं. एमवीए में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 10, कांग्रेस को 16 और शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीट पर जीत मिली. पटोले खुद भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र से 208 मतों के अंतर से जीते. पटोले ने कहा था, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महायुति सरकार चुनाव के दौरान किसानों से किए गए अपने वादों को पूरा करे.”

छत्तीसगढ़ सीएम साय को ट्रेन में सफर करते हुए नजर आए, अचानक सीएम को ट्रेन में पाकर यात्री भौचक्के रह गए

रायपुर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय रविवार को ट्रेन में सफर करते हुए नजर आए. अचानक सीएम को ट्रेन में पाकर यात्री भौचक्के रह गए. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने ट्रेन के सहयात्रियों से गर्मजोशी से मिले और सभी यात्रियों को कुशलक्षेम भी पूछा. इससे पहले, प्लेटफॉर्म पर सीएम को देखकर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री भी दंग रह गए. अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन से बिलासपुर रवान हुआ सीएम विष्णु देव साय रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बिलासपुर मे आयोजित कवि सम्मलेन में शिरकत करने के लिए सीएम विष्णु देव साय राजधानी रायपुर से बिलासपुर की यात्रा अमरकंटक एक्सप्रेस से तय की. सीएम ट्रेन से बिलासपुर की यात्रा का निर्णय अचानक लिया, लेकिन अब छत्तीसगढ़ सीएम किया है कि वो अब राज्य का दौरा भी ट्रेन के जरिए करेंगे. मुख्यमंत्री को ट्रेन में चढ़ता देखकर प्लेटफार्म पर दंग रह गए पैसेंजर सीएम साय रविवार शाम अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए. वे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्टेशन पहुंचे और बिना विशेष ताम झाम के प्लेटफार्म तक पहुंच गए. मुख्यमंत्री को अचानक प्लेटफार्म पर देखकर प्लेटफार्म पर मौजूद पैसेंजर ठिठक गए. मुख्यमंत्री ने गर्मजोशी से सभी बातचीत की, जिससे लोग सहज हो पाए. ट्रेन के कोच आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए पहुंचे सीएम साय मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, रेल यात्राओं की आम भारतीय के जीवन में खास जगह है. अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुए सीएम साय ट्रेन के कोच आम यात्री की तरह मूंगफली खाते हुए पहुंचे. ट्रेन में पहुंचकर सीएम मे बिल्कुल देशी अंदाज में बोले, मूंगफली के बिना रेल यात्रा पूरी नहीं हो सकती. हालांकि ट्रेन में स्वच्छता की हिदायत दी पीएम मोदी के कार्यकाल में बेहतर हुई रेलवे सुविधाओं की चर्चा की छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री की रेल यात्रा के दौरान रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे. सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में बेहतर हुई रेलवे सुविधाओं की चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भी इसका लाभ मिला है इस मौके पर विधायक अनुज शर्मा, भैयालाल राजवाड़े और गुरु खुशवंत साहेब भी यात्रा के दौरान उनके साथ उपस्थित थे.

मध्य प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अफसर कैलाश मकवाना को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया

भोपाल आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। वे प्रदेश के 32वें डीजीपी होंगे। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना प्रदेश के 32वें डीजीपी होंगे। 1 दिसंबर 2024 को वह यह पद ग्रहण करेंगे, जब वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना अपने कार्यकाल के बाद रिटायर हो जाएंगे। रविवार को डीजीपी सुधीर सक्सेना कैलाश मकवाना को बधाई देने उनके निवास पहुंचे। सुधीर सक्सेना ने मार्च 2020 में डीजीपी के रूप में पदभार संभाला था। कैलाश मकवाना के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रही हैं, जिनमें मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन का पद भी शामिल है। कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 तक डीजीपी रहेंगे। ऐसे में साफ है कि अब 1990 बैच तक के अफसर डीजीपी नहीं बन पाएंगे।  1988 बैच के अरविंद कुमार मई 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं, 1989 बैच के अधिकारी अजय कुमार शर्ता अगस्त 2026 और इसी बैच के जीपी सिंह जुलाई 2025 में रिटायर्ड होंगे।   लोकायुक्त में भ्रष्टाचार की कई फाइलें खोली कैलाश मकवाना को तेज़-तर्रार और मेहनती अफसर माना जाता है। उन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। शिवराज सरकार के कार्यकाल में वह लोकायुक्त के डीजी के रूप में नियुक्त हुए थे, लेकिन महज छह महीने बाद उनका तबादला कर दिया गया। उनके कार्यकाल में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कई ठंडे बस्ते में पड़ी फाइलें खोलीं और महत्वपूर्ण जांचों को आगे बढ़ाया। इसके अलावा, महाकाल लोक कॉरिडोर के मामले में भी उन्होंने कार्रवाई की थी।     कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे मकवाना मकवाना का पुलिस विभाग में करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने साढ़े तीन साल के दौरान सात बार अपना स्थान बदला था, जिसमें कमलनाथ सरकार के दौरान तीन बार उनका ट्रांसफर हुआ था। उनके ट्रांसफर की सूची में एडीजी इंटेलिजेंस, एडीजी नारकोटिक्स, एडीजी सीआईडी, और एडीजी प्रशासन जैसी प्रमुख पदों पर कार्य करना शामिल है। 2021 में उन्हें पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का चेयरमैन बनाया गया था, और फिर 2022 में उन्हें लोकायुक्त का महानिदेशक बनाया गया। हालांकि, लोकायुक्त में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के कारण सरकार ने उन्हें हटाकर पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में भेज दिया। एसीआर खराब करने पर उठाए सवाल हालांकि, 2022 में उनकी एसीआर (गोपनीय चरित्रावली) को लेकर विवाद उठा था, क्योंकि लोकायुक्त के डीजी रहते हुए उनकी एसीआर को खराब कर दिया गया था। उन्होंने शासन से अपनी एसीआर सुधारने की अपील की थी, और सरकार ने उनके पक्ष में निर्णय लिया। इस बार जब डीजीपी की नियुक्ति के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तीन नामों का पैनल भेजा, तो कैलाश मकवाना का नाम पहले स्थान पर था। इसके बाद अरविंद कुमार, जो वर्तमान में डीजी होमगार्ड हैं, और अजय शर्मा, जो डीजी ईओडब्ल्यू हैं, के नाम पैनल में शामिल थे। कैलाश मकवाना की त्वरित निर्णय क्षमता, भ्रष्टाचार विरोधी कार्यवाही, और प्रशासन में दक्षता के चलते एक प्रभावशाली अफसर है। साफ सुथरी छवि का मिला फायदा कैलाश मकवाना को अपने करियर में साफ सुथरी छवि और उज्जैन का होने का फायदा मिला है। कैलाश मकवाना का अकादमिक बैकग्राउंड भी मजबूत है। उज्जैन के रहने वाले कैलाश मकवाना ने मैनिट भोपाल से बीई किया है और आईआईटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री प्राप्त की है।  उन्होंने कई प्रमुख पोस्टों पर कार्य किया है, जिनमें अति संवेदनशील क्षेत्रों में काम करने का अनुभव शामिल है। उन्होंने दुर्ग, मुरैना, जबलपुर, रायपुर, दंतेवाड़ा, मन्दसौर और सागर जैसे विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा, वह इंटेलिजेंस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं।      एमपी के नए डीजीपी कैलाश मकवाना: तेज़-तर्रार अफसर, साढ़े तीन साल में हुए सात ट्रांसफर, 1 दिसंबर को संभालेंगे पद 1988 बैच के आईपीएस हैं मकवाना मकवाना 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं.  2019 से लेकर 2022 तक उनका 7 बार ट्रांसफर हो चुका है. अब अगर आईपीएस अधिकारी मकवाना के सर्विस रिकॉर्ड की बात करें तो भोपाल से बीई और दिल्ली आईआईटी से एमटेक करने वाले मकवाना दुर्ग और मुरैना में एएसपी के पद पर काम कर चुके हैं.  दंतेवाड़ा, बस्तर जैसे जिलों के रहे हैं एसपी वो दंतेवाड़ा, बस्तर, मंदसौर और बैतूल जैसे जिलों के एसपी भी रहे हैं जिसके बाद उन्हें डीआईजी इंटेलिजेंस के पद पर नियुक्त किया गया था.  इसके बाद सीआईडी इंटेलीजेंस में एडीजी के पद पर भी काम कर चुके हैं जिसके बाद उन्हें स्पेशल डीजी सीआईडी बनाया गया था.

रेंज में बाघ के साथ हाथियों के मूवमेंट ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ाई, बंद कराने पड़े स्कूल और हाट बाजार

 डिंडौरी  सामान्य वनमंडल के एक ही रेंज में मादा बाघ के साथ हाथियों के मूवमेंट ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी है। मादा बाघ के रिहायशी क्षेत्र में मूवमेंट व हाथियों के द्वारा घरों व फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीण दहशत में है। वन्यजीवों के बढ़ते मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए आस-पास के विद्यालयों में 25 से 29 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं इन वन्यजीवों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इनकी निगरानी के लिए तीन रेंज का अमला तैनात किया गया है। घर से ना निकलने की सलाह खौफ के चलते ग्रामीण खेत, बाजार और स्कूलों से दूरी बना रहे हैं। वन अमला भी ग्रामीणों को घर से नहीं निकलने की समझाइश दे रहा है। बता दें, शुक्रवार से पश्चिम करंजिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ पथरा वन ग्राम में मादा बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। शुक्रवार सुबह संभर पिता गुलौआ गौड़ के घर के सामने बछिया का शिकार किया था। इसके बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया, जिसमें दूसरी बार यहां पहुंची मादा बाघ ट्रैप हुई। फोटो और वीडियो को देखने के बाद बताया गया कि बाघिन की उम्र तीन साल है। हाथियों का उत्पात एक सप्ताह से जारी ग्राम पंचायत पंडरी पानी व ढाढ़पथरा के गांवों अम्हादादर, झिरिया बहरा, इमली टोला व चकरार में हाथियों का उत्पात एक सप्ताह से जारी है। हाथी के दल ने अब ग्राम चकरार के किसानों के खेत की खड़ी फसल को खाकर चौपट करने के साथ शेष खड़ी फसलों को रौंद दिया। वहीं बाघिन की सतत मौजूदगी से ग्रामीण भय में हैं और सर्दी में भी रात जागरण कर रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी जंगली हाथियों का दल लगातार चकरार, उद्दौर, आम्हा, पंडरीपानी, ख्हारखुदरा, चकमी, ठाढपथरा, इमली टोला सहित दर्जनों गांव में फसलों के साथ घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। शनिवार रात हाथियों ने चकरार में प्रमिला गौंड, दिनेश पिता धनेश्वर और दिनेश पिता सुखदेव सिंह नामक किसानों की फसल को क्षति पहुंचाई है। कड़कड़ाती ठंड से दोगुनी मार वर्तमान में जिन क्षेत्रों में हाथियों के दल ने आतंक मचा रखा है वहां के ग्रामीणों चैन सुकून छिन गया हैं। वनांचल के लोगों की मानें तो वे दिन किसी तरह से तो गुजार लेते हैं लेकिन रात होते ही उनके घरों पर हाथियों के हमले का डर सताने लगता हैं। ऐसे में अपनी जान की सलामती के लिए कच्चे मकानों को यूं ही भगवान भरोसे छोड़ मकानों की छतों पर कड़कड़ाती ठंड में तंबू तान रात काटने मजबूर हैं। शुक्रवार की रात में पंडरी पानी, कांदाटोला, केंद्रा बहरा व ठाढ़पथरा के लोगों ने हमले की आशंका से जहां छत में बैठकर जागरण किया वहीं कुछ युवाओं ने अपने घरों की निगरानी के लिए रतजगा किया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का दल दिन भर जंगल के आसपास रुका रहता हैं, लेकिन शाम होते ही आबादी में घुस रहें हैं ऐसे स्थिति में ग्रामीण बहुत भयभीत हैं। बाजारों में कराई गई मुनादी हाथी और बाघिन के आतंक का वनांचल क्षेत्र ग्रामीणों के मन में फिलहाल डर बैठा हुआ है। फलस्वरूप अब लोग रात की बजाए दिन में भी सुरक्षा की दृष्टि से सूनसान इलाकों में जाने से बच रहें हैं। ग्रामीणों का मानना हैं कि जब तक इन वन्य प्राणियों का यहां से गमन नहीं हो जाता तब तक इस क्षेत्र में इनके हमले की आशंका बरकरार है। ऐसी स्थिति में वे किसी भी सूरत में जान जोखिम में डालकर कोई काम नहीं करना चाहते। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंडरी पानी के साप्ताहिक बाजार में पंचायत द्वारा खतरे को भांपते हुए दुकानदार व ग्राहकों को सतर्क और जागरूक करने के उद्देश्य से कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर सचेत किया गया। पंचायत सचिव दिलीप कुमार मरावी ने बताया कि दो सप्ताह से लगातार इसी प्रकार मुनादी कराई जा रही हैं। रविवार को एक बार फिर मुनादी के बाद जहां सूर्यास्त के पहले दुकानदारों व बाजार करने आए लोग बाजार बंद कर घर की ओर चले गए। रविवार का साप्ताहिक बाजार आम दिनों की अपेक्षा समय से पहले दिन डूबने के पूर्व ही बंद हो गया। मटके का पानी पी गई बाघिन बाघिन ने दो दिन पूर्व शिकार करने के बाद पुनः शनिवार की रात आबादी के अंदर पहुंचकर गौशाला में बंधे पशुओं का शिकार करने का प्रयास किया। इस दरमियान बाघिन ने मटके में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझाई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह सभी पास के मकान की छत पर वह सुरक्षित होने के लिहाज से बैठ रहे। रात्रि में ज बाघिन ने गौशाला के नजदीक पहुंचकर पशुओं को ले जाने के चक्कर में झपट्टा मारी तो आहट और पशुओं द्वारा चिल्लाने की आवाज आने लगी। तब हमारे द्वारा टार्च के रोशनी और हल्ला मचाया गया। तब बाघिन वहां से हटकर अरहर के खेत में रात भर डेरा जमाएं रहीं और सुबह उजाला होने के पूर्व जंगल में चली गई।

Sambhal Violence पर 4 FIR, 4 मौत… संभल हिंसा में बड़ा अपडेट, जामा मस्जिद सर्वे के बाद बवाल, इंटरनेट-स्कूल बंद

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.  संभल हिंसा का असर बाजार में देखने को मिला संभल में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, जिले का बाजार बंद है. इक्का-दुक्का दुकानें बस खुली हुई हैं. हिंसक घटनाओं से बाजार के व्यापारी डरे हुए हैं. सिर्फ बहुत जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं लोग. बाजार से ग्राहक नदारद हैं. हिंसा से व्यापार का बड़ा नुकसान. संभल शहर इलाके में बंद हैं बाजार. प्रशासन ने शुरू की बाजार खुलने की कवायद. एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों से बैठक कर बाजार खोलने की अपील की. संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया पोस्ट संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐक्स पर लिखा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना – जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है। भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर दिया बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका के आधार पर वहां सर्वे का काम चल रहा था, जो घटना हुई वो दुखद है, निषपक्ष कार्रवाई होगी.’ सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, अचानक तीन हजार की भीड़ जमा रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।  

महाराष्ट्र में दिसंबर में लाडली बहनों को मिलेगी पहली किश्त, 2100 रुपये महीने आएंगे खाते में

पुणे  अगले महीने दिसंबर से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना से कम से कम 13 लाख और महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। उनके आवेदन, जिन्हें उनके बैंक खातों से आधार सीडिंग की आवश्यकता थी, लंबित थे और उन्हें 2.34 करोड़ लाभार्थियों में जोड़ा जाएगा। शनिवार को महायुति सरकार की भारी जीत का श्रेय व्यापक रूप से इस योजना को दिया जा रहा है, जो महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देती है। सूत्रों ने कहा कि गठबंधन को न केवल लाभार्थियों को जोड़ना होगा, बल्कि भुगतान को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का अपना वादा भी निभाना होगा। हालांकि 1,500 रुपये की पिछली सब्सिडी राशि के अनुसार 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, लेकिन अगर महायुति सरकार अपना वादा निभाना चाहती है तो आवंटन बढ़ाना होगा। सबसे ज्यादा पुणे से लाभार्थी मई में लोकसभा चुनाव में असफलताओं के बाद महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इसने सत्तारूढ़ गठबंधन को समर्थकों का एक नया जनसांख्यिकीय बनाने में मदद की, जिन्होंने इसकी वापसी में योगदान दिया। सबसे ज़्यादा लाभार्थी पुणे जिले से हैं, उसके बाद नासिक, ठाणे और मुंबई का नंबर आता है। 13 लाख लंबित थे आवेदन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि लंबित आवेदनों का निपटारा कर दिया जाएगा और महिलाओं को दिसंबर से राशि मिलनी चाहिए। एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने कहा कि नवंबर तक 2.34 करोड़ लाभार्थियों के निपटारे किए गए आवेदनों का वितरण पूरा हो गया था। ये 13 लाख आवेदन लंबित थे और उन्हें दिसंबर की संख्या में जोड़ा जाएगा। लाडली बहिन योजना की सूची में जोड़ा जा रहा नाम महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) को लाभ वितरित करने के लिए कागजी कार्रवाई तैयार करनी होगी। डब्ल्यूसीडी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वे सूची में जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं और दिसंबर के लिए वितरण आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगा। क्या तटकरे को वही विभाग मिलेगा? डब्ल्यूसीडी मंत्री अदिति तटकरे, जिन्होंने श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (एसपी) के अनिल नवगाने के खिलाफ एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, वे उसी मंत्री पद पर बने रहना चाहेंगी। महायुति सरकार बनाएगी और अपने मंत्रियों की घोषणा करेगी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि लड़की बहिन योजना उन प्रमुख परियोजनाओं में से एक थी, जिसके कारण गठबंधन को जीत मिली और तटकरे की नियुक्ति करते समय इसकी निरंतरता को ध्यान में रखा जा सकता है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी

नई दिल्ली ससंद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें विपक्ष दल अडानी ग्रुप के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा के लिए सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है। इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई पर ग्रुप के शेयरों में 7% तक की उछाल आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 4% बढ़कर 2,319.90 रुपये पर पहुंच गए। इसी तरह अडानी एनर्जी के शेयर लगभग 7% बढ़कर 694.15 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए। अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर के शेयरों में भी 4.6%, अडानी ग्रीन एनर्जी में 6.4% और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 5% की तेजी आई। इसी तरह अडानी विल्मर, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स जैसी अन्य कंपनियों के शेयरों में 2-3% के बीच उछाल आया। कांग्रेस सांसदों ने अडानी ग्रुप पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सोमवार को संसद की बैठक में सबसे पहले अडानी मुद्दे को उठाया जाए। उन्होंने कहा कि यह देश के आर्थिक और सुरक्षा हितों से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपनी सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अनुकूल सौदे पाने के लिए राजनेताओं और नौकरशाहों को कथित तौर पर 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। ठोस आधार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्णय बिजनस एडवाइजरी कमेटीज पर निर्भर करता है और इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की मंजूरी की आवश्यकता होती है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। कानूनी जानकारों का कहना है कि अडानी के पास इसे चुनौती देने के लिए एक ठोस आधार है।

MVA में अस्थिरता बनी हुई है, छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल होंगे

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच एनसीपी (अजित पवार) गुट के चीफ व्हिप ने दावा किया है कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में इस समय हलचल मची हुई है और अगले चार महीनों में कई विधायक पाला बदल सकते हैं. एनसीपी चीफ व्हिप अनिल पाटिल ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में अस्थिरता बनी हुई है और इनके  पांच से छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल हो सकते हैं. पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके एनसीपी (शरद पवार) कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के विधायक इस समय असमंजस की स्थिति में है. जिन विधायकों के हमारे साथ अच्छे संबंध हैं, उन्होंने महाविकास अघाड़ी की हार पर चिंता जताई है. अगर कोई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास चाहता है तो उसका सत्ता पक्ष के साथ रहना अच्छा है. बता दें कि MVA में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल है. विधानसभा चुनाव में इस खेमे को बड़ा झटका लगा है. 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में गठबंधन सिर्फ 46 सीटें ही जीत सकी है. इसके विपरीत बीजेपी की अगुवाई में महायुति गठबंधन 230 सीटें जीतने में कामयाब रही है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है.  

एक जिला एक उत्पाद और जीआई उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्टाल लगाए गए

भोपाल नई दिल्ली में 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के मध्यप्रदेश मंडप में प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों और कला का विक्रय प्रदर्शन किया जा रहा है, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मंडप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एमएसएमई उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और जीआई उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्टाल लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश के मंडप में 25 से अधिक एमएसएमई उद्यमी, स्व-सहायता समूह और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मंडप में प्रदेश के विख्यात हैंडलूम और हस्तकला के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित धार जिले के बाघ प्रिंट्स के शिल्पगुरु मोहम्मद यूसुफ खत्री का स्टाल सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। धार के रेवा स्व-सहायता समूह बाघ प्रिंट्स, उज्जैन के मुस्कान स्व-सहायता समूह बटिक प्रिंट्स, अशोकनगर के पाकीजा बुनकर अजरख प्रिंट्स के उत्पाद और सुरभि हैंडलूम चंदेरी साड़ी और सूट लेकर आए हैं। भारतीय बुनकर सहकारी समिति ने सीधी की प्रसिद्ध दरी, रग्स और रनर्स का स्टाल लगाया है। इन दरियों की विशेषता बताई जा रही है कि वे 20 साल या अधिक तक चलेंगी। राजगढ़ की सनशाइन बुनकर सहकारी समिति बेडशीट, बेडकवर, सोफा कवर और पर्दों का विक्रय कर रही है। शिवपुरी के जैकेट्स, देवास के लैदर बैग्स, ग्वालियर के रेडीमेड वस्त्र और रीवा के एलोवेरा जैल भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। मंडप में राजगढ़ के अनन्या स्व-सहायता समूह और कटनी के ओमशांति स्व-सहायता समूह ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। मंडप में गुना के वरुणदेव स्व-सहायता समूह के रिसाइकल्ड फूलों से निर्मित सुगंधित धूप और अगरबत्ती तथा देवास के दशमेश आयुर्हर्ब सॉफ्टेक के कुकू, अष्टगंधा, उपले, धूपस्टिक और हवन सामग्री की भी मांग हो रही है। कृष्णगोपाल हैंडीक्राफ्ट्स ने टीकमगढ़ की सुप्रसिद्ध बैलमेटल से निर्मित कलात्मक मूर्तियों, दियों और शो-पीसेज के स्टाल लगाए है। मंडप में भोपाल की श्रीमती निर्मला उसरे और श्रीमती हुमेरा खान द्वारा जरी-जरदोजी के पर्स, बटुए और पोटली तथा श्रीमती नीतू यादव द्वारा जूटशिल्प के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। उज्जैन के संत रविदास स्व-सहायता समूह ने बांस के कलात्मक खिलौनों के स्टाल लगाये है। बैतूल के राहुल जाधव के बांस के बने लैंप, डब्बे, गुलदान, कोस्टर और घड़ियां दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। मंडप में विनायक दर्शकों को मंदसौर में बने मीनाकारी जेवर और सजावटी उत्पादों की बारीकियां सिखा रहे हैं। मुरैना के राजेंद्र सिंह गुड़, काजू, बादाम और इलायची की गजक और चिक्की बेच रहे हैं, जिनकी मंडप में सर्वाधिक मांग हो रही है। मुरैना के आयुष आजीविका स्व-सहायता समूह, रतलाम के गुनगुन स्वसहायता समूह और महक कसेरा फूड द्वारा लहसुन सेव, मसाला सेव, गाठिया और बेसन पापड़ी के स्टाल लगाए गए हैं। डिंडोरी का दक्षिणा स्व-सहायता समूह मिलेट्स से बने नमकीन और कप केक्स लेकर आया है, समूह के सदस्यों की पारंपरिक वेशभूषा के कारण यह स्टाल सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। मध्यप्रदेश मंडप ने एमएसएमई उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों के लिए एक अनोखा मंच प्रदान किया है, जिसके माध्यम से इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने और अपने ब्रांड को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। मंडप में उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी के साथ आगंतुकों को मध्यप्रदेश की संस्कृति और शिल्पकला के बारे में जानने का अवसर भी मिल रहा है।  

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से देश की जड़ें मजबूत हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया है। उनकी विचारधारा देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जा रही है। देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है। वर्ष 2047 में जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर खड़ा होगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल सेमरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जीवन में अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने विरोधी ताकतों को अपनी विचारधारा का लोहा मनवाया। उनकी विचारधारा पर ही चलकर सरकार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल ने जो सपना देखा था उन्हें आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना लागू की। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी अच्छे से अच्छे अस्पतालों में पाँच लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार कराने में सक्षम हो गया है। इस योजना का और विस्तार किया गया है जिसमें अब 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ो लोगों अपना पक्का मकान मिला है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने भी लाड़ली बहना योजना लागू कर महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान की है। हर तरफ पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्राम बहुरीबांध में स्थित जागृति इंटरनेशनल हायर सेकण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जागृति इंटरनेशनल स्कूल के संचालन का यह पाँचवा वर्ष है। यह स्कूल इस क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा की कमी को पूरा कर रहा है। इस तरह के विद्यालय का संचालन होना इस क्षेत्र के लिए नितांत आवश्यक था। छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। यह बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों का केवल पढ़ाई में अच्छा होना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हें हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आता है। बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार दोनो आवश्यक है। यह उनके लिए वरदान साबित होता है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार परिसर में बन रहे नवीन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दौरा प्रवासी भारतीयों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश पटल पर स्थापित करने के अपने अभियान को नई ऊंचाई देते हुए आज अपने बहुप्रतीक्षित यूके दौरे की शुरुआत की। इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करना, वैश्विक औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना और प्रवासी भारतीयों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को सुबह 10 (GMT) बजे ब्रिटिश संसद के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां उनका स्वागत ब्रिटिश सांसद बैरोनेस (संदीप के वर्मा) करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांसद बैरोनेस वर्मा के साथ ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे। संसद भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्लियामेंट्री स्क्वायर, वेस्टमिंस्टर में प्रतिष्ठित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंच कर उन्हें आदरांजलि समर्पित करेंगे। दोहपर में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सेंट जेम्स कोर्ट, ताज होटल, एडवर्डियन में आयोजित भोज की मेजबानी करेंगे। दोपहर भोज में ब्रिटिश सांसद सुश्री बैरोनेस वर्मा, श्री अशोक वर्मा, लॉर्ड कुलवीर सिंह, श्री बॉब ब्लैकमैन और श्री वीरेंद्र शर्मा के साथ ही ब्रिटिश प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेबल स्ट्रीट, लंदन स्थित किंग्स क्रॉस साइट का दौरा करेंगे। यहां प्रदेश के प्रशासनिक एवं व्यापार प्रतिनिधियों और फिक्की के डॉ. परम शाह और किंग्स क्रॉस प्रबंधनके सीईओ श्री टॉम गुडॉल के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम को टेम्स नदी में क्रूज से नौका विहार करेंगे। शाम 6 बजे बेडफोर्ड-वे, लंदन स्थित रॉयल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।  

भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की

उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार में छत्तीसगढ़ के एक शख्स ने रजत पालकी भेंट की। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, इसे दान करने वाले भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है। 100 दिन में बनकर तैयार हुई पालकी जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के भिलाई के एक भक्त ने गुप्त दान में बाबा महाकाल को चांदी की पालकी भेंट की। धर्मास्त्र पुजारी भावेश व्यास, लोकेंद्र व्यास की प्रेरणा से लगभग 100 दिनों में यह पालकी लगभग 20 किलो 600 ग्राम तैयार हुई है। पालकी पूजन में मंदिर समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, राम जी पुजारी समिति सदस्य रामनाथ जी महाराज भरतरीगुफा, प्रशांत त्रिपाठी विशेष सबसे उपस्थित थे।   सुंदर तरीके से तैयारी की गई पालकी पुजारी भावेश व्यास ने बताया कि आज मार्गशीष मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को छत्तीसगढ़ के भिलाई से आए जजमान ने महाकालेश्वर मंदिर समिति को रजत पालकी दान की है। उनकी काफी समय से इच्छा थी कि बाबा महाकाल को कुछ भेंट की जाए। भगवान महाकाल की पालकी बहुत सुंदर तरीके से तैयार की गई है। रजत पालकी में क्या है खास? पुजारी ने आगे बताया कि पालकी में भगवान को सूर्य मंडित किया गया है। स्वस्तिक अर्पित किया गया है। आगे के भाग में 2 सिंह का अनावरण किया गया है। कमल पुष्प से पालकी को सजाया गया है। इसे उज्जैन में बनवाया गया है।

केंद्र ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए, 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एकरूपता सुनिश्चित हो

नई दिल्ली केंद्र ने कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षण और पदों की पहचान सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें ऐसे पदों की समय-समय पर पहचान और उनका मूल्यांकन करने के लिए समितियों का गठन अनिवार्य किया गया है। दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि कोई पद दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उपयुक्त समझा जाता है, तो उसके बाद के सभी पदोन्नति वाले पद भी दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित रहेंगे। ये दिशानिर्देश दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुरूप हैं। यह कदम दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार (आरपीडब्ल्यूडी) अधिनियम, 2016 के कार्यान्वयन में विसंगतियों को चिन्हित करने तथा पदों की पहचान करने में अनधिकृत कार्यों के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) जैसी संस्थाओं की आलोचना करने के बाद उठाया गया है। उच्च न्यायालय ने इस महीने की शुरुआत में टिप्पणी की थी कि केवीएस ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए स्वतंत्र रूप से पदों की पहचान करके अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है और विभिन्न विभागों के बीच अधिनियम की समझ में विसंगतियों को उजागर किया है। अदालत ने इसके साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) को एक समान दिशानिर्देश स्थापित करने का आदेश दिया। अद्यतन दिशानिर्देशों का उद्देश्य केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों में दिव्यांग व्यक्तियों के रोजगार में समावेशिता, निष्पक्षता और एकरूपता सुनिश्चित करना है। नये दिशा-निर्देशों में मंत्रालयों और विभागों से दिव्यांग के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए समितियां गठित करने को कहा गया है, ताकि सभी पदों की उपयुक्तता का आकलन किया जा सके। दिशानिर्देश के मुताबिक प्रौद्योगिकीय प्रगति और उभरती नौकरी आवश्यकताओं को शामिल करने के लिए चिह्नित पदों की हर तीन साल में व्यापक समीक्षा आवश्यक है। दिशा-निर्देशों में दृष्टि बाधित, चलने-फिरने में अक्षमता, श्रवण बाधिता और बौद्धिक अक्षमता सहित विभिन्न श्रेणियों में सीधी भर्ती और पदोन्नति में चार प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त दिशानिर्देश लंबित रिक्तियों को समय पर भरने, पहुंच सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आरक्षण नीतियों से छूट के लिए तीन वर्ष की वैधता अवधि पर भी जोर देते हैं। राष्ट्रीय दिव्यांगजन रोजगार संवर्धन केन्द्र (एनसीपीईडीपी) के कार्यकारी निदेशक अरमान अली ने कहा कि मानक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए उपयुक्त पदों की पहचान करना केवल आरक्षण संबंधी अनिवार्यताओं को पूरा करना नहीं है; यह करियर विकास को सक्षम करने की दिशा में एक कदम है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet