LATEST NEWS

राष्ट्रीय कैडेट कोर का 76वां स्थापना दिवस आज शौर्य स्मारक पर प्रात: 9:15 बजे आयोजित होगा

भोपाल राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का 76वां स्थापना दिवस आज 21 नवम्बर गुरूवार को भोपाल के शौर्य स्मारक पर प्रात: 9:15 बजे आयोजित होगा। स्थापना दिवस पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। एनसीसी सशस्त्र बलों की युवा शाखा एनसीसी भारत के सशस्त्र बलों की युवा शाखा है। इसका राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह एक स्वैच्छिक संगठन है। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना शामिल है। एनसीसी का उद्देश्य देश के युवाओं को अनुशासित और देशभक्त नागरिक बनाना है। एनसीसी में हाई स्कूल, कॉलेज और विश्व विद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल कर परेड, छोटे हथियार और बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। एनसीसी में शामिल होने के बाद कैडेटस् पर सक्रिय सैन्य सेवा में शामिल होने की कोई बाध्यता नहीं है। एनसीसी का आदर्श वाक्य है, एकता और अनुशासन। एनसीसी द्वारा प्रदेश में मुख्य रूप से एक भारत श्रेष्ठ भारत, थल सेना, वायु सेना, नौ सेना केम्प, रॉक क्लाईमिंग ट्रेनिंग केम्प और नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस शिविर 2024 का आयोजन किया गया है।  

21 नवंबर 2024 गुरुवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार का अवसर मिल सकता है। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आलस्य को दूर करें। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वालों को ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार होना पड़ सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। परिवार का कोई सदस्य अच्छी खबर दे सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। संतान का साथ मिलेगा। जीवनसाथी कोई सरप्राइज दे सकता है। ऑफिस में टास्क को पूरा करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज निवेश वर्जित रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बन रहा है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी बात को लेकर मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। रिस्क न लें। रुपए-पैसे को मामलों में सावधानी बरतें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी। आज धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुछ लोगों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें, वरना कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में चली आ रही कोई अनबन दूर होगी। बड़े-बजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। कारोबार में आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- मकर राशि वालों को करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कामकाज में बिजी रहने के कारण परिवार के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक लाभ होगा। विवाह के लिए कुछ लोगों को अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्किल की तारीफ हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मीन राशि- मीन राशि वालों को आज मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। लव लाइफ को सतर्क रहें, वरना जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। धन का निवेश अभी टाल दें। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

ट्रेन लेट होने से भड़के यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे, इंजन की खिड़की का कांच तोड़

जबलपुर ट्रेन की धीमी रफ्तार, यात्रियों का तनाव और गुस्सा बढ़ा रही है। यहां तक की यात्री अब अपने गुस्से को ट्रेन और रेल कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जबलपुर के मदनमहल स्टेशन में सामने आया। ज्‍यादा रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा मदनमहल स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों ने ट्रेन लेट होने का गुस्सा ट्रेन के इंजन और कर्मचारियों पर निकाला। घटना 15 नवंबर की बताई जा रही है। ट्रेन के समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने और कई स्टेशनों पर अधिक समय तक रुकने की वजह से यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन की खिड़की का कांच फोड़ दिया गया। यात्रियों के गुस्से को देखते हुए तत्काल ट्रेन तो रवाना कर दी और घटना को दबा दिया गया।  कई बार विरोध जताने के बाद यात्रियों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर यात्रियों ने कई बार विरोध जताया। ट्रेन जब 15 नवंबर की सुबह 7.30 बजे मदन महल स्टेशन आकर खड़ी हुई। ट्रेन को करीब आधे घंटे तक खड़ा रखा, जिससे यात्री नाराज हुए और उन्होंने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसी बीच में कुछ यात्रियों ने लोको इंजन की खिड़की के एक तरफ का कांच फोड़ दिया। लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया हंगामा के बीच लोको पायलट ने किसी तरह से ट्रेन को आगे रवाना किया और इसकी सूचना कंट्रोल को भेजी। जबलपुर स्टेशन को रेलवे अधिकारियों ने अटेंंड कर सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया। इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद मामला खुला मामले का ठंडा कर दिया। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर घटना की तस्वीर सामने आने के बाद रेलवे हरकत में आया और अब ट्रेन लेट करने वाले रेलवे कर्मचारी और यात्रियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेप-4 के प्रावधानों के तहत सरकार ने कई कदम उठाए

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने और जनता को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले की जानकारी साझा करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेप-4 के प्रावधानों के तहत सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उसी क्रम में बुधवार को दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे, जबकि 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। आवश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं होगा। इसे लागू करने के लिए पर्यावरण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और औद्योगिक संघ फिक्की, एसोचैम और सीआईआई के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली सचिवालय में हुई। उन्होंने कहा कि प्राइवेट संस्थानों में भी 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम करने के लिए निर्देश जारी की जा रही है। प्राइवेट संस्थान अपना कार्यालय खोलने का समय सुबह 10.30 बजे या 11 बजे करें। साथ ही प्राइवेट कंपनी अपने कर्मचारी के लिए शटल बस सेवा शुरू करें। इसके लिए भी एडवाइजरी जारी की जा रही है। गोपाल राय ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में बदलते मौसम में प्रदूषण का प्रभाव मारक होता जा रहा है। पूरा उत्तर भारत गंभीर प्रदूषण की चपेट में है। दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जैसे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोजर का छिड़काव, पौधरोपण अभियान, जागरूकता अभियान आदि। पूरी दिल्ली में सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया गया है। सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट कार्यालयों में भी वर्क फ्रॉम होम लागू होगा। अत्यावश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं होगा, वह पूरी क्षमता के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। ग्रेप-4 के प्रावधानों को कड़ाई से लागू करने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आदेश जारी किया गया है कि ग्रेप-4 के नियमों को लागू करवाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन, पड़ोस के राज्यों को भी कड़े कदम उठाने होगें। उसके बाद ही दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

मणिपुर सरकार ने हिंसा के चलते मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तीन दिन और निलंबित रखने का फैसला किया

मणिपुर मणिपुर सरकार ने हिंसा की हालिया घटनाओं के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा का निलंबन बुधवार को तीन और दिन के लिए बढ़ा दिया। सरकारी आदेश में कहा गया है, “राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद मणिपुर के इं‍फाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तीन दिन और निलंबित रखने का फैसला किया है।” मणिपुर सरकार ने 16 नवंबर को सात जिलों में मोबाइल ए‍वं ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दो दिन के लिए निलंबित कर दी थीं, ताकि असामाजिक तत्व ऐसी सामग्री का प्रसार न कर सकें, जिससे कानून एवं व्यवस्था प्रभावित हो। सोमवार को मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया था। हालांकि, आम लोगों, स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए मंगलवार को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं सशर्त बहाल कर दी गई थीं।

राजस्थान के जल संसाधन मंत्री ने दिलाया भरोसा कि जल्द ही पूरा पानी छोड़ा जायेगा

भोपाल चंबल नहर प्रणाली से मध्यप्रदेश के हिस्से का पूरा पानी प्राप्त करने के लिये प्रदेश के जल संसाधन एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट लगातार प्रयासरत हैं। इस सिलसिले में उन्होंने बुधवार को राजस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत से टेलीफोन पर चर्चा की। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री रावत ने मध्यप्रदेश के हिस्से का पूरा पानी उपलब्ध कराने के लिए श्री सिलावट को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा है कि चंबल नहर प्रणाली से पार्वती एक्वाडक्ट पर जल्द ही मध्यप्रदेश के हिस्से का पानी उपलब्ध कराया जायेगा। ज्ञात हो चंबल नहर प्रणाली से चंबल संभाग के श्योपुर, मुरैना व भिण्ड जिले की सिंचाई के लिये पानी मिलता है। ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि चंबल नहर प्रणाली से श्योपुर, मुरैना व भिण्ड जिले के अंतर्गत 3 लाख 62 हजार 100 हैक्टेयर में सिंचाई होती है। उन्होंने बताया बीते दिनों मध्यप्रदेश – राजस्थान अंतर्राज्यीय नियंत्रण मण्डल कोटा की 29वी तकनीकी समिति की बैठक में चंबल मुख्य नहर से मध्यप्रदेश की मांग के अनुसार पार्वती एक्वाडक्ट पर 3900 क्यूसेक पानी निरंतर उपलब्ध कराने का निर्णय हुआ था, लेकिन मात्र 1800 से लेकर 2100 क्यूसेक पानी ही मध्यप्रदेश को दिया जा रहा है। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री से चर्चा की है। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि राजस्थान के जल संसाधन मंत्री ने जल्द से जल्द मध्यप्रदेश के हिस्से का पूरा पानी उपलब्ध कराने का को आश्वास्त किया है। श्री सिलावट ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार अपने हिस्से का पूरा पानी प्राप्त करने के लिये कटिबद्ध है और इसके लिये लगातार राजस्थान सरकार के संपर्क में है।  

वोटर कार्ड चेक करने की शिकायत पर अब तक सात पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया, अखिलेश बोले- बाकी भी सस्पेंड होंगे

लखनऊ यूपी की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में वार-पलटवार के बीच ही समाजवादी पार्टी की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। वोटर कार्ड चेक करने की शिकायत पर अब तक सात पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है। मुरादाबाद की कुंदरकी में 3, मुजफ्फरनगर की मीरापुर में 2 और कानपुर की सीसामऊ में भी 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयुक्त से बात भी की है। अखिलेश के अनुसार अभी और भी पुलिस वालों को सस्पेंड किया जाएगा। सपा की शिकायत पर एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने पुलिस वालों को किसी का वोटर कार्ड चेक करने से मना किया था। पुलिस द्वारा महिलाओं का हिजाब हटाकर चेहरा देखने पर भी मनाही थी। इसके बाद भी कई स्थानों पर पुलिस वाले वोटर कार्ड चेक कर रहे थे और हिजाब हटाकर चेहरा देखा जा रहा था। वीडियो के साथ जहां-जहां से शिकायत मिली वहां-वहां पर फिलहाल एक्शन हुआ है। बताया जाता है कि सपा की तरफ से शिकायत के बाद आयोग के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस वालों पर एक्शन के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी अधिकारियों को दोबारा यह निर्देश दिया गया है कि वोटरों की आईडी चेक होगी लेकिन आईडी की चेकिंग केवल मतदानकर्मी करेंगे। पुलिस वाले किसी की आईडी चेक नहीं करेंगे। पुलिस वाले शांति और सुरक्षा व्यवस्था का काम करेंगे। वह आईडी के नाम पर किसी को रोकेंगे नहीं। जिनके खिलाफ भी शिकायत आती है उन पर कार्रवाई होगी। चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को निष्पक्ष एवं सुचारू मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा गया कि वे सभी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लें और त्वरित कार्रवाई करें तथा शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से भी टैग करके सूचित करें। उन्हें चेतावनी दी गई कि किसी भी पात्र मतदाता को मतदान करने से नहीं रोका जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकार का पक्षपातपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है कि शिकायत मिलने पर अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। लाठीचार्ज में दो सब इंस्पेक्टर सस्पेंड मीरापुर विधानसभा सीट पर निर्देशों का पालन नहीं करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने दो दारोगाओ नीरज कुमार और ओमपाल सिंह को निलंबित किया है। ककरौली में पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज के मामले में दोनों को सस्पेंड किया गया है। बताया जाता है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही में एसएसपी ने यह कारवाई की है। अखिलेश ने पीसी कर लगाए कई आरोप इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि विधानसभा उपचुनाव में पुलिस प्रशासन सपा समर्थकों को वोट देने से रोक रहा है और ऐसे में चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करने की जरुरत है। लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कानपुर के सीसामऊ समेत कुछ अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस मतदाताओं के पहचान पत्र देख रही है और उन्हे वोट देने से रोका जा रहा है जो अलोकतांत्रिक है। सपा अध्यक्ष ने एक्स पर भी लिखा ल उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहाँ उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है और उन अधिकारियों की सूची उनके पास है। भाजपा की सरकार जाने के बाद ऐसे पुलिस अधिकारियों को देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। उन्होने कहा कि अगर नर्विाचन आयोग का कोई जीता-जागता अस्तत्वि है तो वो जीवंत होकर, प्रशासन के द्वारा वोटिंग को हतोत्साहित करने के लिए तुरंत सुनश्चिति करे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों की आईडी पुलिस चेक न करे। ⁠रास्ते बंद न किये जाएं। ⁠वोटर्स के आईडी ज़ब्त न किये जाएं। ⁠असली आईडी को नक़ली आईडी बताकर जेल में डालने की धमकी न दी जाए। मतदान की गति घटायी न जाए। ⁠समय बर्बाद न किया जाए, ज़रूरत पड़ने पर वोटिंग का टाइम बढ़ाया जाए। प्रशासन सत्ता का प्रतिनिधि न बने।⁠ चुनावी गड़बड़ी की सभी वीडियो रिकार्डिंग का रीयल टाइम संज्ञान लेकर तत्काल बेईमान अधिकारी हटाए जाएं।  

केएमएफ के प्रबंध निदेशक एमके जगदीश ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी, दिल्ली के दूध मार्केट में नंदिनी ब्रांड की एंट्री

नई दिल्ली दिल्ली में अमूल और मदर डेयरी जैसे बड़े डेयरी ब्रांड की टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल, नंदिनी ब्रांड के तहत अपने डेयरी उत्पादों का डिस्ट्रिब्यूशन करने वाले कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने विस्तार की योजना बनाई है। यह फेडरेशन दूध और दही जैसे ताजा डेयरी उत्पादों के साथ दिल्ली तक अपनी पहुंच का विस्तार करने को तैयार है। केएमएफ के प्रबंध निदेशक एमके जगदीश ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया 21 नवंबर को दिल्ली में नंदिनी दूध और दही उत्पाद लॉन्च करेंगे। इसके अलावा 26 नवंबर को बेंगलुरु में इडली और डोसा बैटर भी पेश किया जाएगा। कहां तक है KMF का विस्तार KMF अपने उत्पाद कर्नाटक, महाराष्ट्र (मुंबई, नागपुर, पुणे और सोलापुर), गोवा, हैदराबाद, चेन्नई और केरल में बेचता है। दिल्ली में एंट्री के साथ फेडरेशन उत्तर भारतीय बाजार में प्रवेश कर सकेगा। यहां नंदिनी ब्रांड गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ के अमूल जैसे बड़े ब्रांड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। बता दें कि दिल्ली के डेयरी बाजार पर फिलहाल मदर डेयरी, अमूल, मधुसूदन और नमस्ते इंडिया जैसे ब्रांडों का दबदबा है। विस्तार के लिए KMF का प्लान हाल ही KMF ने मांड्या मिल्क यूनियन से दिल्ली तक इंसुलेटेड रोड टैंकरों के माध्यम से दूध के ट्रांसपोर्ट के लिए एक टेंडर जारी किया है। KMF ने मांड्या से दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों सहित आसपास के क्षेत्रों में दूध पहुंचाने के लिए 2,190 टैंकरों का उपयोग करने की योजना बनाई है। मनीकंट्रोल से फेडरेशन के एक अधिकारी ने कहा- ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले दूध की दैनिक अनुमानित मात्रा लगभग 1,00,000 किलोग्राम है। 33 केएल टैंकरों के साथ प्रतिदिन तीन टैंकरों की आवश्यकता होगी। कर्नाटक के 22,000 गांवों में है KMF KMF कर्नाटक के 22,000 गांवों में 15 यूनियनों, 24 लाख दूध उत्पादकों और 14,000 सहकारी समितियों के विशाल नेटवर्क से जुड़ा है। यह प्रतिदिन 8.4 मिलियन लीटर दूध प्रोसिडिंग करता है और 65 से अधिक उत्पाद पेश करता है। फेडरेशन किसानों को प्रतिदिन 17 करोड़ रुपये वितरित करता है और 2021-22 में लगभग 19,800 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। केएमएफ सशस्त्र बलों को भी आपूर्ति करता है। यह फेडरेशन मध्य पूर्व, सिंगापुर, भूटान, म्यांमार और अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दूध का निर्यात करता है।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक फाइनल में चीन पर 1-0 की जीतकर, चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा

राजगीर (बिहार) भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को यहां रोमांचक फाइनल में ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन पर 1-0 की मामूली जीत के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बरकरार रखा। युवा स्ट्राइकर दीपिका ने 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिए विजयी गोल किया और 11 गोल के साथ टूर्नामेंट की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के लीग चरण में चीन को 3-0 से हराया था। 2016 और 2023 में शीर्ष सम्मान जीतने के बाद यह भारत का तीसरा एसीटी खिताब था। दूसरी ओर, चीन को तीसरे उपविजेता स्थान से ही संतोष करना होगा। दिन में पहले तीसरे-चौथे स्थान के वर्गीकरण मैच में मलेशिया को 4-1 से हराने के बाद जापान पोडियम पर तीसरे स्थान पर रहा।

पहले भी भाग्यनगर नाम की वकालत कर चुके हैं, अब आरएसएस के इस कदम से नाम बदलने की बहस और तेज हुई

हैदराबाद हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का रुख और अधिक स्पष्ट हो गया है। आरएसएस ने इस बदलाव को भारत की सांस्कृतिक पहचान की पुनर्स्थापना का हिस्सा बताया है। संघ की सांस्कृतिक इकाई प्रज्ञा प्रवाह द्वारा आयोजित चार दिन तक चलने वाला लोकमंथन कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी पहले ही भाग्यनगर नाम की वकालत कर चुके हैं। अब आरएसएस के इस कदम से नाम बदलने की बहस और तेज हो गई है। कार्यक्रम उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार ने कहा, “हमारे लिए यह शहर हमेशा से भाग्यनगर महानगर रहा है और रहेगा। यह नाम शहर के प्रसिद्ध भाग्यलक्ष्मी मंदिर से आया है। यह भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक है।” लोकमंथन के सभी निमंत्रण-पत्रों और पोस्टरों में हैदराबाद को भाग्यनगर बताया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी और इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, लोकमंथन एक ऐसा मंच है जहां देशभर के कलाकार, बुद्धिजीवी और शिक्षाविद् मिलकर भारत की सांस्कृतिक चुनौतियों पर मंथन करने के लिए पहुंचने वाले। इस बार के आयोजन का विषय है लोकावलोकन है, जो भारतीय परंपराओं और लोकाचारों की गहराई से जांच-पड़ताल करता है। इस कार्यक्रम में लोक विचार, लोक व्यवहार और लोक व्यवस्था जैसे तीन आयामों पर चर्चा होगी। आयोजन में लिथुआनिया, आर्मेनिया, इंडोनेशिया और रूस जैसे देशों से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी को भी न्योता आरएसएस के अनुसार, लोकमंथन का उद्देश्य औपनिवेशिक विचारधाराओं का खंडन करना है, जिन्होंने भारतीय समाज को विभाजित करने की कोशिश की। संघ का कहना है कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता और परंपराओं को फिर से उभारने का प्रयास है। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने इसे भारत की साझा सांस्कृतिक धरोहर को समझने का अवसर बताया। हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपनी व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम में शामिल होने में असमर्थता जताई है। आरएसएस ने लोकमंथन के जरिए हिंदुत्व की परिभाषा को धार्मिक सीमाओं से परे रखते हुए इसे एक सांस्कृतिक और समावेशी परंपरा के रूप में प्रस्तुत किया। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, “हिंदुत्व कभी किसी विशेष पूजा पद्धति का समर्थन नहीं करता। यह सभी को जोड़ने वाली प्राचीन परंपरा है।”

मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश फॉर वोट पर विनोद तावड़े बोले- इतना मूर्ख नहीं कि विपक्षी नेता के होटल में रकम बांटने जाऊं

मुंबई महाराष्ट्र चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कैश बांटने के आरोपों में घिरे भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि क्या मैं इतना बेवकूफ हूं कि विपक्षी नेता के होटल में कैश लेकर जाऊंगा और वहां पैसे बांटूंगा। उन्होंने कहा कि मैं नियमों के बारे में समझ रखता हूं और ऐसा कुछ भी नहीं किया है। मंगलवार को बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने तावड़े पर आरोप लगाया था कि वह विरार के एक होटल में 5 करोड़ रुपये कैश लेकर पहुंचे हैं। इस होटल में ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे और जमकर हंगामा हुआ था। यह होटल मुंबई से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटनाक्रम के बाद चुनाव आयोग ने होटल के कमरों की जांच की थी। आयोग के एक अधिकारी का कहना था कि होटल के कमरों से 9.93 लाख रुपये कैश बरामद हुआ है। भाजपा नेता ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग के लिए पहुंचे थे। तावड़े ने कहा कि विवांता होटल के मालिक हितेंद्र ठाकुर और उनका परिवार ही है। क्या मैं इतना मूर्ख हूं कि इस होटल में पैसे लेकर आऊंगा और कैश बांटूंगा?’ भाजपा लीडर ने कहा कि मैं 40 सालों से राजनीति में हूं और नियमों से पूरी तरह वाकिफ हूं कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद साइलेंस पीरियड में क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। तावड़े ने कहा कि मैं तो कार्यकर्ताओं से सामान्य बातचीत के लिए आया था। प्रचार में भी नहीं था। यहां कार्यकर्ताओं से वोटिंग की प्रक्रिया को समझाने के लिए मुलाकात होनी थी। इस मामले की महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने विस्तार से जांच कराने की बात कही है। तावड़े ने कहा कि यह तो हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय नेता भी इस छोटे से मसले में उलझे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि विपक्षी नेता के होटल में आकर कैश बांटेंगे। उन्हें इतना तो समझना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे पास से आखिर कौन सी रकम मिली है। राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने जो 5 करोड़ रुपय़े देखे हैं, कृपया मुझे भेज दें। मेरे खाते में भी इसे जमा करा सकते हैं।

दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव ​का हुआ आयोजन, सीएम धामी ने बताया सरकार का रौडमैप

उत्तराखंड दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव ​का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। इस अवसर पर जनरेशन इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार के बीच एमओयू भी किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉन्क्लेव हमारे युवाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। कहा कि यह कॉन्क्लेव युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित भी करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का रोजगार परिदृश्य तेज़ी से बदल रहा है, तकनीकी नवाचार और वैश्विक परिवर्तन के कारण रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। उत्तराखंड का पहला मामला,सबसे कम उम्र के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी के बाद सुनने लगी 7 माह की बच्ची “उत्तराखंड का पहला मामला,सबसे कम उम्र के बच्चे की सफल काॅक्लर इम्प्लांट सर्जरी के बाद सुनने लगी 7 माह की बच्ची” कहा कि इसके लिए हमें अपने युवाओं को “फ्यूचर-रेडी” बनाना होगा। इस दिशा में युवाओं को “डिमांड बेस्ड स्किल ट्रेनिंग” देने के लिए विभिन्न उद्योगों और कॉरपोरेट संस्थानों के साथ समझौते किए गये हैं। राज्य के 13 आई.टी.आई. संस्थानों में दीर्घकालिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ 20 अल्पकालिक पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं। साथ ही, आई.टी.आई. काशीपुर में इलेक्ट्रिकल क्षेत्र में एक “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” स्थापित किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने WWE की CEO को सौपा अमेरिका के शिक्षा विभाग का जिम्मा

वाशिंगटन अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लगातार विभागों का बंटवारा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शिक्षा विभाग का जिम्मा लोकप्रिय WWE यानी वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की CEO और पेशेवर कुश्ती खिलाड़ी लिंडा मैकमोहन को सौंपा है। इससे पहले वह अरबपति एलन मस्क समेत कई बड़े नामों को सरकार का काम सौंप चुके हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने मैकमोहन को शिक्षा विभाग का मंत्री नामित किया है। हालांकि, इससे पहले भी वह ट्रंप सरकार का हिस्सा रह चुकी हैं। मैकमोहन ने 2017 से 2019 तक ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लघु व्यवसाय प्रशासन का नेतृत्व किया था। वह कनेक्टिकट में अमेरिकी सीनेट के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में दो बार चुनाव लड़ीं लेकिन असफल रहीं। मैकमोहन ने 2009 से एक साल तक ‘कनेक्टिकट बोर्ड ऑफ एजुकेशन’ में काम किया और कनेक्टिकट में ‘सेक्रेड हार्ट यूनिवर्सिटी’ के ‘बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज’ में कई साल बिताए। शिक्षा जगत में उन्हें अपेक्षाकृत अज्ञात माना जाता है, हालांकि उन्होंने ‘चार्टर स्कूलों’ और ‘स्कूल चॉइस’ के लिए समर्थन व्यक्त किया है। अमेरिका में ‘चार्टर स्कूल’ सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित स्कूल होते हैं जो अपने स्थानीय जिले से स्वतंत्र रूप से संचालित होते हैं। ‘स्कूल चॉइस’ शिक्षा के विकल्पों को दर्शाता है जिसके तहत छात्रों और परिवारों को सार्वजनिक स्कूलों के विकल्प चुनने की अनुमति मिलती है। मैकमोहन ने अमेरिकी सीनेट के चुनाव के लिए 2009 में WWE को अलविदा कह दिया था। उन्हें ट्रंप के लिए बड़ा डोनेशन देने वालों में गिना जाता है। मिलवाकी में हुए चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ट्रंप को दोस्त बताया था। साथ ही कहा था कि उन्हें ट्रंप को ‘सहकर्मी और बॉस’ कहने का सौभाग्य मिला है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि वह फेडरल एजुकेशन विभाग को बंद कर देंगे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 2 वर्षों में 75 हजार बेटियों के विवाह के लिये 414 करोड़ रुपये की सहायता दी गयी

भोपाल राज्य शासन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में गत 2 वर्षों में 75 हजार से अधिक बेटियों के विवाह के लिये 414 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गयी। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण डॉ. आर.आर. भोंसले से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक विवाह/निकाह के लिये 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 49 हजार रुपये का एकाउंटपेयी चेक वधु (कन्या) के नाम से तथा 6 हजार रुपये आयोजन करने वाले निकाय को दिये जाते है। आयुक्त डॉ. भोंसले ने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 62 हजार 84 विवाह कराये गये हैं। इसमें 341 करोड़ 46 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी। चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल, 2024 से अभी तक 12 हजार 979 कन्याओं के विवाह/निकाह के लिये 73 करोड़ 22 लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी है।  

विधानसभा उप निर्वाचन-2024 : 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी मतगणना

भोपाल विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के अंतर्गत श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-02 विजयपुर एवं सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-156 की मतगणना शनिवार, 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतगणना के लिये सभी सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गये हैं। विजयपुर विधानसभा की मतगणना के लिये लगाई जाएंगी 16 टेबल्स विजयपुर विधानसभा की मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, श्योपुर में होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 327 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना के लिए 16 टेबल्स लगाई जाएंगी। मतगणना 21 राउंडस् में सम्पन्न कराई जाएगी। बुधनी विधानसभा की मतगणना के लिये लगाई जाएंगी 14-14 टेबल्स बुधनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शसकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में होगी। इस विधानसभा क्षेत्र के 363 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईव्हीएम में डाले गये मतों की गणना के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल्स लगाई जाएंगी। मतगणना 13 राउंडस् में सम्पन्न कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर रहेगी त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। केवल अधिकृत प्राधिकार पत्र प्राप्त व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। मतगणना कर्मियों का त्रि-स्तरीय रेण्डमाईजेशन होगा। गणना व्यवस्था प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टॉफ तथा एक माइक्रो ऑर्ब्जवर रहेगा। समुचित संख्या में गणनाकर्मी मतगणना सम्पन्न कराएंगे। मतगणना हॉल के भीतर ये सामग्री ले जा सकेंगे मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता को कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है तथा प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति रहेगी। ये सामग्री रहेगी प्रतिबंधित मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटखा प्रतिबंधित रहेगा। किसी को भी मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगीI केवल आरओ, एआरओ, काउंटिंग सुपरवाइजर जो ईटीपीबीएमएस/इनकोर से जुडे हैं, वे केवल ईटीपीबीएमएस/इनकोर ओपन करने के लिए ओटीपी हेतु मोबाइल ले जा सकेंगे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet