LATEST NEWS

सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगी मुस्कान, CM ने की चार लाख रुपये देने की घोषणा

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही (Mountaineer) मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी. ये हैं मुस्कान की उपलब्धियां अशोकनगर की लाडली बिटिया मुस्कान रघुवंशी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा पूरी कर न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी. मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं.

मंत्री पटेल ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में कार्यक्रमों में हुए शामिल

नरसिंहपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत उमरिया, तिंदनी एवं नयाखेड़ा में विभिन्न लोकार्पण एवं भूमि-पूजन के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जनपद पंचायत करेली की ग्राम पंचायत उमरिया में आवास पखवाड़ा कार्यक्रम में मंत्री पटेल ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होंने यहां 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र और 3 लाख 30 हजार रुपये लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके अलावा मंत्री पटेल ने नाली निर्माण कार्य का उदघाटन भी किया। मंत्री पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामीणों से कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन आज किया जा रहा है। शीघ्र ही यह निर्मित होकर संचालित होने लगेगा। इसके लिए आप सभी को बधाई। निर्माण बाद इस स्वास्थ्य केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी आपकी है। यहां बच्चों एवं महिलाओं की विभिन्न जांचे, टीकाकरण, नि:शुल्क दवाईयों की उपलब्धता होगी, जिससे आपको अन्यत्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। भवन की सार्थकता तभी होती है, जब उसका ठीक से सदुपयोग किया जाये। उन्होंने कहा कि सीसी रोड का भी भूमिपूजन हुआ है। इसके बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मंत्री पटेल ने कहा कि आवास पखवाड़ा एवं स्वच्छता संवाद के कार्यक्रम आज आयोजित हुए हैं। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। हमारी यह जिम्मेदारी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए कचरा प्रबंधन भली-भांति हो। जल संरक्षण, वॉटर हार्वेस्टिंग, पौध-रोपण एवं कचरे के प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति मिली है। गांव में केवल शौचालयों का बन जाना ही काफी नहीं होता है, हमें यह भी देखना जरूरी होता है कि इसका गंदा पानी कहां मिल रहा है। गंदे पानी के प्रबंधन के लिए समाज को एकजुट होना होगा। गांव सुंदर और स्वच्छ तभी बनते हैं, जब वहां जल एवं मल की निकासी की बेहतर व्यवस्था हो। मां नर्मदा के तट पर बसे गांवों से गंदा जल नदी में न मिले, इसके लिए हमें विचार करना होगा। गंदे पानी का भी उपयोग हो सकता है, यह बात हमें लोगों के सामने रखनी होगी। ग्रामीण इलाकों में घरों से निकले गंदे पानी को रिसाईकिल कर उसका उपयोग किया जा सकता है, जिससे गांव में जल जनित बीमारियों को फैलने से रोका जा सकेगा। गांव के विकास की संकल्पना गांव का व्यक्ति ही कर सकता है। इसके लिए वर्ष भर में किये जाने वाले कार्यों का वार्षिक एक्शन प्लान गांव के लोगों द्वारा तैयार किया जाये। मंत्री पटेल ने कहा कि मुझे यह कहने में खुशी है कि हमारे पूर्वज स्वच्छता के प्रति ज्यादा गंभीर थे। हमारे घरों के शौचालयों एवं रसोई घर का पानी कभी एक साथ- एक स्थान पर नहीं मिला है और ना ही रसोई घर के पानी को हमने सड़कों पर फेंका है। कुछ दशकों पूर्व गांवों में घूरे (कूड़ेदान) हुआ करते थे, जहां हम अपने घरों से निकलने वाले कचरे को संग्रहीत करते थे। इसका उपयोग बाद में खाद के रूप में किया जाता था। यहां ग्रामीणों ने गौ-अभयारण्य बनाने की बात मंत्री पटेल से की, जिस पर उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण के लिए जगह चिन्हित की जाये। गौ-अभयारण्य बनाना ही काफी नहीं होता, बल्कि वहां गौ-वंशों को रखना, उनकी सुरक्षा एवं उनके चारे- पानी की व्यवस्था भी करनी होती है। उन्होंने बताया कि दमोह जिले में जरारु गौ-अभयारण्य का संचालन बेहतर तरीके से किया जा रहा है, जो सबके लिए उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में मंत्री पटेल ने 21 लाख रुपये की लागत से बनाये गये नयाखेड़ा से टपरिया टोला पहुंच मार्ग का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा तिंदनी में शेढ़ नदी पर निर्मित नरसिंहपुर- सिमरिया-तिंदनी मार्ग उच्च स्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। इसकी लम्बाई 150 मीटर है। साथ ही नयाखेड़ा- इमलिया- गरगटा- गरारू मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से लोगों को अब काफी राहत मिलेगी। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय का फासला कम हुआ है। अब बगैर किसी परेशानी के लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।  

मंत्री तोमर ने स्थानीय बुजुर्गों से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया

ग्वालियर ग्वालियर में प्रगति की यात्रा लगातार जारी रहेगी। प्रदेश सरकार इसके लिये धन की कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने शहरों के सुनियोजित विकास के लिये कारगर योजनायें बनाई हैं। इन योजनाओं से ग्वालियर की तस्वीर भी बदल रही है। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। तोमर ने स्थानीय बुजुर्गों से विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया। मंत्री तोमर ने मंगलवार को लगभग पाँच करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इनमें वार्ड-31 के अंतर्गत 2 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से आरपी कॉलोनी के पार्क का विकास व सौंदर्यीकरण सहित इस क्षेत्र की अन्य बस्तियों में सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य, वार्ड-7 की गंगा विहार कॉलोनी में लगभग एक करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड़ एवं पीएचई कॉलोनी में लगभग 14 लाख 40 हजार रूपए की लागत से पार्क विकास कार्य शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आरपी कॉलोनी पार्क में  स्थानीय निवासियों का आह्वान किया कि वे कमेटी बनाकर अपनी देखरेख में पार्क का सौंदर्यीकरण व विकास कार्य कराएँ।  नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ मूर्तरूप दें। उन्होंने लक्ष्मणपुरा नाले का काम जल्द से जल्द शुरू करने के लिये  निर्देशित किया।  स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि यहां की दुर्गा कॉलोनी में अगली बरसात में जल भराव की समस्या न रहे, इसके लिये प्रभावी कदम उठाए जायेंगे।   ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने  सभी एकजुट हों ऊर्जा मंत्री तोमर ने भूमि-पूजन कार्यक्रमों में मौजूद लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि विकास के लिये धन की व्यवस्था हम करेंगे, आप सब ग्वालियर शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने में सहभागी बनें। सभी लोग मिल-जुलकर प्रयास करेंगे तो निश्चित ही ग्वालियर शहर भी स्वच्छता में इंदौर की तर्ज पर अग्राणी शहर के रूप में उभरकर सामने आयेगा। इन कार्यक्रमों में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हरीपाल सहित अन्य क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधिगण शामिल हुए।  

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

मध्यप्रदेश का स्थान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देश के अव्वल प्रदेशों में राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ली समीक्षा बैठक भोपाल राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में मध्यप्रदेश का स्थान देश के अव्वल प्रदेशों में है। उन्होंने कहा कि किसानों तथा भूधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में राजस्व महा अभियान 3.0 शुरू किया गया है। राजस्व मंत्री वर्मा ने इंदौर के रेसीडेंसी में इंदौर जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सुउषा ठाकुर, कलेक्टर आशीष सिंह सहित सभी अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मंत्री वर्मा ने इंदौर जिले में चल रहे राजस्व महा अभियान 3.0 की प्रगति और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की सभी राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकृत किए जाएं। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही, लेतलाली तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अक्षम्य है। लापरवाही, लेतलाली एवं ऋटि करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण हर हाल में समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। राजस्व प्रकरणों का निराकरण किसानों एवं भूधारकों के हित से जुड़ा हुआ विषय है। प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि किसानों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रधानमंत्री मोदी के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण और राजस्व संबंधी अन्य कार्यों के लिए किसी को भी परेशान नहीं होना पड़े। सभी राजस्व अधिकारी किसानों एवं अन्य भू- धारकों के हित में पूर्ण लगन, ईमानदारी, मेहनत से संवेदनशील होकर कार्य करें। सभी राजस्व अधिकारी अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान दें। बैठक में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने विगत दो राजस्व महा अभियान में प्राप्त उपलब्धियां तथा वर्तमान राजस्व महा अभियान 3.0 की प्रगति की जानकारी दी।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना हुए

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 20 नवम्बर को प्रातः 9.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री साय वहां संध्या  5.30 बजे से 7.30 बजे तक एम्फी थियेटर-1 भरतमंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को दोपहर 1.45 बजे नियमित विमान से रायपुर लौट आएंगे। यहां यह उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय मेले में छत्तीसगढ़ राज्य की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं प्रदर्शन के लिए कुल 11 स्टाल लगाए गए हैं, जहां विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की अवधारणा पर छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप, हाथकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल एवं कृषि विभाग के प्रदर्शन स्टाल लगे हैं। 20 नवम्बर को यहां छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति एवं लोककला का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रदेश में कृषि के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है- CM यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह वर्ष पर्याप्‍त वर्षा एवं अनुकूल मौसम के कारण किसानों के लिए अच्‍छा रहा है, जिसके फलस्‍वरूप खरीफ फसल भी अच्‍छी रही है एवं रबी की बोवाई भी तेजी से हो रही है। प्रदेश में कृषि के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। अंतर्राष्‍ट्रीय कारणों से उर्वरक आपूर्ति में चुनौतियों के बाद भी खरीफ में किसानों को पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध कराने के समुचित प्रयास किये गये। किसानों को रबी में निरंतर उर्वरक उपलब्‍ध कराया जा रहा है। निरंतर की जा रही है उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की जा रही निरंतर उर्वरक उपलब्‍धता की समीक्षा एवं व्‍यक्तिगत प्रयासों के फलस्‍वरूप प्रदेश में डीएपी और एनपीके की 31 रेक एवं यूरिया की 20 रेक ट्रांजिट में है। डीएपी और एनपीके प्रतिदिन औसतन 11 हजार 500 मीट्रिक टन एवं यूरिया प्रतिदिन औसतन 16 हजार मीट्रिक टन प्राप्‍त हो रहे है। रबी 2024-25 के शेष अंतराल के लिये पर्याप्‍त उर्वरक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कराई जा रहा है। इसके लिए केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, दिल्ली से निरंतर समन्‍वय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खरीफ-2024 में 17.58 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ था जो खरीफ-2023 में 15.54 लाख मीट्रिक टन था। इस वर्ष खरीफ में 2.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया का अधिक विक्रय हुआ है। खरीफ-2024 में डीएपी और एनपीके 10.47 लाख मीट्रिक टन किसानों को विक्रय किया गया, जो विगत खरीफ-2023 में 10.56 लाख मीट्रिक टन था। इस प्रकार प्रदेश में खरीफ-2024 में उर्वरकों की पर्याप्‍त उपलब्‍धता रही है। रबी फसल मौसम में किसानों को कृषि कार्य के लिये पर्याप्‍त मात्रा में विद्युत एवं सिंचाई सुविधा उपलब्‍ध कराई जा रही है। अंतर्राष्‍ट्रीय कारणों से विशेषकर डीएपी उर्वरक आपूर्ति में चुनौतियों बनी हुई हैं। रबी 2024-25 में 1 अक्‍टूबर से अभी तक 7.3 लाख मीट्रिक टन यूरिया का विक्रय हुआ है, जबकि विगत वर्ष 1 अक्‍टूबर से 18 नवम्‍बर 2023 तक 7.4 लाख मीट्रिक टन यूरिया का‍विक्रय हुआ था। रबी 2024-25 में 1 अक्‍टूबर से अभी तक 6.1 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का विक्रय हुआ है, जबकि विगत वर्ष 1 अक्‍टूबर से 18 नवम्‍बर 2023 तक 6.3 लाख मीट्रिक टन डीएपी और एनपीके का‍विक्रय हुआ था। 254 अतिरिक्त नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र स्‍वीकृत मार्कफेड के नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्रों पर भीड़ को नियंत्रित करने हेतु 254 अतिरिक्‍त नगद उर्वरक विक्रय केन्‍द्र स्‍वीकृत किये गये हैं। कलेक्‍टर की अनुशंसा पर 160 विक्रय केन्‍द्र प्रारंभ भी किये जा चुके हैं। उर्वरकों के अधिक मूल्‍य पर विक्रय एवं कालाबाजारी के प्रकरणों पर कार्रवाई करते हुए 40 प्रकरणों में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

जब एक ही दिन में 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी, एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने किया हवाई जहाज का सफर

नई दिल्ली भारतीय विमानन सेवा ने एक दिन में 5 लाख से अधिक घरेलू यात्रियों को उड़ान भराने का रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने पत्र में लिखा, “17 नवंबर, 2024 को, भारतीय विमानन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब एक ही दिन में 5,05,412 घरेलू यात्रियों ने उड़ान भरी, जो उल्लेखनीय 5-लाख यात्री सीमा को पार कर गया। यह इस क्षेत्र के तेजी से विकास और हवाई यात्रा की पहुंच और विश्वसनीयता में भारतीयों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।” उन्होंने आगे लिखा, “यह सफलता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में निहित है, जिनकी प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता भारतीय विमानन को बदलने में महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, विमानन ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान), हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण और डिजिटल तकनीकों को अपनाने सहित परिवर्तनकारी नीतियों को देखा है, जिससे लाखों लोगों के लिए उड़ान भरना एक वास्तविकता बन गई है।” उन्होंने कहा, “नागरिक विमानन मंत्रालय, मेरे नेतृत्व में, उड़ान की आसानी के लिए समर्पित है-यह सुनिश्चित करना कि हवाई यात्रा सस्ती, निर्बाध और सभी के लिए सुलभ हो। यह उपलब्धि सभी विमानन हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को उजागर करती है, जिनकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की मैं गहराई से सराहना करता हूं। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, हम हर भारतीय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कनेक्टिविटी में सुधार, यात्री अनुभव को बेहतर बनाने और बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए काम करना जारी रखते हैं। यह न केवल एक मील का पत्थर है, बल्कि भारत को वैश्विक विमानन नेता बनाने की दिशा में एक कदम है।”  

शिवपुरी कलेक्टर ने समारोह में खाने की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए , पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी

शिवपुरी जिले में एक शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग के चलते 200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए थे। इन सभी का उल्टी और दस्त से बुरा हाल हो गया था। सभी पीड़ित मरीजों को शिवपुरी के जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इस शादी समारोह में हुए फूड पॉइजनिंग के बाद जिला प्रशासन एक्टिव हो गया है। दरअसल, शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसा आयोजन जहां 500 से अधिक लोगों की संख्या होगी, वहां भोजन तैयार करने के लिए एक निर्धारित एडवाइजरी का पालन करना होगा। इसमें खाने की गुणवत्ता को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किया गया है। यदि इसका उल्लंघन किया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। इस एडवाइजरी का पालन सभी आयोजनकर्ताओं, होटल, मैरिज गार्डन संचालकों को करना होगा। डोसा की चटनी खाना पड़ गया भारी शहर के उदय विलास पैलेस में आयोजित शादी समारोह के दौरान 200 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद, वहां पर इस्तेमाल किए गए खाने के सामानों जैसे पनीर, दूध और अन्य सामानों के सैंपल फूड इंस्पेक्टर ने लिए थे। बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएमएचओ ने एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि डोसा की चटनी खाने के कारण लोग बीमार हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया था कि बीमार मरीजों के बयानों के आधार पर यह जांच करके निष्कर्ष निकाला गया है। जब यह मामला सुर्खियों में आया तो कलेक्टर ने एडवाइजरी जारी कर दिया है।

पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी

मॉस्को  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत दौरे पर आ सकते हैं। राजनयिक सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष इस यात्रा की संभावनाएं तलाश रहे हैं, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल जुलाई में मॉस्को में जब पुतिन से मिले थे तो उन्हें भारत यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि पुतिन की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पुतिन आखिरी बार भारत कब आए थे 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी। पिछली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 6 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। अभी तक, भारत ने आधिकारिक रूप से पुतिन की यात्रा पर मीडिया रिपोर्टों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पीएम मोदी ने पिछले महीने किया था रूस का दौरा पुतिन की बहुप्रतीक्षित भारत यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 22-23 अक्टूबर को रूस की यात्रा के कुछ महीनों बाद होगी। तब पीएम मोदी रूसी संघ की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जुलाई में मास्को का भी दौरा किया था, जो 2024 में देश की उनकी पहली यात्रा थी। यह यात्रा 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हुई थी। पुतिन ने विदेश यात्राएं सीमित क्यों कीं? रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुतिन को यूक्रेन में कथित युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। रोम संविधि के तहत, न्यायालय की संस्थापक संधि, ICC के सदस्य उन संदिग्धों को हिरासत में लेने के लिए बाध्य हैं जिनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि, भारत ने रोम संविधि पर हस्ताक्षर या अनुसमर्थन नहीं किया है।

हिन्दू पक्ष की याचिका पर जामा मस्जिद को लेकर संभल ज़िला कोर्ट का सर्वे का आदेश

संभल. एक स्थानीय अदालत ने शहर में स्थित शाही जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिया है. वकील विष्णु शंकर जैन की याचिका पर कोर्ट ने सर्वेक्षण के लिए निर्देश दिया. याचिकाकर्ता ने खुद ‘एक्स’ पर मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. इस कथित मस्जिद को हरि हर मंदिर के नाम से भी जाना जाता था. विष्णु शंकर जैन ने लिखा, “आज सिविल कोर्ट संभल ने मेरी याचिका पर संभल में कथित जामी मस्जिद, जिसे हरि हर मंदिर के नाम से जाना जाता था, में एडवोकेट कमिश्नर द्वारा सर्वेक्षण का निर्देश दिया है. 1529 में बाबर ने इस स्थान को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया. ऐसा माना जाता है कि कल्कि अवतार संभल में होगा.” कौन हैं विष्णु शंकर जैन विष्णु शंकर जैन वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन के पुत्र हैं. यह पिता-पुत्र की जोड़ी श्रीकृष्ण जन्मभूमि, ज्ञानवापी शृंगार गौरी समेत 110 मामलों की पैरवी कर रही है. विष्णु शंकर जैन अपने पिता की तरह ही वकालत कर रहे हैं. आपको बता दें कि विष्णु शंकर जैन ने 2010 में बालाजी लॉ कॉलेज से डिग्री हासिल की थी. इसके साथ ही इन्होंने अपने वकालत करियर की शुरूआत विश्व प्रसिद्ध श्रीराम जन्मभूमि केस से की थी. इस केस के अलावा पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने 2021 में ज्ञानवापी मस्जिद, श्री कृष्ण जन्मभूमि, ताजमहल के पूर्व शिवमंदिर होने का दावा, वर्शिप एक्ट और वक्फ एक्ट 1995 को भी चुनौती देते हुए कोर्ट में वाद दायर किए हुए हैं. जामा मस्जिद का क्या है इतिहास संभल शहर के मध्य में स्थित जामा मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है. इसका निर्माण मुगल काल के दौरान हुआ था. हालांकि, इसके निर्माण के ठीक समय और अन्य विवरणों के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन यह माना जाता है कि इसका निर्माण पूरे उत्तर भारत पर मुगल साम्राज्य के शासन के दौरान 16वीं शताब्दी के आस-पास हुआ होगा.

गोब्लू विश्व बाल दिवस की थीम है, जो बाल अधिकारों के लिए खड़ा है

भोपाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने बाल अधिकारों के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी “गो ब्ल्यू” थीम के तहत ऐतिहासिक इमारतों को नीले रंग में रंगने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन (एमपीटी) विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ साझेदारी की है. दरअसल, 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. यूनिसेफ, नागरिक संस्था संगठन इस दिन और सप्ताह को बाल अधिकार सप्ताह के रूप में मनाते हैं. गो ब्ल्यू इस साल के विश्व बाल दिवस की थीम में से एक है, जिसक अर्थ बाल अधिकारों के लिए खड़ा होना है’ भोपाल में जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी का पिरामिड नीला किया गया यूनिसेफ मध्यप्रदेश के संचार विशेषज्ञ अनिल गुलाटी ने बताया कि, शुरुआत में, 17 नवंबर को भोपाल में जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी का पिरामिड नीला किया गया, जबकि सोमवार की रात को मप्र के धार जिले के मांडू में जहाज महल या शिप पैलेस को नीले रंग से रौशन किया गया. साझेदारी के लिए एएसआई और एमपीटी के प्रति आभार भी व्यक्त किया उन्होंने बाल अधिकारों के वास्ते साझेदारी के लिए एएसआई और एमपीटी के प्रति आभार भी व्यक्त किया. इसके अलावा यूनिसेफ राज्य सरकार के साथ साझेदारी में बच्चों द्वारा ली गई थीम पर चित्र प्रदर्शित करके जलवायु परिवर्तन पर बच्चों की अभिव्यक्ति को एक मंच प्रदान करने का काम भी कर रहा है. यूनिसेफ के एक अधिकारी ने बताया कि कहा कि इस दिन को मनाने के लिए राज्य पर्यटन विभाग की सभी संपत्तियां और एएसआई की विरासत संपत्तियों, जैसे धार जिले के मांडू में जहाज महल और अन्य संपत्तियां नीली रोशनी से रौशन किया गया। हर बच्चा सुरक्षित और समर्थित हो और अपने दिन में नीले रंग को शामिल करे विश्व बाल दिवस के लिए यूनिसेफ का “गो ब्ल्यू” अभियान लोगों को कुछ नीला पहनकर, ऑनलाइन अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदलकर, एक ऐसी दुनिया की मांग करने के लिए याचिका पर हस्ताक्षर करके बच्चों के अधिकारों के लिए समर्थन दिखाने के लिए प्रोत्साहित करता है, जहां हर बच्चा सुरक्षित और समर्थित हो और अपने दिन में नीले रंग को शामिल करे. बाल दिवस पर भारत में राष्ट्रपति भवन भी नीले रंग की रोशनी से जगमगाता है उल्लेखनीय है विश्व बाल दिवस पर, दुनिया भर के स्कूल और ऐतिहासिक इमारतें नीले रंग की रोशनी से जगमगाती हैं. यूनिसेफ की वेबसाइट के अनुसार, अतीत में नीले रंग से रोशन की गई कुछ ऐतिहासिक इमारतों में एथेंस (ग्रीस) का एक्रोपोलिस, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग (न्यूयॉर्क), अल नूर मस्जिद (न्यूजीलैंड), बेल्जियम में यूरोपीय संसद, चीन में शंघाई टॉवर, इथियोपिया में हाउस ऑफ पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स, भारत में राष्ट्रपति भवन, जॉर्डन में पेट्रा और मैक्सिको में फ्रिदा काहलो हाउस शामिल हैं.

चार दिनों में सवा तीन लाख से अधिक विजिटर्स ने किया अवलोकन

भोपाल विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार थीम पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान मेले 2024 में एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के स्टॉल को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर ट्रांसको के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। महाकौशल विज्ञान परिषद द्वारा वेटरनरी कॉलेज जबलपुर में पहली बार आयोजित महाकौशल विज्ञान मेले में केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों सहित शैक्षणिक संस्थाओं के 111 स्टॉल प्रदर्शित किये गये थे। इसमें से एम.पी. ट्रांसको के स्टॉल को द्वितीय स्थान के लिये चयनित किया गया। चार दिवसीय इस विज्ञान मेले में एम.पी. ट्रांसको के स्टॉल में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर आम नागरिकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। कुल 3 लाख 25 हजार 949 आगंतुको ने एम.पी. ट्रांसको के स्टॉल में विजिट कर जानकारी हॉसिल की। एम.पी. ट्रांसको को यह पुरूस्कार मध्यप्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क में विभिन्न नवाचार करने, ट्रांसमिशन एलीमेंटस एच.एम.आई तकनीक से नियंत्रित और ऊर्जीकृत करने के साथ ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेन्स में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के विभिन्न मॉडलो के प्रदर्शन और सरल भाषा में आगंतुको को व्याख्या करने की उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर दिया गया है। यह चयन देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों, विद्वान शिक्षाविदों और नामी अभियंताओं की कमेटी द्वारा किया गया। एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुये सभी कार्मिकों को बधाई दी है।  

मध्य प्रदेश में हथकरघा बुनाई और रंगाई कौशल की सदियों पुरानी परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही

भोपाल मध्यप्रदेश की समृद्ध हथकरघा कला प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो सदियों से चली आ रही परंपरा को समेटे हुए है। चमचमाते रंगों के साथ आंखों में बस जाने वाली डिजायन और खूबसूरत बुनावट वाले इन कपड़ों की पहचान दुनियाभर में है। टेक्सटाइल पर्यटन का विशेष महत्व है क्योंकि यह विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत को जीवंत रखता है। यह अनुभव आधारित पर्यटन का एक अद्वितीय पहलु है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा परंपरा में निहित और नवाचार से प्रेरित बुनकरों एवं शिल्पकारों की कला को संरक्षित करते हुए विभिन्न स्तर पर पहल की जा रही है। मध्य प्रदेश में हथकरघा बुनाई और रंगाई कौशल की सदियों पुरानी परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। चंदेरी साड़ियां चंदेरी साड़ी मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी शहर से बुनकरों द्वारा निर्मित की जाती हैं। यह अपने कम वजन एवं स्पष्ट बनावट के लिए जानी जाती है, जो इसे गर्म मौसम के लिए आदर्श बनाती है। रेशम, कपास और ज़री (धातु के धागे) का उपयोग करके साड़ी को हाथ से बुना जाता है। अपनी चमक, स्पष्ट बनावट और बेहतरीन डिजाइन के लिए प्रसिद्ध यह साड़ियां पारंपरिक बुनाई तकनीकों और आधुनिक डिजाइनों का अनूठा संयोजन भी है। शादी हो, उत्सव हो या फिर कोई कारपोरेट आयोजन, चंदेरी साड़ी हर महिला की पसंद रहती है। म.प्र. टूरिज्म विभाग द्वारा बुनकरों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वस्त्र मंत्रालय की मदद से चंदेरी के पास प्राणपुर गांव में देश का पहला ‘क्रॉफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज’ भी विकसित किया है। महेश्वरी साड़ियां नर्मदा नदी के तट पर स्थित, महेश्वर हथकरघा बुनाई का सदियों पुराना केंद्र है, जो अपनी खूबसूरत महेश्वरी साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। इन साड़ियों की विशेषता जीवंत रंगों, सोने की ज़री और अद्वितीय पिटलूम बुनाई तकनीक है। परंपरागत रूप से कपास से बनी साड़ियां एवं कुर्ते सादे, धारीदार और यहां तक ​​कि चेकर पैटर्न सहित विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन में उपलब्ध होते हैं। महेश्वर भ्रमण के दौरान आप यहां महेश्वरी साड़ियां बनती हुई देख सकते हैं। महेश्वर में सीधे बुनकरों से ही साड़ियां खरीद भी सकते हैं। बाग प्रिंट ऐतिहासिक शहर मांडू के पास बाग नाम का छोटा सा कस्बा बाग प्रिंट की 1000 साल पुरानी परंपरा को समेटे हुए है, जो प्राकृतिक डाई ब्लॉक प्रिंटिंग का एक अनूठा रूप है। यह बाग प्रिंट सूती, रेशमी, टसर, कॉटन-सिल्क, जूट और क्रेप के साथ दूसरे अन्य कपड़ों पर किया जा सकता है। बाग प्रिंट के कपड़ों के साड़ी, सूट, चादर के साथ-साथ नए पैटर्न के डिजाइर और मार्डन ड्रेसेस भी बनाई जाती हैं। आज बाग प्रिंट को दुनियाभर में पहचाना जाना है। भैरवगढ़ बटिक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के निकट भैरवगढ़ बटिक प्रिंट का केन्द्र है, जिसको जीआई टैग मिला है। सदियों पुरानी मोम प्रतिरोधी रंगाई और छपाई शिल्प मिस्र, जापान और भारत में 2000 वर्षों से अधिक समय से प्रचलित है। आकर्षक प्रिंट्स बढ़ा देते हैं शोभा मध्यप्रदेश में प्रिंट लोक कला की एक समृद्ध परंपरा है। विभिन्न क्षेत्रों के चित्रों में अनूठी विशेषताएं हैं। नीमच और उमेदपुरा के तारापुर गांव में निर्मित नंदना प्रिंट एक रंगीन ब्लॉक प्रिंट है। यह आरामदायक पोशाख भील और बाग भिलाला जनजातियों की पारंपरिक पोशाख है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के टेक्साइल पर्यटन की क्षमता को दुनिया के सामने प्रचारित करने के लिये विभिन्न स्तरों पर प्रयास किया जा रहा है। जब भी आप प्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों पर भ्रमण पर आए, तो अपने साथ सोवेनियर के रूप में यह टेक्सटाइल उत्पाद जरूर साथ ले जाएं।  

20 नवंबर 2024 बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संतान का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है। घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे। आज कोई रुपए-पैसे से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के सितारे आज चमक रहे हैं। निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी संभव है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों के व्यापार में विस्तार संभव है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विरोधी परास्त होंगे। कुछ प्रभावी लोगों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतनी चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला रहने वाला है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। निवेश के अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उत्साह से भरपूर रहेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद या मसला हल हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अटके हुए कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। तुला राशि- तुला राशि वाले के सितारे आज चमक रहे हैं। कारोबार में खूब लाभ होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में पहले से सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज सतर्कता से दिन पार करना चाहिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी व्यक्ति के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। यात्रा में लाभ होने के संकेत हैं। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए कमाई के अवसर सामने आएंगे। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कुछ जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। संतान के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मकर राशि- मकर राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी को रुपए-पैसे उधार देने से बचें, हानि हो सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। वमीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बौद्धिक क्षमता की तारीफ होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में चली आ रही अनबन दूर होगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

कलेक्टर की जनसुनवाई में एक मामला आया, जिसमें डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया, मौत

भोपाल शहर एक निजी अस्पताल में डाक्टरों द्वारा गर्भवती महिला का गलत तरीके से आपरेशन किया गया था। जिससे उसकी लापरवाहीपूर्वक किए गए उपचार के कारण मौत हो गई। यह आरोप अस्पताल प्रबंधन पर स्वजनों ने कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को आवेदन देते हुए लगाए हैं। मैगीपुरा बैरसिया के रहने वाले 40 वर्षीय निर्मल कुशवाह ने शिकायत करते हुए बताया कि वह पत्नी संगीता को उपचार के लिए भोपाल अस्पताल लेकर गया था। जहां अस्पताल में 21 अक्टूबर को महिला का आपरेशन किया और अस्पताल संचालक दीनदयाल लोधी ने पत्नी को भोपाल रेफर करने के लिए कहा।   इस पर निर्मल ने स्वयं से बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो दीनदयाल ने मना कर दिया और कहा कि वह ठीक है उन्हें दो यूनिट खून चड़ेगा। दूसरे दिन भोपाल रेफर करने के लिए कहते हुए लीलावती अस्पताल पत्नी को लेकर पहुंचे तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीएम ने सीएमएचओ को जांच कर अस्पताल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ईदगाह ड्योढ़ी की जमीन पर अतिक्रमण अलीम कुरैशी ने शिकायत करते हुए बताया कि ईदगाह ड्योढ़ी स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि पर फिरसे भूमाफिया गिरोह कब्जा कर रहा है। यहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराए जा रहे हैं।जिसकी शिकायत वह पूर्व में भी कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस भूमि का प्रकरण बैरागढ़ वृत्त में पंजीबद्ध है।न्यायालय ने भी निर्माण पर रोक लगा रखी है।इसके बाद भी जमीन पर अतिक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। एडीएम ने मामले की जांच एसडीएम बैरागढ़ को सौंपी है। रेस्टोरेंट संचालक ने किया रास्ता बंद, 200 परिवार परेशान राजवंश कालोनी अध्यक्ष प्रेमनारायण सैनी ने बताया कि व्यंजन रेस्टोरेंट एंड होटल के संचालक ने 10 हजार वर्ग फिट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।इस वजह से मुख्य मार्ग बंद हो गया है और 200 परिवार परेशान हैं। इसमें संचालक को आरआइ, पटवारी का संरक्षण प्राप्त है।वहीं शिव नगर कालोनी छोला निवासी अयोध्या बाई ने बताया कि बेटा विनोद और बहू सुनीता साथ में रहते हैं।दोनों मिलकर बुजुर्ग महिला को परेशान करते हैं न ही भरणपोषण देते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet