LATEST NEWS

शिमला मिर्च के राष्ट्रीय व्यापार के लिए जबलपुरअहम केंद्र बना, मिर्च की उत्पादन और गुणवत्ता

 जबलपुर  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) का जबलपुर जिला शिमला मिर्च (Capsicum) उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है. यहां की उन्नत कृषि पद्धतियां और संरक्षित खेती ने न केवल शिमला का उत्पादन बढ़ाया है, बल्कि इसकी गुणवत्ता को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. क्षेत्र के किसान अब पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उपज क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है. आइए आपको यहां की शिमला मिर्च और उसकी खेती से जुड़ी खास बातें बताते हैं. जबलपुर की शिमला मिर्च की उत्पादन और गुणवत्ता जबलपुर में शिमला मिर्च की प्रमुख किस्में जैसे “कैलिफोर्निया वंडर” और “इंद्रा” उगाई जाती हैं. इनकी उपज क्षमता प्रति एकड़ 125-150 क्विंटल तक की होती है. संरक्षित खेती (पॉलीहाउस और नेटहाउस) का उपयोग करके किसान प्रति हेक्टेयर 80-100 टन उत्पादन कर सकते हैं, जो खुले में खेती की तुलना में तीन गुना ज्यादा है. इस खेती से उत्पाद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है और वह रोगों से अधिक सुरक्षित रहता है. ऑनलाइन बिक्री और राष्ट्रीय व्यापार जबलपुर के किसान अब अपनी उपज सीधे थोक व्यापारियों तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा रहे हैं. उपज की तस्वीरें साझा कर व्यापारियों से मूल्य तय किया जाता है. इससे किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है और बिचौलियों पर निर्भरता कम हुई है. इस मॉडल ने जबलपुर को शिमला मिर्च के देशव्यापी व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र बना दिया है. संरक्षित खेती के फायदे पॉलीहाउस और नेटहाउस के जरिए उत्पादन को पर्यावरणीय प्रभावों से बचाया जा सकता है. इसमें पौधों को नियंत्रित तापमान, नमी और उर्वरक दिए जाते हैं. इसकी मदद से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होता है. इस तकनीक से किसान अधिक लाभ कमा रहे हैं. शिमला की खेती में चुनौतियां और भविष्य संरक्षित खेती की उच्च लागत और इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता किसानों के लिए एक तरह की चुनौती है. लेकिन, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी से किसानों को इसे अपनाने में मदद मिल रही है. इस नई दिशा से न केवल स्थानीय किसानों की आय में वृद्धि हुई है, बल्कि जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिली है.

Delhi Metro यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब सिंगल प्लेटफॉर्म पर खरीदें दिल्ली मेट्रो, नमो भारत के QR टिकट

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की धड़कन बन चुकी है। यह दिल्ली के चप्पे-चप्पे में तो चल ही रही है, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में चल रही है। इसी के साथ अब नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का परिचालन शुरू हो गया है। इस समय यह ट्रेन मेरठ साउथ से सहिबाबाद तक चल रही है। जल्दी ही इसकी सेवा आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों तक मिलेगी। इन दोनों स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन और दिल्ली मेट्रो ट्रेन का जंक्शन है। अब यात्री एक टिकट पर ही दोनों ट्रेनों पर यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए अलग अलग टिकट खरीदने की बाध्यता नहीं होगी। एकीकृत टिकटिंग सिस्टम लॉन्च राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) नेअपने एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को आधिकारिक तौर से लॉन्च कर दिया। इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर में यात्रा को और अधिक आसान एवं सुविधाजनक बनाना है। दिल्ली-एनसीआर में एक एकीकृत, एवं डिजिटल रूप से संचालित यात्री केंद्रित नेटवर्क बनाने के उद्देश्य से इसी साल, अगस्त में एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया था। यह पहल उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। इससे आरआरटीएस के परिचालित 42 किलोमीटर के कॉरिडोर के साथ अब 393 किलोमीटर के डीएमआरसी मेट्रो नेटवर्क के जुड़ने से, यात्री एकीकृत और कुशल यात्रा अनुभव का आनंद ले सकते हैं। किन्होंने की शुरुआत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने मोबाइल ऐप पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर आधिकारिक तौर पर इस एकीकृत टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की। उन्होने यह विश्वास जताया कि यह डिजिटल एकीकरण यात्रियों की राह तो आसान करेगा ही, साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित भी करेगा। यात्री अब ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो, दोनों में निर्बाध टिकटिंग संभव होगी। यात्रियों को क्या होगा फायदा बताया जा रहा है कि आरआरटीएस और डीएमआरसी नेटवर्क का एकीकरण, इस नई लॉन्च की गई क्यूआर-टिकटिंग प्रणाली के साथ और सुदृढ़ होगा तथा एनसीआर में निर्बाध यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करेगा। दोनो ही परिवहन प्रणालियां मल्टी-मॉडल इंटिग्रेशन के तहत, आपस मे जोड़ी जा रही हैं। नमो भारत द्वारा प्रदान की जाने वाली क्षेत्रीय पारगमन सेवा और दिल्ली मेट्रो द्वारा प्रद्दत इंट्रा-सिटी पारगमन सेवाएं, साथ मिलकर एक व्यापक और कुशल आवागमन नेटवर्क बनाती हैं। यह निर्बाध कनेक्टिविटी न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाती है बल्कि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को भी प्रोत्साहन देती है, जिससे इन आवश्यक पारगमन परियोजनाओं की दीर्घकालिक सततता में भी योगदान मिलता है। एनसीआरटीसी आरआरटीएस परियोजना के कार्यान्वयन के साथ इस क्षेत्र के परिवहन परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस एकीकरण से उम्मीद है कि नमो भारत व दिल्ली मेट्रो, दोनों परिवहन प्रणालियों के स्टेशनों पर टिकट की लाइनें कम होंगी, यात्रियों का बहुमूल्य समय बचेगा, डिजिटल लेनदेन और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा विकल्पों को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को अधिक सहज और समय-कुशल यात्रा अनुभव का लाभ मिल सकेगा। आईआरसीटीसी से भी हुआ है समझौता एनसीआरटीसी ने आईआरसीटीसी के साथ भी इसी प्रकार का एक समझौता किया है जिसके अंतर्गत, यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय रेलवे के ट्रेन टिकट के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं। इससे यात्रियों के लिए टिकट लेना आसान तो होगा ही, उनका समय भी बचेगा। अभी नमो भारत रेल की सेवा कहां तक अभी नमो भारत रेल की सेवा 9 स्टेशनों के साथ 42 किलोमीटर का कॉरिडोर परिचालित है। इनमें साहिबाबाद, गाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ शामिल हैं। सहिबाबाद से दिल्ली की तरफ देखें तो आनंद विहार होते हुए न्यू अशोक नगर सेक्शन में ट्रायल रन निर्बाध रूप से चल रहा है। इस सेक्शन का परिचालन आरंभ होने के बाद, कॉरिडोर के परिचालित सेक्शन का विस्तार 54 किलोमीटर तक हो जाएगा। यह सेक्शन आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यात्रियों के लिए पारगमन विकल्प की संख्या में विशिष्ट वृद्धि होगी। इस विस्तार से एनसीआर में यात्रियों के लिए अधिक सुविधा, सुव्यवस्थित कनेक्टिविटी और बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी।

विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 397 करोड़ 54 लाख रूपये का प्रस्ताव तैयार किया है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजे गये प्रस्ताव में 75 प्रतिशत केन्द्र सरकार के हिस्से के रूप में 298 करोड़ 15 लाख रूपये मध्यप्रदेश को प्राप्त होंगे। राज्य सरकार अंश के रूप में 25 प्रतिशत राशि 99 करोड़ 39 लाख रूपये विभाग को मंजूर करेगी। विभाग ने यह प्रस्ताव राज्य कार्यपालिक समिति के अनुमोदन के बाद केन्द्र सरकार को भेजा है। कार्य योजना पर मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश में अग्निशमन सेवाओं का आधुनिकीकरण होगा। इसके अंतर्गत प्रदेश में नवीन फायर स्टेशनों का निर्माण, आधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन, हाई राईज बिल्ड़िंग में अग्नि नियंत्रण के लिये हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और आधुनिक उपकरण खरीदे जा सकेंगे। साथ ही अग्निशमन सेवाओं के कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण और क्षमतावर्धन भी किया जायेगा। प्रदेश में होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं पर रियल टाईम नियंत्रण के लिये जीपीएस और जीआईएस आधारित आधुनिक सिस्टम तैयार करने का प्रावधान भी कार्य योजना में रखा गया है।  

भारत ने सबसे तेजी से बढ़ती जी-20 अर्थव्यवस्था का ताज हासिल

नई दिल्ली भारत ने जी20 देशों में जीडीपी ग्रोथ रेट को टॉप किया है। भारत का 2024 में अनुमानित ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत सबसे हाई दर्ज किया गया है। देश की यह उपलब्धि मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक चुनौतियों के बीच एक शक्तिशाली विकास को प्रदर्शित करता है। क्या है जी20 देशों का प्रोजेक्टेड जीडीपी ग्रोथ रेट?     भारत- 7 प्रतिशत     इंडोनेशिया-5 प्रतिशत     चीन- 4.8 प्रतिशत     रूस-3.6 प्रतिशत     ब्राजील-3 प्रतिशत     अफ्रीका-3 प्रतिशत     तुर्किए-3 प्रतिशत     यूएसए-2.8 प्रतिशत     कोरिया-2.5 प्रतिशत     मेक्सिको-1.5 प्रतिशत     सऊदी अरब-1.5 प्रतिशत     कनाडा-1.3 प्रतिशत     आस्ट्रेलिया-1.2 प्रतिशत     फ्रांस-1.1 प्रतिशत     यूरोपियन यूनियन-1.1 प्रतिशत     यूके-1.1 प्रतिशत     साउथ अफ्रीका-1.1 प्रतिशत     इटली-0.7 प्रतिशत     जापान-0.3 प्रतिशत     जर्मनी-00     अर्जेंटिना- माइनस3.5 प्रतिशत

परम्परा से मनेगा डाॅ. हरीसिंह गौर का जन्मदिन, ‘पच’ में आएंगी किताबें, ‘सोहर’ गाएंगी महिलाएं

सागर सागर शहर ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए डाॅ. हरिसिंह गौर की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं होती है। सागर जिले में जहां उन्होंने अपने जीवन की जमा पूंजी दान कर यूनिवर्सिटी की स्थापना की। वहां पर सार्वजनिक अवकाश के साथ सुबह से ही गौर जयंती पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी कड़ी में इस बार सुखद संयोग बना है कि गौर जयंती के साथ ही सेंट्रल जोन के यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने का मौका सागर यूनिवर्सिटी को मिला है। ये यूथ फेस्टिवल भी 26 नवंबर को गौर जयंती के साथ शुरू होगा। डाॅ. हरिसिंह गौर के जन्मदिन पर परंपरा है कि यूनिवर्सिटी में उनकी जयंती मनाए जाने के पहले गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकलती है। इसमें शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विश्वविद्यालय परिवार और बड़ा संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं। सभी यूनिवर्सिटी में डाॅ. गौर की समाधि तक पैदल जाते हैं, जहां श्रृद्धाजंलि अर्पित करने के बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित होता है। इस बार दोपहर में विशाल रैली निकलेगी, जिसमें यूथ फेस्टिवल में पहुंचने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नाचते गाते जाएंगे। वहीं, स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाएं भी शामिल होंगी और कार्निवाल की माहौल होगा। यह है तैयारी सागर यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक संयोजक डाॅ. राकेश सोनी बताते हैं, हम लोगों के पितामह की 155वीं जयंती पर हम लोग गौर गौरव उत्सव करने जा रहे हैं। इसमें सेंट्रल जोन के 12 से 15 सौ छात्र कलाकार यूथ फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर 26 नवंबर को दोपहर दो बजे गौर मूर्ति से रैली निकलने वाली है, जिसमें सभी सहभागी छात्र पारंपरिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे। जहां तक बुंदेली परंपरा की बात करें तो यहां के लोकनृत्य, लोकगीत देखने सुनने मिलेंगे। हमारी ग्रामीण अंचल की महिलाएं डॉ. गौर के जन्मदिन पर सोहर गाएंगी, उनके जन्मदिन पर ये नया प्रयोग है। बुंदेली परंपरा के साथ जन्मदिन डॉ. हरीसिंह गौर जयंती को बुंदेली परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा. दरअसल, बुंदेलखंड में किसी शिशु के जन्म लेने पर ननिहाल पक्ष जो उपहार लेकर पहुंचता है, उसे ‘पच’ कहते हैं. तो यहां के लोग 500 किताबें पच में लेकर पहुंचेंगे. वहीं बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं ‘सोहर’ गाएंगी और ग्रामीण इलाकों में शिशु के जन्म पर आयोजित होने वाले गनता (जन्मोत्सव) में बुंदेली राई नृत्य भी देखने मिलेगा. डॉ. हरी सिंह गौर की 155वीं जयंती सागर शहर ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए डाॅ. सर हरीसिंह गौर की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं होती है. सागर जहां उन्होंने अपने जीवन की जमापूंजी दान करके यूनिवर्सटी की स्थापना की वहां पर सार्वजनिक अवकाश के साथ सुबह से ही गौर जयंती पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी कड़ी में इस बार सुखद संयोग बना है कि गौर जयंती के साथ ही सेंट्रल जोन के यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने का मौका सागर यूनिवर्सटी को मिला है. ये यूथ फेस्टिवल भी 26 नवम्बर को गौर जयंती के साथ शुरू होगा.

नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन में प्रति समाज के अलग-अलग समूहों से वर्चुअली संवाद किया

भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में प्रति  समाज के अलग-अलग समूहों से वर्चुअली संवाद किया जा रहा है। इस  स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका एवं योगदान विषय पर संवाद किया गया। संवाद में प्रदेश के नगरीय निकायों से महिला जन-प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता सहयोगियों से स्वच्छता में महिलाओं से सहयोग एवं योगदान पर अनुभव साझा किये गये। वर्चुअली जुड़ी महिलाओं से घर से निकलने वाले कचरे के संग्रहण के बाद पृथ्कीकरण, प्र-संस्करण से लेकर निष्पादन तक संपूर्ण प्रक्रिया में महिलाओं की क्या भूमिका है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद के दौरान बताया गया कि महिलाओं द्वारा अनुपयोगी सामग्री से प्रदेश के कई क्षेत्रों में विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण भी किया जा रहा है। महिलाओं से किये गये संवाद में नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी और अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। वक्ताओं ने कचरा वाहन में ही कचरा देने की आदतों में आये बदलाव, सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर थैला एवं पेपर बेग को अपनाने और इससे जुड़े मुद्दों पर विचार व्यक्त किये गये। संवाद में यह तय हुआ कि स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी समूह टीम भावना के साथ अपने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक जनसमुदाय को जोड़ने का कार्य करें। प्रदेश में प्रति रविवार होने वाले संवाद सत्र का यह 14वां संस्करण था।  

मंगलवार19 नवंबर 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में वाद-विवाद संभव है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। वृषभ राशि- प्रोफेशनल लाइफ में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। टीम वर्क से कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आप सोच-समझकर निवेश का प्लान बना सकते हैं। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन बेकार के वाद-विवाद से दूरी बनाएं। मिथुन राशि- आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप दान-पुण्य के कार्य भी कर सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिजनों के सेहत का ख्याल रखें। कर्क राशि- लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों को शादी-विवाह तय हो सकता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। सिंह राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगा। प्रेमी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। घर की जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार रहें। कन्या राशि- ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा, लेकिन सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने लगेंगी। घर में शुभ समाचार मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। तुला राशि- अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों से तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर काबू रखें। धैर्य के साथ समस्या का समाधान निकालें। वृश्चिक राशि– आज का दिन थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन बचत पर फोकस करें। आय और खर्च के बीत संतुलन बनाकर रखें। धनु राशि- प्रोफेशनल लाइफ में वाद-विवाद से बचें। कॉन्फिडेंस के साथ नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। करियर की चुनौतियों को दूर करने के लिए परिजनों की सलाह लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे तनाव कम होगा। मकर राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिजनों से किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर बातचीत हो सकती है। काफी दिन बाद आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कुंभ राशि– आनंददायक जीवन गुजारेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। मीन राशि- कार्यों का थकान महसूस हो सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।अगर आप प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन यह सुनिश्चित जरूर करें कि आपको पैसा समय पर वापस मिल जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश के बिना ग्रैप-4 की पाबंदियां हटाने से भी रोका

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में तेजी बढ़ते प्रदूषण के बीच ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू करने में देरी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को फटकार लगाई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को उसके आदेश के बिना ग्रैप-4 की पाबंदियां हटाने से भी रोक दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से पूछा कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 लागू करने में 3 दिन की देरी क्यों हुई। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक आदेश पारित करने का प्रस्ताव कर रहा है कि अधिकारी अदालत की इजाजत के बिना ग्रैप के चरण 4 से नीचे नहीं जाएंगे, भले ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे चला जाए। पीटीआई के अनुसार, जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद भी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 4 के तहत निवारक उपायों के कार्यान्वयन में देरी हुई है। कोर्ट ने इस देरी को लेकर दिल्ली सरकार से सवाल किया और कोर्ट ने दिल्ली सरकार से राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताने को कहा। इस दौरान दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि ग्रैप-4 सोमवार से लागू हो गया है और भारी वाहनों को राजधानी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। “जब AQI 300 से 400 के बीच पहुंचता है, तो चरण 4 लागू करना होता है। बेंच ने वकील से कहा, “आप ग्रैप के चरण 4 लागू करने में देरी करके इन मामलों में जोखिम कैसे उठा सकते हैं।” कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि अदालत जानना चाहती है कि उसने प्रदूषण के स्तर में खतरनाक वृद्धि को रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। बेंच ने कहा, “हम चरण 4 के तहत निवारक उपायों को कम करने की अनुमति नहीं देंगे, भले ही एक्यूआई 450 से नीचे चला जाए। चरण 4 तब तक जारी रहेगा, जब तक अदालत अनुमति नहीं देती।” इसके साथ ही बेंच ने कहा कि वह दिन के काम के अंत में मामले की विस्तार से सुनवाई करेगी। बता दें कि, सीएक्यूएम ने रविवार को ग्रैप-4 के तहत दिल्ली-एनसीआर के लिए प्रदूषण नियंत्रण उपायों के तहत सख्त पाबंदिया लागू करने घोषणा की थी, जो सोमवार सुबह 8 बजे से प्रभावी होंगे, जिसमें ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और सार्वजनिक परियोजनाओं पर निर्माण पर अस्थायी रोक शामिल है। सीएक्यूएम ने यह आदेश तब जारी किया, जब दिल्ली का वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) गंभीर हो गई, जो शाम 4 बजे 441 पर पहुंच गई और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण शाम 7 बजे 457 तक जा पहुंची। सुप्रीम कोर्ट ने 14 नवंबर को याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की थी, क्योंकि उसे बताया गया था कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर नहीं बनना चाहिए। कोर्ट ने पहले कहा था कि प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा संरक्षित प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है।

शिल्पा शेट्टी18 साल बाद पहुंचीं उज्जैन महाकाल, मत्था टेक लिया आशीर्वाद, सुधांशु पांडे पर अटकी नजर

 उज्जैन धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। जहां एक और देश के अलग अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, मंत्री और क्रिकेटर बाबा महाकाल के मंदिर पहुंच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 18 नवंबर, 2024 को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान वह अपने-अपने पार्टनर के साथ नजर आए। शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे महाकाल मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा के सामने मत्था टेका। यहां मंदिर के पुजारी ने बाबा को चढ़ा हुआ दुपट्टा शिल्पा शेट्टी को प्रसाद स्वरूप पहनाया। इसके बाद वो नंदीहाल में पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के सामने बैठकर शिव आराधना की। इस दौरान वें भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। और बाबा महाकाल की आरती देखी। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने नन्दी के कानों में अपनी मनोकामना कही। शिल्पा शेट्टी ने दर्शन के बाद क्या कहा? मीडिया से चर्चा में शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘यहां आकर मन तृप्त हो गया है और यहां वहीं आ सकता है जिसे बाबा बुलाते हैं। 18 वर्ष बाद बाबा का बुलावा आया है। वे फिर से यहां आई है। यह ज्योतिर्लिंग है। यहां की शक्ति अद्भुत है। यहां पर आकर जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह निश्चित पूरी होती है। यहां की शक्ति व ऊर्जा महसूस करने लायक है यहां एक बार सबको आना चाहिए।’ वहीं, सुधांशु पांडे का चेहरा देखने लायक रहा। वह एकदम रुंआसे से दिखाई दिए। हाथ जोड़े वह बैठे हुए थे। हर किसी की नजर उन पर ही अटकी थी। शिल्पा शेट्टी ने बाबा महाकाल से क्या मांगा? शिल्पा शेट्टी और सुधांशु पांडे के अलावा राज कुंद्रा भी दिखाई दिए। राज और सुधांशु ने साथ काम किया है। करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में वह साथ नजर आएंगे। इसी के जरिए वह दोस्त बने और महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्होंने बाबा से आशीर्वाद तो मांगा ही है। साथ ही प्रोटेक्शन भी मांगा है। बता दें कि एक्ट्रेस पर कई तरह के केस चल रहे हैं।

Junior Asia Cup में भारत ने जूनियर एशिया कप हॉकी के लिये 20 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

नयी दिल्ली हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 नवंबर से चार दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले पुरुष जूनियर एशिया कप के लिए आमिर अली की अगुवाई वाली 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट अगले साल होने वाले जूनियर विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है । इस वर्ष टूर्नामेंट में महाद्वीप की 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में भारत, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया और थाईलैंड तथा पूल बी में बंगलादेश, मलेशिया, चीन, ओमान और पाकिस्तान हैं। भारतीय टीम की अगुवाई आमिर अली करेंगे और उप कप्तान रोहित होंगे। गोलपोस्ट की जिम्मेदारी प्रिंसदीप सिंह और बिक्रमजीत सिंह पर होगी। डिफेंडर आमिर अली, तालेम प्रियोबर्ता, शारदानंद तिवारी, योगंबर रावत, अनमोल एक्का और रोहित को टीम में शामिल किया गया है। मिडफील्डर अंकित पाल, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, मुकेश टोप्पो, थोकचोम किंग्सन सिंह और फॉरवर्ड गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाह, दिलराज सिंह, अर्शदीप सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल। इस बीच, सुखविंदर और चंदन यादव को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2023, 2015, 2008 और 2004 सहित रिकॉर्ड चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। उन्होंने पिछले वर्ष फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम के कोच पीआर श्रीजेश ने कहा, “सुल्तान ऑफ जोहोर कप कई खिलाड़ियों के लिए पहली बार का अनुभव था, फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने में बहुत अच्छा जज्बा दिखाया और मैं उनके प्रदर्शन से काफी खुश हूं। खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के राष्ट्रीय शिविर में बहुत मेहनत की हैं और हमने डिफेंस में अधिक प्रभावी होने और गोल करने में कुशल होने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं।”

Border Gavaskar series में चेतेश्वर पुजारा की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एंट्री, अब बरसेगा पैसा ही पैसा

नई दिल्ली  भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे. वह इस सीरीज के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी दी गई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं. बता दें कि पुजारा पिछले सीजन में इसी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2023 में ही खेला था. चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं.

यूट्यूबर सौरभ जोशी से गैंग ने मांगी फिरौती, परिवार के एक सदस्य को मारने की दी धमकी

हल्द्वानी उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। वहीं, पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मार देने की भी धमकी दी गई है। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जोशी को धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। सौरभ जोशी की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने जानकारी दी है कि ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें कहा गया है कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला जिसमें 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत हैं। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौरभ जोशी के इंस्टाग्राम पेज पर भी धमकी दी गई है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पत्र में ये लिखा है – “नमस्ते  सौरव जोशी, मैं करन बिश्नोई ,लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हूं , यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लॉरेंस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है। वहीं, आगे पत्र में लिखा है कि “हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से साझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा।” पत्र में लिखा कि, “हम आपके जवाब का इंतजार करेंगे और दुआ करेंगे कि आप सही फैसला ले क्योंकि एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है। जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल” मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस मामले में एसपी सिटी हल्द्वानी का कहना है कि यूट्यूबर सौरभ जोशी की तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ ही एसपी ने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही पुलिस द्वारा मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।

मंत्री गौर का निर्माण एजेंसियों को निर्देश कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे

भोपाल निर्माण एजेंसियां कार्य पर लगातार नज़र रखे। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को गोविंदपुरा में विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के वार्ड 67 में लगभग 50 लाख रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए की कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और सीसी रोड बनाते समय कॉलोनी में पानी का ठहराव नहीं हो ऐसी व्यवस्था करे।  राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड-67 के सुंदर नगर में 22 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड लक्ष्मी नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और राजीव नगर में 9 लाख रुपए की लागत के पेवर ब्लॉक निर्माण का भूमि-पूजन किया। स्थानीय पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, प्रदीप लोधी, श्रीमती छाया ठाकुर, पप्पू व्यास, प्रमोद तिवारी, मनोज विश्वकर्मा और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।  

राज्य भर में धान खरीदी का कार्य 2 दिसंबर से शुरू, प्रशासन की तैयारी जोरों पर

जबलपुर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) जिले समेत राज्य भर में इस साल धान खरीदी का कार्य 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. वहीं जबलपुर में धान खरीदी की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसके लिए 86 केंद्र बनाए गए हैं. इस बार धान विक्रय के लिए 55,000 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. पिछले वर्ष खरीदी प्रक्रिया में आई गड़बड़ियों को रोकने और किसानों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कई व्यापक  कदम उठाए हैं. इस बार धान खरीदी की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) की जगह नागरिक आपूर्ति निगम (नान) को सौंपी गई है. दरअसल, पिछले वर्ष हुए धान खरीदी घोटाले में मार्कफेड की भूमिका पर सवाल उठने के बाद शासन ने यह फैसला लिया है. धान खरीदी को लेकर जोरों पर तैयारियां किसान पंजीयन की प्रक्रिया: सभी किसानों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन करना अनिवार्य है. पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों को इस वर्ष स्वतः पंजीकृत माना गया है. उनकी भूमि और फसल से संबंधित रिकॉर्ड को अद्यतन करने के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं. यह प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध है. गड़बड़ियों पर नियंत्रण: पिछले वर्ष की अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील उपार्जन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 16 चेकपोस्ट पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अतिरिक्त, विशेष जांच दल का गठन भी किया गया है. उपार्जन केंद्रों का प्रबंधन: सभी केंद्रों पर भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मानक स्टैकिंग और जल निकासी की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. इसके अलावा किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. समर्थन मूल्य और खरीदी अवधि: किसानों को उचित समर्थन मूल्य देने और धान खरीदी प्रक्रिया को 14 नवंबर से शुरू करने की योजना है. प्रक्रिया की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं. शिकायत निवारण: किसानों की शिकायतों को तेजी से सुलझाने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए हेल्पडेस्क और संबंधित अधिकारियों की व्यवस्था की गई है. इन तैयारियों का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी और कुशल प्रणाली के माध्यम से अपनी फसल बेचने की सुविधा प्रदान करना है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह व्यापक तैयारी सुनिश्चित करेगी कि जबलपुर जिले के किसान बिना किसी बाधा के अपनी फसल का विक्रय कर सकें.  

सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी से राज्य सरकार ने बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा

भोपाल  यदि सब-कुछ ठीक-ठाक रहा और सभी बैंकर्स तैयार हुए तो एक जनवरी 2025 से सभी बैंकों के कारोबार का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे हो जाएगा। राज्य सरकार ने भी बैंकों से एक जैसा समय करने को कहा है।  दरअसल, स्टेट लेवल बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में बीते माह यह बात सामने आई थी कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। इसे लेकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक की तरफ से पत्र जारी किया है। सर्वसम्मति के बाद एलडीएम जिले के कलेक्टर के सामने पक्ष रखेंगे। बैंक कर्मचारी संगठन भी सहमत केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के ज्वाइंट जनरल सेकेट्री केके त्रिपाठी कहते हैं कि यूनिफार्मेटी होना चाहिए। यह ग्राहक और बैंक दोनों के लिए अच्छा है। यूनियन बैंक एलाइज एसोसिशन के महासचिव देवेन्द्र खरे का कहना है कि सभी बैंकों का समय समान होना चाहिए। उनका कहना है कि बीच में शहरी और ऑफिस के हिसाब से बैंकों का समय अलग- अलग निर्धारित किया था। उससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई। चूंकि सभी बैंक टेक्नोलॉजी आधारित है। अभी ये है स्थिति बैंकों के खुलने का समय अभी कहीं 10 बजे तो कहीं 10.30 बजे तो कुछ तो 11 बजे से खुलते हैं। जानकारों का कहना है कि कई ब्रांचों में तो स्टॉफ की कमी के चलते ग्राहकों को काफी समय तक बैंक में रहना पड़ता है। बैंकों से मांगी जा रही रिपोर्ट जिले के बैंकों से रिपोर्ट मांगी जा रही है। बातचीत भी की जा रही है। सभी बैंकों की रिपोर्ट आने के बाद इसे कमेटी में रखा जाएगा। इस पर कलेक्टर निर्णय लेते हैं। -आलोक चक्रवर्ती, एलडीएम, भोपाल

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet