LATEST NEWS

निगम परिवार की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ पर्व, लाल साड़ी और श्रृंगार कर करी ‘करवा देवी’ की पूजा

सिंगरौली निगम परिवार की महिला क्लब ने करवाचौथ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया । सभी महिलाएं अपने घरों से पारंपरिक परिधान और श्रृंगार कर दीपक ले करवा चौथ पर्व को मनाने के लिए एकत्रित हुई l क्लब की होस्ट मीना वैश्य ने बताया कि करवाचौथ का त्यौहार अपने पति की लंबी उम्र व उसकी तरक्की के लिए महिलाएं रखती है। आज के दिन महिलाए दिन निकलने से पहले सरगी खाकर पूरा दिन अन्न व जल त्यागकर कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। फिर शाम के समय सभी महिलाए एकसाथ बैठकर कथा सुनती हैं। करवाचौथ के इस पर्व को मनाने के लिए निगम परिवार की महिलाओं द्वारा थाली सजाओ, मेंहदी, डांस, संगीत, म्यूजिकल चेयर और तंबोला सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गई l सभी ने प्रतियोगिता में भाग लिया l महिलाओं ने उपवास और चंद्रमा की पूजा के बारे में एक दूसरे से जानकारी साझा की l इसके बाद सभी महिलाओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मिलकर डांडिया खेली l निगम परिवार की महिला क्लब द्वारा बताया गया कि आने वाले सभी त्योहारों को इसी तरह हिंदू रीति-रिवाज से हमसब मिलकर मनाएंगे l कार्यक्रम में डॉ सुमन शर्मा, अंजू गोस्वामी, शशि, अर्चना, प्रिया यादव , प्रीति शर्मा , दृष्टि मिश्रा, मीनाक्षी तिवारी , हेनरी ठाकुर, अनीता बैस, रेणु सिंह सहित निगम परिवार की सभी महिलाएं उपस्थित रही l

आरजी कर मामले में आज भी जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन जारी, 16 से लगातार जारी है हड़ताल

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अपनी सहकर्मी के साथ हुए बलात्कार और हत्या के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन 16वें दिन भी जारी है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के बीच सोमवार को शाम 5 बजे अहम बैठक तय की गई है। मुख्य सचिव मनोज पंत ने शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) को ईमेल भेजकर मुख्यमंत्री के साथ बैठक के लिए भूख हड़ताल वापस लेने की पूर्व शर्त रखी है। ईमेल में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैठक में आने वाले जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल में 10 सदस्यों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। पंत ने कहा कि डॉक्टरों को मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। मुख्य सचिव के ईमेल ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को हैरान कर दिया, क्योंकि शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत के दौरान ‘भूख हड़ताल वापस लेने’ की शर्त नहीं रखी गई थी। डब्ल्यूबीजेडीएफ ने मुख्य सचिव के इस ईमेल पर अभी तक फैसला नहीं लिया है। वे देर शाम आपस में बैठक करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। हालांकि, डब्ल्यूबीजेडीएफ के प्रतिनिधि अशफाक उल्ला नैया ने कहा कि भूख हड़ताल वापस लेना बैठक के लिए पूर्व शर्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “भूख हड़ताल सिर्फ बैठक की मांग को लेकर नहीं बल्कि मांगों को पूरा करने के लिए की जा रही है। हालांकि, अंतिम निर्णय हमारी बैठक के बाद ही बताया जा सकेगा।” बता दें कि डब्ल्यूबीजेडीएफ ने शुक्रवार शाम को ममता सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो उन्हें मंगलवार से काम बंद करके आंदोलन पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ऐसे में सभी की निगाहें 21 अक्टूबर को होने वाली अहम बैठक पर टिकी हैं।  

हॉकी इंडिया ने की आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा

नई दिल्ली हॉकी इंडिया ने रविवार को विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ होने वाली आगामी द्विपक्षीय सीरीज के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी हैं। भारत और जर्मनी के बीच ये दोनों मुकाबले 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे। भारतीय टीम की अगुवाई हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद होंगे। चोटिल मिडफील्डर हार्दिक सिंह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस द्विपक्षीय सीरीज में राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लागेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। टीम के चयन के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “हम अगले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में जर्मनी से मुकाबले के लिए बहुत उत्साहित हैं। भारत और जर्मनी के बीच हाल के वर्षों में कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है और हम नई दिल्ली में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। हमने जो टीम चुनी है, वह अनुभवी है, जिसमें कांस्य पदक जीतने वाली पेरिस ओलंपिक टीम के कई खिलाड़ी शामिल हैं। इस सीरीज के दौरान राजिंदर और आदित्य भी अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे, उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।” भारतीय टीम आज दोपहर बेंगलुरु से नई दिल्ली पहुंचेगी। जर्मनी के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार:- गोलकीपर:- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा डिफेंडर:- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, संजय, सुमित और नीलम संजीव जेस मिडफील्डर:- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), विष्णु कांत सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, मो. राहील मौसीन, राजिंदर सिंह फॉरवर्ड्स:- मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे और दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा।  

दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की बड़ी वजह बीजेपी की गंदी राजनीति है

नई दिल्ली दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लोगों का जहरीली हवा में सासं लेना भी मु्श्किल हो रहा है। दीवाली से पहले ही राजधानी में प्रदूषण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों की स्थिति के बारे में सोचकर लोग परेशान हैं। इस बीच दिल्ली सरकार का दावा है कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण की बड़ी वजह बीजेपी की गंदी राजनीति है। सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली की हवा और पानी में प्रदूषण बीजेपी की गंदी राजनीति की वजह से बढ रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि आनंद विहार में प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह उत्तर प्रदेश से आ रही बसे हैं। दरअसल आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पर्यावरण मंत्री प्रदूषण की स्थिति का जायजा के लिए आनंद विहार इलाके में गए थे। यहां आज सुबह 8.30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 454 दर्ज किया गया था। इसी दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि आनंद विहार इलाके में खराब एयर क्वालिटी का प्रमुख कारण उत्तर प्रदेश से आने वाली बसें हैं और इस पर यूपी सरकार से चर्चा की जरूरत है। वहीं गोपाल राय ने भी इस बार पर जोर देते हुए दावा किया कि इन बसों के धुआं दिल्ली का प्रदूषण दुगना हो रहा है। वहीं प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण विरोधी उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है और धूल नियंत्रण उपायों के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीएम आतिशी ने कहा हमने 99 टीमें बनाई हैं जो पूरी दिल्ली में धूल नियंत्रण के उपाय कर रही हैं। हमने 325 से अधिक स्मॉग गन तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए PWD और MCD ने अपने सभी संसाधन तैनात कर दिए हैं। आनंद विहार, दिल्ली और यूपी की सीमा पर होने के कारण, एक ऐसा हॉटस्पॉट है जहां AQI सबसे ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने यमुना नदी के जहरीले सफेद झागों के मुद्दे पर भी बात की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सिर्फ वायु प्रदूषण ही नहीं, पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी में भी प्रदूषण बढ़ रहा है और इसके लिए मुख्य कारण बीजेपी की गंदी राजनीति है। उन्होंने कहा, पराली जलाने की घटनाओं को कम करने के लिए पंजाब में AAP सरकार ने दो साल तक काफी कोशिशें की हैं। पिछले साल पंजाब में पराली जलाना आधा कर दिया गया। उधर हरियाणा के आंकड़ों पर नजर डालें तो खेतों में आग लगने की घटनाओं में 23% की बढ़ोतरी हुई है। यूपी में खेतों में आग लगने की घटनाएं 70% बढ़ीं है। उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा AQI रिकॉर्ड करने वाले आनंद विहार में बसों को देखें तो दिल्ली की सभी बसें CNG या बिजली से चलती हैं। लेकिन अगर हम यूपी और हरियाणा से आने वाली बसों को देखें तो वो डीजल से चलती हैं। आनंद विहार इलाके में दिख रहे प्रदूषण का एक अहम कारण यूपी से आने वाली हजारों डीजल से चलने वाली बसें हैं। एक तरफ जहां दिल्ली सरकार ने सीएनजी बसों की लाइन खड़ी कर दी8 वहीं हरियाणा और यूपी सरकारें अपने बेड़े में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें क्यों नहीं ला सकतीं? आतिशी ने कहा क्योंकि वे गंदी राजनीति कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने ईट के भट्टों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ईंट के भट्टे लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में आपको एक भी ईंट का भट्ठा नहीं मिलेगा लेकिन एनसीआर में तो हैं 3800 ईंट भट्टे जो दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बड़ा योगदान देते हैं।

बुधनी विधानसभा उपचुनाव में युवा कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने खोला मोर्चा पोस्टर हुए वायरल

बुधनी बुधनी में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से पूर्व विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव का नाम सामने आया वहीं, कांग्रेस की तरफ से सबसे प्रबल दावेदारों में महेश राजपूत, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, और यूथ कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार पटेल का नाम उभरकर सामने आया है। इसके अलावा, कमलनाथ से जुड़े कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट और किसान नेता अर्जुन आर्या भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। कांग्रेस ने बुधनी में प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को सौंपी है। हाल ही में यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता राजकुमार पटेल चकलदी ने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (फेसबुक और X) के माध्यम से चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है वही राजकुमार पटेल चकलदी के चुनाव पोस्टर हुए वायरल। राजकुमार पटेल पवार समाज से आते हैं, जिसका बुधनी विधानसभा में अच्छा खासा प्रभाव है। यदि पटेल बगावत करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राजकुमार पटेल का चुनावी मैदान में उतरना अन्य दावेदारों के लिए एक नई चुनौती बन सकता है और कांग्रेस की रणनीति पर इसका बड़ा असर हो सकता है।

ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा: ईरान के विदेश मंत्री

तेहरान ईरान ने इजरायल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमला हुआ तो हम भी छोड़ेंगे नहीं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहाकि ईरान के खिलाफ किसी भी इजरायली हमले का मतलब खतरे की रेखा पार करना होगा और इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। अरागची ने तुर्की प्रसारक ‘एनटीवी’ को बताया कि ईरान पर किसी भी हमले का मतलब हमारे लिए लाल रेखा को पार करना है। हम ऐसे हमले का जवाब जरूर देंगे। ईरान की परमाणु सुविधाओं या किसी भी तरह के हमले पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका से लीक हुए कुछ डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इजरायल ईरान पर हमले की तैयारी में जुटा हुआ है। ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने इस दौरान इजरायल पर किए गए हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहाकि हमने उस समय किसी भी आर्थिक या नागरिक सुविधाओं पर हमला नहीं किया था। हमने केवल सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था। अब हमने इजरायल में अपने सभी लक्ष्यों की पहचान कर ली है। अगर इजरायल हमला करता है, तो हम उनके ठिकानों पर भी इसी तरह का हमला करेंगे। यह पूछे जाने पर कि इजरायल ने अभी तक ईरान के पिछले हमले का जवाब क्यों नहीं दिया है, मंत्री ने पूरी दुनिया द्वारा इजरायल पर डाले जा रहे भारी राजनयिक दबाव का हवाला दिया। अरागची ने कहा कि इस क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर युद्ध छिड़ने की अत्यधिक संभावना है। देश क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि इजरायली हमलों और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आपदा को रोकने के लिए कूटनीति का इस्तेमाल और युद्धविराम की घोषणा की जानी चाहिए। इसके बाद ही हम गाजा पट्टी और लेबनान के निवासियों की भलाई के बारे में बात कर सकते हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों लेबनान ने ड्रोन हमले से इजरायली प्रधानमंत्री के घर पर हमला किया गया। इस हमले के पीछे भी ईरान का हाथ बताया गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। नेतन्याहू ने एक बयान में कहाकि ईरान के एजेंट, जिन्होंने आज मेरी और मेरी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की, उन्होंने एक बड़ी गलती की है। उन्होंने लेबनान से ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य उत्तरी शहर कैसरिया में उनके निजी आवास को निशाना बनाना था।

बीते 2 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स की 46 फ्लाइट्स को धमकी भरे पोस्ट भेजे गए, मैसेज भी सेम-टू-सेम

नई दिल्ली भारतीय एयरलाइनों को इन दिनों बम की धमकियां मिलने का सिलसिला सा चल पड़ा है। इस हफ्ते करीब 70 ऐसे धमकी भरे पोस्ट किए गए, जिनमें से 70% एक ही एक्स अकाउंट से आए हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह एक गुमनाम और गैर-सत्यापित अकाउंट है, जिससे बीते 2 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स की 46 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को धमकी भरे पोस्ट भेजे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्स हैंडल से शुक्रवार रात को 12 और शनिवार को 34 धमकी भरे पोस्ट किए गए। भारत के अलावा इस यूजर ने अमेरिकन एयरलाइंस, जेट ब्लू और एयर न्यूजीलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय वाहकों को भी धमकियां दी हैं। इससे यात्रा में रुकावट पैदा हुई और यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया। एक्स ने सस्पेंड कर दिया अकाउंट यह संदिग्ध एक्स अकाउंट शनिवार दोपहर तक एक्टिव रहा। इसके बाद, एलन मस्क के मालिकाना वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से इसे सस्पेंड कर दिया गया। एक्स को ही पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था। एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, अकासा एयर, अलायंस एयर, स्पाइसजेट और स्टार एयर को इस अकाउंट से धमकियां दी गई थीं। स्टार एयर को उसकी 4 उड़ानों के लिए धमकियां मिलीं तो बाकियों के 5-5 फ्लाइट्स के लिए ऐसी संदेश भेजे गए। धमकी भरा एक तरह का संदेश संदिग्ध एक्स अकाउंट से जो धमकी भरे पोस्ट किए गए, उनमें एक तरह ही संदेश लिखा होता था। इसमें कहा जाता, ‘आपके 5 विमानों में बम हैं। कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। जल्दी करो और विमान खाली करा दो।’ ये पोस्ट ऐसे समय की गईं जब कुछ उड़ानें हवा में थीं या तो कुछ ने पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर ली थी। फिलहाल, इस संदिग्ध एक्स अकाउंट की जांच की जा रही है और इसके यूजर का पता लगाया जा रहा है। बीसीएएस की एयरलाइन कंपनियों के साथ बैठक इस बीच, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के अधिकारियों ने शनिवार को एयरलाइन कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक दिन पहले 30 से अधिक उड़ानों में बम होने की धमकी मिली थी। सूत्रों के अनुसार, आज की बैठक में कुछ एयरलाइन का प्रतिनिधित्व उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने किया, जबकि अन्य का प्रतिनिधित्व उनके सीनियर अधिकारियों ने किया। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने कहा, ‘भारतीय हवाई क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। मौजूदा प्रोटोकॉल मजबूत है और इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। हम यात्रियों को आश्वस्त करते हैं कि उन्हें बिना किसी डर के उड़ान भरनी चाहिए।’

रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर धमाके का टेरर है कनेक्शन? NSG तलाश रही साजिश के सबूत

नई दिल्ली दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि इस धमाके में स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है। दिवाली से पहले हुए राजधानी में हुए इस धमाके ने दिल्ली पुलिस के साथ ही तमाम सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। इस धमाके की जानकारी मिलते ही नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस और एफएसएल टीम के साथ ही एनएसजी कमांडो भी प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास विस्फोट स्थल पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (एफएसएल) के सूत्रों ने कहा कि दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्री देसी बम जैसी है, लेकिन पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही डिटेल क्लियर हो पाएंगी। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार, अभी तक कोई आतंकी एंगल नहीं मिला है, लेकिन एफएसएल की टीम द्वारा अंतिम स्पष्टता दी जाएगी। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मौके पर फायर डिपार्टमेंट की एक टीम भी मौजूद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मौके पर पहुंच गई है। रविवार सुबह रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर जोरदार धमाका हुआ। दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 7:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें उन्हें विस्फोट की सूचना दी गई। एसएचओ और स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई और हवा में दुर्गंध फैली हुई थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “आज सुबह 07:47 बजे, एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 14 में सीआरपीएफ स्कूल के पास बहुत तेज आवाज के साथ एक धमाका हुआ है। एसएचओ और स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई और दुर्गंध आ रही थी। आस-पास की दुकानों के शीशे और दुकान के पास खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त पाई गई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।” क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। सुबह करीब 7:50 बजे अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया और दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर हैं और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिए पुलिस के साथ इलाके की जांच और तलाशी जारी रखे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि सीवर लाइन की भी जांच की जा रही है और विस्फोट के प्रकार की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने लुका मोड्रिक, रिकॉर्ड धारक फेरेंक पुस्कास को पीछे छोड़ दिया

पोंटेवेद्रा (स्पेन) रियल मैड्रिड के कप्तान लुका मोड्रिक ने क्लब के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनकर नया रिकॉर्ड बनाया। 39 साल और 40 दिन की उम्र में उन्होंने सेल्टा विगो के खिलाफ मैच खेला, जिससे उन्होंने पहले के रिकॉर्ड धारक फेरेंक पुस्कास को पीछे छोड़ दिया। पुस्कास ने 1966 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी मैच खेला था। इसके अलावा, इस मैच में लुका ने ला लिगा में अपनी 250वीं जीत भी हासिल की। उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए अपनी 369वीं ला लीगा मैच में यह मुकाम हासिल किया। लुका 2012 में क्लब से जुड़े थे और तब से उन्होंने 28 गोल किए हैं, जिससे क्लब ने चार बार ला लीगा का खिताब जीता है (2017, 2020, 2022 और 2024)। लुका ने सबसे ज्यादा जीत सेल्टा टीम के खिलाफ हासिल की है, जिनके खिलाफ उन्होंने 19 बार जीत दर्ज की है। मोड्रिक रियल मैड्रिड के सबसे सफल खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्लब के लिए 547 मैचों में 27 खिताब जीते हैं, जिनमें 6 यूरोपियन कप, 5 क्लब वर्ल्ड कप, 5 यूरोपियन सुपर कप, 4 स्पेनिश लीग खिताब, 2 स्पेनिश कप और 5 स्पेनिश सुपर कप शामिल हैं। रियल मैड्रिड के मैनेजर कार्लो एंचेलोटी (65) ने भी मिडफील्डर लुका मोड्रिक की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था, “मोड्रिक के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म का नतीजा है।” मोड्रिक का रिकॉर्ड काफी शानदार है, लेकिन चैंपियंस लीग के इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होने का खिताब इटली के गोलकीपर मार्को बालोट्टा के पास है, जिन्होंने 43 साल और 252 दिन की उम्र में खेला था। ला लीगा में, सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इंग्लैंड के हैरी लोव हैं, जो 1935 में रियल सोसिएदाद टीम के लिए खेलते समय 48 साल के थे।  

कीवी टीम ने भारत को भारत में आखिरी बार 24 नवंबर 1988 को हराया था, टीम इंडिया की शर्मनाक हार के साथ खत्म हुआ सूखा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर ना सिर्फ तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है, बल्कि 1988 के बाद भारत में पहली जीत भी दर्ज की है। जी हां, कीवी टीम ने भारत को भारत में आखिरी बार 24 नवंबर 1988 को हराया था। इसके बाद टीम 10 टेस्ट हारी और 9 मुकाबले ड्रॉ रहे। 19 मैचों के बाद न्यूजीलैंड को अब भारत में एक बार फिर जीत नसीब हुई है। वहीं न्यूजीलैंड की यह टीम इंडिया के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर 37 मैचों में मात्र तीसरी जीत है। 2024 और 1988 से पहले टीम ने पहला टेस्ट 1969 में जीता था। भारत ने बेंगलुरु टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बावजूद रोहित का यह फैसला क्रिकेट पंडितों की समझ के परे था। रोहित के इस गलत फैसले का खामियाजा भारत को उठाना पड़ा और टीम इंडिया मात्र 46 के स्कोर पर सिमट गई। भारत का यह घर पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर है। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को इतने कम स्कोर पर समेट पहली पारी में 402 रन बनाए और 356 रनों की बढ़त हासिल की। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने 91 तो रचिन रविंद्र ने शतक जड़ते हुए 134 रनों की पारी खेली। रचिन ने इस दौरान पूर्व कप्तान टिम साउदी के साथ 8वें विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की जो टीम इंडिया पर काफी भारी पड़ी। साउदी ने इस दौरान 65 रनों की शानदार पारी खेली। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शानदार कमबैक किया और बोर्ड पर 462 रन लगाए। सरफराज खान ने इस दौरान इंटरनेशनल मंच पर पहला शतक जड़ते हुए 150 रनों की पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत ने 99 रन बनाए। पंत मात्र 1 रन से अपने शतक से चूके। टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रनों के साथ पारी से तो हार टालने में कामयाब रही, मगर जीत के लिए भारत न्यूजीलैंड के सामने 107 रनों का टारगेट रखने में कामयाब हुआ। कीवी टीम ने इस स्कोर को 8 विकेट शेष रहते हासिल किया और सीरीज में बढ़त बनाई।

मप्र बोर्ड अब अब पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची करेगी हाइटेक, डिजिटल प्रिटिंग अंकसूची प्रदान की जाएगी

भोपाल अभी तक मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा की अंकसूची डिजिटल प्रिंटिंग होती थी।साथ ही उसपर हालमार्क भी रहता था। अब पांचवीं व आठवीं वार्षिक परीक्षा के 25 लाख विद्यार्थियों को डिजिटल प्रिटिंग अंकसूची प्रदान की जाएगी। साथ ही डुप्लीकेट अंकसूची से बचने के लिए अंकसूची पर हालमार्क भी लगा होगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के चार से पांच दिन बाद ही सुरक्षा मापदंडों के साथ अंकसूची प्रदान कर दी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2024-25 से पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची को डिजिटल प्रिंटिंग की पूरी तैयारी कर ली है। अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से अंकसूची जिलों के स्कूलों में भेजी जाती थी। इससे विद्यार्थियों को अंकसूची एक या दो साल की देरी से मिल रही थी।   यही कारण है कि स्कूल शिक्षा विभाग इस सत्र से अंकसूची डिजिटल प्रिंटिंग कर देगा, ताकि विद्यार्थियों को अंकसूची जल्द मिल सकेगा। बता दें, कि अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र पिछले साल के 25 लाख विद्यार्थियों की अंकसूची तैयार नहीं कर पाया है। डा.संजय गोयल, सचिव, मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि इस बार से पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की डिजिटल प्रिंटिंग और सुरक्षा मापदंडों सहित हालमार्क अंकसूची प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को अकसूची जल्द मिल जाएगी और इसका डूप्लीकेट अंकसूची की संभावना भी खत्म हो जाएगी। जिलों के स्कूलों में अंकसूची का प्रोफार्मा भेजा जाता था अभी तक राज्य शिक्षा केंद्र जिलों के स्कूलों में अंकसूची का प्रोफार्मा तैयार कर जिलों के स्कूलों में भेजता था।जिससे स्कूल में प्रोफार्मा पर अंक भरकर स्कूल प्राचार्य के हस्ताक्षर के बाद विद्यार्थियों को अंकसूची दी जाती थी।इससे कई जिलों में डुप्लीकेट अंकसूची का मामला भी सामने आया है।साथ ही अंकसूची एक-दो साल की देरी से मिलती थी। अंकसूची पर हालमार्क रहेगा पांचवीं व आठवीं क अंकसूची पर दो जगहों पर हालमार्क रहेगा। एक जहां पर कक्षा का नाम लिखा होगा और दूसरा जहां पर पूरी बाउंड्री बनी होगी। इससे डुप्लीकेट अंकसूची क संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी, क्या है BRICS शिखर सम्मेलन ?

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्टूबर 2024 को रूस की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। यह BRICS शिखर सम्मेलन की 16वीं बैठक होगी, जो रूस के कजान शहर में आयोजित की जाएगी। इस सम्मेलन में विभिन्न विकासशील देशों के नेताओं के बीच आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जो वैश्विक स्तर पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण होगा। क्या है BRICS शिखर सम्मेलन ? BRICS एक अंतरराष्ट्रीय समूह है जिसमें पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं: ब्राजील, रूस, भारत, चीन, और दक्षिण अफ्रीका। इस समूह का उद्देश्य आर्थिक विकास, राजनीतिक सहयोग, और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देना है। वहीं ईरान, मिस्र, इथियोपिया, और संयुक्त अरब अमीरात इसी साल जनवरी से BRICS के नए सदस्य देश बने हैं। ये देश समूह के साथ अपने आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। हालांकि, सऊदी अरब अभी तक BRICS का पूर्णकालिक सदस्य नहीं बना है। वह केवल आमंत्रित सदस्य के रूप में इसमें भाग ले रहा है। यह स्थिति BRICS के विस्तार और इसके सदस्यों की विविधता को दर्शाती है, जो वैश्विक स्तर पर प्रभाव बढ़ाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।   BRICS शिखर सम्मेलन का महत्व BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन हर साल किया जाता है, जिसमें सदस्य देशों के नेता एकत्रित होकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं। यह शिखर सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय नीतियों, व्यापार, निवेश, और सुरक्षा के विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है। BRICS शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच है, जो विकासशील देशों के लिए वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है। यह आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है, जिससे BRICS देशों की आवाज वैश्विक स्तर पर सुनी जा सके।   शिखर सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएं आर्थिक सहयोग: BRICS देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलें की जाती हैं। राजनीतिक संवाद: सदस्य देश वैश्विक मुद्दों, जैसे जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, और वैश्विक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हैं। विकास संबंधी मुद्दे: शिखर सम्मेलन में विकासशील देशों के मुद्दों पर ध्यान दिया जाता है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे का विकास। संस्थानिक सहयोग: BRICS एक न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) की स्थापना कर चुका है, जिसका उद्देश्य विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। शिखर सम्मेलन के परिणाम हर शिखर सम्मेलन के बाद एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाता है, जिसमें सभी सदस्यों द्वारा सहमति से लिए गए निर्णयों और प्रस्तावों का उल्लेख होता है। यह घोषणापत्र वैश्विक समुदाय के सामने BRICS का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। BRICS संगठन औचारिक तौर पर किसी देश के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे विकासशील देशों की सशक्त आवाज के रूप में देखा जाता है। यह संगठन वैश्विक स्तर पर आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने और सहयोग बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। संगठन की प्रभावशीलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संयुक्त रूप से, BRICS सदस्य देशों के पास विश्व की भूमि का लगभग 30 फीसदी और वैश्विक जनसंख्या का 45 फीसदी हिस्सा है। यह संख्या इस बात को दर्शाती है कि BRICS केवल एक आर्थिक समूह नहीं है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक बल भी है, जो विकासशील देशों के हितों को प्राथमिकता देने का प्रयास करता है। BRICS शिखर सम्मेलन का इतिहास BRICS का पहला शिखर सम्मेलन 2009 में युजेन, रूस में आयोजित किया गया था। इसके बाद से यह सम्मेलन हर साल आयोजित होता है, और इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है। दक्षिण अफ्रीका का समावेश 2010 में हुआ, जिसके बाद समूह का नाम BRICS हो गया।   2024 का BRICS शिखर सम्मेलन आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 अक्टूबर को रूस के कजान में आयोजित होने वाली BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। इस बैठक के दौरान, मोदी सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से ट्रूडो का भारत से पंगा कनाडा की अर्थव्यवस्था पड़ेगा भारी !

नई दिल्ली भारत और कनाडा के बीच  कूटनीतिक विवाद का असर  अब आर्थिक मोर्चे पर भी असर डालने लगा है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से शुरू हुए इस विवाद के चलते उन कनाडाई कंपनियों और फंड्स की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिन्होंने भारतीय कंपनियों में भारी निवेश किया है। खासकर कनाडाई पेंशन फंड (CPPIB) ने भारत के बैंकिंग से लेकर टेक्नोलॉजी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। जानकारी के अनुसार  भारत और कनाडा के बीच करीब 8.4 अरब अमेरिकी डॉलर का वार्षिक व्यापार होता है (वित्त वर्ष 2023-24), जिसमें ज्वेलरी, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स, पेपर और मिनरल्स जैसी वस्तुओं का लेन-देन शामिल है। इस विवाद से 600 से अधिक कनाडाई कंपनियां जो भारत में व्यापार कर रही हैं, और 30+ भारतीय कंपनियां जो कनाडा में मौजूद हैं, सीधे प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार में शामिल कई कंपनियां भी इस तनाव का शिकार हो सकती हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार 8.3 अरब डॉलर का था, जो 2023-24 में बढ़कर 8.4 अरब डॉलर हो गया। इसमें भारत का कनाडा से आयात 4.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि निर्यात 3.8 अरब डॉलर पर आ गया है। कनाडाई पेंशन फंड का भारत में निवेश कनाडाई पेंशन फंड CPPIB (Canada Pension Plan Investment Board) ने भारत की कई बड़ी कंपनियों में निवेश कर रखा है। इसमें कोटक महिंद्रा बैंक (6141.6 करोड़ रुपये), जोमैटो (2778.1 करोड़ रुपये) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जोमैटो में CPPIB की हिस्सेदारी करीब 1.15% है। इसके अलावा Delhivery, FSN E-Commerce Ventures (Nykaa), और Paytm जैसी कंपनियों में भी भारी निवेश किया गया है। अन्य प्रमुख सेक्टर्स में निवेश कनाडाई पेंशन फंड्स ने भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़ी पूंजी लगाई है। रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी फंड का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। 2013 से 2023 तक, कनाडाई फंड्स ने भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में लगभग 3.8 अरब कैनेडियन डॉलर और फाइनेंशियल सर्विसेज में 3 अरब कैनेडियन डॉलर का निवेश किया। इसी प्रकार, इंडस्ट्रियल ट्रांसपोर्टेशन में 2.6 अरब कैनेडियन डॉलर का निवेश किया गया है। कंपनियों पर क्या होगा असर? कनाडाई फंड्स फिलहाल भारत में करीब 1.98 लाख करोड़ रुपए के मूल्य की घरेलू इक्विटी के मालिक हैं। हालांकि, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में आई खटास के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि कनाडाई निवेशक अपने पोर्टफोलियो में कोई बड़ा बदलाव करेंगे या नहीं। बीते एक साल में, CPPIB ने भारतीय शेयर बाजार में अपनी हिस्सेदारी कुछ हद तक कम की है, लेकिन अब तक वे भारत से पूरी तरह से बाहर निकलने की जल्दी में नहीं दिख रहे। भारतीय कंपनियों का भी कनाडा में महत्वपूर्ण निवेश लगभग 600 कनाडाई कंपनियां भारत में अपने व्यवसाय चला रही हैं। इनमें मुख्य रूप से रिन्यूएबल एनर्जी, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियां शामिल हैं। इसके साथ ही, 30 से अधिक भारतीय कंपनियों का भी कनाडा में महत्वपूर्ण निवेश है, जिसका कुल मूल्य करीब 40,446 करोड़ रुपए है। इन कंपनियों के माध्यम से कनाडा में लगभग 17,000 लोगों को रोजगार मिला है। भारत से कनाडा को मुख्य रूप से रत्न, ज्वेलरी, फार्मास्युटिकल्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स, रेडीमेड गार्मेंट्स और मेकैनिकल अप्लायंसेस का निर्यात किया जाता है। वहीं, कनाडा से भारत कागज, लकड़ी का गूदा, पोटाश, आयरन स्क्रैप, कॉपर और इंडस्ट्रियल केमिकल्स का आयात करता है।

दीपावली से पहले पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की

चित्तौड़गढ़ दीपावली का पर्व नजदीक आने के साथ ही राजस्थान में जिला प्रशासन ने बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज कर दी है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने मिलकर नगर में दुकानों के बाहर और सड़कों के आसपास के अतिक्रमण को हटाने के लिए एक अपील की। इसके साथ ही, भविष्य में इस तरह के अतिक्रमण को रोकने के लिए चेतावनी भी दी गई है। पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार से कार्रवाई की शुरुआत की, जिसमें शहरी क्षेत्र के बाजारों में दुकानों के बाहर पड़े सामान को हटाया गया। इसके अलावा, सड़कों के आसपास ठेला गाड़ियों और अवैध तरीके से खड़े वाहनों को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त टीम ने जिला कलेक्ट्रेट चौराहे से लेकर शास्त्री नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकान की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखें, अन्यथा उसे जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान के दौरान, प्रशासन ने आम जन और दुकानदारों से अपील की है कि चित्तौड़गढ़ शहर सभी का है और इसे स्वच्छ और साफ बनाने के लिए सभी को पहल करनी होगी। साथ ही, वाहन चालकों से भी अनुरोध किया गया है कि वह अपने वाहनों को पार्किंग स्थल या सुरक्षित स्थलों पर खड़ा करें, ताकि अन्य लोगों को परेशानी न हो। प्रशासन की यह कोशिश है कि दीपावली के पर्व पर शहर को साफ-सुथरा रखा जाए और नागरिकों को कोई परेशानी न हो। बता दें कि प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई व्यापार की ओर से जिला प्रशासन पर लगातार बनाए गए दबाव के बाद की गई है।  

20 अक्टूबर को वाराणसी जाएंगे PM मोदी, 1400 करोड़ की बड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

काशी हरियाणा विजय और जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 20 अक्टूबर को काशी आ रहे हैं। वैसे उनका यह दौरा पहले से तय है। वह काशी में करीब साढ़े पांच घंटे के प्रवास के दौरान दो सभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर प्रशासन व भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सारनाथ में हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम नए निर्माण के साथ-साथ अपने सुनहरे अतीत को भी सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को प्रधानमंत्री 1,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान दो जनसभाओं को भी संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित है. वाराणसी में क्या है पीएम का कार्यक्रम? प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वाराणसी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे. बीजेपी की काशी इकाई के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां उतरने के बाद रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और करीब 1,000 लोगों को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सिगरा स्थित सम्पूर्णनानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का भी लोकार्पण करेंगे. पीएम ने इस स्टेडियम का उद्घाटन जुलाई 2023 को किया था. प्रधानमंत्री यहां कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे दिल्ली वापसी करेंगे. शंकरा नेत्र अस्पताल से सबको मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों के संबंध में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि रिंग रोड स्थित शंकरा नेत्र अस्पताल के शुरू होने से वाराणसी सहित पूर्वांचल और बिहार के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर बाबतपुर हवाई अड्डा टर्मिनल और अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं सहित करीब 1,400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होना है. पीएम मोदी की यात्रा पर प्रशासन अलर्ट प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है. पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के मुताबिक प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं. व्यवस्था ऐसी की जा रही है जिससे आम जनता को तकलीफ ना हो और सुरक्षा भी दुरुस्त हो. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए पुख्ता योजना बनाई गई है. इस दौरान 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही ड्रोन से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी. इस दौरान यातायात के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet