LATEST NEWS

हरियाणा में भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी

चंडीगढ़ हरियाणा में बड़ी जीत के साथ भाजपा ने नई सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है। इससे पहले भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अमित शाह और मोहन यादव को हरियाणा में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भी मोहन यादव प्रचार के लिए उतरे थे। भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा में नई सरकार के गठन और विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्ति किया है। यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा किया गया। हरियाणा में दशहरे के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। राज्य के एक भाजपा नेता ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 अक्टूबर के दशहरा उत्सव के बाद आयोजित किये जाने की संभावना है। वहीं, भाजपा ने चुनावों के दौरान संकेत ही दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले नायब सिंह सैनी अगर जीतते हैं तो सीएम पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे। हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। इससे पहले भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीट हासिल की। भाजपा ने कांग्रेस से 11 अधिक सीटें जीती। इस चुनाव में जजपा और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही। हालांकि सैनी कैबिनेट के 10 में से आठ मंत्रियों को हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महिपाल ढांडा और मूलचंद शर्मा पानीपत ग्रामीण और बल्लभगढ़ सीट से जीत दर्ज करने में सफल रहे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया आरोपी, जाना पड़ा जेल

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक आरोपी धर्मराज कश्यप का मुंबई पुलिस ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया। इसके बाद पुष्टि की गई कि वह नाबालिग नही है। किसी की आयु का पता लगाने के लिए ओसिफिकेशन टेस्ट करवाया जाता है। बोन फ्यूजन के आधार पर पता लगाया जाता है कि शख्स की उम्र कितनी है। टेस्ट के रिजल्ट के बाद कश्यप को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 21 अक्टूबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल कश्यप के वकील ने दावा किया था कि धर्मराज कश्यप अभी नाबालिग है। इसके बाद मुंबई की अदालत ने ओसिफिकेशन टेस्ट करवाने का आदेश दे दिया। इससे पहले बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के एक अन्य आरोपी गुरमैल सिंह को भी 21 अक्टूबर तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शिवकुमार नाम का आरोपी अब भी फरार है। रविवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान प्रवीण लोनकर के तौर पर हुई है। उसकी उम्र करीब 28 साल है। वह हत्या की साजिश में शामिल था। अधिकारियों का कहना है कि उसने ही धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को हत्या के लिए चुना था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उनके विधायक बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके सीने में दो गोलियां लगी थीं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। एकनाथ शिंदे ने क हा, बाबा सिद्दीकी की हत्या दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी जो भी लोग साजिश में शामिल हैं उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा जिन्हें भी धमकी मिल रही है उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया, पैट कमिंस टीम से जुड़े

नई दिल्ली पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर की शुरुआत में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स ने 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है। कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है, जिन्होंने कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। वहीं, जैक फ्रेजर मैकगर्क को वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक और मौका मिला है। वहीं, ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इन दोनों को पैटरनिटी लीव दी गई है। वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन पैट कमिंस करीब एक साल के बाद वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला था, जो वनडे विश्व कप का फाइनल था। इसके बाद वे अब सीधे नवंबर 2024 में वनडे क्रिकेट खेलने वाले हैं। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के उपलब्ध नहीं होने की वजह से जैक फ्रेजर मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट के लिए वनडे टीम में जगह बनाने के दरवाजे खुल गए हैं। दोनों खिलाड़ी साथ में ओपन करते हुए नजर आएंगे। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड साथ में खेलते हुए नजर आएंगे। बल्लेबाजी में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का अनुभव काम आएगा। हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर टी20 और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली को भी टीम में जगह दी गई है। ऑलराउंडर एरोन हार्डी भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बैट और बॉल से अपना योगदान दिया था। ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा और जोश इंग्लिस भी 14 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। पहला वनडे मैच – 4 नवंबर को मेलबर्न में दूसरा वनडे मैच – 8 नवंबर को एडिलेड में तीसरा वनडे मैच – 10 नवंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम इस प्रकार है पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, कूपर कोनोली, जैक फ्रेजर मैकगर्क, एरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा

इंडिया के विमान में बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई, तलाशी जारी

नई दिल्ली मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में सोमवार को बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया। विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई है। सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विमान की चेकिंग कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने सभी यात्रियों से किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी को फैलाने से रोकने में सहयोग की अपील की हैं।

गैंग में 700 शूटर, 11 राज्यों में आतंक, दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर लॉरेंस बिश्नोई: NIA

नई दिल्ली एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ले ली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक इस गैंग े पास इस समय 700 शूटर हैं। बिश्नोई गैंग भी दाऊद इब्राहिम के नक्शे कदम पर चल रहा है। एनआईए ने कम से कम 16 गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए के तहत चार्जशीट फाइल की है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार भी शामिल हैं। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी के रास्ते पर ही आगे बढ़ रहा है। एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई और उसका टेरर सिंडिकेट नायकीय अंदाज में बढ़ा है। यह उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे कि 90 के दशक में दाऊद इब्राहिम का गैंग तेजी से फैल रहा था। दाऊद इब्राहिम ने अपना नेटवर्क ड्रग्स तस्करी से बढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद उगाही का काम शुरू हो गया। बाद में इसे डी कंपनी नाम दे दिया गया। यह गैंग पाकिस्तान के आतंकियों के साथ भी जुड़ गया। इसी तरह बिश्नोई गैंग ने भी छोटे-मोटे अपराध शुरू किए थे लेकिन अब उसका बड़ा गैंग है। बिश्नोई गैंग में 700 शूटर एनआईए की चार्जशीट में बताया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार चलाता है जो कि कनाडा पुलिस और इंडियन एजेंसियों की लिस्ट में वॉन्टेड है। इसके अलावा बिश्नोई गैंग में 700 शूटर हैं जिनमें से 300 पंजाब के हैं। गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें फेसबुक, इन्स्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर की जाती हैं। बिश्नोई को कोर्ट ले जाने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके युवाओं को गैंग में शामिल करने का प्रयास किया जाता है। 2021-21 के दौरान इस गैंग ने उगाही के जरिए करोड़ों रुपये इकट्ठा किए और इसे हवाला चैनल्स से विदेश भेज दिया। चार्जशीट में बताया गया के बिश्नोई गैंग ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अन्य आपराधिक गैंगों के साथ भी गठजोड़ कर रखा है। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक पूरे उत्तर भारत में है जिसमें पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और झारखंड शामिल हैं। विदेश भेजने का सपना दिखाकर युवाओं को लुभाता है गैंग आरोप है कि बिश्नोई गैंग युवाओं क विदेश भेजने का लालच देता है। कनाडा जैसे देश की नागरिकता दिलवाने की लालच में गैंग उन्हें अपने लिए इस्तेमाल करने लगता है। एनआईए के मुताबिक खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा पाकिस्तान में बिश्नोई गैंग के शूटर्स का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए करता है।

राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे

मुंबई कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. यूपी के रायबरेली से सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. सूत्रों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज 10 बजे महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नान पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, वर्षा गायकवाड़ और रमेश चेन्नितला शामिल होंगे. बीते दिनों जानकारी आई थी कि महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा 1800 से अधिक लोगों ने जाहिर की है, जबकि पार्टी लगभग 100-110 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. टिकट के लिए पूरे राज्य भर से एप्लीकेशन आए हैं, जबकि चुनाव की घोषणा अब तक नहीं हुई है. इस बार विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके से सबसे ज्यादा लोगों ने एप्लीकेशन फाइल किया है. महाराष्ट्र में आवेदकों को नामांकन के लिए रजिस्टर करना पड़ता है और कुछ पैसे भी जमा कराने होते हैं. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 20,000 रुपये की फी निर्धारित की गई है. कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र में एप्लीकेशनों की संख्या हरियाणा से आगे बढ़ सकती है, क्योंकि हर दिन नए एप्लीकेशन आ रहे हैं. 26 नवंबर से पहले होंगे चुनाव बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र समीक्षा दौरे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि हम यहां आपको आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की तैयारियों के बारे में जानकारी देने आए हैं. हमने पिछले दो दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात की. हम सभी कानून प्रवर्तन अधिकारियों संग बैठक की. हमने उन्हें कई निर्देश दिए हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा, क्योंकि नवंबर में महाराष्ट्र विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है.

लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल को खतरे से बाहर निकालें, नेतन्याहू ने एंटोनियो गुटेरेस से तत्काल अनुरोध किया

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से तत्काल अनुरोध किया है कि वे लेबनान के दक्षिणी इलाके में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) को खतरे से बाहर निकालें. यह बयान उन्होंने हाल ही में एक वीडियो बयान में दिया. नेतन्याहू ने कहा, “मैं सीधे यूएन महासचिव से अपील करता हूँ. हिजबुल्लाह के मजबूत ठिकानों और लड़ाई वाले इलाकों से UNIFIL को हटाना अब जरूरी है.” नेतन्याहू ने इस पैगाम को अंग्रेजी में भी दोहराया, “महाशय महासचिव, UNIFIL बलों को खतरे से बाहर निकालिए, यह तुरंत किया जाना चाहिए.” आईडीएफ की गोलाबारी में दो शांति रक्षक घायल हाल ही में दो घटनाओं में, इजरायली रक्षा बलों (IDF) की गोलाबारी में UNIFIL के दो शांति रक्षक घायल हो गए थे. शुक्रवार, 11 अक्टूबर को एक इजरायली हमले में UNIFIL के मुख्य आधार नाकौरा के पास स्थित एक पर्यवेक्षक टॉवर के पास दो शांति रक्षक घायल हो गए. इसके अलावा, इजरायल के बुलडोजर ने यूएन की स्थिति के पास बैरियर को गिरा दिया था. नेतन्याहू ने कहा कि शांति रक्षकों को उनके ठिकाने पर रखना हिजबुल्लाह के लिए मानव ढाल का काम करता है. उन्होंने बताया कि इसके कारण शांति रक्षकों और इजरायली सैनिकों दोनों के लिए खतरा बढ़ गया है. अमेरिका और यूरोपीय देशों की आलोचना अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इजरायल से अपील की है कि शांति रक्षकों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं, हालांकि नेतन्याहू ने कहा कि यूरोपीय नेता गलत जगह पर दबाव डाल रहे हैं. नेतन्याहू ने कहा, “उनका ध्यान हिजबुल्लाह पर होना चाहिए, जो शांति रक्षकों का इस्तेमाल मानव ढाल के रूप में करता है.” आयरलैंड के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल शॉन क्लांसी ने शुक्रवार को कहा कि पर्यवेक्षक टॉवर पर टैंक की गोलाबारी जानबूझकर की गई थी. उन्होंने कहा, “यह एक बेहद छोटे लक्ष्य पर प्रत्यक्ष गोलाबारी थी, जिसे संयोग नहीं माना जा सकता.” गुटेरेस के साथ इजरायल का तनाव बढ़ा इजरायल और गुटेरेस के बीच तनाव 7 अक्टूबर के बाद से और बढ़ गया है. इजरायल के विदेश मंत्री इसराइल कट्ज ने हाल ही में गुटेरेस को “प्रति-अवांछनीय व्यक्ति” घोषित किया और उन्हें इजरायल में प्रवेश करने से रोकने का ऐलान किया. एक पोल के अनुसार, 87% इजरायली जनता इस फैसले का समर्थन करती है.

जयवर्धने एमआई टीम में मार्क बाउचर की लेंगे जगह, बने टीम के हेड कोच, पारस म्हाम्ब्रे को बनाया गेंदबाजी कोच

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। रविवार को MI ने इसकी पुष्टि की। वहीं, पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। इससे पहले भी वह 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच रहे थे। इसके अलावा वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे। हालांकि रविवार को मुंबई इंडियंस की रिलीज में म्हाम्ब्रे की वापसी का जिक्र नहीं किया गया, लेकिन यह पुष्टि की जा रही है कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, जिन्होंने दो टेस्ट और तीन वनडे खेले हैं, आने वाले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस कैंप का हिस्सा होंगे। पांच बार की चैंपियन टीम के पास गेंदबाजी कोच के तौर पर लसिथ मलिंगा भी हैं और काम का बंटवारा किस तरह होगा, यह देखना होगा। आकाश अंबानी ने की पुष्टि मुंबई इंडियंस के आकाश अंबानी ने कहा, हम महेला को मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में वापस पाकर रोमांचित हैं। हमारी फ्रेंचाइजी की टीमों ने अपने दुनिया भर की लीगों में अपनी जगह बना ली है, इसलिए उन्हें MI में वापस लाने का अवसर आया। उनके नेतृत्व, अनुभव और खेल के प्रति जुनून ने हमेशा MI को लाभ पहुंचाया है। मैं इस अवसर पर पिछले दो सत्रों में उनके योगदान के लिए मार्क बाउचर को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। उनके कार्यकाल के दौरान उनकी विशेषज्ञता और समर्पण महत्वपूर्ण थे, और अब वे MI परिवार का अभिन्न सदस्य बन गए हैं। महेला जयवर्धने ने जताई खुशी मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, एमआई परिवार के भीतर मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है। 2017 में, हमारा ध्यान प्रतिभाशाली व्यक्तियों के एक समूह को एक साथ लाकर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अब इतिहास के उसी क्षण में वापस लौटना, जहां हम भविष्य की ओर देखते हैं और एमआई के प्रति प्यार को और मजबूत करने, मालिकों के विजन पर निर्माण करने और मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान देना जारी रखने का अवसर एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पिछले सीजन रहा था खराब प्रदर्शन गौरतलब हो कि इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में MI फ्रेंचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है। पिछले साल मुंबई इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। मुंबई 10वें स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस ने 14 में से केवल चार मैच जीते थे।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस ने गिरफ्तार किये दो आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मुंबई बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई की एक अदालत ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत ने पुलिस को दूसरे आरोपी की उम्र निर्धारित करने के लिए अस्थि अस्थिकरण परीक्षण कराने का निर्देश दिया, क्योंकि उसने नाबालिग होने का दावा किया है। पुलिस को परीक्षण कराने के बाद दूसरे आरोपी को फिर से पेश करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद अदालत तय करेगी कि उसके खिलाफ कार्यवाही किशोर न्यायालय में की जाएगी या नियमित न्यायालय में। शनिवार को की गई थी हत्या इससे पहले पुलिस ने कथित हमलावरों को रविवार दोपहर अदालत में पेश किया, जिनकी पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। गौरतलब है कि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी नेता सिद्दीकी (66) को मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने आरोपी दोनों की 14 दिनों की रिमांड मांगी और कहा कि उन्हें यह जांचने की जरूरत है कि क्या इसमें कोई अंतरराष्ट्रीय लिंक शामिल है। मारा गया व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पूर्व मंत्री था। सुरक्षा के बावजूद हमलावर उसे गोली मारने में कामयाब रहे। ‘मंशा और मकसद का पता लगाने की जरूरत’ अभियोजन पक्ष ने कहा कि हमें अपराध के पीछे की मंशा और मकसद का पता लगाने की जरूरत है। सरकारी वकील गौतम गायकवाड़ ने अदालत को बताया कि पुलिस को यह जांचने की जरूरत है कि क्या गोलीबारी में कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल थी। दोनों आरोपियों की ओर से पेश हुए वकील सिद्धार्थ अग्रवाल ने दलील दी कि अपराध बहुत दुखद और निराशाजनक था, लेकिन आरोपियों की भूमिका साबित नहीं हुई है। वकील ने दलील दी कि हो सकता है कि उनकी (सिद्दीकी) हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई हो और दोनों आरोपियों को मामले में झूठा फंसाया गया हो।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में अवैध हथियारों सहित एक काबू, दिया था इस वारदात को अंजाम

जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी हथियारों सहित काबू किया है। विवरण का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरजीत ठाकुर पुत्र वीर सिंह थाना नं. 15 भूपिंदर नगर, मकसूदां, जालंधर जो कि सब्जी मंडी मकसूदां में काम करता है ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया था कि 31 अगस्त को दोपहर 2 बजे के करीब दुकान की नकदी लेकर जा रहा था। उसकी  स्कूटर पर एक बैग में 40,000 रुपये और एक खाता बुक थी। उसने बताया कि जब उसके मालिक पटेल नगर की ओर जा रहे थे तो तीन अज्ञात व्यक्ति वाहनों पर आए और एक व्यक्ति ने उसे पिस्तौल दिखाकर 40,000 लूट लिए। स्वपन शर्मा ने बताया कि एफ.आई.आर. नंबर 126 दिनांक 31.08.2024 अधीन 309(4), 3(5) बीएनएस थाना डिवीजन नंबर 1 जालंधर में दर्ज की गई थी।       पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान राम जानकी नगर के पास शीतल नगर मकसूदां, जालंधर में छापेमारी की गई। जहां से एक आरोपी पंकज पुत्र शुकरदास को गिरफ्तार किया गया है। उससे 315 बोर का एक देसी कट्टा सहित 2 जिंदा रौंद बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लूट की वारदात के समय पंकज का साथी आशू फरार है। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किए जाएंगे।   

पंचायत चुनाव: पंजाब डीजीपी एक्शन में, कहा- छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए

जालंधर/चंडीगढ़ पंचायत चुनाव से पहले पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने डी.आई.जी. पटियाला रेंज, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के एस.एस.पी. समेत अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है। उन्होंने अधिकारियों को साफ कर दिया है कि छोटे-मोटे अपराधों और नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। एफ.आ.आर. दर्ज करने में किसी भी लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। यहां बता दें कि पंचायत चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। 15 को 13 हजार पंचायतों के लिए वोट पड़ेंगे। उसी दिन शाम को चुनाव नतीजे घोषित किये जाएंगे। शांतिपूर्वक चुनाव कराना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि अब तक कई जिलों में हत्या जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब डी.जी.पी. खुद सक्रिय हो गये हैं। वह राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक कासो ऑपरेशन भी किया है।   फील्ड में पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए, नाके लगाए जाएं डी.जी.पी. ने कहा कि इस समय उनका लक्ष्य शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव कराना है, इसलिए क्षेत्र में नाकाबंदी की जाए। इलाके में पुलिस की मौजूदगी दिखाई देनी चाहिए। यदि कहीं भी झगड़ा होता है तो पुलिस तुरंत पहुंचे। इन सभी कार्यों के लिए पुलिस रिजर्व रखी जायेगी। इसी तरह से चुनाव की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके अलावा  स्नैचिंग, डकैती या जबरन वसूली कॉल या नशीली दवाओं के मामले जैसे छोटे-मोटे अपराध ही हैं। ये बातें लोगों को बहुत परेशान करती हैं। ऐसे में एस.एच.ओ., डी.एस.पी. और एस. एस.पी. की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत गिरफ्तार मुलाजिम यदि जेल से बाहर हैं तो उनके विरूद्ध पुनः कार्यवाही की जाये। उनकी संपत्ति कुर्क की जानी चाहिए। लोगों से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

अयोध्या में दरबार में स्थापित की जाएंगी बैठी हुई मूर्तियां, अष्टकोणीय बनेगा मंदिर का शिखर, 120 दिन में होगा तैयार

अयोध्या अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर का निर्माण नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हो गया है। इस अवसर पर पहला पत्थर रखा गया। यह शिखर 161 फीट ऊंचा होगा और इसे 120 दिन में तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि यह शिखर अष्टकोणीय (8 दिशाओं वाला) होगा, जो कि भारतीय मंदिर निर्माण में एक नई बात है। अष्टकोणीय बनाया जाएगा राम मंदिर का शिखर राम मंदिर का शिखर आमतौर पर चतुष्कोणीय (चार दिशाओं वाला) होता है, लेकिन यह अष्टकोणीय होगा। यह डिज़ाइन भगवान विष्णु के कमल के आसन से प्रेरित है, जो भी अष्टकोणीय है। पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान पता चला था कि मंदिर का गर्भगृह भी अष्टकोणीय है। भूकंप में भी सुरक्षित रहेगा शिखर! मंदिर के शिखर की ऊंचाई सुरक्षित है। इसके डिजाइन में विशेष ध्यान रखा गया है ताकि यह भूकंप जैसी आपदाओं का सामना कर सके। शिखर को रिक्टर स्केल पर 8-10 तीव्रता के भूकंप में भी सुरक्षित रहने के लिए तैयार किया गया है। यदि आवश्यकता पड़ी, तो इसकी ऊंचाई को बढ़ाया भी जा सकता है। नागर शैली के मंदिरों में संरचना की मजबूती का ध्यान दोगुना रखा जाता है। गर्भगृह की विशेषताएं राम मंदिर का गर्भगृह 20×20 वर्ग फीट का होगा। यहां भगवान राम और सीता की मूर्तियां सिंहासन पर होंगी, जबकि लक्ष्मण, शत्रुघ्न, भरत और हनुमान जी भूमि पर बैठे होंगे। इस प्रकार, श्रद्धालुओं को ऐसा अनुभव होगा कि वे राम दरबार में उपस्थित हैं। भगवान सीता राम की मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट होगी। इस प्रकार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक घटना है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अनुभव प्रदान करेगा।  

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बालाघाट में हवाईपट्टी का होगा निर्माण : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बालाघाट में हवाई-पट्टी का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गंभीर मरीजों के इलाज के लिये एयर लिफ्टिंग की योजना बनाई है। इस वजह से ही यहाँ हवाई-पट्टी निर्माण आवश्यक हो गया है। स्कूल शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री श्री सिंह बालाघाट में जिलाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधायक सर्वश्री राजकुमार कर्राहे, गौरव पारधी, संजय उइके, मधु भगत, विक्की पटेल, श्रीमती अनुभा मुंजारे और पूर्व मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे भी मौजूद थे। सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिये कार्य-योजना बनायें प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिले की सम्पूर्ण सड़कों के दुरुस्तीकरण की कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह से जिले में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध-स्तर पर किया जायेगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा। शाला भवनों की स्थिति की भी रिपोर्ट तैयार करें प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को जिले में शाला भवनों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ शाला भवनों के निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाये। उन्होंने शालाओं में अतिशेष शिक्षकों की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित बस व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बसों के व्यवस्थित संचालन की निगरानी के लिये जल्द नया सिस्टम लागू किया जायेगा। इस सिस्टम से बसों के यात्री किराये पर भी निगरानी रखी जायेगी। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।  

नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को उद्यानिकीफसलों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों को उद्यानिकीफसलों के लिए उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि अमानक बीज देने वाली फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। मंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि अगर उन्हें नि:शुल्क बीजों की गुणवत्ता में कमी दिखाई दे, तो वे इसकी जानकारी विभाग को तत्काल दें। मंत्री श्री कुशवाह ग्वालियर जिला मुख्यालय पर आयोजित 4 दिवसीय किसान मेले का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरी की स्थापना श्री कुशवाह ने बताया कि प्रदेश में संभागीय स्तर पर हाईटेक नर्सरी स्थापित की जा रही हैं, जिनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्वालियर की सरकारी पौधशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष यहां से 7 लाख रुपये के पौधों की बिक्री हो चुकी है। किसान मेले में विकासखंडवार किसान होंगे शामिल चार दिवसीय किसान मेले में सोमवार, 14 अक्टूबर को भितरवार विकासखंड के 142 किसान शामिल होंगे। इसी तरह 15 अक्टूबर को डबरा के 201 और 16 अक्टूबर को मुरार विकासखंड के 189 किसान शामिल होंगे।

कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भीतर सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा

ओटावा भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी ही पार्टी के सांसदों का उन पर भरोसा नहीं रहा है। कनाडा में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के भीतर सांसदों का एक ग्रुप जस्टिन ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है।  सूत्रों के हवाले से बताया है कि टोरंटो और मॉन्ट्रियल में हाल ही में हुए उप-चुनावों में हार के बाद असंतोष चरम पर पहुंच गया है, जिसके कारण असंतुष्ट सांसदों के बीच कई गुप्त बैठकें हुईं। ये सांसद प्रधानमंत्री पद से जस्टिन ट्रूडो को हटाना चाहते हैं और नेतृत्व में बदलाव के लिए कम-से-कम 20 नेताओं ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी साल जून महीने में टोरंटो-सेंट पॉल उपचुनाव में ट्रूडो की पार्टी आश्चर्यजनक हार हुई थी, जिसके बाद से ही उनकी पार्टी में जबरदस्त असंतोष पनप रहा है। संसद की वापसी के साथ यह अशांति और बढ़ गई और मॉन्ट्रियल उपचुनाव में हार के बाद और भी बढ़ गई। एशिया में हाल ही में हुए शिखर सम्मेलन में ट्रूडो और उनके चीफ ऑफ स्टाफ कैटी टेलफोर्ड की अनुपस्थिति ने निराश सांसदों को बैठक करने और आगे की रणनीति बनाने का मौका दे दिया। इससे पहले, टोरंटो स्टार के शुक्रवार के एक पुराने आर्टिकल में भी 52 वर्षीय ट्रूडो पर पद छोड़ने के लिए सार्वजनिक रूप से दबाव डालने की कोशिशों के बारे में विस्तार से बताया गया था। अखबार ने बताया कि कम-से-कम 30 से 40 सांसद एक पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। ट्रूडो पर दबाव बनाना चाहते हैं लिबरल पार्टी के सांसद हालांकि, आर्टिकल में बताई गई संख्या से असल आंकड़े कुछ कम हो सकते हैं। ट्रूडो की लिबरल पार्टी के पास कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में 153 सीटें हैं। असहमति जताने वाले नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित इस दस्तावेज को पारंपरिक पत्र के बजाए एक प्रतिज्ञा के रूप में बताया गया है, जिसका उद्देश्य ट्रूडो के इस्तीफे के लिए सांसदों से प्रतिबद्धता हासिल करना है, ताकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से विरोध होने पर एक बाध्यकारी समझौता बनाया जा सके। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले एक सांसद ने सीबीसी को बताया, “यह एक इंश्योरेंस पॉलिसी है। हमें पीएमओ से दबाव बढ़ने से पहले ही कार्रवाई करनी थी।” वहीं, कनाडा की ट्रेड मिनिस्टर मैरी एनजी, जो ट्रूडो के साथ लाओस से कनाडा वापस आ रही हैं, ने कहा कि वह सांसदों की योजना के बारे में पढ़कर निराश हैं, और उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। निज्जर की हत्या के बाद ट्रूडो ने उगला था जहर बता दें कि पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरीदप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर काफी जहर उगला था। उन्होंने संसद में बोलते हुए इस हत्या का कनेक्शन भारत से कर दिया था। 18 जून, 2023 को कनाडा के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गइ्र थी। इसके बाद ट्रूडो ने इस हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाया। हालांकि, इसे तुरंत भारत ने खारिज कर दिया। इसके बाद भारत और कनाडा के रिश्ते बिगड़ गए थे। इस साल कनाडा की संसद ने निज्जर की हत्या के एक साल पूरे होने पर श्रद्धांजलि भी दी थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet