LATEST NEWS

अमेरिकी सेना को जल्द ही मिलेंगे अचूक ‘ड्रोन किलर’, मचाएंगे तबाही, बदलेगी जंग की सूरत

वॉशिंगटन  युद्ध में आज के समय ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन में हथियार भर कर उन्हें दुश्मनों के ठिकानों पर सटीक तरीके से गिराया जा रहा है। ऐसे में इनसे निपटना एक नई चुनौती है। इटली की कंपनी लियोनार्डो की अमेरिकी सब्सिडरी कंपनी लियोनार्डो DRS ने ड्रोन खतरों का मुकाबला करने के लिए 8X8 स्ट्राइकर हल्के बख्तरबंद वाहन के नए संस्करण का अनावरण किया है। यह वाहन लेजर के साथ-साथ, 70 एमएम एडवांस्ड लेजर गाइडेड रॉकेट, 30 एमएम ऑटोमैटिक तोप और एडांस्ड सेंसर सिस्टम से लैस है। अमेरिकी सेना के लिए शॉर्ट रेंज डिफेंस सिस्टम के लिए यह महत्वपूर्ण है। नए स्ट्राइकर प्रोटोटाइप पर ब्लूहेलो का 26 किलोवाट लेजर डायरेक्टेड हथियार लगा है। यह अलग-अलग आकार और प्रकार के ड्रोन को तबाह करने में सक्षम है। लियोनार्डो डीआरएस में बिजनेस डेवलपमेंट के वरिष्ठ निदेशक एड हाउस ने कहा, ‘यह एक डायरेक्ट एनर्जी क्षमता प्रदान करेगा।’ हथियार 600 किग्रा तक के वजन वाले, 18000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले और 460 किमी प्रति घंटे की स्पीड वाले ड्रोन को तबाह कर सकता है। क्या है ताकत? लेजर हथियार दुश्मन को मारने की क्षमता बढ़ा देता है। पारंपरिक हथियारों की तुलना में इसे बार-बार लोड किए बिना फायर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वाहन में 70 मिमी लेजर गाइडेड रॉकेट के चार गोले लॉन्च करने की सुविधा है। यह स्ट्राइकर वाहन की ड्रोन को तबाह करने की क्षमता को और बढ़ा देते हैं। रॉकेट एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम II (APKWS II) का हिस्सा हैं, जिन्हें खास तौर से ड्रोन को मारने के लिए बनाया गया है। नवंबर में भारत और अमेरिका ने साथ मिलकर एक ऐसा ही हथियार बनाने पर चर्चा की थी, जिसके जरिए सैनिकों को चीन की सीमा पर लाने ले जाने में मदद मिले। इसमें एंटी टैंक हथियार लगाया जाता। मशीनगन भी लगी है स्ट्राइकर पर 7.62 मिमी मशीन गन भी लगी है, ताकि हवाई और जमीनी दोनों खतरों को खत्म किया जा सके। एडवांस्ड हथियारों की मदद के लिए स्ट्राइकर नए अपडेट किए सेंसर से लैस है। इसमें ड्रोन का पता लगाने और ट्रैक करने वाले सेंसर हैं। साथ ही रडार लगा है। वाहन के सेंसर सूट में संभावित खतरों का पता लगाने और उन्हें वर्गीकृत करने के लिए हाई-डेफिनिशन कैमरे भी लगे हैं।

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी, मद्महेश्वर मेला 23 नंवबर को होगा आयोजित

उखीमठ/मक्कूमठ पंचकेदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शुभ लग्नानुसार प्रात: काल और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 04 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे तुला लग्न में बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। मद्महेश्वर मेला 23 नवम्बर को आयोजित होगा। मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में आज दशहरे के शुभ अवसर पर पंचांग गणना पश्चात घोषित हुई। मद्महेश्वर मेला और देव डोलियों के शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचने का कार्यक्रम भी घोषित हो गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली 20 नवंबर को प्रथम पड़ाव गौडार गांव, 21 नवंबर को दूसरे पड़ाव रांसी, 22 नवंबर गिरिया और 23 नवम्बर को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। 23 नवंबर को मद्महेश्वर मेला संपन्न होगा। कपाट बंद होने की तिथि तय करने के अवसर पर पुजारी बागेश लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, नवीन मैठाणी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, देवानंद गैरोला, जेई सूरज मलासी, प्रेम सिंह रावत, वीरेश्वर भट्ट, नवीन शैव, वर्ध जमलोकी, सत्यप्रसाद सेमवाल, शंकर स्वामी, पंच गौंडार से मदन पंवार (भंडारी) ब्राह्मण खोली पंडितगण सहित पंचगाई हक हकूहकधारी आदि मौजूद थे। इसी तरह तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट तुला लग्न में सोमवार 04 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे को बंद होंगे। कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तय हुई।  इस अवसर पर मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रबंधक बलबीर नेगी, पुजारी भारत मैठाणी, मुकेश मैठाणी, उमादत्त, विनोदमैठाणी, आचार्य रविंद्र मैठाणी, माहेश्वर प्रसाद, शांति प्रसाद, शेखर चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयबीर नेगी, दिलवर नेगी और हक-हकूकधारी आदि मौजूद रहे। लाखों तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ प्रभारी/प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी और प्रबंधक बलबीर नेगी ने संयुक्त बयान में बताया कि इस यात्रा वर्ष 13372 श्रद्धालु द्वितीय केदार मद्महेश्वर पहुंचे और 140322 से अधिक तीर्थयात्रियों ने तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शन किये। कपाट बंद होने के बाद तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 4 नवंबर को प्रथम पड़ाव चोपता पहुंचेगी‌। इसके बाद पांच नवंबर को भनकुन गुफा, 06 नवंबर को भी भनकुन प्रवास करेगी और गुरुवार 07 नवंबर को शीतकाल गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ मंदिर गर्भ गृह में शीतकाल के लिए विराजमान हो जाएगी।  

अडानी ने केन्या के साथ किया एक और बड़ा समझौता, ₹62000000000 की डील, जानें क्या करेगी कंपनी

नई दिल्ली  गौतम अडानी दुनिया के कई देशों के साथ एक से बढ़कर एक डील कर रहे हैं। अब उन्होंने केन्या सरकार के साथ एक नई डील की है। हालांकि उनकी केन्या के एयरपोर्ट को लेकर हुई डील अभी भी फंसी हुई है। लेकिन नई डील को अडानी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। यह डील 736 मिलियन डॉलर (करीब 6200 करोड़ रुपये) की है। नई डील के तहत अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी केन्या में बिजली ट्रांसमिशन लाइनों का संचालन करेगी। इसके लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने केन्या इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (केट्राको) के साथ एक समझौते पर साइन किए हैं। यह डील 30 वर्षों के लिए हुई है। केन्या के ऊर्जा मामलों के कैबिनेट सचिव ओपियो वांडाई ने इसकी जानकारी दी। क्या होगा डील में? मौजूदा समय में केन्या बिजली के संकट से जूझ रहा है। इस डील के मुताबिक अडानी एनर्जी केन्या में प्रमुख ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों को विकसित करेगी। साथ ही कंपनी वित्तपोषण, निर्माण, संचालन और रखरखाव करेगी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य विश्वसनीय बिजली सुनिश्चित करने के लिए देश के ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना है। केन्या सरकार खर्च नहीं करेगी चवन्नी भी केन्या सरकार इस प्रोजेक्ट पर कोई पैसा खर्च नहीं करेगी। पर कोई वित्तीय व्यय नहीं करेगी। ओपियो वांडाई के अनुसार इस इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए प्रोजेक्ट कंपनी (AESL) लोन और इक्विटी के माध्यम से फंडिंग जुटाएगी। इस रकम को 30 साल की अवधि में चुकाया जाएगा। प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से तय की जाएगी, जिसे केट्राको और AESL द्वारा संयुक्त रूप से संभाला जाएगा। AESL तीन ट्रांसमिशन लाइन और दो सबस्टेशन विकसित करेगी। अटका हुआ है एयरपोर्ट का संचालन अडानी ग्रुप का केन्या में यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। इससे पहले यह ग्रुप केन्या के मुख्य एयरपोर्ट के संचालन के लिए डील कर चुका है। हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रस्ताव को रोक दिया गया है। बता दें कि केन्या सरकार ने देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JKIA) को अडानी ग्रुप को 30 साल के लिए लीड पर देने की घोषणा की थी। केन्या एविएशन वर्कर्स यूनियन (KAWU) अडानी की इस डील के खिलाफ हैं। इस यूनियन की मांग है कि इस डील को रद्द किया जाए।

Hyundai IPO के आने से पहले ही ग्रे मार्केट में खराब शुरुआत, जीएमपी में तगड़ी गिरावट

मुंबई अगले हफ्ते देश का सबसे बड़ा आईपीओ आ रहा है, जो LIC, पेटीएम और कोल इंडिया जैसे आईपीओ की रिकॉर्ड तोड़ देगा. यह आईपीओ 15 अक्‍टूबर को सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुल रहा है और 17 अक्‍टूबर को बंद हो जाएगा. कंपनी ने इस IPO के तहत 1865-1960 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड (Hyundai IPO Price Band) का ऐलान किया है. Hyundai IPO के साइज की बात करें तो ये 27870.16 करोड़ रुपये का है, जो इसे देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के आईपीओ से भी बड़ा बनाता है, जो कि 21000 करोड़ रुपये का था. इस आईपीओ के तहत अलॉटमेंट प्रोसेस के लिए 18 अक्टूबर, तो रिफंड प्रोसेस के लिए कंपनी ने 21 अक्टूबर की तारीख तय है. इसके शेयरों की लिस्टिंग 22 अक्टूबर को होनी है. हुंडई आईपीओ जीएमपी में तगड़ी गिरावट Hyundai IPO के आने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसकी खराब शुरुआत दिख रही है. ऑटो सेक्‍टर की इस कंपनी के जीएमपी में तगड़ी गिरावट देखी जा रही है. आईपीओ का साइज और प्राइस बैंड तय किए जाने के बाद से ही इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार टूट रहा है और करीब 80 फीसदी टूट चुका है. सितंबर के आखिरी दिनों में 570 रुपये से गिरकर 12 अक्‍टूबर को इसका जीएमपी 75 रुपये पर आ चुका है. किसके लिए कितना रिजर्व? Hyundai का इश्यू 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है. IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 18 अक्टूबर को फाइनल होगा. फिर BSE और NSE पर 22 अक्टूबर को एंट्री होगी.  इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 14,21,94,700 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत जारी होंगे और ये शेयर इसकी पैरैंट कंपनी बेचेगी. क्‍या करें निवेशक? हुंडई आईपीओ के जीएमपी में गिरावट को देखते हुए ज्‍यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिरी अब क्‍या करना चाहिए? ऐसे में कुछ एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यह फाइनेंशियल तौर पर ज्‍यादा मजबूत दिखाई देता है. ऐसे में निवेश किया जा सकता है. हालांकि निवेशकों को अपने रिस्‍क और फंडामेंटल समेत सभी फैक्‍टर्स को अच्‍छी तरह से समझकर ही निवेश करना चाहिए. दो दशक बाद ऑटोमेकर कंपनी का IPO पैसेंजर व्हीकल सेल्स वॉल्यूम के आधार पर Hyundai Motors India कंपनी वित्त वर्ष 2024 में मारुति सुजूकी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है. मारुति सुजूकी का मार्केट कैप 48 अरब डॉलर के करीब है. मारुति सुजुकी का आईपीओ 2003 में आया था. ऐसे में 20 साल बाद भारत में किसी ऑटो मेकर कंपनी का आईपीओ आ रहा है और इसका साइज देश में अब तक पेश किए गए सबसे बड़ी आईपीओ से भी ज्यादा है. वहीं आईपीओ के जरिए हुंडई मोटर इंडिया 18 से 20 अरब डॉलर के बीच वैल्यूएशन पाने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी को साथ लेकर चलना होगा

हैदराबाद  ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियां चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-विरोधी मतों में सेंध लगाने के लिए उन पर (ओवैसी पर) आरोप लगाती थीं, लेकिन हरियाणा में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों को न उतारने के बावजूद कांग्रेस कैसे हार गई? ओवैसी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए ‘पुरानी पार्टी’ को सभी को साथ लेकर चलना होगा। तेलंगाना के विकाराबाद में  एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) हरियाणा कैसे जीत लिया? मैं वहां नहीं था। वरना वे ‘बी टीम’ कहते… वे वहां हार गए। अब आप ही बताइए, वे किसके कारण हारे?’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं पुरानी पार्टी (कांग्रेस) से कहना चाहूंगा कि मेरी बात समझिए, मोदी को हराने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। आप अकेले कुछ नहीं कर पाओगे।’’ भाजपा ने हरियाणा में सत्ता-विरोधी लहर को मात देते हुए लगातार तीसरी बार शानदार जीत हासिल की और कांग्रेस की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हरियाणा में भाजपा ने 90 विधानसभा सीट में से 48 सीट जीतीं, जो सरकार बनाने के लिए 46 के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक है।  

13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर पर दबाव में तब्दील, कई राज्यों में मौसम में बदलाव होगा और जबरदस्त बारिश होगी

नई दिल्ली पूर्व मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र के पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और आज 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर पर दबाव में तब्दील हो जाएगा। इसकी वजह से कई राज्यों में मौसम में बदलाव होगा और जबरदस्त बारिश होगी। दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु में अगले पांच से छह दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 14-16 अक्टूबर के बीच भारी बरसात होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघलय, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में मॉनसून की वापसी के आसार बन रहे हैं। कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम? मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 14-16 अक्टूबर के बीच बहुत भारी बरसात होगी। इसके अलावा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 12, 13 और 17 अक्टूबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में 14-17 अक्टूबर, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 12-16 अक्टूबर के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप में 12 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना है। पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट है। इसमें से मध्य महाराष्ट्र में 12 अक्टूबर, गुजरात में 12, 13, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 12 अक्टूबर को तेज बारिश होने वाली है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में इस हफ्ते तक बारिश नहीं होने की संभावना है।

विजयदशमी के अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की परंपरा का पालन किया

टोंक राजस्थान के टोंक स्थित देवली में विजयदशमी के अवसर पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ की परंपरा का पालन किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के गाल और माथे पर सिंदूर लगाकर बधाई दी। मूलतः पश्चिम बंगाल में सिंदूर खेला परंपरा का पालन किया जाता है। ये वर्षों पुराना रिवाज है। जो पति की लंबी उम्र और खुशहाल परिवार की कामना के साथ मनाया जाता है। टोंक में भी ऐसा ही कुछ दिखा। नवरात्रि के बाद विजयादशमी पर्व पर मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं अपनी परंपराओं को निभाने में सक्रिय रहीं। मान्यता है कि मां दुर्गा नवरात्र में अपने मायके आती हैं और दसवें दिन अपने ससुराल विदा होती हैं। इस विदाई को यादगार बनाने के लिए ही सिंदूर खेला का आयोजन किया जाता है। इस दिन, हर सुहागन यही मनोकामना करती है कि उसके सुहाग पर आने वाले हर संकट को मां टाल दें। सिंदूर उड़ाते हुए महिलाएं एक-दूसरे के गले लगती हैं जो माहौल को भक्तिमय बना देता है। इस दौरान, नवविवाहित बेटियां भी अपने मायके आती हैं और सिंदूर खेला कार्यक्रम के बाद उनको विदा किया जाता है। मां दुर्गा सेवा समिति के अशोक मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं ने पहले मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया। इसके बाद, उन्होंने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और मंगल गीत गाए। सभी ने मां से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगा। बता दें कि बंगाल में मान्यता है कि मां दुर्गा 10 दिनों के लिए अपने मायके आती हैं। इसी उपलक्ष्य में बड़े-बड़े पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बंगाली समुदाय में दुर्गा पूजा पंचमी तिथि से शुरू होती है। सिंदूर खेला की परंपरा लगभग 450 साल पुरानी मानी जाती है। कहा जाता है कि इस रस्म की शुरुआत जमींदारों की दुर्गा पूजा के दौरान हुई। मान्यता है कि जब कोई महिला इस रस्म में हिस्सा लेती है, तो अखंड सौभाग्यवती रहती है। यह रस्म महिलाओं की ताकत का प्रतीक है।  

राजस्थान में मौसम विभाग ने तूफान ओलावृष्टि, और बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया

जयपुर राजस्थान में मौसम ने एकदम से करवट ले ली है। मानसून की विदाई होने के बावजूद कई जिलों में बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने तूफान और बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदलाव के चलते कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास भी होने लगा है। कई जिलों में अलर्ट जारी जयपुर मौसम विभाग की मानें तो 12 जिलों में तेज बारिश हो सकती है और इसके लिए योलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। विभाग ने ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। जिन इलाकों में बारिश की संभावना है, उनमें टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद है। यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। कैसा है मौसम का हाल? मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है। सबसे अधिकतम तापमान जालौर में देखा गया, जहां 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, अजमेर और उदयपुर में हल्की बारिश देखी गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा। कैसा रहेगा आगे का मौसम? IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते चक्रवाती परिसंचरण अरब सागर तल बन रहा है। इसके अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  और आगे भी दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी हवाओं के प्रभाव के चलते उदयपुर, कोटा और जोधपुर में तेज बारिश की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में भी बारिश   आईएमडी के महानिदेशक डा. मृत्युंजय महापात्रा ने देश के दक्षिणी राज्यों में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दबाव के क्षेत्र से उत्तर भारत के राज्यों को बेअसर बताया है। इसके असर से तटीय हिस्से एवं दक्षिण के कुछ राज्यों में ही बारिश होगी। यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में असर नहीं मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश एवं बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। आइएमडी के अनुसार अरब सागर में सर्कुलेशन बन चुका है, जो रविवार की सुबह तक डीप डिप्रेशन में तब्दील हो जाएगा, लेकिन इससे भारत को खतरा नहीं होने जा रहा, क्योंकि इसकी दिशा ओमान की तरफ है।

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को अपने चरम पर बताते हुए देश की मजबूत राजनीतिक स्थिति के लिए सराहना व्यक्त की: मोहन भागवत

नागपुर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कुछ प्रमुख सिद्धांतों का समर्थन किया। उनके भाषण में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, देश की प्रगति, शांतिपूर्ण चुनावों की प्रक्रिया, और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने की बात शामिल थी। मोहन भागवत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे अब दुनिया भर में व्यापक रूप से स्वीकार किया जा रहा है। उन्होंने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को अपने चरम पर बताते हुए देश की मजबूत राजनीतिक स्थिति के लिए सराहना व्यक्त की। उन्होंने पिछले एक दशक में भारत की अद्भुत प्रगति का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि आज भारत एक मजबूत और अधिक सम्मानित राष्ट्र बन चुका है, जिसकी वैश्विक विश्वसनीयता ऊंचाई पर है। उन्होंने कहा कि देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है और सामाजिक समझ विकसित हो रही है। इसका एक उदाहरण जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनावों का संचालन है, जो भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और वैश्विक पहचान में योगदान दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ दुष्ट शक्तियां भारत की प्रगति को बाधित करने की कोशिश कर रही हैं। भागवत ने कहा कि विभिन्न दिशा से देश को अस्थिर करने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। योग के वैश्विक महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योग न केवल एक वैश्विक प्रवृत्ति बन रहा है, बल्कि इसके मूल सिद्धांत भी व्यापक रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने भारत के पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रति वर्तमान दृष्टिकोण की सराहना की, जिसे दुनिया भर में गर्मजोशी से अपनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हैवानियत के मामले में अव्यवस्था की निंदा करते हुए उन्होंने इसे समाज के लिए शर्मनाक घटना बताया, जिससे समाज की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बचाने के प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि अपराध, राजनीति और विषाक्त संस्कृति का एक डिस्टर्बिंग नेक्सस है, जो हमारे समुदाय को कमजोर कर रहा है।

मेहसाणा में निर्माण स्थल दर्दनाक हादसा, मिट्टी का भारी ढांचा धसा, 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली गुजरात के मेहसाणा जिले के जसालपुर गांव में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर मिट्टी का भारी ढांचा धंस गया, जिसमें 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा दोपहर के समय हुआ जब मजदूर एक फैक्ट्री के भूमिगत टैंक के लिए गहरा गड्ढा खोद रहे थे. पुलिस इंस्पेक्टर प्रह्लादसिंह वघेला ने घटना की पुष्टि की और बताया कि काम के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे मजदूर उसके नीचे दब गए. वघेला ने कहा, “अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं, और हमें आशंका है कि तीन से चार अन्य मजदूर अब भी दबे हो सकते हैं.” मेहसाणा के एसपी तरुण दुग्गल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. निर्माण का काम किसी प्राइवट कंपनी की देखरेख में हो रहा था. मजदूरों के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल स्थानीय लोगों में इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. सामने वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मजदूरों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. कंस्ट्रक्सन साइट पर देखा जा सकता है कि जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया जा रहा है. घटना ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मजदूरों की कार्य स्थलों पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. घटना स्थल पर चल रहा राहत-बचाव का काम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया. बचाव कार्य की बेहद चुनौतीपूर्ण रही क्योंकि धंसी हुई मिट्टी के नीचे कुछ और भी मजदूरों के फंसे होने की संभावना है. घटना की जांच चल रही है, और प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपायों को लागू करने का आश्वासन दिया है. पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है, और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का वादा किया गया है.

रामलीला का फायदा उठाकर हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,  हरिद्वार ज़िला कारागार में चल रही रामलीला का फायदा उठाकर दो कैदी फरार हो गए है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही जेल प्रशासन पर कैदियों पर कड़ी निगरानी व सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। फिलहाल,हरिद्वार पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदियों के फरार होने की खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ज़िला कारागार में रामलीला चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया जा रहा था। इसके चलते कारागार में एक सीढ़ी लगी हुई थी जहां से दोनों कैदी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूत्रों की मानें तो जेल से फरार हुआ एक कैदी वाल्मीकि गैंग का है और हत्या के मामले में सजा काट रहा था। साथ ही दूसरा आरोपी किडनैपिंग के मामले में जेल में था। फिलहाल,इन दोनों के भागने से जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसमें सवाल यह उठ रहा है कि जिले की सबसे सुरक्षित जेल से कैदी कैसे फरार हो जाते है। साथ ही  इसकी उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी हरिद्वार ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इसमें कैदी पंकज निवासी रुड़की और रामकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश शामिल है। इसमें आरोपी पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि अपराधी रामकुमार विचाराधीन कैदी है। इसके अतिरिक्त पुलिस दोनों फरार कैदियों की तलाश कर रही है।

ढाका में दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था, मां की मूर्ति पर फेंका पेट्रोल बम

ढाका बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ताती बाजार इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वायरल हो रहे वीडियो में एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है। इस घटना के बाद, हमलावर मौके से फरार हो गए। दुर्गा पूजा का पांच दिवसीय त्योहार बुधवार को माँ दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ था। गुरुवार को चट्टोग्राम के जत्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा के मंच पर आधा दर्जन लोगों ने इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए गाने गाए। इस घटना से स्थानीय हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। इसके बाद पूजा समिति के संयुक्त महासचिव सजल दत्ता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तनाव और बढ़ गया है। प्रसिद्ध बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जिहादी दुर्गा पूजा पंडाल में इस्लामी जिहादी गाने गा रहे हैं। सोचिए अगर हिंदू मस्जिद में नमाज़ के दौरान ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाने लगें तो?” पूजा के दौरान हुई इन घटनाओं ने पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। बता दें कि बांग्लादेश में 1 अक्टूबर से दुर्गा पूजा के दौरान अब तक 35 घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने इन मामलों में 11 केस दर्ज किए हैं, 24 जनरल डायरी (GD) बनाई गई हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम ने बताया कि देशभर में 32,000 से अधिक पंडालों में पूजा मनाई जा रही है। उन्होंने शुक्रवार को ढाका के बनानी पूजा मंडप का दौरा किया।

टाटा ग्रुप का 34 लाख करोड़ का साम्राज्य, संभालने में नोएल टाटा ने जताई उत्सुकता

नई दिल्ली रतन टाटा के निधन के बाद, उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए, नोएल टाटा ने कहा कि वे रतन टाटा और टाटा समूह के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने इस अवसर पर अपने साथी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह इस जिम्मेदारी को लेकर सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “एक सदी से भी अधिक समय पहले स्थापित टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम है। हम अपने विकास और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए खुद को फिर से समर्पित कर रहे हैं।” टाटा ट्रस्ट का बयान टाटा ट्रस्ट्स ने भी नोएल टाटा की नियुक्ति पर एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि टाटा ट्रस्ट्स के कई ट्रस्टियों की मुंबई में एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रतन एन. टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। सर्वसम्मति से नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया, और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई। नोएल टाटा का परिचय नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं, इसलिए वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास लिमिटेड, और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वे टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं। टाटा ट्रस्ट का महत्व टाटा ग्रुप, जो लगभग 34 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप का मालिक है, की अधिकांश होल्डिंग कंपनियां टाटा संस के पास हैं। टाटा संस की 66% से अधिक हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट के पास है, जिससे टाटा ग्रुप का संचालन टाटा ट्रस्ट के अधीन होता है। ऐसे में नोएल टाटा का टाटा ट्रस्ट का चेयरमैन बनना एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा- रेल हादसे में कितने परिवारों के तबाह होने पर जागेगी सरकार, नहीं कोई सबक लिया

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हुए ट्रेन हादसे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जवाबदेही शीर्ष स्तर से शुरू होती है और अनेक दुर्घटनाओं के बावजूद कोई सबक नहीं लिया गया। उन्होंने यह सवाल भी किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? तमिलनाडु के पोन्नेरी-कावरापेट्टई रेलवे स्टेशनों के बीच चेन्नई-गुडूर रेलखंड पर ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस की पीछे से मालगाड़ी से टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैसूर-दरभंगा ट्रेन दुर्घटना भयावह बालासोर दुर्घटना को प्रतिबिंबित करती है। एक यात्री ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। अनेक दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चले जाने के बावजूद कोई सबक नहीं लिया जाता। जवाबदेही सबसे ऊपर से शुरू होती है।’ उन्होंने सवाल किया कि आखिर कितने परिवारों के तबाह होने के बाद यह सरकार जागेगी? बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के यात्री शनिवार को एक विशेष ट्रेन से दरभंगा के लिए रवाना हो गए। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी। घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। अभी दुर्घटनास्थल पर पटरी की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े 8 बजे मालगाड़ी से टकरा गई थी। यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर 2 ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया। सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना किया गया, जो अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर से होकर गुजरेगी। यात्रियों को भोजन के पैकेट और पानी उपलब्ध कराया गया और विशेष ट्रेन सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना हो गई। ट्रेनों के समय और रूट में हुआ बदलाव इस बीच, दक्षिणी रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है। विशाखापत्तनम एक्सप्रेस को 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से रवाना होना था, लेकिन उसका समय बदलकर अब दोपहर साढ़े 12 बजे कर दिया गया है। इसका मार्ग अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर की ओर परिवर्तित कर दिया गया है। घटनास्थल पर पटरी की मरम्मत का काम तेजी से हो रहा है। दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक, अतिरिक्त महाप्रबंधक, विभागों के प्रमुख और रेलवे के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को स्टेनली मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और 4 यात्रियों का पोन्नेरी के सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया, उन्हें मामूली चोटें आई थीं।

BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया, हेरोइन और पिस्तौल भेजने की कोशिशें नाकाम

पंजाब पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी ड्रोन का मार गिराया। इस ड्रोन के जरिए हेरोइन और पिस्तौल ले जाने की कोशिश थी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि को रोकने के लिए गोलीबारी की और इसे निष्क्रिय करने के लिए तकनीकी जवाबी उपाय सक्रिय कर दिए। इसके बाद, BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों ने फिरोजपुर इलाके में गिरे हुए ड्रोन को एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के साथ सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन में निर्मित डीजेआई मविक-3 क्लासिक के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ पंजाब के जवानों की ओर से 24 घंटे के अंदर यह दूसरी जब्ती थी, जहां एक ड्रोन और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इससे पहले अमृतसर में BSF ने शुक्रवार को हेरोइन ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि देखी और फिर उसे मार गिराया गया। कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज दूसरी ओर, बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने कहा कि सर्दियों का मौसम नजदीक होने के साथ ही कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई है। करीब 150 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार विभिन्न लांच पैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसी किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, ‘घुसपैठ की कोशिश जारी हैं। विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर हम सीमा पर नियंत्रण की योजना बनाने के लिए सेना के साथ समन्वय करते हैं। हम लांचिंग पैड पर आतंकवादियों की संख्या को भी ध्यान में रखते हैं, जिससे हमें अपनी रणनीति बनाने और आतंकियों को काबू करने की योजना को आकार देने में मदद मिलती है।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet