LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंत्रियों से विचार-विमर्श करने के बाद तबादला नीति को अंतिम रूप देंगे, हटेगा तबादलों से बैन

भोपाल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले से लगा सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर प्रतिबंध अब सरकार जल्द हटाएगी। 15 दिन के लिए सभी विभागों को प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर तबादले करने की अनुमति रहेगी। तबादला नीति को जल्द देंगे अंतिम रूप किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक तबादले नहीं किए जा सकेंगे। इसके लिए तबादला नीति का प्रारूप भी तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंत्रियों से विचार-विमर्श करने के बाद नीति को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश में वर्ष 2021 में तबादला नीति घोषित की गई थी। तब जुलाई में एक माह के लिए तबादले से प्रतिबंध हटाया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से तबादले होते रहे पर नीति घोषित नहीं की गई। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची की तैयारी के चलते निर्वाचन कार्य से सीधे जुड़े कलेक्टर, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शिक्षक और पटवारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया। उन अधिकारियों को जरूर स्थानांतरित किया गया, जो 3 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। यही प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के लिए भी अपनाई गई। चुनाव होने के बाद जनप्रतिनिधियों की भी अपेक्षा है कि वे अपने हिसाब से अपने क्षेत्र में अधिकारियों की पदस्थापनाएं कराएं ताकि समन्वय के साथ काम हो सके। मंत्री भी चाहते हैं अपने अधिकारी वहीं, कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों की निजी समस्याएं भी हैं। मंत्री भी मैदानी स्तर पर अपने हिसाब से जमावट करना चाहते हैं। इन सभी स्थितियों को देखते हुए तबादला नीति घोषित कर तबादलों पर से प्रतिबंध हटाने की तैयारी की गई है। प्रथम श्रेणी के सभी अधिकारियों के मुख्यमंत्री, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के अधिकारियों के विभागीय मंत्री और जिले के भीतर कर्मचारियों के तबादले कलेक्टर के माध्यम से प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होंगे। तबादला नीति का पालन सुनिश्चित करने का दायित्व विभागीय अधिकारियों का होगा।

पूरे भारत में भारी बारिश के बीच, सितंबर 2023 के बाद पहली बार देश के मुख्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ा

नई दिल्ली केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि पूरे भारत में भारी बारिश के बीच, सितंबर 2023 के बाद पहली बार देश के मुख्य जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सप्ताह की तुलना में जलाशयों के जलस्तर में दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ 29 सितंबर 2023 को जारी बुलेटिन के बाद से दर्ज की गई सप्ताह-दर-सप्ताह आने वाली गिरावट रुक गई है। उस समय इनकी भंडारण क्षमता 73 प्रतिशत थी। यह सुधार देशभर में व्यापक वर्षा के बीच हुआ है। देशभर के 150 जलाशयों की भंडारण स्थिति की निगरानी करने वाली सीडब्ल्यूसी ने चार जुलाई को इन घटनाक्रम का विवरण देते हुए अपना नवीनतम बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, 150 जलाशयों में से 20 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए समर्पित हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 35.30 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है। सीडब्ल्यूसी के चार जुलाई के बुलेटिन में कहा गया कि इन जलाशयों में उपलब्ध भंडारण क्षमता 39.729 बीसीएम थी जो उनकी कुल भंडारण क्षमता का 22 प्रतिशत है। इसकी तुलना में, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान उपलब्ध संग्रहण स्तर 50.422 बीसीएम था, जबकि सामान्य संग्रहण स्तर 44.06 बीसीएम था। सीडब्ल्यूसी ने कहा कि इससे पता चलता है कि वर्तमान भंडारण क्षमता पिछले वर्ष की इसी अवधि की 79 प्रतिशत तथा सामान्य भंडारण क्षमता की 90 प्रतिशत है। उत्तरी क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान) में 10 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 19.663 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण 5.39 बीसीएम (27 प्रतिशत) है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 45 प्रतिशत था, जबकि सामान्य भंडारण क्षमता 31 प्रतिशत है। पूर्वी क्षेत्र (असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार) में 23 जलाशय हैं जिनकी कुल भंडारण क्षमता 20.430 बीसीएम है। यहां वर्तमान भंडारण 3.979 बीसीएम (19 प्रतिशत) है, जो पिछले वर्ष के 20 प्रतिशत से कम है तथा सामान्य स्तर 23 प्रतिशत है। पश्चिमी क्षेत्र (गुजरात और महाराष्ट्र) में 49 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 37.130 बीसीएम है। वर्तमान में भंडारण 7.949 बीसीएम (21 प्रतिशत) है, जबकि पिछले वर्ष यह 27 प्रतिशत था, जबकि सामान्य भंडारण स्तर 22 प्रतिशत है। मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ) में 26 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 48.227 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण 12.26 बीसीएम (25 प्रतिशत) है, जबकि पिछले साल यह 35 प्रतिशत था और सामान्य भंडारण स्तर 26 प्रतिशत है। दक्षिणी क्षेत्र (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु) में 42 जलाशय हैं, जिनकी कुल भंडारण क्षमता 53.334 बीसीएम है। वर्तमान भंडारण स्तर 10.152 बीसीएम (19.03 प्रतिशत) है, जो पिछले साल के 19.43 प्रतिशत से कम है और सामान्य स्तर 24 प्रतिशत है। बुलेटिन में सामान्य भंडारण स्तर को पिछले 10 वर्षों के औसत भंडारण के रूप में परिभाषित किया जाता है। सम्रग रूप से भंडारण स्तर पिछले वर्ष की इसी अवधि तथा इसी अवधि के दौरान सामान्य भंडारण दोनों से कम है। ब्रह्मपुत्र, साबरमती और ताद्री से कन्याकुमारी तक पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में जल भंडारण सामान्य से बेहतर देखा गया है। सिंधु, सुवर्णरेखा, माही और अन्य नदियों में जल भंडारण सामान्य के करीब पाया गया है। महानदी, कावेरी, ब्राह्मणी और वैतरणी नदियों में जल भंडारण कम है। पेन्नार और कन्याकुमारी के बीच पूर्व की ओर बहने वाली नदियों और अन्य समान नदियों में जल भंडारण अत्यधिक कम है।    

विहिप ने राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानों को बंद करवाने की मांग की

नई दिल्ली  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों और तीर्थ स्थलों के क्षेत्रों से मुस्लिम दुकानों को बंद करवाने की मांग की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि उन्हें अनेक स्थानों से जानकारी मिली है कि जो लोग ‘भारत माता की जय’ या ‘वंदे मातरम’ भी नहीं बोल सकते और मूर्ति पूजा के विरोधी हैं, वे छद्म नामों से या हिंदू देवी-देवताओं के नामों से या हिंदू आस्था केंद्रों के नाम से हिंदू धर्म स्थलों पर प्रसाद और पूजा सामग्री बेच रहे हैं। देशभर से अनेकों प्रत्यक्ष ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं, जहां सब्ज़ियों सहित अन्य खाद्य एवं पेय सामग्रियों पर थूककर उन्हें अपवित्र करने के बाद श्रद्धालुओं को बेचा जाता है, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। विहिप महामंत्री ने आगे कहा कि देश के अनेक तीर्थों में भगवान के भोग, श्रृंगार व अर्पण इत्यादि से जुड़ी अनेक वस्तुओं को मुस्लिम समाज के लोग अपवित्र कर बेच रहे हैं, जो कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है, जिसे अविलंब रोका जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सभी राज्य सरकारों से मांग करती है कि वे हिंदू मंदिरों व धर्मस्थलों की पवित्रता को बनाए रखने हेतु मजहबी धोखेबाजों के विरुद्ध तुरंत प्रभावी कदम उठाएं, जिससे समाज की आस्था व विश्वास को किसी प्रकार की क्षति ना पहुंचे। साथ ही वे हिंदू समाज से भी अपील करते हैं कि ऐसे धर्मद्रोहियों से सावधान रहकर उन्हें बेनकाब करें और स्थानीय शासन-प्रशासन को समय पर सूचित करें।    

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वारसॉ में एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये

वारसॉ  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने वारसॉ में एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया है। वाशिंगटन में शुरू हो रहे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से पहले दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने  बताया कि समझौते में यूक्रेन के लिए पोलैंड के निरंतर रक्षा समर्थन, विशेष रूप से वायु रक्षा का जिक्र है। इसके साथ ही पोलैंड ने यूक्रेन को ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने और पुनर्निर्माण में भाग लेने का भी आश्वासन दिया है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और 19 देशों ने यूक्रेन के साथ इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेज में व्यावहारिक द्विपक्षीय प्रतिबद्धताएं शामिल हैं, न कि केवल खोखले वादे। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रक्षा सहयोग और यूक्रेन के सुरक्षाबलों की जरूरतें उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकताएं हैं। वह एक शांतिपूर्ण और मजबूत यूक्रेन के साथ-साथ एक शांतिपूर्ण और मजबूत पोलैंड के निर्माण में विश्वास करते हैं। इससे पहले सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की। वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमलों के बारे में पोलैंड के राष्ट्रपति को जानकारी दी। जेलेंस्की ने बताया कि हमने इस बात पर चर्चा की कि हमारे लोगों को अधिक सुरक्षा देने के लिए क्या आवश्यक है। उन्होंने उद्घाटन शांति शिखर सम्मेलन के महत्व के साथ-साथ यूक्रेन और पोलैंड के बीच सुरक्षा समझौते पर भी ध्यान दिया।  

रेट्रो नोकिया लूमिया डिज़ाइन फोन को लेकर लीक रिपोर्ट में भी जानकारी मिली

नई  दिल्ली  स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नए फोन एचएमडी विव का ऐलान कर दिया है। अब आने वाले मिड-रेंज एचएमडी विव फोन को लेकर लीक रिपोर्ट में भी जानकारी मिली है। लीक में रेट्रो नोकिया लूमिया डिज़ाइन और दमदार 108-मेगापिक्सेल कैमरे के साथ हाई-एंड एचएमडी स्काईलाइन की झलक पहले ही पेश की जा चुकी है। एचएमडी विव के डिजाइन के बारे में बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि फोन थोड़ा राउंड डिज़ाइन वाले मेटल फ्रेम के साथ आएगा। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर इसके पावर बटन में दिया जाएगा।इसमें दो लेंस और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। बताया गया है कि ये फोन तीन कलर ऑप्शन मेट्योर ब्लैक, आइस और वेलवेट में आ सकता है। कहा जा रहा है कि ये एक मिड-रेंज फोन होगा, और इसमें 1080 पी प्लस रेज़ोलूशन वाला ओलेड डिस्प्ले होने की बात सामने आई है।ये नया 6एनएम एआरएम प्रोसेसर 2.3 जीएचझेड तक चलने वाले दो हाई-परफॉर्मेंस वाले  एआरएम कारटेक्स-ए78 कोर और 2.0 जीएचझेड पर चलने वाले छह कारटेक्स-ए55 कोर के साथ आता है। ऐसा कहा जा रहा है कि एचएमडी व्यू को कम से कम एक वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लीक में एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, एक ओलेड डिस्प्ले, एक 50-मेगापिक्सल कैमरा और एक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी होने की बात कंफर्म की गई है। ऐसा कहा जाता है कि कैमरा सेटअप के तौर पर फोन में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक सेकेंडरी लेंस मिलता है। पावर के लिए फोन में 4700 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है। एचएमडी विव को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट पर चलने के लिए तैयार किया गया है।  

पूनावाला ने कहा,

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में एक और लड़की की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने साझा कर ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने उनकी पार्टी टीएमसी का मतलब ‘ तालिबानी मुझे चाहिए’ बताया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक और तालिबानी वीडियो सामने आया है। चोपड़ा के बाद यह एक और वीडियो। जिसमें यह दिखाई दे रहा है कि एक महिला को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का करीबी बेरहमी से पीट रहा है। इस प्रकार की घटनाएं लगातार हो रही है उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी का मतलब अब ‘तालिबानी मुझे चाहिए’ बन चुका है। हालत यह हो गई है कि टीएमसी के विधायक और नेता इस तरह की घटनाओं को डिफेंड भी करते हैं। इससे पहले वे संदेशखाली और चोपड़ा जैसी घटनाओं को भी डिफेंड कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखाली पर ममता बनर्जी सरकार को फटकार भी लगाई है। पूनावाला ने कहा, “आज ममता दीदी की सरकार मां-माटी-मानुष नहीं केवल बलात्कारी,भ्रष्टाचारी और बम धमाके करने वालों को बचाओ सरकार बन गई है। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी खेमे की चुप्पी पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, ” दुख की बात यह है कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले नेता इस पर चुप है। क्या मणिपुर जाने वाले राहुल गांधी बंगाल जाकर इस महिला से मिलेंगे, ममता सरकार के खिलाफ बोलेंगे? प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रियंका चतुर्वेदी और आम आदमी पार्टी इस पर बोलेंगे। इनमें से कोई नहीं बोलेगा। ये सब स्वाति मालीवाल, संदेशखाली , चोपड़ा और इस बार की तालिबानी घटना पर भी कुछ नहीं बोलेंगे।” ममता बनर्जी ने बंगाल को तालिबानी व्यवस्था के सहारे छोड़ दिया : तरुण चुघ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू कश्मीर के प्रभारी तरुण चुघ ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल को ममता बनर्जी ने तालिबानी व्यवस्था के सहारे छोड़ दिया है। बंगाल के अंदर लगातार टीएमसी के नेता और गुर्गे देश की न्याय व्यवस्था को धता बता कर वहां कंगारू कोर्ट चला रहे हैं। तरुण चुघ ने कहा कि बंगाल के अंदर चाहे वह नॉर्थ 24 परगना की कामरावती की घटना हो या फिर संदेशखाली की घटना हो, बंगाल के अंदर देखी जा रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि ममता बनर्जी ने बंगाल को तालिबानी शासन व्यवस्था के हाथ में छोड़ दिया है और तालिबानी कानूनों के तहत कंगारू कोर्ट लगाकर टीएमसी के नेता वहां पर अमानवीय अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वहां तालिबान का शासन चल रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से निवेदन करता हूं कि वह कुछ दिन तमिलनाडु में भी गुजारें जहां जहरीली शराब पीकर दलित समाज के लोग लगातार मर रहे हैं। वहां आपकी गठबंधन की सरकार है। इस पर उनकी रहस्यमय चुप्पी है। राहुल गांधी को कुछ दिन बंगाल के संदेशखाली और नॉर्थ 24 परगना में गुजारने चाहिए। बंगाल में लगातार, हत्याएं, ब्लात्कार और अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में झंडा देखकर घर को जलाया जा रहा है, बंगाल में तालिबानी शासन चल रहा है। राहुल गांधी के पास तमिलनाडु, बंगाल जाने के लिए बिलकुल भी समय नहीं है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू कश्मीर की घटनाएं दुखद हैं, घोर कष्टदायक है, आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, कम है। शहादत देने वाले शहीदों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आज जम्मू कश्मीर के अंदर जो शांति है, लोकतंत्र के प्रति वहां की जनता का अटूट विश्वास है। जहां पहले बहिष्कार की राजनीति होती थी, वहां लाखों लोग खड़े होकर वोट दे रहे हैं। इससे बौखलाकर आतंकी संगठन लोगों को निशाना बना रहे हैं। वह हारी हुई और आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। लगातार सुरक्षा बल उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे भयभीत होकर आतंकी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन भारत उन्हें नहीं बख्शेगा।        

बाढ़ से असम में मचा हाहाकार! 18.80 लाख लोग अब भी प्रभावित,अबतक 85 की मौत

गुवाहाटी  असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 18.80 लाख है। अधिकारियों नेयह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य में छह और लोगों की मौत हो जाने से इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तथा कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि अब 27 जिलों में 18,80,700 लोग प्रभावित हैं जबकि  करीब 22.75 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित थे। राज्य में धुबरी जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां करीब 4.75 लाख लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद कछार में दो लाख से अधिक लोग और बारपेटा में करीब 1.36 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन 25 जिलों में 543 शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है तथा वर्तमान में 3,45,500 विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहा है।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ( एसडीआरएफ) सहित कई एजेंसियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने  बताया कि अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।  असम के मौजूदा हालात पर बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, बाढ़ से प्रभावित 22.75 लोगों की तुलना में रविवार को 27 जिलों में 18.80 लाख प्रभावित थे। बाढ़ के कारण धुबरी बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 4.75 लाख लोग बाढ़ के पानी में रहने को मजबूर है। इसके अलावा कछार में 2.01 लाख लोग और बारपेटा में 1.36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की तरफ से राहत शिविरों का आयोजन प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 जिलों में 543 राहत शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों में 3,45,500 लोग रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ सहित कई एजेंसियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गुवाहटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि असम और आसपास के राज्यों में चक्रवात का खतरा बना हुआ है।   ब्रह्मपुत्र नदी निमती घाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अन्य प्रमुख नदियां सुबनसिरी ( बदाती घाट), बुरहिडीहिंग (चेनिमारी), दिखौ (शिवसागर), दिसांग ( नांगलमुराघाट), कोपिली (धरमतुल ), बराक (बी पी घाट), संकोश (गोलोकगंज) और कुशियारा ( करीमगंज) भी खतरे के निशान को पार कर गई हैं ।    

10 जुलाई बुधवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि : मेष राशि वालों का आज लव-करियर में भाग्य साथ देगा। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। आज आप पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं या उनके साथ नाइट ड्राइव पर जा सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में भी सबकुछ बढ़िया रहेगा। कार्यों की चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। फीमेल्स ज्वेलरी की खरीदारी कर सकती हैं। आज कुछ लोगों को भाई-बहन की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि : आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होगा। रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी। साथी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। हालांकि, मैरिड फीमेल्स को ससुराल पक्ष से कष्ट मिल सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार होगा। करियर ग्रोथ के कई मौके मिलेंगे। निवेश करने के लिए लिए बेहद शुभ दिन रहेगा। कुछ जातक प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने का प्लान बना सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ट्रेन या बस से चढ़ते-उतरते समय थोड़ी सावधानी बरतें। मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों की कड़वाहट दूर होगी। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। ऑफिस में क्लाइंट आपके कार्यों का पॉजिटिव फीडबैक देंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों के सपोर्ट से सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। ऑफिस मैनेजमेंट में आपकी अच्छी छवि बरकरार रहेगी। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। कुछ जातक घर के मरम्मत या वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में हिस्सा लेंगे। शाम तक आप वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा, लेकिन प्रेग्नेंट लेडीज सेहत का ज्यादा ख्याल रखें। कर्क राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लव लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगी। कुछ लोगों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। हालांकि, आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। सिंह राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। रिश्ते में किसी तीसरे का दखल ज्यादा न बढ़ने दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आज आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण हो सकता है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में धन-समृद्ध रहेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों के लव लाइफ में खुशियां आएंगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। करियर की बाधाएं दूर होंगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें और उनके इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। बिजनेस में प्रॉॉफिट होगा। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज खुलकर व्यक्त करें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। आज आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। कुछ जातक नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। तुला राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से हैंडल करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। करियर में चुनौतियों बढ़ सकती हैं। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा, लेकिन पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। धन को लेकर चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए बेहद शुभ रहेगा। वृश्चिक राशि : आज जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रोफेशनल लाइप में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। पार्टनर संग रिलेशनशिप के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे।लव लाइफ में कई बड़े सरप्राइज मिलेंगे। कुछ लोगों की लाइफ में एक्स-लवर की वापसी हो सकती हैं। हालांकि, मैरिड लोगों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आईटी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। आज आप आर्थिक रूप से धन-समृद्ध रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। धनु राशि : धनु राशि वालों की लव लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की हो सकती है। आज पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें और उनका ख्याल रखें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। क्रिएटिविटी और इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्य बेहतरीन परिणाम देंगे। बिजनेमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर हो सकता है। आज आपको आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से कंसल्ट करने में संकोच न करें। मकर राशि : आज मकर राशि के लोगों के जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। लव लाइफ में एक्स-लवर की वापसी हो सकती है। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। साथी से अपने फ्यूचर प्लान और ड्रीम्स के बारे में डिस्कस करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। … Read more

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 11-12 जुलाई को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित दसवें ब्रिक्स संसदीय मंच में नेतृत्व करेंगे

नई दिल्ली लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 11-12 जुलाई को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित दसवें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस शिष्टमंडल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पीसी. मोदी सहित कई अन्य अधिकारी भी शामिल रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे संसदीय शिष्टमंडल रवाना होगा। दसवें ब्रिक्स संसदीय मंच का मुख्य विषय ‘समान वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करने में संसदों की भूमिका’ है। ब्रिक्स देशों के अलावा आमंत्रित देशों अजरबैजान, आर्मिनिया, बेलारूस, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सहित कई अन्य देशों की संसदों के अध्यक्ष, संसद सदस्य और अंतर-संसदीय संघ की अध्यक्ष तुलिया एक्सन, ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठकों में भाग लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पूर्ण अधिवेशन के दौरान दो उप-विषयों ‘ब्रिक्स संसदीय आयाम : अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करने की संभावनाएं’ और ‘बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के विखंडन का सामना करने और वैश्विक संकटों के परिणामों से संबंधित खतरों पर काबू पाने में संसदों की भूमिका’ पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पूर्ण अधिवेशन के दौरान दो उप-विषयों ‘अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की प्रणाली की कार्यकुशलता बढ़ाने और इसका लोकतंत्रीकरण सुनिश्चित करने में संसदों की भूमिका’ तथा ‘मानवीय और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अंतर-संसदीय सहयोग’ पर फोरम को संबोधित करेंगे। शिखर सम्मेलन के समापन पर एक संयुक्त वक्तव्य पारित किया जाएगा। इस सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अन्य देशों की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान बिरला मॉस्को में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।

सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, आतंकियों और सुरक्षा बलों में शुरू हुई मुठभेड़

जम्मू जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के गोली-गाडी वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। इससे एक दिन पहले कठुआ जिले के बदनोटा गांव में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए थे। इस घटना के एक दिन बाद डोडा के गोली-गाडी फॉरेस्ट एरिया में मुठभेड़ शुरू हुई।

वीरेंद्र सचदेवा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर निशाना साधा, शराब घोटाला केस में 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर दी

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला केस में 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर कर दी है। 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया है। इससे अब केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी की ओर से 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई थी, जिसका कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। उस चार्जशीट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने हवाला ऑपरेटरों से पैसे लिए हैं। इनके अकाउंट्स में पैसे आए हैं और उनकी चैट्स भी मौजूद हैं। कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है और मुझे लगता है कि शराब घोटाले में और भी तथ्य सामने आएंगे। इसके साथ ही वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर भी केजरीवाल सरकार को घेरा। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जो दावा करती है कि दिल्ली में हमने सारी व्यवस्था की है और नालों की सफाई भी कर दी है, ये सच दिल्ली की जनता उन्हें दिखा रही है। आज देखिए दिल्ली में क्या हाल है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ आधे घंटे की बारिश में ही दिल्ली डूब जाती है और इनके मंत्रियों को शर्म नहीं आती है, ये लोग झूठ बोलते हैं। देवली, संगम विहार, किशनगंज, आईटीओ, मिंटो रोड समेत नगर निगम का मुख्यालय भी धंसा हुआ है। दिल्ली में सब जगह एक जैसा ही हाल है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को नर्क बनाकर छोड़ दिया है। सिर्फ भ्रष्टाचार करना, लूटना और दिल्ली को राम भरोसे छोड़ देना, यही इनका काम है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली को आम आदमी पार्टी ने लूटने का काम किया है, अगर सरकार ईमानदारी से काम करती तो आज दिल्ली बारिश में नहीं डूबती।

पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए, किसानों को मुसीबत में नहीं आने दिया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को मॉस्को में मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महामहिम और मेरे दोस्त, मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूं। भारत में चुनावों में हमें अभूतपूर्व जीत मिली। उसके बाद आपने जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। मार्च में आपने भी चुनाव में भव्य विजय जीत दर्ज की। चुनाव में जीत के लिए मैं एक बार फिर आपको शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद को झेल रहा है। आतंकवाद कितना भयानक और घिनौना होता है, वह हम पिछले 40 वर्षों से सामना कर रहे हैं। ऐसे में जब मास्को में आतंकवादी घटनाएं हुईं, जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा, इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की घोर निंदा करता हूं। पिछले ढाई दशकों से मेरा रूस के साथ-साथ आपके के साथ भी संबंध रहा है। हम करीब 10 साल में 17 बार मिल चुके हैं। पिछले 25 वर्षों में हमारी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं। यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है। मैं संकोच ये कह सकता हूं कि 25 साल की हमारी इस गहन यात्रा के सूत्रधार आप रहे हैं और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये कार्यकाल हमारे संबंधों को और गहरा एवं घनिष्ठ बनाएगा। हम नई-नई उपलब्धियों को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि गत 5 वर्ष पूरे विश्व के लिए पूरी मानव जाति के लिए बहुत ही चिंताजनक रहे, चुनौतीपूर्ण रहे और अनेक संकटों से गुजरना पड़ा। पहले कोविड के कारण और बाद में संघर्ष और तनावों का कालखंड अलग-अलग भू-भाग में ​जिसने मानव जाति के लिए बहुत संकट पैदा किए। ऐसी स्थिति में जब दुनिया खाद्य-ईंधन-उर्वरक के संकट से जूझ रही थी, भारत-रूस मित्रता और सहयोग के कारण मैंने मेरे देश के किसानों को मुसीबत में नहीं आने दिया। फर्टिलाइजर में किसानों की आवश्यकताओं को हम पूरा करने में सफल रहे। हमारी मित्रता का इसमें बहुत बड़ा रोल है। हम किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम चाहेंगे कि आने वाले दिनों में भी किसानों के हित में रूस के साथ हमारा सहयोग और अधिक बढ़ता रहा।

बड़ी लापरवाही: तेलंगाना में हॉस्टल की चटनी में तैरता हुआ जिंदा चूहा मिला, छात्रों में फैला आक्रोश

तेलंगाना हैदराबाद के तेलंगाना में सुल्तानपुर जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां विश्वविद्यालय के मेस में “चटनी” में एक चूहा मिला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जहां एक बर्तन के अंदर चटनी में जीवित चूहा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।  इस वीडियो को कई छात्रों ने अपने फोन पर रिकॉर्ड किया है। इसने हॉस्टल के छात्रों के लिए भोजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चितांए पैदा कर दी हैं। इस घटना से विश्वविद्यालय के छात्रों में आक्रोश फैल गया।   कॉलेज प्रबंधन ने साधी चुप्पी सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होने के बाद छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। छात्र और बीआरएसवी कार्यकर्ता स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। अभी तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। नेटिजंस इस लापरवाही पर चुटकी ली है। वीडियो पर सैकड़ों लोगों की टिप्पणियां आईं, जिन्होंने छात्रावास में परोसे जाने वाले घटिया भोजन की निंदा की। एक यूजर ने लिखा- बेचारे चूहे के लिए यह स्विमिंग पूल की तरह है। मजाक छोड़िए। अधिकारियों को हॉस्टल का निरीक्षण करना चाहिए और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। चटनी में चूहा पूरी तरह अस्वीकार्य- यूजर एक अन्य यूज़र ने लिखा कि हैदराबाद के 80 फीसदी रेस्टोरेंट एक ही खाना पकाते हैं। एक और यूजर ने लिखा- चटनी में चूहा पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह हेल्थ के लिए खतरनाक है, इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई अगर फूड क्वॉलिटी की शिकायत करता है तो उसे हॉस्टल वाले खाली करने का दबाव बनाते हैं। जब हॉस्टल छोड़ते हैं तो एडवांस दी गई रकम वापस नहीं देते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इस तरह से आप मानव जीवन के साथ खेलते हैं। छात्रावासों को सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, जहां छात्र ऐसी भयावह परिस्थितियों की चिंता किए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। खाद्य सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है, और अब समय आ गया है कि हम सभी इसे गंभीरता से लें। सभी सुरक्षित रहें!” बता दें कि, जनवरी से ही ऐसी ही कई घटनाएं सामने आ रही हैं, क्योंकि ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस साल की शुरुआत में, एक व्यक्ति को मुंबई यात्रा के दौरान बारबेक्यू नेशन के वर्ली आउटलेट से ऑर्डर किए गए शाकाहारी भोजन में मरा हुआ चूहा मिला। जून में, मुंबई के एक अन्य निवासी को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में एक “मानव उंगली” मिली जिस पर एक कील लगी हुई थी। इसके तुरंत बाद, अहमदाबाद में एक रेस्तरां को सील कर दिया गया, क्योंकि एक जोड़े को कथित तौर पर सांभर में “मरा हुआ चूहा” मिला था।

असम में बाढ़ की समस्या के लिए ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों में बहुत कम काम किया गया: गोगोई

असम असम में बाढ़ के कहर के बीच कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘डबल इंजन” की सरकारों ने इस चिरस्थायी समस्या का समाधान खोजने के लिए पिछले आठ वर्षों के दौरान बहुत कम काम किया। गोगोई ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से स्थिति का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा करने को भी कहा, क्योंकि उनके अनुसार, समस्या के दीर्घकालिक समाधान और महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश की आवश्यकता है। गोगोई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बाढ़ और कटाव की प्रतिक्रिया के लिए दीर्घकालिक समाधान और महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश की आवश्यकता है… दुर्भाग्य से, राज्य और केंद्र के स्तर पर ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों में बहुत कम काम किया गया है।” उन्होंने कहा, “केंद्रीय जल आयोग ने लंबे समय से असम की अनदेखी की है। मैं जल शक्ति मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे इस कठिन समय में राज्य का दौरा करें।” असम में भाजपा 2016 में सत्ता में आयी थी।   गोगोई ने कहा कि लगातार बारिश ने असम में व्यापक तबाही मचायी है और अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा, “घर डूब गए हैं, जिससे परिवारों को मकान खाली कर विस्थापित होना पड़ रहा है। फसलों और पशुधन के नुकसान से खाद्य सुरक्षा और आजीविका को भी खतरा है।” गोगोई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र जोरहाट और उसके आसपास के कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा, “जमीन पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। व्यापक स्तर पर आने वाली इस आपदा पर तत्काल कार्रवाई और सहायता की आवश्यकता है।” असम में बाढ़ से 27 जिले प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि अलग-अलग स्थानों पर और बारिश होने का अनुमान है। 

मिहिर शाह फरार था और मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं, 72 घंटे में पकड़ा

मुंबई मुंबई पुलिस ने मंगलवार को वर्ली हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना के बाद से ही मिहिर शाह फरार था और मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। महिला को दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटा एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके साथी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की और उसे पकड़ने के लिए कई टास्क फोर्स का भी गठन किया था। पुलिस का मानना ​​है कि आरोपी महिर शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के सदस्य और राजनेता राजेश शाह का बेटा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छिपा हुआ था। सभी परिवार और करीबी रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद थे। इससे पहले रविवार को गिरफ्तार किए गए पिता को 24 घंटे के भीतर 15,000 रुपये के भुगतान पर जमानत मिल गई थी। बार में खर्च किए 20 हजार रुपये एक अन्य आरोपी राजऋषि बिदावत जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि यह वही ड्राइवर है जिससे मिहिर शाह ने कार अपने कंट्रोल में ली थी और चला रहा था। मिहिर शाह द्वारा एक बार में कथित तौर पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च करने के कुछ घंटे बाद उसकी कार से ये हादसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी मिहिर शाह के राजनेता पिता ने ड्राइवर को आदेश दिया है कि वह आरोप अपने सिर ले ले और कह दे कि दुर्घटना के समय कार वह (ड्राइवर) खुद चला रहा था।पुलिस के अनुसार, रविवार को मिहिर शाह जुहू के वाइस-ग्लोबल तापस बार में पार्टी के लिए घर से निकला था। उस समय वह अपने पिता के नाम पर रजिस्टर्ड मर्सिडीज चला रहा था। उसके साथ चार दोस्त भी थे। पांचों ने रात 11 बजे तक बार में पार्टी की और उनका कुल बिल 18,730 रुपये बना था। सोमवार को रात 1.15 बजे मिहिर शाह अपने दोस्तों को मर्सिडीज में बैठाकर घर वापस ले जा रहा था। ड्राइवर की सीट पर बैठा था मिहिर? सुबह 4 बजे उसने बिदावत से कहा कि वह उसे मरीन ड्राइव पर BMW में ‘जॉय राइड’ के लिए ले जाए। सुबह 5 बजे, मरीन ड्राइव पर इधर-उधर घूमने के बाद, कार घर लौट आई। पुलिस का मानना ​​है कि जब कार कलनगर पहुंची, तभी मिहिर शाह ने बिदावत के साथ सीट बदली। यानी ड्राइविंग सीट पर ड्राइवर की जगह मिहिर शाह बैठा था। अगर यह सच है, तो इसका मतलब है कि सुबह 5.30 बजे जब कार ने बाइक को टक्कर मारी, तब शाह ही कार चला रहा था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet