LATEST NEWS

दांव पर लगी कमल नाथ की साख, अमरवाड़ा सीट पर हो रहा उपचुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण

भोपाल कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अमरवाड़ा सीट पर हो रहा उपचुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके परिणाम से यह तय हो जाएगा कि छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस वापसी करेगी या फिर करारा झटका लगेगा। पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 6 माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नकुल नाथ को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से लेकर पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने न केवल उपचुनाव में प्रचार किया बल्कि आदिवासी विधायकों को क्षेत्रवार तैनात भी किया गया। लोकसभा चुनाव के समय वे विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। इसका नुकसान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ा और वह अपनी इस परंपरागत सीट पर भी चुनाव हार गई। उपचुनाव में भाजपा ने कमलेश शाह पर ही दांव लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया। वहीं, कांग्रेस ने भी पूरी दम लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रचार के अंतिम दिनों में मोर्चा संभाला तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे। दांव पर कमल नाथ की साख आदिवासी विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया। यह चुनाव कमल नाथ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके परिणाम यदि पार्टी के अनुकूल रहते हैं तो फिर यह माना जाएगा कि क्षेत्र में उनकी पकड़ है। यही कारण है कि प्रत्याशी चयन से लेकर मैदानी जमावट उनकी सहमति से ही की गई। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना किए जा चुके हैं। सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल के बाद सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी।

प्रोडक्शन यूनिट ने आरोप लगाया कि निहंगों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है, साथ ही सेट भी तोड़ दिया

पंजाब मोहाली में पंजाबी सीरियल की शूटिंग के दौरान बवाल हो गया है। यहां सिख धर्म में विवाह (आनंदकारज) का सीन फिल्माया जा रहा था। इसके लिए घंडुआं के अकालगढ़ में गुरुद्वारा साहिब का सेट बनाया गया था। प्रतीक के तौर पर निशान साहिब और पालकी साहिब सजाई गई थी। तभी किसी ने निहंगों को सूचना दे दी कि यहां बेअदबी की जा रही है, जिसके बाद निहंग वहां पहुंच गए। उन्होंने शूटिंग रुकवा दी। शूटिंग कर रहे प्रोडक्शन यूनिट ने आरोप लगाया कि निहंगों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है। साथ ही सेट भी तोड़ दिया। हंगामे का पता चलते ही खरड़ पुलिस वहां पहुंच गई। निहंगों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला बयान दर्ज किए। सोमवार को अकालगढ़ के नजदीक पंजाबी सीरियल उडारियां की शूटिंग चल रही थी।  गुरुद्वारा साहिब का सेट लगाया गया था। प्रतीक के तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप भी सजाया गया था। वहां पर 3 ग्रंथी भी बुलाए गए थे। निहंगों ने यह सब देखा तो भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यह सिख मर्यादा के खिलाफ है। उनके हंगामे के बाद शूटिंग रोक दी गई। उन्होंने शूटिंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सब कुछ पता था, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। निहंग बाबा निहाल सिंह बरौली ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब का तख्त हर जगह सजाना शोभा नहीं देता है। शूटिंग करवाने वाले पर केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो खालसा पंथ के सिस्टम के हिसाब से हम कार्रवाई करेंगे। पंजाबी कलाकार जरनैल सिंह ने कहा कि वह खुद सिख हैं। वह मानते हैं कि धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि इससे पहले भी कई फिल्मों में इस तरह के सीन शूट किए जा चुके हैं। शिरोमणि कमेटी ने जैसे मैरिज पैलेसों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप ले जाने पर पाबंदी लगा दी है, इसी तरह शूटिंग को लेकर भी साफ आदेश होने चाहिए। खरड़ के डीएसपी करन सिंह संधू ने बताया कि दोनों पक्षों के तर्कों को सुना गया है। प्रोडक्शन वाले शूटिंग संबंधी एसजीपीसी या अकाल तख्त से स्पष्टीकरण ले लेंगे। प्रोडक्शन वालों ने तोड़फोड करने व बदसलूकी का आरोप लगाया है। हम सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

कठुआ हमले में हमारे जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा और भारत इसके पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा

कठुआ   जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। केंद्रीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि कठुआ हमले में हमारे जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा और भारत इसके पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा। उन्होंने इस आतंकी हमले में 5 बहादुर सैनिकों की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। अरमाने ने कहा, ‘राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बलिदान का बदला लिया जाएगा और भारत हमले के पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा।’ सोमवार को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कठुआ हमले में पांच जवानों की मौत पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ ‘शरण देने वाले लोगों को भी भुगतने होंगे नतीजे’ बता दें कि कठुआ में गश्ती दल पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए 5 सैन्यकर्मी उत्तराखंड के थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मानवता के दुश्मन और इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्हें शरण देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। दुख की इस घड़ी में पूरा राज्य उनके परिवारों के साथ खड़ा है। यह हमला सोमवार को हुआ जब कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह ने गश्त कर रहे दल पर घात लगाकर हमला किया। हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पीडित परिवार से मिलकर दिया आश्वासन

भोपाल पिछड़ा  एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्रीमती कृष्णा गौर ने एम्स में उपचाररत आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे परिवार के सदस्यों  से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने  सभी का बेहतर उपचार कराने और पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को आश्‍वस्त किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सोमवार 8 जुलाई को सुबह आकाशीय बिजली गिरने से सतनामी नगर झुग्गी बस्ती पिपलानी के श्री शैतान सिंह, श्रीमती सविता सिंह, सुश्री सोनम और बालक अमन से एम्स के बर्न वार्ड में मिल कर उपचार के संबंध में बात कर जानकारी ली। श्रीमती गौर ने श्री शैतान  सिंह से कहा  कि  परिवार के सभी सदस्यों का अच्छे से अच्छा उपचार करवाया जायगा। उपचार निःशुल्क करवाया जायगा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने एम्स के बर्न वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक, डॉ. राहुल दुबेपुरिया से उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों से आकाशीय बिजली से झुलसे परिवार के सदस्यों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा एम्स के बर्न वार्ड के आई सी यू में भर्ती श्री शैतान सिंह ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को बताया कि सोमवार सुबह अचानक झुग्गी की छत की चादर टूट कर गिरी और उनके ऊपर आसमान से अंगारों की बारिश होने लगी। इससे वह, उनकी पत्नी सविता, पुत्री सोनम और पुत्र अमन आग में झुलस गए।   राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता नियमानुसार देने के निर्देश एस.डी.एम. श्री रवीश श्रीवास्तव को दिए। उन्होंने  शैतान सिंह के पुत्र आकाश से उनके माता- पिता, बहिन भाई के  निःशुल्क उपचार करवाने  के साथ झुग्गी एवं घरेलू सामान की क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की बात कही। पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री दलजीत सिंह और श्री संतोष ग्वाला राज्यमंत्री श्रीमती गौर के साथ थे।

अग्निवीर योजना ठीक नहीं है, सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए: शहीद की मां मंजू सिंह

रायबरेली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल से मुलाकात के बाद अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। राहुल गांधी से मिलने के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और पिता रवि प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के बारे में पूछा। देश के लिए आपके बेटे ने शहादत दी है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल ने भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। मंजू ने कहा कि उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों से सहयोग मिल रहा है। सरकार अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन और बेहतर काम करने की जरूरत है।अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही राहुल गांधी ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने डॉक्टर, वकील, उद्यमी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। राहुल गांधी इसके बाद शहीद स्मारक में पौधरोपण करने जाएंगे। इसके अलावा वह लालगंज भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसे सैनिकों को अपमानित करने वाला भी कहा था। अग्निवीर योजना की तुलना राहुल गांधी ने ठेका मजदूरी से की थी। इसका विरोध रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब संसद में ही किया भी था। इसे लेकर बाद में काफी हो हल्ला भी मचा। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैंपेन भी चलाया गया है।  

बजट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया: खाद्य मंत्री

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर किसानों से फसल उपार्जन पर बोनस के भुगतान के लिए एक हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा है कि विभाग को गत वर्ष की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक बजट मिला है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गए बजट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। इससे विभागीय योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 89 लाख हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ऐसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री उज्ज्‍वला योजना के लाभ से वंचित रह गये हैं, उन्हें राज्य सरकार की गैर उज्ज्‍वला योजना में शामिल किया गया है। इन दोनों योजनाओं के लिए 520 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। समिति विक्रेताओं के मानदेय में 3000 की वृद्धि मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि पैक्स एवं लैम्प्स समिति के विक्रेताओं के मानदेय में 3 हजार रूपये की वृद्धि की जा रही है। इससे 13 हजार से अधिक विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। इसके लिये बजट में 71 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्मार्ट पीडीएस योजना शुरू करेंगे बजट में नवीन योजना के रूप में स्मार्ट पीडीएस योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। योजना मेंसार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिये सर्वर को अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनाया जायेगा। इसके लिये 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। छात्रावासों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए बजट में 13 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्हें गेहूँ पर 4 रूपये किलो तथा चावल पर साढ़े पाँच रूपये प्रति किलो सब्सिडी दी जाऐगी। प्रदेश में 1 करोड़ 23 लाख पात्र परिवारों को हर माह 1 रूपये प्रति किलो में आयोडीन/आयरन युक्त डबल फोर्टीफाइड नमक का वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा 33 जिलों के 57 लाख पात्र परिवारों को 1 रूपये प्रति किलो में डबल फोर्टीफाइड युक्त नमक का वितरण की योजना पर कार्य कर रहे हैं। “मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम” योजना के तहत बजट में 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था से हम 20 आदिवासी जिलों के 89 विकासखण्डों में 7 लाख 13 हजार परिवारों को मोबाइल वाहन द्वारा राशन का वितरण कर सकेंगे।  

14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस अप्रैल में निलंबित हुए थे, पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट में बताया

नई दिल्ली बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि उसने उन 14 उत्पादों की बिक्री रोक दी है, जिनके निर्माण लाइसेंस उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अप्रैल में निलंबित कर दिए थे। कंपनी ने जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को बताया कि उसने 5,606 फ्रेंचाइजी स्टोर को इन उत्पादों को वापस लेने का निर्देश दिया है। पतंजलि आयुर्वेद ने कहा कि मीडिया प्लैटफॉर्म्स को भी इन 14 उत्पादों के सभी विज्ञापन वापस लेने का निर्देश दिया गया है। पीठ ने पतंजलि आयुर्वेद को दो हफ्ते के भीतर एक हलफनामा दायर कर यह बताने का निर्देश दिया कि क्या विज्ञापन हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से किए गए अनुरोध पर अमल किया गया है और क्या इन 14 उत्पादों के विज्ञापन वापस ले लिए गए हैं। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की। सुप्रीम कोर्ट में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई हो रही है, जिसमें पतंजलि पर कोविड टीकाकरण अभियान और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने का आरोप लगाया गया है। उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने न्यायालय को बताया था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्य फार्मेसी के 14 उत्पादों के निर्माण लाइसेंस को ‘तत्काल प्रभाव से निलंबित’ कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कई उत्पादों के विज्ञापन प्रकाशित करने को लेकर कोर्ट ने  कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद पतंजलि ने एक सार्वजनिक माफीनामा प्रकाशित करवाकर कहा था कि यह गलती दोहराई नहीं जाएगी।  

ग्वालियर में नर्स से हॉस्पिटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पति को बताने की धमकी देकर किया शोषण

ग्वालियर ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित अस्पताल लिंक हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ की एक युवती को अस्पताल में ही काम करने वाला एक युवक दो साल तक अपनी हवस शिकार बनाता रहा। जब युवती आरोपी आकाश सिंह तोमर की हरकतों से परेशान हो गई, तब उसने अपने  परिजनों को आकाश तोमर की हरकत के बारे में बताया। आकाश तोमर के खिलाफ झांसी रोड थाना पुलिस ने धमकाने और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी अस्पताल से फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। विक्की फैक्ट्री इलाके में रहने वाली 28 साल की ड्यूटी लिंक हॉस्पिटल में काम करती थी। आकाश सिंह तोमर नाम की युवक भी इस युवती के साथ काम करता था। दोनों में मित्रता हो गई। इसके बाद आकाश तोमर ने युवती को बहला-फुसलाकर एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। कुछ वीडियो क्लिप भी बना लिए। इसके बाद से आकाश युवती का लगातार दैहिक शोषण करता रहा। यह घटना अप्रैल 2022 की है। इसके बाद आकाश तोमर युवती के साथ इस साल मई तक धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ज्यादा परेशान हो गई तो उसने पति और अन्य परिवार के लोगों को आकाश सिंह तोमर की हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने अब युवती की शिकायत पर आकाश सिंह तोमर के खिलाफ बलात्कार और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता (29) ने शिकायत में बताया दो साल पहले झांसी रोड स्थित निजी अस्पताल में नर्स थी। आरोपी आकाश तोमर भी इसी अस्पताल में कर्मचारी था। इसलिए उससे परिचय हुआ। दो साल पहले अस्पताल के चेजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी तब आकाश वहां घुस आया। उसके साथ आकाश ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी कि शोर सुनकर स्टाफ इकट्ठा होगा। उसकी ही बदनामी होगी। आकाश ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद आकाश शारीरिक शोषण करता रहा। शादी में रोड़ा अटकाया पीड़िता ने बताया एक साल पहले उसकी शादी तय हुई आकाश ने उसमें भी रोड़ा अटकाया। विवाह होने के बाद भी आकाश ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पति और ससुराल वालों को सब कुछ बताने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अब वह गर्भवती हुई तब भी आकाश ने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है आरोपी को तलाशा जा रहा है।

बारिश का दौर अगले दो तीन दिनों तक जारी रहेगा, कहीं होगी राहत तो कहीं पर पानी-पानी

नई दिल्ली दिल्ली समेत पश्चिम यूपी और कई अन्य इलाकों में आज सुबह फिर से बारिश हुई है। कई दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने के बाद रात से ही थोड़ी उमस बढ़ी थी और अब बारिश ने फिर से राहत दी है। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले कुछ दिनों तक यह राहत जारी रह सकती है। मंगलवार को जारी अनुमान के मुताबिक असम, मणिपुर समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर अगले दो तीन दिनों तक जारी रहेगा। बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर भारत के लिए यह चिंता की बात है। हालांकि गर्मी से जूझ रहे दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों के लिए बारिश का जारी रहना खुशखबरी जैसा है। इसके अलावा बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे पूर्वी राज्यों में भी अगले 2 से 3 दिन अच्छी बारिश होगी। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी। वहीं पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र, गोवा और तटीय कर्नाटक में अच्छी अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश होगी। गोवा में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। पहले ही यहां लगातार बारिश हो रही है और इससे मुंबई-गोवा एक्सप्रेसवे को भी नुकसान पहुंचा है। यही नहीं उत्तर प्रदेश के लिए भी अच्छी खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। यही नहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी बारिश का मौसम बना रहेगा। पश्चिम उत्तर भारत कहलाने वाले जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी रुक-रुक कर बारिश होगी। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा राजस्थान में भी लगातार 5 दिनों तक बारिश का अनुमान है। इस तरह मॉनसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। फिलहाल मॉनसून अपने सबसे अच्छे दौर में चल रहा है। यूपी की बात करें तो पश्चिम से लेकर अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। इसके चलते फसलों की बुआई भी शुरू हो चुकी है। खासतौर पर ऐसे इलाकों के लिए मॉनसूनी बारिश बड़ी राहत लाती है, जहां सिंचाई के लिए मॉनसून पर ही निर्भरता है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में 9 से 13 तारीख तक अच्छी बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वी यूपी में 10 से 13 तक भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में 10 से 12 जुलाई और हिमाचल प्रदेश एवं पश्चिम यूपी में 11 और 12 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है। जम्मू, उत्तर हरियाणा और उत्तर पंजाब में 12 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 9 से 11 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी 11 से 13 जुलाई तक बारिश रहेगी।    

देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा जिम्मा, महाराष्ट्र में 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होना है। यह चुनाव रोचक हो गया है क्योंकि 11 सीटों के लिए 12 कैंडिडेट उतारे गए हैं। ऐसे में चर्चा तेज है कि क्रॉस वोटिंग की कोशिश भी हो सकती है। ऐसे में विपक्ष का महाविकास अघाड़ी गठबंधन अलर्ट हो गया है और वोटिंग से पहले ही विधायकों को रिजॉर्ट भेजा जा सकता है ताकि एनडीए के नेता उनसे संपर्क न साध सकें। कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार की एनसीपी के विधायकों को होटलों में रखने की योजना है। खासतौर पर उद्धव सेना के विधायकों से कहा जा सकता है कि वे चुनाव से पहले साथ रहें। इसी तरह सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के विधायकों को भी एक ही होटल में ठहराया जा सकता है। ऐसा इसलिए होगा ताकि चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग न हो। विधायकों की टूट का डर इस बार दोनों ही तरफ बराबर है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 17 सीटें ही मिलने के बाद ऐसे तमाम नेता हैं, जिनका अब मन बदल रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले कई विधायक अपनी वफादारी दूसरे नेता के प्रति दिखा सकते हैं। इसलिए एनडीए से लेकर महाविकास अघाड़ी तक में सतर्कता का माहौल है। दो दिन पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में तीनों दलों ने संयुक्त रणनीति पर विचार किया। इसके अलावा वोटिंग पैटर्न तय करने का फैसला किया है। बैठक में इस बात पर निर्णय लिया गया कि तीनों दलों को प्रथम और द्वितीय वरीयता के वोट कैसे दिए जाएंगे। दरअसल 2022 में भाजपा ने राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। तब कमान देवेंद्र फडणवीस के हाथों में थी। उस अनुभव को देखते हुए इस बार भी एनडीए की कमान फडणवीस को ही दी गई है। भाजपा ने 2022 में पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद 3 राज्यसभा सीटें और 5 विधान परिषद सीटें जीती थीं। बता दें कि कुल 11 सीटों के लिए जो 12 कैंडिडेट उतरे हैं, उनमें से 5 भाजपा के हैं। इसके अलावा दो-दो उम्मीदवार एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के हैं। विपक्ष के महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों ने एक-एक कैंडिडेट उतारा है।    

Champions Trophy 2025 में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 1 मार्च को, 9 को होगा फाइनल, ट्रॉफी का शेड्यूल आया बाहर

नई दिल्ली 8 साल बाद आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंट में शामिल चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल फरवरी मार्च में इस टूर्नामेंट का आयोजन होगा। अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने इस टूर्नामेंट का संभावित शेड्यूल बता दिया है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। वर्ल्ड कप 2023 के टॉप-8 में रहने वाले भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में 15 मुकाबले होंगे। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान भारत के मैच कब होंगे? रिपोर्ट के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के साथ होगी। इसके बाद 20 फरवरी को भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश से खेलेगा। 23 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला प्रस्तावित किया गया है। एक मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है। पीसीबी और आईसीसी ने भारत के सभी मैच लाहौर में रखे हैं। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को लाहौर में ही होना है। सेमीफाइनल कराची और रावलपिंडी में होने हैं लेकिन भारत पहुंचता है तो उसका मैच लाहौर में ही होगा।   टीम इंडिया जाएगी पाकिस्तान? टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों ने पाकिस्तान में खेलने पर हावी भर दी है। लेकिन भारत ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। बीसीसीआई सरकार से परामर्श के बाद निर्णय लेगा। अगर भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए तैयार नहीं होता है तो एशिया कप 2023 की तरह ही हाइब्रिड मॉडल पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो सकता है। वायरल शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले लाहौर में ही खेलेगी. टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश और दूसरा मैच 23 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. जबकि भारतीय टीम को अपना तीसरा और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 1 मार्च को खेलना है. भारत के लिए सेमीफाइनल भी शिफ्ट किया जाएगा चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले 5 और 6 मार्च को खेले जाएंगे. जबकि 19 मार्च को खिताबी टक्कर होनी है. यह सेमीफाइनल मुकाबले कराची और रावलपिंडी में होने हैं. मगर भारतीय टीम टॉप-4 में पहुंचती है, तो वो अपना सेमीफाइनल लाहौर में ही खेलेगी. भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल शिफ्ट कर दिया जाएगा. हालांकि देखने वाली बात ये भी है कि अभी तक BCCI ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने पर सहमति नहीं दी है. भारतीय टीम ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी पिछली बार 2017 में हुई थी, तब पाकिस्तान विजेता बना था. उसने फाइनल में भारत को हराया था. चैंपियंस ट्रॉफी का प्रस्तावित शेड्यूल   तारीख मैच वेन्यू 19 फरवरी न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान कराची 20 फरवरी बांग्लादेश vs भारत लाहौर 21 फरवरी अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका कराची 22 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड लाहौर 23 फरवरी न्यूजीलैंड vs भारत लाहौर 24 फरवरी पाकिस्तान vs बांग्लादेश रावलपिंडी 25 फरवरी अफगानिस्तान vs इंग्लैंड लाहौर 26 फरवरी ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका रावलपिंडी 27 फरवरी बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड लाहौर 28 फरवरी अफगानिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी 1 मार्च पाकिस्तान vs भारत लाहौर 2 मार्च दक्षिण अफ्रीका vs इंग्लैंड रावलपिंडी 5 मार्च पहला सेमीफाइनल कराची 6 मार्च दूसरा सेमीफाइनल रावलपिंडी 9 मार्च फाइनल लाहौर

यात्रियों के बस में बैठने के बाद ड्राइवर ने जैसे ही इंजन स्टार्ट किया, आग लग गई, जिसे अफरा-तफरी मच गई

बेंगलुरु बेंगलुरु में यात्रियों से भरी एक बस में आग लग गई। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस ड्राइवर की सूझबूझ से लोगों की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार सुबह की है। यात्रियों के बस में बैठने के बाद ड्राइवर ने जैसे ही इंजन स्टार्ट किया, आग लग गई। इसके तुरंत बाद ड्राइवर बस से नीचे कूद गया। फिर उसने सभी यात्रियों को भी जल्दी-जल्दी बस से नीचे उतारा। ड्राइवर की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। कुल तीस यात्री थे सवार जानकारी के मुताबिक बस के अंदर कुल 30 पैसेंजर्स बैठे थे। यह बस बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) की है। यह कोरामांगला डिपो से संबंधित है। पैसेंजर्स ने घटना का वीडियो बनाया है। इसमें दिखाई दे रहा है बस में आग लगी हुई है और धुआं काफी तेजी से उठ रहा है। घटन की सूचना मिलते ही फायरफाइटर मौके पर पहुंचे और आग को बुझाना शुरू किया। कुछ देर के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि बस एमजी रोड पर खड़ी थी। जैसे ही ड्राइवर ने इग्निशन ऑन किया, इसने आगे पकड़ ली। अनुमान लगाया जा रहा है कि इंजन ओवरहीट हो गया था। आग लगने के ड्राइवर ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और फायरफाइटर्स को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएमटीसी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच की। बताया गया है कि रिपोर्ट आने के बाद मामले में प्रॉपर ऐक्शन लिया जाएगा।  

10 दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर  29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा में अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को 5,433 यात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों में दो लाख से ज्यादा यात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 5,433 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ। 89 वाहनों में 1,971 यात्रियों को लेकर पहला सुरक्षा काफिला मंगलवार की सुबह 3:13 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, 124 वाहनों में 3,462 यात्रियों को लेकर दूसरा सुरक्षा काफिला मंगलवार को सुबह 4:03 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश की संभावना का अनुमान लगाया है। तीर्थयात्री या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग या 14 किलोमीटर लंबे छोटे बालटाल गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग से जाने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर दर्शन करने के बाद उसी दिन आधार शिविर में वापस आ जाते हैं। समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा को दुनिया भर के लाखों हिंदू भगवान शिव के घर के रूप में पूजते हैं। इस साल लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर, दोनों यात्रा मार्गों, दो आधार शिविरों और गुफा मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि यात्रा सुचारु और दुर्घटना मुक्त रहे। दोनों मार्गों पर 124 से ज्यादा लंगर स्थापित किए गए हैं। वहीं 7,000 से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

मोदी का पुतिन से मिलना शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एक विनाशकारी घटना है: जेलेंस्की

कीव पीएम नरेंद्र मोदी फिलहाल रूस के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लग गए। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस मुलाकात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब रूस के हमले में 40 लोग मारे गए। इस हमले में कैंसर के मरीजों और बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के वक्त ही यूक्रेन के एक बच्चों के अस्पताल पर हमला हुआ है। हमले के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ऐसे समय में जब रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है तब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का वहां जाकर दुनिया के सबसे बड़े अपराधी के साथ गले मिलना बहुत ही दुखद है। यह शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एक विनाशकारी घटना है।’ दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी पीएम मोदी रूस में भारत और रूस के बीच होने वाली 22वीं वार्षिक समिट में हिस्सा लेने के लिए रूस पहुंचे हुए हैं। रूस की तरफ से पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम को अपने आवास पर डिनर के लिए बुलाया, जहां पर दोनों नेताओं के बीच में अनौपचारिक बातचीत हुई। पुतिन ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए बधाई दी तो वहीं मोदी ने बातचीत के लिए रूस बुलाने पर राष्ट्रपति का धन्यवाद दिया। दो सालों से जारी है रूस यूक्रेन युद्ध फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। शुरुआत में दुनिया को लगा कि रूसी सेना के सामने यूक्रेन जल्दी ही घुटने टेक देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन लगातार रूस से टक्कर लेता रहा। इस युद्ध के दौरान पश्चिमी देशों ने भी यूक्रेन की काफी मदद की। भारत ने शुरूआत से ही इससे दूरी बनाए रखी और दोनों देशों को डिप्लोमेसी के जरिए विवाद सुलझाने के लिए कहा। 2022 में SCO की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि यह “युद्ध का युग नहीं है।” पीएम मोदी की यह बात पश्चिमी देशों को खूब पसंद आई। भारत ने इस दौरान कभी भी रूस की तीखी आलोचना नहीं की। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी भारत लगातार रूस से अपने व्यापारिक संबंधों को बचाने में कामयाब रहा और पश्चिमी देशों को यह समझाने में कामयाब रहा कि रूस के साथ बेहतर संबंध भारत की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है।

हरियाणा में BJP ने नियुक्त किया नया प्रदेशाध्यक्ष, इस चेहरे पर खेला दांव

चंडीगढ़  बीजेपी विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ही संभाल रहे थे। पार्टी ने विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा में संगठन की कमान सौंपी है। मोहन लाल बडौली सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वे मुख्यमंत्री नायब सैनी के काफी विश्वस्त माने जाते हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह के अनुसार बडौली की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बडौली अभी तक हरियाणा बीजेपी के संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में वह प्रदेश महामंत्री से अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। मोहन लाल सोनीपत जिले की राई तहसील के बडोली गांव से आते हैं। नायब सैनी की जगह लेंगे बडौली ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के सीएम रहने के बाद राज्य में बीजेपी की कमान पार्टी ने नायब सिंह सैनी को सौंपी थी। इसके बाद वह सीएम बने गए थे। तब से वह सरकार और संगठन दोनों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हरियाणा में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले बडौली की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। पिछले दिनों राज्य के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले विधानसभा चुनावों चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सैनी को ही सीएम फेस रखने के संकेत दिए थे। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हरियाणा में पांच सीटों पर नुकसान हुआ है। ऐसे में पार्टी से विधानसभा चुनावों के लिए एक्शन मोड में आ चुकी है। मोहन लाल बड़ौली ने 2019 के चुनाव में राई विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी और पहली बार विधायक बने थे। उन्हें  2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी, लेकिन इसके मायने ज्यादा थे। यह इसलिए क्योंकि राई विधानसभा से उन्होंने पहली बार भाजपा को जीत दिलाई थी। मोहन लाल बड़ौली 1989 से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे। माना जाता है कि आरएसएस का भरोसा भी उन्हें हासिल है। मोहन लाल बड़ौली का जन्म 1963 में हरियाणा के सोनीपत जिले की राई तहसील के बड़ौली गांव में हुआ था।   उनके पिता काली राम कौशिक अपने गांव के एक सम्मानित कवि थे और सोनीपत के जांटी के कवि पंडित लखमी चंद के बहुत बड़े प्रशंसक थे। वे एक किसान और व्यवसायी हैं। ब्राह्मण समाज से आने वाले मोहन लाल ने अपने नाम के पीछे गांव की पहचान को जोड़ा है। गौरतलब है कि इस बात की चर्चा थी कि ब्राह्मण समाज के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान दी जा सकती है। राम विलास शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता का नाम भी इस रेस में चल रहा था। लेकिन भाजपा हाईकमान ने पहली बार के विधायक मोहन लाल बड़ौली पर दांव लगाया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet