LATEST NEWS

देश का इकलौता ऐसा पुल से जिसकी सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात जोकि 24 घंटे भारी वाहनों की निगरानी कर रहे

भिंड  एक साल के इंतजार के बाद आखिर मप्र से यूपी को जोड़ने वाले चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। पुल दोबारा से क्षतिग्रस्त न हो इसके लिए यूपी प्रशासन ने कुछ शर्तों पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराए जाने की अनुमति दी है। पुल से ओवरलोड वाहन न गुजरें इसके लिए इटावा (यूपी) की तरफ दो शस्त्र धारक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वहीं भिंड (मप्र) की पीएनसी कंपनी के द्वारा दो निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। देश का यह इकलौता ऐसा पुल से जिसकी सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए गए हैं, जोकि 24 घंटे पुल से निकलने वाले भारी वाहनों की निगरानी कर रहे हैं। चंबल पुल इन दिनों कड़ी सुरक्षा में है। एमपी और यूपी के द्वारा इस पुल की निगरानी कराई जा रही है। वर्ष 1976 में यह पुल बनकर तैयार हुआ था। इस पुल पर ट्रैफिक का लगातार दबाव बना हुआ है। सबसे ज्यादा इस पुल को असुरक्षित करने वाले ओवरलोडेड वाहन है। मध्य प्रदेश की सीमा से यूपी की ओर हर रोज सैकड़ों की तादाद में काली गिट्टी और रेत से भरे ओवरलोड ट्रक निकलते थे। इस कारण से बार-बार इस पुल के बैरिंग टूट रहे थे। पुल स्लैब मूव होना बंद हो जाते थे। और उनमें दरार आ रही थी। इस पुल के क्रेक बार बार ठीक कराए जाते थे। फिर भी बार बार क्रेक आ रहा था यह सिलसिला पीछे तीन साल से चल रहा था। इस वजह से 8 जून 2023 से पुल पर से हैवी वाहनों को निकालना प्रतिबंधित किया गया था। 28 जून को शर्तों के आधार पर इटावा कलेक्टर ने चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराए जाने की अनुमति दी है। ओवरलोडिंग वाहनों से पुल असुरक्षित ओवरलोडिंग वाहनों से पुल की सुरक्षा पर हमेशा सवाल खड़े होते आ रहे थे। इस कारण से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के इटावा और भिंड जिला के प्रशासनिक अफसर पुल को चालू कराए जाने को लेकर सहमत नहीं हो पा रहे थे। पुल लगातार बंद रहने के कारण एमपी और यूपी के भिंड व इटावा जिले का राजस्व लगातार गिर रहा था। पिछले दिनों भिंड और इटावा जिला के प्रशासनिक अफसर ने चंबल पुल को चालू कराए जाने को लेकर आपसी सहमति बनाई और पुल पर से ओवरलोडेड वाहन निकला जाना प्रतिबंधित किया। 55 टन से अधिक भार वाला वाहन प्रतिबंधित एमपी के भिंड और यूपी के इटावा जिले के प्रशासनिक अफसर ने पुल पर से अधिकतम भाग 55 टन निकाले जाने की शर्त के साथ पुल चालू कराए जाने का निर्णय लिया। अतः गिट्टी और रेत से भरे हुए वाहन उत्तर प्रदेश जाने के लिए भिंड जिला की सीमा से होकर जाते है। इसलिए बरही टोल प्लाजा को यह दायित्व सौंपा गया की कोई भी वाहन 55 टन से अधिक वजनी पुल से निकलने नहीं चाहिए। टोल प्लाजा प्रबंधन को यह दायित्व दिया गया कि टोल पर लगी तकनीकी मशीनों से हर माइनिंग वाहन की क्षमता नापी जाए। इसके बाद ही वाहन को निकाला जाए। प्रशासनिक आदेश का पालन करते हुए पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी लगातार एमपी से यूपी की ओर जाने वाले वाहनों के वजन पर निगरानी कर रही है। इन शर्तों पर पुल शुरू करने की दी अनुमति     चंबल पुल पर मप्र की ओर से आने वाले ओवरलोडेड भारी वाहनों को जनपद भिंड (मप्र) प्रशासन/पुलिस के द्वारा रोका जाएगा। इसी प्रकार जनपद इटावा प्रशासन/पुलिस द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि चंबल पुल पर ओवरलोडेड वाहन न निकल सकें, पुल से भारी वाहनों का आवागमन इस गति से किया जाए, जिससे पुल पर वाहन एकत्रित न होने पाएं एवं स्टेटिक लोड न पड़े।     इसके अतिरिक्त चंबल पुल पर एक साथ भारी वाहन खड़े न हों, किसी प्रकार की आकस्मिकता की स्थिति से निपटने के लिए उक्त पुल के दोनों ओर नियमित रूप से एक-एक केन की व्यवस्था / उपलब्धता पीएनसी कंपनी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।     उक्त व्यवस्थाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण के लिए कार्मिकों की व्यवस्था पीएनसी कंपनी द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। इस सम्बंध में पीएनसी कंपनी द्वारा अपनी सहमति दी गई है, उक्त पुल की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवागमन के संबंध में नियमित अनुश्रवण के लिए टीम गठित की गई है। सेंसर से की जा रही वाहनों की जांच     पीएनसी इंफ्राटेक टोल प्लाजा के प्रबंधक यशपाल सिंह भदौरिया का कहना है कि पुल पुराना है। पुल पर 55 टन निर्धारित क्षमता है। इससे अधिक वजनी वाहन होने पर उसका ओवर लोडेड खाली कराए जाने के निर्देश प्राप्त है। प्रत्येक वाहन का वजन टोल प्लाजा के सेंसर से नापा जाता है।     जरूरत के मुताबिक टोल प्लाजा पर स्थित धर्म कांटे पर वाहन का वजन तौला जाता है। इस तरह के कंपनी को जिला प्रशासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए है। कंपनी ने अपने दो जवानों को पुल पर तैनात किया है।  

29 महीने से जारी लड़ाई में एक और शहर यूक्रेन के हाथ से निकल गया

कीव  यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत का चासिव यार शहर को रूस ने लंबे संघर्ष के बाद जीत लिया है। इस हार के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की है जबकि रूस ने कहा है कि उसने  रात को शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। इस प्रकार से करीब 29 महीने से जारी लड़ाई में एक और शहर यूक्रेन के हाथ से निकल गया है। इस युद्ध में रूस अभी तक यूक्रेन के 20 प्रतिशत से ज्यादा भूभाग पर कब्जा कर चुका है। रूसी सेना के कब्जे में आया चासिव यार शहर रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस शहर के हाथ आने से यूक्रेन के दो महत्वपूर्ण शहरों- क्रैमेटोर्स्क और स्लोवियांस्क पर कब्जे की लड़ाई में रूस को आसानी होगी। यूक्रेन ने कहा है कि सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें वापस बुलाना बेहतर समझा गया, इसलिए चासिव यार को छोड़ने का निर्णय लिया गया। रूस समर्थक यूक्रेन के विद्रोहियों का डोनेस्क के एक हिस्से पर 2014 से कब्जा है। फरवरी 2022 से छिड़े युद्ध के बाद रूसी सेना ने प्रांत में अपना कब्जा बढ़ाया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना की 14 ब्रिगेड के पास लड़ने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं है। इसका रूस को लाभ हो रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनका एस-350 एयर डिफेंस सिस्टम पश्चिमी देशों की मिसाइलों का पता लगाने और उन्हें आकाश में ही नष्ट करने में सक्षम है।    

पाकिस्तान की टक्कर इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका से होगी, घर में इंग्लैंड और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा

लाहौर  पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले साल खत्म होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तीसरी साइकिल के तहत इस साल अगस्त से लेकर 2025 जनवरी तक कुल 7 टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरान पाकिस्तान की टक्कर तीन देशों इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका से होगी। पाकिस्तान अपने घर में इंग्लैंड और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड से पाकिस्तान को 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है जबकि बांग्लादेश से 3 टेस्ट खेले जाएंगे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम इस साल के आखिर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। जहां दोनों देशों के बीच ऑल फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी। यानी वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर होगी। पाकिस्तान टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। उसके खाते में 36.66 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। पाकिस्तान ने अबतक 5 टेस्ट खेले हैं। इसमें से 2 जीते और 3 गंवाए हैं। वहीं, स्लो ओवर रेट की वजह से दो अंक भी काटे गए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत पहले,ऑस्ट्रेलिया दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। भारत के खाते में 68.52 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। पाकिस्तान टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी पाकिस्तान ने आजतक साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। शुक्रवार को, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने घोषणा की कि डरबन, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग 10-14 दिसंबर तक टी20 मुकाबलों की मेजबानी करेंगे, जबकि वनडे 17 से 22 दिसंबर तक पार्ल, केप टाउन और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे। दो टेस्ट सेंचुरियन (26-30 दिसंबर) और केपटाउन (3-7 जनवरी) में खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में वनडे में, पाकिस्तान ने 2013-14 और 2020-21 में पिछली तीन सीरीज में से दो में जीत हासिल की थी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 2002-03 (4-1), 2006-07 (3-1), 2012-2013 (3-2) से जीत हासिल की थी। पाकिस्तान ट्राई सीरीज की मेजबानी करेगा पाकिस्तान 4-18 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने के बाद 19 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा। पाकिस्तान अगले साल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ तीन देशों की एकदिवसीय टूर्नामेंट की भी मेजबानी करेगा, जिसके बाद 8 टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी होगी। पाकिस्तान के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल: 10 दिसंबर – पहला टी20 मैच (डरबन) 13 दिसंबर – दूसरा टी20 मैच (सेंचुरियन) 14 दिसंबर – तीसरा टी20 मैच (जोहान्सबर्ग) 17 दिसंबर – पहला वनडे (पार्लर) 19 दिसंबर – दूसरा वनडे (केप टाउन) 22 दिसंबर – तीसरा वनडे (जोहान्सबर्ग) 26-30 दिसंबर – पहला टेस्ट (सेंचुरियन) 3-7 जनवरी – दूसरा टेस्ट (केप टाउन)    

मोहन सरकार ने खरगोन जिले में मिर्च से जुड़े और उद्योग लगाने का निर्णय लिया

 खरगोन निमाड़ का खरगोन जिला सिर्फ कपास के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां की मिर्च भी देशभर में खासी पहचानी जाती है। मिर्च से जुड़े लगभग सौ से ज्यादा उद्योग फिलहाल जिले में रोजगार के साधन मुहैया करवा रहे हैं। अब इस कारोबार को विदेश तक पहुंचाने की योजना औद्योगिक विकास निगम और प्रदेश सरकार बना रही है। एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले में आगामी समय में मिर्च से जुड़े 200 उद्योग लगाए जाएंगे। यह है मध्‍य प्रदेश सरकार की योजना मध्‍य प्रदेश सरकार की योजना है कि जिले में मिर्च की फसल से लेकर उसकी उपज का विदेशों तक कारोबार किया जाए। फिलहाल कई किसान समूह के माध्यम से विदेशों में खड़ी मिर्च व पाउडर भेजते हैं। अब नए उद्योगों के बाद विदेश निर्यात का नई राह खुलेंगी और क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार के साथ ही आर्थिकी भी बेहतर होगी। निमाड़ में खरगोन में ही 45 हजार हेक्टेयर से ज्यादा में मिर्च की खेती होती है। कुछ प्रमुख बातें     मप्र के खरगोन जिले की बेड़िया मिर्च मंडी पीएम नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में शामिल है।     बेहतर स्वाद के कारण बेड़िया मिर्च की मांग ज्यादा है।     खेती में कम लागत, कम समय में मिर्च की फसल (मिर्च तीन से चार बार आना) तैयार होती है।     नकद राशि के कारण मिर्च की खेती ज्यादा होने लगी है।     सरकार ने भी मिर्च खेती और उसके कारोबार को बढ़ाने का फैसला किया है।     सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को दिया जा रहा प्रोत्‍साहन।     प्रधानमंत्री रोजगार योजना से जिले के युवा खुद का कारोबार स्थापित कर रहे हैं। औसतन एक से डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ शुद्ध लाभ किसान मिर्च की खेती से औसतन एक से डेढ़ लाख रुपये प्रति एकड़ शुद्ध लाभ प्राप्त करता है। जिले में साढ़े तीन लाख किसानों में से 70 हजार किसान मिर्च की खेती करते हैं। जिले के डालकी के किसान बालकृष्ण पाटीदार ने टेराग्लेब समूह बनाया है। इसमें 300 किसानों के साथ 600 एकड़ जमीन में मिर्च की खेती की जाती है। विदेशों में रसायनमुक्त मिर्ची भेजी जाती है। किसान यूरोप सहित चाइना को मिर्च सप्लाय मिट्टी के सेंपल्स केरला की एविटी लेब में जांच कराई। इसमें रसायन प्रोपिनोफास, ट्रेजोफास, क्लोरोपारीफास, और मोनोक्रोटफास नहीं मिला। यह रसायन अमेरिका सहित यूरोपीय देशों में प्रतिबंधित है। किसान यूरोप सहित चाइना को मिर्च सप्लाय करते हैं। वह मुंबई से पोर्ट के माध्यम से विदेशों तक मिर्च भेजते हैं। बालकृष्ण बताते हैं कि एक एकड़ पर 40 हजार रुपये का मुनाफा होता है। पिछले साल 55 मीट्रिक टन मिर्च विदेश भेजी थी। कंपनी का टर्नओवर पांच करोड़ रुपए हैं। पांच साल ऐसा रहा रकबा और उत्पादन उद्यानिकी विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले पांच साल में मिर्च का रकबा व उत्पादन बढ़ा है। वर्ष              रकबा        उत्‍पादन 2018-19     25369     63423 मीट्रिक टन 2019-20     23280     81480 मीट्रिक टन 2020-21     49052     171682 मीट्रिक टन 2021-22     51350     179725 मीट्रिक टन 2022-23     46556     139668 मीट्रिक टन 2023-24 में 45000 से ज्यादा रकबा है।     मिर्च की विदेशों तक मांग, 200 उद्योग लगेंगे     जिले की मिर्च की मांग विदेशों तक है। एक जिला एक उत्पाद में मिर्च उत्पाद पर आधारित प्रधानमंत्री सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग स्थापना के जल्द ही 200 उद्योग लगेंगे। इससे प्रोत्साहन के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मिर्च से जुड़े कई किसान व उद्योग लगाने वाले लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। यह उत्पाद जिले को एक नई पहचान देंगे।     -कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर  

HC ने आइसक्रीम डिब्बे में कनखजूरा पाए जाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का दिया निर्देश, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोएडा की एक महिला को अमूल की आइसक्रीम के डिब्बे में कनखजूरा मिलने के आरोप वाला अपना पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति मनमीत पी एस अरोड़ा ने अमूल ब्रांड के तहत उत्पादों का विपणन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ की ओर से दायर वाद पर सुनवाई करते हुए ग्राहक पर अगले आदेश तक सोशल मीडिया मंच पर इस तरह की सामग्री पोस्ट करने और अपलोड करने पर रोक लगाई है। दरअसल सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 15 जून को दीपा देवी ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें कथित तौर पर अमूल की आइसक्रीम के डिब्बे के अंदर एक कनखजूरा दिखाई दे रहा है। महिला ने यह आइसक्रीम एक ऐप के माध्यम से मंगवाई थी। वाद दाखिल करने वाली कंपनी ने उच्च न्यायालय में तर्क दिया कि यह दावा झूठा और गलत है क्योंकि उसके कारखाने में पैक किए गए आइसक्रीम के डिब्बे में कोई भी बाहरी सामान चाहे वह कीड़ा ही क्यों न हो, मौजूद होना बिल्कुल असंभव है। अदालत ने यह आदेश चार जुलाई को पारित किया। इसमें कहा गया कि ग्राहक वर्तमान कार्यवाही में आज भी मौजूद नहीं है और उसके असहयोग वाले रवैए ने कंपनी के मामले को बल दिया है। आदेश में कहा गया कि ग्राहक को अदालती कार्यवाही में भाग लेने और अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावे को सही साबित करने का अवसर दिया गया था लेकिन उन्होंने ‘उपस्थित नहीं होने को तरजीह दी’ और जांच के लिए आइसक्रीम का डिब्बा भी कंपनी को नहीं दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि प्रतिवादी तीन दिन में सोशल मीडिया पोस्ट नहीं हटाता तो कंपनी ‘एक्स’ को अपने मंच से इसे हटाने के लिए कह सकती है। वाद दाखिल करने वाली कंपनी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील दलाल और वकील अभिषेक सिंह ने अपनी दलील में कहा कि कंपनी मामले की जांच के लिए तैयार थी और उसने 15 जून को ग्राहक से संपर्क भी किया था लेकिन उन्होंने अधिकारियों को आइसक्रीम का डिब्बा उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया था।    

06 जुलाई शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- मार्केटिंग, सेल्स पर्सन आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं और कुछ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को विदेश जाना पड़ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स का प्रभाव आप पर भी पड़ सकता है, सुनिश्चित करें कि आप इससे खुद को दूर रखेंगे। आप गोल्ड और डायमंड में निवेश कर सकते हैं।  कुछ जातक ऑनलाइन लॉटरी में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। आपको अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। आप किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते हैं जो आपको सही मायने में समझे और जो आपके साथ डील कर सके। किसी ऐसे व्यक्ति को खोजें जो आपको वैसे ही स्वीकार करे जैसे आप हैं। वृषभ राशि- यह अपने टैलेंट, नई खोज करने और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का समय है। अपने आप पर भरोसा रखें। यह समय आपको अप्रत्याशित अवसरों की ओर ले जाएंगी। यह दिन आपको आर्थिक उन्नति के रास्तों पर मार्गदर्शन करेगा। अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो मेंटल हेल्थ को बढ़ावा दें। आप मेडिटेनशन कर सकते हैं या डायरी लिख सकते हैं। यह भी सुनिश्चित करें कि आप फिजिकल एक्टीविटीज में भी शामिल होतें है, जो आपके शरीर और आत्मा दोनों को ऊर्जा प्रदान करती हो। अपने साथी की इच्छाओं का सम्मान करें और उन्हें बताएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। अपनों के लिए आपको अपने साथी से प्रशंसा मिलेगी। कुछ स्थितियों में विचारशील होना अधिक महत्वपूर्ण है। बोलने वाले चतुर दिमाग के बजाय आपको धैर्यवान बनने की आवश्यकता है। मिथुन राशि- लव लाइफ में आ रही समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। इससे आप दोनों रिश्ते में एक बेहतर सुधार देखेंगे। स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे सावधानी से निपटने की जरूरत होगी। आपको प्रोफेशनल लाइफ में काफी तरक्की मिलेगी। इमरजेंसी में मिले कामों को सावधानी से हैंडल करें। सावधानी से धन खर्च करें। इस सप्ताह पैसों की थोड़ी तंगी हो सकती है। कुछ लोगों को भाई-बहन की दवाओं के लिए धन खर्च करने की आवश्यकता पड़ेगी। प्रतिबद्धता पर चर्चा करने का सबसे अच्छा समय अभी है क्योंकि वे इसकी पेशकश करेंगे। अगर आप प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन महत्वपूर्ण है। उस व्यक्ति को खोजने का प्रयास करें जिसके साथ आप गांठ बांध सकते हैं। कर्क राशि- लव लाइफ में अधिक धैर्य रखने की जरूरत है। कर्क राशि के कुछ जातक बातचीत के दौरान अपना आपा खो सकते हैं, जिससे मुश्किलें अधिक बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर समझदारी से काम करें और ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें। साथी ही किसी से ऑफिस गॉशिप डिस्कस ना करें। कुछ लोगों को फंड प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि बिजनेसमैन को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उन्हें बिजनेस पार्टनर्स का सहयोग मिलेगा। यह दिन निवेश के लिए अच्छा रहेगा। कुछ जातकों को सीने में दर्द या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। अगर आपका प्यार कम हो रहा है, तो आपको अपने रिश्ते पर करीब से नजर डालनी चाहिए। पता लगाएं कि समस्या का कारण क्या है और यह अपने साथी को बताएं कि यह क्या है। फिर पार्टनर को बताएं कि आपके मन में क्या है।  सिंह राशि- आपकी लव लाइफ प्यार और खुशियों से भरपूर रहेगी। साथी संग आपका बंधन मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यह बदलाव तरक्की के मार्ग सुनिश्चित करेंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करें। धन-संपन्नता के अप्रत्याशित अवसर मिलेंगे। नए अवसरों की तलाश करें, जिससे आय में वृद्धि की संभावना हो। संभव है कि आप अपने रोमांटिक जीवन में किसी उलझन का अनुभव कर रहे हों। आप दोनों कुछ अलग खोजते नजर आते हैं। यह आपके मौजूदा संबंध या प्रतिबद्धता के एक नए स्तर की शुरुआत का संकेत दे सकता है। अपने डर से छुटकारा पाएं। कन्या राशि- आज आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। इस धन का उपयोग आप म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं। मिथुन राशि की कुछ महिलाएं आज गाड़ी खरीद सकती हैं। अपने लाइफ में नए लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। आज आपको किसी के प्रति प्यार का एहसास होगा। आज आप उन्हें प्रपोज भी कर सकते हैं और आपको पॉजिटिव फीडबैक भी मिलेगा। नवविवाहित जातक आज जीवनसाथी संग अच्छे पल बिता सकते हैं। अपनी कल्पना का प्रयोग करते हुए अपनी भावनाओं को उस व्यक्ति तक पहुंचाएं जिसकी आप सबसे ज्यादा परवाह करते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप एक संभावित रोमांटिक साथी को जीतने की कोशिश करते समय रचनात्मक शब्दों और सुखदायक स्वर का प्रयोग करें। प्रभावी ढंग से संचार करना आपके सफलता की कुंजी है। तुला राशि- आज आप की नए लोगों से मुलाकात हो सकती हैं, जिसके साथ आपकी रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आपको इससे बाहर निकलने की कोशिश करना पड़ेगा। आज निवेश के अच्छा दिन है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को पेमेंट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी रोमांटिक संभावनाओं के बारे में दूसरे लोगों का क्या कहना है, इसे न सुनें। लोगों की टिप्पणियां और राय आपके विचारों और भावनाओं के रास्ते में आती हैं।  फिलहाल लोगों की बात न सुनें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। वृश्चिक राशि- अपने जीवन में नए व्यक्ति का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। मिथुन राशि के सिंगल जातक की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। सप्ताह के मध्य तक आप प्रपोज कर सकते हैं। आपको अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। खुद को साबित करने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप सभी काम को डेड लाइन से पहले पूरा करने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आय के कई स्त्रोंतो से धन लाभ होगा और यह सप्ताह सुख-समृद्धि से भरपूर होगा। अपने आप को उन प्रतिबंधों को जाने दें जो आपने अपने लिए स्थापित किए हैं। अपने प्यार को आकर्षित करने के लिए प्रयास करें। जब सामाजिककरण की बात … Read more

मप्र में वर्ष 2019 -20 से वर्ष 2023-24 तक फसलों का बीमा नहीं किया गया, 3.47 लाख से अधिक किसान हो रहे प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश में पिछले 5 साल से मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों का बीमा नहीं किया जा रहा है। प्रतिवर्ष प्रदेश के तीन लाख 46 हजार से अधिक किसान फसल बीमा से वंचित रह जाते हैं। यह स्थिति तब है जब सरकार खेती से आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने में लगी है। जबकि महाराष्ट्र जैसे राज्यों में किसानों को उद्यानिकी फसलों के बीमा कवरेज की व्यवस्था की गई है। वहीं, मप्र में वर्ष 2019 -20 से वर्ष 2023-24 तक फसलों का बीमा नहीं किया गया है। शुक्रवार को विधानसभा में पूर्व मंत्री व विधायक अर्चना चिटनीस ने उद्यानिकी फसलों का बीमा किए जाने का प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि 5 साल से फसलों का बीमा क्यों नहीं किया जा रहा है। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया ये कारण जवाब में उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि जल्द बीमा कराने का प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए अर्चना चिटनीस भी दिल्ली गई थीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से रबी 2022-23 के लिए छह बार टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन दरें अधिक आने के कारण योजना का क्रियान्वयन नहीं किया जा सका। रबी 2022-23 से रबी 20223-24 के लिए निविदा आमंत्रित की गई, लेकिन एक ही निविदा प्राप्त होने के कारण निविदा नहीं खोली गई। खरीफ 2023-24 से रबी 2025-26 के लिए निविदा आमंत्रित की गई, लेकिन विभाग द्वारा केंद्र सरकार के नए दिशा-निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए केंद्र से भी बात करके शीघ्र फसल बीमा कराने का प्रयास करेंगे। 16.41 लाख किसानों ने योजना का लिया था लाभ बता दें कि वर्ष 2015 से 2019 तक मध्य प्रदेश के 21 लाख 31 हजार 919 किसानों फसल बीमा के लिए पंजीयन कराया था। इसमें से 16 लाख 41 हजार 685 किसानों ने उद्यानिकी फसल बीमा योजना का लाभ लिया। इसके बाद से बीमा बंद है।

बारिश में ऐसे हालात नहीं बने, इसके लिए दिल्ली सरकार लगातार इस मुद्दे पर अपने अधिकारियों के साथ की अहम मीटिंग

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने अपने अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीमों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। इस बैठक का एजेंडा रहा आने वाले दिनों में अगर ज्यादा बारिश होती है तो पिछले साल जैसे हालात दिल्ली में ना बने। दरअसल, दिल्ली में पिछले साल बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से ऊपर पहुंच गया था। इस बार बारिश में ऐसे हालात नहीं बने, इसके लिए दिल्ली सरकार लगातार इस मुद्दे पर अपने अधिकारियों के साथ बैठक कर रही है। साथ ही अलग-अलग जगह पर कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जिससे किसी भी हालात की निगरानी की जा सके। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि दिल्ली में पिछली बार यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। जिस वजह से काफी परेशानी हुई थी। लेकिन, इस बार पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार पूर्वी जिले के डीएम ऑफिस में बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी तैनात रहते हैं। यहां से हर समय निगरानी रखी जा रही है। हथिनी कुंड बैराज से 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी के रिलीज़ होते ही बाढ़ नियंत्रण विभाग समेत सभी एजेंसी सक्रिय हो जाएंगी। आतिशी के मुताबिक मीटिंग में सभी तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में एनडीआरएफ की तरफ से भी अधिकारी आए थे। हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली में इस बार बाढ़ की स्थिति ना आए, लेकिन अगर ऐसा होता भी है तो दिल्ली सरकार पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिन में अच्छी बारिश हुई है। जिससे हथिनी कुंड बैराज से ज़्यादा पानी डिस्चार्ज हो रहा है। हालांकि, अभी वहां से 352 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। जब इस बैराज से 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी डिस्चार्ज होता है, तभी बाढ़ की आशंका होती है। पिछली बार हथिनीकुंड से ज़्यादा पानी छोड़ा गया और आईटीओ बैराज के गेट नहीं खुलने की वजह से स्थिति बिगड़ गई थी। इस बार आईटीओ बैराज के सभी गेट खुलवा दिए गए हैं और जो गेट नहीं खुले, उन्हें कटवा दिया गया है।

रोहित समेत सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्‍वी जायसवाल को महाराष्ट्र विधानसभा में किया सम्‍मानित

नई दिल्ली टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम की स्‍वदेश वापसी हुई। बारबाडोस से दिल्‍ली पहुंची भारतीय टीम प्रधानमंत्री आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मिली। इसके बाद विजेता टीम ने मुंबई में हुई विक्‍ट्री परेड में हिस्‍सा लिया। मरीन ड्राइव पर लाखों फैंस ने रोहित शर्मा एंड कंपनी का ऐतिहासिक स्‍वागत किया। इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र विधान भवन में सम्‍मानित किया गया। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्‍वी जायसवाल को भी महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने सम्‍मानित किया। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। ऐसा कार्यक्रम यहां कभी नहीं हुआ महाराष्ट्र विधान भवन में हुए एक कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने मराठी में कहा, “सभी को नमस्कार। सीएम सर हमें यहां बुलाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत अच्छा लगा सबको देखकर। सीएम सर ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम यहां कभी नहीं हुआ है। हमें अच्छा लगा ऐसा कार्यक्रम हमारे लिए हो रहा है। कल जो हमने मुंबई में देखा वो हमारे लिए एक सपने की तरह है। हम वर्ल्‍ड कप लाने के लिए इतने साल रुके। हमने आखिरी बार 2013 में चैम्‍पियंस ट्रॉफी जीती थी।” जीत में पूरी टीम का योगदान रोहित शर्मा ने कहा, “ये केवल सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे या मेरी वजह से नहीं हुआ। जीत में पूरी टीम का योगदान है। मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं जो ऐसी टीम मुझे मिली। ये सभी सॉलिड प्लेयर्स थे।” रोहित ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सूर्यकुमार यादव ने भी बताया कि उसके हाथ में कैच बैठ गया। अच्छा हुआ वह बैठ गया नहीं तो मैंने उसको बैठा दिया होता।” साउ‍थ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलन का बेहतरीन कैच लपका था। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर पकड़े गए इस कैच में मैच का रुख बदल दिया और भारतीय टीम ने 7 रन से मुकाबले को अपने नाम किया।

विश्व हिन्दू परिषद ने बताया की मकान के अंदर धर्म परिवर्तन चल रहा था, 20 लोग पुलिस हिरासत में

भरतपुर शहर में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का सेंटर पकड़ा गया। एक मकान से करीब 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसमें एक व्यक्ति और एक महिलाएं घायल हैं। महिला के कपड़े भी फट गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि मकान के अंदर धर्म परिवर्तन चल रहा था। वहीं पुलिस द्बारा हिरासत में लिए गए लोगों का कहना है कि यहां पर भगवान की प्रार्थना की जा रही थी। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि इससे पहले सोनार हवेली से एक धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा था। प्रशासन ने उस मामले की जांच को लेकर SIT की टीम का गठन किया था लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज हमें सूचना मिली कि मथुरा गेट थाना इलाके में फाटक नंबर 39 के पास एक मकान में धर्मान्तरण हो रहा है। इसमें करीब 100 शामिल थे। जब हमने विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य को इस घर में भेजा तो घर से निकली महिला ने कहा कि यहां लाइब्रेरी चल रही है। लेकिन, जब हम घर के अंदर घुसे तो ईसाईकरण चल रहा था। 500-500 रुपए का लालच देकर बुलाए लोगः घर के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि हमें यहां आने के लिए 500-500 रुपए दिए गए हैं। घर का मालिक रवि कुमार निवासी अजान का रहने वाला है। इसे गांव से इसलिए भगाया गया था क्योंकि, इसने हिन्दू देवी देवताओं को घर से निकालकर नाली में फेंक दिया था। गांव से आकर यह एकता विहार कॉलोनी में रहा। वहां भी इसने धर्म परिवर्तन करवाया। जिसके बाद आसपास के रहने वाले लोगों ने इसे वहां से भगाया। अब पिछले 4 साल से रवि यहां रहता है। यह यहां पर ईसाईकरण का काम करता है। इसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा समझाया गया था कि आप हिन्दू हो तो हिन्दुओं को बरगलाओ मत। एक व्यक्ति ने खुद को अलवर CMHO का भाई बतायाः जब रवि कुमार नहीं माना तो विश्व हिन्दू परिषद द्वारा इस सेंटर को पकड़ा गया। यहां से कुछ लोग चले गए और कुछ लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। घर के अंदर ईसा मसीह के पोस्टर लगे हुए हैं। पकड़े गए लोगों में एक व्यक्ति अपने आप को अलवर CMHO का भाई बता रहा था। घर के अंदर ईसा मसीह के छपे हुए कैलेंडर मिले हैं। विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने मारपीट कीः पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने बताया की, हमारे साथ विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की गई है। हम अपने भाई के यहां आये हुए थे। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चर्च में घुसकर मारपीट की है। हम लोग चर्च में प्रार्थना कर रहे थे। चर्च के अंदर 10 से 15 लोग मौजूद थे। मेरी भतीजी के कपड़े फाड़ दिए। मेरी भतीजी को पीटा गया।

चेन्नई और नागरकोइल के बीच हफ्ते में 4 दिन वंदे भारत चलाई जाएगी, तारीख हुई लॉन्च

नई दिल्ली रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिणी रेलवे ने वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों की लॉन्च तारीख घोषित कर दी है। इसी कड़ी में, चेन्नई और नागरकोइल के बीच हफ्ते में 4 दिन वंदे भारत चलाई जाएगी। इसे ऑपरेट करने को लेकर चुनिंदा तारीखें तय की गई हैं। इस वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का नंबर 06067 है जो महीने में 8 दिन फर्राटा भरने वाली है। 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20 और 21 जुलाई को यह ट्रेन चेन्नई एग्मोर से रवाना होगी। बताया जा रहा है कि यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह वंदे भारत गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। अगर टाइमिंग की बात करें तो सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंच जाएगी। वापसी के दौरान नागरकोइल-चेन्नई वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (06068) उसी दिन दोपहर 2:20 बजे नागरकोइल से चलेगी और रात 11:00 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी। अब हम आपको इस स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज की जानकारी देते हैं। यह रेलगाड़ी अपनी यात्रा के दौरान 6 स्टेशनों (तांबरम, विल्लुपुरम, त्रिची, डिंडीगुल, मदुरै, कोविलपट्टी और नेल्लई) पर रुकेगी। स्पेशल वंदे भारत का कितना टिकट अगर टिकट की कीमत की बात करें तो AC चेयर कार के लिए 1605 रुपये है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 3245 रुपये देने होंगे। माना जा रहा है कि चेन्नई और नागरकोइल के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। यात्रियों के लिए सुविधाजनक और कुशल यात्रा का विकल्प रहेगा। दूसरी ओर, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उधना-मालदा टाउन और उधना-जयनगर के बीच विशेष किराए पर 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इसके अनुसार, ट्रेन संख्या 09015/09016 उधना-मालदा टाउन स्पेशल (02 ट्रिप): ट्रेन संख्या 09015 उधना-मालदा टाउन स्पेशल शुक्रवार, 5 जुलाई को 2140 बजे उधना से प्रस्थान करेगी और सोमवार, 8 जुलाई को 0745 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।  

मौसम विभाग ने बताया- देशभर में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी, यूपी में अगले पांच दिनों तक होने जा रही मूसलाधार बारिश

लखनऊ देशभर में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत के राज्यों में भारी बारिश की वजह से मुश्किलें होने लगी हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने जा रही है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पांच दिनों तक ऐसा मौसम जारी रहने वाला है। यूपी में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान में पांच जुलाई, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में पांच और छह जुलाई, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में पांच से नौ जुलाई, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश में पांच से सात जुलाई, विदर्भ में आठ और नौ जुलाई, छत्तीसगढ़ में सात से नौ जुलाई के बीच तेज बारिश होगी। इसके अलावा, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप में पांच जुलाई, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में सात से नौ जुलाई, झारखंड में सात, ओडिशा में छह और आठ जुलाई, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5-9 जुलाई के बीच भारी बरसात होने वाली है। अन्य राज्यों की बात करें तो केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में भी अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश आंधी तूफान के साथ हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा हुई जिसके कारण 77 मार्गों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी के साथ ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। राज्य में पिछले 24 घंटे में काफी वर्षा हुई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक पालमपुर में सबसे अधिक 128 मिलीमीटर (मिमी)वर्षा हुई जबकि कतौला में 110 मिमी, बैजनाथ में 95 मिमी, जोगिंदरनगर में 64 मिमी, मंडी में 40 मिमी, कोठी में 36 मिमी, कुफरी में 33.2 मिमी, शिलारू में 32.5 मिमी, धर्मशाला में 26 मिमी, मनाली में 22 मिमी और खदराला में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी। आपात अभियान केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के कारण मंडी में 67, चंबा में सात तथा कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में एक-एक सड़क सहित 77 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गयीं तथा 236 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए।  

नीट पीजी परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी, नई तिथि हुई घोषित

नई दिल्ली नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट पीजी परीक्षा की नई तिथि का ऐलान कर दिया है। नीट पीजी परीक्षा अब 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहले नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 23 जून 2024 को होना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट यूजी और यूजीसी नेट पेपर लीक से उपजे विवाद और हंगामे के बीच एग्जाम से एक दिन पहले नीट पीजी स्थगित करने का फैसला लिया था। कहा गया था कि ऐहतियातन यह कदम उठाया गया है। एग्जाम शिफ्ट से जुड़ी अधिक जानकारी बाद में सही समय पर www.natboard.edu.in पर दे दी जाएगी। इस परीक्षा में 2 लाख 38 हजार स्टूडेंट्स भाग लेंगे। आपको बता दें कि मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए की जाती है। इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यताप्राप्त प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट है। 2 घंटे पहले सेट होगा पेपर नीट पीजी परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ कराने के लिए एनबीईएमएस ने कड़े इंतजाम किए हैं। नीट पीजी परीक्षा को लेकर गृह मंत्रालय में हुई अहम बैठक में फैसला लिया गया कि परीक्षा से महज दो घंटे पहले प्रश्न पत्र सेट होगा। नीटी पीजी की निगरानी इस बार गृह मंत्रालय भी करेगा। पेपर लीक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि जिस दिन एग्जाम होगा उसी दिन सुबह क्वेश्चन पेपर डिजिटली जनरेट (सिक्योरिली) होंगे।। इस बैठक में हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारी, नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेस, टेक्निकल पार्टनर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस और साइबर सेल के अधिकारी शामिल हुए थे। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में ऑनलाइन होगी। यह परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की होगी। नीट पीजी परीक्षा के 3 सेक्शन होंगे। परीक्षा में 800 अंकों के लिए कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।  उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

कांग्रेस ने कहा- टेलिकॉम कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए प्लान्स के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को टेलिकॉम कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए प्लान्स के दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों ने वार्षिक शुल्क बढ़ाकर जनता की जेब से 34,834 करोड़ रुपये वसूले हैं। इसके अलावा, मोदी 3.0 में प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों की एक बार फिर से मुनाफाखोरी बढ़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने सवाल किया है कि आखिर क्यों मोदी सरकार ने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं? कांग्रेस सांसद व महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि तीन जुलाई से देश की प्राइवेट सेलफोन कंपनियों यानी कि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने एक साथ अपना टैरिफ औसतन 15 फीसदी बढ़ा दिया है। इन तीनों प्राइवेट कंपनियों का मार्केट शेयर 91.6 फीसदी है यानी कि 119 करोड़ यूजर्स में से 109 करोड़ यूजर्स इन्हीं तीन कंपनियों के हैं। कांग्रेस ने कहा कि 23 अप्रैल को पेश की गई ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, देश में सेलफोन इस्तेमाल करने वाले प्रति ग्राहक से प्रतिमाह औसत कमाई 152 रुपये की है। तीन जुलाई से रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए शुल्क 12 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी तक बढ़ा दिया। वहीं, एयरटेल ने भी 11 फीसदी से 21 फीसदी तक की वृद्धि की है। वोडाफोन इंडिया ने 10 फीसदी से 24 फीसदी तक कीमतें बढ़ा दीं। इससे साफ है कि कीमतें बढ़ाने की तारीख तीनों कंपनियों ने आपस में मिलकर तय की। मोदी सरकार से सवाल करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि बिना रेगुलेशन, नियम या निगरानी के बिना प्राइवेट कंपनियों को एकतरफा मर्जी व मनमानी से कीमतें बढ़ाने की अनुमति क्यों दी? क्या सरकार ने कीमतों में होने वाली वृद्धि को चुनाव पूरा होने तक रोक कर नहीं रखा था, ताकि उनसे अतिरिक्त वसूली के लिए जवाब न मांगा जाए? ऐसा कैसे हो सकता है कि सभी निजीी कंपनियां अपना औसत टैरिफ समान रूप से 15-16 फीसदी बढ़ाएं, जबकि उनकी प्रॉफिटेबिलिटी, निवेश, कैपेक्स की जरूरत अलग-अलग हैं। फिर भी मोदी सरकार ने इस पर अपनी आंखें क्यों मूंद रखी हैं।  

सिंधिया बोले राहुल का बयान पाप से कम नहीं है,हिंदुओं को असत्य व हिंसक कहने वाले को जनता जवाब देगी

गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीतने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद देने गुना पहुंचे. यहां पहुंचकर उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो बयान दिया, वह किसी पाप से कम नहीं है. सिंधिया ने चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला. सिंधिया बोले राहुल गांधी का बयान पाप से कम नहीं है,हिंदुओं को असत्य व हिंसक कहने वाले राहुल गांधी को जनता जवाब देगी.     सिंधिया ने क्षेत्र के विकास की योजना पर बताया कि अब वह मीडिया से भी क्षेत्र के विकास के लिए अलग से चर्चा करेंगे. उनसे सलाह लेंगे. वहीं सिंधिया ने मध्य प्रदेश के बजट को लोगों के हितों का बजट बताया. सिंधिया आज अशोकनगर जिले के चंदेरी व मुंगावली क्षेत्र में पहुंचे. सिंधिया ने यहां रोड शो के माध्यम से जनता का धन्यवाद दिया, तो वही मंच पर पहुंचकर एक सभा को भी संबोधित किया. सिंधिया ने आज फिर क्षेत्र में बड़े भू माफिया और राशन माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन लोगों को दिया व जनता से कहा कि आप लोग मुझे सीधे तौर पर शिकायत करें. जो भी क्षेत्र में खनन माफिया भू माफिया हैं उनको मैं कड़ी से कड़ी सजा दिला कर रहूंगा. सिंधिया बोले, उन्होंने लोगों से बना ली है कनेक्टिविटी इसी बीच एमपी तक से चर्चा के दौरान जब एमपी तक ने सिंधिया से पूछा कि लोगो का कहना है कि आपकी कनेक्टिविटी तो जनता से नहीं हो पाती, तब सिंधिया बोले की अब तो सबके पास कनेक्टिविटी हो गई है. mptak ने पूछा कैसे तो सिंधिया फिर थोड़े हड़बडा गए व सवाल का गोल-मोल जवाब देने लगे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet