LATEST NEWS

भोपाल बालिकागृह से 4 नाबालिग लड़कियां गायब, अधीक्षक की शिकायत पर FIR दर्ज

भोपाल  कमला नगर बालिका आश्रय गृह से सोमवार सुबह चार नाबालिग लड़कियां कथित तौर पर ग्रिल तोड़कर भाग गईं। घटना सुबह 5 बजे के आसपास हुई और सुबह प्रार्थना सभा के दौरान सामने आई जब प्रबंधन ने देखा कि चार लड़कियां गायब थीं। आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बावजूद लड़कियां नहीं मिलीं, जिसके बाद प्रबंधन ने कमला नगर पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लड़कियों की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि घटना नेहरू नगर स्थित बालिका गृह में हुई। लापता लड़कियों में 14 साल की एक और 16 साल की तीन अन्य लड़कियां शामिल हैं। ये लड़कियां छह महीने से सुविधा केंद्र में रह रही थीं। सोमवार को सुबह हाजिरी के दौरान पता चला कि चार लड़कियां अनुपस्थित थीं। प्रबंधन द्वारा विस्तृत निरीक्षण में एक कमरे की खिड़की की ग्रिल टूटी होने का पता चला, जिसका इस्तेमाल लड़कियां भागने के लिए करती थीं। कथित तौर पर वे परिसर से भागने के लिए चारदीवारी पर चढ़ गईं थीं। आसपास कई घंटों की असफल तलाशी के बाद प्रबंधन ने कमला नगर पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। तमाम कोशिशों के बावजूद लापता लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर रही है और पाया है कि लड़कियों ने कोई सीधा रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि विभिन्न स्थानों पर घूमती रहीं। लड़कियां शबरी नगर, डी-सेक्टर नेहरू नगर और साईं मंदिर के पास कैमरे में कैद हुईं। पुलिस बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों के फुटेज की भी समीक्षा कर रही है। भागे हुए नाबालिगों में से दो विदिशा के हैं, जबकि अन्य दो भोपाल के हैं। एसएचओ कमला नगर निरूपा पांडे ने कहा कि पुलिस ने बालिका आश्रय गृह अधीक्षक की शिकायत पर लापता लड़कियों के मामले में चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। लापता लड़कियों की बरामदगी के लिए तलाश जारी है।

इंदौर आश्रय गृह में खाद्य विषाक्तता के कारण हुई 5 बच्चों की मौत, जांच समिति का हुआ गठन

इंदौर  इंदौर के श्री युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की घटना में दो और बच्चों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को बताया कि फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों के कारण उपचार करा रहे बच्चों की संख्या भी बढ़कर 38 हो गई है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। सभी बच्चों का शहर के सरकारी चाचा नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनमें से चार को गहन चिकित्सा इकाई वार्ड में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी हो चुकी है कई बच्चों की मौत मंगलवार को दो और बच्चों की मौत की खबर आई। इससे पहले 1 जुलाई को दो बच्चों की मौत की खबर आई थी, जबकि 30 जून को भी दो बच्चों की मौत की खबर आई थी। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, कुल 38 बच्चों का इलाज चल रहा है और इनमें से चार आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। हम अगले 48 घंटों तक आश्रम पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर किसी बच्चे में कोई लक्षण पाया जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने कहा, मौके से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आज मिलेगी। इसके बाद हम घटना के कारणों का पता लगा पाएंगे। संक्रमण के कारण मंगलवार को दो बच्चों की मौत हो गई और सोमवार को भी दो बच्चों की मौत हो गई और 38 का इलाज चल रहा है। घटना की जांच के लिए हुआ समिति का गठन उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की गई है जो मामले की जांच कर रही है। इससे पहले कलेक्टर ने कहा था कि 30 जून को एक बच्चे की मौत हुई थी और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट मंगलवार रात अस्पताल में बच्चों से मिलने भी पहुंचे थे। विजयवर्गीय ने पत्रकारों से कहा, आश्रम में सभी बच्चे मानसिक रूप से अविकसित और विकलांग हैं। इस आश्रम में पूरे मध्य प्रदेश के बच्चे हैं। यह एकमात्र ऐसा संस्थान है और वे अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है। डॉक्टरों से बात की गई है। अधिकांश बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं। इस मौसम में बच्चों को डायरिया हो जाता है। वहां के पानी के सैंपल लिए गए हैं, उनके खाने के सैंपल भी लिए गए हैं।     आश्रम में रहते हैं करीब 200 बच्चे उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने मुझे और तुलसी सिलावट को यहां भेजा है, हमने कलेक्टर और कमिश्नर को संस्थान का पूरा मास्टर प्लान तैयार कर इसे विकसित करने के निर्देश दिए हैं। हम वहां के जीवन स्तर को उन्नत करेंगे और भोजन की गुणवत्ता में सुधार करेंगे, ताकि यह घटना दोबारा न हो। आश्रम में करीब 200 बच्चे रहते हैं। यह एक एनजीओ द्वारा संचालित है और यहां विकलांग और अनाथ बच्चे रहते थे। इनकी उम्र पांच साल से लेकर 15 साल के बीच है।

तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी, टीम इंडिया से कल मिलेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली बारबाडोस से लौटने के बाद टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 4 जुलाई को सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे। तूफान बेरिल के कारण टीम इंडिया पिछले दो दिनों से बारबाडोस में फंसी हुई थी। टीम इंडिया 4 जुलाई को भारत वापस आ रही है। टीम मंगलवार को बारबाडोस से रवाना होगी और बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार शाम को चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। बारबडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां हवाई अड्डा ‘अगले छह से 12 घंटों’ में चालू हो जाएगा जिसे श्रेणी चार के तूफान के कारण बंद किया गया था। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसका सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कुछ अधिकारी और खिलाड़ियों के परिवार तूफान बेरिल के कारण पिछले दो दिन से यहां फंसे हुए हैं। टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब जीता।  एक सूत्र के अनुसार दल के ब्रिजटाउन से शाम छह बजे (स्थानीय समय) रवाना होने और बुधवार को शाम सात बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। खिलाड़ियों को बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा लेकिन इसके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इससे पहले मोटली ने यहां की स्थिति पर अपडेट दिया। राहत कार्यों पर नजर रख रहीं मोटली ने पीटीआई को बताया, ‘‘मैं इसके बारे में पहले से कुछ नहीं कहना चाहती लेकिन मैं हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संपर्क में हूं और वे अब अपनी अंतिम जांच कर रहे हैं और हम तत्काल सामान्य परिचालन फिर से शुरू करना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे कई लोग हैं जिन्हें कल देर रात या आज या कल सुबह निकलना था। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम उन लोगों की मदद कर सकें इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले छह से 12 घंटों के भीतर हवाई अड्डा खुल जाएगा।’’ सोमवार को बारबाडोस और आस-पास के द्वीपों में जानलेवा हवाए चली और तूफान आया। करीब तीन लाख की आबादी वाला यह देश रविवार शाम से लॉकडाउन का सामना कर रहा है। मोटली ने कहा, ‘‘(हम) यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि बारबाडोस में सभी सुरक्षित रहें, स्थानीय लोग और निश्चित रूप से क्रिकेट विश्व कप के लिए आए सभी मेहमान।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तूफान हमारे 80 मील दक्षिण में था जिसने तट पर नुकसान के स्तर को सीमित कर दिया। लेकिन जैसा कि आप देख सकते हैं कि हमारे तटों, बुनियादी ढांचे और तटीय संपत्तियों को बहुत नुकसान पहुंचा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत बुरा हो सकता था लेकिन अब समय आ गया है कि हम इससे उबरने और चीजों को ठीक करने पर ध्यान दें।’’ ब्रिजटाउन छोड़ने का समय सीमित है क्योंकि मोटली ने खुलासा किया कि बुधवार को एक और तूफान आने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी जीतने के बाद से अपने होटल में रहने वाली भारतीय टीम लॉकडाउन के बावजूद बहुत उत्साहित होगी क्योंकि उसने 11 साल के खिताब के सूखे को खत्म किया। मोटली ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि तूफान के बावजूद वे बहुत, बहुत, बहुत अच्छे मूड और जोश में होंगे और शनिवार को जिस तरह से जीते, उसी तरह जीतेंगे।’’  

ट्रेन में मनचले के चक्कर में फंसी 14 साल की लड़की, यात्रियों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

ग्वालियर एक 14 साल की लड़की अपनी दादी के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। दोनों मंगला एक्सप्रेस के एसी कोच में मडगांव से ग्वालियर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वह पूरी तरह सहम गई। कुछ देर तक उसे समझ ही नहीं आया कि क्या करना चाहिए। दरअसल, बच्ची और दादी के पास बैठा एक शख्स लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। वह उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इस दौरान आरोपी गंदे-गंदे इशारे भी करता रहा। नाबालिग के साथ गंदी हरकतें जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की और उसकी दादी मंगला एक्सप्रेस के ए-1 एसी कोच में यात्रा कर रहे थे। इटारसी से लेकर भोपाल तक आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की। वह उसे मोबाइल पर बार-बार अश्लील वीडियो दिखाने लगा। रात का समय होने के चलते नाबालिग काफी डर गई। लेकिन जब उससे आरोपी का टॉर्चर सहा नहीं गया तब उसने दादी को युवक की हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद कोच में बैठे अन्य लोगों को भी इस बारे में पता चला। यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। दबोचा गया दरिंदा नाबालिग ने जीआरपी कंट्रोल में इस सूचना दी। सूचना पर जीआरपी बीना स्टेशन पहुंची। कार्रवाई करने की जगह जीआरपी ने पीड़िता से कहा कि आपको यहां उतर कर एफआईआर दर्ज करानी होगी। पीड़िता ने ट्रेन से उतरने से इनकार कर दिया। इसके बाद ट्रेन को झांसी जीआरपी ने अटेंड किया। यहां आरोपी को उतार लिया गया। पीड़िता ने यहां भी उतरने से मना कर दिया। नाबालिग ग्वालियर स्टेशन पहुंची। वहां उसके पिता भी मौजूद थे। वो वहां अपनी दादी के साथ उतरी। पिता ने दर्ज कराई शिकायत पीड़िता के पिता ने जीआरपी थाना ग्वालियर में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ग्वालियर की रहने वाली है। जीआरपी थाना प्रभारी ठक्कर ने बताया कि मंगला एक्सप्रेस में नाबालिग को युवक द्वारा अश्लील वीडियो दिखाने का मामला रानी कमलापति स्टेशन का है। पीड़िता की शिकायत पर जीरो में मामला दर्ज कर डायरी रानी कमलापति भेज दिया है। अब इस मामले में रानी कमलापति स्टेशन जीआरपी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले जीटी एक्सप्रेस के कोच ए-1 में यात्रा कर रही एक युवती के साथ भी छेड़खानी की घटना हुई थी। यहां भी ग्वालियर में आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका। इसके बाद शिकायत के आधार पर झांसी में आरोपी को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि युवती के साथ छेड़खानी करने वाला युवक सैन्यकर्मी है।

बेरिल तूफान में फंसे विराट कोहली अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे

नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लोगों के फेवरेट कपल्स में से हैं। दोनों के बीच बेइंतहा प्यार है। दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत है और इसकी वजह है एक-दूसरे को टाइम देना। विराट कोहली चाहे कितने भी बिजी हों, लेकिन वह पत्नी अनुष्का से बात करने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का को वीडियो कॉल पर बेरिल तूफान का भयावह मंजर दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया को अगले दिन भारत लौटना था, लेकिन जीत के कुछ घंटे बाद ही बारबाडोस में बेरिल तूफान आ गया, जिसकी वजह से पूरी टीम होटल हिल्टन में फंस गई। इनमें विराट कोहली भी शामिल हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली रिसॉर्ट की बालकनी में खड़े होकर अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल कर रहे हैं और उन्हें ऊंची लहरें और तेज बहती हवाएं दिखा रहे हैं। वो एक तरफ से बेरिल तूफान का मंजर दिखाने के बाद बालकनी की दूसरी ओर भी जाते हैं। इस तेज तूफान में वह अपनी टोपी संभालते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो विराट ने व्हाइट ट्रैक पैंट औक ब्राउन टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही सिर पर ब्राउन कैप भी लगा रखी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। उन्हें अब से पहले 2018 मंा रिलीज हुई ‘सुई धागा’ में देखा गया था। इसके बाद वह ‘कला’ में कैमियो रोल में नजर आई थी। इस फिल्म का निर्माण अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लव स्टोरी एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 11 दिसंबर, 2017 को कपल ने इटली के टस्कनी में विला बोर्गो फिनोचिएटो में शादी की। शादी के बाद दोनों अकाय और वामिका के हैप्पी पेरेंट्स हैं।  

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

नईदिल्ली मौसम विभाग के द्वारा ताजा रिपोर्ट जारी की गई है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मॉनसून की द्रोणिका समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 7 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान र मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज से सात जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में जोरदार बारिश का अनुमान है। तीन जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की बात कही गई है। इसके अलावा, 4 जुलाई तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 3-7 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में जोरदार बारिश होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6-7 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 5-7 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश पर बना हुआ है और दूसरा असम पर स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बनी हुई है। इसके कारण भी कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 से लेकर 7 जुलाई के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 3-4 जुलाई को झारखंड में और 6-7 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि तीन जुलाई को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तरी गुजरात और पड़ोस में बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके कारण केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तेलंगाना में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

सीकर का हाल अब कोटा कोचिंग हब जैसा हो रहा, एक ही दिन में दो छात्रों ने की आत्महत्या

  सीकर  राजस्थान में कोचिंग सिटी कोटा के बाद दूसरा बड़ा कोचिंग हब बनकर उभर रहे सीकर को भी नजर लग गई है. आज यहां दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया. इनमें से एक नीट की तैयारी कर रहा था. दूसरा 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था. एक ही दिन में दो स्टूडेंट्स के सुसाइड की खबर पूरे शहर में फैल गई. इस बारे में जिस किसी भी सुना वह हैरान रह गया. दोनों बच्चे बाहर से आकर यहां पढ़ाई कर रहे थे. सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे यहां एक ही कोचिंग संस्थान के अलग-अलग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे थे. दोनों ही स्टूडेंट्स ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी है. इनमें से स्टूडेंट सीकर में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. वह किराए पर कमरा लेकर रहा था. वहीं सुसाइड करने वाला दूसरा छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ रहा था. वह करौली का रहने वाला था. एक दिन पहले ही कराया था एडमिशन उसका एक दिन पहले सीकर के एक कोचिंग संस्थान के स्कूल में एडमिशन करवाया गया था. वह उस संस्थान के हॉस्टल में रह रहा था. वहीं पर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दोनों स्टूडेंट्स के परिजनों को घटनाओं के बारे में अवगत करा दिया गया है. लाडलों के सुसाइड की बात सुनकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया. कोटा में बढ़ रही है स्टूडेंट्स में सुसाइड की प्रवृत्ति राजस्थान के सबसे बड़ी कोचिंग सिटी कोटा में बीते दो साल में कोचिंग स्टूडेंट्स में सुसाइड की प्रवृत्ति काफी बढ़ गई है. पढ़ाई के तनाव के चलते वहां आए दिन बच्चे मौत को गले लगा रहे हैं. बीते साल कोटा में 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया था. वहीं इस साल महज छह माह में ही करीब दो दर्जन स्टूडेंट जान दे चुके हैं. सीकर में भी बढ़ने लगी है स्टूडेंट्स की संख्या राजस्थान में कोटा के बाद सीकर दूसरा कोचिंग हब बनकर उभर रहा है. उसके बाद यहां भी मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने के लिए पूरे राजस्थान समेत देशभर से स्टूडेंट्स आने लगे हैं. इसके साथ ही सीकर में स्टूडेंट्स के सुसाइड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बहरहाल पुलिस दोनों मामलों में सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी है.

अन्नू रानी, ज्योति याराजी ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल किया

नई दिल्ली एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अन्नू रानी और एशियाई एथलेटिक्स चैंपियन ज्योति याराजी ने अपनी विश्व रैंकिंग के जरिए भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक एथलेटिक्स कोटा हासिल कर लिया है।  पेरिस 2024 के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाओं के लिए क्वालीफिकेशन विंडो 30 जून को समाप्त हो गई। हालांकि, मंगलवार को विश्व एथलेटिक्स द्वारा रोड टू पेरिस 2024 की अंतिम स्टैंडिंग की आधिकारिक पुष्टि की गई। एथलीट या तो अपने संबंधित इवेंट के लिए प्रवेश मानक को पूरा करके या क्वालिफिकेशन विंडो समाप्त होने के बाद रोड टू पेरिस रैंकिंग में कट-ऑफ के भीतर समाप्त करके अपने देश के लिए पेरिस 2024 कोटा प्राप्त कर सकते हैं। भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर रहीं, शीर्ष 32 एथलीट आगामी ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए कट बना पाए। इस बीच, ज्योति ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 34वां स्थान हासिल कर 40 का कट-ऑफ हासिल किया। अन्नू और ज्योति दोनों ही अपनी-अपनी स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। दो बार के पुरुष शॉटपुट एशियाई चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर ने भी अपने इवेंट में 23वें स्थान पर रहने के बाद पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। महिलाओं की शॉटपुट स्पर्धा में एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता आभा खटुआ भी 23वें स्थान पर रहीं। दोनों स्पर्धाओं के लिए रोड टू पेरिस रैंकिंग में शीर्ष 32 ने कोटा हासिल किया। महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में 34वें स्थान पर रहीं पारुल चौधरी, जिसका कटऑफ 42 था, ने भी पेरिस 2024 का कोटा हासिल किया। उन्होंने पिछले साल हंगरी में 9:15.31 का समय लेकर पेरिस 2024 ओलंपिक महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ योग्यता मानक 9:23.00 को भी हासिल किया था। पुरुषों की ट्रिपल जंप में, दो भारतीय एथलीट – अब्दुल्ला अबूबकर और प्रवीण चित्रवेल – 32-पुरुष कट बनाने में सफल रहे हैं। अबूबकर रोड टू पेरिस रैंकिंग में 21वें स्थान पर हैं, जबकि चित्रवेल 23वें स्थान पर हैं। सर्वेश कुशारे ने भी 32 की कटऑफ सूची में 23वें स्थान पर रहकर पुरुषों की ऊंची कूद में कोटा हासिल किया है। 37वें स्थान पर रहे तेजस्विन शंकर शॉर्टलिस्ट से बाहर हो गए। भारत के पुरुष लंबी कूद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक जेसविन एल्ड्रिन 32 की कटऑफ सूची से चूक गए और विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर रहे। हालांकि, उनके हमवतन मुरली श्रीशंकर, जो पिछले साल लंबी कूद प्रवेश मानक को पूरा करने के बाद सूची में सातवें स्थान पर थे, चोट लगने के कारण पेरिस 2024 ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। इससे जेसविन शीर्ष 32 एथलीटों की कटऑफ सूची में आ सकते हैं। सूरज पंवार ने रोड टू पेरिस रैंकिंग के माध्यम से पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भी जगह बनाई। अक्षदीप सिंह, परमजीत सिंह बिष्ट, राम बाबू और विकास सिंह ने पहले इस स्पर्धा में प्रवेश मानक को पूरा किया था और भारत इन पांच में से अधिकतम तीन को भेज सकता है। राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के पास ओलंपिक खेलों में अपने-अपने देशों के प्रतिनिधित्व के लिए विशेष अधिकार है और इस तरह, पेरिस खेलों में एथलीटों की भागीदारी उनके एनओसी द्वारा पेरिस 2024 में अपने प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनके चयन पर निर्भर करती है।  इससे पहले, भारत ने एथलेटिक्स में प्रवेश मानकों को पूरा करके या निर्दिष्ट योग्यता प्रतियोगिताओं के माध्यम से कट बनाकर 14 कोटा हासिल किए थे। पेरिस एथलेटिक्स रैंकिंग के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले भारतीय: ज्योति याराजी – महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ अन्नू रानी – महिलाओं की भाला फेंक तजिंदरपाल सिंह तूर – पुरुषों की शॉट पुट आभा खटुआ – महिलाओं की शॉट पुट प्रवीण चित्रवेल – पुरुषों की ट्रिपल जंप अब्दुल्ला अबूबकर – पुरुषों की ट्रिपल जंप सर्वेश कुशारे – पुरुषों की ऊंची कूद पारुल चौधरी – महिलाओं की 5000 मीटर सूरज पंवार – पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल।  

26 दिन से लापता हैं दो महिला आरक्षक, आखिरी बार पश्चिम बंगाल के इस जिले में मिली थी लोकेशन

ग्वालियर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की दो लेडी कॉन्स्टेबल 26 दिन से ग्वालियर की टेकनपुर छावनी से लापता हैं। आखिरी बार उन्हें 6 जून 2024 को देखा गया था। लापता महिला आरक्षक आकांक्षा निखर जबलपुर जबकि शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं। जबलपुर की रहने वाली है आकांक्षा निखर जो दो महिला आरक्षक लापता हैं उनमें से एक जबलपुर की रहने वाली है जिसका नाम आकांक्षा निखर है। आकांशा के साथ शहाना खातून नाम की लेडी आरक्षक भी लापता है वो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है। आकांक्षा की मां व भाई मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंचे और बेटी आकांक्षा को ढूंढने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को शहाना खातून और उसके परिवार वालों ने अगवा कर लिया है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत न हो जाए। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि शहाना के मुर्शिदाबाद स्थित घर पर भी गए थे लेकिन उसके पिता ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली आखिरी लोकेशन आकांक्षा और शहाना के लापता होने की जानकारी उस वक्त लगी जब 6 जून 2024 को सहायक प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर से आकांक्षा के घर जबलपुर फोन आया। जिसमें आकांक्षा से संबंधित जानकारी मांगी गई और बताया गया कि आकांक्षा और शहाना दोनों लापता हैं। 7 जून को दोनों की लोकेशन पहले दिल्ली फिर दूसरे दिन हावड़ा मिली थी और आखिरी बार लोकेशन पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मिली थी। उर्मिला ने बताया कि पांच जून को बेटी आकांक्षा से बात हुई थी। वह अनमने ढंग से बात कर रही थी। 6 जून रात 8 बजे सहायक प्रशिक्षण केंद्र से कॉल आया कि सुबह से आकांक्षा और शहाना कहीं चले गए हैं। उनकी गुमशुदगी बिलौआ थाने में दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में मिली अखिरी लोकेशन उर्मिला ने बताया कि बीएसएफ के अफसरों से पता चला कि 6 जून को ही दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इसके बाद 7 जून को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिली। इसी दिन रात 11:30 बजे मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में उनकी लोकेशन मिली। किसी ऑटो वाले के फोन से रात 12:03 बजे शहाना ने अपनी बड़ी बहन और मां से भी बात की। इसके बाद दोनों बीकन अस्पताल पहुंचीं। यहां के सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखी हैं। अस्पताल से दोनों कार में बैठकर कहीं चली गईं। इसके बाद उनके मोबाइल लगातार स्विच ऑफ हैं। उर्मिला निखर का कहना है कि बेटी की तलाश में पश्चिम बंगाल भी गई थी। यहां शहाना के घर पहुंची। उसके परिजन ने कुछ नहीं बताया। बेटियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। मेरी बेटी की जान खतरे में है। ग्वालियर सीएसपी (विश्वविद्यालय सर्किल) हिना खान ने बताया कि महिला आरक्षक की मां टेकनपुर से आई थी। उनका कहना था कि उनकी बेटी एक अन्य महिला आरक्षक के साथ कहीं चली गई है। 26 दिन हो गए हैं। बिलौआ थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई लेकिन पड़ताल नहीं हुई। जहां आखिरी लोकेशन मिली है, वहां तक पुलिस गई ही नहीं है। मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक में अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम में मेस्सी को नहीं मिली जगह

STR field director Krishnamurthy returns to headquarters, Bharti is new DFO of Bhopal

ब्यूनस आयर्स लियोनेल मेस्सी इस महीने के अंत में पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक में अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को घोषित टीम में विश्व कप विजेता टीम के चार सदस्यों को जगह दी जिसमें स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी शामिल हैं। इस साल चोटों से जूझ रहे 37 वर्षीय मेस्सी अभी कोपा अमेरिका में अर्जेन्टीना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम का लक्ष्य 2021 में जीते गए महाद्वीपीय खिताब का बचाव करना है। अर्जेन्टीना ने 2021 में कोपा अमेरिका जीतने के बाद 2022 में विश्व कप भी जीता था। मेस्सी ने अपने एकमात्र ओलंपिक अभियान में 2008 में बीजिंग में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी। ओलंपिक पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-23 टीम के लिए होता है लेकिन प्रत्येक टीम में तीन अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने की अनुमति दी जाती है। वर्ष 2004 और 2008 में खिलाड़ी के तौर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले माशेरानो कोपा अमेरिका खत्म होने के बाद गोलकीपर गेरोनिमो रूली, ओटामेंडी और अल्वारेज को टीम में शामिल करेंगे। हाल ही में रिवर प्लेट से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मिडफील्डर क्लॉडियो एचेवेरी भी टीम में शामिल होंगे। अर्जेंटीना 24 जुलाई को मोरक्को के खिलाफ ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पूर्व फ्रांस में दो मैत्री मैच खेलेगा। अर्जेंटीना और मोरक्को के अलावा इराक और यूक्रेन को ग्रुप बी में जगह मिली है।  

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को हुआ रवाना, करेँगे अयोध्या, प्रयागराज और बनारस की यात्रा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

 भोपाल  नगर की एक प्रमुख सामाजिक संस्था श्री गुजराती समाज ने अपने समाज के बुजुर्ग सदस्यों को हवाई जहाज से मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की पहल की है। यह संस्था बुजुर्गों को अयोध्या, प्रयागराज एवं काशी विश्वनाथ की हवाई यात्रा करा रही है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। बुधवार को तीर्थ यात्रियों का दूसरा दल रवाना होगा। यह तीर्थ यात्रा उन बुजुर्गों के लिए बिल्कुल निश्शुल्क है, जो कार एवं एसी का इस्तेमाल नहीं करते। शेष तीर्थ यात्रियों को भी सिर्फ 50 प्रतिशत शुल्क ही देना होगा। श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि यात्रा दो से छह जुलाई तक चलेगी। दो जुलाई को रवाना हुए तीर्थ यात्री पांच जुलाई को वापस लौट आएंगे, जबकि बुधवार को तीर्थ के लिए रवाना होने वाले बुजुर्ग छह जुलाई को राजधानी वापस लौटेंगे। कार्य कारिणी समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार समाज के ऐसे सदस्य जो कार एवं एसी का उपभोग नही करते हैं, साथ ही पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। ऐसे नौ परिवार के सदस्यों को समाज निश्शुल्क हवाई यात्रा करवा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ सदस्यों का 50 प्रतिशत खर्च समाज वहन कर रहा है। इस तीर्थयात्रा में समाज के 37 पुरुष एवं 33 महिलाए शामिल हैं। तीर्थयात्री 60 से लेकर 82 वर्ष तक की आयु के हैं। समाज सदस्यों के निर्णयानुसार श्री रामलला मंदिर अयोध्या में एक प्रतीक चिह्न भी समाज की ओर से भेंट किया जाएगा। धार्मिक यात्रा का पहला दल मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे श्री गुजराती समाज भवन से गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदला रहेगा, कहीं बारिश होगी तो कहीं बादल छाए रहेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. बीते मंगलवार को भी राजधानी भोपाल, विदिशा, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी मूसलाधार बारिश हुई. इधर, बुधवार, 3 जुलाई को भी अशोकनगर, गुना समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं बादल छाए रहेंगे. दरअसल, प्रदेश से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मौसम के 2 सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के सात बारिश की स्थिति बनी हुई है. हालांकि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. बारिश के चलते लुढ़का मध्य प्रदेश का पारा मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, धार, नर्मदापुरम, इंदौर, रायसेन, रतलाम, विदिशा, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, दमोह, सिवनी, बालाघाट में बारिश हुई. रात में भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम बदला रहा. बारिश की वजह से दिन में पारा लुढ़क गया है. मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा लुढ़क कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जबकि सिवनी में तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश में मौसम का हाल भोपाल, इंदौर, द्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में ऐसा रहा मौसम का हाल बीते दिन ग्वालियर में तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि खजुराहो का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इशके अलावा खरगोन में 33.8 डिग्री सेल्सियस, नौगांव में 33.4 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 32.6 डिग्री सेल्सियस, गुना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 32.2 डिग्री सेल्सियस, सतना में 32.1 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 31.0 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 30.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया, उज्जैन और खंडवा में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा भोपाल में 29.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 28.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अफजाल अंसारी सांसद बने रहेंगे या रद्द होगी सदस्यता, हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Haryana News: Narendra Modi has closed the way for the youth of Haryana, Rahul Gandhi

गाजीपुर यूपी की गाजीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा के मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे से मामले की सुनवाई होगी. सांसद अफजाल अंसारी, यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई होगी. आज की सुनवाई में सांसद अफजाल अंसारी की तरफ से दाखिल की गई आपत्ति पर यूपी सरकार और कृष्णानंद राय के परिवार को अपना जवाब दाखिल करना होगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें पहले ही कोर्ट में पेश की जा चुकी हैं. आज सुनवाई पूरी हो जाने की उम्मीद है. सुनवाई पूरी होने की सूरत में अदालत अपना जजमेंट रिजर्व कर सकती है. अफजाल अंसारी को अगर कोर्ट से राहत नहीं मिलती है और उनकी सजा रद्द नहीं होती है तो उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो सकती है. इधर सोमवार को चुनाव जीतने के बाद सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को दूसरी बार लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है. अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में पिछले साल 29 अप्रैल को मिली 4 साल की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. दूसरी तरफ यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय के परिवार ने सजा को बढ़ाए जाने को लेकर अर्जी दाखिल की है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी होने तक अफजाल अंसारी चार साल की सजा पर रोक लगा दी थी. अगर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अफजाल अंसारी की सजा बरकरार रहती है तो उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द हो सकती है. उनकी सांसदी हाईकोर्ट से आने वाले फैसले पर निर्भर रहेगी. अफजाल अंसारी इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं.

न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ पर राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी

न्यूयार्क राम मंदिर की झलक अमेरिका में भी देखने को मिलेगी।  न्यूयॉर्क में ‘भारत दिवस’ के मौके पर 18 अगस्त को होने वाली परेड में राम मंदिर की प्रतिकृति प्रदर्शित की जाएगी। इस आयोजन में न्यूयॉर्क और उसके आसपास से हजारों भारतीय अमेरिकी शामिल होंगे। विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका (विहिप) के महासचिव अमिताभ मित्तल के अनुसाऱ मंदिर की प्रतिकृति 18 फुट लंबी, नौ फुट चौड़ी और आठ फुट ऊंची होगी। यह पहली बार होगा जब राम मंदिर की प्रतिकृति अमेरिका में प्रदर्शित की जाएगी। न्यूयॉर्क में हर वर्ष ‘भारत दिवस’ पर होने वाली यह परेड भारत के बाहर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सबसे बड़ा आयोजन है। यह परेड हर साल मिडटाउन न्यूयॉर्क में ‘ईस्ट 38 स्ट्रीट’ से ‘ईस्ट 27 स्ट्रीट’ तक निकाली जाती है जिसे 1,50,000 से अधिक लोग देखने आते हैं। ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ (एफआईए) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परेड में विभिन्न भारतीय अमेरिकी समुदायों और उनकी संस्कृति की विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली ढेर सारी झांकियां न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखने को मिलेंगी। विहिप-अमेरिका ने हाल में राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया था जिसने 60 दिन में 48 राज्यों के 851 मंदिरों को कवर किया था।  

बगैर एक भी रन बनाये बुमराह बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली ICC T20 World Cup 2024 में गेंदबाजों का जलवा जमकर देखने को मिला, जबकि बैटर्स के लिए यह टूर्नामेंट थोड़ा मुश्किलों भरा रहा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया और जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बुमराह ने यह अवॉर्ड जीतते ही एक एकदम अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जो मेंस और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप मिलाकर भी कोई नहीं कर सका है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने, लेकिन उनके खाते में एक भी रन नहीं था। पूरे टूर्नामेंट में बुमराह को महज एक बार बैटिंग करने का मौका मिला और तब वो गोल्डन डक का शिकार हुए थे। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले, जिसमें से बाकी आठ मैचों में तो बुमराह को बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 15 विकेट चटकाए और टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हुए। भारतीय टीम जब-जब मैच हारने की कगार पर पहुंची, बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से मैच का पासा ही पलट डाला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बुमराह का इकॉनमी रेट 4.17 का रहा, जो किसी भी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 100 से ज्यादा गेंद करने वाले गेंदबाजों में बेस्ट इकॉनमी रेट है। बुमराह की गेंदों पर पूरे टूर्नामेंट में कुल 12 बाउंड्री पड़ीं, जिसमें महज दो छक्के शामिल थे। बुमराह से पहले वनडे वर्ल्ड कप में दो खिलाड़ी ऐसे रह चुके हैं, जो बिना एक भी रन बनाए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं। ग्लेन मैकग्रा ने ये कारनामा 2007 वर्ल्ड कप में किया था। जब 11 मैचों में उन्हें एक भी मैच में बैटिंग करने का मौका तक नहीं मिला था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल स्टार्क ने यह कारनामा 2015 वर्ल्ड कप में किया था। तब स्टार्क को बैटिंग का मौका तो मिला था, लेकिन उनके बैट से एक भी रन नहीं निकला था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet