LATEST NEWS

16 जून 2025 सोमवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि– आज ऑफिस में सीनियर्स का दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कोई भी रकम उधार लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का साथ होगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वृषभ राशि- आज आपको सभी परेशानियों का हल मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से सतर्क रहें, किसी भी लेनदेन को करने से पहले अच्छे से विचार करें। दबाव में आकर कोई फैसला न लें। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिल सकता है। मिथुन राशि- आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी तरह के उधार से बचें। अप्रत्याशित जिम्मेदारियां आपके दिन की योजना को बाधित कर सकती हैं। यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यह आपके जीवन का सबसे रोमांटिक दिन होने वाला है। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। कर्क राशि- आज आपको अपने मन पर काबू रखना चाहिए। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। रोमांटिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आज किसी व्यक्ति से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके परिवार के साथ सामाजिक गतिविधि सभी को आरामदायक और सुखद मूड में रखेगी। सिंह राशि- आज सेहत के नजरिए से दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपको व्यापार में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। आज आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयां दे सकते हैं। घरेलू जीवन मनमोहक रहेगा। पार्टनर की अनुपस्थिति में भी उसकी उपस्थिति महसूस होने की संभावना है। कन्या राशि- आज आपकी एनर्जी व आत्मविश्वास का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। आप अपना खाली समय किसी पार्क या शांत जगह पर बिताना पसंद करेंगे। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। तुला राशि- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। आवेग में आकर किसी भी तरह की खरीदारी न करें। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपना काम कल पर टालने से बचना चाहिए और खाली समय में अपना काम पूरा करना चाहिए। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि- परिवार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कपल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से उन्नति मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। आज आपको यह बात समझ में आ जाएगी कि निवेश करना अक्सर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना बहुत प्रबल रहेगी जो आपके दिल को पसंद आएगा। धनु राशि- आज आपको सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का खास ख्याल रखें। धैर्य रखने की जरूरत है। आज आपको पता चलेगा कि आपके पार्टनर का प्यार आपके लिए सचमुच कितना आत्मीय है। आपको किसी देनदार से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। मकर राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के रेनोवेशन में धन खर्च हो सकता है। आपकी लव लाइफ एक नया मोड़ ले सकती है। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा लम्बे समय तक फायदेमंद साबित होगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। कुंभ राशि- आज आप एनर्जी से भरे रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा तुरंत वापस आ जाएगा। आज दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें, कार्यस्थल पर ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपके साथ खराब वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है। मीन राशि- आज आपको नई चीजों को सीखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक जायेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपके रोमांटिक रिश्ते में खटास आएगी। आप अपना खाली समय किसी बेकार काम में बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकता है।

नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान को इस्राइल के नागरिकों पर हमले की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

यरूशलम इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान को इस्राइल के नागरिकों पर हमले की बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू ने यह बयान उस समय दिया, जब वह रविवार की सुबह तेल अवीव के पास बट याम शहर पहुंचे, जहां ईरान ने मिसाइल से हमले किए थे। इस हमले में सात लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए।  प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू के हवाले से बयान में कहा, ईरान ने जानबूझकर नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की हत्या की है। इसके लिए उसे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और उन्हें भारी ताकत से जवाब देंगे। इस्राइल ने शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया, जिसका मकसद ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था। इसके जवाब में ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए, जिनमें कुछ मिसाइलें मध्य इस्राइल की इमारतों से टकराईं। एक अलग घटना में, इस्राइल के उत्तरी अरब कस्बे तामरा में चार लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही ऑपरेशन शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है। इस्राइल का कहना है कि यह अभियान ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने से रोकने और उसके मिसाइल विकास कार्यक्रम को नाकाम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शहर रहोवोत पर हुए हमले में दर्जनों लोग घायल हुए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।  नेतन्याहू ने कहा, हम यहां इसलिए हैं क्योंकि हम अस्तित्व के संकट में हैं और अब यह हर इस्राइली को समझ में आ गया है। सोचिए कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो वह इस्राइल के शहरों पर गिरा सका था, तो क्या होता। सोचिए कि अगर ईरान के पास इस तरह की 20 हजार मिसाइलें होतीं, एक नहीं बल्कि 20 हजार। यह इस्राइल के अस्तित्व के लिए एक खतरा है। इसलिए हमने इस विनाश के खतरे के खिलाफ एक मुक्ति युद्ध शुरू किया है और हम इसे ताकत के साथ कर रहे हैं। हमारे सैनिक, पायलट ईरान के आसमान के ऊपर हैं। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि ईरानी मिसाइल हमलों के दौरान होम फ्रंट कमांड (इस्राइली सेना की इकाई) के निर्देशों का पालन करें। इस बीच, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डैफरीन ने कहा कि आने वाले दिनों में ईरान से और भी बैलिस्टिक मिसाइल हमले होने की संभावना है। उन्होंने कहा, आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण होंगे। आने वाले दिनों में और मिसाइल दागी जाएंगी और हमले होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस्राइली वायु सेना (ईरान में) लगातार हमले जारी रखे हुए है।  उन्होंने आगे कहा, इस समय भी हम तेहरान में दर्जनों लक्ष्यों पर हमले कर रहे हैं। हम (ईरान के) परमाणु कार्यक्रम और सैन्य क्षमताओं को और अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं, ताकि गृह मोर्चे को खतरे से बचाया जा सके। एक्स पर एक पोस्ट में आईडीएफ ने कहा कि ईरान नागरिक आबादी को निशाना बना रहा है, इसके विपरीत इस्राइल ईरानी नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, यह संदेश हम ईरानी नागरिकों तक पहुंचाते हैं। जहां ईरान बिना चेतावनी के हमला करना चुनता है, हम निर्दोष लोगों को चेतावनी देना पसंद करते हैं। हम उन्हें फारसी भाषा में कई माध्यमों से चेतावनी देते हैं, क्योंकि हमारे लिए मानव जीवन सबसे पहले आता है। यही हम में और हमारे दुश्मन में फर्क है। 

औसत से पांच गुना ज्यादा आया बिल, अब बिजली कंपनी 15 हजार रुपया हर्जाना चुकाएगी

भोपाल बिजली कंपनी के मनमाने बिल से परेशान उपभोक्ताओं के लिए उपभोक्ता आयोग ने उम्मीद जगाई है। भोपाल के एक उपभोक्ता की शिकायत पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने बिजली मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 15 हजार रुपया हर्जाना चुकाने का आदेश दिया है। औसत से पांच गुना ज्यादा आया बिल दरअसल, हुजूर के मोरगा गांव निवासी नीलेश जोशी ने वर्ष 2022 में जिला उपभोक्ता आयोग में बिजली कंपनी के खिलाफ याचिका लगाई। उनका कहना था कि उनके घर में बिजली के सीमित उपकरण हैं। प्रत्येक माह उनका बिजली बिल 300 रुपये से 500 रुपये तक ही आता रहा है। मई 2022 में उनका बिल 1480 रुपये आया। शिकायत की, लेकिन कार्यवाही नहीं परेशान होकर उन्होंने कंपनी में गलत रीडिंग की शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बिजली कंपनी का तर्क था कि उपभोक्ता के यहां कभी भी विद्युत आपूर्ति कम नहीं की गई। बिजली खपत के अंतर के कारण बिल में बढ़ोत्तरी हुई है। उपभोक्ता को बिल मीटर रीडिंग और उपयोग के अनुसार ही दिया गया है। नया बिल जारी करने का आदेश उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरिबाला सिंह, सदस्य अंजुम फिरोज और प्रीति मुद्गल की बेंच ने कंपनी के तर्क को मानने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उपभोक्ता की शिकायतों के संबंध में कार्यवाही न कर कंपनी ने सेवा में कमी की है। इस कारण वे वास्तविक खपत के साथ नया बिल जारी करें। मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए 15 हजार रुपये भी देने का आदेश हुआ।

कोरोना से मरीज की मौत का पहला मामला, प्रोटोकॉल के तहत उनकी अंत्‍येष्टि कन्‍हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में की गई

राजनांदगांव शहर के कोरोना संक्रमित 86 वर्षीय बुजुर्ग की एमएमआई अस्‍पताल रायपुर में मौत हो गई है। यह प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का यह पहला मामला है। रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और निगम अमले की मौजूदगी में प्रोटोकॉल के तहत उनकी अंत्‍येष्टि कन्‍हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में की गई। इस दौरान परिवार के सात लोग ही मौजूद थे। शव को अस्‍पताल से सीधे मुक्तिधाम लाया गया था। परिजनों ने बताया कि सांस लेने में दिक्‍कत के चलते बुजुर्ग को 14 जून को ही रायपुर स्थित निजी अस्‍पताल में दाखिल किया गया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। अस्‍पताल प्रबंधन ने उनके कारोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।   परिवार के सदस्यों का हुआ कोरोना टेस्ट मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ नेतराम नवरतन ने मौत की पुष्टि करते बताया कि परिवार ने प्रोटोकॉल के तहत ही बुजुर्ग की अंत्येष्टि की। सोमवार को कांटेक्‍ट ट्रेसिंग की जाएगी। परिजनों के सैंपल लेकर उन्‍हें कोविड-19 की जांच के लिए भेजा जाएगा। नतीजे आने तक परिवार होम क्‍वारंटीन है। बुजुर्ग की कोरोना से मौत की जानकारी परिजनों ने खुद सोशल मीडिया के माध्‍यम से जारी की। उन्‍होंने सुनिश्चित किया कि इस संबंध में लोगों को जागरुक किया जाए।

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने से हुआ हादसा, इस हादसे में दो लोगों की मौत

पुणे पुणे के कुंडमाला में रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया। हादसे के समय पुल पर कई पर्यटक मौजूद थे, जिससे कुछ के डूबने की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने अब तक तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। इस क्षेत्र में मानसून के दौरान लोग घूमने के लिए आते हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र के पूणे जिले में इंद्रायणी नदी पर लोहे का पुल बना था। वह रविवार की दोपहर को ढह गया। उस पर 15 से 20 पर्यटक मौजूद थे, जो कि नदी में बह गए हैं। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही, जिसमें तीन लोगों को नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया है।   डीसीपी ने कहा- दो लोगों की हुई मौत डीसीपी विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी चिंचवाड़) ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा दोपहर 3 बजकर 30 मिनट व 4 बजकर 30 मिनट के बीच में हुआ। झरने पर बने लोहे के पुल पर लोग खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान वह ढह गया। 6 से 7 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भेजा गया है। स्थानीय विधायक ने की पर्यटकों की मौत की पुष्टि स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। पुणे में बारिश अधिक होने की वजह से यहां का मौसम अच्छा हो गया था। वीकेंड पर लोग घूमने के लिए आए थे। इस दौरान कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

विधानसभा क्षेत्र बेलसंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है, RJD और JDU में होगी कड़ी टक्कर

पटना  बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से एक बेलसंड विधानसभा सीट भी है…सीतामढ़ी जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र बेलसंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। इस सीट पर 1957 और 1962 में हुए चुनाव में पीएसपी के रामानंद सिंह को जीत मिली थी। 1967 में कांग्रेस कैंडिडेट सी.पी सिंह विधायक चुने गए थे। 1969 में यह सीट फिर पीएसपी के खाते में गई और रामानंद सिंह एक बार फिर से विधायक बने। 1972 में कांग्रेस कैंडिडेट राम सूरत सिंह को जीत हासिल हुई थी। 1977 और 1980 में जनता पार्टी के टिकट पर रघुवंश प्रसाद सिंह विधायक चुने गए थे। 1985 के चुनाव में भी एलकेडी कैंडिडेट रघुवंश प्रसाद सिंह को ही जीत मिली थी। इसके बाद 1990 में कांग्रेस की टिकट पर दिग्विजय प्रताप सिंह बेलसंड के विधायक बने थे। 1995 में जनता दल के नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को फिर से जीत हासिल हुई थी। 1996 में इस सीट पर समता पार्टी के वृषण पटेल विधायक चुने गए थे। वहीं 2000 में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार राम स्वार्थ राय विधायक बने थे। 2005 के फरवरी महीने में हुए चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी की टिकट पर सुनीता सिंह को जीत हासिल हुई थी। 2005 के अक्टूबर महीने में राष्ट्रीय जनता दल के संजय कुमार गुप्ता ने बाजी पलट दी थी। 2010 और 2015 में दोनों बार इस सीट पर जेडीयू कैंडिडेट सुनीता सिंह चौहान विधायक चुनी गईं थीं, लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी लीडर संजय कुमार गुप्ता ने जेडीयू को शिकस्त दे दिया था। इस बार भी यहां आरजेडी और जेडीयू उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर होगी। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट संजय कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की थी। संजय कुमार गुप्ता 50 हजार एक वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं जेडीयू उम्मीदवार सुनीता सिंह चौहान 36 हजार 70 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो आरएलएसपी कैंडिडेट ठाकुर धर्मेंद्र सिंह 19 हजार 34 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में बेलसंड सीट पर जेडीयू उम्मीदवार सुनीता सिंह चौहान ने जीत हासिल की थी। सुनीता सिंह चौहान ने लोजपा कैंडिडेट मोहम्मद नासिर अहमद को 5 हजार पांच सौ 75 वोटों से हराया था। सुनीता सिंह चौहान को कुल 33 हजार सात सौ 85 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहम्मद नासिर अहमद को कुल 28 हजार दो सौ दस वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय कैंडिडेट बैद्यनाथ प्रसाद को कुल 11 हजार तीन सौ 66 वोट मिले थे। वहीं 2010 में बेलसंड सीट पर जेडीयू कैंडिडेट सुनीता सिंह ने आरजेडी को शिकस्त दे दिया था। सुनीता सिंह ने आरजेडी कैंडिडेट संजय कुमार गुप्ता को 19 हजार पांच सौ 80 वोटों से हराया था। सुनीता सिंह को कुल 38 हजार एक सौ 39 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे संजय कुमार गुप्ता को कुल 18 हजार पांच सौ 59 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस कैंडिडेट ताहिर अनीस खान को कुल 13 हजार नौ सौ 96 वोट मिले थे। बेलसंड विधानसभा सीट के चुनावी नतीजों को तय करने में यादव,राजपूत,वैश्य और मुस्लिमों की अहम भूमिका है। 2020 में जेडीयू कैंडिडेट को हराने में आरएलएसपी कैंडिडेट की बड़ी भूमिका थी, लेकिन इस बार उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए में शामिल होने से बेलसंड सीट पर जेडीयू उम्मीदवार को थोड़ा फायदा जरूर मिलेगा।

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया, यात्रा पर फिलहाल रोक

सोनप्रयाग केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए यात्रा पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जंगलचट्टी के पास मलबा और पत्थर गिरने से श्री बाबा केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग खराब हो गया। ऐसे में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया क पैदल मार्ग से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, जिनमें सड़क क्षतिग्रस्त होने से पहले केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो चुके श्रद्धालु भी शामिल हैं, की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षित रहने की अपील की है।  

2-3 महीने पहले बंद किया गया था इंद्रायणी नदी पर बना पुल, बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, 20 लोग नदी में बहे

पुणे  पुणे के तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया. प्रशासन को आशंका है कि इस हादसे में करीब 15 से 20 लोग नदी में बह गए. बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं. नदी में गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और लोगों में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास अनावश्यक रूप से जमा न होने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. बताया जा रहा है कि ये पुल 2-3 महीने पहले बंद किया गया था. क्योंकि पुल बेहद जर्जर स्थिति में था. अभी तक 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. घटनास्थल पर 15 एंबुलेंस मौजूद हैं. पुलिस ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंडमाल गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया. 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है. 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है.  

मौसम में आया कुछ बदलाव, जल्द आने वाला है मॉनसून, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलेगी

नई दिल्ली  उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम में कुछ बदलाव आया है, लेकिन आने वाले दिनों में मॉनसून के आने से और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। इसके अलावा, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अगले 24 घंटे में मॉनसून आने की उम्मीद है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले तीन दिनों में मॉनसून आ जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत में और कोंकण व गोवा में 16 जून तक भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, तमिलनाडु, कराईकल में 17 जून, केरल, माहे में 18 व 19 जून, लक्षद्वीप, तेलंगाना में 15 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 15 व 16 जून, कर्नाटक में 16-18 जून को भारी बारिश होगी। पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 18-21 जून, गुजरात में 18 और 19 जून को भारी बारिश होगी। वहीं, कोंकण, गोवा में 15-18 जून के बीच भी बारिश होने वाली है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड में 15 जून, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 और 16 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 जून, छत्तीसगढ़, बिहार में 15 और 16 जून को बरसात होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15, 20, 21 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-20 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में 15-21 जून, झारखंड, ओडिशा में 16-20 जून के बीच भारी बरसात का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 15, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 जून, झारखंड, ओडिशा में 17 और 18 जून, बिहार में 18 व 19 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 15 जून, हरियाणा में 15 और 21 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और फिर 18-21 जून, पूर्वी राजस्थान में 15 और 16, 20 व 21 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-21 जून, पश्चिमी राजस्थान में 16 जून, हिमाचल प्रदेश में 20 व 21 जून को भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 15 जून को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। हरियाणा में 15 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।  

अब भोपाल दुग्ध संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है

भोपाल भोपाल दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को शुद्ध और मिलावट रहित दूध उपलब्ध कराने के लिए दूध की जांच प्रणाली को और भी आधुनिक बना दिया है। अब संघ के पास ऐसी मशीनें उपलब्ध हैं, जो कुछ ही सेकंडों में दूध की गुणवत्ता की पूरी रिपोर्ट दे देती हैं। सांची संघ द्वारा लगाई गई सबसे आधुनिक मशीन फूरियर ट्रांसफार्म इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोमीटर (एफटीआइआर) तकनीक पर आधारित है। यह मशीन केवल 30 सेकंड में दूध की जांच कर लेती है और उसमें मौजूद चर्बी (फैट), ठोस पदार्थ (एसएनएफ), प्रोटीन, मिठास (लैक्टोज), मिलाया गया पानी और अन्य तत्वों की जानकारी देती है। साथ ही यह मशीन दूध में मिलाए गए यूरिया, ग्लूकोज, सूखा स्टार्च, डिटर्जेंट और अमोनियम सल्फेट जैसी पांच प्रमुख मिलावटों की भी पहचान करती है। इसके अलावा, संघ के पास ‘आमिश्रण जांच किट’ भी है, जो एक विशेष प्रकार की मिलावट की पहचान करने में सक्षम है। यह किट दूध में मिलाए गए नकली स्टार्च और अन्य मिलावटों की पांच से सात मिनट में जांच कर लेती है। यह किट खासकर उन इलाकों में उपयोगी है, जहां दूध में स्टार्च मिलाकर उसकी मात्रा को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। घी की जांच के लिए बीआर (ब्युटिरो रिफ्रेक्टोमीटर) मशीन का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह पता चल जाता है कि घी असली है या नकली। पनीर की जांच अब सरल रासायनिक विधियों से संभव हो गई है। 24 नमूने पाए गए अमानक भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा शुरू की गई चल-प्रयोगशाला सांची रथ भोपाल शहर की कालोनियों में जाकर दूध और दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की जांच कर रही है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलावट से बचाना व उन्हें दूध की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना है। सांची रथ अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे दूध, दही, पनीर व घी की जांच मौके पर ही की जाती है। सांची द्वारा दूध सामग्री की शुद्धता एफटीआइआर मशीन से जांची जा रही है।

अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 50 फीसद की छूट मिलेगी, अब सफर के लिए देना होगा 15 रुपये किराया

इंदौर इंदौर मेट्रो में सफर के लिए आज से यात्रियों को दो स्टेशनों के बीच सफर के लिए 10 रुपये और पांच स्टेशनों तक सफर के लिए 15 रुपये चुकाने होंगे। अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 50 फीसद की छूट मिलेगी। पिछले एक सप्ताह तक यात्रियों को किराए में 75 फीसद की छूट दी जा रही थी। इंदौर में मेट्रो शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार तक पिछले 13 दिनों में मेट्रो में दो लाख से ज्यादा लोगों ने सफर किया है। इंदौर से उदय प्रताप सिंह की रिपोर्ट-   15 से 20 मिनट में चल रही एक मेट्रो फिलहाल सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांचों स्टेशन पर हर 15-20 मिनट में एक मेट्रो चलाई जा रही है। अब इतने लोगों ने किया सफर  मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एक दिन में मिलेगाMP Domicile Certificate: मूल निवासी प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, एक दिन में मिलेगा     31 मई : 25,000 से ज्यादा     1 जून : 26,803     2 जून : 16,071     3 जून : 19,701     4 जून : 20,534     5 जून : 21,179     6 जून : 19,215     7 जून : 19,798     8 जून : 18,087     9 जून : 4,022     10 जून : 3,350     11 जून : 3,159     12 जून : 2,555     13 जून : 2,364     14 जून : 2,518     कुल : 2,04,356 सबसे ज्यादा यात्रियों का सफर 1 जून को 26,803 सबसे कम यात्रियों का सफर 8 जून 18,087 15 जून से किराए की नई दर     50 फीसद छूट के साथ अगले एक सप्ताह के लिए किराए की दरें     दो स्टेशनों के बीच सफर : 10 रुपये     पांच स्टेशनों के बीच सफर : 15 रुपये     गांधीनगर (रानी लक्ष्मीबाई स्टेशन) से बैठकर पांच स्टेशनों का सफर कर पुनः इसी स्टेशन पर लौटने पर : 30 रुपये     1 से 7 जून : निशुल्क मिली यात्रा     8 से 14 जून : 75 फीसद की छूट (5 रुपये, 8 रुपये)     15 से 21 जून : 50 फीसद की छूट (10 रुपये, 15 रुपये)     22 जून के बाद : 25 फीसद की छूट

गंभीर की गैरमौजूदगी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम कोच के तौर पर मैदान में उतरे

नई दिल्ली  शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां टीम को इंग्लिश टीम के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम के साथ हेड कोच गौतम गंभीर भी इंग्लैंड गए थे, लेकिन मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा। गंभीर की गैरमौजूदगी में अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण टीम की तैयारियों की देखरेख के लिए अंतरिम कोच के तौर पर मैदान में उतरे हैं। ‘रेवस्पोर्ट्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण को हेडिंग्ले टेस्ट के लिए जिम्मेदारी संभालने को कहा है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख लक्ष्मण भारत की अंडर-19 टीम के यूनाइटेड किंगडम के एक महीने के दौरे से पहले ही लंदन में हैं। ऐसे में वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं। गंभीर कब टीम से जुड़ेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में सहायक कोच सीतांशु कोटक, मोर्ने मोर्केल और रेयान टेन डोएशेट ने अस्थायी रूप से कोचिंग का कार्यभार संभाल लिया है।   इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है टीम इंडिया टीम इंडिया बेकेनहैम में इस समय ट्रेनिंग ले रही है और इंडिया ए के खिलाफ इंट्रा-स्क्वाड मैच खेल रही है। इंट्रा-स्क्वाड मैच की बात करें तो इंडिया ए के लिए सरफराज खान ने जोरदार शतक जड़ा। उन्हें इस शतक के दम पर सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले मैच में दोहरा शतक बनाया था। 20 जून से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज टीम इस मैच के बाद लीड्स के लिए रवाना होगी, जहां 20 जून से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। टीम इंडिया इस सीरीज के साथ ही इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाने का सूखा खत्म करना चाहेगी। भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड की धरती पर साल 2007 में जीत हासिल की थी, जब टीम ने राहुल द्रविड़ की अगुवाई में इंग्लैंड को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था।

जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए, फिर विदाई से पहले ही फरार हो गई ‘लुटेरी’ दुल्हन, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

राजगढ़, ब्यावरा ब्यावरा में एक शादी उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले गई, जब दुल्हन विदाई से पहले ही फरार हो गई। खास बात यह रही कि वह दूल्हे के साथ सात फेरे ले चुकी थी। विदाई का समय आया तो एक रिश्तेदार दुल्हन को सामान दिलाने के लिए लेकर गया और फिर वह गायब हो गए। इससे अनजान दूल्हा घंटों तक विदाई की प्रतीक्षा करता रहा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो हंगामा मच गया। गायब हुई दुल्हन के परिवार और दूल्हे के सगे संबंधियों ने लगभग डेढ़ महीने तक तलाश की। जब दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा तो दूल्हे के स्वजनों ने पुलिस की शरण ली और 12 जून को सिटी थाना पहुंचकर पूरी आपबीती बयान की। मामले के अनुसार ब्यावरा शहर के पास गांव बांकपुरा निवासी एक युवक को उसके ही कथित रिश्तेदार ने शादी के नाम पर दो लाख का चूना लगा दिया। युवक और उसके पिता को लड़की का आधार और फोटो दिखा भरोसे में लेकर दो लाख रुपये में शादी तय कराई गई, लेकिन शादी के दिन ही फेरे के बाद रुपये लेकर दुल्हन रफूचक्कर हो गई और दूल्हा इंतजार करता रहा। दरअसल, बांगपुरा निवास रामगोपाल पिता हाजरीलाला वर्मा की शादी दिव्या पिता हरीश भावभानी उम्र 29 साल निवासी मेन रोड नारियाखेडी भोपाल के साथ 20 अप्रैल 2025 को अजनीलाल मंदिर पर पूरे रीति रिवाज के साथ हुई। फेरे के कुछ ही मिनटों बाद दुल्हन ने अपना वादा तोड़कर दिया और 2 लाख रुपये लेकर भाग निकली। तब से दूल्हा और उसके स्वजन लुटेरी दुल्हन और दलाल को तलाश रहे थे। जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो इसके बाद दूल्हे ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत सिटी थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुपये मिलते ही फरार हो गई दुल्हन इस मामले में शिकायत करवाते हुए रामगोपाल वर्मा निवासी बांकपुरा ने बताया कि उसके पिता हजारीलाल के पास उनका रिश्तेदार गोकुल वर्मा निवासी महाबल थाना कालीपीठ आया और बोला तुम्हारे बेटे के लिए रिश्ता लाया हूं। उसने लड़की के फोटो और आधार कार्ड बताए और फिर 2 लाख रुपए देने को कहा। इसके बाद 20 अप्रेल को शादी तय हुई। 20 अप्रैल को ब्यावरा के अंजनीलाल मंदिर पर परिवार और रिश्तेदार के साथ पहुंचे। फिर शपथ पत्र तैयार कर मंदिर से शादी की रस्में हुईं। फेरे होने के बाद वादे के मुताबिक गोकुल वर्मा को दो लाख रुपये नगद दे दिए। जैसे ही विदाई का समय हुआ तो गोकुल और जमुनालाल वर्मा बोले कि हम दुल्हन को सामान दिला कर लाते है और वह दुल्हन को लेकर बाजार की ओर निकले लेकिन हम इंतजार करते रहे, पर वह वापिस नहीं आए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित गोकुल वर्मा निवासी महाबल थाना कालीपीठ, जमुनालाल वर्मा ग्राम रतवा थाना बेरासिया, दिव्या भागवानी निवासी मेन रोड नारियाखेडी थाना भोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

दृष्टिहीन महिलाओं के टी20 क्रिकेट विश्व कप की करेगा मेजबानी करेगा भारत, 15वीं वार्षिक आम सभा आयोजित

बेंगलुरु भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट संघ (सीएबीआई) की 15वीं वार्षिक आम सभा एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु स्थित अत्याधुनिक समर्थनम आर्ट सेंटर में आयोजित की गई। इसमें 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि एक दिन के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान भारत में दृष्टिहीन क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा की गई। इस वर्ष की वार्षिक आम बैठक का मुख्य विषय आगामी दृष्टिहीन महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप था, जो पहली बार आयोजित होगा। विश्व कप 5 से 25 नवंबर 2025 तक भारत में खेला जाएगा। विश्व कप में छह देशों की टीमें भाग लेंगी। दृष्टिहीन महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए विश्व कप एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। वार्षिक आम बैठक में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी तैयारियों, आउटरीच रणनीतियों, प्रायोजन जुटाने और राष्ट्रीय टीम चयन प्रक्रियाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने भारत भर में दृष्टिहीन क्रिकेट में महिलाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यक्रम विकसित करने के व्यापक रोडमैप पर भी चर्चा की। समर्थनम के संस्थापक ट्रस्टी और सीएबीआई के अध्यक्ष महंतेश जी.के. ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “यह विश्व कप केवल एक खेल का आयोजन नहीं है। यह एक आंदोलन है। रूढ़िवादिता को तोड़ने, भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने और दृष्टिबाधित महिला एथलीटों के लिए समान अवसर पैदा करने के लिए।” सीएबीआई ने इस मंच का उपयोग राज्य संघों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट समुदाय से मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए भी किया, जो सभी इस अग्रणी टूर्नामेंट की सफलता के अभिन्न अंग हैं। सीएबीआई इस विश्व कप को वास्तव में समावेशी, पेशेवर रूप से निष्पादित और विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में पुरुषों का टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है।  

मुख्यमंत्री योगी ने कहा – आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा

लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री और सीएम ने नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों की भर्ती एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल ने नए भारत के रूप में प्रत्येक भारतीय के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग यह ध्यान रखें कि ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, ड्यूटी पर उतना कम खून बहेगा। उन्होंने अच्छी पुलिस का उदाहरण बनने की सीख दी। चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, महिला हो, पुरुष हो, आज सभी को बिना भेदभाव पुलिस भर्ती में मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले पैसा दिए बिना किसी का चयन नहीं हो सकता था। लेकिन, आज आरक्षण की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता के साथ भर्ती की गई। हमने आठ साल में दो लाख से ज्यादा भर्ती की। आज हमने यूपी के अंदर ट्रेनिंग क्षमता की सुविधा को 60 हजार से अधिक कर दिया है। आठ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने राज्य के युवाओं को साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके जरिए उदाहरण पेश किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता क्या हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी पुलिस बल में 60,244 युवाओं की भर्ती संपन्न हुई है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के साथ भर्ती करके एक नया आयाम स्थापित किया है। आज शासन में हिस्सेदारी का लाभ गरीब, वंचित सभी को प्राप्त हो। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है। आबादी की दृष्टि से यूपी सबसे बड़ा राज्य है, तो चुनौतियां भी अधिक थीं। लेकिन, आठ वर्षों में बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे काम किया। गरीब से गरीब परिवार का बेटा भी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुआ। वे भी सिपाही बनकर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में योगदान दे पाएंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त सिपाहियों से पूछा कि क्या किसी ने आपसे एक रुपया लिया? सभी ने एक साथ जवाब दिया- नहीं। इसके बाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों में बिना घूस के नौकरी नहीं मिलती थी। जब हम उत्तर प्रदेश सरकार में नहीं थे, तो राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा व्याप्त थी। आज आप ऐसे दौर में पुलिस सेवा में शामिल हुए हैं, जहां आपको अच्छी कानून-व्यवस्था और सुशासन मिलेगा। हम सबका एक ही संकल्प है- उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती और ‘नकल माफिया’ से मुक्ति।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet