LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले के ब्यौहारी में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव 80 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 250 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 52 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। यह सम्मेलन राज्य सरकार की जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास और उत्थान के लिये प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य (₹31.45 करोड़), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 33 कार्य (₹22.64 करोड़), मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का 1 कार्य (₹10 करोड़), मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 10 कार्य (₹6 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹4.75 करोड़), जनजातीय कार्य विभाग का 1 कार्य (₹2.75 करोड़), लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 (₹1.47 करोड़) कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 15 कार्य (₹121.92 करोड़), मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के 5 कार्य (₹94.49 करोड़), ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 8 कार्य (₹9.17 करोड़), लोक निर्माण विभाग के 6 अन्य कार्य (₹7.69 करोड़), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 16 कार्य (₹7.06 करोड़), लोक निर्माण विभाग (सेतु) का 1 कार्य (₹3.29 करोड़) और मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कॉर्पोरेशन का 1 कार्य (₹0.47 करोड़) का भूमि-पूजन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। इनमें राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उद्यानिकी तथा स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।  

गर्मी उमस से बेहाल हुआ इंदौर, जून में भी मई जैसी तपन! 4 दिन में 6 डिग्री चढ़ा पारा

इंदौर  तपने वाले मई में बारिश के बाद बारिश वाले जून में गर्मी का असर तेज हो रहा है। पिछले 4 दिनों में तापमान 6.6 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिसके कारण शहर गर्मी और उमस से परेशान है। लगातार चढ़ता रहा पारा शनिवार को दिन में तेज धूप से पारे में तेजी आई, वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी से माहौल में थोड़ी ठंडक घुली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह से रविवार सुबह के बीच कुल 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम लेकिन परसों की अपेक्षा 1.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं 4 दिन पहले 3 जून की अपेक्षा यह 6.6 डिग्री ज्यादा था। 3 जून को दिन का पारा 31.3 और रात का पारा 23.5 डिग्री था। यानी 4 दिन में ही तापमान में करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2.1 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 33 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।  गुरुवार तक खुला रहेगा मौसम, शुक्रवार से फिर बारिश  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से अगले 5 दिन मौसम खुला रहेगा, यानी गुरुवार तक बारिश के आसार नहीं है, वहीं शुक्रवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगे भी जारी रहेगा। अगर इस बीच अच्छी बारिश होती है तो मानसून की आमद भी हो सकती है।  

WTC फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के इन तीन खिलाड़ियों के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया  ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले फाइनल में भारत को 209 रनों से हराया था, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इस मैच में अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों एडन मार्करम, कागिसो रबाडा और स्पिनर केशव महाराज के पास बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। साउथ अफ्रीका की टीम को पहली ट्रॉफी की तलाश है और अब उसके पास ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।   मार्करम तीन हजार रन पूरा करने के करीब दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की खराब शुरुआत की थी। इसके बाद टीम ने आठ मैच जीते और तीन हार का सामना किया, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। एडन मार्करम के पास टेस्ट में तीन हजार रन पूरा करने का मौका होगा। उन्हें इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 143 रन चाहिए। मार्करम ने 45 टेस्ट की 82 पारियों में 35.71 के औसत से 2857 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सात शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं। रबाडा के पास बड़ा मौका तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के पास सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दिग्गज एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ने का मौका है। डोनाल्ड ने 72 टेस्ट में 330 विकेट लिए हैं, रबाडा को उनसे आगे निकलने के लिए सिर्फ चार विकेट चाहिए। रबाडा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे अफ्रीकी गेंदबाज बनेंगे। वहीं रबाडा महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को पछाड़कर प्रोटियाज के लिए पांचवें सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से भी कुछ ही विकेट दूर हैं। रबाडा टेस्ट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं। उन्होंने 22 के औसत से 327 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार पांच विकेट हॉल हासिल किए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट डेल स्टेन ने लिए हैं। स्टेन ने 93 मैचों में 439 विकेट चटकाए हैं। रबाडा का आईसीसी इवेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। स्टार स्पिनर केशव महाराज के पास 200 विकेट हासिल करने का मौका होगा। वह ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर होंगे। 57 टेस्ट में महाराज ने 198 विकेट चटकाए हैं।  

रोहित-कोहली की गैर मौजूदगी में भी लोगों का रुझान कम नहीं हुआ, इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट मैच के बिक गए टिकट

नई दिल्ली  विराट कोहली और रोहित शर्मा के हाल ही में टेस्ट से संन्यास के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2025-27 की शुरूआत होगी। ऐसे में यह सीजीर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है और इसके लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। हालांकि रोहित-कोहली की गैर मौजूदगी में भी लोगों का रुझान कम नहीं हुआ है और इंग्लैंड में टिकटों की बिक्री एक अलग कहानी बयां करती है। इंग्लैंड के दर्शकों ने आगामी श्रृंखला का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है और मैच के टिकट बिक गए हैं।  भारत 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। मुंबई से लंदन पहुंची भारतीय टीम ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टीम ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और उनकी टीम की देख रेख में ट्रेनिंग की। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर भारत के ट्रेनिंग सेशन की एक झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इंग्लैंड में टीम इंडिया की लय में आने का पहला नजारा।’  वीडियो में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह नए कप्तान शुभमन गिल, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के साथ उच्च-तीव्रता वाले प्रशिक्षण अभ्यास में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर और लॉर्ड्स इंडोर क्रिकेट सेंटर में उनकी कोचिंग टीम की पैनी बनाए हुए थी।    पहला टेस्ट : शुक्रवार 20 जून, दोपहर 3.30 बजे, हेडिंग्ले के लीड्स में दूसरा टेस्ट : बुधवार 2 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, एजबेस्टन के बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट : गुरुवार 10 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में चौथा टेस्ट : बुधवार 23 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में पांचवां टेस्ट : गुरुवार 31 जुलाई, दोपहर 3.30 बजे, लंदन के केनिंगटन ओवल में

09 जून 2025 सोमवार, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि के जातकों आज के दिन ऐसा कुछ भी नहीं, जिसे आप संभाल नहीं सकते। लव लाइफ में मतभेदों को सुलझाएं। कठिन परिस्थितियों से निपटने में आप काबिल हैं। करियर के मामले में अपनी डिप्लोमेटिक सूझ-बूझ पर फोकर करें। खर्च कम करें। वृषभ राशि के जातकों अगर कुछ ज्यादा रिस्की लगता है तो आज दूसरों को काम सौंपने या हेल्प लेने में संकोच न करें। खुद को चुनौतियों का सामना करते हुए पा सकते हैं। याद रखें कि आपके पास किसी भी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए स्किल्स हैं। मिथुन राशि वालों कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से आगे बढ़ना और अपने टास्क में समझदारी बरतना महत्वपूर्ण है। अपने इंट्यूशन पर भरोसा करें। ऐसे रिस्क के बारे में क्लियर रहें, जिन्हें आप लेना चाहते हैं। कर्क राशि के जातकों आप वास्तव में जो चाहते हैं उस पर ध्यान देकर आप जीवन के नए अवसरों से गुजरने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होंगे। आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सिंह राशि वालों अपने गोल्स पर फोकस करने के लिए समय निकालें और उस पर ध्यान केंद्रित करें, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखता है। याद रखें कि संतुष्टि ऐसे विकल्प चुनने से आती है, जो आपके लक्ष्य के अनुरूप हों। कन्या राशि वालों चेंज की भावना भीतर से आनी चाहिए। यह ऐसी चीज नहीं है, जिसे हम दूसरों पर थोप सकते हैं। इस बात को स्वीकार करने से शांति की फीलिंग और समझ के साथ आगे बढ़ने की क्षमता पैदा हो सकती है। तुला राशि के जातकों कभी-कभी हम जो सोचते हैं वह पूरा नहीं कर पाते हैं। इसमें उदास होने वाली कोई बात नहीं है। अपनी प्राथमिकताओं पर फोकस करने और ऐसे विकल्प चुनने के लिए समय निकालें, जो आपके लॉन्ग टर्म गोल्स से मेल खाते हों। वृश्चिक राशि के जातक अपने आस-पास की सकारात्मकता को अपनाएं। आज का दिन बदलाव को लेकर होने वाले स्ट्रेस को दर्शाता है। कभी-कभी हमारी इच्छा के बावजूद, लोग उस तरह नहीं काम कर पाते जैसा हम उम्मीद करते हैं। धनु राशि के लोग आज सफलता के अर्थ पर विचार कर सकते हैं। अपनी इच्छाओं को प्राप्त करना संतुष्टि देता है। आज इस बात पर गौर करें की आपके लक्ष्य आपकी वास्तविक जरूरतों और इच्छाओं के साथ संरेखित हो रहे या नहीं। मकर राशि के जातक आगे क्या होने वाला है उस पर ध्यान केंद्रित करें और उन संभावनाओं को अपनाएं जो आपका इंतजार कर रही हैं। अपने रास्ते में आने वाली अच्छी चीजों के लिए तैयार रहें। तनाव से दूरी बनाएं। कुंभ राशि वालों को आज छोटा-मोटा झटका लग सकता है। याद रखें कि हर बंद दरवाजा नए अवसरों की ओर ले जाता है। जीवन में विकास की प्रक्रिया पर भरोसा रखें और जान लें कि जल्द ही एक और मौका आपके सामने आने वाला है। मीन राशि वालों आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा लाता है, विशेष रूप से प्रेम, परिवार और पार्टनरशिप के मामलों में। सावधानी बरतना सुरक्षित है। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आपका पार्टनर वास्तव में आपकी परवाह करता है, तो यह आज का राशिफल अनुकूल परिणामों की ओर इशारा कर रहा है।

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल को 9 जून को एक साल पूरे हो रहे, ‘कश्मीर घाटी तक ट्रेन का सपना हुआ साकार’: श्री श्री रविशंकर

बेंगलुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को 9 जून को एक साल पूरे हो रहे हैं। केंद्र में पिछले 11 साल से सत्तासीन एनडीए सरकार की कई उपलब्धियां रही हैं। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी तक ट्रेन का सपना अब साकार हुआ है। घाटी के लोग अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक जा सकते हैं। यह कार्य बहुत सराहनीय है। श्री श्री रविशंकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक से वह कश्मीर जाते रहे हैं। घाटी के लोगों ने कभी ट्रेन नहीं देखी थी। उन्हें ट्रेन में बैठने का बहुत शौक होता था। उन्हें ट्रेन देखने के लिए पहले जम्मू आना पड़ता था। अब यह बहुत हर्ष की बात है कि इतने साल के बाद कश्मीर घाटी का रेल से संपर्क हुआ है। इसके जरिए अब वहां के लोग कश्मीर से कन्याकुमारी तक जा सकते हैं। यह काम बहुत सराहनीय है। जब अलग-अलग भाषा और अन्य संस्कृतियों के लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, यह असली भारत की एकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कश्मीर को नया स्वरूप दिया है। पहले और अब के कश्मीर में जमीन-आसमान का अंतर आया है। पिछले कई साल में आतंकी घटनाओं में कमी आई है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा कि पिछले 11 साल में भारत ने बहुत तरक्की की है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जल्द ही हमारा देश तीसरी बड़ी अर्थशक्ति बन जाएगा। देश में पिछले 70 साल में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जो काम नहीं हुआ था, वह पिछले 11 साल में हुआ है। गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसे पहुंच रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार और बिचौलिए खत्म हुए हैं। नारी शक्ति को 11 साल में बल मिला है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं काफी सशक्त हुई हैं। पहले महिलाएं घूंघट ओढ़कर घर में रहती थीं और सिर्फ घर का काम देखती थीं। अब महिलाएं सामाजिक क्षेत्रों में जिम्मेदारियां निभाने में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार का जिक्र कर मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र उन सभी तीर्थ स्थलों को नया रूप दिया गया है जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे। यह अपने-आप में आस्था को छूने वाली बात है। फिर चाहे महाकाल, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ या अयोध्या हो – आज देशभर में तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार किया गया है। खास तौर पर यह आस्थावान लोगों के लिए हृदयस्पर्शी है।

ऐसे क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर सृजित होते हैं और बेरोज़गारी तथा गरीबी वहाँ ढूँढ़ने से भी नहीं मिलती: राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि किसी क्षेत्र में यदि औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति आ जाये तो उस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होता है। ऐसे क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर सृजित होते हैं और बेरोज़गारी तथा गरीबी वहाँ ढूँढ़ने से भी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अधोसंरचना विकास, पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण एवं प्रोत्साहन और पर्यटन क्षेत्र में निजी सहभागिता को बढ़ावा देकर सुनियोजित एवं एकीकृत प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों से आज मध्यप्रदेश पर्यटन क्षेत्र में असीम क्षमता और निवेश का आकर्षक क्षेत्र बन गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ट्रेवल एवं टूरिज्म के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से सक्रिय ट्रेवल इंडिया टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड के भोपाल स्थित नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास और अन्य आवश्यक प्रोत्साहनों के साथ ब्रांडिंग के लिए भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश की समृद्ध पर्यटन धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिये सतत जागरूकता गतिविधियाँ की जा रही हैं। प्रदेश में पर्यटन के सांस्कृतिक, एडवेंचर, लेजर, धार्मिक, आध्यात्मिक, हेल्थ एंड वेलनेस, सेंटर, फ़िल्म आदि क्षेत्रों में आकर्षक वातावरण का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटक मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, धरोहर स्थल, संस्कृति और सुविधाओं के प्रति जागरूक होंगे तब पर्यटन क्षेत्र में विकास को तेजी मिलेगी। पर्यटन क्षेत्र की उपलब्ध संभावनाओं पर सशक्त प्रयास से देश ही नहीं, विदेशों से भी अधिकाधिक सैलानियों को आकर्षित करने में हम सफल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवीन संस्थान के शुभारंभ पर ट्रेवल इंडिया टूरिज्म प्रा. लि. के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ दीं। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र में भी शासन विभिन्न मॉडल्स पर कार्य कर रही है। अधोसंरचना विकास के लिए सब्सिडी एवं निवेश प्रोत्साहन की नीतियाँ लागू की गई हैं। ट्रेवल इंडिया टूरिज्म प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक श्री महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी की 20वीं वर्षगांठ में पल्लवी नगर में नवीन कार्यालय की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में पर्यटन, ट्रेवल एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े विशिष्टजन, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

अक्सर चुनाव आने से पहले कांग्रेस पार्टी और कुछ विपक्षी नेता चुनाव आयोग, इलेक्ट्रिक मशीन पर सवाल उठाने लगते हैं

नई दिल्‍ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘मैच फिक्सिंग’ वाले बयान का भाजपा नेता नलिन कोहली ने जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि अक्सर चुनाव आने से पहले कांग्रेस पार्टी और कुछ विपक्षी नेता चुनाव प्रक्रिया, चुनाव आयोग, इलेक्ट्रिक मशीन पर सवाल उठाने लगते हैं। यही नेता चुनाव जीतने के बाद कभी भी इस तरह के प्रश्‍न नहीं करते। तेलंगाना में कांग्रेस जीत गई, तो इनको कही कोई कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि शायद वह इसलिए सवाल उठा रहे हैं। उनको लगता है कि जनता उनके साथ नहीं है। वह अभी से जनता को एक संदेश देना चाहते हैं कि चुनाव में हार मिली तो हमने पहले ही इसके बारे में बता दिया था। यह उनकी ओर से हार स्वीकार करने की बात है। नलिन कोहली ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव से पहले यदि वह जनता के बीच में समय लगाते और अपनी मेहनत और काम को दिखाते तो शायद चुनाव में जनता उनको वोट देती। भाजपा जनता के बीच लगातार जाती है और विकास कार्यों को गिनाती है, जिससे जनता का लगाव भाजपा से बना हुआ है। बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अपने लेख का लिंक शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है। वहीं, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे को कांग्रेस पार्टी की ओर से समय और पैसे की बर्बादी बताने पर उन्‍होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पक्ष में रहने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ वह इस पर सवाल भी उठाती है। ऐसे प्रश्न उठाएंगे जो पाकिस्तान में गूंजेगे और कांग्रेस की प्रतिक्रिया को भारत के खिलाफ अपनी बात रखने के लिए उसका इस्तेमाल करें। यह तब हाल है जब विदेश में अलग-अलग देश में हमारे सांसद गए जिसमें कांग्रेस के भी सांसद थे। अब कांग्रेस अपने सांसदों की भी आलोचना कर रही है, उन पर प्रश्न उठा रही है। नलिन कोहली ने आगे कहा, “एक सांसद ने कहा, ‘क्या देश के हित में काम करना इतना कठिन है।’ अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे को कहते हैं कि पैसे फिजूल में खर्च हुए हैं। भारत बात को दुनिया के सामने रखने के लिए देशहित में अगर सर्वदलीय सांसद विदेशों में जाते हैं, लोगों को आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख के बारे में बताते हैं, तो यह देश के पैसे को व्यर्थ करना कैसे हुआ है, इस बात को कांग्रेस पार्टी ही समझा सकती है।”

उप-राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए समय पर पहचाने गए कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए

श्रीनगर/जम्मू उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एस.ए.एस.बी.) की 49वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। उप-राज्यपाल ने विभिन्न चल रही परियोजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए समय पर पहचाने गए कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। सिन्हा ने बोर्ड की बैठक में सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न उपायों और हस्तक्षेपों का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में आपदा तैयारी और न्यूनीकरण उपायों, यात्रा से संबंधित सूचनाओं का प्रसार, यात्रियों और सेवा प्रदाताओं को बीमा कवर, यात्रा ट्रैक का उन्नयन, स्वच्छता जल, बिजली, परिवहन और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं, दूरसंचार कनैक्टिविटी, मौसम पूर्वानुमान, सेवाओं को किराए पर लेने के लिए डिजिटल प्रीपेड प्रणाली, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं और नागरिक आपूर्ति सहित यात्रा के मार्ग में आधार शिविरों और विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की गई।   उप-राज्यपाल ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी मुक्त और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्री निवास और पारगमन शिविरों की स्थापना, ठहरने की क्षमता में वृद्धि, प्रसाद बिक्री काउंटरों का विस्तार, यात्री सुविधा केंद्रों का संचालन, बोर्ड द्वारा ऑनलाइन सेवाएं, आर.एफ.आई.डी. कार्ड जारी करना, तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण और सत्यापन, लंगर और एन.जी.ओ. सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर भी चर्चा की गई।   बैठक में श्राइन बोर्ड के सदस्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, प्रो. कैलाश मेहरा साधु, के.के शर्मा, के.एन राय, मुकेश गर्ग, डॉ शैलेश रैना, डॉ. स्मृद्धि बिंदरू, सुरेश हवारे और प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री शामिल हुए। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मंदीप के भंडारी ने यात्रा की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया गया कि इस वर्ष अब तक लगभग 3,31,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इस वर्ष श्री अमरनाथ जी यात्रा 3 जुलाई को दोनों मार्गों- अनंतनाग जिले के पहलगाम ट्रैक और गांदरबल जिले के बालटाल से एक साथ शुरू होगी और इसका समापन 9 अगस्त, 2025 को रक्षा बंधन के दिन होगा। बैठक में अटल डुल्लू मुख्य सचिव, शालीन काबरा अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति विभाग, नलिन प्रभात डी.जी.पी., चंद्राकर भारती प्रमुख सचिव गृह, आई.जी.पी., प्रशासनिक सचिव, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू, डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर, डिप्टी कमिश्नर (गांदरबल और अनंतनाग), अतिरिक्त सी.ई.ओ. एस.ए.एस.बी. और यूटी प्रशासन, पुलिस, श्राइन बोर्ड और बी.आर.ओ. के वरिष्ठ अधिकारी भी व्यक्तिगत रूप से और वर्चुअल मोड के माध्यम से शामिल हुए।

मद्रासी कैंप को हटाने का निर्णय न्यायालय का है, न कि राज्य सरकार का, ‘इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती…’: CM रेखा गुप्ता

नई दिल्ली हाल ही में मद्रासी कैंप झुग्गी बस्ती को हटाए जाने को लेकर चल रही बहस के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन झुग्गियों को हटाने के लिए अदालत ने आदेश दिया है, उसमें सरकार या प्रशासन कुछ नहीं कर सकता। बारापुला नाले के किनारे बनी इन झुग्गियों को हटाने की बात कोर्ट ने चार बार दोहराई है, ताकि नाले की सफाई के लिए मशीनें लगाई जा सकें। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो दिल्ली 2023 जैसी बाढ़ की स्थिति का दोबारा सामना कर सकती है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों की चिंता करती है और किसी भी हालात में लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि नाले के किनारे बसे मद्रासी कैंप को हटाने का निर्णय न्यायालय का है, न कि राज्य सरकार का। अदालत के आदेश की अवहेलना करना किसी के लिए भी संभव नहीं है। बारापुला नाले पर अतिक्रमण के कारण इसकी चौड़ाई कम हो गई है, जिससे आस-पास के इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। कोर्ट ने झुग्गी बस्तियों के लिए कुछ आदेश दिया है: रेखा गुप्ता उन्होंने कहा कि गाद निकालने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। अगर कोर्ट ने झुग्गी बस्तियों के लिए कुछ आदेश दिया है, तो न तो सरकार और न ही प्रशासन कुछ कर सकता है। मद्रासी कैंप बारापुला नाले के किनारे बनाया गया था। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस झुग्गी बस्ती के निवासियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है और उन्हें घर भी आवंटित किए गए हैं। रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर साधा निशाना रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में आज 700 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं, जो ना तो पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किए और ना ही कांग्रेस की सरकार ने कभी इसकी पहल की। उन्होंने कहा कि जब तक किसी झुग्गीवासी को पक्का मकान नहीं मिलता, तब तक उसे वहां से हटाया नहीं जाएगा और सरकार उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन कोर्ट के आदेशों की अनदेखी संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के राजनीतिकरण पर भी सवाल उठाए मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई के राजनीतिकरण पर भी सवाल उठाए और कहा कि कोर्ट जानता है कि उसे क्या करना है, और इसी कारण उसने नाले की सफाई और बाढ़ की आशंका को लेकर यह सख्त आदेश जारी किए हैं। दिल्ली सरकार अदालत के आदेशों का पालन करते हुए लोगों को सर्वोत्तम सुविधा देने के प्रयास में जुटी है।

यूपी में स्थायी नियुक्ति की मांग पर डटे हजारों अभ्यर्थी, टीईटी पास शिक्षामित्रों का बड़ा आंदोलन

लखनऊ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) उत्तीर्ण शिक्षामित्र 27 मई से राजधानी के ईको गार्डन में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। ‘शिक्षक, शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश’ के बैनर तले प्रदेशभर से जुटे शिक्षामित्रों की मांग है कि उन्हें स्थायी शिक्षक नियुक्त किया जाए क्योंकि वे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के तय सभी शैक्षिक मानकों को पूरा करते हैं। प्रदेश में करीब 50 हजार ऐसे शिक्षामित्र हैं जिन्होंने टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण कर रखा है। वे वर्षों से प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं और बच्चों की आधारशिला मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। इसके बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। उनका कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को स्थायी शिक्षक बनाया गया है, तो उत्तर प्रदेश में भी इसी नीति को लागू किया जाना चाहिए। उनकी मांग है कि जो शिक्षामित्र टेट उत्तीर्ण नहीं हैं, उन्हें भी उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर स्थायीकरण का अवसर दिया जाए। अन्य प्रमुख मांगों में गरिमापूर्ण और उचित मानदेय के साथ 12 माह का वेतन शामिल है। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों की विशेष मांग है कि उन्हें अंतरजनपदीय स्थानांतरण में प्राथमिकता दी जाए और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और संवेदनशील बनाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह क्रम जारी रहेगा।

तेजस्वी यादव ने कहा-चुनाव आयोग जब चुनाव की तिथि घोषित करता है, उससे पहले भाजपा के आईटी सेल को पता होता है

पटना कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फिर से नवंबर 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाने पर सियासत गर्म हो गई है। उन्होंने एक लेख के जरिए भाजपा पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनावों में ‘मैच फिक्सिंग’ की गई और अब कुछ ऐसा ही बिहार में दोहराया जाएगा। राहुल गांधी के इस लेख के प्रकाशित होने के बाद चुनाव आयोग ने इसे निराधार बताया। हालांकि राजद राहुल गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही आशंका जताई है। शंका तो लोगों को होती ही है। 2014 से जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन्हें हाईजैक कर रखा है। चुनाव आयोग जब चुनाव की तिथि घोषित करता है, उससे पहले भाजपा के आईटी सेल को पता होता है। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को ईमानदारी से चुनाव कराना चाहिए और अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जब ये संस्थाएं बर्बाद हो जाएंगी, तो लोगों को न्याय कहां मिलेगा। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय तो हमलोग सरकार बना चुके थे। शाम में उन्होंने काउंटिंग को रुकवा दिया और रात के अंधेरे में काउंटिंग को शुरू किया और तीन-तीन बार प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी सफाई दी। चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है, तो सवाल उठाने जायज हैं। इधर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू के तेजस्वी यादव को महागठबंधन के सीएम फेस नहीं होने, बल्कि उन्हें सिर्फ को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाने के बयान पर खुद तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही किसी को चिंता करने की कोई जरूरत है। हम सब लोग सरकार बनाने के लिए नया बिहार बनाएंगे। 

भारत के एयरबेस पर हमले का दावा कर रहे पाक की खुल गई पोल, मुंह दिखाने लायक नहीं रहे शरीफ

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाते हुए बड़ा नुकसान पहुंचाया। इससे झल्लाया पाकिस्तान अपनी जनता को खुश करने के लिए झूठे दावे करने लगा। उसने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और वहां खड़े सुखोई विमान को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, भारत ने पहले दिन से ही स्पष्ट रूप से इससे इनकार किया और खुद पीएम मोदी भारतीय सेना के जवानों से मिलने के लिए आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जिससे पता चला कि एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अब एक बार फिर से पाकिस्तान की पोल खुल गई है और इस बार तो वह और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। दरअसल, जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने एक्स पर तस्वीरों के साथ पाक के दावे का ‘फैक्ट चेक’ किया है। उन्होंने लिखा, ‘’रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और सुखोई Su-30 MKI विमान को नुकसान पहुंचाया, लेकिन पाकिस्तान ने संघर्ष से दो महीने पहले मार्च 2025 में ली गई एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें मिग-29 का रखरखाव चल रहा था और इंजन टेस्ट पैड के पास दिखाई देने वाली काली कालिख आम बात है। यह कोई संघर्ष में हुआ नुकसान नहीं है।” इस तरह डेमियन ने भी साफ कर दिया है कि भारत के आदमपुर एयरबेस बिल्कुल सही सलामत है और पाकिस्तान का दावा गलत है। भारत से तनाव के दौरान, पाकिस्तान ने दावा किया था कि चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई उसकी मिसाइलों ने आदमपुर में रूस निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल उलट थी। पाकिस्तान ने जम्मू से गुजरात तक अपने खास दोस्त तुर्की के ड्रोन के जरिए हमला किया था, लेकिन सबको हवा में ही विफल कर दिया गया था। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस को निशाना बनाया और वहां खड़े जासूसी विमान AWACS समेत अन्य महत्वपूर्ण चीजों को तबाह कर दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद 13 मई को पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस गए थे और जवानों से मुलाकात की थी। इस दौरान, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में फाइटर जेट और रूस से खरीदा गया एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पूरी तरह से सही दिखाई दे रहे थे। देखा जा सकता था कि आदमपुर एयरबेस और भारत के लड़ाकू विमान व एयर डिफेंस सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस तरह पाक का यह दावा भी गलत निकला।  

जस्टिस वर्मा के सामने महाभियोग से बचने का केवल एक ही विकल्प, मॉनसून सत्र से पहले उठा सकते हैं बड़ा कदम

नई दिल्ली  केंद्र सरकार ने संसद में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाने के लिए राजनीतिक दलों से चर्चा शुरू कर दी है। अब जस्टिस वर्मा के सामने महाभियोग से बचने का केवल एक ही विकल्प है। अगर वह प्रस्ताव आने से पहले ही इस्तीफा दे देते हैं तो महाभियोग से बच सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति और हटाने के मामलों के जानकार लोगों का कहना है कि संसद में खुद का बचाव करने से बचने के लिए वह मौखिक रूप से ही इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। अगर वह खुद से ही इस्तीफा दे देते हैं तो रिटायर्ड हाई कोर्ट के जज की तरह ही उन्हें पेंशन और बाकी सुविधाएं मिलती रहेंगी। हालांकि अगर संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाकर उन्हें हटाना पड़ता है तो उन्हें पेंशन तक नहीं मिलेगी। संविधान के अनुच्छेद 217 के मुताबिक हाई कोर्ट के जज राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसमें किसी की मंजूरी की भी जरूरत नहीं होती है। इस्तीफा देने के लिए जज का पत्र ही काफी होता है। अगर जज अपने पत्र में इस्तीफा देने की कोई तारीख बताता है तो उसतारीख से पहले उसके पास इस्तीफा वापस लेने का भी अधिकार होता है। सीजेआई रहते हुए जस्टिस संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा को हटाने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। जज इन्क्वायरी ऐक्ट 1968 के मुताबिक सदन में अगर किसी जज को हटाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो स्पीकर या फिर सदन का अध्यक्ष तीन सदस्यों की कमेटी बनाकर इस बात की भी जांच करा सकता है कि उसे किस बुनियाद पर हटाया गया है। इस कमेटी में सीजेआई, 25 हाई कोर्ट में से किसी एक हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस शामिल होता है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने में सभी राजनीतिक दलों को साथ लेने के सरकार के संकल्प को रेखांकित करते हुए कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को ‘राजनीतिक चश्मे’ से नहीं देखा जा सकता। केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने कहा कि प्राथमिक उद्देश्य महाभियोग प्रस्ताव लाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में दोनों सदनों में निष्कासन की कार्यवाही पारित हो जाएगी। मार्च में राष्ट्रीय राजधानी में न्यायमूर्ति वर्मा के आवास पर आग लगने की घटना हुई थी, जब वह दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे, जिसके कारण उनके घर के एक हिस्से में नकदी की जली हुई बोरियां मिलीं थीं। न्यायाधीश ने नकदी के बारे में अनभिज्ञता का दावा किया, लेकिन उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ने कई गवाहों से बात करने और उनके बयान दर्ज करने के बाद उन्हें दोषी ठहराया। माना जाता है कि तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश खन्ना ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए संकेत दिया था, लेकिन न्यायमूर्ति वर्मा अपनी जिद पर अड़े रहे। न्यायालय ने तब से उन्हें उनके मूल कैडर, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया, जहां उन्हें कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपा गया है। न्यायमूर्ति खन्ना ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर महाभियोग प्रस्ताव की सिफारिश की थी, जो उच्च न्यायपालिका के सदस्यों को सेवा से हटाने की प्रक्रिया है।  

‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप पर फडणवीस का जवाब, ताउम्र यही गलती करते रहे, धूल चेहरे पर थी आईना साफ करते रहे

मुंबई राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जवाब आया है। देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहाकि ताउम्र आप यही गलती करते रहे, धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहाकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2024 के राज्य विधानसभा चुनावों में हार पर आत्मावलोकन करने के बजाय जनादेश को अस्वीकार कर रहे हैं क्योंकि जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है। फडणवीस ने इंडियन एक्सप्रेस और मराठी दैनिक समाचार पत्र लोकसत्ता में प्रकाशित अपने लेखों में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता बिहार सहित आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें मिलने वाली हार के लिए बहाने तैयार कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को कई अखबारों में प्रकाशित एक लेख और एक्स पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया था। इसमें उन्होंने कहाकि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था और यह मैच फिक्सिंग अब बिहार में भी दोहराई जाएगी। राहुल गांधी ने कही थी ऐसी बात सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर गांधी ने चुनाव में कथित अनियमितताओं के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताया कि कैसे मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया। मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया। फर्जी मतदान कराया गया और बाद में सबूतों को छिपा दिया गया। निर्वाचन आयोग ने आरोप को खारिज करते हुए कहाकि अनुकूल परिणाम नहीं मिलने के बाद चुनाव निकाय को बदनाम करना पूरी तरह बेतुका काम है। गांधी के दावों के जवाब में फडणवीस ने अपने लेख में कहा कि कांग्रेस नेता लोकतांत्रिक प्रक्रिया और लोगों के जनादेश का लगातार अपमान कर रहे हैं। बहाने बना रहे हैं राहुल भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि लोगों ने राहुल गांधी को खारिज कर दिया है और इसके बदले में वह लोगों और उनके जनादेश को अस्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि एक बार हार स्वीकार कर लेना अधिक विवेकपूर्ण होगा। इस बात पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि आप कहां गलत हैं, लोगों के साथ आपका जुड़ाव क्यों कम है और आपको इसके बारे में क्या करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बिहार सहित आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें मिलने वाली हार के लिए अपने बहाने तैयार कर रहे हैं। देश के खिलाफ है यह बात भाजपा, शिवसेना और राकांपा से मिलकर बने महायुति ने 2024 के महाराष्ट्र चुनावों में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) वाले गठबंधन महाविकास आघाडी को हराकर भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। फडणवीस ने कहाकि जहां तक ​​महाराष्ट्र चुनाव का सवाल है, यह मूल रूप से महायुति और महा विकास आघाडी के बीच मुकाबला नहीं था। एक और कारक था: भारत जोड़ो अभियान। ‘जोड़ो’ नाम वाले इस अभियान में ‘तोड़ो’ अभियान क्या कर रहा था? उन्होंने दावा किया कि यह न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग समेत देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ जनता में गलत धारणाएं पैदा कर रहा था और इस तरह उन्हें देश के खिलाफ लड़ने के लिए उकसा रहा था। राहुल ने वोटरों की बढ़ोत्तरी को बताया था फर्जी फडणवीस ने कहाकि 1950 से लेकर एक नया कानून बनने तक (पूर्ववर्ती) कांग्रेस सरकारों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की सीधे नियुक्ति की। उन्होंने कहा कि अब तक 26 आयुक्तों में से 25 को सीधे केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक समिति का गठन किया जिसमें विपक्ष के नेता या (विपक्ष में) सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता शामिल हैं। पिछले साल हुए महाराष्ट्र चुनावों में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि पर गांधी की आपत्ति का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि युवा मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। राहुल गांधी ने मतदाताओं की संख्या में वृद्धि को फर्जी मतदाता बताया था। फडणवीस ने ऐसे दिया जवाब मुख्यमंत्री ने कहाकि 2004 में विधानसभा चुनावों में लोकसभा चुनावों की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक मतदान हुआ था, जबकि 2009 में चार प्रतिशत अधिक, 2014 में तीन प्रतिशत अधिक, 2019 में एक प्रतिशत और 2024 में चार प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि 2024 में कुछ भी नया नहीं हुआ। फडणवीस ने कहाकि मतदान प्रतिशत में अचानक वृद्धि का दावा एक बड़ा मजाक है। क्या राहुल गांधी को यह नहीं पता कि शाम पांच से छह बजे तक भी मतदान का समय है और शाम छह बजे तक बूथ पर कतार में मौजूद सभी लोगों को अपना वोट डालने की अनुमति है? फिर यह बात छिपा क्यों रहे फडणवीस ने कहाकि 2024 के लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे मतदान का आंकड़ा 60.96 प्रतिशत बताया गया था, जिसे अगले दिन अंतिम तौर पर 66.71 प्रतिशत बताया गया यानी वृद्धि 5.75 प्रतिशत थी। उन्होंने कहाकि लेकिन क्या आप इस तथ्य को छिपा रहे हैं क्योंकि आपने वह चुनाव जीता था? मुख्यमंत्री ने कहाकि पहले अंतिम मतदान के आंकड़े देर रात आते थे। अब शाम पांच बजे का आंकड़ा जारी किया जाता है और अंतिम आंकड़ा अगले दिन आता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet