June 29, 2025

क्या मोहन सरकार और शिवराज देंगे जीतू पटवारी के सवालों का जवाब

0

Will Mohan Sarkar and Shivraj answer Jitu Patwari’s questions?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आज पत्रकारों से चर्चा के बिंदु :-

मध्यप्रदेश में पहले हमने देखा था, झूठ और बेरोजगारी के मामा को! अब हम कर्ज और क्राइम के काका को देख रहे हैं।
मामा आए, 30 हजार रजिस्टर्ड झूठ बोल गए। हर एग्जाम में धांधली हुई। लाड़ली बहनों के साथ धोखा हुआ।

  • मतलब झूठ और बेरोजगारी के मामा आए! जनता से झूठा रिश्ता बनाया और जनता को ही ‘‘मामू“ बनकर चले गए।
  • झूठी बातें, झूठे दावे, झूठे वादे करते हुए ‘‘मीठा“ बोलना, यह शिवराज के शासन का पर्याय था।
  • अब आए हैं क्राइम और कर्ज के काका! रोजाना गंभीर किस्म के अपराध होते हैं। पुलिस वालों पर ही गोलियां चलती है। गैंगरेप होते रहते हैं। भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोग आदिवासियों को पीटते हैं।
  • सच्चाई है कि मोहन यादव सरकार के दो महीना में क्राइम का ग्राफ सबसे ज्यादा हो गया है! यह स्थिति तब है जब हमारे मुख्यमंत्री जी प्रदेश के गृहमंत्री भी हैं।
  • अराजक हो चुकी व्यवस्था को संभालने के लिए मुख्यमंत्री जी एक अधिकारी का तबादला करते हैं, तो दूसरी जगह कोई दूसरा फिर वही गलती करता है, सीधे मुख्यमंत्री को चुनौती देता है।
  • सरकार ने फिर से पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है! मोहन सरकार ने सत्ता संभालते ही 1 महीने के अंदर में ही 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़ का कर्ज ले लिया।
  • इसके 15 दिन बाद फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। इस तरह देखा जाए तो नई सरकार गठित होने के बाद सरकार ने 15 दिन के अंदर में ही 5500 करोड़ का कर्ज ले लिया है।
  • कर्ज लेकर मंत्रियों के बंगले सजाना है। सरकार की सुख सुविधाओं पर खर्च करना है। लेकिन लाडली बहनों को 3000 रू. प्रतिमाह नहीं देना है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल भी नहीं देना है। धान के लिए वादा करने के बावजूद 3100 रुपए प्रति क्विंटल का मूल्य नहीं देना है।
  • शिवराज सिंह की सरकार ने 02 फरवरी 2023 को 3000 करोड, 09 फरवरी 2023 को 3000 करोड़, 16 फरवरी 2023 को 3000 करोड़, 23 फरवरी 203 को 3000 करोड़, 02 मार्च 2023 को 3000 करोड़, 09 मार्च 2023 को 2000 करोड़, 17 मार्च 2023 को 4000 करोड़, 24 मार्च 2023 को 1000 करोड़, 29 मार्च 2023 को 1000 करोड़, 14 जून 2023 को 4000 करोड़, 12 सितंबर 2023 को 1000 करोड़ और 27 दिसंबर 2023 को 2000 करोड़ रूपये का कर्ज लिया। मोहन यादव की सरकार बनते ही 23 जनवरी 2024 को 2500 करोड़, 15 दिन बाद फिर 7 फरवरी 2024 को 3000 करोड़ यानि नई सरकार के गठित होने के बार 5500 करोड़ का कर्ज सरकार ले चुकी है। आखिर इतना बजट कहां जाता है?
  • प्रदेशवासियों पहले हमने झूठ और बेरोजगारी के मामा को देखा अब हम क्राइम और कर्ज के काका को देख रहे हैं।
  • झूठ और जुमलों के जरिए रिश्ते बनाने वाले भाजपा नेता आर्थिक अराजकता का जवाब कब देंगे? कीचड़ के ऊपर कालीन कब तक बिछाया जाएगा?
  • प्रदेश में महंगाई से घर-परिवार की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ी है। बेरोजगारी में मप्र नंबर एक पर है।
  • लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही। भाजपा पहले जनता के सवालों के जवाब दे। ताकि, झूठे वादे करने वाले मुंह से, फिर कोई नया झूठ निकल नहीं पाए।
  • अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी जनता को पांच न्याय दिलाने को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, जो 2 मार्च को मध्यप्रदेश पहुंच रही है जो 7 मार्च तक रहेंगी, यात्रा उसके बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति बनायी गई है। यात्रा में प्रदेश के सभी कांग्रेसजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
  • कांग्रेस पार्टी आगामी समय में धान और गेहू के समर्थन मूल्य को लेकर बड़े आंदोलन ब्लाक स्तर पर करेगी। उसके बाद किसानों के साथ मिलकर तुलाई केंद्रों पर आंदोलन करेगी।
  • बीते विधानसभा चुनाव में आये परिणामों से आमजन में रोष हैं। भाजपा सरकार द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी कर लोकतंत्र की हत्या की गई। लोग सड़कों पर उतरकर ईवीएम का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
  • चंडीगढ़ चुनाव परिणामों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने परिणामों को लोकतंत्र की हत्या बताया, वहीं पीठासीन अधिकारी के फैसले को उलटकर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र को तानाशाही से चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login