सिलेंडर के दामों को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा को महिलाएं बिफरी लिया आधे हाथों कहां झूठे वादे कर रही सरकार

#image_title
सिलेंडर के महंगी दामों को लेकर कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित एक समारोह के दौरान लाडली बहनों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए यह कहा था कि लाडली बहनों को सावन के महीने में 450 रुपए में सिलेंडर मिलेगा लेकिन मुख्यमंत्री की यह घोषणा पूरी तरह झूठी साबित हुई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद से लाडली बहने गैस एजेंसियों में 450 रुपए में गैस सिलेंडर पाने के लिए चक्कर काटती रही लेकिन लाडली बहनों को सिलेंडर नसीब नहीं हुए। मुख्यमंत्री की प्यारी लाडली बहनों को गैस एजेंसी संचालक सिलेंडर देने के बजाय दुत्कार कर चलता करते हुए नजर आए।
झूठ बोलते हैं मुख्यमंत्री
इस संबंध में बात करते हुए मुख्यमंत्री की लाडली बहन अनीता कुशवाहा, ममता सिंह, विनीत तिवारी, अभिलाषा गौतम, अंजनी मिश्रा सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने झूठी घोषणा करके सारी बहनों के साथ भद्दा मजाक किया है। यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री झूठ बोलकर वाह वाही बटोरने में कामयाब हुए हों। चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के द्वारा की जा रही ज्यादातर घोषणाएं कुछ इसी तरह की है।
931 में मिल रहा सिलेंडर
महिलाओं ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 में सिलेंडर देने का जो लॉलीपॉप दिया वह तो झूठा निकला। आज केंद्र सरकार के द्वारा जो 200 रुपए की कटौती सिलेंडर के दाम में की गई है उसके कारण 931 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है। ऐसी एक भी महिला नहीं है जिसे 450 रुपए में सिलेंडर दिया गया हो। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल झूठे वादों पर टिकी हुई है।
भारी पड़ेगा झूठ
मुख्यमंत्री की लाडली बहनों ने बातचीत में कहा कि जिस तरीके से बहनों की भावनाओं के साथ मुख्यमंत्री खिलवाड़ कर रहे हैं उसका असर भाजपा को चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा। भाजपा सरकार चुनाव जीतने के लिए जो हथकंडे अपना रही है वह मतदाताओं को समझ में आ रहा है।