LATEST NEWS

देश में वैक्सीन के इमरजेंसी यूज पर विचार कर रही सरकार

नई दिल्ली । देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 91 लाख के पार हो गया है। अब तक 91 लाख 39 हजार 560 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 85 लाख 60 हजार 625 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 4 लाख 43 हजार 125 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 33 हजार 750 हो गई है। रविवार को 24 घंटे के अंदर 43 हजार 652 नए मरीज मिले। 40 हजार 586 लोग रिकवर हुए और 487 की मौत हो गई। इस बीच, केंद्र सरकार ने जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले बताया कि केंद्र सरकार कोविड-19 वैक्सीन के इमरजेंसी यूज पर भी विचार कर रही है। मतलब तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के बाद अगर सबकुछ सही रहा तो सरकार वैक्सीन के इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे सकती है। इमरजेंसी यूज के लिए नियम बनेगा केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन को लेकर बनाई गई टीम ने पिछले दिनों बैठक की। बताया जाता है कि इसमें वैक्सीन के प्राइज, खरीददारी, वैक्सीनेशन प्रॉसेस, स्टोरेज आदि मसलों पर बातचीत की गई। इसमें नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) विनोद पॉल, सरकार के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर के. विजय राघवन और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण शामिल हुए थे। इसी में वैक्सीन के इमरजेंसी यूज को लेकर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी देने के लिए कुछ नियम बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित राज्य के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर बातचीत कर सकते हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री दो बैठकें करेंगे। सबसे पहले संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कॉन्फ्रेंसिंग होगी। दूसरी मीटिंग में अन्य राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों या प्रतिनिधियों से बातचीत होगी। इसमें वह वैक्सीन के वितरण प्रक्रिया, दूसरी लहर के रोकथाम जैसे मुद्दों पर बात करेंगे।

MP :भोपाल-इंदौर समेत 9 जिलों में ज्यादा संक्रमण, मुख्यमंत्री शिवराज बाजार बंद करने के पक्ष में नहीं

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एक घंटे की समीक्षा बैठक की। इसमें जिलों से आई क्राइसिस मैनेजमेंट रिपोर्ट पर मंथन हुआ। यह सामने आया कि प्रदेश में 9 जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, रतलाम, धार, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में संक्रमण सबसे ज्यादा है। शिवराज ने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि इन जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के फैसलों को लागू किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे बंद के पक्ष में नहीं हैं, क्योंकि इससे आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होती हैं। लिहाजा, जिला प्रशासन सख्ती न बरते, बल्कि व्यापारियों से बाजार बंद करने की अपील करे। साथ ही उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए प्रेरित करे। मुख्यमंत्री ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए 24 नवंबर को फिर बैठक बुलाई है। युवाओं में ज्यादा संक्रमण जिलों के मिली रिपोर्ट में सामने आया कि बुजुर्गों की अपेक्षा युवाओं और महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में संक्रमण का रेट ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक 60 प्रतिशत युवा संक्रमित हैं। यह बात भी सामने आई कि युवा ज्यादा लापरवाह हैं। ऐसे में समाजसेवी संगठनों के सहयोग सेे युवाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में हुए मंथन में यह भी सामने आया कि गांव की अपेक्षा शहरों में संक्रमण ज्यादा तेजी से फैल रहा है। भोपाल, इंदौर समेत 5 जिलों में नाइट कर्फ्यू प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी देखते हुए सरकार ने 5 जिलों में 21 नवंबर से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ्यू के पहले दिन इन जिलों में सख्ती दिखाई गई। भोपाल में कर्फ्यू तो रात 10 बजे लगाया जाना था, पर कुछ दुकानदारों ने रात 8 बजे दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। इंदौर की मशहूर छप्पन दुकान रात 9 बजे ही बंद हो गई।

भोपाल में रेलवे ट्रैक पर स्टूडेंट खिंचवा रहा था फोटो; अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से मौत

भोपाल . भोपाल में एडवेंचर दिखाने के लिए फोटोग्राफी कराने का शौक 18 साल के बी फार्मा छात्र को भारी पड़ गया। दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर फोटो खिंचवाते समय अचानक ट्रेन आ गई। छात्र दोस्तों के साथ जान बचाने के लिए भागा, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आने से नहीं बच पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर के बाबड़िया रेलवे फाटक की है। रोहित नगर स्थित जानकी अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट शारीक खान ने बताया कि उनका ममेरा भाई 18 वर्षीय आरिब खान पिता आफताफ खान 15 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के बदायूं से भोपाल आया था। वह शनिवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाने का कहकर घर से निकला था। शाम को उन्हें सूचना मिली कि आरिब ट्रेन के नीचे आ गया है। दोस्तों ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई। दोस्त बच निकले, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना शारीक ने ही शाहपुरा थाने पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। आरिब ने अभी एडमिशन लिया था शारीक ने बताया कि आरिब 15 दिन पहले ही भोपाल आया था। वह उनके साथ ही रह रहा था। उसने अभी राजीव गांधी कॉलेज में बी फार्मा में एडमिशन लिया था। दो बहनों में इकलौता था शारीक ने बताया कि आरिब के माता पिता और परिवार बदायूं उत्तर प्रदेश में रहते हैं। वह उनके साथ रहकर बी फार्मा कर रहा था। वह दो बहनों में इकलौता था। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह आरिब के माता-पिता को कैसे और क्या बताएं? पुलिस ने मौके से कैमरा जब्त किया शाहपुरा पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर आरिब का शव और एक कैमरा मिला है। कैमरे को जब्त कर लिया गया है। हालांकि अभी किसी के बयान नहीं हुए हैं, इसलिए घटना कैसे और क्यों हुई इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम होने के बाद आरिब के दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही इस पूरे घटनाक्रम का पता चल सके।

भारती और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, ड्रग्स लेने का आरोप; भारती के 3 घरों पर

मुंबई. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को रेड की। भारती और उनके पति हर्ष पर ड्रग्स लेने के आरोप हैं। NCB दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था। इसके बाद अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में रेड की गई । NCB ने यहां से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। इससे पहले, ड्रग्स केस में 20 नवंबर को अर्जुन रामपाल NCB के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे कई घंटों तक पूछताछ हुई। अर्जुन से पहले उनकी लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दो दिन पूछताछ की गई थी। रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल की भी गिरफ्तारी हुई थी, वह 25 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में है। भारती सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस हैं। वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आती हैं। भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया किया, जिनमें कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस महासंग्राम, कॉमेडी सर्कस का जादू, कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी नाइट्स बचाओ जैसे शो शामिल हैं।

ट्रक से टकराकर कार में आग लगी, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत

अहमदाबाद। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा मालवन हाईवे पर शनिवार को तड़के करीब 5.30 बजे हुआ। ट्रक से टकराने के बाद कार गड्ढे में उतर गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार सभी लोगों की जलकर मौत हो गई। लाशों को पहचानना मुश्किल था जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार कार से चोटीला मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। कार इतनी बुरी तरह से जल गई थी कि शवों को पहचानना मुश्किल हो रहा था। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के नाम सेजलबेन नायी (32) कैलाशबेन रमेशभाई नायी (35) हरेशभाई नायी (35) रमेशभाई मनसुखभाई नायी (38) ​​​​​​​हर्षिलबेन नायी (6) शीतल नायी (8) सनीभाई नायी (12)

हाईवे पर पुल से 20 फीट नीचे नदी में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, दोनों के पति गंभीर घायल

अहमदाबाद। गुजरात के जामनगर-खंभालिया हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दोनों के पति और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जामनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे का शिकार परिवार द्वारका का रहने वाला है, जो तड़के सुबह जामनगर के लिए निकला था। कार में ड्राइवर समेत पांच लोग सवार थे। द्वारका से जामनगर आते वक्त पाटिया गांव के पास ब्रिज पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी। नदी में पानी नहीं था। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पांचों के कार से निकाला और 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक दोनों महिलाओं की मौत हो चुकी थी। वहीं, ड्राइवर समेत मृतक महिलाओं के पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष बोले- TMC के लोग नहीं सुधरे तो हाथ-पैर तोड़ देंगे

कोलकाता। बंगाल में चुनाव अगले साल होने हैं, लेकिन नेताओं के बोल अभी से बिगड़ने लगे हैं। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की पार्टी को धमकी दी है। उन्होंने TMC समर्थकों से कहा, “या तो सुधर जाओ, नहीं तो हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे, जान से भी मारे जा सकते हैं।” घोष ने रविवार को पश्चिमी मिदनापुर जिले के हल्दिया कस्बे की रैली में यह बयान दिया। ‘6 महीने में सुधर जाएं’ घोष ने कहा कि विधानसभा चुनाव राज्य की पुलिस के जिम्मे नहीं, बल्कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में करवाए जाएंगे। TMC के जो लोग अभी तक नहीं सुधरे हैं और आम आदमी को टॉर्चर कर रहे हैं, उन्हें अगले 6 महीने में सुधर जाना चाहिए। नहीं तो पसलियां तुड़वाकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। फिर भी नहीं माने तो श्मशान जाना पड़ेगा। ‘TMC सरकार के अब ज्यादा दिन नहीं बचे’ घोष ने कहा कि बंगाल में हमारी पार्टी जीती तो राज्य में फिर से लोकतंत्र बहाल होगा। मैं भरोसा देता हूं कि केंद्र सरकार बंगाल के लोगों के साथ है। राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे। लोग बिना किसी डर के वोट डाल सकेंगे। TMC सरकार के अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। पिछले हफ्ते अमित शाह ने बंगाल का दौरा किया था बंगाल की 294 सीटों पर अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की उम्मीद है। भाजपा ने यहां 200 सीटें जीतने का टार्गेट तय किया है। पिछले हफ्ते गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल का 2 दिन का दौरा किया था। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति से यहां की महान परंपरा आहत हुई है। आपने कांग्रेस को मौका दिया, कम्युनिस्टों को मौका दिया, 2 बार ममता दीदी को मौका दिया। एक बार मोदी को मौका दीजिए। हम 5 साल में सोनार बांग्ला बनाने का वादा करते हैं।

MP : नादान ए इश्क :लड़के का शादी से इनकार, 30 फीट ऊंचे जेंट्रीगेट पर चढ़ गई किशोरी

इंदौर . परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एमआर-4 स्थित 30 फीट ऊंचे जेंट्रीगेट पर रविवार शाम साढ़े सात बजे एक नाबालिग लड़की चढ़ गई। पुलिस ने उससे नीचे आने को कहा तो बोली कि मैं जिस लड़के से प्यार करती हूं, वह मुझसे शादी नहीं कर रहा। जब तक वह हां नहीं करेगा, नीचे नहीं आऊंगी। बात करते-करते ही वह कभी बैठ जाती तो कभी किसी को मोबाइल लगाने की कोशिश करती। इस ड्रामे को देखने नीचे बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गए। जब 45 मिनट तक वह नहीं मानी तो पुलिस ने कहा कि तुम नीचे आ जाओ, हम तुम्हारी शादी करवा देंगे। यह सुनकर वह नीचे आई। पुलिस ने परिजन के हवाले किया बताते हैं कि किशोरी जिस युवक से प्यार करती है, वह तो बालिग है, लेकिन अभी शादी करने को तैयार नहीं है। ड्रामा खत्म होने के बाद पुलिस ने लड़की को परिजन के हवाले कर दिया।

भोपाल में न्यूज चैनल के रिपोर्टर की हत्या, शव जंगल में पड़ा मिला, सिर कुचला गया

भोपाल। भोपाल में एक युवा जर्नलिस्ट सैय्यद आदिल वहाब का संदिग्ध परिस्थितियों में शव सूखी सेवनिया इलाके के पास स्थित जंगल में मिला है। उसकी सिर कुचलकर हत्या कर शव वहां फेंका गया। वहाब रविवार दोपहर 2 बजे से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी अशोका गार्डन थाने में कराई थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दोपहर से परिजन तलाश रहे थे अशोका गार्डन में रहने वाले आमिर वहाब ने बताया की उनके 35 वर्षीय भाई आदिल वहाब एक न्यूज चैनल में रिपोर्टर थे। कल दोपहर 2 बजे से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। भाई के बारे में कुछ भी पता नहीं चलने के कारण उन्होंने अशोका गार्डन पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। देर रात उन्हें सूखी सेवनिया पुलिस से भाई के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि लाश बरखेड़ी के पास मिली। आज पुलिस उनका पोस्टमार्टम करवा रही है। हालांकि इस बारे में हमें अभी पुलिस ने ज्यादा कुछ बताया नहीं हैं। भैया को किसने मारा? वह वहां कैसे पहुंचे? इन सवालों के हमारे पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस भी अभी कुछ नहीं बता रही है। गोशाला के पास मिली लाश बाग सेवनिया पुलिस के अनुसार वहाब की लाश बरखेड़ी में एक गोशाला के पास दोपहर 3 बजे मिली थी। उसके सिर को किसी भारी चीज से कुचला गया था। लाश के आसपास कुछ नहीं मिला। न तो वहां कोई गाड़ी थी और ना ही कुछ और। देर शाम अशोका गार्डन पुलिस से गुमशुदगी की जानकारी मिली। उसके बाद परिजनों ने ही मौके पर पहुंचकर कपड़ों की मदद से वहाब की शिनाख्त की। कहीं और हत्या किए जाने की आशंका पुलिस के अनुसार वहाब की हत्या के बाद शव वहां फेंका गया है। क्योंकि पास में न तो कोई वहाब की गाड़ी मिली और न ही कोई सामान ही है। ऐसे में संभावना यह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई। इसके बाद छिपाने के लिए यहां पर शव फेंक दिया गया। या फिर कोई परिचित उसके साथ वहां तक आया और हत्या के बाद वह सभी कुछ ले गया।

सतना में एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत, पांच घायल, गमी कार्यक्रम से लौट रहा था रीवा का परिवार

नागौद . थाना क्षेत्र के रेरूआ मोड़ के पास एक डंपर और बोलेरो की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई। रीवा का विश्वकर्मा परिवार पन्ना में एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था और तभी यह हादसा हुआ। मरने वालों में तीन महिलाएं, तीन पुरूष और एक बच्चा है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, इन्हें रीवा अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के तत्काल बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और मदद कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। रीवा के विश्वकर्मा परिवार के साथ यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि बोलेरो की जिस डंपर से टक्कर हुई है वह बुरहानपुर जिले का है और उसके कोई कागजात भी नहीं है। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी सुरेंद्र जैन ने बताया कि रात दो से ढाई बजे के बीच की घटना है। विश्वकर्मा परिवार रीवा जिले के सगमा गांव का रहने वाला है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पंचनामा बनाया जा रहा है। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ने बाद में दम तोड़ा है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।

कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, 20 हजार वर्गफीट जमीन से अतिक्रमण हटाया

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। सोमवार सुबह सुपर कॉरिडोर में किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया। इसके बाद टीम अम्बिकापुरी एक्सटेंशन मंदिर और आईडीए की योजना 151 में शामिल करीब 5 करोड़ रुपए मूल्य की 20 हजार वर्गफीट जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। रविवार को बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। सोमवार सुबह अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ सुपर कॉरिडोर पर कार्रवाई करने पहुंचे। यहां पर वन विभाग की आधा एकड़ जमीन से कब्जा हटाया। यहां पर आश्रम के साथ दो मंदिर निर्माण कर लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक आश्रम में कंप्यूटर बाबा के शिष्य रहते थे। इसी जमीन को मुक्त करवाने के लिए वन विभाग ने जिला प्रशासन को लिखा था। कार्रवाई के दौरान बाबा के नाम मिली रजिस्ट्री रविवार को कार्रवाई के दौरान कम्प्यूटर बाबा के नाम कुछ रजिस्ट्री मिली थी। जिसमें अजनोद में बाबा ने 10 लाख रुपए की 3 हेक्टेयर कृषि भूमी खरीदी थी। यहां मंदिर बनाकर जमीन की खरीद-फरोख्त के लिए इसका उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन को बाबा के कई बैंक अकाउंट होने और उनमें असामान्य तरीके से पैसा जमा होने की भी शिकायतें मिली हैं। प्रशासन ने बाबा की जमीनों के साथ ही उनके खातों की भी जांच शुरू करवा दी है। भाजपा-कांग्रेस सरकारों में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा मिला था नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगाने में हुए कथित घोटाले के खिलाफ मार्च 2018 में यात्रा निकालने की घोषणा की थी। जिसके बाद शिवराज सरकार ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी बनाई, इसमें कम्प्यूटर बाबा को भी शामिल किया गया और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। लेकिन, सरकार बदली तो बाबा ने भी खेमा बदल लिया और कांग्रेस के पक्ष में चले गए। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी नर्मदा विकास के लिए समिति बनाकर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

MP : 5 हजार रु. का कर्ज नहीं चुकाने पर बीच गांव में आदिवासी को जिंदा जलाया

गुना. पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी को मात्र पांच हजार रुपए के लिए जिंदा जला दिया गया। जिले के बमौरी क्षेत्र के उकावद खुर्द गांव के रहने वाले आदिवासी विजय सहरिया ने गांव के ही राधेश्याम से तीन साल पहले पांच हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले तब से लगातार खेत में जबर्दस्ती उससे काम कराया जा रहा था। शुक्रवार रात पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद बीच गांव में मंदिर के सामने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया। जली हुई हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात दम तोड़ दिया।  बीच गांव में केरोसिन डालकर जलाया 26 साल का विजय सहरिया पुत्र कल्लू सहरिया छोटी उकावद खुर्द गांव में मां गीताबाई, छोटे भाई ओमप्रकाश, पत्नी रामसुखी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। गांव में ही रहने वाला राधेश्याम पुत्र चुन्नीलाल लोधा बड़ा किसान और रसूखदार है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9 बजे उसने घर से विजय को कृष्ण मंदिर के पास बुलवाया। यहां उससे पैसे मांगे। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए राधेश्याम ने केरोसिन से भरी केन विजय पर उड़ेल दी। इसके बाद माचिस की तीली जलाकर आग लगा दी। वह गालियां देते हुए भाग गया। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा ग्रामीणों के मुताबिक घटना के वक्त सब लोग सोए हुए थे। सूचना पर घरवाले पहुंचे, तो किसी तरह आग बुझाई। तब तक वह बुरी तरह जल चुका था। उसे तुरंत बमौरी के उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गुना जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दिए बयान में विजय ने राधेश्याम का नाम लिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्ज के बदले तीन साल से करा रहा था मजदूरी ग्रामीणों के मुताबिक विजय ने तीन साल पहले राधेश्याम से पांच हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले में तीन साल से लगातार उसके खेत में मजदूरी कर रहा था। खास बात है कि मजदूरी के बदले उसे पैसा भी नहीं दिया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उससे जबर्दस्ती काम करवाया जा रहा था। जब भी विजय पैसे मांगता, तो उसे मार–पीटकर भगा दिया जाता था। इसके बाद भी राधेश्याम उससे पैसे मांग रहा था। प्रशासन ने 20 हजार रुपए की सहायता दी एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से तात्कालिक सहायता के तौर पर 20 हजार रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा पीड़ित परिवार को साढ़े आठ लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक के बच्चों की शिक्षा का इंतजाम भी किया जाएगा। पंचायत मंत्री का क्षेत्र है बमौरी बता दें कि बमौरी क्षेत्र पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया का विधानसभा क्षेत्र है। इस बार हुए उपचुनाव में भी वे उम्मीदवार हैं। खास है कि बमौरी क्षेत्र में सहरिया जाति के कई आदिवासी रहते हैं, जो मजदूरी कर अपना भरण–पोषण करते हैं। अगर कोई मजदूर यहां उधार लेता है, तो उसे बदले में उसके यहां काम करना पड़ता है। बंधुआ मजदूर संयोजक ने किया विरोध बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संयोजक नरेंद्र भदौरिया ने इसकी शिकायत कर मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले में पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी बनाया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र से बंधुआ मजदूरी को खत्म करने की मांग भी की है।

सूदखोरी:15 हजार के बदले 3500 रुपए रोज का ब्याज, परेशान छात्र जहर खाकर पहुंचा एसपी ऑफिस

उज्जैन। उज्जैन में खाराकुंआ थाना क्षेत्र स्थित गोपाल मंदिर के पास रहने वाले छात्र यश सोनी पुत्र गोपाल सोनी ने सूदखोरों की धमकी से परेशान होकर जहर खा लिया। रविवार सुबह जहर खाने के बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। जहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईसीयू में भर्ती यश ने बताया कि “मैंने करीब 25 दिन पहले दो तालाब निवासी सागर यादव और अमन मालवीय, दीपेश लाला, अंकित लाला, शक्ति से 10 से 15 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में उन्हें ब्याज भी देता था। कुछ दिनों से वो लोग ब्याज बढ़ा कर पैसा देने का दबाव बनाने लगे। आज सुबह फोन कर बुला रहे थे। धमकी दे रहे थे कि पैसे नहीं दिए, तो कल से साढ़े तीन हज़ार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज देना होगा। इसी से परेशान होकर घर में ही दीमक मारने वाला कीटनाशक खा लिया।” यश ने बताया कि जहर खाने की जानकारी मिलते ही उसकी मां उसे एसपी ऑफिस लेकर पहुंच गई। जहां पुलिस अधिकारियों को पूरी बात बताई। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दूसरा सूदखोर 35 हजार के बदले मांग रहा था 5 लाख यश के पिता गोपाल सोनी के मुताबिक यश एक कॉलेज से बीए कर रहा है। यश ने पहले बताया था कि उसने किसी सागर यादव नाम के शख्स से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले में वो 5 लाख रुपए मांग रहा था। उसी की उधारी चुकाने के लिए उसने आरोपियों से रुपए लिए थे। छात्र को इतने पैसों की जरूरत क्यों? एक छात्र को इतने पैसों की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल पर गोपाल सोनी का कहना है कि उन्हें इस बारे में ज्यादा पता नहीं है। फिर भी हो सकता है कि आजकल मोबाइल के जमाने में खर्च पूरा करने के लिए पैसे लेने पड़ गए होंगे, लेकिन हालात इतने बिगड़ जाएंगे, नहीं पता था।

शिवराज सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने वाले कम्प्यूटर बाबा का आश्रम तोड़ा, बाबा को जेल भेजा

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) के खिलाफ रविवार को अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई की गई। बाबा के गोम्मट गिरी वाले आश्रम को प्रशासन ने तोड़ दिया और बाबा को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। कम्प्यूटर बाबा वही हैं जिन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवराज सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा भी निकाली थी। प्रशासन ने 2 महीने पहले नोटिस दिया था इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर जम्बूडी हप्सी गांव में बाबा का आश्रम था। आरोप हैं कि गौशाला की 46 एकड़ जमीन पर कब्जा कर इसमें से 2 एकड़ जमीन पर आश्रम बना दिया गया। प्रशासन ने 2 महीने पहले कंप्यूटर बाबा को नोटिस देकर कागज पेश करने को कहा था। 2 हजार रुपए का फाइन लगाकर कब्जा हटाने के लिए भी कहा था। बाबा की तरफ से न तो कागज पेश किए गए, न ही कब्जा हटाया गया। ऐसे में ADM अजयदेव शर्मा रविवार सुबह नगर निगम की टीम और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आश्रम तुड़वा दिया। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने बाबा और उनके 4 सहयोगियों को पहले ही हिरासत में ले लिया था। कम्प्यूटर बाबा ने दिग्विजय सिंह के लिए यज्ञ करवाया था बाबा का तालुल्क राजनीति से रहा है। इसलिए, उन्होंने लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञासिंह का विरोध किया था और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में यज्ञ किया था। दिग्विजय सिंह ने बाबा का आश्रम तोड़े जाने को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। भाजपा-कांग्रेस सरकारों में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा मिला था नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगाने में हुए कथित घोटाले के खिलाफ मार्च 2018 में यात्रा निकालने की घोषणा की थी। जिसके बाद शिवराज सरकार ने पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए एक कमेटी बनाई, इसमें कम्प्यूटर बाबा को भी शामिल किया गया और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। लेकिन, सरकार बदली तो बाबा ने भी खेमा बदल लिया और कांग्रेस के पक्ष में चले गए। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने भी नर्मदा विकास के लिए समिति बनाकर बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

रिपब्लिक भारत के अर्णब तलोजा जेल शिफ्ट, फोन इस्तेमाल करने का आरोप-रिपोर्ट

मुंबई। खुदकुशी के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार, रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी को नवी मुंबई ते तलोजा सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. गिरफ्तारी के बाद अर्णब को अलीबाग म्यूनिसिपल स्कूल में एक क्वॉरन्टीन सेंटर में रखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यायिक हिरासत में होने के बाद भी अर्णब गोस्वामी किसी का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहे थे और सोशल मीडिया पर एक्टिव थे. अर्णब को 5 नवंबर को मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 4 नवंबर को अर्नब को हिरासत में लेते समय उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। रायगढ़ क्राइम ब्रांच ने पाया कि अर्नब किसी और का मोबाइल फोन इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। तलोजा जेल शिफ्ट किए जाते वक्त गोस्वामी ने चिल्लाते हुए आरोप लगाया कि शनिवार शाम को अलीबाग जेल के जेलर ने उनके साथ मारपीट की है। उनकी जिंदगी खतरे में थी। उन्हें अपने वकील से बात करने की इजाजत भी नहीं दी गई। 4 नवंबर को हुई थी गिरफ्तारी अर्नब के साथ फिरोज शेख और नीतीश सारदा को 4 नवंबर को अलीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने कथित तौर पर इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक से काम कराने के बाद उन्हें भुगतान नहीं किया। इससे परेशान होकर अन्वय और उनकी मां ने 2018 में आत्महत्या कर ली थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet