LATEST NEWS

मोदी आज देशभर के 51 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र.

Narendra Modi; Employment; Sahara Samachaar;

Today, Modi will hand over appointment letters to 51,000 young people from across the country. उदित नारायणनई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। रोजगार मेला देशभर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ इस पहल का समर्थन करने वाले राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी नियुक्तियां दी जा रही हैं। साक्षरता विभाग और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय समेत विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में काम करेंगे। रोजगार मेला असल में केंद्र सरकार की तरफ से रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरी करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। रोजगार मेले को रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक माना जाता है। इससे युवाओं को सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में सार्थक भागीदारी के अवसर मिलते हैं। नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ के जरिये प्रशिक्षित हासिल करने का भी अवसर मिलेगा। कर्मयोगी प्रारंभ आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल है, जिसमें कहीं भी किसी भी डिवाइस से सीखने के प्रारूप के तहत 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले महीने भी 51000 युवाओं को मिले थे नियुक्ति पत्रइससे पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।

आज रात लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण।

Lunar Eclips; India; Sahara Samachaar;

The last lunar eclipse of the year will occur tonight. भारत के साथ कई देशों में आएगा नजर। जानिए ग्रहण का समय एवं सूतक काल। ग्रहण काल में क्या करें और क्या न करें। संतोष सिंह तोमर भोपाल। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर यानी आज शरद पूर्णिमा की रात लगेगा। 28 अक्टूबर की रात लगने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। आइए जानते हैं भारत में इस चंद्र ग्रहण का क्या समय रहेगा और इसका सूतक काल कितने बजे लगेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगा था। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित रामकुमार शास्त्री के अनुसार साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में दिखाई देगा। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगना खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह चंद्र ग्रहण आज कितने बजे लगेगा, साथ ही यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। चंद्र ग्रहण का आरंभ और मोक्ष समय। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा, उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है। चंद्र ग्रहण का मुख्य चरण यानी अम्ब्रा स्टेज या गहरी छाया की बात की जाए तो ये 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 19 मिनट रहेगी। ग्रहण का आरंभ मध्य रात्रि 1 बजकर 5 मिनट, मध्य 1 बजकर 44 मिनट और ग्रहण का मोक्ष 2 बजकर 40 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय। यह चंद्र ग्रहण आज भारत में भी दृश्यमान होगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। आज रात लगने जा रहा खंडग्रास चंद्र ग्रहण चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले 28 अक्टूबर यानी आज शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के समाप्त होने के साथ ही सूतक काल भी समाप्त हो जायेगा। सूतक काल के दौरान मंदिर एवं पूजा स्थलों के पट बंद रहेंगे और पूजा पाठ के साथ साथ ही सभी तरह के शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। भारत के अलावा और कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण। यह चंद्र ग्रहण भारत के सभी राज्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के साथ साथ दुनिया के अन्य देशों यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका आदि में भी दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ – अशुभ प्रभाव। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक लगने जा रहा है, इसलिए ये काफी पीड़ादायक माना जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ और कुछ राशियों पर अशुभ फल देने वाला रहेगा। यह चंद्र ग्रहण मेष, वृषभ, कन्या, मीन और मकर राशि के लिए बेहद अशुभ माना जा रहा है। साथ ही मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ माना जा रहा है। क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। इसमें ऐसा प्रतीत होता है कि, चंद्रमा सतह से कट रहा और पृथ्वी की छाया चंद्रमा के उस भाग में काली दिखाई देती है, जोकि पृथ्वी के निकट होती है। चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें। 1. चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है। 2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए। 3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है। 4. ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें। 1. चंद्र ग्रहण के दौरान क्रोध न करें, क्रोध करने से अगले 15 दिन आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। 2. चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें, साथ ही पूजा पाठ करना भी वर्जित माना जाता है। 3. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सुनसान जगह या श्मशान भूमि के पास नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान नकारात्मक शक्तियां काफी ज्यादा प्रभावी रहती हैं। 4. चंद्र ग्रहण के दौरान व्यक्ति को किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है। 5. ग्रहण की अवधि में पति-पत्‍नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की सुख-शांति खराब हो सकती है चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें इस बातों का ध्यान। 1. चंद्रग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए। 3. गर्भवती महिलाएं भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 4. ग्रहण के सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए।

कांग्रेस में कई चक्कियां चल रही हैं और आपस में ही एक-दूसरे को पीस रही हैं।- शिवराज सिंह चौहान.

Shivraj Singh Chouhaan; Digvijay Singh; Kamalnath; Sahara Samachaar;

In Congress, there are many factions and they are grinding each other.” – Shivraj Singh Chouhan. उदित नारायणभोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का चुनावी समर अब तेज हो गया है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता अब एक-दूसरे पर जबरदस्त हमला बोल रहे हैं। दोनों पार्टियों के नेता जमकर जुबानी हमले बोल रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई चक्कियां चल रही हैं और आपस में ही एक-दूसरे को पीस रही हैं। शिवराज सिंह ने कहा, “कांग्रेस में इस समय चक्कियां चल रही हैं। कमलनाथ कहते हैं कि मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है लेकिन इस बार दिग्विजय की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया। कमलनाथ, दिग्विजय और जयवर्धन के कुर्ते फाड़ने की बात करते थे लेकिन सभी कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवाकर अब दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का कुर्ता फाड़ दिया।” उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की चक्की ने अब कमलनाथ को पीस दिया है। बता दें कि बीते 17 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में चुनावी घोषणा पत्र जारी हो रहा था। इस दौरान हंसी ठिठोली करते हुए कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह से कहा कि आपको गाली खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ लोग आये और उन्होंने कहा कि उनका टिकट कट गया है। उनसे मैंने कहा कि आप लोग दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के कपडे फाड़ो। इस पर दिग्विजय सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कमलनाथ से कहा कि ए फॉर्म और बी फॉर्म में दस्तखत किसके होते हैं, पीसीसी अध्यक्ष के तो कपड़े किसके फटने चाहिए, बताओ? दोनों नेताओं की इस बातचीत का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को कई बीजेपी नेताओं ने इन दो नेताओं की आपसी कलह बताकर पोस्ट किया था। अब शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से इसी वीडियो के आधार पर कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है।

मध्यप्रदेश में बदलेगा चुनावी गणित. JDU नीतीश कुमार ने 10 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार.

JDU; Nitish Kumar; MP Elections; Sahara Samachaar;

Electoral math in Madhya Pradesh is going to change. JDU’s Nitish Kumar has fielded his candidates on 10 seats. उदित नारायणनई दिल्‍ली, नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार के बाहर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए इस बार मध्य प्रदेश में दो सूचियों में दस उम्मीदवारों की घोषणा की है। जदयू जिन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उन पर समाजवादी प्रभाव रहा है। वह चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, जदयू को उम्मीद थी कि विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबधंन के चलते कांग्रेस के साथ उसका तालमेल हो सकता है, लेकिन कांग्रेस ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। मध्यप्रदेश जदयू के पूर्व नेता शरद यादव का गृह राज्य है। इस नाते यहां पर कुछ क्षेत्रों में उसकी उपस्थिति भी रही है। हालांकि, वह अब इस स्थिति में नहीं है कि कोई सीट जीत सके, लेकिन भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई में कुछ सीटों के समीकरण प्रभावित कर सकती है। जदयू ने जिन दस सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें- पिछोर, राजनगर, विजय राघवगढ़, थांदला, पेटलावद, नरियावली, गोटेगांव, बहोरीबंद व बालाघाट शामिल हैं। यह सीटें बुंदेलखंड, महाकौशल व झाबुआ क्षेत्र की हैं। यहां पर कांग्रेस को जदयू के कारण कुछ नुकसान हो सकता है, क्योंकि दोनों ही दल भाजपा के खिलाफ लड़ रहे होंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बीच लगभग सीधा मुकाबला होता है। ऐसे में दोनों दल किसी दल के साथ आम तौर पर तालमेल नहीं करते हैं। एनडीए में रहते हुए भी भाजपा ने पिछले चुनावों में जदयू के साथ सीटों का तालमेल नहीं किया था। चूंकि, राज्य में भाजपा व कांग्रेस में एक-एक सीट के लिए कड़ी लड़ाई होने की संभावना है। गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगाऐसे में जदयू अगर कुछ सीटों पर कुछ वोट हासिल करती है तो नजदीकी लड़ाई में वहां के नतीजों पर असर पड़ सकता है। जदयू का कहना है कि इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए उसे उम्मीद थी कि कांग्रेस उसके साथ तालमेल करेगी, लेकिन उसने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में जदयू को अपने विस्तार और खासकर राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने के लिए दूसरे राज्यों में आगे बढ़ना ही पड़ेगा। उसका कहना है कि इससे लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन चुनावों के लिए गठबंधन में सीटों के तालमेल का काम पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद ही होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login