LATEST NEWS

आसान नही है राघोगढ़ की राह,

BJP; Congress; Digvijay Singh; Sahara Samachaar;

The path to Raghogarh is not easy. साकिब कबीरभोपाल, दिग्विजय सिंह के प्रभुत्व और कांग्रेस के लिए सॉफ्ट माने जाने वाली राधौगढ़ सीट इस बार हॉट सीट में तब्दील हो गई है।दरअसल इस बार भाजपा की ओर से अब तक दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र की लगातार जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हीरेन्द्र सिंह बंटी बना मैदान में हैं।बंटी खुद भी जिला जनपद सदस्य रह चुके है जबकि उनके पिता मूलसिंह दादा भाई दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं जिनके दिग्विजय सिंह परिवार से नज़दीकी रिश्ते रहें हैं।लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद बंटी उनके साथ भाजपा में चले गए।माना जा रहा है कि दादा भाई और बंटी एक समय क्षेत्र में दिग्विजय सिंह का प्रतिनिधित्व करते थे। इलाके के लोग भी अपनी समस्याएं इनके माध्यम से ही दिग्विजय सिंह तक पहुंचते थे जिसकी वजह से इनका सीधा संबन्ध लोगों से है।यही वजह है कि इस बार राधौगढ़ की राह आसान नही है।यहां कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी कार्यकर्ताओं के सभा का दौर जारी, जमकर बोल रहे कांग्रेस पर हमला.

Scindia; Gwalior; BJP; Sahara Samachaar; Congress

Central Minister Jyotiraditya Scindia continues his election campaign, launching a strong attack on the Congress while addressing party workers’ meeting. संतोष सिंह तोमरभोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार चुनावी मोड में चल रहे है । लगातार वो रोज़ कई कई कार्यकर्ता सम्मेलन व सभाओं में हज़ारों लोगों को सम्बोधित कर रहे है। अशोक नगर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर ग्रामीण एवं शहरी, पिपरई, थुबन, सेहराई, बहादुरपुर व मुंगावली मंडल के भारतीय जनता पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । दिग्विजय और कमलनाथ पर किया हमला वहाँ दो भाई है छोटे भई और बड़े भाई । वो जोड़ी का लक्ष्य एक ही है और जब कुर्सी उन्हें दिखने लगती है तो दोनों के आँख चमकने लगते और कुर्सी की ही पूजा करते है और हमारी भाजपा कुर्सी को बस माध्यम समझती है मध्यप्रदेश के झंडे को बुलंद करने के लिए, ग़रीबों के उत्थान करने के लिए, गरीब शोषित वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और राष्ट्र के झंडे को बुलंद करने के लिए । राम मंदिर भाजपा के संस्थापकों का सपना जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया कार्यकर्ताओ के साथ चर्चा के दौरान उन्होंने बताया की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जैसे राजमाता विजयाराजे सिंधिया, दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुख़र्जी इन सभी वरिष्ठ नेताओं का का संकल्प था की अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना होनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मात्र 9 वर्षों में इस संकल्प को सिद्ध कर दिया, और 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा होने जा रहा है। कांग्रेस पर बोला तीखा हमला अपनी सभी सभाओं में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जम कर हमला किया। उन्होंने बताया की जब जब कांग्रेस के बड़े भाई -छोटे भाई को कुर्सी मिलती है तब एक ही काम होता है – यह लोग अपनी जेब भरते है और महिलाओं से इनको कोई मतलब नहीं है, आदिवासी समुदाय से कोई मतलब नहीं है, युवाओं से से कोई मतलब नहीं है – बस अपनी जेब भरनी है। इनका तो एक ही उदेश्य है ‘जान न जाए, वचन भले ही चले जाए’। कांग्रेस अपने आप को पिछड़ों की पार्टी बुलाती है पर असल में यह पार्टी पिछडो के विरोध में काम करती है, अखिलेश यादव जी जो मुलायम सिंह जी के बेटे होने के साथ साथ, पिछड़े वर्ग के प्रतिष्ठित नेता है उनके लिए कमलनाथ जी ने बोला की “अरे छोड़िये अखिलेश-वखिलेश को।” जो पूर्व मुख्यमंत्री नेताओं का सम्मान नहीं कर रहे वह आम जनता का क्या सम्मान करेंगे। कांग्रेस ने प्रदेश को गड्ढे में डाला 18 साल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने तपस्या की हैं । इस मध्यप्रदेश को टूटा हुआ प्रदेश कांग्रेस ने बना दिया था । सड़क है लेकिन गड्ढा और सड़क में फ़र्क़ नहीं । लट्टू है पर ज्योति का प्रकाश नहीं । अस्पताल है पर डॉक्टर नहीं ।और वहाँ गड्ढे से इस राज्य को सर्वोच्च स्थान पर लेकर ये कार्यकर्ता आए है । और जनता व हम सभी को निर्णय करना है की पुनः भाजपा सरकार बनाकर मध्यप्रदेश व राष्ट्र का झंडा बुलंद करना है या पुनः उसी कांग्रेसी गड्ढे में डालना है मुंगावली में सुनाया क़िस्सा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, जब मैं पहली बार 2002 में यहाँ आया था तो बस स्टैंड के पास मेरी पहली सभा लगी थी तो उस कार्यक्रम में एक वृद्घ मेरे पास आए , एक पानी बोतल उनके हाथ में थी जिसमें ब्राउन रंग का पानी था । मुझे लगा वो नाली का पानी था लेकिन उन्होंने बताया की ये पानी हमारे पानी सप्लाई की यूनिट से आती है और आपके कांग्रेस की सरकार में हम ये पानी पीने को मजबूर है । तो मैंने उस वक्त संकल्प लिया कि मुंगावली के लिए जब स्वच्छ जल की योजना लेकर आयूँगा तभी मुंगावली आयूँगा । उस वक्त 18.5 करोड़ की स्वच्छ जल की योजना मैं लेकर आया । अध्यात्म में मेरा विश्वास है कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की मेरा अध्यात्म में बहुत विश्वास है । अध्यात्म में बताया गया है की व्यक्ति निवस्त्र इस दुनिया में आता है और व्यक्ति निवस्त्र ही इस दुनिया से चला जाता है । बस किसका कब बुलावा आए ये किसी को पता नहीं , ये बस ईश्वर को पता है । ईश्वर नहीं पूछने वाले की कितने बार सांसद बने या कितने बार मंत्री बने लेकिन ईश्वर ज़रूर पूछेंगे की मैंने तुम्हें पृथ्वी पर मौक़ा दिया क्या तुम अच्छे इंसान बने । और यही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए । किसी के विरुद्ध ग़लत भाव नहीं , हमें अपनी लकीर लम्बी खींचनी हैं किसी और की लकीर छोटी नहीं । इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी , दीन दयाल उपाध्याय जी इनकी सोच और विचारधारा एक ही थी की भारत माता के झंडे को बुलंद करने के लिए बलिदान देना पड़े तो वो भी दे दिया ।

धामकेदार परफॉरमेंस देख दर्शक हुए बेकाबू.

Uddav Utsav; Gwalior; Cultural Fest; Scindia Girls School; Sahara Samachaar;

Spellbinding performance left the audience spellbound. उद्भव उत्सव के चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ रंगारंग समापनखुशनुमा यादों के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी-खुशी विदा हुए देश-विदेश के कलाकार, खासे रास आए उपहार. संतोष सिंह तोमरग्वालियर । अंतरराष्ट्रीय नृत्य एवं संगीत समारोह उद्भव उत्सव 2023 की गाला नाइट में कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुति ने लोगों को नृत्य, संगीत के साथ संस्कृतियों का सुखद अहसास कराया। देश-विदेश के विभिन्न सांस्कृतिक समूहों को अपनी सुंदर संस्कृतियों, मूल्यों और परंपराओं को साझा और प्रदर्शित करने के लिए अनूठा मंच प्रदान करने वाले ” उद्भव कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 18वें उद्भव उत्सव 2023″ का समापनन समारोह खास रहा। सिंधिया कन्या विद्यायल, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल एवं एलआईसी के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय उद्भव उत्सव के अंतिम दिन रविवार को गाला नाइट का आयोजन सिंधिया कन्या विद्यालय के ओपन थिएटर में किया गया। इस दौरान विदेशी टीमों श्रीलंका, मलेशिया, किर्गिजस्तान, एस्टोनिया और तिब्बत की टीमों के बीच उद्भव उत्सव खिताब पाने के लिए गजब का उत्साह देखने को मिला। किर्गिस्तान के कलाकारों की दिल धड़का देने वाली प्रस्तुति देख मौजूदा दर्शक बेकाबू होकर झूमने लगे। कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को लोग अपलक निहारते रहे। विदेशी कलाकारों के साथ ही इंदौर, गुड़गांव, ग्वालियर और औरंगाबाद के कलाकारों ने लोगों का दिल जीत लिया। एक के बाद एक कुल 17 प्रस्तुतियां देखने को मिली, जिनमें गीत, संगीत और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियों ने लोगों का मन झंकृत कर दिया और इस पल का यादगार बना दिया। आसमान में छाई सतरंगी छटा गाला नाईट अवार्ड सेरेमनी के दौरान भव्य और शानदार आतिशबाजी की गई। करीब 35 मिनट तक चली आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी छटा छा गई। हर कोई इस नजारे को कैमरे में कैद करने को उत्सुक नजर आया। सांस्कृतिक विरासत की सरंक्षक है उद्भव मुख्यअतिथि पद्म भूषण एवं सांसद डॉ. सोनल मानसिंह ने कहा कि उद्भव उत्सव में देश और दुनिया में अपनी खास पहचान रखता है। कारण भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ ही विश्व के अनेक देशों की सांस्कृतिक विरासत की संरक्षक है उद्भव संस्था। बुल्गारिया के राजदूत यानकोव निकोलेय ने कहा कि ऐतिहासिक और संगीत की नगरी ग्वालियर में संस्कृति के विविध रूप देखकर अभिभूत हॅूं। मुझे भारतीय संस्कृति और कला पर गर्व महसूस होता है। सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्य निशी मिश्रा, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर किरण भदौरिया, एलआईसी के सीनियर डिवीजनल मैनेजर खलील अहमद, मार्केटिंग मैनेजर सुदेश कुमार पाण्डेय एवं मिश्रा हॉस्पिटल के डायरेक्टर सौरभ मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी शर्मा एवं ब्रज किशोर दीक्षित ने तथा आभार व्यक्त चंद्रकांत शर्मा ने किया। ये रहे विजेताक्लासिकल स्कूल श्रेणीप्रथम : दिल्ली पब्लिक स्कूल गुड़गांवद्वितीय : क्वींस कॉलेज इंदौरतृतीय : विद्यादेवी जिंदल स्कूल हिसारक्लासिकल ओपन श्रेणीप्रथमः गंधर्व अकेडमी इंदौरद्वितीय : श्रीमाता निर्मला देवी नृत्य झंकार औरंगाबादतृतीय : शिखा नृत्य संस्थान, ग्वालियरसेमी क्लासिकल ओपन श्रेणीप्रथमः वल्लभ नृत्य संस्थान इंदौरद्वितीय : एमआईटीएस, गवालियरतृतीय : नुपूर सांस्कृतिक संस्थान ग्वालियरसेमी क्लासिकल स्कूल श्रेणीप्रथमः देहली पब्लिक स्कूल गुड़गांवद्वितीय : भारतीय विद्या निकेतन ग्वालियरतृतीय : डेली कॉलेज इंदौरफोक ओपन श्रेणीप्रथमः अल्वी डांस अकेडमी ग्वालियरद्वितीय : गंधर्व अकेडमी इंदौरफोक स्कूल श्रेणीप्रथमः शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल इंदौरद्वितीय : डेली कॉलेज इंदौरतृतीय : ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्य पुरम

‘भाजपा में इन दिनों गुटबाजी हावी, इसे ढकने कांग्रेस नेताओं के बीच झूठी खबरों का कर रही प्रचार-प्रसार

Digvijay Singh; Kamalnath; MP Elections; Sahara Samachaar;

These days, there is factionalism prevalent in the BJP, which Congress leaders are promoting as false news among themselves,” said Digvijaya Singh. कांग्रेस के प्रत्येक नेता दृढ़ निश्चय वाले हैं, यूनाइटेड हैं औऱ वो बीजेपी को हराने के लिए कर रहे हैं काम Udit Narayan भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राज्य में हलचल बढ़ी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ किसी तरह की मतभेद की बातों से इनकार किया है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा है कि ऐसी बातें बीजेपी फैला रही है। दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि कई अखबारों ने यह दावा किया है कि नाराजगी की वजह से वो झाबुआ और खातेगांव नहीं गए। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘बीजेपी में इन दिनों गुटबाजी काफी बढ़ी हुई है। इसे ढकने के लिए बीजेपी, कांग्रेस नेताओं के बीच झूठी खबरों का प्रचार-प्रसार कर रही है। खासकर मेरे और कमलनाथ के बीच। कांग्रेस के प्रत्येक नेता दृढ़ निश्चय वाले हैं, यूनाइटेड हैं औऱ वो बीजेपी को हराने के लिए काम कर रहे हैं।’राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि झाबुआ और खातेगांव का दौरा उन्होंने इसलिए रद्द किया क्योंकि कांग्रेस महासचिव उनसे संगठन और चुनाव को लेकर कुछ अहम चर्चा करना चाहते थे। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हालांकि, बीजेपी सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच खुलेआम मतभेद है। इस सबूत है उनके बीच में हुई बातचीत का वीडियो। अग्रवाल ने कहा कि हाल के विवाद से यह साफ है कि कमलनाथ और समर्थक चुनावी कैंपेन से दिग्विजय सिंह को दूर रखना चाहते हैं और उन्हें साइडलाइन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद जब पार्टी नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी तब कमलनाथ ने खुलेआम दिग्विजय के कपड़े फाड़ने के बारे में कहा था। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने टिकट बंटवारे के लिए कमलनाथ को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि इलेक्ट्रॉल फॉर्म पर कमलनाथ ने हस्ताक्षर किए थे जो कि राज्य में पार्टी के चीफ हैं। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि दोनों नेताओं के बीच बढ़ी दूरियों को बताने के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। सुरजेवाला के इस बयान प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा उनके बयान से यह साबित होता है कि दिग्विजय सिंह औऱ कमलनाथ जय और वीरू के उस छलिया कैरेक्टर जैसे हैं जो जेल से भाग गए थे। इससे पहले इसी महीने कमलनाथ का एक वीडियो सामने आया था उसमें उन्होंने शिवपुरी में किसी पार्टी नेता को टिकट नहीं दिए जाने पर पार्टी के लोगों से कहा था कि वो दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़े।

भाजपा ने खत्म किया सस्पेंस, विदिशा से मुकेश टंडन व गुना से शाक्य को मैदान में उतारा।

BJP has ended the suspense and fielded Mukesh Tandon from Vidisha and Shaky from Guna,” is what the statement translates to in English. उदित नारायण भोपाल। मप्र में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके ठीक एक दिन पहले भाजपा ने विदिशा व गुना सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। भाजपा ने पांचवी सूची तक में 228 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे, किंतु विदिशा व गुना को होल्ड पर रख दिया गया है। शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में करीब तीन घंटे तक चली केंद्रीय मंत्री अमित शाह की संभागीय बैठक से पहले उक्त दोनों सीटों को लेकर भी काफी देर तक चर्चा हुई। अंतत: दोनों सीटों पर प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया गया। टंडन के मामले में शाह ने लगाई थी फटकार। विदिशा से टंडन के साथ गुना से इस बार पन्नालाल शाक्य को टिकट मिला है। विदिशा क्षेत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ है। वे सीहोर जिले के बुधनी से भले ही चुनाव लड़ते हैं, किंतु विदिशा से उनका दसकों पुराना नाता है। परंतु, इस बार विधानसभा चुनाव में कई दावेंदार सामने आ गए। बताते हैं कि मुख्यमंत्री अपने करीबी मुकेश टंडन को ही टिकट देना चाह रहे थे, किंतु दावेदारों की संख्या देखकर वे भी कोई निर्णय नहीं ले पाए। अंतत: इसे हाईकमान पर छोड़ दिया गया। शनिवार को केंद्रीय मंत्री शाह ने रात 10 से लेकर एक बजे तक संभागीय बैठक लिए। उन्होंने एक-एक सीट की जानकारी ली और नेताओं को अपना सुझाव भी दिया। सूत्रों ने बताया कि शाह ने कुछ मुद्दों को लेकर काफी खरी खोटी भी सुनाई। इस बैठक से पहले दोनों सीटों को लेकर माथापच्ची हुई। इसके बाद निर्णय ले लिया गया। भाजपा के गढ़ से कांग्रेस की जीत भी रही वजह। 2018 के चुनाव में विदिशा से कांग्रेस के शशांक भार्गव जीते थे। इससे समूची भाजपा परेशान हो गई थी। इस बार ऐसी कोई गलती नहीं हो, इसलिए टिकट देने से पहले काफी माथापच्ची हुई। यहां पर भाजपा में तीन दावेदारों के बीच पेंच फंस गया था। यहां से पूर्व वित्तमंत्री राघव की बेटी ज्योति शाह के अलावा पिछला चुनाव हार चुके मुकेश टंडन भी दावेदारी कर रहे थे। इसके अलावा संगठन ने श्याम सुंदर शर्मा का नाम बढ़ाया था। जबकि गुना सीट को संघ की मजबूत सीट मानी जाती है। यह सीट संघ और भाजपा दोनों के कारण फंसी रही। इस सीट पर सिंधिया परिवार का भी प्रभाव है। इसके चलते यहां पर प्रत्याशी चयन को लेकर मामला अटका रहा। अभी इस सीट पर भाजपा के गोपीलाल जाटव विधायक हैं। इस बार गुना से पन्नालाल शाक्य को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

मैं अच्छा हिंदू, राम मंदिर निर्माण के लिए दिए ₹1.11 लाख दान दिया : दिग्विजय सिंह

I am a devout Hindu, donated ₹1.11 lakh for the construction of the Ram Temple,” said Digvijaya Singh पीएम मोदी को चेक भेजा, लेकिन उन्होंने वापस भेज दिया, फिर मैंने…स्वयं जमा किए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ₹1.11 लाख का दान दिया क्योंकि वह एक ‘अच्छे हिंदू’ हैं। Udit Narayan भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ₹1.11 लाख का दान दिया क्योंकि वह एक ‘अच्छे हिंदू’ हैं। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सनातन धर्म का पालन करता हूं। मैं एक अच्छा हिंदू हूं। दिग्विजय सिंह का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय हो गई है। बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ऐसे में जब चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है और कानूनी लिहाज से चुनाव में धर्म का इस्तेमाल प्रतिबंधित है, सूबे में राम मंदिर का मुद्दा भी गर्म है। राम हमारे इष्टदेव हैं… चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधितमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और एक अच्छा हिंदू हूं। राम हमारे इष्टदेव हैं, हम सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित है… राम मंदिर के निर्माण के लिए शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपए का दान दिया और मैंने 1 लाख 11 हजार रुपए का दान दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने अपने योगदान का चेक प्रधानमंत्री मोदी को भेजा कि जाकर जमा करवा दीजिए… मैंने वह चेक ट्रस्ट को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भेजा। उन्होंने इसे वापस भेज दिया और मुझसे इसे स्वयं जमा करने के लिए कहा। मैंने इसे जमा कर दिया। हाल ही में मध्य प्रदेश में राममंदिर के निर्माण का श्रेय लेने वाले होर्डिंग नजर आए थे। इस पर कांग्रेस की ओर से आपत्ति जताई गई थी। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस राममंदिर निर्माण को लेकर दुखी है। वहीं कांग्रेस ने उस पर भगवान राम की भक्ति से भटकने का आरोप लगाया था। कांग्रेस की इंदौर इकाई ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान अयोध्या में राममंदिर और उज्जैन में महाकाल लोक का प्रदर्शन करके धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की शिकायत को एक्स पर साझा करते हुए उस पर राम विरोधी होने का आरोप लगाया। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को कहा था कि कांग्रेस का मूल चरित्र भगवान श्रीराम, हिंदुत्व और सनातन धर्म के खिलाफ रहा है। कांग्रेस राम मंदिर के होर्डिंग के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत कर रही है, जो दुनिया की आस्था का केंद्र है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ऐसे होर्डिंग हटाए जाने चाहिए। कांग्रेस को दुख है कि राम मंदिर के होर्डिंग्स क्यों लगाए गए हैं… कांग्रेस को राम मंदिर बनने से दुख है।

जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों पर बकाया राशि 100 करोड़ रुपये प्रतिदिन से अधिक की गति से बढ़ी.

RBI; Debt; Economics; Economy;

Outstanding amount on intentionally unpaid loans has been increasing at a rate of more than 100 crore rupees per day. दिल्ली, द वायर हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2019 से जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों पर बकाया राशि 100 करोड़ रुपये प्रतिदिन से अधिक की गति से बढ़ी है. इसका तात्पर्य यह है कि तब से विलफुल डिफॉल्टर्स पर बकाया राशि कम से कम 1.2 ट्रिलियन या 1.2 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है. बिजनेस स्टेंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी दी है. द हिंदू के मुताबिक, मार्च 2019 के बाद से प्रति दिन 100 करोड़ रुपये की यह भारी वृद्धि 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए उस दावे को पूरी तरह खारिज करती है कि पिछली यूपीए सरकार ने ‘घोटालों’ से बैंकिंग क्षेत्र को ‘बर्बाद’ कर दिया था, जबकि उनकी सरकार ने इसके ‘अच्छे वित्तीय स्वास्थ्य’ की बहाली की है. बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट ट्रांसयूनियन सिबिल के आंकड़ों पर आधारित है. अखबार ने लिखा है कि डेटा को वित्तीय संस्थानों द्वारा अपडेट किया जाता है. आंकड़े नवीनतम उपलब्ध संख्याओं को दर्शाते हैं. आगे कहा गया है, ‘यह राशि और भी अधिक हो सकती है क्योंकि कम से कम एक राष्ट्रीयकृत बैंक और एक निजी क्षेत्र के बैंक ने अभी तक जून के आंकड़े नहीं दिए हैं. कम से कम चार तिमाहियों से लगातार कुल राशि 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक बनी हुई है.’ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में प्रस्ताव दिया है कि ऋण के गैर-निष्पादित संपत्ति बनने के छह माह के भीतर जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों को विलफुल डिफॉल्टर्स घोषित किया जाना चाहिए. केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर के अंत तक प्रस्ताव पर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी हैं. निजी क्षेत्र के बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों ने ऐसे ऋणों (जो वापस नहीं किए जा रहे हैं) में उनकी हिस्सेदारी में थोड़ी वृद्धि देखी है, लेकिन चिंता की बात यह है कि सार्वजनिक बैंकों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है. जून 2023 में विलफुल डिफॉल्टर्स द्वारा न चुकाए गए कर्ज में उनकी हिस्सेदारी 77.5 फीसदी थी. जानबूझकर कर्ज न चुकाने वालों पर दस राष्ट्रीयकृत बैंकों का 1.5 लाख करोड़ रुपये और बकाया है, जिसमें से भारतीय स्टेट बैंक के 80,000 करोड़ रुपये (जून माह तक) शामिल हैं. निजी क्षेत्र के बैंकों का बकाया कुल मिलाकर 53,500 करोड़ रुपये है.

चेकिंग के दौरान डॉक्टर दंपत्ति से 1,30,000 की रकम जप्त.

Satna; Katni; Kuthla; Sahara Samachaar;

During the checking, a sum of 1,30,000 confiscation from the doctor couple. Manish Trivedi कटनी, चुनाव आचार सहिंता के चलते प्रशाशन इस वक़्त मुस्तैद है. जिले भर में लगातार चेकिंग का सिलसिला जारी है. कटनी के पन्ना नाके पर चेकिंग के दौरान विनीता सिंह पति डॉक्टर महेंद्र सिंह, राजेंद्र नगर थाना सिविल लाइन जिला सतना निवासी, के पास से कुठला पुलिस ने १,३०,००० रुपए जब्त किये मांगने पर डॉक्टर दम्पति से कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए, कुठला पुलिस ने डॉक्टर दम्पति पर CRPC की ध!रा १०२ के तहत रकम को जप्त कर लिया.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live