LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, बुआ गंगा देवी शर्मा की अस्थियों का करेंगे विसर्जन।

BJP National President JP Nadda reached Haridwar, will immerse the ashes of aunt Ganga Devi Sharma. जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी समेत तमाम दिग्गजों ने किया स्वागत। जेपी नड्डा की बुआ गंगा देवी हिमाचल प्रदेश की सबसे उम्रदराज महिलाओं में एक थी। विशेष संवाददाता देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए है। उनके जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं ने उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा अपनी बुआ की अस्थियों को गंगा जी में विसर्जित करने पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत तमाम दिग्गजों ने स्वागत किया। जिसके बाद जेपी नड्डा का काफिलाएयरपोर्ट से रवाना होकर हरिद्वार पहुंच गया। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी टनल हादसे की जानकारी भी लेंगे। साथ ही तमाम मुद्दों पर बात भी कर सकते हैं। हिमाचल की सबसे उम्रदराज महिला वोटर का निधन बता दें कि बीती 13 नवंबर को जेपी नड्डा की बुआ गंगा देवी का निधन हो गया था। उनकी उम्र 105 वर्ष थी और हिमाचल प्रदेश की सबसे उम्रदराज महिलाओं में एक थी। उन्होंने कुल्लू स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली थी। उधर, बुआ के निधन की सूचना मिलते ही जेपी नड्डा अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर सीधे कुल्लू पहुंच गए थे। बुआ की अंतिम इच्छा के अनुसार जेपी नड्डा उनके पार्थिव शरीर को कुल्लू से बिलासपुर लाए। जहां गोविंद सागर के किनारे शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर किया गया। अब जेपी नड्डा उनकी अस्थियों को लेकर हरिद्वार में गंगा में विसर्जित करेंगे। जिसे लेकर वे उत्तराखंड पहुंचे हैं।

नहीं रहे सहारा श्री, मुंबई में ली अंतिम सांस।

Sahara Shree is no more, breathed his last in Mumbai. सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का लंबी बीमारी से निधन। उद्योग जगत में सहाराश्री के निधन से दौड़ी शोक की लहर। विशेष संवाददाता मुंबई। सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। मुंबई के निजी अस्पताल में लंबे समय तक चले इलाज और डॉक्टर के तमाम प्रयासों के बावजूद सहारा श्री को बचाया नहीं जा सका। सहारा परिवार के मुखिया सहाराश्री सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। मूल रूप से बिहार के रहने वाले सहारा श्री सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की शुरुआत की थी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहराया था। लेकिन पिछले डेढ़ दशक से सहारा श्री विवादों से जूझ रहे थे। लंबे समय से बीमार थे सहारा श्री सहारा ग्रुप के संस्थापक और सहाराश्री के नाम से सुप्रसिद्ध देश के जाने माने उद्योगपति सुब्रत राय 75 साल के थे। सुब्रत राय सहारा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। दो दिन पहले सहाराश्री को कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी हास्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में खराब स्वास्थ्य की वजह से भर्ती कराया गया था। 14 नवम्बर को रात साढ़े दस बजे कार्डियोरेस्पीरेटरी अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। सुब्रत राय, सहारा इंडिया ग्रुप के मैनेजिंग वर्कर और चेयरमैन थे। सुब्रत रॉय के परिवार में पत्नी स्वप्ना रॉय और दो बेटे सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय हैं। सभी विदेश में रहते हैं। बिहार के रहने वाले थे सुब्रत राय सहारा सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत राय सहारा का जन्म बिहार के अररिया में 1948 में हुआ था। सहारा इंडिया परिवार को उन्होंने 1978 में शुरू किया था। सहारा ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि केवल 2,000 रुपये की पूंजी से शुरुआत करने वाली कंपनी ने उद्यमिता में अग्रणी बनने के लिए एक लंबा सफर तय किया है। बिहार से यूपी के गोरखपुर में हो गए थे शिफ्ट बिहार के अररिया से सहाराश्री का परिवार यूपी के गोरखपुर में शिफ्ट हो गया था। सहारा के सफलता की कहानी यूपी के गोरखपुर से ही शुरू हुई थी। हालांकि, सहारा इंडिया ग्रुप को विस्तार देने के लिए बाद में सहाराश्री 1990 के दशक में लखनऊ चले गए। लखनऊ में ही उन्होंने सहारा ग्रुप का मुख्यालय बनाया। घोटाले के आरोप में कई साल जेल रहे हालांकि, सहारा इंडिया परिवार की कुछ योजनाएं असफल हुई तो वह कानूनी पेंच में फंस गए। सहारा को एक मामले में धन को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। सहारा चिटफंड घोटाला में फंसे सहाराश्री को कई सालों तक जेल में भी रहना पड़ा था। कुछ दिनों पहले ही तमाम वित्तीय संकट से घिरे होने के बाद भी सहारा ने निवेशकों का पैसा वापस करना शुरू कर दिया था। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा के धन वापसी के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की थी। सहारा ग्रुप ने जारी किया बयान सहारा ने मंगलवार को बयान में कहा कि सुब्रत रॉय की मेटास्टैटिक घातकता, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से उत्पन्न जटिलताओं के साथ लंबी लड़ाई के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण मृत्यु हो गई। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। कंपनी ने कहा कि उनका नुकसान पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगा। कंपनी ने कहा कि सहारा इंडिया परिवार सहाराश्री की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा। आज लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर सहारा इंडिया के प्रबंध कार्यकर्ता सुब्रत राय सहारा का पार्थिव शरीर आज बुधवार को लखनऊ लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठधाम भैसाकुंड पर बुधवार को होगा। अंतिम संस्कार के समय की अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन परिवारिकजनों के मुताबिक शव दोपहर बारह बजे मुंबई से लखनऊ लाया जाएगा। शोक में डूबा सहारा परिवार उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवारिकजन सहारा शहर पहुंचने लगे और हर कोई शोक में डूबा दिखा। उधर, महानगर स्थित सहारा इंडिया परिवार के उप प्रबंध कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव के आवास पर देर रात सुब्रत राय के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में राजनीतिक, फिल्मी समेत कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लोगों से की भावुक अपील।

Union Minister Scindia, who reached Ashoknagar, made an emotional appeal to the people. भाजपा प्रत्याशी को हार्ट ब्लॉकेज की शिकायत, सिंधिया ने संभाला मोर्चा। जजपाल सिंह जज्जी का दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार के लिए अब महज कुछ ही घंटो का समय बचा हुआ है। ऐसे में नेता पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थक प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आ रहे हैं। प्रचार के लिए सिंधिया अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने बीमार प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में आम जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने आमजन को “जज्जी” की बीमारी के बारे में बताते हुए 17 तारीख को भाजपा के लिए मतदान कर जज्जी को जिताने की अपील की। दरअसल जजपाल सिंह (जज्जी) को पिछले दिनों सीने में दर्द हुआ था, डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद जज्जी को सर्जरी के लिए दिल्ली रैफर किया गया था, जहां सर्जरी तो हो गई है लेकिन अभी जजपाल अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में जज्जी के प्रचार की जिम्मेदारी खुद सिंधिया ने ले ली है। अशोकनगर पहुंचे सिंधिया ने जनता से कहा “यह शून्य और पुण्य का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस को शून्य, तो भाजपा को पुण्य बताया” अपने बेटे का साथ दो- सिंधिया सिंधिया ने कहा चुनावी माहौल है और हमने जिसकी कभी कल्पना नहीं की ऐसा जज्जी के साथ हुआ। मुझे पांच दिन पहले देर रात सूचना मिली। मैंने फौरन एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया और जज्जी को एस्कॉर्ट हॉस्पिटल दिल्ली ले गए। मैंने सोचा की छोटी-मोटी बात होगी, दवाई लेकर ठीक हो जाएगा। वापस आ जाएगा। वही डॉक्टर ने बताया कि यह कोई मामूली बात नहीं है। हमें हृदय को खोलकर उसमें छल्ले डालना पड़े हैं और यह चुनाव के बीच हुआ। आज आपका ही बेटा, आपका ही घर का बच्चा, आपका ही भाई, उसे आज आपके आशीर्वाद की जरूरत है। वह हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहा, लेकिन आज उसे आपकी जरूरत है। इसलिए आने वाली 17 तारीख को सहानुभूति दिखाते हुए कमल के निशान पर वोट करने की अपील आप लोगों से करता हुं।

मासूम से हैवानियत के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा ए मौत।

In a case of cruelty to an innocent child, the court awarded death sentence. 5 साल की मासूम बच्ची को न्यायालय से सौ दिन में मिला इंसाफ। दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को सुनाई मौत की सजा। विशेष संवाददाता नई दिल्ली / केरल। एर्नाकुलम जिले की अदालत ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में दोषी व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। मंगलवार को विशेष पॉक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत के न्यायाधीश के सोमन ने अलुवा बाल दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रवासी मजदूर अशफाक आलम को देश की सबसे बड़ी सजा सुनाई है। बता दें कि कोर्ट ने यह सजा उस दिन सुनाई है जिस दिन पूरे देश में बाल दिवस मनाया जा रहा है। इसके अलावा आज पॉक्सो अधिनियम की 11वीं वर्षगांठ भी है, जो 14 नवंबर 2012 को लागू किया गया था। अभियोजन पक्ष ने की थी फांसी की मांग जिस समय दोषी आलम को सजा सुनाई गई, उस वक्त पीड़िता के माता-पिता अदालत में ही मौजूद थे। आलम को चार नवंबर को दोषी ठहराया गया था। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया था कि मामला दुर्लभतम श्रेणी में आता है और इसलिए दोषी को मौत की सजा दी जानी चाहिए। 100 दिन में दोषसिद्धि और सजा मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की यह घटना इसी वर्ष 28 जुलाई को हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच करने वाली केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 2 सितंबर को POCSO अदालत में आरोपी के खिलाफ 800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। एर्नाकुलम कोर्ट ने 7 सितम्बर को मामले की सुनवाई शुरू की थी। 16 सितम्बर को आरोप तय किए गए, जिसके बाद 4 अक्टूबर को सुनवाई शुरू हुई। आलम को 4 नवंबर को उसके अपराध के लिए दोषी ठहराया गया और अपराध के लिए 14 नवंबर को उसे मौत की सजा सुनाई गई। सभी 16 अपराधों में दोषी पाया गया आलम अभियोजन पक्ष ने कहा था कि सजा पर बहस के दौरान, आलम ने अदालत में दावा किया था कि अन्य आरोपियों को छोड़ दिया गया और सिर्फ उसको ही मामले में पकड़ा गया। इसके अलावा उसने कोई अन्य दलील नहीं दी। अदालत ने आरोपपत्र में आलम को सभी 16 अपराधों का दोषी पाया था। अभियोजन पक्ष ने पूर्व में कहा था कि 16 में से पांच अपराधों में मौत की सजा का प्रावधान है.। 28 जुलाई 2023 को हुई थी वारदात यह घटना इसी साल 28 जुलाई की है। एक बिहार का प्रवासी परिवार केरल में किराए पर रहता था। 28 जुलाई अशफाक ने बच्ची का उसके किराए के घर से अपहरण कर लिया और फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और बच्ची का शव पास के अलुवा में एक स्थानीय बाजार के पीछे दलदली इलाके में फेंक दिया गया था। बच्ची के माता पिता की शिकायत पर छानबीन की गई तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

अकील परिवार की सर फुटव्वल की वीडियो वायरल.

The video of the Akil family’s soccer match has gone viral. साकिब कबीरभोपाल। राजधानी की उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील परिवार की आपसी लड़ाई का एक कथित वीडियो आज वायरल हुआ वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी और आरिफ अकील के पुत्र आतिफ अकील और उनके भाई मजीद अकील के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। जबकि आरिफ अकील के भाई आसिफ अकील भी हाथ मे चप्पल लिए मार पीट करते नज़र आ रहें है। वीडियो सँभवता घर मे लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है जिसमे परिवार की महिलाओं समेत अन्य लोग भी नजर आ रहे है। हालांकि “सहारा समाचार” वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है लेकिन वीडियो को राजधानी में चटखारे लेकर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि विधायक आरिफ अकील ने स्वास्थ्य कारणों के चलते खुद की जगह अपने बेटे आतिफ अकील को टिकिट दिए जाने की सिफारिश की थी जिससे उनके भाई अमीर अकील ने बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय ताल ठोंक दी यही नही कहीं न कहीं आरिफ अकील के दूसरे बेटे मजीद अकील भी टिकिट की उम्मीद पाले हुए थे लेकिन आरिफ अकील की सिफारिश के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने आतिफ अकील को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से पूरे परिवार में सर फुटव्वल को दौर जारी है ।

अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे – कमलनाथ.

We will formulate a simple and beneficial policy for the future of guest teachers and scholars.” – Kamal Nath Manish Trivedi भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने X हैंडल पर मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों को रहत भरी खबर पोस्ट की है. कमलनाथ ने अपने ट्वीट लिखा की, में स्कूलों और कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था को सतत् और सुचारू रखने वाले अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे ताकि उन्हें नियमित सेवा में स्थान मिल सके और उनकी वर्षों की सेवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो।

“विधायक मेडिसिन बैंक” देगी लोगों को निःशुल्क दवाएं, विधायक श्री पाठक ने की स्थापना की घोषणा”

Praveen Pathak; Gwalior; congress; candidate; sahara samachaar;

Legislator Medicine Bank” will provide free medicines to people, announced by legislator Shri Pathak. श्री पाठक ने कल 12 नवंबर को वार्ड 55 एवं आज सुबह वार्ड 51 में किया “परिजन संपर्क कार्यक्रम, इसके साथ ही दोपहर से रात तक चार स्थानों पर किया परिजन संवाद कार्यक्रम” ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी श्री प्रवीण पाठक जी ने “विधायक मेडिसिन बैंक” की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि अब लोगों को निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध करवाई जाएगी।विधायक श्री पाठक ने 2018 में विधायक बनने के बाद 2019 में “विधायक स्टेशनरी बैंक” की स्थापना की थी जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में स्थित शासकीय विद्यालयों के प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध करवाई जाती है। विधायक श्री पाठक ने अभी हाल ही में पिछले माह ग्वालियर दक्षिण के समस्त शासकीय विद्यालयों में एक साथ एक ही दिन में 10 हजार से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध करवा कर एक इतिहास रचा था।विधायक श्री पाठक ने अब एक नया क्रांतिकारी कदम उठाते हुए “विधायक मेडिसिन बैंक” की स्थापना करने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि इसके तहत उन लोगों को निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध करवाई जाएगी जो स्वयं इसका खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।विधायक श्री पाठक ने आगे कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और आज के युग में इन दोनों पर अत्यधिक राशि खर्च होती है इस कारण समाज का गरीब तबका इन दोनों क्षेत्र में उच्च स्तरीय सुविधाओं से वंचित रह जाता है इसीलिए अब निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध कराने के बाद अब हमने एक नया कदम उठाया है जिसके तहत लोगों को अब निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कोशिश की है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ अपने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए मैं अपना शत प्रतिशत योगदान दूं , इसमें मैं काफी हद तक सफल भी हुआ हूं । आगे आने वाले समय में इन क्षेत्रों के अलावा दक्षिण विधानसभा के संपूर्ण विकास के लिए प्राण पण से जुटा रहूंगा। श्री पाठक ने कल 12 नवंबर किया वार्ड 55 में “परिजन संपर्क कार्यक्रम”ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रवीण पाठक जी द्वारा अपने परिजनों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने के क्रम में कल रविवार 12 नवंबर को वार्ड 55 में परिजन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके तहत सभी कार्यकर्तागण अवाड़़पुरा चौराहा पर एकत्रित होकर गुलजार चौक होते हुए मुर्गी फार्म, गुढ़ी, मेवाती मोहल्ला, पिछोरों की पहाड़िया, न्यू वकील कॉलोनी, पुरानी वकील कॉलोनी, गुड़ा गुड़ी का नाका, प्रजापति मोहल्ला, ईश्वर बिहार कॉलोनी में अपने परिजनों से मिलते हुए जैन मंदिर पहुंच कर आज का परिजन संपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने बड़े उत्साह के साथ अपने बेटे प्रवीण का तहे दिल से स्वागत किया एवं पुष्प हार पहनाकर सत्कार किया। पैर में चोट के बावजूद विधायक श्री पाठक ने आज वार्ड 51 में किया “परिजन संपर्क कार्यक्रम”पैर में चोट लगने के बावजूद विधायक श्री पाठक ने आज सुबह वार्ड 51 में परिजन संपर्क कार्यक्रम किया । ज्ञात हो कि कल 12 नवंबर को परिजन संपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री पाठक के पैर पर चार पहिया वाहन चढ़ गया था जिसकी वजह से उनके पेर में चोट लग गई थी । इसके बावजूद विधायक श्री पाठक ने आज का परिजन संपर्क लंगड़ाते हुए दो व्यक्तियों का सहारा लेकर पूरा किया । इसके तहत सभी कार्यकर्ता गण सिकंदर कंपू पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर आगे बढ़ते हुए हाथी खाना , पानी की टंकी से अब्बास की बगिया, कब्रिस्तान रोड ,सोलंकी धर्मशाला से आगे बढ़ते हुए शीतला कॉलोनी, जाटव वाली गली, धोबी वाली मस्जिद से होते हुए धान मिल पर पहुंचकर आज का परिजन संपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ ‌ इस दौरान लोगों ने विधायक श्री पाठक को पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए। विधायक श्री पाठक ने “परिजन संवाद कार्यक्रम” के तहत आज चार नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधितग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रवीण पाठक जी ने आज अपना तूफानी जनसंपर्क जारी रखा । इसके तहत सुबह परिजन संपर्क कार्यक्रम किया एवं दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात तक चार स्थानों पर परिजन संवाद कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया । इसके तहत पहला परिजन संवाद कार्यक्रम वार्ड 52 की शिव शक्ति वाटिका में, दूसरा कार्यक्रम वार्ड 38 के जनकपुरी कॉलोनी चौराहा पर, तीसरा कार्यक्रम वार्ड 52 के तोमर फॉर्म के पास एवं चौथा कार्यक्रम वार्ड 38 के मुरली गार्डन गोल पहाड़िया पर आयोजित किया गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live