LATEST NEWS

हरदा के धनगांव में मतदान केंद्र के बाहर 4 लोगों को करंट लगा.

Outside the polling center in Harda, 4 people were effected by the Electric Current. Special Correspondent हरदा, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी होते ही, एक बुरी खबर सामने आयी. हरदा (Harda) के धनगांव में मतदान केंद्र के बाहर 4 लोगों को करंट लग गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक टेंट हटाने के दौरान ये हादसा हुआ. घायलों में ग्राम पंचायत धनगांव का पंचायत सचिव भी शामिल है. प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार मतदान केंद्र पर अधिकारियों द्वारा टेंट को हटाकर दूसरी जगह रखने का कहा था, इसी दौरान 11 केबी विद्युत लाइन से टेंट के पाइप टकरा गए और हादसा हो गया.

अवैध देशी मदिरा के साथ, एक युवक को किया गिरफ्तार.

Youth was arrested with illicit country-made liquor. अशोक मिश्राकटनी, वर्तमान में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है इसके संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के निर्देशन में आज दिनांक 16 11 2023 को चौकी प्रभारी निवार उप निरीक्षक गणेश प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा हमराह स्टाफ के मुखविर की सूचना पर ग्राम जरवाही में आरोपी शुभम् शर्मा पिता स्व सुरेन्द्र शर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन जरवाही थाना माधवनगर के कब्जे से 150 पाव देशी मदिरा मसाला कीमती 15000 रु की अबैध रूप से कब्जा में रखे मिलने से धारा 34 1 आपकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

95 वर्ष की श्रीमति विद्यावती दूबे ने परिवार के साथ किया मतदान

Mrs. Vidyavati Dubey, 95 years old, cast her vote with her family. साकिब कबीरभोपाल में मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखा गया जिसमे युवाओं के साथ वृद्धजन भी पीछे नहीं रहे। दक्षिण-पश्चिम के मतदान केंद्र क्रमांक 210 पर 95 वर्ष की श्रीमती विद्यावती दूबे अपने परिवार के साथ मतदान करने आईं। उनका लोकतंत्र के उत्सव के प्रति ऐसा जज्बा सभी को प्रेरित करता है ।

मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह.

Enthusiasm among the youth regarding voting. कु. ईशा, कु. अदिति और कु. सुष्मिता ने किया पहली बार मतदान साकिब कबीरभोपाल: लोकतंत्र के महोत्सव यानि विधानसभा निर्वाचन के तहत शुक्रवार को पहली बार वोट करने गए युवाओं में बहुत उत्साह था।इन युवाओं में से 3 युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी जो काबिले तारीफ है। विधानसभा क्षेत्र 152 भोपाल दक्षिण-पश्चिम के मतदान केन्द्र क्रमांक 210 में कु. ईशा, कु. अदिति और 211 में कु. सुष्मिता ने उत्साह पूर्वक पहली बार मतदान किया। कुमारी ईशा ने कहा कि मैंने लाईन में खडे़ होकर अपनी बारी का इंतजार किया और यह संदेश दिया कि नियम के साथ काम करते हुये हमें यह पता चलता है कि हमारी व्यवस्थायें सुदृढ हैं। उन्होंने अपने मत का प्रयोग करके खुशी व्यक्त की। सभी मतदाताओं से भी कहा है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कुमारी अदिति ने कहा कि आज मतदाताओं के लिये महत्वपूर्ण दिवस है। हर मतदाता को लोकतंत्र के इस पर्व पर अपने मत का प्रयोग करके एक ईमानदार जनप्रतिनिधि को चुनने का मौका मिलता है। सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिये। कुमारी सुष्मिता ने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में आज पहली बार हिस्सा लेकर उन्हें बहुत खुशी मिल रही है। उन्होंने सभी से अपील कर कहा कि मतदान अवश्य करें और एक जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभायें।

गर्भवती ने पहले किया मतदान, फिर गई प्रसव करवाने.

Pregnant woman first cast her vote and then went to arrange for childbirth. साकिब कबीरभोपाल । शुक्रवार को मतदान दिवस पर गर्भवती महिला मतदान के अपने कर्तव्य को नहीं भूली। महिला ने अस्पताल जाने के पहले अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वोट किया, उसके बाद अस्पताल पहुंचकर प्रसव करवाया । भोपाल की वार्ड क्रमांक 78 निवासी 23 वर्षीय श्रीमती सानिया शेख पत्नी श्री सोहेल शेख की संभावित प्रसव दिनांक 17 नवंबर थी। 17 तारीख की सुबह स्थानीय आशा कार्यकर्ता श्रीमती सना गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए घर पहुंची। अस्पताल में भर्ती होने के लिए सभी जरूरी सामान और ए एन सी जांच के दस्तावेजों को रखने के दौरान आशा कार्यकर्ता द्वारा मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। गर्भवती महिला और परिजन भी मतदान के लिए खुशी खुशी तैयार हुए। महिला ने डिलीवरी के लिए भर्ती होने के पूर्व आशा कार्यकर्ता के साथ बूथ क्रमांक 44 जाकर अपना वोट दिया। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आशा कार्यकर्ता श्रीमती सना द्वारा जागरूकता गतिविधियां भी की गई थी।

विदिशा जिले में 79.20 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान.

Voting turnout exceeded 79.20 percent in Vidisha district. Sitaram Kushwaha विदिशा, जिले मैं मतदाताओं के द्वारा बंपर वोटिंग की गई है वहीं जिले में शाम के 5:00 बजे तक 79.20% से अधिक मतदान मतदाताओं के द्वारा किया गया है, वहीं ग्यारसपुर क्षेत्र में सभी पोलिंग बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के द्वारा वोट डाले गए है हैदरगढ़ क्षेत्र एवं ग्यारसपुर क्षेत्र के नवयुवक मतदाताओं के द्वारा क्षेत्र में स्थाई मुद्दों को लेकर वोट डाले गए जिसमें बेटियों के द्वारा पहली बार मतदान करते समय क्षेत्र कॉलेज खुलने को लेकर मतदान किया गया एवं विकास के मुद्दे पर मतदान किया गया । ग्यारसपुर क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के द्वारा काफी उत्साह के साथ मतदान किया प्रातः 7:00 बजे से शाम के 6:00 तक सभी मतदाताओं ने पहुंचकर मतदान किया मतदान केंद्रों पर पुलिस प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे सभी मतदान केदो पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ । जिला पंचायत सीईओ के द्वारा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया ।

करोड़पति आबकारी अधिकारी अलोक खरे पर लोकायुक्त 4 साल से नहीं कर पा रहा कार्रवाई.

Alok Khare; Excise Inspector; Sahara Samachaar; Lokayukt

The Lokayukta has been unable to take action against the millionaire excise officer Alok Khare for the past four years. Udit Narayan सरकार से अभियोजन की लोकायुक्त ने मांगी अनुमति 4 साल पहले अधिकारी के आधा दर्जन के अधिक ठिकानों पर हुई थी छापेमारी, बंगले, फार्महाउस सहित मिली 100 करोड़ से अधिक संपत्तिFour years ago, the Lokayukta sought permission from the government for prosecution. Raids were conducted at more than half a dozen locations associated with the officer, resulting in the discovery of properties worth over 100 crores, including bungalows, farmhouses, and more. भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी विभाग के अधिकारी आलोक खरे पर गाज गिर सकती है। 4 साल पहले लोकायुक्त के छापे के दौरान आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि हुई थी। राज्य सरकार से लोकायुक्त ने अभियोजन की स्वीकृति मांगी की है। लोकायुक्त के पत्र के बाद वाणिज्य कर विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने आलोक खरे की अभियोजन स्वीकृति देने के लिए आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव को पत्र लिखा है। लोकायुक्त पुलिस ने 4 साल पहले सहायक आबकारी आयुक्त आलोक खरे के साथ ठिकानों पर छापेमारी की थी। भोपाल में दो इंदौर में दो और रायसेन में दो छतरपुर में एक साथ छापेमारी की गई। लोकायुक्त ने कार्रवाई के दौरान पाया कि खरे ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इसके बाद विभाग ने खरे को रीवा जिला आबकारी आयुक्त बनाकर भेज दिया। छापे के बाद जानकारी निकाली कि 100 करोड रुपए से अधिक की संपत्ति पाई गई है। इंदौर के पास इलाके में पेंट हाउस और बंगले का पता चला है। तीन किलो सोना मिलने की भी जानकारी थी। इंदौर में जिस फ्लैट में आलोक खरे रहते थे, उसे पर ताला था। लोकायुक्त टीम ने ताले को भी सील कर दिया था। भोपाल की चूना भट्टी और बाग मुगलिया में दो बड़े बंगले और कोलार में फार्म हाउस की जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज मिले थे। इसके अलावा रायसेन में दो फार्म हाउस का भी खुलासा हुआ। खरे ने अपनी पत्नी के इनकम टैक्स रिटर्न में रायसेन में फलों की खेती से आय होना बताया था। फल दिल्ली में बेचे जाते थे, जिसकी वजह से करोड़ों रुपए की आय हुई। सूत्र बताते हैं कि दस्तावेज की जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि ट्रकों से फल दिल्ली भेजने की बात कही गई लेकिन उन नंबरों की जांच करने के बाद आॅटो के नंबर निकाले। फाइल बंद, फिर खुलीसूत्र बताते हैं कि लोकायुक्त ने डीजी ने आलोक खरे के खिलाफ चल रही फाइल को बंद कर दिया था। इस मामले में लोकायुक्त के चेयरमैन के दखल के बाद हटाए डीजी के खिलाफ सरकार को रिपोर्ट दे दी थी। फिर नए डीजी ने अलोक के मामले की फाइल खोल दी। इस मामले में पूर्व डीजी की कथित इमानदारी पर भी सवाल उठे थे। ईडी भी कर रही जांच- लोकायुक्त पुलिस के अलावा अलोक खरे के खिलाफ ईडी भी जांच कर रही है। इसके लिए बकायदा लोकायुक्त पुलिस के डीजी को पत्र लिखकर जांच की रिपोर्ट देने के लिए कहा था। माना जा रहा है कि ईडी मनी लाड्रिंग के मामले में कार्रवाई कर सकती है। हालांकि लोकायुक्त को अभियोजन की स्वीकृति का इंतजार है। हैरत की बात है कि खरे को सरकार ने छापेमारी के बाद निलंबित नहीं किया। इसके अलावा उन्हें सिर्फदूसरे जिले में पोस्टिंग दे दी।

मतदान के पहले भाजपा के पक्ष में माहौल।

The atmosphere in favor of BJP before voting. कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता के करीब पहुंची भाजपा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से जनता प्रभावित। उदित नारायण भोपाल। मध्यपदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के पहले भाजपा कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता के करीब पहुंच चुकी है। दीपावली के बाद उत्पन्न हुए सकारात्मक बदलाव को भाजपा के पक्ष में देखा जा रहा है। दिवाली के पहले तक भाजपा कहीं न कहीं  सत्ता से दूर दिखाई दे रही थी लेकिन अब भाजपा सत्ता के करीब पहुंच चुकी है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में एक साथ सभी बड़े नेताओं को एक के बाद एक चुनावी सभा में उतार दिया। जिससे कहीं न कहीं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया  है।  दिवाली के पहले लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आ जाने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति  भी लाडली बहनों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। जिसे अंडर करेंट के तौर पर देखा जा रहा है। यदि पांचवी बार फिर भाजपा की सरकार बनती है तो इसका श्रेय पीएम मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान को भी जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मध्य प्रदेश में फिर से सत्ता हासिल करने के लिए सबसे अधिक सभाएं की हैं। चुनावी सभा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे. पी.नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, अनुराग ठाकुर,स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़े नेताओं की चुनावी सभाएं हुई जिसने भाजपा को सत्ता के करीब पहुंचाया है।  जिसकी वजह से प्रचार प्रसार में भाजपा कांग्रेस से आगे रही। साथ ही अखबारी विज्ञापन के साथ सोशल मीडिया पर भी विज्ञापन में भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दी। बूथ मैनेजमेंट में भी भाजपा आगे यदि बात की जाए बूथ मैनेजमेंट की तो भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष वीडी शर्मा की रणनीति भी सफल होती दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस में  बूथ स्तर पर पर्याप्त तैयारी का अभाव दिख रहा है वही भाजपा आगे दिखाई दे रही है। प्रदेश में भाजपा के पास 44 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फ़ौज है। जिसमे पन्ना प्रभारी, हाफ पन्ना प्रभारी तक शामिल हैं। पूरे चुनाव के दौरान वीडी शर्मा चुनावी सभाओं से दूर रहकर बूथ लेबल मीटिंग पर केंद्रित रहे। यदि भाजपा की सरकार बनती है तो यह भी एक सफल रणनीति साबित होगी। केंद्र की इन योजनाओं का भाजपा को मिलेगा लाभ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही राष्ट्रीय मुद्दे उतार दिए हों लेकिन मध्य प्रदेश के मतदाताओं में प्रधानमंत्री आवास योजना और और आयुष्मान भारत योजना का भी गहरा प्रभाव देखने को मिल रहा है। 9000 रुपए महीने की मासिक आय वाले व्यक्ति के लिए महंगाई के इस दौर में स्वयं का घर बनाना किसी सपने से कम नहीं है। जिसे केंद्र की प्रधान मंत्री आवास योजना ने पूरा करने का काम किया है। पीएम मोदी की दूरगामी सोंच का परिणाम है कि गांव गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास मिले हैं। शासकीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में लगभग 44 लाख लोगों को पक्के आवास मिले है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। जिससे   5 लाख रुपए तक के  निशुल्क उपचार का कवच मिला है। वर्तमान में दौर में सगे रिश्तेदार भी बीमारी के दौरान उपचार के लिए आर्थिक मदद नहीं करते ऐसे में सरकार ने 5 लाख रुपए का सुरक्षा कवच प्रदान किया है। इससे भी लोगों के बीच भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live