LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुर्घटनाओं को रोकने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए.

The Chief Minister, Dr. Mohan Yadav, issued orders regarding the prevention of accidents. मनीष त्रिवेदी, सहारा समाचार,भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अनुपयोगी एवं खुले नलकूप, बोरवेल, ट्यूबवेल में दुघर्टनाओं को रोकेने के सम्बंध में आदेश जारी किया है। पहले भी इस तरह के कई आदेश जारी हुए है, इन आदेशों का पालन नहीं हो पाया इनको पालन करने वाले सुस्त है. लेकिन मुख्यमंत्री एक्टिव मोड में है और उनके के आदेशों पर काम भी हो रहा है.

राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर निर्माणा कार्य के दौरान मजदूर घायल.

During the construction work at Rajmata Vijayaraje Scindia Civil Airport, laborers were injured. ग्वालियर। ग्वालियर में निर्माणाधीन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर निर्माणधीन एयर टर्मिनल में काम के दौरान आज फिर एक हादसा होने से एक मजदूर गभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां हड़कम्प मच गया । तीन महीने में यह दूसरी बड़ी घटना है । घटना के बाद घायल मजदूर के नाराज साथियों ने जमकर बवाल किया जिसके चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस विवेचना में लगी है। आपको बता दें कि लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से यहां कार्गो टर्मिनल बन रहा है. इसमें अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है और आज दोपहर अचानक इसमें गिरने से एक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उठाकर बिरला अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद साथी मजदूर ने बताया कि सुबह जब काम करने ले लिए वह ऊपर चढ़ा तो संतुलन गड़बड़ाने से काफी ऊंचाई से वह एकदम नीचे आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी सेफ्टी उपकरण के बिना उसे पचास फुट ऊंची सीलिंग पर चढ़ा दिया गया जिससे वह गिर गया । मोहकम के गिरने के बाद वहां मौजूद कम्पनी के अधिकारी मौके से भाग निकले। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल को अस्पताल पहुंचा दिया गया है. और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है बाईट,,, राजवीर घायल मजदूर का साथी बाईट,,,, थाना प्रभारी महाराजपुरा ग्वालियर

कांग्रेस ने किया नेशनल एलायंस कमेटी का गठन, भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी.

Congress forms National Alliance Committee; Bhupesh Baghel given a significant responsibility. रायपुर। कांग्रेस  ने  नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है.    इसमें कांग्रेस ने आम चुनाव 2024 के लिए भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. समिति में अशोक गहलोत,  मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का भी नाम शामिल है.बता दें कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. मई 2024 या इससे से पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। 

गोवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा की मौत, पूर्व सैनिक संगठन ने स्टेशन मैनेजर को ज्ञापन सौंपा.

Death of Army Subedar Major Krishnakant Sharma while boarding the Goa Express. ग्वालियर ! रेलवे स्टेशन पर अप गोवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा की मौत को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने स्टेशन मैनेजर से इस मामले में जांच की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार के लिए रेलवे की ओर से मुआवजा राशि देने की भी उनके द्वारा मांग की गई है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया है कि रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी या प्रबंधन का कोई भी सदस्य पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर नहीं पहुंचा है। दरअसल सोमवार रात को ग्वालियर के दीनदयाल नगर में रहने वाले सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा छुट्टियां खत्म होने पर वापस अपनी ड्यूटी जा रहे थे। लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह ट्रैक पर चले गए और उनका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने गहरा क्षोभ जताया है और रेलवे प्रशासन पर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगा भी लगाया है। उनका कहना है कि ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान भीड़ पर काबू करने के लिए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल तैनात रहता है लेकिन वह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह रहते हैं जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। एक होनहार देश के जवान की इस दुर्घटना में मौत हुई है इसलिए रेलवे को इस मामले में सेना के जवान के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा देना चाहिए। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की अनदेखी पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए।

सशक्त, समृद्ध राष्ट्र की पहचान है “एकजुटता“

The recognition of a strong, prosperous nation is “Unity.” तरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस आज डॉ. केशव पाण्डेयआधुनिक युग में पूरी दुनिया एक गठबंधन की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। जिसमें मानव एकजुटता की महत्वपूर्ण भूमिका है। विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी युग में यह वह अद्वितीय मौका है, जब हम सभी मिलकर समस्त मानव जाति के लिए एकमत और समृद्धि की दिशा में बेहतर काम कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के अवसर पर आज हम इसके महत्व को समझेंगे और इसकी महत्वपूर्णता को भी जानेंगे। 20 दिसंबर को प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुटता के महत्त्व को बताना, गरीबी पर अंकुश लगाना एवं विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र ने 22 दिसंबर 2005 को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को विश्व एकजुटता कोष और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा बढ़ावा दिया जाता है, जो दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने पर केंद्रित हैं। विश्व एकजुटता कोष की स्थापना फरवरी 2003 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के ट्रस्ट फंड के रूप में की गई थी।विश्व में एकजुटता का दौर : मौजूदा परिवेश में बेशक कुछ देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं या फिर कुछ में टकराव की स्थिति है, बावजूद इसके दुनिया के अनेक देशों और समुदायों के बीच मित्रता, समरसता और एकजुटता के हालात जन्म ले रहे हैं। आपसी समझ, भावना, सहयोग, साझा जिम्मेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान ने हमें एक समृद्धि भरे भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए मजबूती दी है। इस संदर्भ में यह दिवस हमें सकारात्मक रूप से सोचने और उस दिशा में आगे बढ़कर कार्रवाई करने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से सरकारों को सतत् विकास लक्ष्य के गरीबी और अन्य सामाजिक बाधाओं का जवाब देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कोई भी व्यक्ति शिक्षा को बढ़ावा देकर या गरीबों, शारीरिक व मानसिक रूप से अक्षम लोगों की मदद करके इस दिवस में अपना योगदान दे सकता है। क्योंकि इस दिवस की थीम ही- “सहयोग, समानता और सामाजिक न्याय की संस्कृति को बढ़ावा देना“ है। अन्य अंतरराष्ट्रीय दिनों के विपरीत इस दिवस की थीम प्रति वर्ष एक समान ही रहती है।दरअसल, एकजुटता का अर्थ है- साझा लक्ष्यों और हितों के बारे में जागरूकता। जो एक ऐसे समाज में एकता की मनोवैज्ञानिक भावना को जन्म देकर संबंधों को मजबूत करता व बांधता है। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में, विशेषकर विकासशील देशों में सहयोग, समानता और सामाजिक न्याय की संस्कृति को बढ़ावा देना है।ताकि सामाजिक, आर्थिक विकास, मानवाधिकार और शांति को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के देशों और लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया जा सके। वैश्विक साझेदारी भी संयुक्त राष्ट्र की तरह वैश्विक सहयोग और एकजुटता की नींव पर ही बनाई जा सकती है। सतत विकास एजेंडा इसी पर केंद्रित है, जो लोगों को गरीबी, भूख और बीमारी से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध वैश्विक साझेदारी द्वारा समर्थित है। मानवाधिकारों और सामाजिक न्याय के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।यह दिवस हमें सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है ताकि हम सभी मिलकर समस्त विश्व के लिए सुधार कर सकें। विभिन्न सांघीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से हम एक बेहतर और संबलित समाज की दिशा में काम कर सकें।अंत में, अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस हमें एक सशक्त, समृद्ध और एकजुट विश्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए संकल्पित करता है। हमें यहां एक मौका मिलता है कि हम सभी मिलकर सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए काम करें और एक समृद्धि भरे भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं। यह दिन सभी को समर्पित होना चाहिए ताकि हम समृद्धि और एकता की दिशा में आगे बढ़ सकें। क्योंकि किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और सशक्तता की प्रतीक है एकजुटता।

खुदाई में मिला अंग्रेजों से लूटा टंट्या मामा का गड़ा हुआ खजाना

खंडवा! एमपी के खंडवा जिले में अंग्रेजों के जमाने का खजाना मिला है। यहां के खिडगांव में पुराने मकान के मलबे में सोने चांदी के सिक्के मिले। स्कूल के बच्चे यहां खेलने आए तो उनकी नजर सिक्कों पर पड़ी। बच्चों को सिक्के मिलने की खबर गांव में फैली तो यहां लोगों की भीड़ लग गई। गांव वालों ने यहां कई गड्ढे खोद डाले और इनमें से कई लोगों को सोने-चांदी के सिक्के मिले। दस दिन पुरानी इस घटना के बारे में अब एक नई बात सामने आई है। अंग्रेजों के इन सिक्कों को यहां के जननायक क्रांतिकारी नेता टंट्या भील का खजाना बताया जा रहा है। क्षेत्र में उन्हें प्यार से टंट्या मामा भी कहा जाता है। गांव में एक पुराने मकान की जगह नया मकान बनाया जा रहा है। इसके लिए खुदाई की गई और मलबे को पास की नदी के किनारे डाल दिया गया।10 दिसंबर को यहां स्कूल के बच्चे खेलने आए तो उन्हें यहां ब्रिटिश कालीन सिक्के मिले। बच्चों को सोने-चांदी के सिक्के मिलते ही यहां लोगों की भीड़ लग गई और पूरा गांव सिक्कों की खोज में लग गया। बाद में पुलिस ने कुछ लोगों से ये पुराने सिक्के बरामद किए।अंग्रेजों के इन सिक्कों को अब जानकार लोग टंट्या भील का खजाना बता रहे हैं। इतिहासकारों, विशेषज्ञों के मुताबिक टंट्या भील अंग्रेजों से लूट करते और सारा सामान इलाके में बांट देते थे। उस जमाने में टंट्या द्वारा दिए गए सिक्कों को सुरक्षित रखने के लिए लोग उन्हें जमीन में गड़ा देते थे। गड़ा हुआ यही खजाना खिडगांव में लोगों को मिला है। इससे पहले भी इलाके में कई बार लोगों को जमीन में गड़े सोने चांदी के सिक्कों का खजाना मिल चुका है। खंडवा और पास के जिलों में कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हुईं। तीन साल पहले खंडवा के ही पुनासा में खुदाई में करीब तीन सौ सिक्के मिले थे। सात साल पहले खरगोन के भगवानपुरा में भी सिक्के प्राप्त हुए थे। यहां के टांडा बरुड गांव में भी सोने चांदी के सिक्के खुदाई में मिले थे। इन सभी जगहों पर मिले सिक्कों को जननायक टंट्या भील का अंग्रेजों से लूटा गया खजाना ही कहा गया था। कौन थे टंट्या भीलटंट्या भील अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करते हुए आदिवासियों के हितों के लिए काम करते थे। वे अंग्रेजों का धन लूटते और उसे गरीबों में बांट देते। लूटे गए सोने चांदी के सिक्कों और जेवरात देकर उन्होंने कई कन्याओं की शादी कराई। उन्होंने सन 1878 में बुरहानपुर का सरकारी खजाना लूटा था। उस जमाने में लोग धन संपत्ति को जमीन में गड़ा देते थे। मालवा निमाड़ इलाके में यही गड़ा हुआ खजाना जब तब खुदाई में मिल जाता है।1889 में जब टंट्या भील को गिरफ़्तार किया गया तब कई विदेशी अखबारों में भी इसका जिक्र किया गया। अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार न्यूयार्क टाइम्स में टंट्या भील को भारत के राबिन हुड की उपाधि दी गई थी।

जनसुनवाई में पुलिस कप्तान ने सुनी नागरिकों की समस्याएं दिए निराकरण.

In the public hearing, the police captain heard and dismissed the issues raised by the citizens. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी । नागरिकों की समस्या सुनने एवं उनके निराकरण के लिए हर मंगलवार को जनसुनवाई की जाती है जिससे लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों ने निराकरण किया है इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन की सरहानीय पहल की है आज थाना कोतवाली परिसर में शहरी व ग्रामीण थानो क्षेत्र में लगी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मोके पर ही पीड़ितों की शिकायत का निराकरण करने का प्रयास किया गया। जिससे शिकायत कर्ताओ को राहत मिल रही है। आज शिविर में कोतवाली थाना, माधवनगर थाना, कुठला थाना, रंगनाथ थाना, एनकेजे थाना, झिंझरी चौकी, बिलहरी चौकी, बस स्टैंड चौकी, खिरहनी चौकी, स्लीमनाबाद थाना में की शिकायतों का निराकरण करने पहल की गई इस दौरान सभी थानों व चौकी के प्रभारी मौजूद रहे।

धान खरीदी के नाम पर व्यवस्था की खुली रही पोल, हो रहा शासन को करोड़ो का नुकसान.

The arrangement for rice procurement has opened, causing the government millions in losses under the guise of rice purchases. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katniकटनी। धान खरीदी के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा हो रहा है किसानों के खून पसीने की कमाई बर्बाद तो हो ही रही है शासन को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है हर वर्ष यही रवैया अपनाया जाता है जिले के ओपन कैपो में जिम्मेदारों की लापरवाही से किस तरह किसानों से खरीद कर रखी गई करोड़ों की धान खराब हुई। इस बात का पता अब जिले के अलग-अलग थानों में हो रही एफआईआर में सामने आ रहा है। बड़वारा, बहोरीबंद व रीठी पुलिस के बाद अब बरही पुलिस ने भी ओपन कैप में रखी करोड़ों की धान खराब होने के मामले में एमएस ग्रो ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ संतोष साहू, स्टेट हेड सौरभ मालवीय, कंपनी एडवाइजर अखिलेश बिसेन के विरूद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बरही कृषि उपज मंडी के टेम्परेरी ओपन कैप में रखी करोड़ों मूल्य की धान खराब हुई है। धान बर्बाद हो जाने के बाद मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन कटनी के जिला प्रबंधक योगेंद्र सिंह सेंगर की शिकायत पर बरही पुलिस ने ओपन कैप संचालक कंपनी के चार अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि सभी जगह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खरीदी गई धान को ओपन कैप में रखा गया था। ओपन कैप का संचालन एमएस ग्रो ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा किया जा रहा था। बीते दिनों मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन कटनी के जिला प्रबंधक योगेंद्र सिंह सेंगर ने लिखित शिकायती पत्र बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी व बरही थाने में दिया था। शिकायती पत्रों की जांच के उपरांत सबसे पहले बड़वारा पुलिस, उसके बाद बहोरीबंद व रीठी पुलिस ने एमएस ग्रो ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ संतोष साहू, स्टेट हेड सौरभ मालवीय, कंपनी एडवाइजर अखिलेश बिसेन एवं ओपन कैप सुपरवाइजर संजू रजक के खिलाफ धारा 409, 120, 427 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। वहीं अब बरही पुलिस ने भी एमएस ग्रो ग्रेन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ संतोष साहू, स्टेट हेड सौरभ मालवीय, कंपनी एडवाइजर अखिलेश बिसेन प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। गौरतलब है कि बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां स्थित ओपन कैप में 7 करोड़ की धान खराब होने के मामले में पुलिस ने ओपन कैप संचालक कंपनी के इन्ही अधिकारियों सहित एक सुपरवाइजर के विरूद्ध मामला दर्ज किया था। सवाल यह उठता है कि हर वर्ष यही रवैया रहता है इसका स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा है

निजी स्पॉन्सरशिप योजना के तहत बच्चों को मिलेंगे हर माह 2 हजार रूपये.

Children will receive 2,000 rupees every month under the private sponsorship scheme. Special Correspondent, Sahara Samachaar, Katni.कटनी। जिले के बेसहारा बच्चों के जीवन में खुशियों और उम्मीदों की रोशनी बिखेरने के प्रकल्प में जुटे कलेक्टर अवि प्रसाद ने सोमवार को दो और बेसहारा बच्चों के भविष्य को संवारने का निमित्त बन गये। अपने माता-पिता को असमय खो चुके दोनों अनाथ बच्चों के जीवन को स्पान्सरशिप योजना से जोड़कर कलेक्टर श्री प्रसाद ने खुशियों के रंग भर दिये।कलेक्टर श्री प्रसाद ने दो बेसहारा बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के लिए निजी स्पान्सरशिप योजना के तहत दो हजार रूपये प्रतिमाह की सहायता राशि का प्रकरण स्वीकृत कर दोनों बच्चों के संरक्षकों को सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में दो-दो हजार रूपये की पहली किश्त का चेक प्रदान किया। बच्चों की शिक्षा दीक्षा में नहीं आए बाधा अपने माता पिता में से किसी एक को खो चुके 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के भरण पोषण और शिक्षा में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए इसके लिए बाल संरक्षण अधिनियम 2015 अंतर्गत उन्हें सहायता राशि प्रदान करने के लिए निजी स्पॉन्सरशिप योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। इस योजना को जिले में और अधिक प्रभावी बनाते हुए संवेदनशील कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा औद्योगिक घरानों के सीएसआर मद से ऐसे बच्चों को वयस्क होने तक आर्थिक सहायता मुहैया कराने का प्रावधान किया गया है। जिससे आर्थिक तंगी किसी भी बेसहारा बच्चे की प्रगति की राह में रोड़ा न बन सके। इन बच्चों को मिली सहायता राशि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास और उप संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय नयन सिंह ने बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर शासकीय यशोदा बाई मा.शा. कटनी की कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली आराध्या चमड़िया उम्र 10 वर्ष के संरक्षक संजय चमड़िया निवासी सावरकार वार्ड नम्बर 10 और शासकीय माध्यमिक शाला गनियारी में छठवीं कक्षा में अध्ययनरत हिमांशु कुशवाहा उम्र 11 वर्ष के संरक्षक उनकी दादी जानकी बाई कुशवाहा को 2-2 हजार रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। भविष्य में अब इनकी सहायता राशि संबंधित बेसहारा बच्चों के संरक्षकों के बैंक खाते में सीधे स्थानान्तरित की जायेगी।

पीडब्ल्यूडी विभाग की अनदेखी माला देवी सड़क हुई जर्जर.

The negligence of the PWD department has led to the deterioration of Mala Devi road. Sitaram Kushwaha, Sahara Samachaar, Vidishaविदिशा, ग्यारसपुर पुरातात्विक नगरी जहां पर कई ऐतिहासिक विरासत आज भी मौजूद है जिनमें से एक माला देवी मंदिर विश्व प्रसिद्ध जहां पर नए साल में एक जनवरी को सैकड़ो की संख्या में सैलानी अपने परिवार जनों के साथ नया साल मनाने के लिए आते हैं उसी रास्ते पर हिंडोला तोरण है जहां पर भगवान विष्णु के 10 अवतारों का वर्णन तोरणद्वार पर अंकित है । ग्यारसपुर मेंन रोड से लगभग 1 किलोमीटर की सड़क चौमासा बीत जाने के बाद जगह-जगह से टूट गई है बड़े-बड़े गड्ढे होने लगे हैं । देश और विदेश के आने वाले पर्यटकों को इस रास्ते से गुजरते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । पर्यटकों के वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर बहक जाते हैं वहीं दो पहिया चालक इस रास्ते में चोटिल हो जाते हैं परंतु कई बार ग्रामीणों के द्वारा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों इस सड़क के खस्ता हाल से अवगत करा चुके हैं । इसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों अधिकारियों की कानों पर जू तक नहीं रहक रही है । पीडब्ल्यूडी विभाग की उपेक्षाओं का शिकार होने के चलते यह सड़क अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है । 1 जनवरी 2024 को आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, यदि यह सड़क समय से दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले पर्यटकों को काफी असुविधा होगी, एक तरफ केंद्र सरकार लगातार अपनी देश की ऐतिहासिक विरासतों को संवारने में लगे हुई है ,वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी सड़क की मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं ।

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, डायट में शामिल करें ये इम्यूनिटी बूस्टर जड़ी बूटियां.

The threat of COVID-19 has increased again; include these immunity-boosting herbs in your diet. ( L.K varma ) अदरक की तासीर गर्म होती है। इस मसालेदार जड़ में जिंजरोल होता है, जिसमें रोगाणुरोधी और सूजन-रोधी गुण होते हैं। सर्दी के मौसम में जहां इम्यूनिटी कमजोर होने से कई संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है, वहीं दूसरी ओर इन दिनों कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो डायट में ऐसी जड़ी बूटियों को जरूर शामिल करना चाहिए, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। हल्दी, में कई औषधीय गुणों होते हैं। इसमें करक्यूमिन नाम का यौगिक होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी में सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। अदरक, की तासीर गर्म होती है। इस मसालेदार जड़ में जिंजरोल होता है, जिसमें रोगाणुरोधी और सूजन-रोधी गुण होते हैं। यह पाचन में सहायता करता है। सूजन कम होने से शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत होती है। लहसुन, भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। लहसुन में एसिलिन नाम का यौगिक होता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है। एसिलिन रोगाणुरोधी और एंटीवायरल गुणों वाला एक यौगिक है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। अजवाइन, भी एक स्वादिष्ट जड़ी-बूटी है, जो विटामिन-C और खनिजों से भरपूर है। अजवाइन में रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है। इसके अलावा कोरोना से बचने के लिए तुलसी, एलोवेरा, त्रिफला आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

आज MP कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे ,जीतू पटवारी.

Jitu Patwari will assume the position of the Congress President in Madhya Pradesh. उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद आएंगे भोपाल; रोड शो कर पहुंचेंगे। कांग्रेस दफ्तर भोपाल! मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी मंगलवार को कार्यभार संभालने जा रहे हैं। वे रोड शो के साथ भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। इसके पहले वे सुबह उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। कमलनाथ ने पटवारी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। जीतू पटवारी मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत तमाम सीनियर लीडर्स को आमंत्रित किया गया है। ऐसा रहेगा जीतू पटवारी के इंदौर से भोपाल आने का प्रोग्राम बैरागढ़ से शुरू होगा रोड शो जीतू पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा और लिंक रोड होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मप्र विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी बधाई जीतू पटवारी के पदभार ग्रहण के पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी कल (मंगलवार) अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। मैं जीतू पटवारी को नई पारी के लिए पुनः शुभकामनाएं देता हूं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील करता हूं कि भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों। कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें।

गरीबों के गेहूं की कालाबाजारी करने वाले बीजेपी नेता को 5 साल की जेल, पत्नी सहित 11 दोषी.

BJP leader involved in black-marketing wheat meant for the poor sentenced to 5 years in prison, along with 11 other offenders, including his wife. भोपाल। मंदसौर के बीजेपी नेता और उनकी सहित 11 लोगों को गेहूं और राशन की कालाबाजारी करने पर कोर्ट ने कैद की सजा सुनायी है। इस मामले में बीजेपी नेता राजेन्द्र सिंह गौतम, उनकी पत्नी सहित 11 लोगों को कोर्ट ने दोषी पाया। इन 11 लोगों में महिला और पुरुष सभी शामिल हैं। पुरुषों को 5 साल और महिलाओं को 4 साल की सजा सुनायी गयी है। मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेंद्र सिंह गौतम उनकी पत्नी योगेश देवी गौतम सहित 11 दोषियों को न्यायालय ने गरीबों के नाम पर मिलने वाले गेहूं और राशन की कालाबाजारी करने के मामले में दोषी पाया। पुरुषों को पांच-पांच साल और महिलाओं को चार साल की कारावास की सजा सुनाई है। मामला 2002 का है। राजेंद्र सिंह गौतम उस समय कांग्रेस में थे। वो जिला पंचायत और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2002 में सरकारी बाजार उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष पद पर रहते हुए राजेंद्र सिंह गौतम, उनकी पत्नी योगेश देवी गौतम और अन्य आरोपियों ने मिलकर राशन का गेहूं, केरोसिन और अन्य सामान गरीबों को न देकर उसकी कालाबाजारी कर बाजार में बेच दिया। मामला उजागर हुआ और न्यायालय में लगभग 20 साल तक यह मुकदमा चला। इसमें16 आरोपी बनाए गए थे।

स्कूल शिक्षा: 653 बच्चे अर्द्धवार्षिक परीक्षा से चूके, अब वार्षिक परीक्षा के साथ करनी होगी तैयारी.

School Education: 653 children missed the semi-annual exam, now they will have to prepare for it along with the annual exam. भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुगूंज के चलते इस बार 653 विद्यार्थी अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं दे पाए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (सीपीआई) द्वारा इन विद्यार्थियों के लिए अब द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि इस निर्णय के बाद भी विद्यार्थियों पर परीक्षा का भार बढ़ गया है। इन विद्यार्थियों को अब अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी वार्षिक परीक्षा के साथ करनी होगी, क्योंकि वार्षिक परीक्षा के लिए भी सिर्फ दो माह बचे हैं। दअरसल, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 14-15 दिसंबर को अनुगूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे बच्चों में यह 653 विद्यार्थी भी शामिल थे। जो कार्यक्रम के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। इधर अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन विद्यार्थियों के लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसका कार्यक्रम भी जल्द जारी होगा।

स्कूलों को डिजीटल करने का दावा: पोर्टल तक अपडेट नहीं कर पा रहा स्कूल शिक्षा विभाग.

Claim of digitizing schools: School education department unable to update portal. भोपाल। प्रदेश में शैैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और सरकारी स्कूलों को में बेहतर तकनीकी व्यवस्थाओं का दावा करने वाला स्कूल शिक्षा विभाग अपने एजुकेशन पोर्टल को भी अपडेट नहीं कर पा रहा है। स्थिति यह है कि विभाग द्वारा जारी आदेश भी आधे-अधूरे पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य डाटा भी यहां उपलब्ध नहीं हो पाता है। विभागीय जानकारों की माने तो एजुकेशन पोर्टल तैयार करने का उददेश्य विभाग की सूपर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के साथ ही रोजाना जारी होने वाले आदेशों तक सभी की पहुंच रखना था, लेकिन यह उददेश्य पूरा नहीं हो रहा है। इस व्यवस्था पर न तो विभागीय अधिकारी ध्यान दे रहे हैं । और न ही इसे समय पर अपडेट किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षक, विद्यार्थी और शिक्षा विभाग से जुडे़ लोग परेशान होते रहते हैें और जानकारी अपडेट होने का इंतजार करते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live