LATEST NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमले के विरोध में MP कांग्रेस का मौन धरना, नेता बोले- ये लोकतंत्र की हत्या

Silent protest of MP Congress in protest against the attack on ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’, leader said – this is murder of democracy कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर असम में हुए हमले के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस द्वारा मौन धरना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के भी अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल के रोशनपुरा में मुख्य तौर पर धरना दिया गया. Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर असम में हुए हमले के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस (Congress) द्वारा मौन धरना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के भी अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल के रोशनपुरा में मुख्य तौर पर धरना दिया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh),कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jeetu patwari) और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी हुई थी.ये धरना करीब 3 घंटे तक चला. ग्वालियर, इंदौर, अशोकनगर से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी की असम सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी की यात्रा पर हमला कर व्यवधान पैदा किया जा रहा है. दूसरी तरफ ग्लावियर के फूलबाग में भी कांग्रेस विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी धरना दिया. कांग्रेस के विधायक साहब सिंह गुर्जर ने कहा कि ये लोकतांत्रिक देश है और असम में सरेआम लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कल पूरे देश में लोग मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन असम की सरकार राहुल जी को मंदिर में जाने से रोककर अलोकतांत्रिक काम कर रही थी. इसलिए आज हम गांधी जी की प्रतिमा के सामने बैठकर ऐसे लोगों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना कर रहे हैं.इसी तरह से इंदौर में भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में कांग्रेसनी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. उधर अशोकनगर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय गांधी पार्क पर मौन धरना प्रदर्शन किया गया. इस धरने से पहले अशोकनगर विधायक हरी बाबू राय ने खुद झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की. हरी बाबू राय ने कहा कि जिस प्रकार हमारे नेता राहुल गांधी के प्रति व्यवहार किया जा रहा है वह अशोभनीय है.

जय श्रीराम घोष से गुंजा सीताराम, संकट मोचन हनुमान मंदिर,

Sitaram echoed with Jai Shri Ram Ghosh, Sankat Mochan Hanuman Temple. हरिप्रसाद गोहेआमला। मंगलवार अयोध्या मे भगवान श्रीराम जी के मंदिर में भगवान राम लला जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई । आज के इस दिन को राम दीपावली का नाम दिया गया श्रीराम भक्तों ने सोमवार आमला सहित अंचल के ग्रामों में भी श्री राम दीपावली जगह , जगह उत्सव की तरह मनाई । नगर के मुख्य चौराहा जनपद चौक को आकर्षक रूप दे सजाया गया था । इस मौके पर चौक को भगवा ध्वजों से पाट दिया गया था । स्वागत द्वार लगाए गए थे वही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जनपद चौक पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया । साथ ही जनपद चौक पर स्थित प्रसिद्ध सीताराम संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी अयोध्या में राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर को उत्सव का रूप देने दिन भर विविध धार्मिक आयोजन आयोजित कर मंदिर पहुंचे श्रद्धालु भक्तो को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया गया । मंदिर समिति प्रमुख हनुमान भक्त श्याम सरमैया ने बताया इस मौके पर सीताराम संकट मोचन हनुमान मंदिर आमला एवं स्वर्ग आश्रम दुर्गा मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में उपस्थित श्रद्धालु भक्तजनों ने ग्यारह सौ द्वीप प्रज्वलित कर धूमधाम से राम दीपावली मनाई । प्रज्वलित द्वीप अयोध्या में राम आए हैं संदेश दे रहे थे । वहीं स्वर्ग आश्रम दुर्गा मंदिर में सुसज्जित गुंबज आकर्षण का केंद्र लग रहा था । उधर जनपद चौक पर विहिप ने महाआरती की गई जिसमें जनसैलाब उमड़ा था । महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और देर शाम हजारो दीप जलाकर दीपावली मनाई गई ।

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग होंगे मर्ज,सभी जिलों में खुलेंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस

भोपाल ! मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग अब मिलकर एक होंगे। मंत्रालय में शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में पीएम कॉलेज आफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे। मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अलग-अलग होंने के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दोनो विभाग आमजनता की स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम करते है। लेकिन चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल एजूकेशन पर काम करता है और स्वास्थ्य विभाग केवल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं पर ही काम करता है। मेडिकल एजूकेशन विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेज आते है और इन कालेजों से सम्बद्ध अस्पतालों में ही जूनियर डॉक्टर और चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर काम करते है। नीतिगत मसलों पर दोनो विभाग अलग- अलग होने के कारण कई दिक्कते आ रही थी। इन्हें दूर करने के लिए अब दोनो विभागों को मिलाकर एक किया जा रहा है नये विभाग का नाम लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग होगा। इन्हें दूर करने के लिए अब दोनो विभागों को मिलाकर एक किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने है। इस प्रस्ताव पर भी आज होंने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। ये कॉलेज विशेष होंगे और इनमें विद्यार्थियों को सभी तरह के विषयों पर अध्ययन करने की सुविधा होगी। इन कॉलेजों को रोजगारोन्नमुखी शिक्षा से भी जोड़ा जाएगा। हर जिले में ऐसा एक कॉलेज खोला जाएगा। इसके अलावा अशोकनगर जिले में मल्हारगढ़ सिचाई परियोजना के लिए 72 करोड़ रुपए की मंजूरी देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। चार अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा की गई अनियमितताओं के चलते उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने और उनकी विभागीय जांच शुरु करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

एसडीएम साहेब के रुतबे को सीएम ने किया ध्वस्त,

CM destroyed the status of SDM Saheb सीएम ने SDM को किया निलंबित, कार ओवर टेक करने पर एसडीएम ने युवकों को पीटा था उमरिया ! मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। उमरिया जिले का यह ताजा मामला है, जहां दो युवकों को एस एसडीएम के वाहन को ओवर टेक करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। युवकों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। इधर, पत्रिका की खबर के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बांधवगढ़ एसडीएम को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए।मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम इस बात से गुस्सा हो गए थे कि दो युवकों ने उनके वाहन को ओवर टेक कर दिया था। एसडीएम ने दोनों युवकों को खुद भी पीटा और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी पिटवाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वे दोनों भी भर्ती हैं। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि वे अपने काम से जा रहे थे और देरी हो रही थी। इसलिए तेज वाहन चला रहा था। इसी वजह से एसडीएम की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर और अन्य लोगों से भी मुझे पिटवा दिया। सीएम ने दिए एसडीएम को हटाने के निर्देश एफआईआर होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसडीएम को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। इधर, एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि एफआईआर एसडीएम अमित सिंह के अलावा तहसीलदार विनोद कुमार, एसडीएम के वाह नचालक नरेंद्र दास पनिका और तहसीलदार के सहयोगी संदीप सिंह के खिलाफ हुई है। ” एसडीएम की सफाई “ यह पूरा मामला एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह से जुड़ा है। इस मामले में एसडीएम अमित सिंह की सफाई आई है। उन्होंने कहा है कि मैंने युवकों को नहीं पटा, बल्कि जब उनकी पिटाई हो रही थी तो मैंने बीच-बचाव किया था। एसडीएम का कहना है कि दोनों युवक नशे में थे। वो तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। उन्होंने मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और जब हमने उनकी गाड़ी रुकवाई तो वे लोग हमारे साथ झग़ने लगे। दोनों युवकों ने जब मुझ पर हाथ उठाया तो मेरे साथ के लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फिर भी मैं उनका बचाव ही कर रहा था। मैं बस उन्हें यही समझा रहा था कि युवकों को पुलिस के हवाले कर देते हैं। इस मामले में पुलिस ने एसडीएम सहित चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गलती किसकी है। युवकों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा क्यों नहीं लिया, ” राहुल गांधी ” ने बताई बजाए

Why Congress did not participate in the Pran Pratistha program, Rahul Gandhi told instead. राहुल गांधी बोले, ‘राम मंदिर की कोई लहर नहीं, प्राण प्रतिष्ठा BJP का कार्यक्रम था’कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि यह भाजपा और आरएसएस का निजी कार्यक्रम था। गुवाहाटी। असम में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, देश में राम मंदिर की कोई लहर नहीं है। कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि यह भाजपा और आरएसएस का निजी कार्यक्रम था।

खनिज ब्लॉक की नीलामी में MP अव्वल, राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन

MP tops in auction of mineral blocks, conference of state mining ministers खनिज ब्लॉक की नीलामी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार, राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन भोपाल में आयोजित किया गया। यह राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन है। भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य खनन मंत्रियों के सम्मेलन मंगलवार सुबह शुरू हुआ।केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हैं। इस सम्मेलन में 20 राज्यों के खनिज मंत्री हिस्सा ले रहे हैं।खनिज ब्लॉक की नीलामी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान करने के लिए, खान मंत्रालय एवं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। इस मौके पर “माइनिंग एंड बियॉन्ड’’ विषय पर प्रदर्शनी भी कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में लगाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, जिला खनिज प्रतिष्ठान सहित देश की प्रमुख खनन कंपनियो, निजी एजेंसियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा अपनी उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया है।इस सम्मेलन के दौरान खनन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन राज्यों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि यह राज्य खनन मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन है। पहली बार यह सम्मेलन सितंबर 2022 में हैदराबाद में आयोजित किया गया था। सीएम मोहन यादव से की मुलाकातइस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम डा. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डा. यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में कोयला एवं खनन क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई

श्री राम चंद्र जी के स्वरूप में बाबा बटेश्वर 5100 दीपों से सजा शिवालय

Baba Bateshwar pagoda decorated with 5100 lamps in the form of Shri Ram Chandra Ji भोपाल । पुराने शहर के प्राचीन से श्री बड़वाले महादेव मंदिर में अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल विराजमान होने के उपलक्ष्य में बाबा बटेश्वर को प्रभु श्री राम जी के स्वरुप में विराजमान किया गया, समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि 5100 दीपों से पूरे मंदिर को सजाया गया। मंदिर गर्भ ग्रह में रंगोली और दीपमालाएं जलाई रात्रि 8 बजे श्रृंगार दर्शन कर महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। श्री बड़वाले महादेव मंदिर से ॐ नम: शिवाय मंडल के द्वारा निकली प्रभातफेरीॐ नम: शिवाय मंडल के द्वारा प्रात: 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें मंडल के सदस्यों द्वारा अखण्ड ॐ नम: शिवाय एवं राम घुन के भजन गाये फेरी श्री बड़वाले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पुराने शहर के दयानंद चौक, लोहा बाजार, पीपल चौक, सराफा, लखेरापुरा से सोमवारा होते हुए शिवालय भवन में समापन हुआ। प्रभु राम मंदिर निर्माण का गवाह बन हरि हरात्मक शक्ति महायज्ञ मां दुर्गा धाम शक्तिपीठ मंदिर में सोमवार 10:00 बजे ढोल तसो बाजे झांकियां के साथ सैकड़ो भक्तगण नर नारियों राममय होकर श्री राम के जयकारे लगाते हुए। राम शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर राम मंदिर निर्माण का उत्सव भव्यता और जोश के साथ मनाया जो अशोका गार्डन के मुख्य मुख्य मार्ग से होकर पुन: दुर्गा धाम मंदिर में संपन्न हुई । दोपहर 2:00 बजे से मुख्य यज्ञाचारी पंडित युगल किशोर शास्त्री ने सर्वप्रथम महायज्ञ के 9 हवन कुंडों में श्री राम प्रभु के 1001 आहुतियां डलवा कर महायज्ञ को 26 वा ऐतिहासिक पर्व मनाया।

आर्म रेसलर सचिन गोयल बने 2024 के चैम्पीयन ऑफ चैम्पीयन

Arm wrestler Sachin Goyal became the Champion of Champions of 2024. विषेश संवादाता ग्वालियर । ग्वालियर आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 22 जनवरी को बाल भवन मे किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में आर्म रेसलिंग वेल्फेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ आदित्य भदौरिया व डॉ विशाल यादव तथा हरेन्द्र निगम, रामकिशोर सिंह जिला क्रीडा अधिकारी, गुरमीत सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ भदौरिया ने कहा कि ग्वालियर आर्म रेसलिंग अपनी धाक देश एवं विदेश में जमाता जा रहा है, देश व विदेश में आयोजित आर्म रेसलिग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीयों का प्रशिक्षण बिड़ला नगर स्थित आर्म रेसलिंग एकेडमी मे वर्ल्ड चैम्पियन मनीष कुमार द्वारा दिया जा रहा है। साथ ही डॉ यादव ने सभी विजेता खिलाड़ीयो को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चैम्पियन ऑफ चैम्पियन सब जूनियर वर्ग मे अभिषेक मौर्य, दिव्यांग वर्ग में अरविन्द रजक, महिला वर्ग में भावना गोस्वामी, युवा वर्ग में गुलशन मॉझी तथा जूनियर वर्ग में आयुष कौशल विजेता रहे। मध्य प्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।कार्यक्रम के अंत मे दीपक जामोर ने पधारें हुए अतिथियों व प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet