LATEST NEWS

अंबाह नगर पालिका द्वारा चलाया गया शुक्रवार अवकाश अभियान के तहत कुछ दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई

Under the Friday holiday campaign run by Ambah Municipality, challan action was taken against some shopkeepers. अम्बाह ! अंबाह मुख्य नगर का अधिकारी के आदेश के अनुसार शुक्रवार अवकाश जो की पहले से निर्धारित किया गया था उसको कुछ दुकानदारों को आर अभेलना की इसकी सूचना मु्ख्य नगर पालिका अधिकारी को जब मिली तो उन्होंने पुनः इस पर कार्रवाई करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को बाजार बंद कराकर चालानी कार्रवाई की गई गुरुवार को मुख्य नगर अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष की वार्तालाप से साबित हुआ और कार्यबाही की शुक्रवार का अवकाश जो कि पहले से था उसको निरंतर जारी रखने के लिए चालानी कार्रवाई की गई और तथा जो शुक्रवार को मेला लगता था वह मेला पुराना थाना रेतपुरा में स्थापित किया गया आज दिनांक 5 जनवरी दिन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अंबाह के अमले द्वारा बाजार में खुली दुकानों पर श्रम अधिनियम लेबर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमे 13 दुकानों पर चालानी कारवाही हुई

चौकी हिरदेनगर पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते टैक्टर एवं ट्राली जप्त

Chowki Hirdenagar police seized tractor and trolley illegally transporting sand. मण्डला ! चौकी हिरदेनगर थाना महाराजपुर द्वारा दिनांक 05/01/2024 को पुलिस चौकी हिरदेनगर के सामने रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान करीब 13 बजे एक ट्रेक्टर पावर ट्रेक कम्पनी 439 डीएस जिसमें ट्राली लगी हुई ट्रेक्टर व ट्राली का रंग नीला है जिनमें नम्बर लेख नही था। विधिवत् ट्रेक्टर ट्राली रोक कर चेक किया गया चालक से अपना नाम पता पूछने पर अपना नाम अमन कुमार भांवरे पिता अमरलाल भांवरे उम्र 21 वर्ष साकिन कौरगांव पुलिस चौकी हिरदेनगर थाना महाराजपुर जिला मण्डला का रहने वाला बताया जो ट्रेक्टर में लगी ट्रालीमें रेत खनिज भर कर परिवहन करते हुये पाये जाने पर चालक से वैध दस्तावेज तथा रायल्टी पेश करने कहा गया जिसने कोई दस्तावेज एवं रायल्टी पेश नहीं करने पर चालक का कृत्य धारा 379 ताहि व खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 04/21 का दण्डनीय पाये जाने से आरोपी चालक से वाहन ट्रेक्टर एवं ट्राली रेत खनिज भरी जप्त कर, जप्त सुदा ट्रेक्टर मय ट्राली रेत खनिज भरी चौकी परिसर में सुरक्षार्थ रख कर आरोपी के विरुध्द धारा सदर का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया । उक्त कार्यवाही निरीक्षक जसवंत सिंह राजपुत के नेतृत्व में चौकी हिरदेनगर की टीम द्वारा की गयी जिसमें सउनि रामकृष्ण बघेल हमराह स्टाफ सउनि दुर्गा प्रसाद बिसेन, प्र.आर. कोमल बरकडे आर. देवेन्द्र रैदास सामिल रहें।

वन परिक्षेत्र में अवैध रेता उत्खनन पर अंकुश लगाए, श्री रहमान खान

Illegal sand mining should be curbed in the forest area, Shri Rahman Khan वन भूमि में बेखौफ चल रहा रेत का अवैध उत्खनन, राजस्व की नाकामी 1500 के टोकन पर चल रहे, ट्रैक्टर ट्राली, रेता अवैध उत्खनन की गाथा अवैध उत्खनन से वनो को भारी नुकसान, सारणी वन परिक्षेत्र की दिलेरी डॉ जाकिर शेख सारणी । जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग की दिलेरी यह तो हमने पिछले अंक में दर्शाया था, कि किस तरह से रेत माफिया पर मेहरबान है, जिससे वन परिक्षेत्र सारणी अछूता नहीं, जोकि देखते बनता है, किस तरह से नदियों को छलनी करने का कार्य बेखौफ रेत माफिया एवं उनके ग्रुर्ग द्वारा किया जा रहा है, जो कि सारणी वन विभाग, व मायनिंग के साथ ही जिला प्रशासन को सरेरहा मुंह चीढाता हुआ देखा जा सकता है… जिस कारण क्षेत्र वासियों को निर्माण कार्य के लिए रेत माफिया के द्वारा लगाए गए मनमाने दाम में रेत खरीदने के लिए विवश होना पड़ रहा है, सारणी घोड़ा डोंगरी राजस्व विभाग एवं सारणी पुलिस के नाक के नीचे से वन परिक्षेत्र अधिकारी सारणी के मिली भगत के चलते, रेत माफिया द्वारा नदी को छलणी करने का कार्य बड़े ही अजीबोगरीब अंदाज में चल रहा है… क्षेत्र वासियों के अनुसार खनिज विभाग, सारणी पुलिस एवं वन परिक्षेत्र अधिकारियों की देन के चलते रेत माफिया के हौसले बुलंद है, “न प्रशासन का डर है न क्षेत्रीय वासीयो का खौफ” वन परिक्षेत्र मे रेत माफिया के आतंक को देख, नदियों को छलनी होता देखते हुए, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी संघ के संभागीय अध्यक्ष श्री रहमान खान ने जिला नव नवागत कलेक्टर एवं जिला मायनिंग अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से वन परिक्षेत्र सारणी का नुकसान एवं अवैध रेत उत्खनन पर दंडात्मक कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने की मांग की है… प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिया, खैरवानी ग्राम की वन भूमि की नदी से रेत निकालने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है… वन भूमि से रेत के उत्खनन से आसपास के वनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है… रेत का बड़े पैमाने पर अवैध रेत उत्खनन के पश्चात रेत का भंडारण कर छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले में डंपरों के माध्यम से चोपना की रॉयल्टी पर बेचा जा रहा है… इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर एवं खनिज अधिकारी से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है….बताया जाता है कि लोनिया एवं खैरवानी नदी रेत खदान आवंटित हुई है, परंतु रेत ठेकेदार ने बीते साल भी रायल्टी नही ली थी, इस साल भी नए रेत ठेकेदार ने रॉयल्टी लिए बगैर रेत का अवैध उत्खनन वन भूमि से शुरू कर दिया है…रेत का खनन वन क्षेत्र के बीच नदी से किया जा रहा है..वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से रेत खनन का कार्य किया जाता है…इतना ही नहीं खनिज विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारी मुखबिरी का काम भी करते हैं, रेत माफियो को कारवाही से पहले ही सूचना मिल जाती है… जिसकी वजह से रेत माफिया चौकन्ने होकर ट्रैक्टर ट्राली एवं डंपर लेकर फरार हो जाते हैं.. बताया जाता है, कि ट्रैक्टर ट्राली से टोकन याने डब्ल्यूआर के नाम पर 1500 रूपये वसूले जा रहे, जिसकी वजह से मंहगे दाम पर रेत बिक रही, लोनिया एवं खेरवानी से 20 से 25 ट्रैक्टर ट्राली रेत की ढुलाई कर रहे है… रेत सारनी, पाथाखेड़ा के आसपास 3500 से 4000 में बेची जा रही है… खैरवानी ग्राम से अवैध रूप से निकाली गई रेत, नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में ट्रैक्टरों के माध्यम से जगह जगह पहुंचाई जाती है… खैरवानी से अवैध रेत ट्रैक्टर से लाते हुए वन विभाग, पुलिस थाना सारनी पड़ता है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य करने वालों पर नहीं जाती है, वन क्षेत्र की नदियों से लगातार उत्खनन करने से वन परिक्षेत्र अधिकारी सारणी के चलते वनों को भारी नुकसान पहुंच रहा है वन परिक्षेत्र अधिकारी सारणी काट रहे हैं चांदी, बेच रहे हैं बालू के नाम पर असली सोना..

थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर दबीश देकर देशी विदेशी शराब किया जब्त

Police station Kotwali raided the places of illegal liquor and seized domestic and foreign liquor. मंडला ! थाना कोतवाली पुलिस ने 05 ठिकानों पर दबीश देकर 30 पाव अंग्रेजी शराब व 56 लीटर देशी कच्ची शराब किया जब्त ! थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली की टीम द्वारा निरंतर दबीश देकर अवैध शराब की विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम द्वारा गंजी स्थित दो अलग-अलग स्थान पर दबीश देकर दो आरोपियों से 12 लीटर कच्ची शराब जब्त किया। पुलिस द्वारा दिनांक 03.01.2024 को मुखबिर की प्राप्त प्राप्त सूचना के आधार पर लड्डू होटल ग्राम सकरी आमटोला में दबीश देकर आरोपी अमित कुमार पिता मोहन सिंह के कब्जे से कुल 8655 रुपए कीमती देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त किये गये जिसमें 04 प्लास्टिक की केन में रखी 24 लीटर कच्ची महुआ शराब, 27 पाव देशी मदिरा, एवं 30 पाव एमडी रम अंग्रेजी शराब जब्त कर कर आरोपी की विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। दिनांक 05.01.2024 को बड़ी गौंझी में दो अलग-अलग स्थान पर दबीश देकर 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों की विरुद्ध थाना कोतवाली में 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सफीक खान के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई जिसमें सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर वामनकर, प्रआर अभिषेक मिश्रा, आर अमित गरियार, रमेश सिंगरौरे, मानसिंह की भूमिका रही।

ग्वालियर की मुरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Gwalior’s Murar police station got great success ग्वालियर ! मुरार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगातार वाहन चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे थे इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एम एच चौराहे पर दो शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में पहुंचे हैं उक्त सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंटी कर आरोपियों को दबोच लिया पकड़े गए आरोपी उतीला और होरावली इलाके के रहने वाले हैं पुलिस ने जब इन से कड़ाई से पूछताछ की तो उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल उनको मिली हैं सभी मोटरसाइकिल इन्होने 1 महीने के अंदर ही चोरी की गई थी.पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ मुरार में चोरी के तीन तथा जुआ का एक प्रकरण पर दर्ज है तथा दूसरा आरोपी बहोड़ापुर क्षेत्र में रिटायर्ड उपनिरीक्षक की हत्या में भी शामिल रहा है आरोपियों से अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है. बाईट ऋषिकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

उप स्वास्थ्य केन्द्र की बिल्डिंग निर्माण सामग्री में गुणवत्ता की कमी

Lack of quality in building construction material of Sub Health Center कटनी । ग्रामीणों के स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करा रही है ताकि ग्रामीणों को एक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा महिया कराई जा सके । परंतु निर्माणधीन ठेकेदार अपनी जेब भरने के लिए गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग कर बिल्डिंग का निर्माण कर रहे हैं हम बात कर रहे कटनी जिले की रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की ग्राम उमरिया में जहां उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामीणों क आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक बिल्डिंग में कच्चा मटेरियल व डस्ट की जुढ़ाई की जा रही है और आज तक इसमें पानी की तराई नहीं की गई । जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी परंतु यहां देखने आज तक कोई नहीं पहुंचा अब देखना यह होगा की जिम्मेदार विभाग इस पर क्या कार्यवाही करता है

मानव दुर्व्यापार को रोकने मध्यप्रदेश पुलिस ने किया मंथन

Madhya Pradesh Police brainstormed to stop human trafficking पुलिस मुख्यालय में सायबर इनेबल्ड ह्यूमन ट्रैफिकिंग विषय पर हुआ सेमिनार एडीजी सायबर योगेश देशमुख ने कहा कि सायबर अपराधियों से निपटने के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी संतोष सिंह तोमर भोपाल। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में महिला सुरक्षा शाखा द्वारा ”सायबर इनेबल्ड ह्युमन ट्रेफिकिंग” विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रज्जवला संस्था के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में तकनीक का प्रयोग कर मानव दुर्व्यापार के तरीकों और उन पर नियंत्रण पाने के लिए मंथन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीजी सायबर सेल श्री योगेश देशमुख ने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल लोगों के जीवन को सुविधाजनक बना रहा है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह उनके लिए खतरा भी है। मानव दुर्व्यापार में लिप्त लोग तकनीक के प्रयोग को अधिक सुरक्षित मानते हैं। वह तकनीक का उपयोग करने में शातिर हैं और आसानी से नागरिकों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों का डेटा बेस के आधार पर रणनीति तैयार कर मानव दुर्व्यापार रोक रही है। हमारे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्ष बनाया जा रहा है, ताकि वे समन्वय स्थापित कर सायबर अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिला सके। हालांकि मानव दुर्व्यापार रोकने के लिए नागरिकों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। महिला सुरक्षा शाखा की एडीजी श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार में महिला सुरक्षा शाखा की आईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, एआईजी श्रीमती किरणलता केरकट्‌टा, एआईजी श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी, एआईजी सुश्री पिंकी जीवनानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, उप पुलिस अधीक्षक, महिला थाना प्रभारी, जीआरपी थाना प्रभारी एवं सायबर पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। संचालन महिला सुरक्षा शाखा के एआईजी वीरेंद्र मिश्रा ने किया। महिलाएं और बच्चे ही नहीं, पुरुष वर्ग भी हो रहे मानव दुर्व्यापार के शिकार :- प्रज्जवला की प्रोजेक्ट एडवाइजर डॉ. सुनीथा कृष्णन ने कहा कि तकनीक का उपयोग कर मानव दुर्व्यापार में लिप्त आरोपी, पीड़ित को गुमराह कर अपने झांसे में फंसाते हैं या लालच देकर उन्हें शोषण की ओर धकेला जाता है। यह केवल महिलाओं और बच्चों के साथ नहीं बल्कि पुरुष वर्ग के साथ भी हो रहा है। पहले यह माना जाता था कि केवल गरीब, अशिक्षित, विशेष समुदाय या जाति के लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं, जबकि हर आयु, लिंग, वर्ग और समुदाय के लोगों के साथ मानव दुर्व्यापार संबंधी अपराध बढ़ रहे हैं। सबसे बढ़ी चिंता का विषय यह है कि हमारे बच्चे भी इसका शिकार बन रहे हैं। उन्हें ऑनलाइन गेमिंग एप और वेबसाइट्स के माध्यम से सेक्सटॉर्शन की ओर धकेला जा रहा है। कोरोना के बाद से अचानक बढ़े मामले प्रज्जवला टीम की प्रोजेक्ट क्वार्डिनेट स्वस्ति राणा ने कहा कि मानव दुर्व्यापार के लिए तकनीक का उपयोग अधिक बढ़ा है। दरअसल ऑनलाइन क्लासेस के लिए बच्चों के हाथ में मोबाइल पहुंच गया, जिसका फायदा उठाकर मानव दुर्व्यापार करने वालों ने बच्चों को शिकार बनाना शुरू किया। हमारी संस्था 11 राज्यों में शोध कर रही है, जिसके बाद सरकार के साथ मिलकर मानव दुर्व्यापार रोकने में नेशनल एक्शन प्लान बनाने में मदद मिलेगी। अकेलापन महसूस करने वाली महिलाएं रहती हैं टारगेट प्रज्जवला की रिसर्च ऑफिसर ताबिश अहसान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गुमराह कर मानव दुर्व्यापार की ओर धकेला जाता है। इनमें विशेषकर अकेलापन महसूस करने वाली महिलाएं और युवतियां मानव तस्करों के टारगेट पर होती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाओं की भावनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से समझते हुए पहले तो उनसे दोस्ती की जाती है और जीवनभर उनका साथ निभाने का झांसा देकर उन्हें मानव दुर्व्यापार का शिकार बनाया जाता है। अलग-अलग सोशल प्लेटफार्म्स का करते हैं उपयोग प्रज्जवला के सायबर एक्सपर्ट लेफ्टिनेंट कर्नल विजय किशोर झा ने बताया कि सोशल मीडिया साइट्स, जॉब प्रोवाइडिंग वेबसाइट्स, ऑनलाइन गेम्स और डेटिंग साइड्स आदि के माध्यम से लोगों को मानव तस्कर अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते हुए मानव दुर्व्यापार पर नियंत्रण किस तरह किया जा सकता है इसकी जानकारी दी। जल्द अमीर बनाने का सपना दिखाकर फंसाते हैं जाल में प्रज्जवला के लीगल एक्सपर्ट आदिरा श्रीनिवासन ने मानव दुर्व्यापार के तीन अंतर्राष्ट्रीय मामलों का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि अधिकतर ऐसे मामलों में जल्दी अमीर बनाने का झांसा देकर लोगों को फंसाया जाता है। कई बार पूरा परिवार झांसे में आ जाता है। उन्होंने शोषण के लिए ऑस्ट्रिया, अमेरिका में शोषण के मामलों और इंडोनेशिया में ऑर्गन की तस्करी के लिए लोगों को शिकार बनाने के बारे में जानकारी दी। हर पहलू की बारिकी से हो पड़ताल प्रज्जवला के सायबर इन्वेस्टिगेटर मोहम्मद रियाजउद्दीन ने बताया कि मानव दुर्व्यापार एक संगठित अपराध है। ऐसे मामलों में इन्वेस्टिगेशन के समय हर पहलू पर ध्यान देने की जरूरत है। खास तौर पर किस तरह का अपराध है, क्यों किया जा रहा है, किस तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेनदेन किस माध्यम से किया जा रहा है, पीड़ित कौन है, किस क्षेत्र का है और किन कारणों से उसे मानव दुर्व्यापार का शिकार बनाया जा रहा है, इन सभी पहलुओं पर गहनता से जांच जरूरी है। न केवल पुलिस बल्कि स्वयं सेवी संस्थाओं को भी सहयोग देना आवश्यक है। सायबर इनेबल्ड ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों पर हुई समूह चर्चा :- सेमिनार में सायबर इनेबल्ड ह्युमन ट्रैफिकिंग को रोकने में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सुलझाए गए मामलों के बारे में समूह चर्चा की गई। इसके बाद प्रश्नावली के माध्यम से डेटा कलेक्शन किया गया। इसमें सायबर और महिला सुरक्षा के लिए तत्पर मध्यप्रदेश पुलिस के निरीक्षक और प्रज्जवला संस्था के प्रतिनिधि शामिल रहे।

ईडी की चार्जशीट में भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपए महादेव एप्प के प्रमोटर्स से प्राप्त करने का खुलासा

ईडी की चार्जशीट में भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपए महादेव एप्प के प्रमोटर्स से प्राप्त करने का खुलासा, कांग्रेस ने बताया भाजपा की षड्यंत्रकारी एजेन्सी है ईडी। विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने प्रवर्तन निदेशालय /ईडी को भाजपा की षड्यंत्रकारी एजेंसी तक बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। दरअसल महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में 5 नए लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसमें शुभम सोनी, अनिल अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास के नाम शामिल है। ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी शामिल किया गया है। शुभम सोनी के बयान में भूपेश बघेल पर लगाए आरोपों के कारण उनका नाम सामने आया है। शुभम सोनी ने भूपेश बघेल पर 508 करोड़ लेने का आरोप लगाया था। साथ ही शुभम सोनी अब सरकारी गवाह बन गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ईडी जांच एजेंसी नहीं बल्कि बीजेपी की षड्यंत्रकारी एजेंसी है। असीम दास के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रेसनोट जारी किया गया था, इसके बाद असीम दास ने कोर्ट में अपने बयान में इसका खंडन भी किया है।

नई सरकार बनते ही बदल गए मुख्यमंत्री नही बदली फोटो संचालित योजनाओं में

The Chief Minister changed as soon as the new government was formed, but the photo driven schemes did not change. मुलताई। मध्यप्रदेश में भाजपा की मोहन यादव की सरकार बने एक माह से अधिक का समय बीत चुका है,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार में संचालित योजनाओं में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो लगे थे, मध्यप्रदेश में सरकार के मुख्यमंत्री बदल जाने के बाद भी फोटो नहीं हटाएं गए।देखने में आ रहा है कि अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ही फोटो योजनाओं में दिखाई दे रहे हैं ऐसा ही मामला मुलताई में रोज देखने को मिल रहा है पशुओं के लिए बनाई गई चलित एंबुलेंस में आज भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही फोटो लगा दिखाई दे रहा है।

खराब मौसम के चलते जिले में धान की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था

Arrangements made for protection of paddy in the district due to bad weather कटनी ! खराब मौसम में धान को बचाने उपार्जन केंद्रों में तिरपाल से ढंक कर रखी गई धान समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान को बेमौसम बारिश से सुरक्षा के लिए उपार्जन केंद्रों पर समस्त उपाय किए गए हैं । परिवहन कार्य में तेजी लाई गई है, वहीं खरीदी केंद्र में परिवहन से बची धान को तिरपाल से ढंक कर सुरक्षित किया गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मौसम के वर्तमान हालात को देखते हुए समुचित सुरक्षा के उपाय करने जिला पंजीयक सहकारी समिति, धान खरीदी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने और बारिश होने की स्थिति में धान की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

नशे के सौदागरों पर कुठला पुलिस की कार्यवाही

Kuthla police action against drug dealers कटनी। कुठला पुलिस ने मुखबिरोंं की सूचना पर इंद्रानगर क्षेत्र में दबिश देकर जबलपुर व लखनादौन निवासी दो युवकों को मोटर सायकल में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 55 हजार रूपए कीमती साढ़े पांच किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। साथ ही दोनों के कब्जे से 50 हजार रूपए कीमती मोटर सायकल भी जप्त की गई है। कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मुताबिक जबलपुर के रांझी मानेगांव क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय अमित पिता दयाराम काछी व लखनादौन निवासी 32 वर्षीय सतीश पिता कैलाश कुशवाहा मोटर सायकल क्रमांक एम.पी.20एमएन-7828 में प्रतिबंधित गांजा की खेप लेकर इंद्रानगर में डिलेवरी देने आए थे। इसके पूर्व मुखबिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धारा 8, 20 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस थाना हैदरगढ द्वारा जुऑ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार

13 gambling accused arrested by police station Haidergarh विदिशा ! श्री दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला विदिशा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान समीर यादव जिला विदिशा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ जुंआ, सट्टा शराब आदि बैचंने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हैदरगढ, ने अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना हैदरगढ श्री राजेश मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 04/01/24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम मोहम्मदगढ के पास जुआं खेल रहे हैं । मुखबिर सूचना पर मौके पर पहुँचे जहाँ जुंआ खेलते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते 6 हजार 170 रुपये नगदी जब्त किये गये हैं ।आरोपीगण-1.प्रदीप पिता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी उम्र 50 साल2.जितेन्द्र पिता हल्के मोंगिया उम्र 26 साल3.नहीम पिता सलीम खां उम्र 40 साल4.मुवीन पिता शरीफ खां उम्र 30 साल5.दीपेश पिता बृन्दावन सेन उम्र 23 साल6.मुसेफ पिता बाबू खां उम्र 26 साल7.राहुल पिता किशनलाल अहिरवार उम्र 19 साल8.नरेश पिता शिव प्रशाद अहिरवार उम्र 25 साल9.इरफान पिता रहीश खां उम्र 25 साल10.असोक पिता मिट्ठूलाल सिलावट उम्र 31 साल11.हुकुम पिता शंकरलाल अहिरवार उम्र 33 साल12.शिवराज पिता कैलाश अहिरवार उम्र 31 साल सर्व निवासी गण ग्राम मोहम्मदगढ13.अजय उर्फ मचल पिता बालकिशन किरार उम्र 35 साल नि.ग्राम चीकली थाना हैदरगढआरोपीगणों का उक्त कृत्य 13 जुआ एक्ट के तहत पाया अपराध क्र.04/24 धारा 13 जुआं एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना हैदरगढ उनि.राजेश मिश्रा ,सउनि रघुवीर सिंह राय, प्र.आर 251 केवल कुमार,प्र.आर 05 उदयवीर सिंह , आर.1000 रोहित पटेल ,आर976 पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रहीमनोज मिश्रअनुविभागीय अधिकारीपुलिसगंज बासौदा विदिशा

शहर में बेखौफ बदमाश , जगह जगह दे रहे लूट को अंजाम

Fearless criminals in the city committing robberies everywhere ग्वालियर ! शहर में बेखौफ हो चुके बदमाशों ने शुक्रवार तड़के बहोडापुर थाना क्षेत्र के शैडोफैक्स कोरियर कंपनी के दफ्तर में धावा बोल दिया। हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारी से 90 हजार रुपए की नगदी और उसका मोबाइल लूट लिया। यह दफ्तर शैडोफैक्स कोरियर कंपनी का बताया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है ।तीन बदमाश मुंह पर मफलर लगाए वारदात को अंजाम देते नजर आए हैं। यह घटना तड़के 3:30 बजे अंजाम दी गई है। कंपनी के दफ्तर में एक कर्मचारी कॉरियर के बैग्स को भेजने के लिए उनकी स्क्रुटनिंग कर रहा था। तभी तीन बदमाश मुंह पर मफलर और नकाब पहनकर वहां आ धमके।उन्होंने आते ही दफ्तर में मौजूद कर्मचारी की मारपीट शुरू कर दी और उससे दराज की चाबी लेकर उसमें रखे 90 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों में कंपनी के कर्मचारी का मोबाइल भी छीन लिया। बाद में बदमाश रात के अंधेरे में गायब हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे और आसपास के कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। क्षेत्र के आसपास के लुटेरों के बारे में भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। बहोडापुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दरअसल बहोडापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर पऊआ वाली माता रोड पर शैडोफैक्स कंपनी का दफ्तर है। यहीं लूट की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई है ।अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिशा अध्ययन केंद्र में सेमिनार आयोजन कर अध्ययन कर रहे बच्चों को दिया मार्गदर्शन

Gave guidance to children studying by organizing seminars at Disha Study Centre. भोपाल ! पुलिस परिवार के बच्चों हेतु पुलिस पब्लिक स्कूल दिशा अध्ययन केंद्र में केरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया l केरियर काउंसलिंग सेमिनार में डीआईजी श्री विनीत कपूर द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चो को नव वर्ष की शुभ कामनाएं दी गई एवम मिठाई खिलाई गईl बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी बच्चो से परिचय लिया गया तथा परिवार में पारिवारिक जानकारी प्राप्त की गई एवं बच्चे किस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है की जानकारी ली और दिशा अध्यन केंद्र में एमपीपीएससी, एम पी SI ,एसएससी,UPSC, बैंक से संबंधित, शिक्षक वर्ग , नर्सिंग की परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे पुलिस परिवार के बच्चो को परीक्षा की तैयारी कैसे करे उस का स्लेबस ऑपसन एलिमेनेसन पर चर्चा कर बच्चो को मार्गदर्शन दिया गया तथा बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब एवं उनकी समस्याओं का निराकरण भी श्री कपूर द्वारा किया गया l इस के बाद एसबीआई बैंक से आए सीनियर मैनेजर अनिल चौबे एवम विकास मिश्रा ने बैंक जॉब के बारे में बच्चो को जानकारी दी ! इस अवसर पर डी आर पी लाइन से ACP श्रीमती अंकिता खातरकर मैडम एवम, आर आई श्री जय सिंग तोमर जी, सूबेदार श्री शिव मंगल लोधी, सूबेदार अंजली अलावा, सूबेदार मनोरमा, टी आई महेंद्र सिंह, एसबीआई बैंक से विकास मिश्रा, अनिल चौबे ,प्र आर 3087 पार्वती यादव, आर 3930 प्रफुल, आर संदीप तथा दिशा केंद्र के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे!

बिना पंजीयन और मान्यता के चल रहा था बालगृह, बाल आयोग ने दर्ज कराई एफआईआर

The children s home was running without registration and recognition the Children s Commission lodged an FIR भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित आंचल बालगृह में गुरूवार देर रात राष्‍ट्रीय बाल आयोग और मप्र बाल आयोग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम को यहां कई खामियां मिली है। मामले में आयोग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही राष्‍ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव मप्र शासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की बात कही है। इसके साथ ही कानूनगो ने 7 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बालगृह न तो पंजीकृत है और न ही मान्यता प्राप्तआयोग द्वारा मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि आँचल बालगृह के निरीक्षण के दौरान बालगृह के अधिकारियों तथा बालगृह में मौजूद बच्चों से बातचीत की गई। बालगृह न तो पंजीकृत है और न ही मान्यता प्राप्त है। बालगृह में मिली सूची में 68 निवासरत बच्चियां दर्ज थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान सिर्फ 41 बालिकाएं मौजूद थी तथा सभी बालिकाएं बाल कल्याण समिति के आदेश के बिना रह रही हैं। बालगृह के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बालगृह में रहने वाले बच्चों को चाइल्ड इन स्ट्रीट मिच्पेशन से रेस्क्यू कर बिना बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किये बालगृह में रखा जा रहा है। यह बालगृह पूर्व में रेलवे चाइल्डलाइन चलाने वाली संस्था चला रही है। आयोग के हस्तक्षेप के उपरांत संबंधित पुलिस ने इस प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने में काफी विलंब किया। आयोग के लगातार हस्तक्षेप करने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। यह मांगी रिपोर्टराष्‍ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव से रिपोर्ट में विभिन्न जानकारी मांगी है। जिसमें बालगृह में रह रहे सभी नाबालिग बच्चों की आयु एवं मूल पते की जानकारी। बालगृह में रह रहे सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आयोग को रिपोर्ट। मप्र राज्य में स्थित ऐसे सभी बालगृह जो चाइल्डलाइन चलाने वाली संस्थाओ द्वारा चलाए जा रहे है, उनकी जांच की जाए एवं आयोग को उनकी जानकारी मांगी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet