LATEST NEWS

सुपोषित भारत-साक्षर भारत की थीम पर 2555 आगनबाड़ी केन्द्रों में राष्‍ट्रीय पोषण अभियान

सुपोषित भारत-साक्षर भारत की थीम पर ,2555 आगनबाड़ी केन्द्रों में राष्‍ट्रीय पोषण अभियान बालाघाट। महिला एवं बाल विकास विभाग म.प्र. शासन जिला-बालाघाट द्वारा भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत जिले की समस्त 2555 आगनबाड़ी केन्द्रों में राष्टीय पोषण अभियान अंतर्गत “सुपोषित भारत-साक्षर भारत” की थीम से अत्यंत उत्साह एवं हर्ष उल्हास के साथ गतिविधियों संचालित की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कमला नेहरू सभा ग्रह आम्बेडकर चौक बालाघाट में किया गया। उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्धेश्य जीवन के प्रथम 1000 दिवस के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण आवश्यकता के प्रति जागरूकता, शीघ्र स्तनपान एवं केवल स्तनपान, एनीमिया मुक्त भारत, बच्चों की शारीरिक एवं मासिंक वृद्धि, पोषण हेतु पोषण पंचायतो से जन आदोलन एवं सफाई, स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता लाना है। कार्यशाला के दौरन मख्य रूप से सतत स्थनपान एवं उपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी. मोटे अनाज (श्रीअन्न) पोषण वाटिका, योगा, एनीमिया निवारण आदि अनेको गतिविधियों के महत्व के बारे मे समझाया गया। जिला राष्टीय पोषण अभियान कार्यशाला में नवाचार के रूप में पोषण देवी का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को इसके लाभ से अवगत कराया गया। स्वास्थ विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ कार्यकम (RBSK) अंतर्गत उपस्थित प्रतिभागीयो का स्वास्थ परिक्षण किया गया। साथ ही स्वस्थ बालक, बालिका प्रतियोगिता के तहत 5 बच्चों को एवं उत्कृष्ट कार्य के लिये आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यकम अधिकारी श्री प्रशांतदीप सिंग ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया। ये रहे उपस्थित जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती ठाकुर, बाल कल्यान समिति अध्यक्ष श्रीमति अनिता खरे, सहायक संचालक श्रीमति दिपमाला सोलंकी, परियोजना अधिकारी श्री लकेश उईके, परियोजना अधिकरी श्री शैलेन्द्र चौकसे, प्रशासक कु. रचना चैधरी जिला समन्वयक श्री मनीष पटले, उपस्थित रहे कार्यशाला को संपन्न कराने में परियोजना बालाघाट ग्रामीण व शहरी में कार्यरत सेक्ट पर्यवेक्षक एवं आगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा महत्वपुर्ण भुमिका निभाई गई।

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जल्द बदलेगी पुलिस थानों की सीमा।

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जल्द बदलेगी पुलिस थानों की सीमा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले के बाद जारी हुआ आदेश। संतोष सिंह तोमर  भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी जिलों की थानों की सीमाएं बदलने जा रही है।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा इसके लिए किये गए फैसले के पालन में राज्य सरकार ने इस मामले के आदेश जारी कर दिए। इसके लिए कलेक्टर और एसपी सहित कुछ अधिकारीयों की एक कमेटी बनाई गई है जो सीमा निर्धारण को लेकर 31  जनवरी तक अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगी।  बदल जयगा प्रदेश के थानों का नक्शा। राज्य सरकार ने प्रदेश भर के थानों और पुलिस चौकियों का नए सिरे से निर्धारण करने की मंशा जाहिर की थी जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसको लेकर विगत दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए थे इसके चलते आज गृह विभाग ने इसको लेकर सभी जिला कलेक्टर और एसपी को आदेश जारी कर दिए।  इस आदेश के अनुसार सभी जिला कलेक्टरों को इस बात के लिए अधिकृत किया गया है कि वे अपने जिले के थानों और चौकियों की सीमाओं का निर्धारण करें। इसमें वे  एसपी और जिला अभियोजन अधिकारी के साथ भी सलाह करेंगे और सुझाव लेंगे। उन्हें इसकी रिपोर्ट 31 जनवरी 2024 तक भोपाल गृहमंत्रालय तक भेजने को कहा गया है।  फरवरी अंत में बदलेगी सीमा  बताया गया है कि कलेक्टरों की रिपोर्ट मिलते ही  इस पर विचार विमर्श के   बाद फरवरी 2024  में गृह विभाग राज्य पत्र में अधिसूचना जारी करेगा,अधिसूचना के साथ ही नई सीमाएं प्रभावी हो जाएंगी। गृह विभाग ने यह भी कहा है कि सीमा का पुनर्निधारण करते समय थानों की पारस्परिक अपराध संख्या और स्थानीय परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाए।  पुलिस थानों और चौकी क्षेत्रों की सीमा का ठीक तरह से निर्धारण ना होने से कई बार स्थानीय स्तर पर अपराध की संख्या जुटाने और अपराध पंजीबद्ध करने में परेशानी आती है।

जीतू की टीम में भर्ती होंगे नए चेहरे- फ्रंट में खड़े नजर आएंगे गोर्की, गौरव और कुणाल

जीतू की टीम में भर्ती होंगे नए चेहरे- फ्रंट में खड़े नजर आएंगे गोर्की, गौरव और कुणाल – लोकसभा चुनाव के पहले जनवरी में ही टीम बनाने की चुनौती, बुजुर्गों से सिर्फ पटवारी लेंगे मार्गदर्शन भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश नेतृत्व की कमान जीतू पटवारी को मिलने के बाद अब उनकी टीम को लेकर कई तरह की चचार्एं हैं। उनकी टीम में बिलकुल नए चेहरों के सामने आने की संभावना है और इनमें वे चेहरे होने की संभावना जताई जा रही है जो युवा के साथ तकनीकी रूप से समृद्ध होंगे।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद बुजुर्ग नेताओं को मुख्य धारा से अलग करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति अपनाई है। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष जहां युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को कमान सौंपी तो नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी बुआ से विधानसभा में सरकार को घेरने के गुर सीखने वाले पूर्व मंत्री उमंग सिंगार को कमान दी है। उनके साथ विधानसभा में उप नेता की जिम्मेदारी भी अपने पिता से सरकार को सदन के भीतर घेरने की बारीकियां सीख चुके दो बार के विधायक हेमंत कटारे को हाईकमान ने आगे बढ़ाया है। अब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपनी नई टीम बनाने के लिए कवायद कर रहे हैं और उनका कहना है कि जल्द ही पूरी पीसीसी बदली हुई नजर आएगी। पटवारी की टीम में तकनीक, हुनरमंद युवा नजर आएंगे – बताया जा रहा है कि जीतू पटवारी अपने जैसे ऊजार्वान युवाओं की टीम को लेकर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी करेंगे और इसके बाद प्रदेश में टीम के साथ मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इसके लिए उनकी टीम में तकनीक के जानकारों के साथ संगठन को चलाने वाले हुनरमंद युवाओं की टीम नजर आएगी। कहा जा रहा है कि पूर्व सांसद स्व. बालकवि बैरागी के पुत्र गोर्की बैरागी की पटवारी की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देगी। वे कंप्यूटर की तकनीक में पारंगत हैं और उनके इस अनुभव को पटवारी लोकसभा चुनाव में विशेष तौर पर लाभ लेंगे। उन्हें संगठन प्रभारी जैसे किसी महत्वपूर्ण पद पर पीसीसी में लाया जा सकता है। इसी तरह अरुण यादव की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके गौरव रघुवंशी को भी पटवारी की टीम में अहम भूमिका में देखा जा सका है। पटवारी के विश्वस्थ साथियों में शामिल पूर्व विधायक और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुनाल चौधरी भी पीसीसी की नई टीम में प्रमुख भूमिका में दिखाई।

मुरैना जिला अस्पताल में आग लगने से मचा हड़कंप।

There was a stir due to fire in Morena District Hospital संतोष सिंह तोमर मुरैना। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई जिसके चलते पूरे वार्ड में अफरा तफरी फैल गई और अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। बताया गया कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते हुए लगी है । फटाफट इस वार्ड से नवजात बच्चों को और प्रसूति महिलाओं को दूसरे वार्ड में तत्काल प्रभाव से शिफ्ट किया गया । जैसे ही घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली तो मुरैना के अपर कलेक्टर और पुलिसअफसर मौके पर पहुंचे । अस्पताल के अग्नि शमक यंत्र से कर्मचारियों के द्वारा आज पर काबू पाया गया मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में हमारा बच्चा भर्ती था यहां न तो कोई सायरन बजा न कुछ प्रशासन की लापरवाही इतनी है कि आग लग गई हमारा बच्चा दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है और प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है। वहीं सीएमएचओ का कहना है कि बिजली का जो फॉल्ट हुआ है उसकी हम जांच करवा रहे है और उसे दिखवा रहे है। उन्होंने बताया कि वार्ड में 47 बच्चे थे अब उनको दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है । सारे बच्चे सुरक्षित है जिनको ऑक्सीजन की जरूरत है उनको प्रदाय की जा रही है और जिनको उपचार की जरूरत है उनको भी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

मोदी जी के नेतृत्व में श्रीराम का मंदिर निर्माण हुआ और ग़रीब का घर भी – रामेश्वर शर्मा 

Under the leadership of Modi ji, Shri Ram’s temple was built and also the house of the poor – Rameshwar Sharma विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए विधायक रामेश्वर शर्मा  भोपाल। 500 वर्षों की प्रतीक्षा, संघर्षों एवं बलिदान के बाद अयोध्या जी में प्रभु श्रीराम का भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हुआ प्रधानमंत्री जी ने श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ साथ काशी और बाबा महाकाल की नगरी को तो संवारा ही साथ ही उन्होंने भारत के करोड़ों ग़रीब परिवारों के पीएम आवास बनाकर उनका भी कल्याण किया। यह बात विधायक रामेश्वर शर्मा ने कही ज्ञात हो विधायक रामेश्वर शर्मा बुधवार को बंगरसिया, झागरिया एवं कोलार के वार्ड 80 व 81 में पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार नागरिक के द्वार द्वार जाकर शासन की योजनाओं का लाभ दे रही है। नहीं तो पहले की सरकारों के द्वार पर नागरिकों को जाना पड़ता था। श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा नागरिकों के जीवन में ख़ुशहाली लाने की नागरिकों के जीवन को बदलने की यात्रा है। इस यात्रा से जुडकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ लें।श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास के पथ पर अग्रसर है। विकास और सुशासन के साथ मोहन सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।   विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भारी उत्साह मोदी जी के साथ सेल्फ़ी ड्रोन बना आकर्षण का केंद्र  विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर हुजूर विधानसभा में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । यात्रा में लोग विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवेदन देकर योजना का लाभ ले रहें है तो दूसरी ओर युवा और बच्चे मोदी जी के साथ सेल्फ़ी बूथ पर उनके साथ सेल्फ़ी ले रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में ड्रोन के माध्यम से दबाई छिड़काव के लिए ड्रोन का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिसके प्रति विशेषकर युवाओं में उत्साह, उमंग एवं उत्सुकता को साफ़ देखा जा रहा है।

जैविक खेती से किसानों का मोह हो रहा है भंग, फर्टिलाइजर की मांग बढ़ी

Farmers’ fascination with organic farming is waning, demand for fertilizer increased  उदित नारायण  भोपाल। सरकार भले ही पांच साल में खेती से दोगुनी आय करने का दावा कर रही है, लेकिन जागरुकता व संसाधनों की कमी से किसानों का जैविक खेती से मोह भंग हो रहा है। जैविक खाद तैयार करने में मेहनत ज्यादा और मुनाफा कम होने से किसान रासायनिक खाद की ओर रुख कर रहे हैं। सरकारी रिकार्ड के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में जैविक खेती करने वाले किसानों की संख्या शून्य है, जबकि सरकार इसके प्रचार-प्रसार के लिए करोड़ों खर्च कर चुकी है। प्रदेश में जैविक खेती के मामले में आदिवासी बाहुल्य जिले आगे हैं। पिछले दस साल के आंकड़ों पर गौर करें तो डिंडोरी, मंडला, खरगौन, सिंगरौली और अनूपपुर के किसानों ने ज्यादा जैविक खेती को अपनाया है। वहीं बड़े शहरों से लगे जिलों के किसानों ने इसमें कम ही रुचि दिखाई है। जिलों में न तो जैविक उत्पादों के खरीददार हैं और ना ही बड़े शहरों से जोड़ने के लिए पर्याप्त और सुगम परिवहन व्यवस्था। यह है समस्या :  जैविक खेती करने के लिए किसानों के पास पर्याप्त तकनीकी ज्ञान नहीं है। जैविक कम्पोस्ट तैयार करने किसानों को उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पाता। जैविक फसलों को बेचने की समस्या ज्यादा रहती है। बाजार (मंडी) व्यवस्था ठीक न होने से जैविक गेहूं को रासायनिक खाद से उत्पन्न गेहूं की तुलना में कम कीमत मिलती है। जैविक उत्पादों के खरीदार शहरों में मिलते हैं। इससे किसान स्थानीय बाजार में कम दामों पर बेच देते हैं। एजेंसियों का दावा– हर साल की तरह रबी सीजन में 5.40 लाख टन यूरिया बांटा जा चुका। रबी के मौसम में कुछ दिनों पहले तक किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी लगना पड़ रहा था। हालांकि सरकारी एजेंसियों का कि अब तक रबी सीजन में 5.40 लाख टन यूरिया जा चुका बीते 5 सालों के आंकड़ें देखें तो फर्टिलाइजर  सप्लाई एमपी में दोगुनी हुई है फिर भी हर साल किल्लत होती है। साल 2017-18 में जहां रबी के फर्टिलाइजर की सप्लाई 10.08 लाख टन थी, वहीं 23 में ये बढ़कर 19.89 एलटी हो गई, यानी लगभग दोगुनी हो गई। साल 2023-24 में ताजे के मुताबिक 5.40 लाख टन यूरिया की सप्लाई । है। जो मौसम के अंत तक 13.5 एलटी होने की स है। फिर भी नवम्बर के महीनों में प्रदेश भर में सोसाइटियों के बाहर किसानों को लंबी लंबी ब लगना पड़ा। हाल के दिनों में भी छतरपुर, मुरैना, शिवपुरी, नरसिंहपुर, सतना, भोपाल के कई हिस्स कई जिलों में यूरिया डीएपी की कमी देखी गई है।

बालाघाट जिले में 1 जनवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर 2590207.07 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है।

 बालाघाट प्रदेश के सर्वाधिक धान उत्पादक एवं धान का कटोरा कहे जाने वाले बालाघाट जिले में 1 जनवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर 2590207.07 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। खरीदी गई धान का मूल्य 565 करोड़ 44 लाख रुपये आका गया है। आनंद ताम्रकार  बालाघाट । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ श्री आर सी पटले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष धान उपार्जन किये जाने हेतु 117596 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। जिसके तारतम्य में 86501 स्लॉट बुक किये जा चुके है।  इस प्रकार अब तक 51994 किसानों ने अपनी धान की उपज बिक्री की है। धान खरीदी का क्रम निरंतर जारी है। खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन भी त्वरित गति से किया जा रहा है। इस वर्ष की गई व्यवस्था के अनुसार खरीदी केंद्र से ही कस्टम मिलिंग किये जाने हेतु अनुबंधित राईस मिलर्स को सीधे धान का परिवहन किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली धान जिले के अनुबंधित राईस मिलर्स को दी जा रही है साथ ही प्रदेश के हरदा सीहोर धार भोपाल सहित अनेक जिलों से अनुबंधित राईस मिलर्स को बालाघाट जिले से धान कस्टम मिंलिग के लिये प्रदाय की जा रही है इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी श्री हिरेन्द्र रघुवंशी ने अवगत कराया की अब तक 1 लाख 15 हजार मैट्रिक टन धान का अनुबंध बालाघाट जिले के बाहर अन्य जिलों के राईस मिलों ने करवाया है जिन्हे धान प्रदाय की जायेगी। बालाघाट जिला राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र भगत ने बालाघाट जिले नवनिर्वाचित विधायकों सहित विपणन संघ के जिला प्रबंधक को पत्र लिखकर बालाघाट जिले से बाहर अन्य जिलों के राईस मिलर्स को धान प्रदाय किये जाने के निर्णय को असंगत बताते हुये कहा है की इसके कारण जिले के राईस मिलर्स के सामने जिविका का संकट उत्पन्न हो जायेगा। उन्होने अवगत कराया के जिले के लगभग 110 राईस मिलर्स शासकीय धान मिलिंग पर निर्भर है वर्तमान में विपणन संघ द्वारा खरीदी केन्द्रों से खरीदी गई धान सीधे रायसेन धार एवं अन्य जिलों के मिलर्स को भेजी जा रही है। जबकी बालाघाट जिले में स्थित केप और गोदाम अभी भी खाली है और जिले के राईस मिलर्स उपार्जन केंद्र से  धान को उठाव कर त्वरित गति से चावल मिलिंग कर रहे है  धान की मिलिंग कर चावल जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2024 नियत की गई है इन परिस्थितियों के आधार पर बालाघाट जिले के राईस मिलर्स से खरीदी गई धान की मिलिंग उनकी क्षमता के अनुरूप करवाया जाये ताकी राईस मिलर्स और उनके उद्योग से जुड़े श्रमिकों को रोजगार सुलभ हो सके। उन्होने पत्र में यह भी उल्लेख किया है की शासन की मिलिंग नीति के अनुसार जिस जिले में धान का उत्पादन नहीं होता उस जिले से करीबी जिले के धान उत्पादक जिलों से धान की आपूर्ति की जायेगी। बालाघाट जिले से 700 किलोमीटर दूर स्थित जिलों में धान भेजने पर परिवहन व्यय का अतिरिक्त भार शासकीय खजाने पर पड़ेगा अतएव बालाघाट जिले के राईस मिलर्स के हित में उचित निर्णय लिया जाये और जिले के बाहर धान भेजने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाये।

विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ने मनोज वाधवा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा

World renowned university confers honorary doctorate on Manoj Wadhwa अभिनेत्री महिमा चौधरी के हस्ते मिला सम्मान। हरिप्रसाद गोहे आमला।। सफलता पाने के लिए परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति लगती है। जो व्यक्ति परिश्रम व इच्छाशक्ति को साध लेता है,सफलता उसकी मित्र बन जाती है । परिश्रम व इच्छाशक्ति के साथ समर्पण व जुनून को साधने वाले मनोज वाधवा  को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलना इसी बात का उदाहरण है । गौरतलब हो की बैंक ऑफ इंडिया आमला शाखा में पदस्थ मनोज वाधवा को जयपुर में हुए एक गरिमामय कार्यक्रम में जर्मनी की हेसन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा डाइटिटिक्स एवं न्यूट्रिशन के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के चलते डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई । उन्हें ये उपाधि व सम्मान प्रसिद्ध अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों दिया गया। मनोज वाधवा वर्तमान में बैंक कर्मी के साथ-साथ डायटीशियन, न्यूट्रिशियन व फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में स्वयं को स्थापित कर चुके वाधवा पूर्व में भारतीय वायुसेना में भी कार्य कर चुके है, 20 वर्षों तक वायुसेना में सार्जेंट के रूप में सेवा  देने के बाद अपने जुनून और परोपकारी स्वभाव के चलते उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी विशेष ख्याति प्राप्त कर ली है । कहते है न कि सम्मान व साधन मिलने के लिए प्रयासो का विशेष महत्व होता है, मनोज वाधवा को डाइटिशियन व न्यूट्रिशियन के कार्य में मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि उनके सतत प्रयासो से मिली है, जिसके लिए कई सारे प्रतिष्ठित संस्थानों से उन्होंने डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त की है। समाजसेवा को बना लिया है दिनचर्या मनोज वाधवा के अलावा शायद ही कोई अधिकारी या कर्मचारी हो जो समाजसेवी कार्यो में खुद को इतना नियमित रखता हो, यही वजह है कि आज उनका नाम बैतूल जिले के उन चुनिंदा समाजसेवियों में लिया जाता है जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया है। फिर चाहे वो निराश्रित गौवंश को आश्रय देने हेतू गौशाला निर्माण की पहल हो, या दिव्यांग बंधुओ के वाहनों को मोडिफाइड करवाना, बारिश में गरीब परिवारों की छत सुधरवाने का कार्य हो या ग्रामीण व दूरस्थ रहने वाले गरीब बच्चो को कपड़े,स्टेशनरी व अन्य सामग्री प्रदान करना हो, हर क्षेत्र में उन्होंने समाजसेवा की नई परिभाषा गढ़ी है। आज विश्वप्रसिद्ध हेसन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी,जर्मनी से मुझे डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई, इसके लिए मैं अपने माता-पिता, परिवार, मित्रो व शुभचिंतको का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे सदा बेहतर बनने की प्रेरणा दी।

पूर्व सीएम शिवराज ने अपने आवास का नाम,मामा का घर, रखा

Former CM Shivraj named his residence as maternal uncle’s house. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पता बदल गया है, लेकिन मामा का घर तो मामा का घर है। आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूंगा। भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक हफ्ता पूर्व श्यामला हिल्स पर बने मुख्यमंत्री आवास को छोड़कर शहर में लिंक रोड क्रमांक एक पर स्थित B-8, 74 बंगला में परिवार के साथ शिफ्ट हो चुके हैं। अब यही उनका नया पता है।यहां आने के बाद भी शिवराज की सक्रियता लगातार बरकरार है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेशवासियों के मन में अपनी ‘मामा’ की जो छवि बनाई है, उसे वह बरकरार रखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने नए आवास को नाम दिया है- ‘मामा का घर’। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखते हुए खुद इस बात की सूचना दी। मेरे प्यारे बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, आप सबसे मेरा रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व का है।पता बदल गया है, लेकिन “मामा का घर” तो मामा का घर है। आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूँगा। मेरे घर के दरवाजे सदैव आपके लिए खुले रहेंगे। मेरी जिंदगी बेटा-बेटियों, बहनों के लिएगौरतलब है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद शिवराज जनता और खासकर लाड़ली बहनों व भांजी-भांजियों के बीच जाकर कह रहे हैं कि पद तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन आप लोगों ने जो मुझे ‘भैया’ और ‘मामा’ का पद दिया है, उसे कोई नहीं छीन सकता। मैं हमेशा आपके बीच रहूंगा। मेरी जिंदगी आपके लिए है, जनता-जनार्दन के लिए है, बेटा-बेटियों के लिए है, मेरी बहनों के लिए है।

रामलला की वास्तविक मूर्ति कहां है, दिग्विजय सिंह

रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है, जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने इंदौर प्रवास के दौरान कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए नई मूर्तियां बनवाने की क्या जरूरत आ पड़ी। रामलला की मुख्य मूर्ति कहां है, उन्हें क्यों नहीं स्थापित किया जा रहा है, जबकि अयोध्या जन्मभूमि का पूरा विवाद ही वह था। सरकार को इस पर सवाल खड़ा करना चाहिए था।

गुना में एक और बड़ी कार्रवाई

परिवहन उपायुक्त मधु सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज गुना ! कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश के गुना में एक हादसा हो गया था। दरअसल, इस हादसे में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद ट्रक आग की लपेट में आ गया था। इस वजह से कई यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए थे और इस मामले को बेहद गंभीरता से ले लिया था। शिकायतें CM तक पहुंची जनता ने इन गंभीर मधु सिंह के खिलाफ शिकायतें की थी और इस मामले में मुख्यमंत्री तक अपनी आपत्तियां पहुंचाई थी। जिसके बाद गुना के स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू की है और आरोपी मधु सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। जांच कमेटी: इस मामले को लेकर एक विशेष जांच कमेटी का गठन किया गया था। यह कमेटी हादसे की निगरानी कर रही थी जिसके बाद आज मधु सिंह पर कार्रवाई की गई है। ग्वालियर में पदस्थ ट्रांसपोर्ट विभाग की डिप्टी कमिश्नर मधु सिंह के खिलाफ भादवि की धारा 420, 467, 471, 197,198, 463,465 के तहत केस दर्ज किया गया है। मधु सिंह वर्तमान में परिवहन उपायुक्त हैं और उन पर रिश्वतखोरी, अवैध रजिस्ट्रेशन सहित गंभीर आरोप लगे हैं।

अनुपयोगी बोरवलों को मजबूत ढक्कनों से बंद किया जाये-जिला मजिस्ट्रेट

अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों , बोरवेलों के सबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी चंद्रपाल सिंहदमोह ! अनुपयोगी एवं खुले नलकूपों/बोरवेलों में छोटे बच्चों के गिरने से रोके जाने के संबंध में अनुपयोगी व खुले नलकूपों ,बोरवेलों में छोटे बच्चे गिरने संबंधी तथ्य यदा कदा संज्ञान में आते रहते है। उक्त घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में पारित निर्णय के परिपालन में जिला मजिस्ट्रेट दमोह मयंक अग्रवाल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत् दमोह जिले की सीमा क्षेत्रान्तर्गत जिन बोरवेल का उपयोग नहीं किया जाता हैं या जिन बोरवेल में मोटर नहीं डाली हैं तथा जिसमें बोर केप नहीं लगा हुआ हैं, उक्त खुले बोरो में बोर केप संबधित मकान मालिक ,किसान ,संस्था को लगवाये जाने हेतु आदेशित किया हैं। जारी आदेश में कहा गया कि अनुपयोगी अथवा खुले पड़े हुए बोरवेल को लोहे के मजबूत ढक्कन ,केप से नट बोल्टों की सहायता से मजबूती के साथ बंद किया जाये। संबंधित क्षेत्र के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट क्षेत्र का भ्रमण कर उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने हेतु उत्तरदायी होंगे।चूंकि यह आदेश जन साधारण की सुविधा हेतु तत्काल प्रभावशील किया जाना आवश्यक हो गया है। इसलिए इतना समय उपलब्ध नहीं है कि, जन सामान्य व सभी पक्षों को उक्त सूचना की तामीली की जा सके। अतः यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के अन्तर्गत एक पक्षीय पारित किया गया हैं। संबंधित थाना प्रभारी इस आदेश की तामीली दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 134 (2) में उल्लेखित रीति अनुसार तथा ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करt प्रकाशित करायेंगें, जो आम जनता को इत्तिला पहुंचाने के लिये सर्वाधिक उपर्युक्त है।आदेश से व्यथित व्यक्ति दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(5) के अन्तर्गत अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में अधोहस्ताक्षरकर्ता संतुष्ट होने पर आवेदक को किसी भी लागू शर्तों में छूट दे सकेगा। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता के प्रावधानों के तहत् अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी।यह आदेश 29 फरवरी 2024 तक प्रभावशील रहेगा तथा उक्त प्रभावशील अवधि में उक्त आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अन्तर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा।

गजब हो गया -गुना हादसे के बाद खुली अधिकारियों की नींद

गजब हो गया -गुना हादसे के बाद खुली अधिकारियों की नींद, एक दिन में ही 80 चालानों से 80 हजार वसूले, 2 बसे जप्त। नर्मदापुरम् – गुना हादसे के बाद जिम्मेदारों ने मैदान में उतरकर कार्रवाई की। इस दौरान 80 चालानों से 80 हजार वसूले, 2 बसे जप्त। गुना बस हादसे में जिंदा जले यात्रियों की हृदय विदारक मौत के बाद अधिकारी की नींद टूटी है। जो बसें नियम तोड़कर यात्रियों व सड़कों पर चलने वाले लोगों के लिए खतरा बनकर दौड़ रहीं थीं, उनकी जमकर धरपकड़ की गई। नियम तोड़ने वाली यात्री बसों की ओर मुड़कर भी न देखने वाले जिम्मेदार आरटीओ अफसर को सीएम की सख्त रुख के चलते ही एक ही दिन में ही अपनी डियूटी समझ आ गई और एक दिन में ही 80 चालानों से 80 हजार वसूले, 2 बसे जप्त की जांच कर डाली। लोगो का कहना है कि परिवहन का मुख्यालय होने के बाद भी मैदानी स्तर पर कितनी कार्रवाई होती है ? यह सबको पता है। अब हादसा हो गया तो आरटीओ एक साथ एक ही दिन में 80 बसों को जांच कर लिये और अपने कर्तव्यो का इतिश्री कर ली,लोगो ने बताया कि अधिकारी दफ्तर से निकलते ही नहीं हैं। सिर्फ एक सूत्री कार्यक्रम

कलेक्टर, एसपी ने ली प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक

Collector, SP took meeting of managers of private schools वाहन चालकों की हड़ताल के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना तथा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करें कि वाहन चालकों की हड़ताल के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस संबंध में शाला स्तर पर पालक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर आवश्यक योजना तैयार करें। बच्चों को लाने ले जाने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा संचालित बसों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को सभी स्कूलों के वाहनों की फिटनेस तथा परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित जिला मुख्यालय में संचालित प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

कल से चलेंगी स्कूल एवं सिटी बसें

School and city buses will run from tomorrow Decision in the meeting with school bus operators and city bus operators सीटी , स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो की जाएगी रासुका की कार्यवाही निर्देश का पालन न करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही के साथ ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा भोपाल। आयुक्त भोपाल संभाग डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों के साथ चर्चा कर संभाग आयुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि कल से स्कूल एवं सिटी बसें चलाई जाये। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में ऑपरेटर्स से कहा कि आप निश्चिंत होकर बसें चलायें।प्रशासन एवं पुलिस का आपको संपूर्ण सहयोह रहेगा। उन्होंने कहा कि सीटी, स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो उस पर रासुका की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह बात भी कही कि निर्देश का पालन न करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी एवं ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet