LATEST NEWS

ग्राम रोजड़ा में जरूरतमंद लोगों को कंबल का किया वितरण

Blankets distributed to needy people in village Rojda आमला । लायंस इंटरनेशनल, आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल के नेतृत्व में आज सभी सदस्य आमला के ग्राम रोझड़ा पहुंचे, कड़कड़ाती ठंड से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त है वही गांव के जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल आदि की आवश्यकता महसूस हो रही है।इसी के मद्देनजर लायन्स क्लब आमला सार्थक ने पहल करते हुए ग्राम रोजड़ा पहुंचकर जरूरत मंद लोगो को कम्बल आदि बांटे। यहां उन्होंने लोगों को कंबल और बच्चों को बिस्किट वितरित किए और उनके स्वास्थ्य ,काम काज, दिनचर्या और स्वच्छ्ता के संबंध में बात की, लायन सदस्यों ने सभी ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छ्ता का महत्व समझा कर तम्बाखू, धूम्रपान व शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए कहा, इस अवसर पऱ लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु ने बच्चों को किताबें, पेन, पेन्सिल भेंट कर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि बड़े सपने पुरे करने का रास्ता पढ़ाई और परिश्रम से ही पूरा होगा । इस अवसर पर लायन डॉ. मुकेश वागद्रे ने कुछ ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के टिप्स देकर कहा कि वे अपनी बीमारी के प्रति सचेत रहें और जरूरत पड़ने पर आमला के शासकीय अस्पताल आकर अपना निशुल्क इलाज कराएं! अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल ने ग्रामीणों को लायन इंटरनेशनल आमला सार्थक का परिचय देते हुए सेवा कार्य को ईश्वरीय कार्य बताया ! लायन जयंत सोनी, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन पी.आर.ओ. विनय साहू, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन किशोर गुगनानी ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने और प्रकृति के सान्निध्य के फायदे बताए! लायंस आमला सार्थक के सभी सदस्यों का आज के सेवा कार्य में उल्लेखनीय सहयोग रहा! जिसमें लायंस आमला सार्थक के अध्यक्ष लायन अनिल सोनी पटेल, पी. आर. ओ. लायन विनय साहू, लायन जयंत सोनी, लायन डॉ मुकेश वागद्रे, लायन मनोज विश्वकर्मा, लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन मुस्तफ़ा हुसैन मुस्तु, सचिव लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे।

शिवराज के साउथ दौरे का दूसरा राउंड 

Second round of Shivraj’s South tour केरल के दौरे पर जाएंगे और लोकसभा बैठकों में होंगे शामिल भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब साउथ इंडिया में बीजेपी को मजबूत करने के अभियान में जुट गए हैं। बीजेपी ने उन्हें दक्षिण भारत के राज्यों की जिम्मेदारी दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 18 और 19 जनवरी को केरल के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, और कोच्चि, कोट्टयम और पाला में वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों, मंदिरों में स्वच्छता अभियान और बीजेपी की लोकसभा स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान तेलंगाना के दौरे पर जा चुके हैं।  9-10 जनवरी को तेलंगाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। शिवराज तेलंगाना के हैदराबाद, करीम नगर और वारंगल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुके हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अगले हफ्ते तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु के तीन-चार जिलों में जाएंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बीजेपी के कार्यकतार्ओं की बैठकें भी लेंगे।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़।

The sacred light reached Chhattisgarh from Shri Ram’s birthplace Ayodhyadham. विशेष संवाददाता रायपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की। आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, राजू साहू, अरविंद पटेल, आकाश पाल आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर रोहित कौशिक, प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, टीका राम साहू, राजेश तिवारी, महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि।

Chief Minister Vishnudev Sai paid tribute to late Kumar Lakshmi Narayan Dev. विशेष संवाददाता रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की। इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर हरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।

20 जनवरी से हटेगा भोपाल का BRTS कॉरिडोर, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

Bhopal’s BRTS corridor will be removed from January 20, CM Mohan Yadav gave instructions सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश भोपाल ! सीएम यादव ने कहा कि यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया है. जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा. राजधानी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए नासूर बन चुके बीआरटीएस (BRTS) को हटाने का काम 20 जनवरी से शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज बुधवार को भोपाल को बीआरटीएस से मुक्त करने के फाइनल प्लान पर चर्चा की.उन्होंने कहा कि जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाए. यहां बताते चलें कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि लंबे समय से कर रहे थे. नई सरकार बनने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का आदेश दे दिया था. आज बुधवार (17 जनवरी) को भोपाल में मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी के बीआरटीएस कॉरिडोर (BRTS) को हटाने के संबंध में नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी जी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में तय किया गया कि भोपाल के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने का कार्य बैरागढ़ से आरंभ किया जाएगा. तय समय सीमा में होना चाहिए हटाने का काम’सीएम यादव ने कहा कि यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए इसे हटाने का निर्णय लिया गया है. जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो, वहीं से कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाएगा. जन सुविधा को देखते हुए कॉरिडोर हटाने का कार्य रात में हो. पुलिस से समन्वय करते हुए इस संपूर्ण अवधि में शहर में सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बीआरटीएस हटाने का काम तय समय सीमा में होना चाहिए. 15 साल पहले 360 करोड़ रुपए किए थेयहां बताते चले कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तब के सीएम शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने साल 2009 में बीआरटीएस (Bus Rapid Transit System) कॉरिडोर के लिए निविदाएं जारी की थीं. साल 2011 में एक संशोधित डीपीआर (DPR) के बाद इसे मंजूरी दे दी गई. इसके बाद 27 सितंबर 2013 को बीआरटीएस का काम पूरा हुआ. इसमें मिसरोद से लेकर संत हिरदाराम नगर (पूर्व में बैरागढ़) तक 24 किलोमीटर के कॉरिडोर का निर्माण पूरा किया गया. शिवराज सरकार ने इस प्रोजेक्ट में करीब 15 साल पहले 360 करोड़ रुपए खर्च किए थे.

राम मंदिर आंदोलन में पंढरी डोंगरे का रहा अमिट योगदान,

हरिप्रसाद गोहे आमला। आज जहाँ पूरे देश ही नही बल्कि समूचे विश्व मे रामलला के मंदिर में विराजमान होने वाले आयोजन की तैयारी के जश्न में लोग डूबे हुए है । वही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े उन लाखों लोगों के सपने भी आज पूरे हो रहे है । उन्ही सौभाग्य साली लोगो मे आमला के कार सेवक पंढरी डोंगरे भी है । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सोचकर ही पंढरी डोंगरे के झुर्रियों से भरे चेहरे में खुशियों की लालिमा अलग ही चहक उठती है। आमला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाबरबोह के निवासी पंढरी डोंगरे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े थे और उस समय उनकी उम्र 42 वर्ष की थी जोश और जुनून के साथ अपने ग्राम के दो साथी शंकर पवार और रमेश के साथ जय श्री राम के नारे के साथ दो जून की रोटी बांधकर निकल पड़े। 27 अक्टूबर 1990 की सुबह गांव से अयोध्या के लिये कूच किये मुलताई स्टेशन पर मुलताई के विधायक मनीराम बारंगे पहले से ही अपने कुल 44 लोगो के साथ उपस्थित थे पंढरी डोंगरे भी अपने दोनो साथियों के साथ उनके साथ चल पड़े कुल 47 कार सेवक रवाना हुए। दक्षिण एक्सप्रेस से दल रवाना हुआ ! बैतूल पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ ने सेब अंगूर आदि फलों के बक्से इनके साथ रखवा दिए ताकि भोजन पानी की कोई कमी न रहे वैसे रास्ते मे पड़ने वाले स्टेशनों पर भी लोग खाने पीने की वस्तुएं देते जा रहे थे। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर कारसेवकों को रोक दिया गया क्योंकि उस समय वहां मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी की सरकार कार सेवकों पर सख्त थी । इनके दल को झांसी में ही उतार लिया गया। और इन्हें जबरजस्ती ट्रेन में बैठाकर वापस इटारसी रवाना कर दिया गया। इटारसी पहुंचकर घर वापस जाने का तो मन नही था क्योंकि मन मे तो राम जी का कार्य का जोश था सो पुरे दल ने सोचा कि पुनः अयोध्या की ओर चलते है ऐसा सोचकर उ प्र जाने वाली ट्रेन में फिर से सवार हो गए इस बार झांसी की ओर का मार्ग न चुनकर सतना से जाने वाला मार्ग चुना ओर सतना वाली ट्रेन में बैठ गए। अगले दिन सतना उतर कर फिर दूसरे रास्ते से उ प्र की ओर चलने की सोची यहां से उ प्र का क्षेत्र आगे से शुरू हो जाता है। फिर से उ प्र सरकार उन्हें पकड़कर वापस न लौटा दे इसलिये आगे दल ने पैदल ही चलने का मन बनाया और सतना से पैदल ही चल निकले। उ प्र की सीमा में 17 किलोमीटर प्रवेश करते ही मिर्जापुर कस्बे में पहुंचे यहाँ एक हैंडपंप  पर सभी ने हाथ मुंह धोया और जो कुछ था उससे पेट भरा वहां पर एक घर के तीसरे मंजिल पर से एक महिला उन्हें देख रही थी उसने उन्हें रुकने का इशारा किया और उनके पास आई कहने लगी कि आप लोग रुको मेरे पति भाजपा के अध्यक्ष है मैं तुम सबके रुकने का प्रबंध करती हु तब तक मेरे पति आ जाएंगे। लेकिन सभी ने महिला को धन्यवाद देकर पैदल आगे की ओर बढ़ने का मन बनाया। मुख्य मार्ग से आगे बढ़ रहे थे कि रास्ते पर पुलिस न रोक लिया हम लोग भी उत्साह में थे तो जय श्री राम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ने लगे पुलिस ने हल्का सा बल प्रयोग किया तो हम और जोश में आ गए और वहीं मजिस्ट्रेट की जीप उत्साही कार सेवकों ने पलट दी।तब तो पुलिस और गुस्से में आ गई और अधिक पुलिस बल बुलाकर हम सभी को गिरप्तार कर लिया हम सभी पर भा द वि की धारा 107, 116,151 के तहत धारा लगाई गई। फिर पुलिस बस बुलाकर रात में ही अज्ञात जगह की ओर रवाना कर दिया। 31 अक्टूबर 1990 की सुबह जब हमारी बस रुकी तो हम उ प्र के जौनपुर जिले में पहुंचे थे यहां से हमे जिला जेल ले जाया गया वहां पर बहुत से कार सेवक पहले से ही गिरफ्तार थे। उन कारसेवकों का नेतृत्व म प्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे थे। वहां हम सभी शिवराज सिंह चौहान के साथ रहे सुबह शाम हम सभी साथ बैठते और आगे क्या करना है उसकी चर्चा करते।शिवराज जी ने जेलर से कहकर वहाँ एक टी वी की व्यवस्था भी करवा दी थी कि देश का समाचार भी मिलता रहे।जेल में भी खूब उपद्रव चलता रहा जय श्री राम के नारे गूंजते थे अंततः 7 नवम्बर 1990 को हम सब को रिहा कर दिया गया और यह कह कर की वापस अपने घर चले जाओ। जेल में रहने का प्रमाण पत्र भी जेलर ने दिया। हमे बसों में भरकर काशी पहुंचा दिया गया। यहाँ जय श्री राम का नारा लगाते हुए हमें फिर उ प्र की पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़कर थाने लाया गया।वहाँ पुलिस अधिकारी बहुत सख्त था उसने कहा कि इनको जेल भेज दो। ऐसा कहकर वो थाने से चले गए। किस्मत से वहाँ थाने में एक शर्मा सब इंस्पेक्टर पदस्थ थे जो मूलतः होशंगाबाद म प्र के रहने वाले थे। उन्होंने हमें समझाया कि तुम अपने आप को कार सेवक मत बताना कहना कि हम गंगा स्नान के लिये काशी आये है नही तो तुम सभी को तीन माह के लिये जेल भेज दिया जाएगा। हमने उसकी बात मानी और हम सभी को रिहा कर दिया गया। भारी मन से हम सभी काशी से इलाहाबाद,मैहर होते हुए आमला पहुंचे। अयोध्या तक तो नही पहुंच सके किंतु मन मे रामकाज का जो जज्बा था वो बरकरार रहा। आज 75 वर्ष की उम्र में रामलला का भव्य मंदिर बनते देख रहे है तो मन को प्रसन्नता हो रही है ऐसा लग रहा है कि हमारी यात्रा अब पूर्ण हुई है।22 जनवरी हमारे जीवन का सबसे सुखद दिन होगा।(जैसा पंढरी डोंगरे ने बताया वैसा ही उल्लेख है)

तुलसी, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों के लिए औषधि

Tulsi, very beneficial for health, medicine for many diseases भोपाल ! क्या आप जानते हैं कि तुलसी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तुलसी की पत्तियां आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी लाभदायक हैं. सर्दी के मौसम में ज्यादातर घरों में तुलसी का उपयोग कभी चाय में तो कभी-कभी काढ़े के रूप में किया जाता है. सर्दी में तुलसी का सही विधि से उपयोग किया जाए, तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं !तुलसी के अंदर एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, जिंक प्रॉपर्टी होती है, जो आपको अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ पहुंचाती है. एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से यह शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मददगार है. सर्दी-जुकाम, सूखी खांसी, बलगम खांसी में भी तुलसी के पत्तों का रस लाभदायक होता है. साइनस की समस्या में लाभदायक तुलसी तुलसी के पत्ते साइनस की समस्या में भी लाभकारी हैं. यदि किसी मरीज को साइनस की दिक्कत है, नाक बंद रहती है या बार-बार छींक आती है, तो तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसकी कुछ बूंदें डायरेक्ट नाक में डालने से नाक का सारा बलगम निकल जाता है और आपको साइनस की समस्या में राहत मिलती है. नाक में डायरेक्ट तुलसी की बूंदें अप्लाई करने से यदि तेज जलन होती है, तो इसे थोड़ा पानी के साथ डाइल्यूट करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है. छोटे बच्चों को शहद में मिलाकर दें तुलसी का रस सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, नाक बंद जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं और इन मौसमी बीमारियों का असर सबसे पहले छोटे बच्चों पर दिखाई देता है. यदि आपके भी 5 से 15 साल के बच्चे को सर्दी-जुकाम हो रहा है, तो आप तुलसी के पत्तों का रस निकालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर थोड़ा-थोड़ा बच्चों को पिलाने से सर्दी-जुकाम की समस्या खत्म हो जाती है.

मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet meeting concluded, these proposals approved भोपाल ! सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई , बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बैठक में आज इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। वही तय किया गया कि सभी मंत्री अपने गृह जिले में 26 जनवरी को झंडा वंदन करेंगे। कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मोहन सरकार का बड़ा ऐलान चित्रकूट बनेगा धर्म नगरी

Mohan government’s big announcement, Chitrakoot will become a religious city चित्रकूट ! मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा की – ‘मध्यप्रदेश सरकार द्वारा श्री राम वन गमन पथ के विकास के लिए चरणबद्ध योजना को अमल में लाया जाएगा।’मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की, ‘मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इसे भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। यहां श्री राम वन गमन पथ के विकास के लिए चरणबद्ध योजना को भी अमल में लाया जाएगा।’ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पथ को सभी स्थानों व सड़क से जोड़ा जाएगा, जहां से भगवान राम गुजरे थे। विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक: चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यहां विभिन्न मेले, दिवाली, और अमावस्या मेला आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदर्शनी लगेगी। इस बैठक में, अमरकंटक में प्रसाद योजना, चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, और बृहस्पति कुंड के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, लीला गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी बैठक के एजेंडे में शामिल थे।चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने का एलान करते हुए, मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिवाली और अमावस्या मेले में प्रदर्शनी लगेगी, जिससे स्थानीय आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। चित्रकूट में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का विकास करके, सरकार ने इसे एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने का दृष्टिकोण रखा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट को अयोध्या जैसा बड़ा धार्मिक स्थल बनाने का बड़ा एलान किया है। जहां जहां से भगवान् राम वन के के लिए गुजरे थे उस पथ को मध्यप्रदेश सरकार ने राम वन गमन पथ बनाने का एलान किया है।

निर्माण कार्य शुरू कर अधूरी छोड़ी सड़क एवं पुल , छात्र/छात्रा परेशान

Road and bridge left incomplete after construction work started, students upset उमरिया । मझगवा मोड़ से ग्राम ददरौड़ी गांव तक जाने वाली सड़क तथा पुल का अधूरा कार्य छात्राओं एवं आम जन की समस्या बढ़ा रहा है। यह सड़क ग्राम ददरौडी की है। जिस पर निर्माण कार्य करीब  1 वर्ष पहले शुरू करवा दिया गया था, लेकिन अब तब इसे पूरा नहीं करवाया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों एवं छात्राओं में रोष है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। स्कूली छात्राओं का कहना है कि मझगवा मोड़ से ग्राम ददरौड़ी जाने वाली सड़क खस्ताहाल थी। जिससे हमें स्कूल जाने मे इस रोड से गुजरने में परेशानी हो रही है। करीब 1 वर्ष पूर्व पुल एवं सडक का निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाना था निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब यह निर्माण कार्य भी तब से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार यहां रोड मे मिट्टी डाल कर आगे का कार्य करना ही भूल गया। जिससे अब सड़क से गुजरना और अधिक मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं उडऩे वाली धूल मिट्टी से न केवल राहगीर परेशान है बल्कि छात्र छात्राओं का आना जाना रोज का बना रहता है जिससे परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ददरौडी से उमरिया जाने के लिए लोग अक्सर इस सीधे मार्ग का प्रयोग करते हैं। अधिकारियों की अनदेखी व सुस्त रवैये से यह सड़क भी लोगों के प्रयोग लायक नहीं है। वहीं मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों में रोष भी है। वही पर छात्राओं का कहना है की जल्द से जल्द रोड निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाया जाये ताकि हम सुगमता के साथ स्कूल पहुंच सके!

बांधवगढ़ में लगातार बाघों की मौत फिर भी सरकार मौन क्यों?

Continuous death of tigers in Bandhavgarh, yet why is the government silent? उमरिया । विश्व प्रसिद्ध और बाघ दर्शन के लिए मशहूर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक बार फिर वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। जिसमें एक नर बाघ शावक की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। प्रबंधन के द्वारा मृत बाघ शावक का पीएम आदि कराकर टाइगर रिजर्व की वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की मौजूदगी में एनटीसीए की गाइडलाइन के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दरअसल बांधवगढ़ में लगातार बाघों की मौत से जहां प्रबंधन कटघरे में है।वहीं बीते दिसंबर माह में दर्जन भर बाघों की असमय मौत हो जाना प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। इस बार भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर बीट के कक्ष क्रमांक 125 में एक नर बाघ शावक मृत अवस्था में गश्ती दल को मिला है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि अमृत न भाग सावन के आसपास एक दूसरे बैग की पगमार्क मिले हैं इसके अलावा मृत शावक को घसीटने के भी निशान दिखाई दे रहे हैं। मृत शावक के शरीर के सभी अंग मौजूद हैं। इसके बाद मृत शावक का डॉक्टर नितिन गुप्ता और बी बी एस मार्को के द्वारा पोस्टमार्टम कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजने सैंपल एकत्रित किए गए हैं। मृत शावक का पीएम उपरांत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की वरिष्ठ अधिकारियों एनटीसीए के मेम्बर की मौजूदगी और एनटीसीए गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। बताया गया कि नर बाघ शावक की मौत प्रथम दृष्ट्या किसी दूसरे बाघ से आपसी संघर्ष के कारण होना प्रतीत होता है।

कूनो में चीते की मौत नामीबिया से लाए एक और चीते ने तोड़ा दम

भोपाल। मॉनीटरिंग टीम को चीता शौर्य अचेत अवस्था में मिला था। कूनो में अब तक दस चीतों की मौत हो चुकी है, इनमें सात चीते और तीन शावक शामिल हैं। लॉयन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ने बताया कि आज करीब सवा तीन बजे चीता शौर्य की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा होगा। अब तक 7 चीते और 3 शावक की मौत कूनो में अब तक चीते और शावक को मिलाकर यह 10वीं मौत है। इनमें 7 चीते और 3 शावक हैं। प्रोजेक्ट चीता में सितंबर 2022 में आठ चीतों को नामीबिया से लाया गया था। इसके बाद फरवरी 2023 में 12 और चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था। दोनों हमेशा एकसाथ रहते थे, साथ शिकार करते थे। कुछ समय पहने दोनों की अग्नि और वायु चीते से भिड़ंत हुई थी। वे दोनों भी सगे भाई थे। इसमें अग्नि चीता गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बार चीतों को बाड़े में बंद कर दिया था। + कब-कैसे हुई चीतों की मौत… 26 मार्च 2023: साशा की किडनी इंफेक्शन से मौत  नामीबिया से लाई गई 4 साल की मादा चीता साशा की किडनी इंफेक्शन से मौत हो गई। वन विभाग ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को नामीबिया में साशा का ब्लड टेस्ट किया गया था, जिसमें क्रियेटिनिन का स्तर 400 से ज्यादा था। इससे ये पुष्टि होती है कि साशा को किडनी की बीमारी भारत में लाने से पहले ही थी। साशा की मौत के बाद चीतों की संख्या घटकर 19 रह गई। 27 मार्च : ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया साशा की मौत के अगले ही दिन मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया। ज्वाला को नामीबिया से यहां लाया गया था। कूनो नेशनल पार्क में इन शावकों को मिलाकर चीतों की कुल संख्या 23 हो  गई। 23 अप्रैल : उदय की दिल के दौरे से मौत साउथ अफ्रीका से लाए गए चीते उदय की मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि उदय की मौत कार्डियक आर्टरी फेल होने से हुई। मध्यप्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस चौहान ने बताया कि हृदय धमनी में रक्त संचार रुकने के कारण चीते क्की मौत हुई। यह भी एक प्रकार का हार्ट अटैक है। इसके बाद कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 22 रह गई।  9 मई : दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत दक्षा को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था। जेएस चौहान ने बताया कि मेल चीते को दक्षा के बाड़े में मेटिंग के लिए भेजा गया था। मेटिंग के दौरान ही दोनों में हिंसक इंटरेक्शन हो गया। मेल चीते ने पंजा मारकर दक्षा को घायल कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 21 रह गई। 23 मई : ज्वाला के एक शावक की मौत मादा चीते ज्वाला के एक शावक की मौत हो गई। जिएस चौहान ने बताया कि ये शावक जंगली 31 परिस्थितियों में रह रहे थे। 23 मई को श्योपुर में भीषण गर्मी थी। तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस था। दिनभर गर्म हवा और लू चलती रही। ऐसे में ज्यादा गर्मी, डिहाइड्रेशन और कमजोरी इनकी मौत की वजह हो सकती है। इसके बाद कूनो में शावकों सहित चीतों की संख्या 20 रह गई। 25 मई : ज्वाला के दो और शावकों की मौत पहले शावक की मौत के बाद तीन अन्य को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया था। इनमें से दो और शावकों की मौत हो गई। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होने की बात आमने सामने आई थी। इसके बाद कूनो में एक शावक सहित 18 चीते बचे। 11 : मेल चीता तेजस की मौत चीते तेजस की गर्दन पर घाव था, जिसे देखकर अनुमान लगाया गया कि चीतों के आपसी संघर्ष में उसकी जान गई है। इस मौत के बाद कूनो में 17 चीते बचे थे। 14 जुलाई : मेल चीता सूरज की मौत चीते सूरज की गर्दन पर भी घाव मिला। कूनो प्रबंधन का अनुमान है कि चीतों के आपसी संघर्ष में ही सूरज की जान गई है। इससे नेशनल पार्क में चीतों की संख्या घटकर 16 रह गई थी। 2 अगस्त : मादा चीता धात्री की मौत कूनो परिसर में ही मादा चीता धात्री का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम में इंफेक्शन से मौत की वजह सामने आई थी। धात्री की मौत होने के बाद चीतों की संख्या 15 रह गई थी। 03 जनवरी : आशा ने तीन शावक जन्मे इसी साल 03 जनवरी को श्योपुर जिले के कूनो बेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई। मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। कूनो में अब 4 शावक समेत कुल 18 चीते हो गए थे। नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाई गई मादा चीता आशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह नाम दिया था।  16 जनवरी 2024: नर चीते शौर्य की मौत नामीबिया से 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क लाए गए नर चीते शौर्य ने दम तोड़ा। अब यहां 4 शावक समेत 17 चीते बचे हैं।

तहसीलदार के आदेशों की हो रही अवहेलना, आमला

Tehsildar’s orders are being disobeyed Amla डॉ जाकिर शेख आमला ! शब्द पावर इन दिनों राजस्व विभाग आमला का ढुलमुल रवैया देखने को मिल रहा है, जहां नगर प्रशासन से लेकर राजस्व विभाग के आका बैठे हैं मौन, आमला नगर पालिका परिषद अंतर्गत नजूल के भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, बड़े पैमाने पर कब्जा किया गया, खुले तौर से नगर प्रशासन के साथ ही राजस्व विभाग को मुंह चिढ़ा रहे हैं ! जबकि क्षेत्र के बड़े-बड़े मालगुजार एवं धन्ना-सेटो द्वारा आमला नगर पालिका परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 6 परिसीमन के दौरान डॉ जाकिर हुसैन वार्ड था, जो कि आजकल सुभाष वार्ड के नाम से जाना जाता है, जिसमें किसी ने बिल्डिंग काम्पलेक्स निर्माणकर बैंक को किराए पर दिया है, तो कोई ज्वेलर्स एवं हार्डवेयर की दुकान चल रहा है ! किसी की मालगुजारी ग्राम खानापुर में है, तो किसी का गन्नाघाना बोरी ग्राम आमला बोर देही मार्ग पर जोकी राजस्व विभाग एवं नगर प्रशासन आमला का कहीं न कहीं इन धन्ना सेठों एवं मालगुजारों के साथ खुले तौर पर तालमेल नजर आ रहा है, कई दुकानदारों ने नगर पालिका के नालियों पर कर रखा है अतिक्रमण, जहां राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना आए दिन करना पड़ता है, अब इसे नगर पालिका परिषद आमला का विकास कहे या नगर में विकास के नाम पर विनाश, यह फैसला स्वयं अनुविभागीय अधिकारी दंडाधिकारी तहसीलदार के साथ ही नगर पालिका परिषद आमला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी करें ! या फिर इन अधिकारियों के समझ को समझना आमला नगर वासियों के लिए बेहद जरूरी हो गया है ! चुके नगर प्रशासन एवं राजस्व के पटवारी एवं आर-आई बड़े पैमाने पर चांदी काटते हुए नजर आ रहे हैं ! जिसकी पूछ करने वाला शायद जिले में कोई सानी नहीं, इस तरह की चर्चा एवं आवाज आमला नगर से उठ रही है ! चुके समय-समय पर अतिक्रमण को लेकर आवाज उठाती रही है ! किंतू नगर प्रशासन एवं राजस्व है, कि अपने ही मदमस्ती में नगर का संचालन करते हुए दिखाई दे रहे, इसी तरह का एक मामला प्रकाश में आया है जहां वार्ड वासीयो द्वारा आवेदन पत्र के माध्यम से शिकायत की गई, शासकीय भूमि पर पक्का निर्माण कार्य चल रहा है, उक्त निर्माण कार्य पर नियम के अनुसार कार्यवाही की जाए ! जिसे राजस्व आदेश-पत्र अनुवृत्ती-पत्र रा.मा. क्र 0008/ अ-68/वर्ष 2023-24 मौजा आमला वृत आमला मे प्रकरण पेश किया गया, सुभाष वार्ड के बुद्धिजीवी एवं जागरूक नागरिक को ने आवेदन के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को अवगत कराते हुए, दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है ! जिसमें श्रीमती नफीसा पति दिलावर खान द्वारा ग्राम आमला नजूल सीट नंबर दो प्लॉट नंबर 14 की भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है ! आवेदको ने राजस्व विभाग से निवेदन कर मकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है ! वही अतिक्रमणकारी से जवाब तलब किया गया था, जिसे अतिक्रमणकारियों उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत किया गया, कि जिस स्थान पर अतिक्रमणकारि द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसी स्थान पर अतिक्रमणकारि का पैत्रक पूर्व से मकान बना है, जिसकी दीवाल इत्यादि गिर जाने के कारण, अतिक्रमणकारि द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है ! उक्त भूमि का अतिक्रमण कारी की सांस फातमा बैवा जतन शाह को अनुविभागीय अधिकारी मुलताई से दिनांक 06/08/1984 को भूखंड-88 क्षेत्र आमला का6–30/7 मी. का पट्टा आवंटित किया गया था, तथा वह पट्टेदार फातमा बी की मृत्यु हो चुकी है ! हल्का पटवारी से प्रतिवेदन लिए जाने पर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन साफ तौर पर दिया गया , की मौज आमला में नजूल सीट प्लॉट नंबर 14 में नफीसा पति दिलावर खान द्वारा अपने पुराने मकान को तोड़कर पुराने मकान की अतिरिक्त 3×20 वर्ग फीट में बढाकर अतिक्रमण कर कालम के साथ मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है ! मौके पर नफीसा के द्वारा उक्त निर्माणधिन मकान या भूमि से संबंधित किसी भी तरह का कोई पट्टा या दस्तावेज नहीं बतलाया गया ! जिस कारण राजस्व विभाग द्वारा मध्य प्रदेश भू–राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के अंतर्गत अतिक्रमणकारि श्रीमती नफीसा को नजूल सीट नंबर दो प्लॉट नंबर 14 की भूमि मद शासकीय भूमि पर किए गए, अतिक्रमण से बेदखल किए जाने के आदेश पारित किए गए थे ! जिसमें साफ तौर पर दर्शाया गया था, कि ग्राम हल्का पटवारी स्वयं कब्जा हटावाए, हल्का पटवारी 7 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाए जाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ! अन्यथा स्वयं कब्जा नहीं हटाई जाने की स्थिति में शासन द्वारा कब्जा हटाया जाएगा !जिसमें वह होने वाली व्यय वाली राशि बकाया भू–राजस्व की भांति अतिक्रमण कारी से वसूल की जाएगी, तत्पश्चात प्रकरण नस्ती होकर दाखिल रिकॉर्ड रूम में होगा ! जबकि सप्ताह बीच जाने के बाद भी आज दिनांक तक अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही नहीं की गई ! इसके संदर्भ में राजस्व अधिकारी तहसीलदार श्रीमती पूनम साहू से चर्चा करने पर कहां गया कि आर_आई पटवारी को प्रतिवेदन भेज दिया है, जल्द ही कार्रवाई होगी, वही आर-आई श्री वसुले ने कहा कि दिनांक 16/01/2024 को अतिक्रमण की कार्यवाही की जाएगी !

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त कार्यालय खोले जाने की मांग ज्ञापन

Memorandum demanding opening of Lokayukta office in Chhindwara छिंदवाड़ा ! छिंदवाड़ा सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर छिंदवाड़ा में लोकायुक्त पुलिस का कार्यालय खोले जाने की मांग कि ज्ञापन में बताया की प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार है। इससे कोई अछूता नहीं है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं का क्रियान्वयन में सबसे बड़ा रोड़ा सरकारी मशीनरी है। गतवर्ष जिला कलेक्टर कार्यालय, एस. डी. एम. कार्यालय, नगर निगम कार्यालय एवं अन्य कई कार्यालयों में लोकायुक्त पुलिस ने बहुत से भ्रष्टाचारियों को दबोचा है। गत वर्षों में बहुत से भ्रष्टाचारी पकड़े गए। आम लोगों ने भी जागरूकता का परिचय दिया। लोकायुक्त पुलिस का कार्यालय जबलपुर में है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतुल और बालाघाट के लाखों लोगों के लिए जबलपुर जाना कष्ट दायक है। छिंदवाड़ा में लोकायुक्त कार्यालय होगा तो आम जन मानस के लिए सुविधाजनक होगा। जिसमें रिश्वत खोरी पर लगाम लगेगी। एक सर्वे के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस का नम्बर 7 आता हैं और राजस्वविभाग का नम्बर 3 एवं आयकर विभाग नम्बर 1 पर था। अब राजस्व विभाग नम्बर 1 पर है। जहां बिना लेन देन के कुछ होता ही नही है। सरकार को चाहिए कि जैसे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का नम्बर जारी किया है, उसी तरह राजस्व विभाग के लिए अलग से कोई मोबाइल नम्बर जारी किया जाए जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है। यह प्रदेश सरकार का छिंदवाड़ा वासियों के लिए एक तोहफा होगा साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी भी। ज्ञापन देते समय आधुनिक चिंतक हर्षुल रघुवंशी, शिक्षाविद विशाल चउत्रे , कुनबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे, राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू, पवार समाज के हेमराज पटले, कलार समाज के सुजीत सूर्यवंशी, सुभाष इंग्ले, अशोक कराडे, टेलीकॉम सेक्टर के प्रतिष्ठित व्यवसायी नितिन डोईफोड़े,साहू सामाज के ओमप्रकाश साहू , अश्विन ,ओमप्रकाश डहेरिया , पटेल, आई टी सेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री जी का सभी पटवारियों को आदेश, तय समय पर हो सभी कार्य

Revenue Minister Karan Singh Verma’s order to all Patwaris, all work should be done on time. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि नामांतरण प्रकरणों को 30 दिवस, आविवादित बंटवारा प्रकरणों को 45 दिवस में निराकृत करना सुनिश्चित करें। लंबित राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाये। सीमांकन, नामांकन और बंटवारा आदि के प्रकरणों का तय समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।पटवारी मुख्यालय पर रहें, सीमांकन, नामांतरण बंटवारा तय समय-सीमा में करें।पीएम किसान योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाए।आम आदमी के साथ न्यायपूर्ण और विनम्र व्यवहार किया जायें। कलेक्टर कमिश्नर अपने क्षेत्र में भ्रमण करें और राजस्व महाअभियान की मॉनीटरिंग करें।यह निर्देश मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने मंत्रालय के एनआईसी कक्ष से वर्चुअली राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए। वही मैदानी अमले को राजस्व महाअभियान के सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये। समय सीमा में सीमांकन-नामांकन और बंटवारा ना करने वालों पर करें कार्रवाई पीएम किसान योजना में छूटे पात्र हितग्राहियों को जोड़ें

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet