LATEST NEWS

सात बाल विवाह होने से पहले ही रुकवाऐ

Stop seven child marriages before they happen विदिशा । अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए मध्य प्रदेश के विदिशा में गैर सरकारी संगठन विदिशा सोषल वेलफेअर  जमीनी स्तर पर जोरो-शोरू से कार्य कर रहा है आज ग्राम ग्यारसपुर बस स्टैंड मुहल्ला में  बाल विवाह के पक्का होने की सूचना   प्राप्त हुई तत्पष्चात विदिशा सोषल वेलफेअर आर्गनाईजेशन के जिला प्रभारी ने संबधित सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर बालिका के घर गए एवं  बालिका के परिजनों से अंडरटेकिंग भरवाई गई और  बालिका के परिवार को बाल विवाह ना करने की समझायश  दी बाल- विवाह की रोकथाम के लिए मौके पर पहुंचे दल में  आंगनबाडी कार्यकर्ता श्रीमति बेनी भाई अहिरवार , रजनी कुशवाहा विदिषा सोषल वेलफेअर आर्गनाईजेषन जिला प्रभारी -शुभम गुप्ता काउंसलर दीपा शर्मा   ने बाल विवाह रोकने में भूमिका निभाई गई है।

मालेगांव विस्फोट मामला: कोर्ट की चेतावनी के बाद पेश हुईं प्रज्ञा ठाकुर

Malegaon blast case: Pragya Thakur appeared after court’s warning, used thumb impression instead of signing महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास एक बाइक पर रखे विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में अपना अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को मुम्बई की एक विशेष अदालत में पेश हुईं। मालेगांव बम विस्फोट मामले की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर इससे पहले कई बार स्वास्थ्य आधार पर अदालत में पेश नहीं हुई थीं। जिसके बाद विशेष अदालत ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर ठाकुर 25 अप्रैल को पेश नहीं होतीं तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना होगा। चेतावनी के बाद वह NIA (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) के जांच वाले मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत के समक्ष गुरुवार को पेश हुईं, हालांकि उन्होंने दावा किया कि वह अब भी अस्वस्थ हैं। ठाकुर ने प्रश्न-उत्तर के प्रारूप में अपना बयान अदालत को सौंपा। उन्होंने एक आवेदन दायर कर बयान पर अंगूठा लगाने की अनुमति मांगी और कहा कि उनकी हथेलियों में अचानक कमजोरी आने के कारण वह कागज पर हस्ताक्षर करने में असमर्थ हैं। जिसके बाद अदालत ने इसकी अनुमति दे दी। ठाकुर और छह अन्य लोगों पर भारतीय दंड संहिता, विधिविरुद्ध क्रियाकलाप रोकथाम अधिनियम, विस्फोटक तत्व अधिनियम, भारतीय शस्त्र अधिनियम और मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चल रहा है। विशेष अदालत के न्यायाधीश एके लाहोटी इस मामले में शुक्रवार को भी बयान दर्ज करेंगे। पिछले महीने प्रज्ञा ठाकुर NIA के सामने पेश होने में विफल रही थीं, जिसके बाद विशेष अदालत ने ठाकुर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। बाद में वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुईं, जिसके बाद वारंट रद्द कर दिया गया। अदालत ने पूर्व में ठाकुर को कार्रवाई की चेतावनी दी थी जब वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए उसके समक्ष उपस्थित नहीं हुई थीं। 2008 में हुआ था मालेगांव ब्लास्ट उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास एक बाइक में हुए विस्फोट से 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले की शुरुआती जांच महाराष्ट्र ATS (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने की थी, बाद में इसे NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को स्थानांतरित कर दिया गया था।

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग ने की टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट

Dhirendra Shastri’s brother Shaligram Garg assaulted toll plaza employees बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पहले भी गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का केस दर्ज हुआ था। उल्लेखनीय है कि पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के भाई मारपीट सहित अन्य विवादों में रह चुके हैं। गांव के ही एक व्यक्ति का जातीय अपमान व मारपीट की थी। उस मामले में भी प्रकरण दर्ज हुआ था और जेल गए थे। एक बार फिर उनका विवाद सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में धीरेंद्र शास्त्री से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

महाराष्ट्र में मतदान प्रतिशत कम, इस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा वोटिंग

Voting percentage is low in Maharashtra, maximum voting is happening in this state दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। ‘मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक’पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक है। मतदान करके हम लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।’ इसरो चीफ ने किया मतदानकेरल में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है… मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे आकर मतदान करें। जिन लोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें।’ कर्नाटक सीएम ने डाला वोटकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मतदान किया। सीएम ने चामराजनगर के वरुणा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

‘वोट डालना है तो मोबाइल जमा करो…’ नोएडा में पुलिस और मतदाता के बीच झड़प

‘If you want to vote, submit your mobile…’ Clash between police and voters in Noida लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे। जयंत चौधरी ने पत्नी के साथ किया मतदानमथुरा में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने मतदान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि “मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं… महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं। गर्मी के साथ बढ़ा मतदाताओं का उत्साहधूप की तपिश बढ़ने के साथ ही मतदान का ग्राफ बढ़ने लगा है। सुबह 7:00 से मतदान सभी बूथों पर शुरू हो गया। पहले 2 घंटे में जहां मतदान का प्रतिशत 10.67 था, वहीं 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच 23. 19 फीसदी पहुंच गया है। करीब 13 फीसदी मतदान 2 घंटे में बढ़ गया है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र मतदान में अभी तक नंबर एक पर चल रहा है। यहां 11:00 तक 27.65 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। दूसरे नंबर पर लोनी विधानसभा क्षेत्र है। यहां 26.87 वोट 11:00 बजे तक पड़ चुके हैं। मुरादनगर में 24.39, गाजियाबाद में 20.09 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में सबसे कम मतदान हुआ है। यहां सुबह नौ बजे तक 8.25 फीसदी मतदान हुआ था। 11 बजे तक 20.85 फीसदी वोट पड़े हैं। वहीं, बागपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाली मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में 11:00 बजे तक 24.45 फीसदी वोट पड़े हैं। नहीं दिखे मतदातालिंक रोड थाना इलाके के कड़कड़ मॉडल गांव में प्रेमवती जूनियर हाई स्कूल स्थित संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सुबह 11:00 बजे तक मतदाता नहीं दिखे। आर के मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल खोड़ा में पांचों बूथ खाली पड़े हैं। मतदान करने के लिए एक दो मतदाता आ रहा है। मोदीनगर के गांव गदाना स्थित मतदान केंद्र पर बूथ खाली पड़े हैं। पसोंडा के कंपोजिट विद्यालय स्थित पांचों बूथ पर कुछ ही लोग मतदान करने आ रहे हैं। लोनी इंटर कॉलेज में लोग धूप में खड़े होकर वोट डालने की लाइन में खड़े दिखाई दिए। मसूरी के जूनियर स्कूल में सुबह 10:30 बजे बूथ संख्या 301 पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दी। इस बूथ पर दो बार मशीन खराब हुई, जिससे कुछ देर मतदान प्रभावित हुआ। अब सब सामान्य चल रहा है।

‘SC, ST और OBC का अधिकार छीन मुस्लिमों को देना चाहती है कांग्रेस’, भाजपा अध्यक्ष नड्डा का दावा

‘Congress wants to snatch away the rights of SC, ST and OBC and give them to Muslims’, claims BJP President Nadda. जेपी नड्डा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन हमारे एससी, एसटी और ओबीसी लोगों का अधिकार छीन कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। यही इनका छिपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भी तुष्टीकरण स्पष्ट दिखाई दे रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में एक अलग माहौल बना हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं, नड्डा ने दावा किया कि यह विपक्षी दल का छिपा हुआ एजेंडा है। जेपी नड्डा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन हमारे एससी, एसटी और ओबीसी लोगों का अधिकार छीन कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। यही इनका छिपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भी तुष्टीकरण स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मनमोहन सिंह के बयान का दिया हवालाभाजपा अध्यक्ष ने साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है। इस पर कांग्रेस ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने जनता के समर्थन की कमी को देखते हुए चुनाव के दौरान ध्रुवीकरण के लिए झूठ फैलाने और सांप्रदायिक बंटवारे का सहारा लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की वीवीपैट और बैलेट पेपर से जुड़ीं याचिकाएं

Supreme Court rejected petitions related to VVPAT and ballot paper यमूर्ति संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने मामले में दो फैसले सुनाए। फैसला सुनाते हुए जस्टिस खन्ना ने कहा कि कोर्ट ने वीवीपैट से जुड़ीं सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिनमें बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग वाली याचिकाएं भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों से 100 फीसदी सत्यापन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने बैलेट पेपर से मतदान कराने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने दिए दो बड़े निर्देशसुप्रीम कोर्ट ने दो निर्देश दिए हैं- पहला यह है कि सिंबल लोडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट (एसएलयू) को सील कर दिया जाना चाहिए और उन्हें कम से कम 45 दिनों के लिए सहेज कर रखा जाना चाहिए। इसके अलावा दूसरा निर्देश यह है कि उम्मीदवारों के पास परिणामों के एलान के बाद इंजीनियरों की एक टीम की ओर से जांचे जाने वाले ईवीएम के माइक्रोकंट्रोलर प्रोग्राम को पाने का विकल्प होगा। इसके लिए उम्मीदवार को नतीजों के एलान के सात दिनों के अंदर आवेदन करना होगा। इसका खर्च भी उम्मीदवार को खुद को उठाना होगा। इससे पहले दो दिन की लगातार सुनवाई के बाद पीठ ने 18 अप्रैल को याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि, बुधवार को शीर्ष कोर्ट ने इस मामले को फिर से सूचीबद्ध किया था। तब शीर्ष कोर्ट ने अदालत से चुनाव आयोग से कुछ बातों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। फैसला सुरक्षित रखते हुए शीर्ष कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह चुनाव को नियंत्रित नहीं कर सकता, न ही एक सांविधानिक निकाय के लिए नियंत्रक अथॉरिटी के रूप में कार्य कर सकता है। गलत काम करने वाले के खिलाफ कानून के तहत नतीजे भुगतने के प्रावधान हैं।

कहीं देरी से मतदान, कहीं चुनाव का बहिष्कार, नौ बजे तक 13.82 फीसदी वोटिंग

Late voting at some places, boycott of elections at some places, 13.82 percent voting till 9 o’clock प्रदेश चरण में आज छह सीटों पर मतदान है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, नौ बजे तक 13.82 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान से पहले शर्मा पहुंचे मंदिरखजुराहो सीट से प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र में मतदान से पहले मतंगेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के बाद शर्मा ने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने अपील की। सतना प्रत्याशी ने किया मतदानसतना कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाह ने परिवार के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने लोगों से भी मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। टीकमगढ़ प्रत्याशी ने किया मतदानटीकमगढ़ जिले से भाजपा प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मतदान किया। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा कर वीरेंद्र ने लिखा- लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मेरे संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ के सजग मतदाता अपना बहुमूल्य मतदान कर रहे हैं। मैंने अपनी सहधर्मिणी के साथ सर्वप्रथम आदिदेव भगवान भोलेशंकर के दर्शन किए। इसके उपरांत अपने पोलिंग बूथ पर सपरिवार पहुंचकर मैंने विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण तथा स्थिर सरकार के लिए मतदान किया।आप सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि ‘पहले मतदान और फिर जलपान’ का लोकतांत्रिक मंत्र अपनाते हुए हम सभी अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग करें और साथ ही अपने आसपास के लोगों से भी शीघ्र और अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह करें। रोड नहीं तो वोट नहींदमोह लोकसभा क्षेत्र के पथरिया विधानसभा के भरोटा गांव की पोलिंग बूथ पर 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। ग्रामीण रोड नहीं तो वोट नहीं की बता कह रहे हैं। तहसीलदार के साथ अन्य अधिकारी मतदान स्थल मौके पर पहुंचे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live