LATEST NEWS

प्रदेश में दो दिन फिर तूफानी मौसम, झमाझम बारिश और ओले पड़ने का ऑरेंज और यलो अलर्ट

Orange and yellow alert of stormy weather, heavy rain and hailstorm again for two days in the state. प्रदेश में एकबार फिर तूफानी मौसम की चेतावनी जारी की गई है। सूबे के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एकबार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ने के बीच उत्तर, उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत में लू चलने की संभावना कम है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। पूर्वोत्तर असम पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है। यही नहीं एक ट्रफ लाइन उत्तरी बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तरी ओडिशा तक एक्टिव है। एक अन्य ट्रफ आंतरिक कर्नाटक होते हुए मराठवाड़ा से उत्तरी तमिलनाडु तक फैली है। यही नहीं पश्चिमी हिमालय पर भी एक वेदर सिस्टम एक्टिव है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से उत्तर, उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में आंधी और बारिश की परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश संभव है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी एमपी के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम का यही रुख 28 अप्रैल को भी नजर आएगा। IMD की ओर से 28 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद बारिश थम जाएगी जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 27 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि 27-28 अप्रैल को पूर्वी एमपी में छिटपुट ओले पड़ने की भी संभावना है।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिना रिस्वत के नही हो रहे कार्य ,कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Work is not being done in the Block Education Officer’s office without bribe, memorandum submitted to the Collector हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला में जहां पूर्व में कभी कुर्सी पर बैठ शिक्षा विभाग के अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों के लंबित प्रकरण निपटाते थे । वहीं सेवानिवृत होने के बाद आज उन्हीं अधिकारियों को अपने सेवानिवृत लबित भुगतान को प्राप्त करने ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटना पड़ रहा है । बताया यह भी जा रहा है की पेंडिंग प्रकरण का निपटारा करने दस प्रतिशत राशि की मांग की जा रही है। सवाल यह उठता है की जहां शिक्षा के ज्ञान का पाठ पढ़ाया जाता हो वहीं घुस मागने जैसी बात सामने आना यह बात समझ से परे है । जन चर्चा यह भी है की शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग में भी रिश्वत का खेल चल रहा है तो अन्य विभागों में क्या होगे हालत यह बात एक गंभीर एवं विचारणीय प्रशन का विषय है ।पीड़ित शिक्षा विभाग से सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों ने जिस बात की शिकायत जिला कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौप कर मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पर कार्यवाही कर त्वरित उनके लंबित सेवानिवृति प्रकरणों का भुगतान किए जाने मांग की है। वहीं ज्ञापन की प्रति जिला शिक्षा अधिकारी बैतूल, पेंशन अधिकारी, एवं पेंशन समिति बैतूल प्रेषित की है । क्या हे पूरा मामला सौपे ज्ञापन के माध्यम से सेवानिवृत प्रधान पाठक बीइओ आमला प्रभु नागले ने बताया हम सभी शिक्षक विकाश खंड आमला के सेवानिवृत शिक्षक है । हम सभी दिनांक 24/04/2024 को अपनी लंबित पीपीएफ , समूह बीमा, राशि एवं अवकाश नकदीकरण की राशि के भुगतान की मांग को लेकर विकाश खंड शिक्षा अधिकारी आमला के कार्यालय में पहुंचे थे । जहां विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने हमे कोई समाधान न बताते हुए अनर्गल बातो में लग गये और कहने लगे की यदी राशि चाहिए तो ट्रायबल विभाग में 10 प्रतिशत देने पर ही भुगतान प्राप्त होता है । में इससे कम राशि लेकर भुगतान नहीं करूंगा । मेरा काम करने का तरीका अलग है । घुस देने से मना किया तो भड़के साहब घुस देने से मना करने पर क्रोधित हो गये साहब कहने लगे की तुम्हारा कोई लेवल है क्या जो मेरे आफिस में आ गये में तुम्हारे स्कूल में जाकर जांच करके तुम्हें फसा देता तो तुम कैसे भुगतान की मांग करते । में ज्वाइन डायरेक्टर लेवल का आदमी हूं । यहां झक मारूंगा क्या । मेरे आफिस से निकल जाओ धमकी देकर कहने लगे की मुझसे आंख मिलाकर बात कर रहे हो में तुम्हारी एफ आई आर दर्ज कर सकता हु। इस दौरान हमारे साथ उपस्थित यशवंतराव झारबडे को कहने लगे की मैने तुमाहरा काम कर दिया तुम इन सेवानिवृत शिक्षको के साथ क्यों आये इनका क्या लेवल है जो मेरे से बात करे । गेट आउट दुबारा कार्यालय के आस पास नहीं दिखना जो बनता है कर लो में बिना 10 प्रतिशत लिये कोई भुगतान नहीं करूंगा । तुम सब निम्न स्तर के हे लोग साहब कहते है की तुम सब निम्न स्तर के लोग हो तुम्हारा कोई लेवल नहीं है । देखो में कैसे घुस देकर अधिकारी बन गया हु । और बीओ की कुर्सी पर बैठा हूं । मेरा लेवल जेडी स्तर का है तुम्हारी कोई ओकात नहीं है । शिकायत कार्त्ताओ में प्रमुख रूप से यशवंत राव झारबड़े प्राचार्य भूतपूर्व बी ई ओ आमला, प्रभु नागले प्रधान पाठक /भूतपूर्व बी ई ओ आमला , मंगराया गंगारे सेवानिवृत सहायक शिक्षक, शोभाराम यादव सहायक शिक्षक, मारोतीराव खातरकर प्रधान पाठक मौजूद थे । संबंधितो के पेंशन प्रकरण कंपलिट हो गये हैमुझ पर फर्जी बिल निकालने दबाव बनाया जा रहा है। मेरे आफिस में आकर मुझे धमकाया जा रहा था । लगाये गये आरोप गलत है । धनराज सूर्यवंशी ब्लाक शिक्षा अधिकारी आमला

बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में

BSP chief Mayawati’s second public meeting in Madhya Pradesh on Sunday in Morena भोपाल। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती की रविवार को मुरैना में दोपहर 12 बजे जनसभा होने जा रही है। प्रदेश में उनकी यह दूसरी सभा है। इसके पहले 19 अप्रैल को रीवा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। पार्टी ने मुरैना से रमेश चंद्र गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। वह इसी माह पार्टी में शामिल हुए थे। गर्ग पहले कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, पर पार्टी ने सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट दे दिया तो वह बसपा से लड़ गए। भाजपा से यहां शिवमंगल सिंह तोमर उम्मीदवार हैं। कांग्रेस और भाजपा से क्षत्रिय वर्ग के उम्मीदवार होने पर बसपा ने जातिगत समीकरण देखते हुए ब्राह्मण प्रत्याशी उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी करतार सिंह को एक लाख 29 हजार 380 (11.38 प्रतिशत) मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुरैना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा हो चुकी हो तो कांग्रेस से दो मई को प्रियंका गांधी की जनसभा का प्रस्ताव है। भाजपा और कांग्रेस के बाद अन्य किसी दल से मायावती पहली बड़ी नेता हैं जिनकी प्रदेश में चुनावी सभा हो रही है। उनके बाद पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद की भी ग्वालियर -चंबल या मध्य भारत में सभा का प्रस्ताव है। मत प्रतिशत के हिसाब से प्रदेश में ‘आइएनडीआइए’ के सबसे बड़े घटक दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की प्रदेश में खजुराहो और अन्य सीटों पर कांग्रेस के समर्थन सभा का प्रस्ताव था पर अभी तक कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। तीसरे चरण में शामिल किसी सीट पर कांग्रेस के समर्थन में उनकी सभा हो सकती है।

दूसरे चरण के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में… तेजस्वी यादव

BJP people in depression after second phase… Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव ने कहा ने कहा कि दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में हैं. मोदी जी ने इतना झूठ बोला है कि देश की जनता अब सह नहीं पाती. ‘400’ वाली फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई. दूसरे चरण में तो चली ही नहीं. दूसरे चरण के मतदान के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा ने कहा कि दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भाजपा के लोग डिप्रेशन में हैं. जनता कह रही है कि मोदी जी हैं तो मुद्दे की बात करना मुश्किल है, नौकरी मिलना मुश्किल है, विकास की बात करना मुश्किल है. तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी ने इतना झूठ बोला है कि देश की जनता अब सह नहीं पाती. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, किसान, रोजगार, इन मुद्दों पर पीएम मोदी बात नहीं करेंगे. ‘400’ फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई. दूसरे चरण में तो फिल्म चली ही नहीं. बता दें कि दूसरे चरण में 63.50 फीसदी वोटिंग हुई. इस चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ था. बिहार में 55.08 फीसदी वोटिंग दूसरे चरण में सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा (80.32 फीसदी) में हुआ. पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर करीब 64 फीसदी वोटिंग हुई थी. बिहार में केवल 55.08 फीसदी वोटिंग हुई. इस चरण में बिहार की पूर्णिया सहित पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. पहले चरण में भी यहां काफी कम मतदान हुआ था. पहले चरण की चार सीटों पर केवल 48 फीसदी वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण की वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि एनडीए को मिल रहा भारी समर्थन विपक्ष के लिए निराशा पैदा करने वाला है. बता दें कि तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी. इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे.

धधकते जंगल… सुलगते पहाड़ और सांसों पर संकट, अब भयावह आग पर काबू पाने का ये है प्लान

Blazing forests, smoldering mountains and breathing problems, now this is the plan to control the horrific fire. उत्तराखंड के जंगलों में फैली आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नैनीताल के पास भवाली दुगई स्टेट से सटे जंगल से बर्मा टोप के जंगलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा आग की लपटें नैनीताल में हाईकोर्ट कॉलोनी के पास भी पहुंच गई हैं। नैनीताल में लड़ियाकांटा इलाके के जंगल में भी आग फैली हुई है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। यहां फैल रही आग पर काबू पाने के लिए सेना की मदद ली जा सकती है।जानकारी के अनुसार, नैनीताल के लड़ियाकाटा एयर फोर्स, पाइंस, गेठिया, बलदियाखान, एरीज, बारा पत्थर के पास जंगल क्षेत्र में आग लगी हुई है। जिसको काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर दमकल विभाग और वन विभाग है। कुमाऊं के जंगल में 26 जगह लगी आगकुमाऊं में जंगल धधक रहे है। आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में एक-दो नहीं बल्कि कुमाऊं के जंगलों में 26 जगहों पर आग लगी है। प्रदेश के 31 जगहों पर आग लगने की घटना हुई है, इसमें सर्वाधिक आग लगने की घटना कुमाऊं में 26 स्थानों पर हुई। गढ़वाल मंडल में कोई भी घटना नहीं हुआ है, जबकि वन्यजीव क्षेत्र में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में करीब 34 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वनसंपदा को नुकसान पहुंचा है। ऐसा पाया जा रहा है आग पर काबूनैनीताल के आसपास के जंगल के क्षेत्र में लगी आग पर अब हेलीकॉप्टर की मदद से पानी डाला जा रहा है। नैनीझील और भीमताल की झील से पानी निकालकर वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर पानी बरसाया जा रहा है। जिसके चलते झील में नौकायन भी बंद है। शुक्रवार को सेना के जवानों ने हेलीकाप्टर से झील की रेकी भी की थी। ईओ प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद ने बताया कि जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेश पर प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी अलर्ट हैं। विविध माध्यमों से सामंजस्य बनाकर वनाग्नि पर काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वायुसेना के अधिकारियों से भी बातचीत की गई।

यूपी बाल आयोग ने अयोध्या में 95 बच्चों का किया रेस्क्यू, बिहार से लाए गए थे

UP Child Commission rescued 95 children in Ayodhya, they were brought from Bihar अयोध्या से 95 बच्चों को बचाया गया है। ये बच्चे बिहार से यूपी लाए गए थे। बच्चों की उम्र 4-12 साल के बीच बताई जा रही है। बच्चों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। लखनऊ ! उत्तर प्रदेश बाल आयोग ने शुक्रवार को 95 बच्चों को बचाया। जिन्हें कथित तौर पर अवैध रूप से बिहार से यूपी ले जाया जा रहा था। यह घटना बाल तस्करी से जुड़ी चिंताओं पर प्रकाश डालती है। अयोध्या बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार सुबह यूपी बाल आयोग की सदस्य सुचित्रा चतुर्वेदी से सूचना मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने बच्चों को बचाया। सुबह करीब 9 बजे यूपी बाल आयोग की सदस्य सुचित्रा चतुवेर्दी ने फोन कर बताया कि बिहार से नाबालिग बच्चों को अवैध तरीके से सहारनपुर ले जाया जा रहा है और वे अभी गोरखपुर में हैं और अयोध्या होते हुए जाएंगे। बच्चों की उम्र 4-12 साल के बीच हमने बच्चों को बचाया और उन्हें भोजन और चिकित्सा सहायता दी गई। बच्चों की उम्र 4-12 वर्ष के बीच है और उनमें से अधिकांश ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है और उनके आने पर बच्चों को सौंप दिया जाएगा। पहले भी हुए हैं इस तरह के मामले इससे पहले बिहार के बच्चों के एक समूह को, जिन्हें विभिन्न राज्यों के मदरसों में भेजा जा रहा था। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग ने गोरखपुर में बचाया था। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने एक्स पर एक पोस्ट में बच्चों के बचाव की बात कही। कानूनगो ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया, ”एनसीपीसीआर के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य बाल आयोग की मदद से गोरखपुर में बिहार से लेकर अन्य राज्यों के बच्चों को बचाया गया है। भारत के संविधान ने हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिया है। हर बच्चे के लिए स्कूल जाना अनिवार्य है।

अमित शाह को दिग्विजय सिंह का जवाब, कहा- आपने 17 बार मेरा नाम लिया, आठ बार झूठ बोला

Digvijay Singh’s reply to Amit Shah, said- You took my name 17 times, lied eight times कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। लेकिन, जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरु (पीएम मोदी) ने उन्हें दिये हैं वे उनके भाषण में 8 बार नजर आए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन शुक्रवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा करते हुए शाह ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला। अब दिग्विजय सिंह ने शाह पर पलटवार किया है।कांग्रेस प्रत्याशी सिंह ने एक्स कर लिखा- अमित शाह जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार प्रेम है वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूं, लेकिन जो झूठ बोलने के संस्कार उनके गुरु (पीएम नरेंद्र मोदी) ने उन्हें दिये हैं वह उनके भाषण में 8 बार नजर आए। दिग्विजय सिंह का आरोप, अमित शाह ने यह 8 झूठ बोले झूठ: दिग्विजय सिंह की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लोन डाला।तथ्य: कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लोन नहीं है। झूठ: दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा।तथ्य: मैंने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया। झूठ: दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया।तथ्य: मैंने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि उसे जल्द फांसी दी जाए। झूठ: दिग्विजय सिंह ने PFI पर बैन लगाने का विरोध किया।तथ्य: मैंने कभी PFI पर बैन का विरोध नहीं किया। सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध मेरी ही सरकार ने लगाया था। सच्चाई यह है कि भाजपा ने PFI की राजनीतिक इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा।झूठ: दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोरोना का टीका मत लगाओतथ्य: मैंने कभी भी कोरोना का टीका ना लगाने की अपील नहीं की। झूठ: कोरोना महामारी में राजनीति कीसच्चाई और तथ्य: जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे, तब मैंने दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर इलाज की व्यवस्था कराई।झूठ: मेडिकल कॉलेज हमने दियातथ्य: राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जयवर्धन सिंह प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया। झूठ: भोपाल रामगंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2000 करोड़ प्रस्तावित किया।तथ्य: 2000 – 2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी। लागत 2000 करोड़ नहीं, उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी।

मणिपुर हिंसा अपडेट : कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान गई

Manipur violence update: Two CRPF soldiers killed in attack by Kuki militants मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव के एक दिन बाद ही यहां कुकी उग्रवादियों ने नारानसेना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हमला किया है। इस हमले में दो जवानों की मौत की भी खबर है। मणिपुर पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुकी उग्रवादियों ने आधी रात 12.30 बजे सीआरपीएफ के कैंप पर हमला किया और यह 2.15 बजे तक जारी रहा। हमले में मारे गए जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, इस घटना में दो और लोग घायल भी हुए हैं। बताया गया है कि उग्रवादियों ने मोइरांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नरनसेना में इंडियन रिजर्व बटालियन के कैंप को निशाना बनाया। इस दौरान उग्रवादियों ने पहाड़ की चोटियों से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस दौरान हमलावरों ने कैंप पर कई बम भी फेंके, जिनमें से एक सीआरपीएफ के आउटपोस्ट के बाहर ही फट गया। हमले में मारे गए मृतकों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर एन. सरकार हैं। इसके अलावा कॉन्स्टेबल अरूप सैनी की भी जान गई है। वहीं, घायलों में इंस्पेक्टर जादव दास और कांस्टेबल अफताब दास शामिल हैं। उन्हें गोलियों के छर्रे लगे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की खोज शुरू कर दी है। मणिपुर में लगातार जारी है हिंसा का दौरपिछले साल तीन मई को मणिपुर में हिंसा का दौर शुरू हुआ था। अभी तक वहां पर 200 से ज्यादा लोगों की जान गई है। सुरक्षाबलों से जुड़े लोगों को भी वहां की हिंसा का शिकार होना पड़ा है। भारी संख्या में लूटे गए हथियारों की पूर्ण वापसी अभी तक नहीं हो सकी है। ज्यादातर लोगों को मणिपुर पुलिस पर भरोसा नहीं है, तो वहीं असम राइफल को लेकर भी समुदाय विशेष के लोगों में रोष देखा गया है। उपद्रवियों द्वारा आईईडी का डर दिखाकर सुरक्षा बलों के वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाता था। स्थानीय पुलिस पर पक्षपात करने जैसे आरोप लग चुके हैं।

राहुल गांधी कि अमेठी से चुनाव लड़ने की सूगबूगाहट तेज , कांग्रेस की कोर टीम का अमेठी दौरा

Rumors of Rahul Gandhi contesting elections from Amethi intensify, Congress core team visits Amethi अमेठी की जंग: आज दिल्ली से आ सकती है कांग्रेस की कोर टीम, नामांकन के बाद पांच दिन खुद रहेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इस बात की सुगबुगाहट के साथ ही अमेठी में कांग्रेस की पूरी टीम सक्रिय हो गई है। शनिवार को राहुल गांधी की कोर टीम अमेठी का दौरा कर सकती है। अमेठी के सियासी रण में दांवपेच तेज हो गया है। शनिवार को राहुल गांधी की कोर टीम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगले सप्ताह राहुल गांधी भी अमेठी पहुंचेंगे। हालांकि तिथि अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि कोर टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अभी तक कांग्रेस से प्रत्याशी का एलान नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में 1923 बूथों की कमेटियों को प्रभावी कर दिया गया है। हर बूथ पर 10 सदस्यों की टीम बनाई गई है, जिसमें पहली बार चार सदस्यों को पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी दी जा रही है। पहले पोलिंग पर सिर्फ तीन कार्यकर्ता होते थे, इस बार इनकी संख्या बढ़ाई गई है। अमेठी संसदीय सीट की पांचों विधानसभाओं के 130 न्याय पंचायत प्रभारियों को सक्रिय कर दिया गया है। उनसे पल-पल की जानकारी जुटाई जा रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल सिंह कहते हैं कि कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। हर स्तर पर हमारी रणनीति तैयार है। अमेठी में पांच दिन रहेंगे राहुल गांधीनामांकन के बाद राहुल गांधी अमेठी में पांच दिन रहेंगे। इस दौरान पार्टी हर विधानसभाओं में उनके कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है। कहीं पर सभा तो कहीं पर रोड शो…जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए ब्लॉक अध्यक्षों से मंथन चल रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live