LATEST NEWS

यात्रियों से इतने रुपए वसूल रहा एयरपोर्ट, लखनऊ से दिल्ली फ्लाइट और व्हीलचेयर का किराया बराबर

लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट से दिल्ली जाने जितना किराया 100 मीटर किसी बीमार को व्हील चेयर से ले जाने के बराबर है। भारत सरकार के दिशा निर्देश पर रेलवे स्टेशनों से लेकर बस अड्डों तक दिव्यांगों, वृद्धजनों और अशक्तों के लिए रैम्प-व्हील चेयर की निशुल्क सुविधा है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ऐसा नहीं है। नौ जून को माल एवेन्यू में रहने वाले विजय अचार्य अपनी साली आशा पराशर को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंचे। दिल्ली में रहने वाली आशा पराशर सीनियर सिटिजेन हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं। विजय आचार्य ने बताया कि फ्लाइट बुकिंग के समय उनको व्हील चेयर का विकल्प नहीं मिला। ऐसे में एयरपोर्ट पर उनको बताया गया कि यहां व्हील चेयर की सुविधा निजी प्रबंधन की ही एजेंसी ‘प्रणाम’ दे रही है। इसका जिक्र निजी प्रबंधन की लखनऊ एयरपोर्ट वेबसाइट पर भी प्रमुखता से दिया गया है। साथ ही प्रणाम सर्विस के कर्मचारियों ने बताया कि व्हील चेयर के लिए शुल्क देना पड़ेगा। हां कहना मजबूरी थी। तुरंत रसीद काट कर दे दी गई। इस रसीद संख्या 15806 में व्हील चेयर का शुल्क 3350 रुपये था जो विजय आचार्य ने दिया। वहीं, जिस फ्लाइट 6ई 6008 से आशा पराशर जा रही थीं, उसका लखनऊ से दिल्ली के बीच किराया 3469 रुपये था। विजय आचार्य के अनुसार सरकार के निर्देश हैं, व्हील चेयर की सुविधा निशुल्क दी जानी चाहिए। यदि शुल्क ले भी रहे हैं तो यह बेहद ज्यादा है। जितना विमान का किराया उतना मात्र 100 से 125 मीटर की दूरी तक व्हील चेयर का शुल्क कतई न्यायसंगत नहीं है। रोजाना एक से डेढ़ हजार यात्रियों को पड़ती है जरूरत लखनऊ एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 18 से 20 हजार यात्रियों की आवाजाही है। एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार इनमें एक से डेढ़ हजार यात्रियों को व्हील चेयर की जरूरत पड़ती है।

इटली में PM मोदी ने जापानी पीएम के साथ की बैठक, चर्चा के दौरान बुलेट ट्रेन परियोजना की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प

रोम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली की यात्रा पूरी कर भारत वापस आ चुके हैं। उनकी यह यात्रा कई मायने में खास रही है। इस दौरान उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। उन्होंने जापान को यह भरोसा दिलाया कि अपने तीसरे कार्यकाल में भी वह जापान के साथ संबंधों को प्राथमिकता देते रहेंगे। केंद्र सरकार ने एक बयान में कहा कि भारत और जापान कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं, जिसमें ऐतिहासिक मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना भी शामिल है। बुलेट ट्रेन परियोजना में पांच साल की देरी होने की खबर के बीच जापानी अधिकारियों ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि सभी खंडों पर काम शुरू हो गया है और वे प्रगति से संतुष्ट हैं। जापान के अनुसार, परियोजना को लेकर सभी अनिश्चितताएं दूर हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी और किशिदा ने 2022-2027 के बीच में भारत में 5 ट्रिलियन येन के जापानी निवेश के लक्ष्य को अंजाम तक पहुंचाने की दिशा में बात की। उन्होंने कहा कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी अपने 10वें वर्ष में है और उन्होंवे संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। आपको बता दें कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को दक्षिणी इटली के अपुलिया क्षेत्र में जी-7 शिखर सम्मेलन का आधिकारिक रूप से समापन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता का जिक्र किया। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। सात औद्योगिक देशों के समूह की अध्यक्षता करने वाले देश के रूप में इटली ने भागीदार देशों अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, जर्मनी, फ्रांस और यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं की मेजबानी की।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में एक कार्यक्रम में किसानों को जारी करेंगे 20 हजार करोड़ रुपये

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी में एक कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। इससे देश भर के 9.26 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। यह जानकारी शनिवार को कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। चौहान ने कहा,”भारत सरकार ने इस योजना के तहत अब तक पूरे देश में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्रदान किया है।18 जून को जारी होने वाली राशि के साथ, योजना की शुरुआत से लाभार्थियों को प्रदान की गई कुल राशि 3.24 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।” चौहान ने कहा कि पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी कृषि सखी के रूप में नामित 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगे। पीएम मोदी ने 10 जून को पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की घोषणा के साथ अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की। फरवरी 2019 में शुरू इस योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में साल भर मेें दो हजार रुपये की तीन किस्तों में छह हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाते हैं। मंत्री ने आगे कहा कि देश भर में लगभग 2.5 करोड़ किसान वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, 732 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए देश भर से कृषि विज्ञान समितियों और 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कई केंद्रीय मंत्री किसानों से बातचीत करने और विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए 50 कृषि विज्ञान केंद्रों का दौरा करेंगे। किसान सम्मेलन के बाद, पीएम मोदी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लेंगे।

मौसम विभाग का कहना है कि अनुकूल स्थितियां बनने लगी हैं और अगले 4-5 दिनों में मॉनसून गति पकड़ सकता है

नई दिल्ली भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिन अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अनुकूल स्थितियां बनने लगी हैं और अगले 4-5 दिनों में मॉनसून गति पकड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों में बारिश का अनुमान है। पूर्वी मॉनसून भी गति पकड़ सकता है, जो बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ेगा। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश में भी अभी चार-पांच दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। इन राज्यों कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। पहले बिहार फिर यूपी पहुंचेगा मॉनसून मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के बाद ही मॉनसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। आईएमडी ने बताया है कि 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 20 और 21 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने या गरज चमके साथ बौछारें पड़ने के आसार बन रहे हैं। चार दिन से गुजरात में आगे नहीं बढ़ा है मॉनसून आईएमडी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि गुजरात में मॉनसून प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण राज्य के अन्य हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है। आईएमडी के अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 11 जून को दक्षिण गुजरात के नवसारी में दस्तक दी थी, लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण यह चार दिन से आगे नहीं बढ़ पाया है। उन्होंने कहा, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आमतौर पर 15 जून को गुजरात में प्रवेश करता है और 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों सहित अन्य भागों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक मॉनसून सौराष्ट्र के अधिकांश भागों में पहुंच जाता है और 30 जून तक यह पूरे गुजरात को कवर कर लेता है। इस बीच, आईएमडी ने अगले पांच दिनों में राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।  

एनसीईआरटी की किताब में बाबरी मस्जिद का नाम भी हटा दिया गया, बदल दिया अयोध्या विवाद वाला चैप्टर

ASI presented 151 page report of survey conducted in Bhojshala in High Court

नई दिल्ली 12वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की नई एनसीईआरटी की किताब में बाबरी मस्जिद का नाम भी हटा दिया गया है। अब नई किताब में इसे ‘तीन गुंबद वाला ढांचा’ कहा गया है। वहीं अयोध्या वाले अध्याय को छोटा करके चार पेज से केवल दो में कर दिया गया है। इसमें बीजेपी की सोमनाथ से अयोध्या की रथ यात्रा, कार सेवकों की भूमिका, बाबरी मस्जिद ढहाने के बाद हुई हिंसा, राष्ट्रपति शासन और अयोध्या में हुई हिंसा पर बीजेपी के खेद वाली बातों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुरानी टेक्स्ट बुक में बताया गया था कि 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह बाबर के सेनापति मीर बाकी ने बाबरी मस्जिद बनवाई थी। वहीं अब इस अध्याय में बताया गया है कि 1528 में श्रीराम के जन्मस्थान पर तीन गुंबद वाला ढांचा बना दिया गया है। हालांकि इस ढांचे में कई हिंदू चिह्न  बने हुए थे। इसतके अलावा आंतरिक और बाहरी दीवारों पर मूर्तियां बनी हुई थीं। पुरानी किताब में दो पेज में यही बताया गया था कि फैजाबाद जिला अदालत द्वारा 1986 में मस्जिद खोलने के फैसले के बाद किस तरह से मोबिलाइजेशन किया गया। 1992 में राम मंदिर बनाने के लिए रथ यात्रा और कारसेवा की वजह से सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। इसके बाद 1993 में सांप्रदायिक दंगे हुए। वहीं इस बार बताया गया है कि बीजेपी ने अयोध्या की घटनाओं को लेकर दुख व्यक्त किया। नई पुस्तक में क्या है नई किताब में बताया गया है कि 1986 में फैजाबाद जिला अदालत ने तीन गुंबद वाले ढांचे को खोलने का आदेश दे दिया और लोगों क पूजा करने की अनुमति मिल गई। माना जाता था कि इस तीन गुंबद वाले ढांचे को श्री राम के जन्मस्थान पर बनाया गया है। राम मंदिर का शिलान्यास कर दिया गया लेकिन आगे निर्माण पर रोक लगा दी गई। हिंदू समुदाय को लगा कि उसकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और मुस्लिम समुदाय को ढांचे पर अधिकार बनाए रखने का अधिकार मिल रहा है। वहीं 1992 में ढांचा गिरने के बाद बहुत सारे आलोचकों ने कहा कि यह लोकतंत्र के सिद्धांतों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। नई किताब में अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शामिल किया गया है। इसमें बताया गया कि 9 नवंब 2019 को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक  बेंच ने फैसला सुनाया कि यह भूमि मंदिर की है। पुरानी किताब में कुछ न्यूजपेपर कटिंग की तस्वीरें लगाई गई थीं जिनमें बाबारी ढहाने के बाद कल्याण सिंह सरकार को हटाने का आदेश शामिल था। इसे अब हटा दिया गया है। बता दें कि 2014 के बाद से चौथी बार एनसीईआरटी की किताब को अपडेट किया गया है। अप्रैल में एनसीईआरटी ने कहा था कि राजनीति में  हालिया  डिवेलपमेंट के आधार पर चैप्टर में परिवर्तन किया जाता है और नई चीजों को शामिल किया जाता है।  

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी, गाजा में रुकवा दें युद्ध

नई दिल्ली गाजा में इजरायल के द्वारा किए जा रहे हमलों से फिलिस्तीन परेशान है। इस बीच फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है और तत्काल युद्ध विराम के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त गाजा को मिलने वाली सहायता बढ़ाने के लिए दुनिया के बाकी देशों पर दबाव बढ़ाने की अपील की है। फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी को ग्लोबल लीडर बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने कहा कि आप एक वैश्विक नेता हैं। मानवाधिकारों और शांति को महत्व देने वाले राष्ट्र के रूप में गाजा में नरसंहार को समाप्त करने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुस्तफा ने कहा, “भारत को तत्काल युद्ध विराम के लिए सभी राजनयिक चैनलों का उपयोग करना चाहिए। हमारे दुख को कम करने में हमारी मदद करनी चाहिए। फिलिस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर दबाव बनाना चाहिए और हमारे ऊपर किए जा अत्याचारों के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाना चाहिए।” आपको बता दें कि भारत ने पिछले साल तत्काल युद्ध विराम की मांग करने वाले UNGA प्रस्ताव का समर्थन किया था। हालांकि, भारत ने स्पष्ट रूप से इसके लिए आह्वान नहीं किया था। इजरायल को दिए गए संदेश में भारत सरकार ने लगातार इजरायल-हमास संघर्ष के कारण हो रही नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने का आह्वान भी कर रही है। मुस्तफा ने पीएम मोदी को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने फिलिस्तीनी मुद्दे और फिलिस्तीनी लोगों के अधिकारों के लिए लगातार समर्थन दिया है। गाजा में घातक हमले में आठ इजराइली सैनिकों की मौत इस बीच इजराइली सेना ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी गाजा में किये गए एक विस्फोट में उसके आठ सैनिकों की मौत हो गई। यह पिछले कई महीनों में किये गये अब तक का सबसे घातक हमला था। शनिवार का यह धमाका दक्षिण रफह शहर में हुआ। इजराइल रफह को हमास की मजबूत पकड़ वाला आखिरी बड़ा गढ़ मानता है। इस हमले से इजराइली प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही संघर्ष विराम की मांग को संभवत: बढ़ावा मिलेगा । यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अति रूढ़िवादी युवाओं को सैन्य सेवा से छूट देने को लेकर सरकार को व्यापाक नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इजराइल और फलस्तीन में आठ महीने से अधिक समय से लड़ाई चल रही है। पिछले साल सात अक्टूबर को हमास और अन्य आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में 1200 लोगों की मौत हो गई थी तथा 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया था। गाजा में जनवरी में फलस्तीनी आतंकवादियों के हमले में 21 इजराइली सैनिकों की मौत हो गयी थी।  

फिल्म नानक नाम जहाज है, के पोस्टर का विमोचन

बिलासपुर नई पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज है के पोस्टर का विमोचन यहां किया गया। जिसमें पंजाबी समाज के अध्यक्ष मनदीप सिंह गंभीर, अमरजीत दुआ, प्रधान सरदार गम्भीर जी, मुंशीराम उपवेजा, फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर राजकुमार मनसुखानी, मनोज मनसुखानी उपस्थित थे। इस फिल्म का प्रदर्शन 22,23,24जून को सिटी 36 सिनेमा मॉल में होने जा रहा है रोज 2शो शाम 6.30एवं रात्रि9.30बजे होंगे।

जापान में फैली ऐसी रहस्यमयी बीमारी, मरीज महज 48 घंटे के भीतर दम तोड़ देता है

29 Nagar Forests will be built in 17 districts of the state by spending Rs 29 crore

नई दिल्ली पूर्वी एशियाई देश जापान को इन दिनों ऐसी दुर्लभ बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है कि अगर यह किसी को यह बीमारी पकड़ गई तो मौत पक्की है। मरीज महज 48 घंटे के भीतर दम तोड़ देता है। डॉक्टरों का कहना है कि यह रहस्यमयी बीमारी मांस खाने वाले बैक्टीरिया से फैल रही है। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद देश एक बार फिर नई बीमारी की चपेट में है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज का कहना है कि वह इस रहस्यमयी बीमारी पर 1999 से नजर रख रहा है। इस साल 2 जून तक जापान में इस बीमारी के 977 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि पिछले साल इसका रिकॉर्ड 941 था। इस साल यह बीमारी ज्यादा कहर बरपा रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे स्ट्रेप्टोकोकल टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम (एसटीएसएस) नाम दिया गया है। लक्षण और किस उम्र के लोगों को ज्यादा खतरा इस बीमारी की शुरुआत आमतौर पर सूजन और गले में खराश से शुरू होती है। लेकिन कुछ प्रकार के बैक्टीरिया के कारण लक्षण तेजी से विकसित हो सकते हैं। जिनमें शरीर के अंगों में दर्द और सूजन, बुखार, लो ब्लड प्रेशर शामिल है। सांस लेने में समस्या, अंगों काम करना बंद हो जाना और फिर मौत। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में फैलने का अधिक खतरा है। बीमारी पकड़ी तो मौत पक्की टोक्यो महिला चिकित्सा विश्वविद्यालय में संक्रामक रोगों के प्रोफेसर केन किकुची का कहना है,”इस बीमारी का सबसे ज्यादा खतरा यह है कि मौत 48 घंटे के भीतर हो सकती है। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही किसी मरीज को सुबह में पैर में सूजन दिखाई देती है, दोपहर तक यह घुटने तक फैल सकती है और 48 घंटों के भीतर उसकी मृत्यु हो सकती है।” किकुची का कहना है कि संक्रमण की वर्तमान दर को देखें तो जापान में इस तरह के मामलों की संख्या इस साल 2,500 तक पहुंच सकती है। इसमें मृत्यु दर 30% हो सकती है, जो बेहद भयावह है। किकुची ने लोगों से हाथ की स्वच्छता बनाए रखने और खुले घाव के इलाज में कोताही न बरतने का आग्रह किया है। यह बैक्टीरिया गंदगी से हाथों और फिर शरीर के अंदर जा सकता है।  

बैंक ऑफ इंडिया का मप्र-छग में कारोबार 85 हजार करोड रुपए के पार : राजीव मिश्रा

भोपाल बैंक ऑफ इंडिया का मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुल कारोबार बढ़कर 85 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। ग्राहकों तक पहुंचने के लिए बैंक में आउटरीच प्रोग्राम शुरू किया है। इन्हें सभी 500 शाखाओं में हर महीने चलाया जा रहा है। बैंक ने अपना नॉन परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) कम भरने के दो नेगोशिटवल सैटलमेंट स्कीम्स बीओआई संजीवनी और बीओआई ओडीएस चला रहा है। यह जानकारी बैंक के कार्यपालक निदेशक राजीव मिश्रा ने भोपाल प्रवास के दौरान दी। इस अवसर पर बैंक के जीएम (एफजीएमओ) प्रमोद कुमार द्विवेदी और जोनल मैनेजर गुरुप्रसाद गौड भी मौजूद रहे। अपनी भोपाल यात्रा के दौरान ईडी श्री मिश्रा ने बैंक के कारोबार की समीक्षा करने के साथ ही कई कार्यक्रमों में भाग लिया। मिश्रा ने बताया कि बैंक के पास ऐसे बचत खाते वाले उत्पाद भी है जिसमें यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो बिना किसी प्रीमियम दिए खाताधारक के नामिनी को 50 लाख रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है। उन्होंतने बताया कि अभी हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी खमरिया शाखा, जबलपुर अंचल के एक सैलरी खाता के नामिनी को 50 लाख रुपए की राशि बिना प्रीमियम के प्रदान की। मिश्रा ने बैंक ऑफ़ इंडिया के अरेरा हिल्स स्थित परिसर में पौधारोपण भी किया। इसी के साथ कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला भोपाल को एक एम्बुलेंस की चाबी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं। इस अवसर पर बैंक के कुछ चयनित ग्राहकों को ऋण आवेदन भी आवंटित किए गए। समझौता दिवस का आयोजन इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई)ने देश भर में अपनी सभी शाखाओं, अंचल और एफ़जीएमओ में एकमुश्त समझौता (ओटीएस) के तहत उधारकर्ताओं के एनपीए ऋण खातों का निपटान करने के लिए समझौता दिवस का आयोजन किया। समझौता दिवस विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया, जो उधारकर्ता व्यवसाय चिकित्सा स्थिति में परेशानी या किसी अन्य वास्तविक कारण के कारण समय पर ऋण नहीं चुका सके। बैंक के पास छोटे मूल्य के खातों और मध्यम आकार के खातों के निपटान के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं हैं। ओटीएस समझौता के तहत बैठक में आमंत्रित एफ़जीएमओ के कई बड़े एनपीए उधारकर्ताओं से बात करके समाधान किया गया।   बैंक आईटी क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर बैंक ने स्टाफ प्रशिक्षण संस्थान में स्टाफ सदस्यों से पारस्परिक संवाद स्थापित करने हेतु एक सत्र का भी आयोजन किया। इस बैठक की शुरुवात एफ़जीएमओ भोपाल के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने अपने स्वागत उद्बोधन से किया, तत्पश्चात कार्यपालक निदेशक राजीव मिश्रा ने विभिन्न बैंकिंग व्यवसायिक मानदंडों पर समीक्षा की और भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित किया एवं इसके अनुरूप रोडमैप एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यपालक निदेशक श्री मिश्रा ने सभी स्टाएफ सदस्योंी को बताया कि बैंक आईटी क्षेत्र मंा विकास की ओर अग्रसर है, इसके लिए बैंक निवेश की ओर कदम बढ़ा रही है। भोपाल आंचलिक प्रबन्धक गुरु प्रसाद गोंड द्वारा कार्यपालक निदेशक महोदय के इस आगमन को एफ़जीएमओ और अंचल के स्टाफ सदस्यों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करना बताया। श्री गोंड ने अंचल एवं स्टाफ की ओर से बैंक के विभिन्न व्यवसायिक मानदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आश्वाशन दिया और सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

आने वाले दिनों में ग्वालियर में 50 हजार दर्शक क्षमता का स्टेडियम भी बनाया जायेगा – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 210 करोड़ रूपए की लागत से 20 हजार दर्शक क्षमता वाला अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत स्व्. माधवराव सिंधिया के नाम किया है। यह स्टेडियम न केवल ग्वालियर, प्रदेश व देश में भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर में नवनिर्मित स्टेडियम के लोकार्पण एवं एमपीएल-2024 मध्यप्रदेश लीग – सिंधिया कप के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान श्री कपिल देव, बीसीसीआई के अध्यक्ष श्री जय शाह, मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभिलाष खाण्डेकर, उपाध्यक्ष श्री महाआर्यमान सिंधिया सहित जीडीसीए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्रिकेट आज हर युवा के दिल में बसता है। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश में क्रिकेट के उत्थान एवं स्टेडियमों के निर्माण के लिए जो भी सहयोग चाहेगा, मध्यप्रदेश सरकार उसे पूरा करेगी। केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल में खेलों के लिये असीम प्यार है। वे खेलों को बढ़ावा देने के लिये हर संभव सहयोग कर रहे हैं। ग्वालियर के लिये ऐतिहासिक दिन है। आज मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 210 करोड़ रूपए की लागत से 20 हजार दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम लोकार्पित किया जा रहा है। यह स्टेडियम मेरे पूज्य पिताजी स्व. माधवराव सिंधिया के नाम से किया गया है। उनका सपना था कि ग्वालियर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बने। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन देश का पहला ऐसा एसोसिएशन है जिसके ग्वालियर शहर में दो स्टेडियम हैं। ग्वालियर में आने वाले दिनों में हम सभी के सहयोग से 50 हजार क्षमता वाला एक अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण भी करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश शासन का सहयोग अपेक्षित है। ग्वालियर में पहली बार मध्यप्रदेश लीग – सिंधिया कप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की पाँच टीमें अपनी खेल क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगीं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ी आने वाले दिनों में देश की टीम में शामिल होकर सम्पूर्ण देश का नाम भी गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जीडीसीए के अध्यक्ष श्री अभिलाष खाण्डेकर एवं उपाध्यक्ष श्री महाआर्यमान सिंधिया ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।  

सोलर पैनल का उपयोग करके आप अपने घर की बिजली की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, 25 साल तक रहेंगे टेंशन फ्री, पंखे, AC सब जलाये

Despite five years of high school approval

नई दिल्ली गर्मी के कड़े तेवर और बिजली कटौती से बेहाल लोगों के लिए ग्रीन एनर्जी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है। इस समाधान में सोलर पैनल का उपयोग करके आप अपने घर की बिजली की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है। ऐसे में आप ग्रीन एनर्ज  के सहारे बिजली की कौटती और महंगे बिजली बिल से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना होगा। खास बात ये है कि इस काम के लिए सरकार की तरफ से मदद भी मिलेगी। फिर AC, पंखे चलाएं या फिर रोज घर में 10 बल्ब जलाएं, बिजली बिल का झंझट ही खत्म। आइए जानते हैं कैसे आप सोलर पैनल लगवाकर बिजली के महंगे बिलों और कटौती से निजात पा सकते हैं। सोलर पैनल लगाने का फायदा सोलर पैनल आपके घर की छत पर लगवाने से आप अपनी जरूरत भर की बिजली खुद उत्पन्न कर सकते हैं। इससे न केवल आपका बिजली बिल कम होगा, बल्कि बिजली कटौती का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। सरकार कर रही है मदद अगर आप अपने यहां सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो सरकार इसमें आपकी मदद करेगी। सरकार की ओर से सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। एक बार पैसा खर्च कर आप लंबे समय से बिजली कटौती और महंगे बिल की परेशानी से निजात पा सकते हैं। अगर आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको ये अनुमान लगाना होगा कि आपकी रोजाना की खपत कितनी है यानी आपको हर दिन कितने यूनिट बिजली की जरूरत है। इसके लिए एक लिस्ट बनाएं कि आपके घर में कौन-कौन से ऐसे उपकरण हैं, जो बिजली से चलते हैं। अगर आपके घर में 2-3 पंखे, एक फ्रिज, 6-8 LED लाइटें, 1 पानी की मोटर और टीवी जैसे उपकरण बिजली से चलने वाले हैं, तो आपको प्रत्येक दिन 6 से 8 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ेगी। फिर उसके अनुसार सोलर पैनल का सेट अपने यहां इंस्टॉल करवाएं। 6 से 8 यूनिट रोजाना बिजली पाने के लिए आप 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल अपने घर की छत पर लगवा सकते हैं। इसमें आपको चार सोलर पैनल मिलेंगे। इन्हें मिलाकर लगाना होगा। मोनोपर्क बाइफीशियल सोलर पैनल इस वक्त नए टेक्नोलॉजी के सोलर पैनल हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ से पावर जेनरेट होता है। इस तरह आपको रोजना आपकी जरूरत भर बिजली मिल जाएगी। सोलर पैनल की लागत अथवा सब्सिडी की जानकारी आमतौर पर, 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने के लिए करीब 90,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 1.5 लाख रुपये, और 3 किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है। सोलर पैनल की लाइफ 25 साल होती है, जिससे यह एक लंबे समय के लिए फायदे का सौदा साबित होता है। सरकार सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान कर रही है। उदाहरण के तौर पर, 1 किलोवाट के लिए आपको 18,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 30,000 रुपये, और 3 किलोवाट के लिए 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इतना ही नहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस योजना के तहत लोन भी प्रदान कर रहा है। 3 किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन 7 फीसदी ब्याज पर मिल सकता है, जिससे आपकी शुरुआती लागत कम हो जाएगी। सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए कैसे करें अप्लाई पहले ये काम https://solarrooftop.gov.in/ पर लॉगिन करके किया जाता था, लेकिन अब http://pmsuryaghar.gov.in के जरिए भी सोलरपैनल लगावाया जा सकता है। सब्सिडी की बात करें तो पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए वाले खर्च में इस योजना के तहत, 1 किलोवाट के लिए 18 हजार रुपये, 2 किलोवाट तक 30,000 रुपये और 3 किलोवाट के लिए कुल सब्सिडी 78,000 रुपये मिल जाती है। आवेदन की प्रक्रिया 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [PM Surya Ghar](https://pmsuryaghar.gov.in) पर जाएं। 2. “Apply for Rooftop Solar” विकल्प चुनें। 3. अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का नाम चुनें। 4. बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें। 5. नए पेज पर लॉगिन करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 6. फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलने के बाद आप अपने DISCOM के साथ रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करवा सकते हैं।

ई-नीलामी प्रक्रिया एवं विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के ई पोर्टल पर देखा जा सकता है

जयपुर राजस्थान में 190.13 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 माइनर मिनरल प्लॉटों की नीलामी ई-पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से आरंभ होगी। खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि माइनर मिनरल के इन प्लॉटों की ई-नीलामी भारत सरकार के पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से 10 जुलाई के दौरान होगी। विभाग द्वारा ई-नीलामी की सूचना जारी कर दी गई है।  ई-नीलामी प्रक्रिया एवं विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के ई पोर्टल पर देखा जा सकता है।  माइनर मिनरल के इन प्लॉटों की ई नीलामी पारदर्शी तरीके से एमएसटीसी पोर्टल पर होगी। कलाल ने बताया कि जैसलमेर, जालौर, बालोतरा, राजसमंद, भीलवाड़ा, सलूंबर, नीम का थाना, जोधपुर ग्रामीण, डीग, नागौर एवं ब्यावर में माइनर मिनरल क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, मेसेनरी स्टोन आदि के 95 खनिज प्लॉटों के 50 वर्ष की अवधि के लिए माइनिंग लाइसेंस ई नीलामी से जारी होंगे। उन्होंने बताया कि इनमें 72 प्लॉट मेसेनरी स्टोन, 13 प्लॉट क्वार्टज फेल्सपार और 10 प्लॉट सेंड स्टोन के नीलाम होंगे।  

जम्मू-कश्मीर में सिंधु जल संधि के लिए भारत,पाक प्रतिनिधिमंडल के साथ 25 ‘संपर्क अधिकारियो’ की नियुक्ति

जम्मू सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के प्रावधानों से संबंधित 17 से 28 जून तक चलने वाली यात्रा के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 25 संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति की। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान कर्तव्य और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देने के लिए क्रमशः प्रबंध निदेशक, जम्मू-कश्मीर, बिजली विकास निगम, जम्मू तथा श्रीनगर के कार्यालयों को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। विशेष रूप से सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) भारत और पाकिस्तान के बीच एक जल-वितरण संधि है, जो सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों में उपलब्ध पानी का उपयोग करने के लिए विश्व बैंक द्वारा व्यवस्थित तथा बातचीत के आधार पर आधारित है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live