LATEST NEWS

बड़ी लापरवाही: तेलंगाना में हॉस्टल की चटनी में तैरता हुआ जिंदा चूहा मिला, छात्रों में फैला आक्रोश

तेलंगाना हैदराबाद के तेलंगाना में सुल्तानपुर जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां विश्वविद्यालय के मेस में “चटनी” में एक चूहा मिला है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जहां एक बर्तन के अंदर चटनी में जीवित चूहा तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।  इस वीडियो को कई छात्रों ने अपने फोन पर रिकॉर्ड किया है। इसने हॉस्टल के छात्रों के लिए भोजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चितांए पैदा कर दी हैं। इस घटना से विश्वविद्यालय के छात्रों में आक्रोश फैल गया।   कॉलेज प्रबंधन ने साधी चुप्पी सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल होने के बाद छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। छात्र और बीआरएसवी कार्यकर्ता स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। अभी तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। नेटिजंस इस लापरवाही पर चुटकी ली है। वीडियो पर सैकड़ों लोगों की टिप्पणियां आईं, जिन्होंने छात्रावास में परोसे जाने वाले घटिया भोजन की निंदा की। एक यूजर ने लिखा- बेचारे चूहे के लिए यह स्विमिंग पूल की तरह है। मजाक छोड़िए। अधिकारियों को हॉस्टल का निरीक्षण करना चाहिए और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। चटनी में चूहा पूरी तरह अस्वीकार्य- यूजर एक अन्य यूज़र ने लिखा कि हैदराबाद के 80 फीसदी रेस्टोरेंट एक ही खाना पकाते हैं। एक और यूजर ने लिखा- चटनी में चूहा पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह हेल्थ के लिए खतरनाक है, इसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई अगर फूड क्वॉलिटी की शिकायत करता है तो उसे हॉस्टल वाले खाली करने का दबाव बनाते हैं। जब हॉस्टल छोड़ते हैं तो एडवांस दी गई रकम वापस नहीं देते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इस तरह से आप मानव जीवन के साथ खेलते हैं। छात्रावासों को सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, जहां छात्र ऐसी भयावह परिस्थितियों की चिंता किए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। खाद्य सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है, और अब समय आ गया है कि हम सभी इसे गंभीरता से लें। सभी सुरक्षित रहें!” बता दें कि, जनवरी से ही ऐसी ही कई घटनाएं सामने आ रही हैं, क्योंकि ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस साल की शुरुआत में, एक व्यक्ति को मुंबई यात्रा के दौरान बारबेक्यू नेशन के वर्ली आउटलेट से ऑर्डर किए गए शाकाहारी भोजन में मरा हुआ चूहा मिला। जून में, मुंबई के एक अन्य निवासी को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम में एक “मानव उंगली” मिली जिस पर एक कील लगी हुई थी। इसके तुरंत बाद, अहमदाबाद में एक रेस्तरां को सील कर दिया गया, क्योंकि एक जोड़े को कथित तौर पर सांभर में “मरा हुआ चूहा” मिला था।

पत्थर की पटियों को हटाकर घर में घुसे चोर, राजस्थान-सिरोही में 6 लाख की ज्वैलरी चोरी

सिरोही. पिंडवाड़ा पुलिस थानांतर्गत अजापुरा में चोर पटियों को हटकर बंद मकान में घुसे और 6 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरी की ये वारदात पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजापुरा में सिरोही रोड में जनापुर सर्किल जाने वाले मार्ग स्थित पकाराम पुत्र भोमाराम के मकान में हुई। यहां चोर पत्थर की पटियों को हटाकर मकान के अंदर घुसे। मकान मालिक के घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके मकान में चोरी हुई है। मकान के अंदर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पिंडवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

असम में बाढ़ की समस्या के लिए ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों में बहुत कम काम किया गया: गोगोई

असम असम में बाढ़ के कहर के बीच कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘डबल इंजन” की सरकारों ने इस चिरस्थायी समस्या का समाधान खोजने के लिए पिछले आठ वर्षों के दौरान बहुत कम काम किया। गोगोई ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से स्थिति का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा करने को भी कहा, क्योंकि उनके अनुसार, समस्या के दीर्घकालिक समाधान और महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश की आवश्यकता है। गोगोई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बाढ़ और कटाव की प्रतिक्रिया के लिए दीर्घकालिक समाधान और महत्वपूर्ण वित्तीय निवेश की आवश्यकता है… दुर्भाग्य से, राज्य और केंद्र के स्तर पर ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों में बहुत कम काम किया गया है।” उन्होंने कहा, “केंद्रीय जल आयोग ने लंबे समय से असम की अनदेखी की है। मैं जल शक्ति मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे इस कठिन समय में राज्य का दौरा करें।” असम में भाजपा 2016 में सत्ता में आयी थी।   गोगोई ने कहा कि लगातार बारिश ने असम में व्यापक तबाही मचायी है और अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा, “घर डूब गए हैं, जिससे परिवारों को मकान खाली कर विस्थापित होना पड़ रहा है। फसलों और पशुधन के नुकसान से खाद्य सुरक्षा और आजीविका को भी खतरा है।” गोगोई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र जोरहाट और उसके आसपास के कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने कहा, “जमीन पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। व्यापक स्तर पर आने वाली इस आपदा पर तत्काल कार्रवाई और सहायता की आवश्यकता है।” असम में बाढ़ से 27 जिले प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि अलग-अलग स्थानों पर और बारिश होने का अनुमान है। 

बाबा का चमत्कार कहां गया? हर बात पर अपना चमत्कार दिखाते थे, इस भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी: पीड़ित

हाथरस हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में सौ से ज्यादा लोगों की मौत के बाद सरकार ने छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने ये फैसला किया। इस बीच पीड़ितों के परिजनों से बात की। पीड़ितों के परिजनों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरतापूर्वक नहीं लिया, जिसके चलते भगदड़ मची। पीड़ितों के परिजनों में से एक ने कहा कि मेरा तो पूरा परिवार ही उजड़ गया साहब, अब मैं कहां जाऊं? बाबा के चमत्कार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि बाबा का चमत्कार कहां गया? वो तो हर बात पर अपना चमत्कार दिखाते थे। बाबा को इस भगदड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। लोगों ने कहा कि सरकार से मात्र दो लाख रुपये की मदद मिली है। इस विषय पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। मुआवजा के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप थमाया गया है। कहते कुछ हैं और करते कुछ और। सरकार ने एक की मौत पर चार लाख रुपये देने की बात कही थी। प्रशासन के पास जाओ तो वो भी सुनने को तैयार नहीं। प्रशासन हर बात पर सबूत मांगता है। मैं गरीब आदमी हूं, कितना चक्कर लगाउं। हादसे को लेकर एसआईटी टीम ने अपनी जांच के रिपोर्ट में कहीं भी बाबा का नाम अंकित नहीं किया, जिसके वजह से पीड़ित परिवारों में काफी रोष है। वहीं, कुछ परिवार खुश भी नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि सारी जिम्मेदारी प्रशासन की थी, इसमें बाबा का कोई हाथ नहीं था। दूसरी तरफ आक्रोशित परिवारों का कहना है कि बाबा को इतना बड़ा हादसा होने के बाद वहां रुकना चाहिए था, उन्हें यह जानना चाहिए था कि कितने भक्तों की मौत हुई, और कितने घायल हुए। वहां मरने वाले सभी बाबा के भक्त थे। आपको बताते चलें, एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम, सीओ व तहसीलदार समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। अब हाथरस हादसे को लेकर गहन जांच के लिए न्यायिक आयोग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

कार्यक्रम में निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और साईकिल वितरण किया गया

रायपुर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिसे के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में आज जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेजेस पेंड्रा सहित विभिन्न शालाओं में और कक्षाओं में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का विधायक प्रणव कुमार मरपची, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, डीएफओ रौनक गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर और लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया। साथ ही निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरित किया गया।          विधायक श्री मरपची ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बच्चों के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही दिशा देने की जरूरत होती है। शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता है। बच्चे ज्यादातर समय स्कूलों में बिताते हैं। बच्चों के गुण दोष का ज्ञान माता-पिता से ज्यादा शिक्षकों को होता है। शिक्षा और खेल के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी स्कूलों में कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी बच्चों की तरह ग्रामीण बच्चों को भी उनकी रूचि एवम् लक्ष्य पूर्ति के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए तथा उचित मार्गदर्शन देना चाहिए। विधायक ने सभी को शाला प्रवेश उत्सव की शुभकामनाएं दी।         कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उनके भविष्य को संवारना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का जन्म सिद्ध अधिकार है। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसलिए पालको और बच्चों को संदेश देने के लिए शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत के गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।इस अवसर पर वन मंडलाअधिकारी श्री रौनक गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अपनी मां को भेंट स्वरूप एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना जरूरी है। जुलाई में पौधे लगाने से पौधों की बढ़त अच्छी होती है।

आषाढ़ मास में हुई जोरदार बारिश, राजस्थान हुआ मानसून के पहले चरण में तर

जयपुर. ]प्रदेश में आषाढ़ मास में मानसून का पहला फेज शानदार रहा। सावन से पहले ही राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। राजधानी जयपुर में सोमवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिसके चलते सड़कों पर पानी भर गया और पूरे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। राजस्थान में अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मानसून की टर्फ लाइन जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अब पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व पूर्वी राजस्थान में दौसा, करौली, जयपुर तथा दक्षिण क्षेत्र में आने वाले डूंगरपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 137 मिमी बारिश करौली के सूरोठ में तथा 141 मिमी बारिश चूरू के तारानगर में दर्ज की गई। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 84 मिमी तथा पिलानी में 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसान आज मंगलवार को 20 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इनमें पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, पाली और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जल जीवन मिशन की हुई समीक्षा, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में बैठक में शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, सचिव सुश्री विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

मरीन लाइंस का मुंबादेवी और चर्नी रोड का नाम बदलकर गिरगांव किया जाएगा, मुंबई के 7 रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव मंजूर

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क पर 7 स्टेशनों के नामों को बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी की महायुति सरकार अब केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए नए नामों को उसके पास भेजेगी। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा पेश प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुंबई लोकल ट्रेन नेटवर्क पर ज्यादातर स्टेशन के नाम अंग्रेजी में हैं और ऐसी दलील दी जाती है कि वे औपनिवेशिक विरासत को दर्शाते हैं। प्रस्ताव के अनुसार करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड का डोंगरी, मरीन लाइंस का मुंबादेवी और चर्नी रोड का नाम बदलकर गिरगांव किया जाएगा। सैंडहर्स्ट रोड का नाम मध्य लाइन के साथ ही हार्बर लाइन पर भी बदला जाएगा। अन्य स्टेशन में से कॉटन ग्रीन स्टेशन का नाम बदलकर कलाचौकी, डॉकयार्ड रोड का मझगांव और किंग सर्किल का नाम बदलकर तीर्थांकर पार्श्वनाथ किया जाएगा। मुंबई में पहले भी स्टेशन के नाम बदले गए हैं जैसे कि ऐतिहासिक स्टेशन विक्टोरिया टर्मिनल का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और एलफिन्स्टन रोड का नाम बदलकर प्रभादेवी किया गया था। इस बीच विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में हवाई अड्डे का नाम बदलने के संबंध में एक सवाल उठाया। इस हवाई अड्डे को अब भी औरंगाबाद हवाई अड्डा कहा जाता है। उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने यह कहते हुए चर्चा के लिए दानवे की मांग ठुकरा दी कि संबंधित मंत्री उनके इस सवाल पर बाद में जवाब दे सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने पहले भी मराठावाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का नाम बदलकर क्रमश: संभाजीनगर और धाराशिव किया था। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के दलों ने राष्ट्रवाद का दांव चलते हुए नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  

विशेष पिछड़ी जनजाति की कमार महिलाएं गढ़ रही है विकास की गाथा

रायपुर, कमार जनजाति मुख्य रूप से गरियाबंद जिले के छुरा, और धमतरी जिले के नगरी और मगरलोड विकासखण्डों में पाई जाती है। भारत सरकार द्वारा इन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरकार में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कमार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी कमार जनजाति की महिलाओं की आजीविका का मुख्य साधन बांस की कारीगरी और पारंपरिक खेती करना है। महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लॉक से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, गाँव सोनासिल्ली अब समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।      बिहान योजना के तहत, ग्राम सोनासिल्ली में तकेश्वरी कमार और सचिव गीता कमार के नेतृत्व में महिला विकास और सशक्तिकरण का एक नया अध्याय शुरू हुआ। कमार महिलाओं ने स्व सहायता समूह का गठन किया गया। इस समूह ने 15,000 रुपये के अनुदान के साथ आत्मनिर्भरता की नई शुरूआत की है। अपने कौशल और संसाधनों का उपयोग करते हुए, उन्होंने बांस की कारीगरी में हाथ आजमाया और आज बांस से सुन्दर सजावटी सामग्री बनाकर दुकानों में भी विक्रय कर रही है। बांस की सामग्रियों को बेहतरीन कला कृतियों में बदल दिया।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह अभियान आज एक जन-आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने 5 करोड़ 50 लाख पौधरोपण का संकल्प लिया है। विगत दिनों भोपाल में एक दिन में रिकॉर्ड 12 लाख पौधे रोपे गए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में इंदौरवासियों ने 51 लाख पौधरोपण का संकल्प लिया है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्यों को रेखांकित करता है, सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भोपाल में चार इमली स्थित निवास के सम्मुख अपनी माताजी की स्मृति में बरगद के पौधे का रोपण किया। उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण करने और उनका संरक्षण करने की अपील की है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के साथ सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधों का रोपण किया। बरगद, नीम, कदंब सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया।  

लगाई घर वालों से बचाने की गुहार, राजस्थान-जालौर में फिल्मी शादी कर एसपी ऑफिस में घुसे युवक-युवती

जालौर. प्रेम विवाह तो आपने कहीं देखे होंगे, लेकिन राजस्थान के जालौर में एक प्रेमी युगल का प्रेम विवाह के बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने का वीडियो देखकर हैरान हो जाएंगे। अनोखे अंदाज में प्रेम विवाह के बाद प्रेमी युगल इस कदर दौड़कर फिल्मी स्टाइल में पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंचा कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। मामला जालौर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का है। जालोर कलेक्ट्रेट परिसर सोमवार दोपहर बाद उस समय बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक प्रेमी युगल को परिजनों ने घेर लिया। बाद में प्रेमी युगल ने मौका पाकर एसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई और सुरक्षा मांगी। जानकारी के मुताबिक शहर निवासी एक युवक और एक युवती दोनों आपस में प्यार करते हैं, दोनों एक ही समाज से हैं। दोनों को उम्मीद थी कि परिजन उनकी सगाई कर देंगे, लेकिन दोनों की सगाई अन्यत्र होने की भनक लगी तो युवक युवती ने भागकर प्रेम विवाह कर लिया। सोमवार को जालोर कलेक्ट्रेट पहुंचे ही थे कि युवती के परिजनों को भनक लग गई, उन्होंने कलेक्ट्रेट में दोनों को घेर लिया, इस दौरान युवक के कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए। दोनों की आपसी खींचतान देखकर काफी संख्या में भीड़ भी जुट गई। युवती के परिजन युवती को जबरदस्ती ले जाने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, इस दौरान मौका पाकर युवक युवती दोनों भागकर एसपी कार्यालय में पहुंच गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात कही। पुलिस सुरक्षा देने की मांग की गई। फिल्मी स्टाइल में हुआ इस प्रकार का नाटकीय घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी युगल के जालौर कलेक्ट्रेट पहुंचने की खबर के बाद परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। काफी देर तक परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से उन्हें दोनों को घेर लिया था, जिसमें युवक के भी कुछ रिश्तेदार पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने समझाइस की भी कोशिश की। वहीं, प्रेमी युगल ने अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए मौका पाकर इस कदर एसपी कार्यालय में दौड़ लगाई, जिसका पास में खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया और ये प्रेमी युगल का फिल्मी स्टाइल में एसपी कार्यालय पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सुर्खियां बटोर रहा है।

मिहिर शाह फरार था और मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं, 72 घंटे में पकड़ा

मुंबई मुंबई पुलिस ने मंगलवार को वर्ली हिट-एंड-रन मामले के मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना के बाद से ही मिहिर शाह फरार था और मुंबई पुलिस ने मिहिर शाह को गिरफ्तार करने के लिए 14 टीमें बनाई थीं। पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी। महिला को दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीटा एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार के साथ दो किलोमीटर से अधिक दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। आरोपी अपनी कार और बगल वाली सीट पर बैठे ड्राइवर राजऋषि बिदावत को बांद्रा इलाके में कला नगर के पास छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके साथी सहित एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की और उसे पकड़ने के लिए कई टास्क फोर्स का भी गठन किया था। पुलिस का मानना ​​है कि आरोपी महिर शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना गुट के सदस्य और राजनेता राजेश शाह का बेटा है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह अपनी मां और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छिपा हुआ था। सभी परिवार और करीबी रिश्तेदारों के मोबाइल फोन भी बंद थे। इससे पहले रविवार को गिरफ्तार किए गए पिता को 24 घंटे के भीतर 15,000 रुपये के भुगतान पर जमानत मिल गई थी। बार में खर्च किए 20 हजार रुपये एक अन्य आरोपी राजऋषि बिदावत जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि यह वही ड्राइवर है जिससे मिहिर शाह ने कार अपने कंट्रोल में ली थी और चला रहा था। मिहिर शाह द्वारा एक बार में कथित तौर पर लगभग 20 हजार रुपये खर्च करने के कुछ घंटे बाद उसकी कार से ये हादसा हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी मिहिर शाह के राजनेता पिता ने ड्राइवर को आदेश दिया है कि वह आरोप अपने सिर ले ले और कह दे कि दुर्घटना के समय कार वह (ड्राइवर) खुद चला रहा था।पुलिस के अनुसार, रविवार को मिहिर शाह जुहू के वाइस-ग्लोबल तापस बार में पार्टी के लिए घर से निकला था। उस समय वह अपने पिता के नाम पर रजिस्टर्ड मर्सिडीज चला रहा था। उसके साथ चार दोस्त भी थे। पांचों ने रात 11 बजे तक बार में पार्टी की और उनका कुल बिल 18,730 रुपये बना था। सोमवार को रात 1.15 बजे मिहिर शाह अपने दोस्तों को मर्सिडीज में बैठाकर घर वापस ले जा रहा था। ड्राइवर की सीट पर बैठा था मिहिर? सुबह 4 बजे उसने बिदावत से कहा कि वह उसे मरीन ड्राइव पर BMW में ‘जॉय राइड’ के लिए ले जाए। सुबह 5 बजे, मरीन ड्राइव पर इधर-उधर घूमने के बाद, कार घर लौट आई। पुलिस का मानना ​​है कि जब कार कलनगर पहुंची, तभी मिहिर शाह ने बिदावत के साथ सीट बदली। यानी ड्राइविंग सीट पर ड्राइवर की जगह मिहिर शाह बैठा था। अगर यह सच है, तो इसका मतलब है कि सुबह 5.30 बजे जब कार ने बाइक को टक्कर मारी, तब शाह ही कार चला रहा था।  

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अप्रैल से जून तिमाही में दर्ज किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन

भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र ने वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में उत्पादन और तकनीकी-अर्थशास्त्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संयंत्र ने पहली तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.28 मिलियन टन सेलेबल स्टील उत्पादन दर्ज कर, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.22 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। संयंत्र ने अप्रैल से जून अवधि में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 1.16 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन दर्ज किया, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.08 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील उत्पादन से अधिक है।      भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी स्थापना के बाद से किसी भी पहली तिमाही अवधि के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 2.91 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज कर, वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन 2.88 लाख टन को पार किया। कुल प्राइम रेल उत्पादन में संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल से 1.98 लाख टन का सर्वश्रेष्ठ प्राइम रेल उत्पादन शामिल है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में दर्ज 1.90 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन से अधिक है।

प्रोडक्शन यूनिट ने आरोप लगाया कि निहंगों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है, साथ ही सेट भी तोड़ दिया

पंजाब मोहाली में पंजाबी सीरियल की शूटिंग के दौरान बवाल हो गया है। यहां सिख धर्म में विवाह (आनंदकारज) का सीन फिल्माया जा रहा था। इसके लिए घंडुआं के अकालगढ़ में गुरुद्वारा साहिब का सेट बनाया गया था। प्रतीक के तौर पर निशान साहिब और पालकी साहिब सजाई गई थी। तभी किसी ने निहंगों को सूचना दे दी कि यहां बेअदबी की जा रही है, जिसके बाद निहंग वहां पहुंच गए। उन्होंने शूटिंग रुकवा दी। शूटिंग कर रहे प्रोडक्शन यूनिट ने आरोप लगाया कि निहंगों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है। साथ ही सेट भी तोड़ दिया। हंगामे का पता चलते ही खरड़ पुलिस वहां पहुंच गई। निहंगों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला बयान दर्ज किए। सोमवार को अकालगढ़ के नजदीक पंजाबी सीरियल उडारियां की शूटिंग चल रही थी।  गुरुद्वारा साहिब का सेट लगाया गया था। प्रतीक के तौर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप भी सजाया गया था। वहां पर 3 ग्रंथी भी बुलाए गए थे। निहंगों ने यह सब देखा तो भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यह सिख मर्यादा के खिलाफ है। उनके हंगामे के बाद शूटिंग रोक दी गई। उन्होंने शूटिंग करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सब कुछ पता था, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। निहंग बाबा निहाल सिंह बरौली ने बताया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब का तख्त हर जगह सजाना शोभा नहीं देता है। शूटिंग करवाने वाले पर केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो खालसा पंथ के सिस्टम के हिसाब से हम कार्रवाई करेंगे। पंजाबी कलाकार जरनैल सिंह ने कहा कि वह खुद सिख हैं। वह मानते हैं कि धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि इससे पहले भी कई फिल्मों में इस तरह के सीन शूट किए जा चुके हैं। शिरोमणि कमेटी ने जैसे मैरिज पैलेसों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप ले जाने पर पाबंदी लगा दी है, इसी तरह शूटिंग को लेकर भी साफ आदेश होने चाहिए। खरड़ के डीएसपी करन सिंह संधू ने बताया कि दोनों पक्षों के तर्कों को सुना गया है। प्रोडक्शन वाले शूटिंग संबंधी एसजीपीसी या अकाल तख्त से स्पष्टीकरण ले लेंगे। प्रोडक्शन वालों ने तोड़फोड करने व बदसलूकी का आरोप लगाया है। हम सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 

दांव पर लगी कमल नाथ की साख, अमरवाड़ा सीट पर हो रहा उपचुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण

भोपाल कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद अमरवाड़ा सीट पर हो रहा उपचुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके परिणाम से यह तय हो जाएगा कि छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस वापसी करेगी या फिर करारा झटका लगेगा। पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन 6 माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नकुल नाथ को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से लेकर पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने न केवल उपचुनाव में प्रचार किया बल्कि आदिवासी विधायकों को क्षेत्रवार तैनात भी किया गया। लोकसभा चुनाव के समय वे विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। इसका नुकसान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उठाना पड़ा और वह अपनी इस परंपरागत सीट पर भी चुनाव हार गई। उपचुनाव में भाजपा ने कमलेश शाह पर ही दांव लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार किया। वहीं, कांग्रेस ने भी पूरी दम लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रचार के अंतिम दिनों में मोर्चा संभाला तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे। दांव पर कमल नाथ की साख आदिवासी विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया। यह चुनाव कमल नाथ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हैं। इसके परिणाम यदि पार्टी के अनुकूल रहते हैं तो फिर यह माना जाएगा कि क्षेत्र में उनकी पकड़ है। यही कारण है कि प्रत्याशी चयन से लेकर मैदानी जमावट उनकी सहमति से ही की गई। उधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना किए जा चुके हैं। सुबह साढ़े पांच बजे माकपोल के बाद सात बजे से मतदान प्रारंभ हो जाएगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 13 जुलाई को सुबह आठ बजे से होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet