LATEST NEWS

हर व्यक्ति पौधा लगाए और पेड़ बनने तक करें देखभाल : महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल   महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने भोपाल के जवाहर बाल भवन में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में अशोक का पौधा लगाया। इस अवसर पर आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूकी वली ने भी अमरूद का पौधा लगाया। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में पौध-रोपण किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और उस पौधे की देखभाल तब तक करें जब तक वह पेड़ नहीं बन जाता। सुश्री भूरिया ने कहा कि इस क्रम में प्रदेश के सभी ऑगनवाड़ियों केन्द्रों में भी पौध-रोपण किया जायेगा। उन्होंने बाल भवन में बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रों, संगीत कक्ष, लाइब्रेरी आदि का भ्रमण कर जानकारी ली। इस अवसर पर जवाहर बाल भवन की संचालक श्रीमती शुभा वर्मा सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।  

दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के परिणाम स्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में एएसपी नक्सल आॅप्स मनीष रात्रे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी एवं जिला बल सुकमा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में नुप्पो भीमा उर्फ हरिश पिता नन्दा (सिंगाराम आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी मोसलमडगू थाना भेजी जिला सुकमा, पोडि?ाम देवे पिता भीमा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पोडि?ाम मासा पिता राजा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी बुर्कलंका थाना किस्टाराम जिला सुकमा तथा माड़वी पायके पिता हांदा (बुर्कलंका आरपीसी अन्तर्गत मलिशिया सदस्य) निवासी पिनाचन्दा थाना पामेड़ जिला बीजापुर शामिल हैं। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी।

कठुआ हमले में हमारे जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा और भारत इसके पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा

कठुआ   जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादी हमले में 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। केंद्रीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि कठुआ हमले में हमारे जवानों की मौत का बदला लिया जाएगा और भारत इसके पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा। उन्होंने इस आतंकी हमले में 5 बहादुर सैनिकों की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। अरमाने ने कहा, ‘राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके बलिदान का बदला लिया जाएगा और भारत हमले के पीछे की बुरी ताकतों को हराएगा।’ सोमवार को कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हो गए थे। वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कठुआ हमले में पांच जवानों की मौत पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस कठिन समय में राष्ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है। आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है। हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं इस कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ ‘शरण देने वाले लोगों को भी भुगतने होंगे नतीजे’ बता दें कि कठुआ में गश्ती दल पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए 5 सैन्यकर्मी उत्तराखंड के थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मानवता के दुश्मन और इस कायरतापूर्ण हमले के दोषी आतंकवादियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्हें शरण देने वाले लोगों को भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। दुख की इस घड़ी में पूरा राज्य उनके परिवारों के साथ खड़ा है। यह हमला सोमवार को हुआ जब कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह ने गश्त कर रहे दल पर घात लगाकर हमला किया। हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पीडित परिवार से मिलकर दिया आश्वासन

भोपाल पिछड़ा  एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  श्रीमती कृष्णा गौर ने एम्स में उपचाररत आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे परिवार के सदस्यों  से मिल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने  सभी का बेहतर उपचार कराने और पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को आश्‍वस्त किया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सोमवार 8 जुलाई को सुबह आकाशीय बिजली गिरने से सतनामी नगर झुग्गी बस्ती पिपलानी के श्री शैतान सिंह, श्रीमती सविता सिंह, सुश्री सोनम और बालक अमन से एम्स के बर्न वार्ड में मिल कर उपचार के संबंध में बात कर जानकारी ली। श्रीमती गौर ने श्री शैतान  सिंह से कहा  कि  परिवार के सभी सदस्यों का अच्छे से अच्छा उपचार करवाया जायगा। उपचार निःशुल्क करवाया जायगा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने एम्स के बर्न वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक, डॉ. राहुल दुबेपुरिया से उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों से आकाशीय बिजली से झुलसे परिवार के सदस्यों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा एम्स के बर्न वार्ड के आई सी यू में भर्ती श्री शैतान सिंह ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर को बताया कि सोमवार सुबह अचानक झुग्गी की छत की चादर टूट कर गिरी और उनके ऊपर आसमान से अंगारों की बारिश होने लगी। इससे वह, उनकी पत्नी सविता, पुत्री सोनम और पुत्र अमन आग में झुलस गए।   राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता नियमानुसार देने के निर्देश एस.डी.एम. श्री रवीश श्रीवास्तव को दिए। उन्होंने  शैतान सिंह के पुत्र आकाश से उनके माता- पिता, बहिन भाई के  निःशुल्क उपचार करवाने  के साथ झुग्गी एवं घरेलू सामान की क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की बात कही। पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री दलजीत सिंह और श्री संतोष ग्वाला राज्यमंत्री श्रीमती गौर के साथ थे।

मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई बन रही पशुपालकों के लिए वरदान

कोंडागांव अब राज्य के पशुपालको को अपने पशुओं के बीमार होने पर चिंता होने की जरूरत नहीं रही, क्योंकि अब वह आसानी से अपने स्थान पर चिकित्सा वाहन बुलवाकर अपने बीमार पशु का अच्छे से इलाज करवा सकता हैं। इस योजना के तहत केवल एक मोबाइल कॉल के द्वारा बीमार गोवंश को बेहतर चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। वहीं इंसानों की तरह ही अब पशुओं को भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे पशुओं में बीमारियां कम फैलने के कारण उनकी मृत्यु दर में कमी आ रही है। पशुपालकों ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अब चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कोंडागांव जिले में मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई पशुपालक किसानों के लिए वरदान बन गई है। कोंडागांव जिले में पशुओं को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में यह सेवा बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस योजना में चिकित्सा वाहन के माध्यम से बीमार पशुओं को घर घर जाकर उचित इलाज किया जा रहा है। अच्छी ईलाज के अभाव में जब पशुओं में बीमारी फैलने से उसकी मृत्यु हो जाती है। जिससे पशुपालक को भी हानि होती है। इससे किसान की आर्थिक स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के कारण अब किसानों को बीमार पशुओं को अस्पताल तक पहुंचाने की चिंता भी कम हो गई है।  मोबाइल चिकित्सा योजना के लागू हो जाने के बाद पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलने लगा है। अब कोई भी पशुपालक अपने पशु के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकते हैं और अपने पशुओं का अच्छे से समय पर इलाज करवा सकते हैं। पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक श्री शिशिरकांत पांडे ने बताया कि इस वाहन में रोग की जांच व उपचार के साथ ही कृत्रिम गभार्धान और निकृष्ट बैलों के बधियाकरण के उपकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहती है। यह वाहन प्रतिदिन तीन स्थानों पर शिविर आयोजित कर पशुओं के रोगों की जांच व उपचार करती है।इसके माध्यम से अब तक 40 हजार 783 पशुओं का उपचार, 11541 पशुओं में रोग जांच, 38 हजार 945 पशुओं को दवाईयां, 71 गायों का कृत्रिम गभार्धान, 1818 निकृष्ट पशुओं का बधियाकरण और 29189 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। ग्राम पश्चिम बोरगाव के पशुपालक श्री सनोज दास की गाय में प्रसव पश्चात उसका गर्भाशय (बच्चादानी) बाहर आ गया था । जिसकी सुचना पशु मालिक द्वारा मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई के हेल्पलाइन न. 1962 में कॉल कर दी गयी। सुचना पर मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई की टीम ने तत्काल पहुच कर पीड़ित गाय का गर्भाशय अंदर किया गया तथा जरूरी उपचार किया गया। वर्तमान स्थिति में गाय पूर्ण रूप से स्वस्थ है। माकड़ी ब्लॉक के ग्राम पखनाबेड़ा के पशु पालक श्री मरदम सिंह वट्टी की बकरी प्रसव करने में असमर्थ थी तथा 6 घंटों से पीड़ित थी। जिसकी सूचना पशु मालिक द्वारा मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई की टीम को मिलने पर टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर बकरी के गर्भाशय मे फंसे हुए मेमना को बाहर निकाला गया और बकरी तथा मेमने दोनों की जान बचाई गई वर्तमान मे बकरी तथा मेमना दोनों ही स्वस्थ है।

गायत्री परिवार चलाता है जरूरतमंदों के लिए भंडारा, राजस्थान-दौसा से 451 कट्टे गेहूं हरिद्वार रवाना

दौसा. दौसा जिले के महुवा उपखंड मुख्यालय स्थित अनाज मंडी में गायत्री परिवार दौसा के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे के लिए 451 कट्टे गेहूं से भरे ट्रक को शांतिकुंज प्रतिनिधियों के तत्वावधान में हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। शांतिकुंज प्रतिनिधि बल्लूराम प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में लगातार चल रहे भंडारे भोजन व्यवस्था के साथ प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण करने हेतु गायत्री परिवार दौसा से जुड़े साधकों द्वारा शांतिकुंज प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महुवा अनाज मंडी से गणमान्य नागरिकों और शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े साधकों की उपस्थिति में अनाज से भरा ट्रक हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

राजकोट गेमजोन हादसे में मृतक के पिता की अब यह मांग, ‘पढ़ने में होशियार इकलौता बेटा चला गया’

राजकोट गुजरात के राजकोट में लगभग डेढ़ महीने पहले हुए TRP गेम जोन आग हादसे में जान गंवाने वाले 20 साल के एक युवक के पिता ने 20 लाख रुपए का मुआवजा मांगा है। गेम जोन को चलाने वाली फर्म से इस रकम की मांग करते हुए उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फर्म पर लापरवाही और दोषपूर्ण सेवा देने का आरोप लगाया है। बता दें कि इस साल 25 मई को गेम जोन में लगी आग में 27 लोगों की जान चली गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर केस करने वाले मृतक इंजीनियरिंग छात्र के पिता का नाम रसिक वेकारिया है जो कि एक व्यापारी हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए उनके वकील गजेन्द्र जानी ने मंगलवार को बताया कि वेकारिया ने गेम जोन चलाने वाली कम्पनी से उसके लापरवाह रवैये और सेवा में कमी के लिए 20 लाख रुपए का मुआवजा मांगा है। वेकारिया ने मुआवजे की मांग करते हुए आयोग को बताया कि हादसे में मारा गया नीरव उनका इकलौता बेटा था, जो कि पढ़ने में काफी होशियार था और इंजीनियरिंग का दूसरे वर्ष का छात्र था। लेकिन फर्म और उसके साझेदारों की लापरवाही की वजह से हादसे में उसकी असमय मौत हो गई। वकील गजेन्द्र जानी के मुताबिक इस शिकायत से सम्बन्धित सभी दस्तावेजी साक्ष्य लाने के लिए राजकोट के कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और नगर निगम आयुक्त को भी पक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जज केएम दवे ने रेसवे एंटरप्राइजेज, उसके पार्टनर्स के साथ ही राजकोट कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और नगर निगम आयुक्त सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं। जानी ने कहा, शिकायत में मांग की गई है कि फर्म के साझेदार और उस जगह के मालिक जहां फर्म काम करती थी, मृतक नीरव वेकारिया के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा दें। शिकायत के अनुसार, रेसवे एंटरप्राइजेज और उसके पार्टनर्स ने TRP गेम जोन के नाम से खेल, मनोरंजन और रेसिंग जैसी गतिविधियों के लिए विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों के माध्यम से अपने उत्पादों की पेशकश की। वहीं इस तरह के विज्ञापनों से आकर्षित होकर नीरव और अन्य ग्राहक निर्धारित राशि का भुगतान करते हुए इसके विभिन्न उत्पादों जैसे ट्रैम्पोलिन, कृत्रिम दीवार पर चढ़ना, रेसिंग, बॉलिंग, जम्पिंग आदि का मजा लेने के लिए गेम जोन में गए। लेकिन 25 मई को जब आग लगी तो नीरव और अन्य लोग गेम जोन से सुरक्षित बाहर नहीं निकल सके और आग में जलने से असमय उनकी मौत हो गई। शिकायत में फर्म पर अपने ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि उसने न तो अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए और न ही बीमा कवर प्रदान किया। फर्म के ग्राहक नीरव को फर्म से दोषपूर्ण सेवा मिली और उसकी लापरवाही के कारण उसकी मृत्यु हो गई। वेकारिया द्वारा 29 जून को शिकायत दर्ज की गई थी और नोटिस 6 जुलाई को जारी किए गए। इस मामले में सुनवाई 2 अगस्त को होगी।  

उमंग कार्यक्रम से जोड़ा गया 21 लाख छात्र-छात्राओं को, कार्यक्रम से बेहतर स्वास्थ्य की पहल

भोपाल   स्कूल शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संयुक्त रूप से मिलकर “उमंग स्कूल हेल्थ” एवं वैलनेस कार्यक्रम समस्त हाई एवं हाई सेकेन्डरी स्कूलों में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में जीवन कौशल को विकसित करना ताकि वे अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें और बेहतर स्वास्थ्य के लिये उचित निर्णय ले सकें। यह कार्यक्रम प्रदेश के 9 हजार 306 विद्यालयों में संचालित हो रहा है और इसका फायदा 21 लाख छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। प्रशिक्षण की व्यवस्था “उमंग कार्यक्रम” के बेहतर क्रियान्वयन के लिये 52 राज्य स्तरीय, जिलास्तर पर 427 और प्रत्येक स्कूल में 2 शिक्षकों को आरोग्य दूत बनाया गया है। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिये उनकी आयु के अनुरूप अलग-अलग ‘उमंग’ मॉडयूल तैयार किया गया है। मॉडयूल में मुख्य रूप से स्व-जागरूकता, पोषण, जेण्डर हिंसा, कम उम्र में विवाह, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, सायबर सेफ्टी जैसे गंभीर मुद्दों को शामिल किया गया है। इन मुद्दों के जरिये छात्र-छात्राएँ यह समझ सकें कि उनके लिये क्या सही है और क्या गलत। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान “उमंग कार्यक्रम” के जरिये स्कूल में पढ़ने वाले किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को आयरन फोलिक टेबलेट, स्वास्थ्य जांच, पोषण संबंधी जांच नियमित रूप से की जा रही है। इसके साथ ही छात्राओं को सेनेटरी पेड, माहवारी के दौरान स्वच्छता और सुरक्षित प्रबंधन की जानकारी दिये जाने की विशेष व्यवस्था है। “उमंग कार्यक्रम” से स्कूलों को तम्बाकू मुक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया जा रह है। “उमंग कार्यक्रम” की सराहना “उमंग कार्यक्रम” से लगातार मिल रहे सकारात्मक परिणामों की राज्य सरकार स्तर पर प्रत्येक मंच पर सराहना की गई है। “उमंग कार्यक्रम” को पुरूस्कृत भी किया गया है। “उमंग कार्यक्रम” को यु-ट्यूब पर 25 लाख से अधिक व्यूज और 9 लाख से अधिक सकारत्मक फीडबैक विद्यार्थियों की ओर से 38 हजार से अधिक फीडबैक शिक्षकों से प्राप्त हुए है। विद्यार्थियों में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से 10 पोस्टर निर्मित किये गये है। यह पोस्टर्स नारी के प्रति सम्मान की भावना पैदा करने में सहायक सिद्ध हो रहे है। “उमंग कार्यक्रम” की विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा भी की जा रही है।

‘स्कूल जतन’ योजना के कार्याें की जांच शुरू, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कार्रवाई

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में मरम्मत योग्य शालाओं के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत कार्याें की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को उक्त योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के औचित्य, आवश्यकता, पूर्णता तथा निर्माणाधीन कार्याें की स्थिति की विशेषज्ञ समिति से जांच कराकर निर्धारित प्रपत्र में 15 दिवस के भीतर जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के लिए विभाग द्वारा पूर्व में राशि जारी की गई थी। निर्माण कार्याें की गुणवत्ता को लेकर शासन को शिकायतें मिली है। उन्होंने कलेक्टरों को सभी कार्याें की अद्यतन स्थिति की जांच कराने के निर्देश तथा गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों को निर्धारित प्रारूप में शाला का नाम, स्वीकृत कार्य, स्वीकृत राशि, कार्य की भौतिक स्थिति, लागत, औचित्य एवं आवश्यकता, गुणवत्ता के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा है।

अग्निवीर योजना ठीक नहीं है, सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए: शहीद की मां मंजू सिंह

रायबरेली लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल से मुलाकात के बाद अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए। राहुल गांधी से मिलने के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां और पिता रवि प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की। रवि प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिवार के बारे में पूछा। देश के लिए आपके बेटे ने शहादत दी है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राहुल ने भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मिलेगी। अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने कहा कि अग्निवीर योजना ठीक नहीं है। सेना में सभी को सम्मान मिलना चाहिए। मंजू ने कहा कि उन्हें पक्ष और विपक्ष दोनों से सहयोग मिल रहा है। सरकार अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन और बेहतर काम करने की जरूरत है।अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचते ही राहुल गांधी ने हर वर्ग के लोगों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने डॉक्टर, वकील, उद्यमी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया। राहुल गांधी इसके बाद शहीद स्मारक में पौधरोपण करने जाएंगे। इसके अलावा वह लालगंज भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना की मुद्दा उठाया था। उन्होंने इसे सैनिकों को अपमानित करने वाला भी कहा था। अग्निवीर योजना की तुलना राहुल गांधी ने ठेका मजदूरी से की थी। इसका विरोध रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब संसद में ही किया भी था। इसे लेकर बाद में काफी हो हल्ला भी मचा। भाजपा और कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैंपेन भी चलाया गया है।  

दुर्ग में 24 घंटे काम कर रहे फ्यूज कॉल सेंटर, बिजली संबंधी शिकायतों के लिए इन नंबरों पर कॉल करें

दुर्ग दुर्ग जिले में विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निराकरण हेतु विद्युत उपभोक्ताओं के लिए फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर के नये नंबर जारी किए गए हैं। मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 1912 एवं मोर बिलजी कंपनी एप के अलावा उपभोक्ता इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। जामुलकर ने बताया कि सभी कॉल सेंटर 24 घंटे सातो दिन कार्यरत रहेंगे तथा उपभोक्ता अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकते हैं। फ्यूजकॉल सेंटर को निर्देश दिया गया है कि शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाए। मुख्य अभियंता ने कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। फ्यूजकॉल सेंटर तीन शिफ्ट में चलाए जा रहे हैं। फ्यूज कॉल सेंटरों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। सभी कार्यपालन अभियंताओं को निर्देश दिया गया हैं कि अपने-अपने क्षेत्र के फ्यूजकॉल सेंटरों की विद्युत शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें। फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर दुर्ग-भिलाई शहर बघेरा जोन 9827026192, 6232945051, बोरसी 2340517, 6232945052, पद्मनाभपुर 2322816, 6232945053, दुर्ग (शहर) 2211653, 6232945054, सिविल लाईन 2320812, 6232945055, जवाहर नगर 2216198, 6232945056, वैशाली नगर 2295169, 2294800, 6232945079, नेहरू नगर 2292280, 6269506768, 6232945080, कोहका 2295064, 6269506766, 6232945078, सुपेला 2295809, 6232945081, रिसाली 2279484, 6232945077, भिलाई 6232945073, 6232945073, छावनी 6232945072, 6232945072, भिलाई-तीन 6232945075, 6232945075, चरोदा 6232945074, 6232945074।   दुर्ग-ग्रामीण क्षेत्र अंडा 7471123800, 6232945446, तिरगाझोला 6232945447, बघेरा वितरण केन्द्र 6269506790, 6232945117, 6232945153, नगपुरा 6269506796, 6232945152, 6232945116, 6232945109, बोरी  6232945118, लिटिया 6232945110, पाटन 6232945174, 6232945179, 6232945182, रानीतराई 6232945171, 6232945173, अमलेश्वर 6232945158, 6232945159, जामगांव(टी) 6232945172, 6232945176, 6232945180, 6232945181, उतई 6232945157, 6232945166, 6232945167, सेलूद 6232945165, गाड़ाडीह 6232945168, जामगांव(आर) 6232945169, 6232945170, 6232945177, कुम्हारी 6232945154, 6232945155, 6232945178, जामुल 6232945156, 6232945175, अहिवारा 6232945160, 6232945161, 6232945162, 6232945183, मुरमुंदा 6232945163, 6232945164, धमधा 6232945120, 6232945122, 6232945125, ननकट्ठी 6232945121, 6232945123, 6232945140, ठेलका 6232945124, 6232945126, 6232945142, दारगांव 6232945119।

अनाधिकृत रूप से चिन्हित कॉलोनियों का सर्वे दल गठित, न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को करेगा चिन्हित

भोपाल   गोविन्दपुरा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चिंन्हित कॉलोनियों का सर्वे करने के लिये दल गठित किया गया है। राजस्व, नगर निगम, पुलिस, एमपीईवी के अधिकारियों को दल में शामिल किया गया है। अधिकारियों का यह दल अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी और सीवेज की सुविधा को प्राथमिकता से उपलब्ध करने के लिये पता लगायेगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने निवास कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में दल के गठन के निर्देश दिये है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि गोविन्दपुरा क्षेत्र में 50 से अधिक अनाधिकृत रूप से चिन्हित कॉलोनियाँ है। इन कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी और सिवेज जैसी मूलभूत सुविधाओं से इस कॉलोनियों के रहवासी वंचित है। बैठक में एसडीएम श्री एल.के. खरे सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  

बजट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया: खाद्य मंत्री

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि समर्थन मूल्य पर किसानों से फसल उपार्जन पर बोनस के भुगतान के लिए एक हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा है कि विभाग को गत वर्ष की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक बजट मिला है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाये गए बजट में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है। इससे विभागीय योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 89 लाख हितग्राहियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गए हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ऐसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री उज्ज्‍वला योजना के लाभ से वंचित रह गये हैं, उन्हें राज्य सरकार की गैर उज्ज्‍वला योजना में शामिल किया गया है। इन दोनों योजनाओं के लिए 520 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। समिति विक्रेताओं के मानदेय में 3000 की वृद्धि मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि पैक्स एवं लैम्प्स समिति के विक्रेताओं के मानदेय में 3 हजार रूपये की वृद्धि की जा रही है। इससे 13 हजार से अधिक विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। इसके लिये बजट में 71 करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्मार्ट पीडीएस योजना शुरू करेंगे बजट में नवीन योजना के रूप में स्मार्ट पीडीएस योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। योजना मेंसार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिये सर्वर को अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनाया जायेगा। इसके लिये 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। छात्रावासों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए बजट में 13 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। उन्हें गेहूँ पर 4 रूपये किलो तथा चावल पर साढ़े पाँच रूपये प्रति किलो सब्सिडी दी जाऐगी। प्रदेश में 1 करोड़ 23 लाख पात्र परिवारों को हर माह 1 रूपये प्रति किलो में आयोडीन/आयरन युक्त डबल फोर्टीफाइड नमक का वितरण कर रहे हैं। इसके अलावा 33 जिलों के 57 लाख पात्र परिवारों को 1 रूपये प्रति किलो में डबल फोर्टीफाइड युक्त नमक का वितरण की योजना पर कार्य कर रहे हैं। “मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम” योजना के तहत बजट में 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस व्यवस्था से हम 20 आदिवासी जिलों के 89 विकासखण्डों में 7 लाख 13 हजार परिवारों को मोबाइल वाहन द्वारा राशन का वितरण कर सकेंगे।  

लोगों को ये बात पता ही नहीं है कि देश में सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र अब 16 साल नहीं बल्कि 18 साल है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली लड़का और लड़की के बीच सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) ने मंगलवार को बेहद अहम टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिकतर लोगों को ये बात पता ही नहीं है कि देश में सहमति से सेक्स संबंध बनाने की उम्र अब 16 साल नहीं बल्कि 18 साल है। उच्चतम न्यायालय ने कहा, “आम जनता को इस बात की जानकारी नहीं है कि लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति की उम्र 16 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष कर दी गई है।” एमपी सरकार की याचिका खारिज बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को एक्ट) के तहत एक मामले में आरोपी को बरी करने के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार की अपील पर सुनवाई कर रही थी। हालांकि शीर्ष अदालत ने एमपी सरकार की याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति खन्ना ने मामले का निपटारा करने से पहले टिप्पणी करते हुए कहा, “अभी भी इस बारे में जागरूकता नहीं है कि सहमति की आयु 16 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है।” वर्ष 2012 में भारत में सहमति से विवाह करने की आयु सीमा को 16 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष कर दिया गया था, जिसके बाद POSCO अधिनियम लागू हुआ और उसके बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) में संशोधन किया गया। मुकदमा अक्सर पुरुष साथी के खिलाफ चलाया जाता है सहमति से सेक्स संबंध बनाने वाली लड़कियों से जुड़े POCSO मामलों में जब मुकदमे की कार्यवाही शुरू होती है तो कई समस्याएं आती हैं जिन्हें न्यायपालिका के कई सदस्यों द्वारा चिन्हित भी किया गया है। क्योंकि युवा लड़कियों के बीच सहमति से बनाए गए रोमांटिक और यौन संबंधों के कारण अक्सर पुरुष साथी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। कई बार, जब तक मुकदमा शुरू होता है, तब तक दंपति शादीशुदा हो चुके होते हैं और उनके बच्चे भी हो चुके होते हैं, जिससे आगे और भी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। क्योंकि अगर उस को सजा दी जाती है तो इसका मतलब होगा कि महिला और बच्चे को खुद की देखभाल करने के लिए छोड़ दिया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिसंबर 2022 में कहा था कि अधिनियम के तहत सहमति की वर्तमान आयु ऐसे मामलों से निपटने वाले न्यायाधीशों के लिए कठिन प्रश्न खड़ी करती है, और इस मुद्दे को लेकर बढ़ती चिंता पर विधायिका को विचार करने की आवश्यकता है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी ने भी उसी वर्ष की शुरुआत में यही राय व्यक्त की थी। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने पिछले वर्ष केंद्र सरकार से यौन संबंध के लिए सहमति की आयु को घटाकर 16 वर्ष करने का आग्रह किया था, ताकि सहमति से यौन संबंध बनाने वाले “किशोरों के साथ हो रहे अन्याय” का निवारण किया जा सके। हालांकि, पिछले वर्ष सितंबर में न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता में 22वें विधि आयोग ने यह विचार व्यक्त किया था कि सहमति की मौजूदा आयु 18 वर्ष से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।  

घाटी में धारा 370 हटाने के बाद काफी समय तक यहां शांति रही, लेकिन हाल के महीनों में मामला अलग हुआ

जम्मू पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अलग-अलग इलाकों में आतंकवादी हमले हो रहे हैं. सोमवार को कठुआ में हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवानों के शहीद हुए हैं. अब सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि जम्मू में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए जैश गुट OGW (ओवर ग्राउंड वर्कर्स) प्लान के तहत काम कर रहा है. इस प्लान के तहत लोकल सपोर्ट लेकर भारतीय सुरक्षा बलों पर ‘सरप्राइज अटैक’ किया जा रहा है. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि जैश ने सुरक्षा बलों के मूवमेंट की जानकारी, हथियारों और बाकी लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए मुखबिरों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स को एक्टिव करने का फरमान दिया था. कहां-कहां एक्टिव हैं जैश के आतंकी? साउथ पीर पंजाल जम्मू का इलाका है, जहां जैश के आतंकी सबसे ज्यादा है एक्टिव हैं. इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार “मसरूर बड़ा भाई” है, जो जैश का सबसे बड़ा लॉन्च पैड है. कुछ महीने पहले इस इलाके से घुसपैठ हुई थी. आतंकी कठुआ, सांबा और हीरानगर के इलाके में मौजूद ‘चोर गली’ का इस्तेमाल इनफिल्ट्रेशन के लिए करते हैं. ‘चोर गली’ इंटरनेशल बॉर्डर पर मौजूद एक जगह है, जो जंगलों और नदी-नालों से घिरी हुई है. इस इलाके में ISI और पाक रेंजर्स की शह पर आतंकियों की घुसपैट होती है. सूत्रों के मुताबिक कठुआ, सांबा, आरएसपुरा, अरनिया और अब्दुलिया सेक्टर के सामने पाकिस्तान की सीमा के उस पार जैश का सबसे बड़ा लॉंचिंग पैड ‘मसरूर बड़ा भाई’ मौजूद है. इसके अलावा ‘सुकमल’, ‘चपराल’ और लूनी में मौजूद लॉन्चिंग पैड के आस-पास सीमा पार आतंकियों का मूवमेंट पिछले कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने नोटिस किया गया था. नेशनल हाइवे से भाग निकलते हैं आतंकी सुरक्षा महकमे के सूत्रों के मुताबिक, ये सारे घुसपैठ के अड्डे इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) के काफी नजदीक हैं. आतंकी इस इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश इसलिए करते हैं क्योंकि यहां से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद नेशनल हाइवे का इस्तेमाल करके कहीं भी भाग सकते हैं. इसके साथ ही इन रास्तों के इस्तेमाल करके सरप्राइज अटैक करने के बाद जंगलों छिपा जा सकता है. कहां है ‘मसरूर बड़ा भाई’ ? यह जगह सांबा रीजन के कठुआ-हीरानगर सेक्टर में पहारपुर के पास बीएसएफ की बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के दूसरी तरफ स्थित है. इस इलाके में लंबे वक्त से आतंकी घुसपैठ हो रही है. यह जगह इंटरनेशनल बॉर्डर से सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. जम्मू-कश्मीर में कई चीजें बदलती दिख रही हैं. धारा 370 हटाने के बाद काफी समय तक यहां शांति रही, लेकिन हाल के महीनों में मामला अलग हुआ. कश्मीर तो फिर भी शांत है, लेकिन जम्मू दहशतगर्दों का नया ठौर बनता दिख रहा है. वे नागरिकों, तीर्थयात्रियों समेत सेना पर भी घात लगाकर हमले कर रहे हैं. ताजा हमला कठुआ में हुआ. ये वही इलाका है, जो कश्मीर के सबसे अस्थिर दौर में आतंकियों की पनाहगाह बना हुआ था. लेकिन ऐसा क्या हुआ है, जो आतंकी एक बार फिर जम्मू की तरफ मुड़ रहे हैं. हमले को लेकर कई चौंकानेवाली बातें आ रही हैं. माना जा रहा है कि आतंकियों को लोकल शख्स ने ही गाइड किया होगा, वरना घटनास्थल से बचकर निकल सकना आसान नहीं. अटैक की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है. ये शैडो संगठन है, जो जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता है. ये उन्हीं 7 आतंकियों का ग्रुप बताया जा रहा है जिनमें से 3 को डोडा में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. कठुआ क्यों बन रहा टारगेट नब्बे के दौरान कठुआ आतंकियों का बड़ा ठिकाना हुआ करता था, जहां से वे पूरे जम्मू-कश्मीर पर निशाना साधते. अब एक बार फिर ऐसा दिख रहा है. दरअसल इस जिले की बनावट ऐसी है कि यहां छिपना-छिपाना आसान है. जंगलों से सटे क्षेत्र में हमले के बाद आतंकी गायब हो सकते हैं, जैसा ताजा केस में दिख रहा है. लेकिन एक बड़ी वजह और भी है, जो है इसकी जिओग्राफी. जिले के एक तरफ पाकिस्तान की सीमा सटती है, तो दूसरी तरफ हिमाचल और पंजाब हैं. कठुआ उधमपुर, सांबा और डोडा जिलों से भी लगा हुआ है. नब्बे के दशक में यहां सुरक्षा बलों का बेस भी हुआ करता था ताकि आतंक पर रोक लगाई जा सके. क्या-क्या हो चुका जिले में सोमवार को हुआ हमला कठुआ में दूसरा बड़ा अटैक है. 11 जून को हीरानगर के एक गांव में एक सुरक्षाकर्मी समेत दो आतंकी मारे गए थे. वहीं महीनेभर के भीतर जम्मू में यह सातवां अटैक है. इसकी शुरुआत 9 जून को हुई, जब टैररिस्ट्स ने रियासी में श्रद्धालुओं की बस को टारगेट किया था. दो दिनों के हीरानगर में हमला हुआ. 12 जून को डोडा में दो अटैक हुए थे. इसके बाद 26 जून को घटना दोहराई गई. पिछले साल जम्मू में 40 से ज्यादा हमले साफ दिख रहा है कि कश्मीर में तो शांति है, लेकिन आतंकवादी जम्मू को घेर रहे हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह ये है कि धारा 370 हटने के बाद से घाटी में सुरक्षाबल भारी संख्या में बना हुआ है. वहां सेंध लगाना बेहद मुश्किल है. शायद इसी वजह से पाकिस्तान स्थित आतंकी जम्मू को निशाना बनाने की कोशिश में हैं. बता दें कि साल 2023 में भी ऐसी कोशिश हुई थी, जब जम्मू में 43 टैरर अटैक दर्ज किए गए. मॉनसून में बढ़ जाती है आतंकी गतिविधि! बरसात में मामला और संवेदनशील हो जाता है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेज बारिश के दौरान मॉनिटरिंग सिस्टम पर असर होता है, जैसे फेंसिंग और इंफ्रारेड लाइट्स कमजोर या खराब हो जाती हैं. इसका फायदा आतंकी उठाते हैं और सीमा पार से आकर आतंक मचा जाते हैं. आबादी भी हो सकती है एक वजह कश्मीर की तुलना में जम्मू की डेमोग्राफी अलग है. यहां हिंदू-मुस्लिम प्रतिशत 60:40 का मान सकते हैं. ऐसे में टैररिस्ट जानकर जिले को निशाना बना रहे हैं ताकि सांप्रदायिक भावनाएं उकसाकर दंगों जैसे हालात पैदा कर सकें. इससे उनकी आवाजाही और आसान हो जाएगी. होने वाले हैं विधानसभा चुनाव आर्टिकल 370 हटने के बाद से पहली बार यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जल्द ही इनकी तारीख फाइनल हो जाएगी. आतंकवादी गुट इसलिए भी क्षेत्र … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet