Under the CM Urban Development Scheme, a CC road with divider will be constructed from Janpad Chowk to Peer Manzil at a cost of Rs 38.22 lakh.
- जल्द ही नए लुक में दिखेगा,मेन मार्केट पहुंच मार्ग।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मुख्य मंत्री शहरी विकास अधोसंरचना योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद आमला द्वारा नगर के जनपद चौक से पीर मंजिल पहुंच मार्ग तक सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

बुधवार को कार्य स्थल पर नपा उपयंत्री सुभाष शर्मा की मौजूदगी में सड़क का सीमांकन कार्य किया गया। इस दौरान नपा समयपाल गणेश हारोड़े, नपा कर्मचारी हरिदास पाटिल, एवं रूद्र कंट्रक्सन कंपनी के ठेकेदार भी उपस्थित रहे।
समयपाल गणेश हारोड़े ने बताया कि जनपद चौक से पीर मंजिल चौक तक बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 250 मीटर एवं चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी। कार्य की कुल लागत 38 लाख 22 हजार रुपए है।उन्होंने बताया कि सड़क सीमेंट कांक्रीट की बनाई जाएगी। 7.5 मीटर चौड़ी सड़क को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा तथा सड़क के दोनों ओर साइड शोल्डर के लिए अतिरिक्त जगह छोड़ी जाएगी।इस दौरान नपा उपयंत्री सुभाष शर्मा ने संबंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता युक्त एवं तकनीकी मापदंडों के अनुसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता विहीन कार्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीमांकन कार्य पूर्ण होने के बाद अब शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।









