LATEST NEWS

सीहोर में झमाझम बारिश ने सड़कों पर पानी ही पानी कर दिया

सीहोर सीहोर जिले के इछावर में मूसलाधार बारिश हो रही है. जिससे सड़कों पर चारों तरफ पानी ही पानी हो गया. मैन मार्केट में पानी के तेज बहाव में एक्टिवा वाहन तिनके की तरह बहने लगा. वहां मौजूद लोगों ने पानी के तेज बहाव में बहते एक्टिवा वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा. एक्टिवा बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.     बारिश का पानी सिविल अस्पताल के महिला वार्ड में भी घुस गया. अस्पताल में मौजूद भर्ती महिलाएं परेशान नजर आईं और बैड के ऊपर पैर करके बैठी रहीं, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बारिश से नदी उफान पर सीहोर के इछावर और आष्टा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी ही पानी हो गया. मार्केट में सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया. बाजार की सड़कों के साथ ही दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे दुकानदार हैरान-परेशान जर आए. कुछ ही देर की बारिश से गोलू खेड़ी में नदी उफान पर आ गई और नदी का पानी पुल के ऊपर से बहता दिखाई दिया. सीहोर में बारिश का कहर सीहोर सहित जिले भर में झमाझम बारिश हुई. बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. वहीं कुछ ही देर की झमाझम बारिश ने सड़कों पर पानी ही पानी कर दिया, जिसके विडियो भी वायरल हो रहे हैं. जिले के आष्टा में मुख्य सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया. यहां सड़क पर 2 से 3 फीट पानी होने से निकलने वाले लोग परेशान होते हुए नजर आए. बाइकों के पहिए आधे-आधे डूब गए.  स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं एक चार पहिया वाहन नाले में डूबता डूबता बचा है.

भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

मनेन्द्रगढ प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों व बिजली की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी  के नेतृत्व में  सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से मनेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय के समीप पीपल झाड़ के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया . प्रदेश के राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा गया । इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी के मौजूदगी में  नगर पालिका अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, निर्वाचित पार्षद, मनोनीत पार्षद, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के पदाधिकारी व सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पदाधिकारी व सदस्य, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी व सदस्य, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य, एनएसयूआई के पदाधिकारी व सदस्य, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य सहित सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

बिग बॉस 7′ के एजाज खान ने अजय नागर को दबोचा! अजय को मांगनी पड़ी माफी

एक्टर और ‘बिग बॉस सीजन 7’ के कंटेस्टेंट एजाज खान एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इसकी वजह यूट्यूबर कैरी मिनाटी हैं, जिन्होंने कभी एजाज को रोस्ट किया था। अब उनसे सामना होने के बाद वो एक्टर से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर रोस्ट वीडियोज के लिए फेमस हैं। Ajaz Khan ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में एजाज के सामने Carry Minati खड़े हैं। उन्होंने मास्क और टोपी से अपना चेहरा छिपाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो पहचान में आ गए। कैरी ने एजाज से मांगी माफी वीडियो में एजाज कहते हैं, ‘ये कैरी है… कैरी ने मुझे रोस्ट किया था। सॉरी बोल दे मेरे फैंस को।’ इसके बाद कैरी कहते हैं, ‘सर प्लीज।’ इसके बाद एजाज बोलते हैं, ‘हर बिल में हाथ नहीं डालना चाहिए, हर बिल में चूहा नहीं होता है, किसी किसी में सांप भी होता है।’ एजाज की ये बात सुनकर कैरी ने कहा, ‘अगर आपको बुरा लगा हो तो सॉरी।’ एजाज ने लिखा- पठान जान से जाए, पर जुबान से नहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एजाज ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैंने प्रॉमिस किया था मेरे बेटे और फैंस से आज मैंने वादा पूरा कर दिया और (पठान जान से जाए लेकिन जुबान से ना जाए)।’ क्या है पूरा मामला? साल 2020 की बात है। कैरी मिनाटी ने ‘यूट्यूब वर्सेस टिकटॉक’ नाम से एक रोस्ट वीडियो पोस्ट किया था। एजाज भी तब टिकटॉक पर वीडियोज बनाते थे और उन्हें कैरी का वीडियो पसंद नहीं आया था। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ कहा था, लेकिन बाद में दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। एजाज ने कैरी की तारीफ करते हुए कहा था कि वो बुरे इंसान नहीं हैं। उनका बेटा कैरी का फैन है।

दो लाख रूपए ठगे, राजस्थान-झुंझुनू में साइबर ठग ने दोस्त की नकली आईडी से भेजा मैसेज

झुंझुनू. झुंझुनू के नयासर गांव में साइबर ठग ने एक युवक शाहिद के दोस्त की नकली फेसबुक आईडी बनाकर मदद के नाम पर एक लाख रुपयों की मांग की। दोस्त की मदद करने के लिए पीड़ित युवक ने इधर-उधर से रुपये उधार लेकर दोस्त को ऑनलाइन भेज दिए लेकिन रुपये भेजने के बाद पता चला कि मदद के नाम पर पीड़ित युवक मुसीबत में फंस गया है। नयासर निवासी शाहिद ने बताया कि उसका दोस्त घांघू निवासी अजय सऊदी अरब में रहता है। उसके पास फेसबुक पर एक मैसेज आया था, मैसेज भेजने वाले ने अजय की फोटो लगाकर आईडी बना रखी थी। मैसेज में बताया गया था कि उसने अकाउंट में पांच लाख रुपये भेजे हैं और यह रकम उसे एक दिन बाद मिल जाएगी। उसने यह भी कहा कि उसका वीजा खत्म होने वाला है, इसलिए उसे तत्काल दो लाख रुपयों की जरूरत है, उसने एजेंट का बैंक अकाउंट नंबर भी भेजा। शाहिद ने बिना जांच-पड़ताल किए अपने परिचितों से उधार लेकर ई-मित्र से एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में जमा करा दिए। रुपये जमा कराने के बाद शाहिद ने अजय को फोन करके बताया तो अजय ने कहा कि उसने ऐसा कोई फोन नहीं किया था और न ही उसका वीजा खत्म हो रहा है। इसके बाद शाहिद को उसके साथ हुए साइबर फ्रॉड के बारे में पता चला।

पेरिस ओलंपिक: सिंधु, शरत कमल होंगे भारतीय ध्वजवाहक; नारंग को मिली सीडीएम की भूमिका

नई दिल्ली लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के शेफ-डी-मिशन (सीडीएम) होंगे, उन्होंने मैरी कॉम की जगह ली, जबकि शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि मैरी कॉम के इस्तीफे के बाद 41 वर्षीय नारंग को डिप्टी सीडीएम के पद से पदोन्नत करना एक स्वतःस्फूर्त निर्णय था। पीटी उषा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, मैं अपने दल का नेतृत्व करने के लिए एक ओलंपिक पदक विजेता की तलाश कर रही थी और मेरी युवा सहकर्मी मैरी कॉम के लिए एक उपयुक्त प्रतिस्थापन है। छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनके पास व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इस साल मार्च में आईओए ने उन्हें सीडीएम नियुक्त किया था। शेफ-डी-मिशन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद है क्योंकि वह भाग लेने वाले एथलीटों के कल्याण को सुनिश्चित करने, उनकी जरूरतों का ख्याल रखने और आयोजन समिति के साथ संपर्क करने के लिए जिम्मेदार है। आईओए ने यह भी घोषणा की कि लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला एथलीट सिंधु 26 जुलाई को उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी, उनके साथ टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल भी होंगे। उषा ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र महिला पीवी सिंधु उद्घाटन समारोह में टेबल टेनिस खिलाड़ी ए शरत कमल के साथ महिला ध्वजवाहक होंगी। आईओए ने मार्च में कमल को ध्वजवाहक नियुक्त किया था, लेकिन महिला एथलीट को चुनने के फैसले में देरी की। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2020 में अपने प्रोटोकॉल में बदलाव करते हुए ग्रीष्मकालीन खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रत्येक एनओसी के एक महिला और एक पुरुष एथलीट को संयुक्त रूप से ध्वज उठाने की अनुमति दी थी। टोक्यो ओलंपिक में मैरी कॉम और पूर्व हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक थे। उषा ने कहा, मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए अच्छी तरह तैयार हैं। 26 जुलाई से शुरू होने वाले पेरिस खेलों के लिए 100 से अधिक एथलीटों ने क्वालीफाई किया है। दिलचस्प बात यह है कि पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नारंग को शूटिंग रेंज में भारत के संचालन की देखरेख का काम सौंपा गया था, जो मुख्य स्थलों से बहुत दूर है। भारत ओलंपिक में अब तक का अपना सबसे बड़ा निशानेबाजी दल उतारेगा, जिसमें 21 खिलाड़ियों ने खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। अब जबकि नारंग को सीडीएम की भूमिका के लिए चुन लिया गया है, आईओए को शूटिंग रेंज में उनका विकल्प ढूंढना होगा।  

नाइजीरिया की महिला फुटबॉल टीम ने शुरु की पेरिस 2024 की तैयारी

अबुजा नाइजीरिया की महिला फुटबॉल टीम ने आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण शिविर में तैयारी शुरू कर दी है। सिन्हुआ के अनुसार, सुपर फाल्कन्स के नाम से जानी जाने वाली टीम ने सेविला के पास जेरेज़ डे ला फ्रोंटेरा में अपना प्रशिक्षण शिविर खोला। नाइजीरिया फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता एडेमोला ओलाजिरे के अनुसार, सोमवार सुबह तक 18 में से 12 खिलाड़ी आ चुके थे। कप्तान रशीदत अजीबडे और पहली पसंद की गोलकीपर चियामाका नादोज़ी सहित प्रमुख खिलाड़ी पहले से ही शिविर में हैं। ओलाजिरे ने कहा कि सुपर फाल्कन्स ने बहुत उत्साह के साथ प्रशिक्षण शुरू किया। सुपर फाल्कन्स ने आखिरी बार 16 साल पहले बीजिंग खेलों में ओलंपिक में भाग लिया था। पेरिस ओलंपिक टूर्नामेंट के लिए अफ्रीकी चैंपियन को स्पेन, ब्राजील और जापान के साथ ग्रुप सी में रखा गया है।  

ईओडब्ल्यू से अभी राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू को SC से जमानत

रायपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले के आरोप में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और कारोबारी दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, लेकिन निलंबित आईएएस रानू साहू को राहत नहीं मिली है। दरअसल, एसीबी और ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया है। तीनों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने निलंबित आईएएस रानू साहू पर साल 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपये है। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई का साल 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपये है। इस अवधि में उनकी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से पांच करोड़ रुपये की कई अचल संपत्ति क्रय की है, जो वेतन से 500 गुना ज्यादा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपसचिव रही सौम्या चौरसिया ने अपने और परिवार के नाम पर नौ करोड़ 20 लाख रुपये की 29 अचल संपत्ति होना बताया है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि साल 2021 से 2022 के बीच करोड़ों की संपत्ति खरीदी गई है। कोयला घोटाले मामले में राहू साहू एक साल से वहीं कारोबारी दीपेश टांक डेढ़ साल से जेल में बंद है। एक तरफ जहां रानू साहू को राहत मिली है। वहीं, दूसरी तरफ ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। ईओडब्ल्यू की नई कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि रानू साहू को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट ने रानू साहू और दीपेश टांक को 7 अगस्त तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने बचाव पक्ष की तरफ से पैरवी की। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस भुवन की डबल बेंच ने जमानत के आदेश जारी किए। हालांकि ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज नई एफआईआर से रानू साहू, उप सचिव सौम्या चौरसिया और समीर बिश्नोई की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। तीनों पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

अवधेश मिश्रा, विक्रांत सिंह राजपूत और ऋतु सिंह की फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज

  मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए रोमांच और डर से भरी एक नई फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इंटर 10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से भूत का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफ़ताब, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि लेखक और निर्देशक अवधेश मिश्रा हैं। फिल्म निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि फिल्म भूत को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और दर्शकों को कितना डराने में सफल होती है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि हमने एक दिलचस्प और लीक से हटकर फिल्म बनाई है और इसमें अवधेश मिश्रा का योगदान सराहनीय है, जिन्होंने लेखन, निर्देशन से लेकर एक्टिंग के जरिये अभूतपूर्व योगदान दिया है। ऋतु सिंह ने इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है,जो दर्शकों को खासा प्रभावित करेगा। विक्रांत सिंह राजपूत इस फिल्म में अपने अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण होगा। फिल्म भूत में विक्रांत सिंह राजपूत, रितु सिंह, श्रुति राव,राधा सिंह, अवधेश मिश्रा, अनीता रावत, महेश आचार्य, रोहित सिंह मटरू, के.के.गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, हीरा यादव मुख्य भूमिका में हैं। संगीतकार अमन श्लोक और गीतकार साहिल सुल्तानपुरी एव शेखर मधुर है। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल हैं। संकलन संतोष हरावड़े हैं। नृत्य महेश आचार्य, कला रणधीर एन. दास, मारधाड़ हीरा यादव, वेशभूषा विद्या-विष्णु की है।

दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका पर फिर से मंदी के बादल मंडरा रहे, कोरोना महामारी के बाद सबसे तेज गिरावट

न्यूयॉर्क दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका पर फिर से मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। जून में देश में सर्विसेज एक्टिविटी में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद सबसे तेज गिरावट रही। देश का आईएसएम सर्विसेज पीएमआई इंडेक्स बीते महीने पांच अंक गिरकार 48.8 पर आ गया है। इसके 52.5 रहने की उम्मीद की जा रही थी। बिजनस एक्टिविटी इंडेक्स में गिरावट के कारण ऐसा हुआ। यह इंडेक्स जून में 11.6 अंक की गिरावट के साथ अप्रैल 2020 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले 30 साल में सर्विस एक्टिविटी में इस तरह की गिरावट केवल मंदी के समय देखी गई है। इसी तरह नए ऑर्डर में 2022 के बाद पहली बार गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि ये मंदी के संकेत हो सकते हैं। इस बीच लेबर मार्केट में भी कमजोरी दिख रही है। कोरोना काल में अमेरिका ने स्टीम्यूलस दिया था लेकिन अब उसका असर घटता दिख रहा है। इस बीच देश में पिछले 20 महीनों में 19 बार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट आई है। यह महामंदी के बाद के इसका सबसे लंबा दौर है। अतीत में में मंदी के दौर में ही सर्विसेज और मैन्यूफैक्चरिंग इंडेक्स में गिरावट आई है। इससे साफ है कि अमेरिका की इकॉनमी में तेजी से गिरावट आ रही है जो मंदी का संकेत है। उधर अमेरिकी सरकार का खर्च मई में 6.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया और बजट डेफिसिट जीडीपी का 6.2 फीसदी हो गया है। बड़े आर्थिक संकट में ही ऐसा होता आया है। अमेरिका का कर्ज अमेरिका का कर्ज नए रेकॉर्ड पर पहुंच गया है। अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक फेडरल गवर्नमेंट का कर्ज 34.6 अरब डॉलर पहुंच चुका है जो उसकी जीडीपी का करीब 125% है। पिछले चार साल में देश का कर्ज 47 फीसदी यानी करीब 11 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा है। हर टैक्सपेयर पर करीब 267,000 डॉलर यानी करीब 2,21,75,778 रुपये का कर्ज है। अगर यही रफ्तार रही तो अमेरिका का कर्ज 2025 तक 40 ट्रिलियन पहुंचने का अनुमान है। अगर फेड रिजर्व ब्याज दरों में कटौती नहीं करता है तो इस कर्ज पर अमेरिका को सालाना 1.6 ट्रिलियन डॉलर ब्याज देना होगा। माना जा रहा है कि इस साल पहली बार अमेरिका का इंटरेस्ट पेमेंट उसके डिफेंस बजट और मेडिकेयर खर्च से ऊपर पहुंच जाएगा।

इटली के तीन खिलाड़ी विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में, रिबाकिना और स्वितोलिना भी जीतीं

लंदन इटली के लोरेंजो मुसेत्ती ने पांच फुट आठ इंच लंबे फ्रांस के जियोवान्नी एमपेत्सी को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुसेत्ती ने 21 वर्ष के प्रतिद्वंद्वी को विम्बलडन प्री क्वार्टर फाइनल में 4.6, 6.3, 6.3, 6.2 से मात दी। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन यानिक सिनर और महिला वर्ग में सातवीं रैंकिंग वाली जैसमीन पाओलिनी ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली। यह पहली बार हुआ है कि इटली के तीन खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हों। सिनर ने 14वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन के खिलाफ 6-2, 6-4, 7-6 (9) से जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला दानिल मेदवेदेव से होगा। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच कार्लोस अल्काराज और टॉमी पॉल के बीच खेला जाएगा। गत चैंपियन अल्काराज ने 16वें वरीय उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-4, 1-6, 7-5 से पराजित किया। मुसेत्ती का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव या टेलर फ्रिट्ज से होगा। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने फ्रांस के आर्थर फिल्स को 6.2, 6.4, 4.6, 6.3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच या होल्गर रूने से होगा। पॉल ने रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-2, 7-6 (3), 6-2 से हरा कर पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने ग्रिगोर दिमित्रोव के पहले सेट में पांव पर चोट लग जाने के कारण बाहर हो जाने से अंतिम आठ में प्रवेश किया। महिला वर्ग में मेडिसन कीज के तीसरे सेट में 5-5 के स्कोर पर हट जाने के कारण जैस्मीन पाओलिनी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पाओलिनी का अगला मुकाबला एम्मा नवारो से होगा, जिन्होंने मौजूदा अमेरिकी ओपन चैंपियन कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से हराया। क्वालीफायर लुलु सन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका मुकाबला डोना वेकिच से होगा। सन ने 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू को 6-2, 5-7, 6-2 से हराया। यह 2010 के बाद पहला अवसर है जबकि महिला वर्ग में किसी क्वालीफायर ने अंतिम आठ में प्रवेश किया।वेकिच ने बारिश से प्रभावित एक अन्य मैच में पाउला बडोसा को 6-2, 1-6, 6-4 से हराया।  

बुधना नदी में मिली कार, व्यापारी की संदिग्ध मौत से मामला उलझा, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र की बुधना नदी में एक कार संदिग्ध अवस्था में मिली, जिसमें व्यापारी शिवम गुप्ता का शव बरामद हुआ। उनके साथी, सरकारी वकील राकेश रोशन, गायब हैं। कार राकेश रोशन की बताई गई है। रविवार शाम को दोनों साथ निकले थे और वापस नहीं लौटे, जिसके बाद शिवम गुप्ता के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह पुलिस को नदी में कार मिली। व्यापारी के पिता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। नदी में कार मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि कार वकील की है। नदी से कार निकालने पर मिला शव पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए नदी से कार बाहर निकाली, जिसमें शिवम गुप्ता का शव मिला। राकेश रोशन का कोई सुराग नहीं मिला। कार के कांच टूटे हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। सरकारी वकील की तलाश जारी पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बुधना नदी में मिली कार से व्यापारी शिवम गुप्ता का शव बरामद हुआ, जबकि सरकारी वकील राकेश रोशन की तलाश जारी है। एसडीआरएफ की टीम भी राकेश रोशन की खोज में लगी हुई है। मामला संदिग्ध, पुलिस की जांच जारी व्यापारी शिवम गुप्ता का शव मिल गया है, लेकिन राकेश रोशन का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। नदी में जांच के लिए एसडीआरएफ की टीम से जांच भी कराई गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

रायबरेली में राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर दौरा शुरू किया

रायबरेली विपक्ष के नेता एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। लखनऊ से उनका काफिला निकला तो रायबरेली बॉर्डर पर स्थित चुरुवा मंदिर में रुका। यहां बजरंगबली के दर्शन किए मंदिर में पूजा अर्चना की। कुछ लोगों से मुलाकात भी की। रायबरेली के सांसद राहुल गांधी चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं। पहले उन्हें फुरसतगंज में उतरना था, लेकिन बाद में कार्यक्रम बदला और वह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह रायबरेली के लिए निकल पड़े। उनका काफिला रायबरेली लखनऊ बॉर्डर पर स्थित चुरुवा मंदिर में रुका। यह मंदिर बजरंगबली का है। उन्होंने यहां पर पूजा अर्चना की। भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी के आने की खबर मिलते ही कांग्रेसी और उनके समर्थक वहां पहुंचने लगे थे। राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे। राहुल ने एक दो लोगों से बातचीत भी की। मंदिर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी भी अपनी टीम के साथ पहुंच गए थे। यहां उन्होंने राहुल गांधी की अगवानी की। इसके बाद वह रायबरेली के भुएमऊ में गेस्ट हाउस के लिए निकल पड़े। यहां वह शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कई प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेंगे और पूरे संसदीय क्षेत्र के बारे में जानकारी देंगे।  

AIIMS Bhopal में 8 घंटे तक चला ऑपरेशन, 13 साल की बच्ची के दिमाग में बड़ा ट्यूमर निकला

भोपाल एम्स भोपाल के न्यूरोसर्जरी विभाग में अशोक नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका के घातक ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। यह ट्यूमर बच्ची के सिर से बाहर निकल रहा था और फुटबॉल के आकार का था। 13 वर्षीय बालिका आपात स्थिति में आई थी और वेंटिलेटर पर थी। मस्तिष्क की एमआरआई से पता चला कि मस्तिष्क में एक बड़ा ट्यूमर था और यह सिर को नष्ट कर बाहर आ गया था। प्रो. अमित अग्रवाल, डॉ. आदेश श्रीवास्तव, डॉ. सुमित राज और डॉ. प्रदीप चौकसे द्वारा एक अंतर-विभागीय बैठक की गई और बच्चे को बचाने के लिए आपातकालीन सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सर्जरी में 8 घंटे का लगा समय इस मामले में डॉ. जितेंद्र और डॉ. अभिषेक की सहायता से सर्जरी डॉ. सुमित राज ने की। इस मामले को संचालित करने में लगभग 8 घंटे लगे। ट्यूमर अत्यधिक संवहनी था, और स्कल (खोपड़ी) भी प्रभावित थी, जिसे हटा दिया गया। सिर के दोष को टाइटेनियम प्लेट से ढक दिया गया था। डॉ. गौरव चतुर्वेदी और विकास की प्लास्टिक सर्जरी टीम की मदद से त्वचा को बंद किया गया। इस प्रक्रिया को अंजाम देने में एनेस्थीसिया टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे डॉ. आशुतोष और मिलिंद ने अंजाम दिया। अगले ही दिन मरीज होश में आ गया और ऑपरेशन के बाद की अवधि में उसकी हालत ठीक है। ऐसे मामलों को केवल विशेष केंद्रों में ही संभाला जाता है। दुनिया में आज तक कैल्वेरियम के प्राथमिक घातक गोल कोशिका ट्यूमर के कुछ ही मामले सामने आए हैं। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह पूरी टीम को बधाई दी है। ऑपरेशन के अगले दिन आया होश डॉ. गौरव चतुर्वेदी और विकास की प्लास्टिक सर्जरी टीम की मदद से त्वचा को बंद किया गया। इस प्रक्रिया को अंजाम देने में एनेस्थीसिया टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे डॉ. आशुतोष और मिलिंद ने अंजाम दिया। अगले ही दिन मरीज होश में आ गया और ऑपरेशन के बाद की अवधि में उसकी हालत ठीक है। ऐसे मामलों को केवल विशेष केंद्रों में ही संभाला जाता है। दुनिया में आज तक कैल्वेरियम के प्राथमिक घातक गोल कोशिका ट्यूमर के कुछ ही मामले सामने आए हैं। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ. अजय सिंह पूरी टीम को बधाई दी है।

विम्बलडन : टेलर फ्रिट्ज ने ज्वेरेव को हराया, जोकोविच भी जीते

लंदन अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने दो सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दो बार के ग्रैंडस्लैम उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4. 6, 6.7, 6.4, 7.6, 6.3 से हराकर विम्बलडन पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना 25वीं वरीयता प्राप्त इटली के लोरेंजो मुसेत्ती से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में अंतिम आठ में पहुंचे हैं। फ्रिट्ज को विम्बलडन 2022 में रफेल नडाल ने हराया था। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना सात बार के चैम्पियन नोवाक जोकोविच से होगा। जोकोविच ने होल्गर रूने को 6.3, 6.4, 6.2 से हराया। दर्शक रूने के नाम के नारे लगा रहे थे और जोकोविच की हूटिंग भी हुई लेकिन इससे वह विचलित नहीं हुए। महिला वर्ग में इटली की जैसमीन पाओलिनी ने जियोवान्नि एम पेरिकार्ड को 4.6, 6.3, 6.3, 6.2 से हराया। एलेना रिबाकिना को अगले दौर में जगह मिल गई जब उनकी प्रतिद्वंद्वी अन्ना कालिंस्काया ने कलाई की चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया। अब उनका सामना एलिना स्वितोलिना से होगा जिन्होंने वांग शिन्यु को 6.2, 6.1 से हराया। वहीं बारबरा क्रेइसिकोवा ने डेनियेले कोलिंगस को 7.5, 6.3 से और येलेना ओस्टापेंको ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6.2, 6.3 से मात दी।  

यूक्रेन पर मिसाइल हमले से चिंतित स्वितोलिना

लंदन विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बावजूद यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के चेहरे पर खुशी नहीं थी क्योंकि वह अपने देश पर रूस के मिसाइल हमले को लेकर काफी चिंतित दिखीं। स्वितोलिना ने वांग शिन्यु को 6.2, 6.1 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। उनका कहना था कि यह जीत उनके देश के लोगों के अंधेरे जीवन में रोशनी और खुशी की एक किरण लेकर आयेगी। स्वितोलिना की दादी, चाचा और कई रिश्तेदार यूक्रेन में हैं। रूस की दर्जनों मिसाइलों ने यूक्रेन के पांच शहरों पर हमला किया जिसमें अपार्टमेंट और राजधानी कीव में बच्चों का एक अस्पताल शामिल है। इस हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हुए हैं। स्वितोलिना ने कहा, ‘‘मेरे लिये यहां रहना मुश्किल है। मैं अपने कमरे में रहना चाहती हूं क्योंकि इतनी सारी भावनायें उमड़ रही हैं। ऐसे दुख भरे दिनों में कुछ करने का मन नहीं करता। मेरे लिये यह ऐसा ही दिन है।’’ उन्होंने अपने मैच के दौरान अपनी सफेद कमीज पर काली रिबन बांधकर खेला।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet