LATEST NEWS

विराट के बेंगलुरु वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ FIR, देर रात तक हो रहा था ये काम

 बेंगलुरु  विराट कोहली के स्वामित्व वाले वन8 कम्यून के खिलाफ बेंगलुरु के एमजी रोड पर एफआईआर दर्ज की गई।डीसीपी सेंट्रल देते हुए बताया की हमने कल रात 1:30 बजे तक देर तक चलने के लिए लगभग 3-4 पब बुक किए हैं। हमें तेज आवाज में संगीत बजाए जाने की शिकायतें मिलीं। पब को केवल 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति थी, उसके बाद नहीं। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में धमाल मचाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने विराट कोहली फिलहाल लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। कोहली के ‘one8 commune’ के नाम से काफी सारे रेस्टोरेंट है। भारत के कई शहरों से लेकर विदेशों में भी कोहली के रेस्टोरेंट की कई ब्रांच खुली है। कोहली के जिस रेस्टोरेंट पर ये एफआईआर दर्ज हुई है वो बेंगलुरु के एमजी रोड पर स्थित है। बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित कोहली के पब के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। डीसीपी सेंट्रल का कहना है, ‘हमने देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक संचालित होने वाले पब के खिलाफ कार्रवाई की है। हमें तेज म्यूजिक बजाए जाने की शिकायत मिली थी। पब को रात सिर्फ 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति है, इससे आगे नहीं।’ विराट कोहली का One8 Commune बेंगलुरु के अलावा कोहली का पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते साल दिसंबर में ही बेंगलुरु ब्रांच

खंडवा में पुलिस हिरासत में फैजान ने दिखाया विक्ट्री साइन

 खंडवा मध्य प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (MP ATS) मंगलवार सुबह इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची। उसका मेडिकल कराया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों को फैजान विक्ट्री साइन दिखाया। फैजान को कुछ देर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसकी पांच दिन की रिमांड अवधि पूरी हो चुकी है और इस दौरान पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। खंडवा जिले के वार्ड क्रमांक 11 स्थित एक मकान से गुरुवार को फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश एटीएस की टीम ने उसके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आतंकी फैजान पर आरोप है कि उसके संबंध इंडियन मुजाहिदीन जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से हैं। बीते कई साल से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन सिमी के सदस्यों के साथ भी फैजान लगातार संपर्क में था। पुलिस के विशेष दल की उस पर नजर थी। पुलिस ने आतंकी फैजान से पूछताछ के लिए खंडवा न्यायालय से उसका पांच दिन का रिमांड लिया था। मंगलवार को यह अवधि समाप्त हो रही है। उसे खंडवा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस संबंध में फैजान को लेकर मध्य प्रदेश एटीएस की टीम भोपाल से खंडवा पहुंच गई है।   रिमांड के दौरान बड़े खुलासे फैजान ने रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में बताया गया कि वह लोन-वुल्फ अटैक (अकेले ही हमला) करने की योजना बना रहा था। उसके घर से बड़ी मात्रा में पुलिस को कट्टर विचारधारा की प्रतिबंधित सामग्री भी मिली थी। आतंकी फैजान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी वह कट्टर सोच से जुड़े पोस्ट करता था। वह पाकिस्तान के कई कट्टरवादी नेताओं को भी फॉलो कर रहा था। वह नौजवानों खासकर नाबालिगों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल का हिस्सा बनाना चाह रहा था। उसके इन खौफनाक इरादों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। देश-विरोधी गतिविधियों के चलते उसे गिरफ्तार किया गया। खंडवा पहुंचे पुलिस दल में एनआईए भी हुआ शामिल इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान को लेकर खंडवा पहुंची एटीएस टीम के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम भी शामिल हो गई है। पुलिस दल के साथ एनआईए के जांच अधिकारी भी नजर आए। दल सबसे पहले आतंकी फैजान को उसके घर लेकर गया। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका मेडिकल हुआ। इस दौरान मीडियाकर्मियों के सामने फैजान विक्ट्री का साइन दिखाता नजर आया। 

आजम खान के रिजॉर्ट पर चल रहा बुलडोजर, भाजपा विधायक ने खाद के गड्‌ढों पर कब्जा का लगाया था आरोप

 रामपुर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के हमसफर रिसॉर्ट पर एक बार फिर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की है।मंगलवार को जेसीबी लेकर पहुंची एसडीएम ने सरकारी जमीन पर बनी दीवार और भवन के ध्वस्तीकरण का काम शुरू कर दिया है।प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई है। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर यह मामला तेजी से आगे बढ़ा। कुछ दिन पहले आकाश सक्सेना ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर रिमाइंडर भी भेजा था। इसके बाद बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सपा के प्रदेश सचिव ओमेंद्र चौहान ने कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की है। जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है। यह रिजॉर्ट आजम की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्लाह के नाम है। रिजॉर्ट ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन ने इसे ढहाने का नोटिस दिया, तो तंजीन फातिमा कोर्ट चली गईं थीं। बाद में वह कोर्ट में केस हार गई थीं। आजम खान सीतापुर जेल में बंद है। रिजॉर्ट की बाउंड्रीवाल ढह चुकी है। प्रशासन अब अंदर कार्रवाई कर रहा है। रिजॉर्ट की 380 स्क्वायर मीटर में किए गए निर्माण कार्य को ढहाया जाएगा। इसमें बाउंड्री वॉल, एक इमारत और लॉन शामिल हैं। सरकारी जमीन पर बना दिया रिजॉर्ट जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें कहा गया था कि रिसोर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है, जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है। BJP विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत रामपुर के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर हमसफर रिजॉर्ट बनाने के मामले में शिकायत की थी। उन्होंने इस रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन पर प्रेशर बनाया था। इसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को ये कार्रवाई की। 2019 में हमसफर रिजॉर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच और पैमाइश के बाद एक गाटा संख्या की भूमि कूड़े से खाद बनाने वाले गड्ढों के लिए तथा दो गाटा संख्या के भूभागों पर सरकारी रास्ता दर्ज होने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये सरकारी भूमि हमसफर रिजॉर्ट के अंदर है। दाखिल हो चुकी है चार्जशीट इस रिपोर्ट के आधार पर नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा और दोनों बेटों अबदुल्ला आजम और अदीब आजम को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में डॉ.तंजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम, अदीब आजम खां के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने के साथ ही लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की थी। भाजपा विधायक बोले- सरकारी जमीनों पर आजम का कब्जा है विधायक आकाश ने कहा- हमसफर रिजॉर्ट से खाद के गड्‌ढों से अवैध निर्माण हटाया गया है। प्रशासन की आंखें बहुत देर से खुली हैं। मैं यहीं चाहता हूं कि ये आंखें ऐसे ही खुली रहें। अभी बहुत सी जमीनों पर आजम खान के अवैध कब्जे में हैं। उन्होंने फर्जी कागजात लगाकर इन जमीनों को कब्जाया है। मुझे उम्मीद है कि उन जमीनों से भी अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए थे। लेकिन तब से यह कार्रवाई धीमी हो गई थी। तीन दिन पहले जब शहर विधायक आकाश सक्सेना ने तहसील प्रशासन से नाराजगी जताते हुए रिमांइडर भेजा तो प्रशासन अलर्ट हो गया। कोर्ट के आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया।

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी, तैयारियों में जुटे जिले के अफसर

पीलीभीत पीलीभीत में बारिश के बाद देवहा और शारदा नदियां उफान पर बह रही हैं। शहर से लेकर देहात तक बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। गांव-घरों में पानी भर गया है। राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ और वायुसेना की मदद ली गई है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडे मंगलवार को पूरनपुर के रामलीला मैदान का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि रामलीला मैदान में ही मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहीं से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।   शहर में बिगड़े हालात शारदा नदी के बाद सोमवार रात नानक सागर से पानी छोड़ने से खकरा और देवहा नदी भी उफना गई। बाढ़ से शहर के अधिकांश इलाकों के हालत बिगड़ गए। रातभर तेजी से जलस्तर बढ़ा। दहशत के बीच लोगों ने रात जागकर काटी। मंगलवार सुबह बाढ़ से सड़कों से लेकर घरों तक पांच फीट तक पानी घुस गया। जरूरी सामान समेत लोग छतों पर चढ़ गए। पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी की बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। वायुसेना के जवानों ने किया एयरलिफ्ट पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र में शारदा की बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर पहुंचे। एयरलिफ्ट कर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, कलीनगर क्षेत्र में पानी कम होने से राहत मिली है। बाढ़ की चपेट में आए अधिकांश इलाकों में खाने पीने का संकट आ गया है। शारदा नदी के किनारे बसे गांवों के लोग खाने के लिए तरस रहे हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बताया कि जिले के करीब 35 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। जिले भर में मंगलवार को पानी के बीच फंसे करीब दो सौ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।  

धमाके से मची अफरा-तफरी, राजस्थान-बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के शौचालय की पट्टियां गिरीं

बीकानेर. संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में सी वार्ड के सामने बने शौचालय की पटिट्टयां अचानक से भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रशासन ने इस शौचालय को असुरक्षित घोषित कर बंद कर दिया था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर उप अधीक्षक गौरीशंकर जोशी मौके पर पहुंचे। पट्टियां गिरने से हुए जोरदार धमाके से एकबारगी पूरे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर मरीजों के परिजन व स्टाफ दौड़कर अस्पताल से बाहर निकल गए। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार इस शौचालय को बार-बार मरम्मत कराकर काम लिया जा रहा है। हालांकि गनीमत रही कि अस्पताल प्रशासन ने इस शौचालय को समय रहते बंद कर दिया नहीं तो कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।

भारत ने क्रिकेट इंडस्ट्री खड़ी कर ली और हम तो…PSL की उड़ाई धज्जियां: राशिद लतीफ

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपने देश के क्रिकेट ढांचे में खामियों को लेकर नाराजगी का इजहार किया है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे पाकिस्तान क्रिकेट को मैनेज करने में नाकाम रहा। लतीफ ने भारत में क्रिकेट मैनेजमेंट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक क्रिकेट इंडस्ट्री खड़ी करने में कामयाबी हासिल की जबकि पाकिस्तान ऐसा करने में बुरी तरह विफल रहा। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पैसे के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी  क्रिकेट लीग। आईपीएल ग्लोबल ब्रांड चुका है, जिसमें बड़े-बड़े खिलाड़ी खेलने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का स्तर वैसा नहीं। लतीफ का दर्द टी20 वर्ल्ड कप 2024 समाप्त होने के बाद छलका है। भारत ने टूर्नामेंट जीतकर 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई थी। न्यूज18 की रिपोस्ट के अनुसार, लतीफ ने कहा, ”भारत ने अपनी फिल्म इंडस्ट्री की तरह क्रिकेट क्रिकेट इंडस्ट्री भी विकसित की है। हम क्रिकेट को एक शौक के रूप में देखते हैं, इसलिए हम इसे बिजनेस में नहीं बदल पाए। पीएसएल अभी भी वहीं है, जहां से इसकी शुरुआत हुई थी। हाईएस्ट सैलरी 1.40 लाख डॉलर है। वे इसे और आगे क्यों नहीं बढ़ा सकते? हमारी लीग में मिचेल स्टार्क या पैट कमिंस जैसे खिलाड़ी क्यों नहीं हो सकते? क्योंकि हमारे पास पैसे नहीं हैं, इसलिए कोई बिजनेस नहीं है।” पूर्व कप्तान ने आगे कहा, ”ऐसा नहीं है कि भारत हाल ही में वर्ल्ड कप के बाद विश्व क्रिकेट में एक बड़ी ताकत बना है। 2007, 2011, 2015 को देखें तो उन्होंने विदेशी कोचों से बहुत ज्ञान प्राप्त किया है। साथ ही वे बिना किसी की नजर में आए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। और फिर आईपीएल आया। और अब उनके पास सभी बेहतरीन दिमाग हैं। उनके पास डीसी, हसी और ब्रावो के साथ पोंटिंग हैं। लेकिन हम क्या कर रहे हैं।” लतीफ ने कहा कि पीएसल की तुलना में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) भी काफी आगे बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि बीपीएल में पीएसल से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं। लतीफ ने कहा, ”जिन लोगों ने पीएसएल की परिकल्पना की थी, उन्हें एक साल के भीतर ही बाहर निकाल दिया गया। उनके पास इसे विस्तार देने का विजन था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारे यहां से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी बांग्लादेश में खेल रहे हैं। मोईन अली और डेविड मिलर वहां हैं क्योंकि उनके पास पैसा है। हम आगे नहीं बढ़ सके।”  

कांग्रेस ने प्रदेशभर में धरना देकर सरकार को घेरा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर-बीजापुर-बलरामपुर में बिजली कटौती

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जगदलपुर के तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तोकापाल गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने दिया धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में बिजली दर की बेहताशा वृद्धि व अघोषित विद्युत कटौती किया जा रहा है और विभाग और शासन मौन बैठा हुआ है। लगातार बिजली कटौती से किसान परेशान हो चूके है, रोपाई का समय है ना तो बारिश आ रही और ना ही बिजली कैसे रोपाई होगी। विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा हैं, स्मार्ट मीटर लगाकर ठेकेदारों को लाभ पहुचाने का कार्य कर रही प्रदेश अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, लगातार लड़ाई झगडे, आगजनी, हत्या जैसे अपराध बढ़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने आज जिले में व्यापक समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व कलेक्टर कार्यालय का घेराव आयोजन सेमरा तिराहे में किया। धरना प्रदर्शन के बाद अपनी 13 सूत्रीय समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और स्थानीय प्रशासन के द्वारा जल्द समस्याओं का निराकरण के आश्वासन के बाद कलेक्टर घेराव नही किया गया। साथ ही अगर आने वाले दिनों समस्याओं का समाधान नही होने की स्थिति में आगे उग्र प्रदर्शन करने की बात कही है। कबीरधाम में भी कांग्रेस का हंगामा — सोमवार को प्रदेशभर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। कबीरधाम जिले में कवर्धा शहर के सिग्नल चौक व पंडरिया के गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। पंडरिया में धरना को संबोधित करते हुए नीलू चन्द्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में इतना बिजली संकट नहीं था। भाजपा के 6 माह की सरकार में ही लोग परेशान हैं। हमारी सरकार ने 5 साल में एक पैसा बिजली बिल में नहीं बढ़ाया था। हमारी सरकार में कोई भी गरीब बिजली की समस्या से परेशान नहीं हुआ। अब तो बिजली बिल हाफ योजना समाप्त कर दी गई। आज प्रदेश की जनता बिजली बिल से परेशान है। अब दिन में कभी भी बिजली गुल हो जाती है, जिससे किसान, मरीज, स्टूडेंट, बुजुर्ग, महिलाएं बिजली कटौती से परेशान हैं। कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन — जिला मुख्यालय कोंडागांव के जयस्तंभ चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन गया। इस बारे में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि किया गया है,  जिससे कि छत्तीसगढ़ वासियों और किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में उत्पन्न हो रहे बिजली को बाहरी राज्यों को बेच रही है,परंतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ वासियों के लिए किसी भी प्रकार की संवेदना ना रखते हुए अघोषित बिजली कटौती और बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। बीजापुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन — बीजापुर में भी अघोषित बिजली की कटौती व बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आवापल्ली मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उसूर ब्लाक के मुख्यालय आवापल्ली में कांग्रेस ने बिजली की अघोषित कटौती तथा बिजली की दरों में किये गए बढ़ोतरी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कलमेश कारम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की साय सरकार बनी है, तब से ही क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है। बिजली विभाग पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बलरामपुर रामनुजगंज में भी कांग्रेस का हंगामा – बलरामपुर रामनुजगंज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दिनेश यादव महामंत्री प्रदेश किसान कांग्रेस के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की  अध्यक्षा मधु गुप्ता के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता के उपस्थित में आज का धरना प्रदर्शन भारत माता चौक में किया गया।धरना प्रदर्शन में  छत्तीसगढ़ में विद्युत दरों में बढ़ोतरी एवं बिजली कटौती के साथ ही बालौदाबाज़ार में कलेक्ट्रेट जलाने की घटना, सहकारी समितियों में धान का गबन एवं लॉ एंड ऑर्डर की विफलता सहित अन्य मुद्दों पर वक्ताओं के द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार को जमकर घेरा वही विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।

हाथरस कांड में भोले बाबा का जिक्र ही नहीं, SDM समेत 6 अफसर सस्‍पेंड, 10 पाइंट में समझिए SIT रिपोर्ट

हाथरस  यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को सत्‍संग के दौरान मची भगदड़ में 121 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। हादसे के एक हफ्ते के भीतर एसआईटी की 300 पन्‍नों की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मंगलवार को यह रिपोर्ट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के सामने पेश की गई। रिपोर्ट में भोले बाबा के नाम का जिक्र तक नहीं है। आयोजकों और अफसरों को जिम्‍मेदार माना गया है। योगी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरामऊ के एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत छह लोगों को सस्‍पेंड कर दिया है। इनमें चौकी इंचार्ज कचौरा और चौकी इंचार्ज पोरा भी शामिल हैं। एसआईटी रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजक मुख्‍य जिम्‍मेदार हैं। स्‍थानीय प्रशासन की भी जवाबदेही तय की गई हे। दो सदस्‍यीय जांच समिति ने कहा कि हादसे के पीछे साजिश से इन्‍कार नहीं किया जा सकता है। गहन जांच की जरूरत है। आयोजकों की लापरवाही से हाथरस दुर्घटना हुई है। भीड़ को आमंत्रण देकर पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किया गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को समुचित जानकारी नहीं दी। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व  का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया। आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया। आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली। आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया। सत्संगकर्ता और भीड़ को  बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए। ये अधिकारी सस्‍पेंड हुए रावेंद्र कुमार उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ , आनंद कुमार सीओ सिकंदराराऊ, सुशील कुमार तहसीलदार सिकंदराराऊ, आशीष कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंदराराऊ, कचौरा चौकी प्रभारी मनवीर सिंह।     एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है।     जांच समिति ने अब तक हुई जांच और कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इन्‍कार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है।     जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।     उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया।     अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।     उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी इन्चार्ज कचौरा एवं चौकी इन्चार्ज पोरा को निलंबित कर दिया गया है।     आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया।     आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली।     आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया।     सत्संगकर्ता और भीड़ को बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।     एसआईटी में शामिल रहे ये अफसर     यूपी के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि एसआईटी ने राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि, उन्होंने रिपोर्ट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए गठित एसआईटी में आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ मंडल आयुक्त शामिल थे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईपीएस हेमंत राव और सेवानिवृत्त आईपीएस भवेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अलग न्यायिक आयोग भी हाथरस भगदड़ मामले की जांच कर रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण बस हादसा, पांच लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

अमेठी अमेठी जिले के बाजारशुकुल थाने से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही प्राइवेट बस अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तो 11 अन्य घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह करीब दो बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। एसपी अनूप सिंह मौके पहुंचे और घायलों के उपचार की जानकारी ली। सूचना के बाद सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों का बेहतर उपचार कराने में जुट गए। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतकों के पहचान करवाने में जुटी है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। हादसा करने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई है। जिसकी तलाश की जा रही है।

राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में पोस्टर, पूछा- क्या आपको वोट देने वाला हिंदू हिंसक है

 रायबरेली  कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली में हैं। इस बीच, संसद में हिंदू धर्म को लेकर दिए गए उनके बयान के विरोध में यहां पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कांग्रेस नेता से एक या दो नहीं, बल्कि कई सवाल पूछे गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी से पूछा गया कि आपको वोट देने वाला क्या हिन्दू मतदाता हिंसक है? आप किस धर्म के हो, स्पष्ट करो? रायबरेली का मतदाता भविष्य में आपको वोट क्या गाली खाने के लिए देगा? इन पोस्टरों पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह ओछी मानसिकता वाले लोगों की करतूत है। दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदू धर्म पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “जो अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे नफरत और हिंसा करते हैं।“ राहुल के इस बयान पर पीएम मोदी ने सदन में खड़े होकर विरोध जताते हुए कहा था, “इस तरह से नेता प्रतिपक्ष द्वारा पूरे समुदाय को हिंसक बताना उचित नहीं है।” इस पर फिर राहुल गांधी ने कहा था, “पीएम मोदी और आरएसएस हिंदू समाज नहीं है। मैं उन लोगों की बात कर रहा हूं, जो कि हिंदू धर्म के नाम पर दिन-रात राजनीति करते हैं।“ कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को एकदिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत पूजन-अर्चन से की। पूजा के बाद वो भूमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वो कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह उनका दूसरा दौरा है। इससे पहले, वो कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने रायबरेली पहुंचे थे। रायबरेली उनकी मां सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रही है, लेकिन इस बार वो राजस्थान सीट से राज्यसभा पहुंच गई हैं। इसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा ।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

मुंबई, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी सोमवार को एंटीलिया में आयोजित की गई। उनकी हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान एक्टर्स द्वारा पहने गए कपड़ों ने सभी का ध्यान खींचा। एंटीलिया में हुई इस हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में सभी बॉलीवुड कलाकार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। हल्दी सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सलमान खान पहली बार नीली जींस और पीला कुर्ता पहने नजर आए। साथ ही सामने आई फोटो में सलमान के चेहरे पर हल्दी लगी हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर अंबानी की हल्दी सेरेमनी में एक्टर रणवीर सिंह का भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में वह पान खाते नजर आ रहे हैं। सलमान और रणवीर ने इससे पहले अनंत-राधिका के संगीत समारोह में परफॉर्म किया था। रणवीर ने सलमान के नो एंट्री गाने पर डांस किया। सलमान ने पहली बार अनंत के साथ ऐसा हुआ है गाने पर डांस किया। अंतरराष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर ने भी प्रस्तुति देकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई। अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी में जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, बादशाह और बॉलीवुड के अन्य कलाकार शामिल हुए। हल्दी सेरेमनी में जान्हवी, अनन्या, मानुषी छिल्लर, सारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। सारा ने वहां कलरफुल लहंगा-चोली पहना था। सेरेमनी में अनन्या ने अनारकली ड्रेस पहनी थी। इन चारों का लुक देखने लायक था। हल्दी सेरेमनी में भाईजान सलमान खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, ओरी, शिखर पहाड़िया, बोनी कपूर, वेदांग रैना जैसे कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। 12 जुलाई को शादी: अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी। इनकी शादी का शुभ मुहुर्त दोपहर 3 बजे है। शादी के फेरे एंटीलिया में होंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शाम 6 बजे आशीर्वाद समारोह होगा। समारोह नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। आशीर्वाद समारोह एक तरह का छोटा रिसेप्शन होगा और इसमें कुछ ही लोग शामिल होंगे। इसके बाद 14 जुलाई को अंतिम रिसेप्शन होगा, जिसमें मीडिया और फिल्म उद्योग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

नगर की सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में बांधी जा रही है रेडियम की पट्टियां

नगर की सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में बांधी जा रही है रेडियम की पट्टियां नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा की जा रही है संयुक्त कार्यवाही सिंगरौली  नगरीय क्षेत्र के सड़को में आवारा घूमने वाले पशुओं के गले में नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाकर  रेडियम पट्टिया बाधी जा रही है ताकि शहरी क्षेत्र में असमय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। प्रायः यह देखने मे आता है कि नगर की सड़को में रात्रि के समय आवारा गौ वंशो की मौजूदगी बनी रहती जिससे दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो चालको को अधेरे में पशु नही दिखाई देते जिस कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावन बनी रहती है । नगर नगम आयुक्त डी.के शर्मा के नेतृत्व मे यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत निगम की पूरी टीम, यातायात पुलिस टीम के साथ मंजन मोड़ से मस्जिद चौराह तक पैदल मार्च करते हुए गए। इस अभियान के दौरान मुख्य मार्ग पर बैठे हुए उन सभी जानवरों को हटाया गया स साथ ही रास्ते में  जितने भी आवारा जानवर मिले उनके गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए और उनके सींगो पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए। इन रिफ्लेक्टिव बेल्ट की खासियत यह है कि जब भी इन पर लाइट पड़ती है तो यह चमकता है जिससे दूर से ही वाहन चालकों को यह पट्टियां चमकती हुई दिख जाती है। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते है और अकस्मात घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।       इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने कहा कि निगम के इस ‘सकारात्मक प्रयास’ का परिणाम यह रहता है कि रात के अंधेरे में सड़क पर घूम रही या बैठी गौ माता भले नजर ना आए लेकिन रिफ्लेक्टर पट्टी लगी होने से दूर से ही लाइट पढ़ने से ये चमकाने लगती है  जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं । इसके साथ ही निगम आयुक्त ने पशु मालिको से आग्रह किया कि वे अपने मावेशियो को बाध कर रखे सड़क दुर्घटना के समय मवेशी भी घायल होते है। जब हम जानवरों को पलते हैं तो हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी देखभाल और उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इसके साथ ही निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे पशु मालिकों को चिन्हित कर नोटिस के साथ उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाये।इस दौरान यातायात प्रभारी विद्यावारधि तिवारी, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, संतोष तिवारी सहित निगम एवं यातायात पुलिस के जावान उपस्थित रहे।

बाबा हरिओम महाराज का पानी व लौंग से कैंसर से शुगर तक के इलाज का दावा

कानपुर यूपी के कानपुर में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चैन का पुरवा गांव में एक बाबा अलौकिक शक्तियों का दावा प्राप्त होने का दावा करने के साथ अंध विश्वास फैला रहा है। उसका दावा है कि उनके एक बोतल पानी व लौंग से गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं जबकि उसकी भूतों से भी बात होती है। कैंसर से शुगर तक के इलाज का दावा कर रहा है। उसके फैलाए गए अंध विश्वास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उसके तथाकथित दरबार में पहुंच रहे हैं। चैन के पुरवा गांव में स्थित शक्तिपीठ पर अंधविश्वास का खेल चल रहा है। यहां रहने वाले बोतल वाले बाबा का दावा है कि वह भूतों से से सीधे बात करते है। उनको काली देवी की कृपा से उनको अलौकिक शक्तियां प्राप्त है। शक्तिपीठ के सर्वराकार खुद को श्री श्री 1008 हरिओम महाराज बताते है, और आस्था की आड़ में उनका अंधविश्वास का खेल चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका कहना है कि जब डॉक्टर किसी मरीज को ठीक नहीं कर पाते, तो यहां आने वाले श्रद्धालु एक बोतल पानी अमृत का काम करती है, यही नहीं जब किसी व्यक्ति पर भूतों का साया होता हैं तो बाबा उन्हें भी ठीक करते दिखते हैं। मां काली की शक्ति के सहारे एक बोतल पानी, लौंग व तेल देकर लोगों की सभी तरह की बीमारियों  से मुक्त करा देते हैं। सप्ताह में दो दिन महाराज जी की गद्दी लगती हैं जहां बड़ी संख्या में हज़ारों लोग यहां आते हैं। एसडीएम भोगनीपुर सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि शक्तिपीठ के बाबा को अंध विश्वास फैलाने से बचने तथा हाथरस की घटना के मद्देनजर बेवजह भीड़ एकत्र नहीं करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।  

2024 में शुक्राणु गोचर: इन राशियों के लिए शुभ संकेत

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है. इसका प्रभाव किसी पर शुभ तो किसी पर अशुभ होता है. जुलाई में भी कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. 7 जुलाई को धन के देवता मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और ऐसे में कई राशि वाले अपनी किस्मत चमकाने वाले हैं. ग्रहों के शुभ प्रभाव से तनाव से मुक्ति और धन वर्षा होगी. इस दौरान लोगों के बिगड़े काम बनेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई में शुक्र एक बार नहीं बल्कि दो बार गोचर करने जा रहे हैं. बता दें कि 7 जुलाई को कर्क में गोचर करने के बाद 31 जुलाई को एक बार फिर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. जानें शुक्र ग्रह के परिवर्तन से किन राशियों को विशेष लाभ होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई में शुक्र का गोचर मेष राशि वालों को विशेष लाभ प्रदान करेगा. इस दौरान शुक्र का प्रभाव मेष राशि वालों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी करेगा. इतना ही नहीं, इस समय इनकम के सोर्स बनेंगे.  वहीं, आपको प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन आदि मिल सकता है. इसके साथ ही, अगर आप व्यापार करने की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो इस समय आपको सफलता मिल सकती है. कर्क राशि बता दें कि शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा. इस दौरान शुक्र कर्क में प्रवेश कर कर्क राशि वालों को धन लाभ प्रदान करेगा. इस अवधि में इन राशि वालों को धन की तंगी से छुटकारा मिलने वाला है. धन संचय होगा, पैसा कमाने में सफलता हासिल करेंगे. इतना ही नहीं, परिवार का पूरा साथ मिलेगा और इन जातकों को  जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. तुला राशि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई का महीना तुला राशि वालों के लिए लाभकार रहने वाला है. इस माह में इन्हें कोई बड़ी खबर मिल सकती है. अचानक से धन आगमन होगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. ये राशि वाले करियर में सफलता पाएंगे. वहीं, अगर आप व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको कामयाबी हासिल होगी. वृश्चिक राशि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ फलदायी साबित होगा. इस दौरान पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी. व्यक्ति को संकटों से मुक्ति मिलेगी. धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे. जीवम में मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. जीवन में खुशियां आएंगी. इन राशि वालों को शुक्र देव की प्राप्ति होगी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास, डेविड वॉर्नर ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की जताई इच्छा

सिडनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यालस ले चुके ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज रहे डेविड वॉर्नर ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की इच्छाे जाहिर की है। वॉर्नर ने सोशल मीडिया मंच इंस्ट्राग्राम पोस्ट पर लिखा, मैं फ्रैंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा और अगर चुना जाता हूं तो चैंप‍ियंस ट्रॉफी में भी खेलने को तैयार हूं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने वॉर्नर की वापसी को लेकर कहा, यह जानते हुए भी कि वह अभी भी क्रिकेट खेल रहा है, मुझे लगता है कि अब शायद कुछ अन्य लोगों को (एकदिवसीय में) अवसर देने का समय आ गया है। लेकिन, आप जानते हैं, डेविड दुनिया में कहीं न कहीं रन बनाते जा रहे हैं। तो आप कभी नहीं जानते कि यह अंत है। उल्लेखनीय है कि वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का अंत 45.30 की औसत से 6932 रनों के साथ किया था जिसमें 22 शतक शामिल थे और वह इस मामले में रिकी पोंटिंग से ही पीछे हैं। वॉर्नर टेस्टज क्रिकेट से जनवरी में संन्यास लिया था और पिछले वर्ष एकदिवसीय विश्वी कप जीतने के बाद उन्हों ने इसे भी अलविदा कह दिया लिया था, साथ जरूरत पड़ने पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहने की बात कही थी। पिछले महीने ऑस्ट्रेयलिया के टी20 विश्वं कप से बाहर होने के बाद उनका अंतर्राष्ट्री य करियर समाप्तय हो गया था।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet