LATEST NEWS

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बाद संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया, पति का इलाज कराने के दिए आदेश

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के दौरे पर थे. इस दौरान एक पीड़ित महिला ने रास्ते में मुख्यमंत्री का काफिला रुकवा लिया. यह देख CM ने संवेदनशीलता दिखाते हुए वाहन से उतरकर पीड़ित महिला की समस्या सुनी और कैंसर से पीड़ित पति का इलाज करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. दरअसल, जिला नरसिंहपुर के सुरवारी गांव की निवासी आरती बाई के पति दशरथ सिंह सुरवारी को जीभ का कैंसर है. महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो पिछले 6 माह से पति का इलाज करवा रही है. अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, घर में खाने को नहीं बचा है. पति का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है. पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही पीड़ित महिला के पति का इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए. वहीं, अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान CM यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात की. इस दौरान बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया.  

घर के लिए सबसे बेहतरीन ट्रेडमिल: इन पर पाएं डिस्काउंट

रनिंग का शौक रखने वालों की खास पसंद है। शहरों में खेलकूद की जगहों की होती जा रही कमी और जिम की बढ़ती फीस ने लोगों को अपने घर में ही रनिंग-जॉगिंग के विकल्प तलाशने को मजबूर कर दिया है। समय की कमी और बिजी लाइफ ने ट्रेडमिल को आज की जरूरत बना दिया है। ट्रेडमिल न केवल आपकी फिजिकल फिटनेस को मेंटेन रखती है, बल्कि स्ट्रेस दूर कर मेंटल फिटनेस को भी एन्हैंस करती है। Amazon Sale में आपको इन ट्रेडमिल पर हौसला बढ़ाने वाला 60% से ज्यादा का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, आप ईएमआई पर भी ट्रेडमिल ऑर्डर कर सकते हैं। Cultsport Treadmill Cultsport की ये ट्रेडमिल न केवल यूजर फ्रेंडली है, बल्कि ये आपके घर में ज्यादा जगह भी नहीं घेरती। इसे फोल्ड करके आप किसी कोने में या बेड के नीचे भी रख सकते हैं। इसका वजन भी महज 18 किलो है, तो इसे कहीं ले जाने में भी दिक्कत नहीं होती। 2 हॉर्स पावर की डीसी मोटर से लैस इस ट्रेडमिल पर 110 किलो वजन तक का शख्स बड़े आराम से रनिंग और जॉगिंग कर सकता है। हालांकि सलाह 90 किलो तक के शख्स को ही रनिंग की दी जाती है क्योंकि ज्यादा वजनी शख्स के रनिंग करने से उसके घुटनों पर बुरा असर पड़ने का खतरा होता है। Flexnest Flextread EZ 3-Level Incline Motorized Treadmill Flexnest Flextread की ये ट्रेडमिल 3 लेवल तक ऊपर उठ सकती है। ये आपको पहाड़ों में चलने का फील करा सकती है। इस पर आप अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। ये मशीन 120 किलो तक के वजनी शख्स का भार उठा सकती है। इसमें कई तरह के फीचर्स भी दिए हुए हैं। आप इसे अपने फोन से ब्लू टूथ के जरिये कनेक्ट कर सकते हैं। Sparnod Fitness STH-1200 Treadmill Sparnod की ये ट्रेडमिल 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आपको दौड़ा सकती है। इसमें 3 हॉर्सपावर का मोटर लगा है। इसे आप मैन्युअली इन्क्लाइन भी कर सकते हैं। मशीन घर आने के बाद इसका इंस्टॉलेशन अलग से किया जाता है। इसके लिए आपको 550 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस मशीन में ये भी पता चलेगा कि आपने रनिंग या जॉगिंग में कितनी कैलोरी बर्न की है। इस मशीन के साथ आपको एक साल की वॉरंटी भी दी जाती है। Cockatoo CTM-05 3HP Peak DC Motorized Treadmill Cockatoo की ट्रेडमिल के साथ खास बात ये है कि आप इसे खुद ही इंस्टॉल कर सकते हैं। इस पर 90 किलो वजन तक के शख्स को रनिंग और उससे ज्यादा भार वाले व्यक्ति को वॉकिंग की सलाह दी जाती है। इस पर आप अधिकतम 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। इस पर आपको एक साल की पार्ट्स वॉरंटी और एक साल की मोटर वॉरंटी और फ्रेम पर लाइफटाइम वॉरंटी दी जाती है। Lifelong Treadmill Lifelong की ये ट्रेडमिल 2.5 हॉर्सपावर के मोटर के साथ आती है। ये मशीन हर तरह से सुविधाजनक है। डिजिटल डिस्प्ले पर आप अपनी परफॉर्मेंस डेटा देख सकते हैं। इस मशीन पर आप अधिकतम 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। यूजर्स ने भी इस मशीन की काफी तारीफ की है और अपनी तरफ से 4.3 की हाई रेटिंग भी दे रखी है।

हाथरस हादसा: सीएम योगी ने लिया बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष, तहसीलदार समेत 6 अफसर सस्पेंड

लखनऊ हाथरस हादसे में सीएम योगी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। इस पर उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी प्रभारी कचौरा एवं चौकी प्रभारी पोरा को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीते 02 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 02, 03 और 05 जुलाई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया।  जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है। जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व  का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया। आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया। आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली। आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया। सत्संगकर्ता और भीड़ को  बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।  

बदमाश ने हनुमान मंदिर के सामने अपराध न करने की शपथ खाई, पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और थाने ले गई

 कटनी कटनी के कुख्यात बदमाश मनीष जायसवाल जो 2 दशक तक शहर में अपने दम पर अवैध वसूली, अपहरण, हत्या, गवाहों को डराने-धमकाने जैसे मामलों को अंजाम दिया है। अब उस पर पुलिस के शिकंजा कस चुका है। पुलिस ने पकड़ा और जुलूस निकाला तो उसने कान पकड़े और भगवान के समाने हाथ जोड़ते हुए नजर आया कि अब अपराध नहीं करूंगा। डियो दो अलग-अलग जगहों का है। पहला वीडियो कटनी पुलिस कंट्रोल रूम का है, जहां प्रेसवार्ता दौरान जब एसपी अभिजीत रंजन ने मनीष जायसवाल और अमन राठौर से पूछा- बताओ अब बदमाशी करोगे? अपराध करोगे? दोनों ने कान पकड़कर कहा- “नहीं” और गलत कामों से हाथ जोड़ लिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि पकड़े गए कुख्यात अपराधी मनीष जायसवाल पर 26 प्रकरण दर्ज है। उसका चेला अमन राठौर जिस पर हत्या, अवैध वसूली, मारपीट जैसे चार संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपी दो देशी पिस्टल, तीन कारतूस, दस किलो गांजा सहित कार में धराए है। इस दौरान पुलिस ने मनीष जायसवाल और अमन राठौर को न्यायालय के समक्ष पेश करने से पहले दोनों का जिन क्षेत्रों में खौफ था, वहां से हथकड़ियों में बांधकर जुलूस निकाला। भगवान दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने अपराध छोड़ने की शपथ दिलाई। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि आरोपी मनीष जायसवाल नए उम्र के लड़कों को अपराध में खींचने के लिए पार्टी और पैसों का लालच दिया करता है। हमारी कोशिश है कि इन पर नई धारा 111 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए ताकि कटनी में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

पूर्व प्रधान के निलंबन के विरोध में उत्तरी कांग्रेस, राजस्थान-शाहपुरा के जहाजपुर में नए प्रधान ने संभाला पदभार

शाहपुरा. शाहपुरा जिले के जहाजपुर में पंचायती राज विभाग के उपशासन सचिव संतोष कुमार गोयल के आदेश पर मंगलवार को कौशल शर्मा ने विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी में पंचायत समिति के प्रधान का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने पंचायत समिति के बाहर नाच-गाकर जश्न मनाया। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पूर्व प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। सीतादेवी गुर्जर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर की मां हैं। कांग्रेस ने निलंबन के खिलाफ जिले में आंदोलन प्रारंभ कर दिया और संबंध में ज्ञापन भी दिया गया है। आज प्रधान का कार्यभार संभालने वाली कौशल शर्मा वार्ड नंबर 13 से पंचायत समिति की सदस्य हैं एवं पूर्व शक्करगढ़ सरपंच एवं भाजपा नेता किशोर शर्मा की पत्नी हैं। 2022 में पहली मर्तबा कांग्रेस से पंचायत समिति की सदस्य चुनी गईं। प्रधान शर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल पास हैं। उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई को राज्य सरकार ने पंचायत समिति की नियमित बैठकें नहीं बुलाने, समितियों का गठन नही करने की अनियमितताओं को लेकर प्रधान सीतादेवी गुर्जर को निलंबित कर दिया था। निलंबन के साथ ही कांग्रेस ने कोटड़ी, जहाजपुर, बनेड़ा, आसींद में विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया था।

पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस शब्द सुनते ही, हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है- भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त

मास्को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस यात्रा के दूसरे दिन मास्को में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रूस को भारत के सुख-दुख का साथी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस के रिश्ते हमेशा गर्मजोशी से भरे रहे हैं। पीएम मोदी ने रूसी भाषा में संबोधन के साथ भारतीय समुदाय के सामने अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं।’ पीएम मोदी ने कहा कि ‘अपने तीसरे कार्यकाल में मैंने प्रण किया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुनी ताकत से काम करूंगा।’ भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रूस के साथ रिश्तों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस शब्द सुनते ही, हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है- भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त। रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही माइनस में नीचे क्यों न चला जाए, भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, गर्मजोशी भरी रही है। ये रिश्ता म्यूचुअल ट्रस्ट और म्यूचुअल रेस्पेक्ट पर बना है।’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि वैश्विक समृद्धि को नई ऊर्जा देने के लिए भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यहां मौजूद आप सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आपने अपनी मेहनत और ईमानदारी से रूस के समाज में अपना योगदान दिया है।’ 10 साल में पुतिन से 17 बार मुलाकात भारत-रूस की दोस्ती के लिए पीएम मोदी ने अपने ‘परम मित्र रूस के राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की सराहना’ की। पीएम मोदी ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मज़बूती देने के लिए शानदार काम किया है। बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ये सारी मुलाकात आपसी विश्वास और सम्मान बढ़ाने वाली रही है। जब हमारे छात्र संघर्ष के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी। मैं रूस के लोगों का, मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन का इसके लिए भी फिर से आभार व्यक्त करता हूं।’ संबोधन के दौरान पीएम मोद ने भारत और रूस के संबंधों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के योगदान का जिक्र करते हुए राजकपूर और मिथुन का भी नाम लिया। पीएम मोदी ने राज कपूर पर फिल्माए गए श्री 420 फिल्म के सुपरहिट गीत मेरा जूता है जापानी की लाइनें.. सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी सुनाकर भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा।

फिल्म ‘गांधी-गोडसे’ के फ्लॉप होने से मुश्किल में हैं राजकुमार संतोषी

  मुंबई, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और हिंदी फिल्मों के पटकथा लेखक राजकुमार संतोषी बड़ी मुसीबत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार संतोषी जिनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, उन्हें भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा संतोषी पर फिल्म के सह-निर्माता झूलन प्रसाद गुप्ता का चेक बाउंस करने का भी आरोप है। इसलिए राजकुमार के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। चेक बाउंस मामले में कोर्ट द्वारा दी गई किसी भी तारीख पर राजकुमार संतोषी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसलिए संतोषी के खिलाफ वारंट जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रोड्यूसर झूलन ने एनआई की धारा 138 के तहत मामला दर्ज कराया है। राजकुमार संतोषी द्वारा झूलन को दिया गया एक करोड़ रुपये का पूरा चेक बाउंस हो गया है। भुगतान न करने पर संतोषी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में झूलन प्रसाद गुप्ता ने कहा, ”मैं राजकुमार संतोषी से बॉलीवुड फिल्म निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन एक इंसान के तौर पर मैं उनके बारे में नहीं जानता था। मुझे नहीं पता था कि मेरे पैसे मांगने पर वे मुझे वापस नहीं करेंगे। सबसे बुरी बात यह थी कि उन्होंने मुझे जो चेक दिया वह बाउंस हो गया। इसलिए मैं भारतीय न्याय प्रणाली में विश्वास के साथ अदालत गया। निर्माता आगे कहते हैं, यह समन और नोटिस राजकुमार संतोषी के खिलाफ दी गई तारीखों पर अदालत में उपस्थित नहीं होने के लिए जारी किया गया है। मुझे अदालत से न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि इस मामले में आगे क्या होगा? इसके अलावा पुलिस राजकुमार संतोषी के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी।

बालाघाट में जवानों ने मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई राज्यों में फैलाई थी दहशत

बालाघाट  प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को 14 लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।नक्सल विरोधी अभियान के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जयदीप प्रसाद ने भोपाल में संवाददाताओं को बताया कि यह मुठभेड़ हट्टा थाना अंतर्गत कठियाटोला वन क्षेत्र में हुई। वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था और वह उकास केबी डिवीजन का एसीएम था. उसके पास से 315 बोर की राइफल और वायरलेस सेट बरामद किया गया है. नक्सल विरोधी अभियान के एडीजी जयदीप प्रसाद के मुताबिक, हॉकफोर्स को सूचना मिली थी की बालाघाट के हट्‌टा थाना क्षेत्र के गोदरी पुलिस चौकी के ग्राम कोठियाटोला जंगल क्षेत्र में जीआरबी और केबी डिवीजन के नक्सलियों की गतिविधि है. वे सादे कपड़ों में राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्र करने के लिए कोठियाटोला गांव पहुंच रहे हैं. इस सूचना पर हॉकफोर्स ने जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान कोठियाटोला गांव में सादे कपड़ों में जा रहे 10-12 नक्सलियों को पूछताछ के लिए आवाज लगाई. इस दौरान संदिग्ध नक्सलियों द्वारा हॉकफोर्स पर अंधाधुंध फायरिंग की गई. आत्मरक्षा करते हुए हॉकफोर्स के जवानों ने जवाबी फायरिंग की. इस दौरान नक्सली घने जंगल और पहाड़ की आड़ लेकर भाग गए. बाद में सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त केबी डिवीजन के खूंखार एसीएम सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु के रूप में की गई. मध्य प्रदेश में दर्ज हैं 8 आपराधिक मामले नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु साल 2013 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की कई घटनाओं में शामिल रहा है. संगठन के प्रभाव क्षेत्र में विस्तार के लिए अपनाई गई नीति को अंजाम देने के लिए इसे केन्द्रीय कमेटी के सदस्य रहे दीपक उर्फ मिलिंद तेलतुम्बड़े के सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका दी. साल 2019 में एम.एम.सी. जोन में भेजा गया था. इससे पहले हुई अन्य मुठभेड़ों में यह शामिल रहा था. मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की हॉक फोर्स को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली राशन और दैनिक उपयोग की सामग्री लेने के लिए काठियाटोली गांव पहुंचे हैं। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान हॉक फोर्स ने जंगल में 10-12 नक्सलियों के एक समूह को पूछताछ के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की तो घने जंगल और पहाड़ियों में छुपे नक्सली मौके से भाग निकले। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बाद में सोहन उर्फ उकास उर्फ आयुतु का शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी आयतु आईईडी बनाने में विशेषज्ञ था और मध्य प्रदेश में उसके खिलाफ आठ मामले दर्ज थे। अधिकारी ने बताया कि मृतक नक्सली मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सक्रिय था और उस पर 14 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के पास से 315 बोर की एक राइफल और एक वायरलेस सेट बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में मध्य प्रदेश में कम से कम 19 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिन पर तीन राज्यों में कुल 3.14 करोड़ रुपये का इनाम था।

अंजना सिंह की फिल्म मेरी बेटी मेरा अभिमान का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह की आने वाली फिल्म मेरी बेटी मेरा अभिमान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म मेरी बेटी मेरा अभिमान में अंजना सिंह एक महत्वपूर्ण और दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में उनके साथ तीन बच्चे नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की थीम के अनुसार बेटियां हीं मालूम पड़ती हैं। आईवीवाई एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण हाई क्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल हैं। निर्देशक संजीव बोहरपी हैं। फिल्म मेरी बेटी मेरा अभिमान एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जो बेटियों के महत्व और उनके अधिकारों पर जोर देती है। यह फिल्म बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ – साथ महिला सशक्तिकरण पर भी आधारित है। अंजना सिंह ने कहा, यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे पसंद करेंगे। ऐसी फिल्मों में किरदार को जीना मेरे लिए सम्मान की बात है। उम्मीद करती हूँ कि मेरा किरदार और फिल्म सबों को पसंद आएगी।वही, फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी ने कहा,मेरी बेटी मेरा अभिमान एक ऐसी कहानी है जो समाज को एक मजबूत संदेश देने का काम करेगी। फिल्म फिल्म मेरी बेटी मेरा अभिमान के लेखक रविंद तिवारी हैं। कांसेप्ट संदीप सिंह का है। कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण बी4यू टीम हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। गीतकार अरबिंद तिवारी हैं। डीओपी विजय मंडल हैं। नृत्य कानू मुखर्जी एवं सोनू प्रीतम का है। कला संजय कुमार का है।

एक जुलाई से लागू नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत पहली सजा निलंबित होने का कीर्तिमान

 जबलपुर  हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में भी कार्य-संस्कृति में तकनीकी के शुमार से न्याय-दान प्रक्रिया अपेक्षाकृत सहज-सरल व त्वरित हो गई है। इसी का नतीजा है कि एक जुलाई से लागू नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से सजा निलंबित कराए जाने का पहला कीर्तिमान जबलपुर के एक वकील के नाम दर्ज हो गया है। अस्पताल में इलाज करा रहे उस युवा वकील के निवेदन को गंभीरता से लेकर हाई कोर्ट ने अपने विवेक का इस्तेमाल किया। इसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहस की अनुमति दे दी। फिर क्या था, अस्पताल से ही बीमार वकील ने अपने मुवक्किल को राहत दिलाने भरसक प्रयास किया। जिसका सुपरिणाम राहतकारी आदेश के रूप में सामने आ गया। नये कानून के प्रकाश में न्याय-दान प्रक्रिया को द्रुतगति     भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत यह पहली सजा निलंबित की गई है।     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने यह राहतकारी व्यवस्था अपील अवधि तक के लिए दी गई है।     अधिवक्ता को अस्पताल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बहस की सुविधा भी मिली।     एक जुलाई, 2024 से लागू नये कानून के प्रकाश में न्याय-दान प्रक्रिया को द्रुतगति मिली। बिना वक्त गंवाए वीसी के जरिये पैरवी का निवेदन कर दिया हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज चतुर्वेदी ने अवगत कराया कि वे अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान सजा निलंबित कर जमानत स्वीकृत करने की मांग संबंधी अर्जी न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ के समक्ष विचारण के लिए निर्धारित होने की सूचना मिली। लिहाजा, बिना वक्त गंवाए वीसी के जरिये पैरवी का निवेदन कर दिया। जिसे अविलंब स्वीकार कर लिया गया। दरअसल, विधि व न्याय-क्षेत्र में तकनीक के कमाल का बेहतर परिणाम इसी तरह सामने आ रहा है। इससे अदालती कार्य-संस्कृति में अपेक्षाकृत सहूलियत परिलक्षित हो रही है। गांजा तस्करी के आरोपित को मिली राहत अधिवक्ता मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि उसके पक्षकार मोडेल उर्फ ब्रजेश पर गांजा तस्करी का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया। साथ ही अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारागार भिजवा दिया। एनडीपीएस कोर्ट ने ट्रायल पूरी होने के साथ ही तीन वर्ष के कारावास व 25 हजार जुर्माने की सजा सुना दी। जिससे व्यथित होकर अपील अवधि तक सजा निलंबित कर जमानत पर रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। दो दिन अस्पताल से, एक दिन घर से की बहस अधिवक्ता मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि मैंने दो दिन अस्पताल में ड्रिप कंटीन्यू रहते और तीसरे दिन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर से इस मामले में बहस को गति दी। जिसका नतीजा यह निकला कि हाई कोर्ट ने अपील अवधि तक सजा निलंबित करने का राहतकारी आदेश पारित कर दिया। इस तरह भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत किसी आपराधिक मामले में सजा निलंबित कराने का प्रथम प्रकरण मेरी बहस के नाम कीर्तिमान बतौर सदा के लिए दर्ज हो गया। यह मेरे लिए बेहद खुशी का विषय है। अधिवक्ता पंकज दुबे भी रच चुके हैं कीर्तिमान हाई कोर्ट के अधिवक्ता पंकज दुबे भी एक जुलाई से लागू किए गए तीन नये कानूनों की रोशनी में आदेश पारित करा चुके हैं। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने उनकी दलील सुनने के बाद नवीन नागरिक सुरक्षा संहिता की व्याख्या करते हुए पुलिस को निर्देश दिए थे।     जांच के बाद यदि संज्ञेय अपराध बनता है तो एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें।     संज्ञेय अपराध नहीं बनता है तो जानकारी शिकायतकर्ता को दें ताकि उचित फोरम जा सके।     यह पूरा मामला गोटेगांव, नरसिंहपुर निवासी अमीश तिवारी की याचिका से संबंधित था। शिकायत मिलने के 14 दिन के भीतर जांच करे पुलिस दतिया निवासी धर्मगुरु गुरुशरण शर्मा द्वारा इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के संबंध में अनादरपूर्ण पोस्ट वायरल किए जाने के रवैये को चुनौती दी गई है। अधिवक्ता पंकज दुबे ने बहस के दौरान दलील दी थी कि नये कानून भारतीय नागरिक संहिता की धारा 173 के तहत पुलिस का यह दायित्व है कि शिकायत मिलने के 14 दिन के भीतर जांच करें। यदि अपराध असंज्ञेय है तो शिकायतकर्ता को उसकी सूचना दे। चूंकि ऐसा नहीं किया गया, अत: हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई।

सांवरिया सेठ के खजाने में मिली अपार दौलत, दो दिनों का आंकड़ा सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जयपुर  राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्ण धाम भगवान सांवरिया सेठ के भंडार में एक बार फिर अकूत खजाना निकला है। इस दौरान सोमवार को भंडार कक्ष में चढ़ावे की गिनती का आंकड़ा 4 करोड़ 35 लाख रुपए तक पहुंच गया। मंदिर में दो चरणों की गिनती में यह आंकड़ा 12 करोड़ के पार हो गया है। भंडार कक्ष में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई नकदी और आभूषण की गिनती अभी दो-तीन दिन और चलेगी। बता दें कि सांवरिया सेठ के भक्त मंदिर में दिल खोलकर चढ़ावा राशि भेंट करते हैं। इनमें कई ऐसे भक्त हैं, जो गुप्त रूप से दान करते हैं। दो दिनों की गिनती पहुंची 12 करोड़ के पार चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया कस्बे में स्थित भगवान सांवरिया सेठ के मंदिर में हर महीने अमावस से पहले की चौदस को भंडार खोला जाता है, जहां मंदिर समिति और स्टाफ के सदस्य मिलकर पूरे महीने भर श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाई गई नगदी और आभूषण की गिनती करते हैं। इस दौरान रविवार को मंदिर के भंडार कक्ष की गिनती शुरू हुई। मंदिर समिति के अनुसार सोमवार को 4 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इसी तरह से रविवार और सोमवार को दो दिनों तक चली गिनती में अब तक 12 करोड़ 5 लाख 81 हजार का आंकड़ा पहुंच गया है। मंदिर समिति ने बताया कि यह गिनती अगले चरणों में भी जारी रहेगी। इतने बड़े खजाने का क्या किया जाता है? मंदिर समिति ने बताया कि दान में मिली राशि मंदिर के मेंटेनेंस और प्रशासनिक खर्चों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर खर्च की जाती है। इसके अलावा चढ़ावा राशि का एक हिस्सा आसपास के 16 गांव के विकास कार्यों पर भी खर्च करने का प्रावधान है। इस राशि की गणना में मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मंडोवरा, भेरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, ममतेश शर्मा, शम्भू सुथार, नायब तहसीलदार घनश्याम जरवाल, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत, हरलाल गुर्जर एवं बैंक कर्मचारी और मंदिर मंडल कर्मचारी आदि शामिल हैं। भंडारा राशि के अंतिम चरण की गणना राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सीईओ एडीएम प्रशासन राकेश कुमार, मंदिर मंडल सदस्य भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा , श्री लाल पाटीदार, संजय कुमार मंडोवरा, शंभू लाल सुथार और ममतेश शर्मा की मौजूदगी में शुरू हुई. मंदिर मंडल सदस्य शंभू लाल सुथार के अनुसार चार राउंड में गणना का काम पूरा हुआ. आखिरी दिन 31 लाख 66 हज़ार 76 की गिनती हुई. इससे पहले के तीन राउंड में 12 करोड़ 80 लाख 15000 रुपए प्राप्त हुए थे. भंडारा राशि का अब तक का रिकॉर्ड टूटा: इस प्रकार भंडार से 13 करोड़ 11 लाख 81 हजार 76 रुपए प्राप्त हुए. बाद में भेंट कक्षा में प्राप्त कैश और ऑनलाइन का हिसाब किताब किया गया जो 4 करोड़ 81 लाख 35899 रुपए थे. दोनों को मिलाकर 17 करोड़ 93 लाख 16975 रुपए प्राप्त हुए. उन्होंने बताया कि मंदिर के दान पत्र से 668 ग्राम सोना और 17 किलो 200 ग्राम चांदी, जबकि कार्यालय से 33 ग्राम 55 मिलीग्राम सोना, 71 किलो 500 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई. कुल 701 ग्राम 5 मिलीग्राम सोना और 88 किलो 7 ग्राम चांदी चढ़ावे के रुप में प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि एक महीने में अब तक की रिकॉर्ड चढ़ावा राशि और सोना चांदी के आभूषण निकले हैं.

इछावर में दो सगे भाइयों के शव पानी की टंकी में बरामद , पास में रखी थी पेट्रोल की केन

सीहोर  जिले के ग्राम बोरदी कलां में मंगलवार सुबह एक घर में बनी पानी की टंकी में दो सगे भाइयों के शव मिले। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के शवों को घर में बनी पानी की टंकी में उनके अन्य दो भाइयों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कलां निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल के शव घर के ही पानी के टैंक में मिले। दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान चलाते थे। रोज सुबह वो दुकान खोलते थे। लेकिन जब मंगलवार सुबह 09 बजे तक दुकान नहीं खुली तो पास ही में रहने वाले उनके भाई पंकज और नरेंद्र ने वहां जाकर देखा। टंकी में झांकते ही उनके होश उड़ गए। दोनों भाइयों के शव पानी के टैंक में पड़े थे। यह देख उन्होंने आसपास के ग्रामीण सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके ने पहुंच मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई पंकज और नरेंद्र ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पानी की टंकी के पास पेट्रोल की केन मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उनकी मौत कैसे ओर किन कारणों से हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।  

किसानी के मुद्दों पर होंगे फैसले, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर तीन बजे से आयोजित होगी। इस बैठक में खेती-किसानी के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि के मुद्दों के लेकर साय सरकार कई अहम फैसले ले सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारी की समीक्षा हो सकती है। प्रदेश में खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। किसानों, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। साथ ही बैठक में अन्य विभागों से संबंधित अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर सीजन 3 की सैलरी उनकी पहली सैलरी से 58823 गुना ज्यादा

पंकज त्रिपाठी इस वक्त ‘मिर्जापुर सीजन 3’ में अपने कालीन भैया के रोल को लेकर खूब चर्चा में हैं। हालांकि, इस सीजन में कालीन भैया का किरदार जरा कम एक्टिव दिखा है ताकि सीजन 4 में अपनी गद्दी वापस पाने के लिए जोरदार तैयारी के साथ लौट सकें। आज हम यहां बात कर रहे हैं एक्टर की फीस की और ये भी जानेंगे कि ये फीस इंडस्ट्री में उनकी पहली फीस से कितनी ज्यादा है। ‘मिर्जापुर’ में अपने जानदार परफॉर्मेंस से पंकज त्रिपाठी ने सबका दिल जीत लिया है और उनके कई डायलॉग्स भी खूब वायरल हुए हैं। इनमें से एक अहम डायलॉग ये भी है, ‘इम्पॉर्टेंट ये नहीं कि *** है, इम्पॉर्टेंट ये है कि हमारा बेटा है।’ एक्टर और उनके ऑनस्क्रीन बेटे ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा के बीच की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। पंकज त्रिपाठी ने इस सीजन के लिए काफी अधिक फीस ली है अब कालीन भैया ‘मिर्जापुर 3’ से वापसी कर चुके हैं। खबर है कि पंकज त्रिपाठी ने इस सीजन के लिए काफी अधिक फीस ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने इस सीजन के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फीस मिली है, जो इंडस्ट्री में उन्हें मिली फीस से कई हजार गुना ज्यादा है। पहले शो के लिए एक्टर को मिले थे केवल 1700 रुपये ‘मिर्जापुर 3’ के एक्टर को अपने करियर की शुरुआत में एक छोटे से टीवी शो के लिए केवल 1700 रुपये फीस मिली थी। उन्हें अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से सफलता मिली और अब ‘मिर्जापुर सीजन 3’ के लिए, एक्टर को उनके पहले वेतन से करीब 58823 गुना अधिक फीस दी गई है। ‘केवल पैसे और प्रसिद्धि के लिए इस पेशे में नहीं आना चाहिए’ फीस के बारे में बात करते हुए पंकज ने एक बार ANI को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘किसी को केवल पैसे और प्रसिद्धि के लिए इस पेशे में नहीं आना चाहिए। सबसे पहले ये समझें कि आप यहां (फिल्म उद्योग में) क्यों आना चाहते हैं। अपने प्यार और अपनी ज़रूरतों को समझें। काम दिल से करोगे पैसा ज़रूर मिलेगा ज़िंदगी में। मुझे अभी भी याद है कि एक छोटे से टीवी शो के लिए मुझे पहली तनख्वाह 1700 रुपये मिली थी।’

खंडवा में पकड़े गए आतंकियों को लेकर एटीएस का बड़ा खुलासा, पूछताछ में फैजान के खुलासे

खंडवा मध्यप्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के फैजान शेख से एटीएस की पूछताछ में हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. रिमांड के दौरान उसके मोबाइल से आर्मी एरिया समेत सुरक्षाबलों के अफसरों और उनके परिवार के भी फोटो मिले हैं. इसके साथ ही फैज़ान ने यह भी बताया कि वो भड़काऊ नारों से युवकों के मन में ज़हर भरता था. बता दें कि गुरुवार 7 अप्रैल को एटीएस ने तड़के कार्रवाई करते हुए खंडवा से फैज़ान शेख को गिरफ्तार किया था. आज मंगलवार तक की एटीएस को कोर्ट से रिमांड मिली है. रिमांड में पूछताछ के दौरान फैज़ान ने बताया कि वो अक्टूबर 2016 में भोपाल जेल ब्रेक के बाद मारे गए सिमी आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था और इसलिए सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी कर रहा था. फैजान का इरादा लोन वुल्फ अटैक का था लेकिन वो चाहता था कि उसके अलावा और भी लोग उसकी विचारधारा से जुड़ें, इसलिए वो इलाके के युवकों का कट्टरपंथी नारों और साहित्य से ब्रेनवॉश करने में भी जुटा था. फैज़ान के पास से एटीएस ने 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए थे. उनकी जांच के दौरान उनमें सुरक्षाबलों के अफसर और उनके परिवार के फोटो मिले हैं. साथ ही में आर्मी एरिया के वीडियो भी हैं. हालांकि, एटीएस अधिकारियों की मानें तो सुरक्षाबलों के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा पाने में फैज़ान को सफलता नहीं मिल सकी थी और इसके पहले ही वो एटीएस के रेडार पर आ गया था. तभी से उसकी हर गतिविधि ट्रेस होती रही और आखिरकार 7 अप्रैल को फैजान शेख खंडवा से गिरफ्तार कर लिया गया.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet