LATEST NEWS

नगरीय निकाय में ठेका प्रथा खत्म करने की मांग

मनेन्द्रगढ़  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के सरगुजा संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर ठेका प्रथा समाप्त किये जाने के लिये ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय में कुल 184 निकायों में 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका और 122 नगर पंचायत में विगत 15-22 वर्षों से लगभग 25000 प्लेसमेंट कर्मचारी कार्यरत हैं जो कई वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। पिछली सरकार में इनकी मांगों को दरकिनार कर दिया गया था जिसके लिए इन कर्मचारियों ने जिला से लेकर संभाग और राज्य स्तर पर कई बार आंदोलन भी किया। अब वर्तमान में अपनी मांगों को लेकर इनकी आशा वर्तमान सरकार पर टिकी हुई है। संभाग अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी पांचों संभागों के नगरीय निकायों में लगभग 15 से 22 वर्षों से प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि कोरोना महामारी का एक ऐसा दौर आया कि लोग घरों से बाहर नही निकल रहे थे। तब प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी जान की परवाह न करते हुए निरंतर साफ-सफाई, पेयजल सप्लाई और जनहित के लिये अन्य कार्य कर रहे थे। संभाग अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकार ने 4000 रुपये श्रम सम्मान राशि के रूप में देने की घोषणा की और उसे नगरीय निकाय के लिए लागू ही नही किया गया जबकि प्लेसमेंट कर्मचारी भी पात्रतानुसार कलेक्टर दर के ही श्रेणी में आते हैं जिसके लिए आज भी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संभाग अध्यक्ष द्वारा दिये गये ज्ञापन में लेख है कि प्लेसमेंट कर्मचारियों का ठेका प्रथा बंद कर अन्य विभागों के स्वरूप निकाय से सीधा भुगतान किया जाये जिससे शासन को लगभग 110 करोड़ रुपए की बचत होगी। इस दौरान संभागीय मीडिया प्रभारी दीपेंद्र सेन, मो. अजीज, राजेश यादव, संजय ओझा, विजय कुमार, रितेश महतो, मो. सलाम, सुभाग सिंह, अर्जुन मलिक, देवेंद्र, राम कुमार, राम प्रसाद व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हंदवाड़ा में वाहन खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

हंदवाड़ा उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के राजवार गांव में एक दुखद सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुलाम रसूल भट, ताहिर अहमद भट, रिफत आरा और शबनम आरा के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। हादसे की जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब परिवार के सदस्य पास के नाले से पानी लाने के लिए वाहन में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान वाहन गहरी खाई में गिर गया। इसके तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। कार में सवार सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से पानी की समस्या है और मृतक अपने लिए पानी लाने के लिए बाहर गए थे। उन्होंने कहा कि अगर पानी की सुविधा होती तो यह घटना नहीं होती। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।

मुस्लिम युवकों को भारत के खिलाफ ऐसे उकसाता था आतंकी फैजान

खंडवा मध्य प्रदेश के खंडवा से गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी फैजान शेख ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. ATS की पूछताछ में उसने बताया कि वह मुस्लिम युवकों को कश्मीर को भारत से अलग करने का तराना सुनाकर देश के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता था. फैजान जिस तराने को गुनगुनाता वो इस प्रकार है- दिल्ली भी पाकिस्तान का, कश्मीर भी पाकिस्तान का..’ इस आतंकी को लेकर अब बड़ा खुलासा हो रहा है. एटीएस पिछले एक साल से फैजान की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. आतंकी के सोशल साइट पर पोस्ट और वॉट्सएप स्टेटस देखने के बाद वह एटीएस के निशाने पर आ गया था. फैजान से पहले बंगाल एटीएस ने रकीब को गिरफ्तार किया था. उस वक्त भी जांच एजेंसी ने फैजान से पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद बंगाल एटीएस ने फैजान को छोड़ दिया था. हैरानी की बात है कि फैजान के पास एटीएस अधिकारियों के नंबर भी थे. यह संदिग्ध आतंकी उस वक्त खुश होता था जब एटीएस अधिकारी उसके वॉट्सएप स्टेटस को देख लेते थे. फैजान अहले हदीस आइडियोलॉजी को फॉलो करता था, जबकि परिवार हन्फी विचारधारा को मानता था. लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद भी अहले हदीस आइडियोलॉजी को मानता था. मध्य प्रदेश एटीएस ने आतंकी फैजान को 5 दिन की रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ जारी है. पूछताछ में उसने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एटीएस ने 4 जुलाई को खंडवा में छापा मारकर फैजान को गिरफ्तार किया था. खंडवा के जिस इलाके (कंजर मोहल्ला) से उसे गिरफ्तार किया गया, उसे सिमी का गढ़ माना जाता है. एटीएस के छापे के दौरान फैजान के कब्जे से सिमी संगठन के सदस्यता फॉर्म बरामद हुए. इसके अलावा कई आतंकी संगठनो के साहित्य, 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए थे. सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रच रहा था फैजान एटीएस ने बताया कि फैजान सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रच रहा था. पूछताछ में सुरक्षा बल और उनके परिजन के रेकी की बात भी स्वीकारी. रेड में उसके घर से कई हथियार बरामद हुए. फैजान 8 आतंकियों के एनकाउंटर का बदला लेने वाला था. वह यासीन भटकल के भटकल गांव पठानकोट भी जा चुका था. उसका पुलवामा भी जाने का इरादा था, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते जम्मू से ही वापस लौट गया था. दरअसल, बात 2016 की है, भोपाल सेंट्रल जेल में बंद सिमी से जुड़े आठ आतंकी एक हेड कॉन्सटेबल की गला रेतकर हत्या कर दी थी. इसके बाद वो भाग गए. इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया. हत्या के अगले ही दिन पुलिस और एसटीएफ ने पहाड़ियों पर घेरकर आठों आतंकियों को मार गिराया था. फैजान इसी एनकाउंटर का बदला लेना चाहता था.  

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे में 5 की मौत, दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस में टक्कर से आधा हिस्सा उड़ गया

अमेठी  उत्तर प्रदेश की अमेठी में आज भोर के समय में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी शुक्ल बाजार इलाज के लिए भेजा, जहां 3 यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल यात्रियों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी। दरअसल यह घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 68.8 के पास का है। यहां दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस का बायां हिंसा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर बैठे यात्रियों में से चार की मौत हो गई और 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायल यात्रियों को शुक्ल बाजार सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। वहां डॉक्टरों ने 3 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सभी मृतक यात्रियों के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस सड़क हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायल यात्रियों का हाल चाल जाना।

सिल्क आई सर्जरी: इसके फायदे और प्रक्रिया

आंखें शरीर का सबसे जरूरी अंग हैं। इसलिए इनकी सेहत का ख्‍याल हमें खुद रखना होगा। आजकल मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर घंटों बिताने से आंखों पर जोर पड़ रहा है, जिससे नजर कमजोर होने लगी है। दृष्टि से संबंधित इस समस्या का इलाज वैसे तो चश्मा और कॉन्‍टेक्‍ट लैंस का इस्‍तेमाल करके होता है, लेकिन आजकल सिल्‍क आई सर्जरी (SILK Eye Surgery) काफी पॉपुलर हो रही है। NCBI पर छपी एक स्टडी (Ref) के अनुसार, सिल्क आई सर्जरी में सैकंड जनरेशन फेम्टोसेकेंड लेज़र तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसका टारगेट कॉर्निया को सटीक और दोबारा नया आकार देना है। इसमें अन्‍य उपचारों की तरह चीरे या टाके की जरूरत नहीं पड़ती। नई जमाने की यह प्रक्रिया काफी सुरक्षित और टिकाऊ है। इस सर्जरी के बाद आप अपने चश्मे या कॉन्टेक्ट लेंस से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां हमने सिल्क आई सर्जरी से जुड़ी सामान्य जानकारी दी है। अगर आप इस तकनीक के जरिए आंखों का इलाज कराना चाहते हैं, तो संबंधित डॉक्‍टर से पूरी जानकारी हासिल करें। सिल्‍क आई सर्जरी की प्रक्रिया इसमें सर्जन मरीज की आंखें टेस्‍ट करता है। जरूरत पड़ने पर रोगी को सुन्न करने वाली आई ड्रॉप दी जाती है, फिर फेमटोसेकंड लेजर का उपयोग कॉर्निया में एक छोटा चीरा लगाने के लिए किया जाता है, जिसके बाद लेंटीकुल बनाया और निकाला जाता है। एक-एक आंख का लेजर टाइम सिर्फ 10-15 सेकंड है और पूरे प्रोसेस में 5 मिनट लगते हैं। सर्जरी से पहले और बाद में ध्‍यान रखें ये बातें सर्जरी से पहले डॉक्‍टर कॉन्टैक्ट लेंस से परहेज करने और सर्जरी के दिन मेकअप और इत्र से परहेज करने की सलाह देता है। सर्जरी के बाद, रोगियों को कुछ घंटों तक आराम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उन्हें हल्की असुविधा का अनुभव हो सकता है। सिल्‍क आई सर्जरी करा सकता है और कौन नहीं इस सर्जरी के लिए कम से कम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। क्योंकि इस उम्र के आसपास दृष्टि स्थिर हो जाती है। यह प्रक्रिया मायोपिया से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीज को यह सर्जरी नहीं करानी चाहिए। गर्भवती या स्तनपान कराने वाले महिलाओं को सर्जरी टालने की सलाह दी जाती है। आँखों के धुंधलेपन को ना करें इग्नो ​ सिल्‍क आई सर्जरी के लिए कैसे तैयार हों सबसे पहले आई टेस्ट कराएं। अपनी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर को बताएं। यह सर्जरी की योजना बनाने के लिए जरूरी है। इसके बाद डॉक्टर सर्जरी से कुछ घंटों पहले खाने या पीने की मनाही कर सकता है। सिल्‍क आई सर्जरी के फायदे इस प्रक्रिया की मदद से मरीज 24 घंटे के भीतर ठीक हो जाते हैं। सिल्क आई सर्जरी उन जटिलताओं के जोखिम को कम करती है, जो पारंपरिक आई सर्जरी से जुड़ी होती हैं। इसके अलावा सर्जरी के बाद चश्‍मे या कॉन्‍टेक्‍ट लेंस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती।

रूसी सेना में फिलहाल 40 भारतीय सेवा दे रहे, जंग लड़ रहे भारतीयों को जल्द डिस्चार्ज करेगा रूस

मॉस्को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. खबर है कि यूक्रेन जंग के लिए रूस की सेना में शामिल किए गए भारतीयों की अब सुरक्षित वापसी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मॉस्को पहुंचने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था. इसके बाद भारतीय सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय सेवा दे रहे हैं. इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये भारतीय वतन लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना छोड़कर स्वदेश वापसी इनके लिए मुमकिन नहीं है. रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने कई तरह के राजनयिक प्रयास किए लेकिन रूस की ओर से किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया. ऐसे में पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी बड़ी प्राथमिकता थी. बता दें कि रूस और यूक्रेन जंग में दो भारतीयों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी. मोदी को पुतिन ने बताया था परम मित्र दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना ‘परम मित्र’ बताया था. पुतिन ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, परम मित्र आपका हार्दिक स्वागत है. आपको देखकर मुझे बड़ी खुशी हुई. (हमारे बीच) औपचारिक बातचीत कल होने वाली है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण भेजा था, जहां दोनों नेता मंगलवार को भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में बैठक करेंगे. इस द्विपक्षीय बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. इससे पहले आज जब दोनों नेता मिले तो उनकी करीबी दोस्ती भी साफ नजर आई. पुतिन के निमंत्रण पर रूस पहुंचे हैं पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पांच साल में पहली बार रूस पहुंचे हैं. यह तीसरे कार्यकाल की उनकी दूसरी विदेश यात्रा है. प्रधानमंत्री सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे मॉस्को पहुंचे थे. यहां वणुकोवो-II इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का रूस के प्रथम डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया था. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आधिकारिक बातचीत आज होगी. इससे पहले भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि मौजूदा स्थिति का हल युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता. यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी पीएम मोदी के प्रमुख एजेंडे में शामिल था.  

रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों की दिन-प्रतिदिन हो मॉनीटरिंग – कलेक्टर

रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों की दिन-प्रतिदिन हो मॉनीटरिंग – कलेक्टर मैनपॉवर बढ़ाने तथा सुरक्षा मानक का ध्यान रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश जनहित प्रभावित होने पर जिम्मेदारी तय कर की जाएगी कार्यवाही अनूपपुर जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों की गति धीमी होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि समय-सीमा में कार्य नही होने से जनहित प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों की आयोजित बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए।           बैठक में अपर कलेक्टर श्री अमन वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, रेलवे विभाग के एडीईएन श्री पंकज कुमार, ईओडब्ल्यू श्री अरविंद कुमार तथा सेतु निगम के एसडीओ श्री देवेन्द्र मरकाम सहित ठेकेदार उपस्थित थे।      बैठक में कलेक्टर ने रेलवे के अधिकारियों को समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का दिन-प्रतिदिन का कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में रेलवे ठेकेदारों से मैनपॉवर बढ़ाकर कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षात्मक पहलुओं का प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को टीम वर्क से कार्य करने तथा मौका भ्रमण कर दिन-प्रतिदिन की कार्ययोजना से अवगत कराने के निर्देश दिए।     कलेक्टर ने कहा कि रेलवे क्षेत्र का कार्य रेलवे विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसकी विभागीय अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य में हीलाहवाली होने पर आवश्‍यक जुर्माने के साथ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में अब किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही नही होनी चाहिए, अन्यथा जनहित प्रभावित होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी।

विधायक मदन मित्रा का करीबी महिला की बेरहमी से पिटाई का एक और वीडियो वायरल, क्या है सच

कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में बीते दिनों शादीशुदा महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया था। दबंग ताज्जिमुल हक उर्फ जेसीबी ने एक महिला और पुरुष की सड़क पर पिटाई की थी। बताया गया कि विवाहेतर संबंधों के मामले में अवैध कंगारू कोर्ट ने पिटाई करने का फैसला सुनाया था। ऐसा ही एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा का करीबी  जयंत सिंह एक महिला की कंगारू कोर्ट में पिटाई कर रहा है। यह वीडियो कामरहाटी का बताया गया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? वीडियो में क्या दिख रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोगों ने किसी को टांग रखा है और तीसरा शख्स बेंत से पिटाई कर रहा है। दावा किया गया है कि एक लड़की की पिटाई की जा रही है और यह मदन मित्रा के सहयोगी जयंत सिन्हा की कंगारू कोर्ट है। बीजेपी ने भी इस वीडियो को लेकर ममता सरकार पर हमला किया है। दावा किया गया है कि यह वीडियो अड़ियादह के तलातल क्लब का है। टीएमसी ने क्या कहा? इस वीडियो को लेकर टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने कहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है और इसको लेकर जयंत सिन्हा की गिरफ्तारी भी हुई थी। रिजू दत्ता ने बीजेपी को जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह मार्च 2021 का पुराना वीडियो है। आरोपी जयंत सिंह के सहयोगी जो पिटाई कर रहे हैं, वे जेल में हैं। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा पीड़िता पुरुष भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि वीडियों में देखकर क्लियर है कि जिसकी पिटाई की जा रही है वह महिला है। हाल ही में हुई है जयंत सिंह की गिरफ्तारी बीते रविवार को अड़ियादह में ही दो युवकों को निजी झगड़े में बाहुबली जयंत सिंह के दखल के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि जयंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज के छात्र और उसकी मां की हॉकी की स्टिक, लाठी और ईंटों पर सड़क पर गिराकर पिटाई की। हालांकि वीडियो में देखा जा रहा कि पिटाई बंद कमरे में हो रही है। ऐसे में लगता है कि वीडियो पुराना ही है। वहीं अड़ियादह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार की रात जयंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।  

संयुक्त राष्ट् : गाजा के 90% लोग कम से कम एक बार हुए हैं विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र  संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा के 90 प्रतिशत लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं, कुछ लोग तो कई बार विस्थापित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इजरायली सेना ने रविवार और सोमवार को गाजा में 19 ब्लॉकों में रहने वाले हजारों लोगों को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, रविवार को कुछ लोगों को पश्चिमी गाजा शहर में खाली करने का आदेश दिया गया था, जबकि सोमवार को डेर अल बलाह शिविर को खाली करने का निर्देश दिया गया. कार्यालय ने कहा कि गाजा में हर 10 में से नौ लोगों के विस्थापित होने का अनुमान है, विस्थापन की नई लहरें मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जो पहले भी कई बार विस्थापित हो चुके हैं, लेकिन फिर से उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्हें बार-बार अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. गाजा में लोग, खासकर बच्चे, हर दिन पानी इकट्ठा करने के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं. आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच भी एक बड़ी चुनौती है. उत्तरी गाजा में, आंतरिक रूप से विस्थापित 80,000 लोगों के लिए कोई शिविर नहीं है, इन्हें जून के अंत में यहां आने के लिए मजबूर होना पड़ा. कई लोग ठोस कचरे और मलबे के बीच सोते हुए पाए गए, उनके पास गद्दे या कपड़े भी नहीं थे, और कुछ ने आंशिक रूप से नष्ट हो चुकी संयुक्त राष्ट्र सुविधाओं और आवासीय भवनों में आश्रय लिया था. मानवीय मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने इन क्षेत्रों को निकासी क्षेत्र के रूप में नामित किया, जिससे पिछले दो हफ्तों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों सहित कई परिवारों को विस्थापन की लहरों से गुजरना पड़ा. यहां मानवीय कार्यों को जारी रखने के लिए ईंधन और दूसरी चीजों की गंभीर कमी हो गई है, साथ ही गर्मी के कारण आपूर्ति (विशेष रूप से भोजन) के खराब होने और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ गया है. गाजा में 18 बेकरी में से केवल सात ही चालू हैं, सभी देर अल बलाह में हैं, और पहले से ही आंशिक क्षमता पर काम कर रही छह बेकरी को अब ईंधन की कमी के कारण पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. कार्यालय ने कहा कि खाना पकाने की गैस और खाद्य आपूर्ति की कमी के चलते सामुदायिक रसोई भी काम करने के लिए संघर्ष कर रही हैं. यहां पका हुआ भोजन मिलना मुश्किल हो गया है. विस्थापित परिवार खाना पकाने के लिए फर्नीचर और कचरे से लकड़ी और प्लास्टिक जलाने पर निर्भर हैं, जिससे स्वास्थ्य जोखिम और पर्यावरणीय खतरे बढ़ रहे हैं. खाना पकाने के लिए, मानवीय एजेंसी ने कहा कि वे गेहूं का आटा और डिब्बाबंद भोजन वितरित कर रहे हैं लेकिन एरेज वेस्ट क्रॉसिंग बंद होने से अब इसमें भी बाधा आ रही है. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन और संयुक्त राष्ट्र उपग्रह केंद्र द्वारा किए गए एक संयुक्त आकलन में अनुमान लगाया गया है कि गाजा की लगभग 57 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि और उसके एक तिहाई ग्रीनहाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थानीय बाजार में मांस और मुर्गी जैसे भोजन की भी भारी कमी है, स्थानीय रूप से उत्पादित कुछ सब्जियां ही सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं.

आज लॉन्च हो रहा है Redmi 13 5G

Redmi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 13 5G आज भारत में लॉन्च हो रहा है। फोन दमदार 108MP कैमरा सेंसर के साथ आएगा। लॉन्च से पहले फोन की डिटेल लीक हो गई हैं, जिसके मुताबिक यह एक पावरफुल कैमरा सेंसर फोन है। फोन को 9 जुलाई 2024 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल और यूट्यब चैलन पर देखा जा सकता है। Redmi 13 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत और ऑफर्स Redmi 13 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वही फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में आएगा। फोन की खरीद पर ग्राहकों को 1000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस तरह 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रह जाती है, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रह जाती है। Redmi 13 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स Redmi 13 5G स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच पंचहोल कैमरा कटआउट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन में आपको ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जबकि 2MP सेकेंड्री कैमरा दिया जा सकता है।जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप की बात करें, तो फोन में 5030mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

पुतिन ने भारत की प्रगति में मोदी के योगदान की खुलकर तारीफ की

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार रात नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पुतिन ने पीएम मोदी को अपने आवास के चारों तरफ घुमाया. इलेक्ट्रिक कार की सवारी की और घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. इस दौरान दोनों नेताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में देखा गया. ये बातचीत द्विभाषीय के जरिए हुई. पुतिन ने भारत की प्रगति में मोदी के योगदान की खुलकर तारीफ की. पुतिन ने पीएम मोदी को मॉस्को के बाहर निजी बातचीत के लिए सरकारी आवास बुलाया था. यहां पुतिन ने कहा, ”मैं आपको एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता है कि यह कोई आकस्मिक जीत है, बल्कि आपके कई वर्षों के कामों का परिणाम है. आपके अपने विचार हैं. आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं. भारत और भारतीय लोगों के हित में नतीजे देने में सक्षम हैं. रिजल्ट स्पष्ट है.” ‘पूरा जीवन सेवा में समर्पित कर दिया’ सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन का कहना था कि भारत मजबूती से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और हम इसे महसूस कर सकते हैं. ‘देशवासियों ने मातृभूमि की सेवा का अवसर दिया’ दरअसल, जब दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने चाय पर अनौपचारिक चर्चा की तो मोदी ने भारत में हाल ही संपन्न हुए आम चुनावों का जिक्र किया और कहा, ‘भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का मौका दिया है.’ इस पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और वे इसे महसूस कर सकते हैं.’ ‘पुतिन ने खुद पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में घुमाया’ रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपका कहना सही है. मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है. मेरा देश और मेरे देश के लोग.’ बाद में, राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने नोवो-ओगारियोवो में पुतिन के आवास के आसपास सैर की. पुतिन ने मोदी को आवास के चारों ओर घुमाया और उन्हें एक इलेक्ट्रिक कार में घुमाया. अधिकांश समय उन्होंने दुभाषियों के जरिए बात की. हालांकि, जब वे कार छोड़ कर बगीचे की ओर चल रहे थे तो उनके बीच अंग्रेजी में संक्षिप्त बातचीत भी हुई. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अपना घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. यहां दोनों नेताओं ने टहलते हुए अपनी बातचीत जारी रखी. ‘दोस्त का बंधन और मजबूत होगा’ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में किया और नोवो-ओगारियोवो में मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया. मोदी ने कहा, कल भी हमें बातचीत का इंतजार है. ये बातचीत निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने निजी कार्यक्रम को दो करीबी दोस्तों और भरोसेमंद साझेदारों की मुलाकात बताया था. बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजी बातचीत के लिए नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. यह दोनों नेताओं के लिए भारत-रूस मित्रता को संजोने और उसका जश्न मनाने का अवसर है. रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद पीएम मोदी की यह पहली मॉस्को यात्रा है. मंगलवार को मोदी-पुतिन के बीच शिखर वार्ता होने जा रही है. इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी रूस पहुंचे तो वनुकोवो-द्वितीय एयरपोर्ट पर रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा, हम भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं और भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा. प्रधानमंत्री ने कहा, भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहता है.  

निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 24351 के लेवल पर खुला

मुंबई शेयर मार्केट की शुरुआत आज दमदार रही। सेंसेक्स 146 अंकों की बढ़त के साथ 810107 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 24351 के लेवल पर खुला।  ग्लोबल मार्केट में काफी हद तक पॉजिटिव मोमेंटम को देखते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार को सपाट खुलने की उम्मीद है।। क्योंकि, आज एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित रूप से बंद हुए, जिसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई लेवल पर क्लोज हुए। आज सेंसेक्स के लिए संकेत इस प्रकार हैं एशियाई बाजार  लाइव मिंट के मुताबिक एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। जापान के निक्केई 225 में 1% की तेजी आई, जबकि टॉपिक्स में 0.27% की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.3% की वृद्धि हुई। गिफ्ट निफ्टी  गिफ्ट निफ्टी 24,387 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 7 अंक अधिक है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक सपाट शुरुआत का संकेत देता है। वॉल स्ट्रीट  अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को ज्यादातर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने ताजा मुद्रास्फीति के आंकड़ों और फेड चेयर पॉवेल की टिप्पणी से पहले रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% गिरकर 39,344.79 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 0.10% बढ़कर 5,572.85 पर पहुंच गया। नैस्डैक 0.28% बढ़कर 18,403.74 पर बंद हुआ। यह इसकी लगातार पांचवां हाइ लेवल पर क्लोजिंग थी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet