इस खतरनाक बीमारी की चपेट में है हर तीसरा भारतीय, जानें क्या है ये बीमारी
Every third Indian is in the grip of this dangerous disease, know what is this disease
Every third Indian is in the grip of this dangerous disease, know what is this disease
Rain increased the price of vegetables in the state, prices of tomato and coriander are skyrocketing
PCCF Ambade will investigate the complaint of PCCF Dr. Kumar in Rashtrapati Bhavan.
Encounter continues in Kulgam, eight terrorists eliminated
5 people from Sidhi, Madhya Pradesh were among the dead in Surat building accident
Union Minister Bhupendra Yadav visited Mahakal with Chief Minister Dr. Mohan Yadav
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान माना गया है। वनस्पति के साथ-साथ नदी, पहाड़ आदि को जीवंत मानना हमारी संवदेनशील सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में सरकार ने भी प्रदेश में वृहद पौध-रोपण का संकल्प लिया है। इस क्रम में प्रदेश में पाँच करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। इंदौर में 51 लाख, भोपाल और जबलपुर जिले में 12-12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जंबूरी मैदान पर आयोजित एक पेड़ मां के नाम-वृहद पौध-रोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेदीप प्रज्वलित कर एवं अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीला बाई यादव की स्मृति में पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जंबूरी मैदान में आँवले का पौधा लगाया। इससे पहले उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता पर बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया। पौध-रोपण के लिए विद्यार्थियों का उत्साह सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की प्रशंसा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि अंग्रेजों के बंग-भंग के षड़यंत्र और कश्मीर की समस्या का पूर्वानुमान लगाकर देश को सचेत करने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी, एनएसएस द्वारा सक्रिय रूप से भाग लेने की सराहना करते हुए कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में पौध-रोपण के लिए लोग उत्साहित हैं और वे स्वयं पौधरोपण के लिए आगे आ रहे हैं। भोपाल नगर निगम लगाएगा एक लाख 20 हजार पौधे महापौर श्रीमती मालती राय ने बताया कि भोपाल नगर निगम ने वृहद पौध-रोपण अभियान के अंतर्गत एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है। आज के अभियान में जनभागीदारी से 26001 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आरंभ जल-गंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल शहर के 12 जलाशयों से 128 डम्पर गाद निकाला गया तथा 54 बावड़ियों और 42 कुंओं के संरक्षण का कार्य किया गया। सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप, अपनी माँ के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पंचायत और ग्रामीणविकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी तथा अन्य जनप्रतनिधि उपस्थित थे।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो दुर्घटनाओं में 10 व्यक्तियों की मृत्यु पर 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। एक जुलाई को श्योपुर जिले के ग्राम टर्राखुर्द, अर्रोदरी बलावली का पटरा भूतकछा के 7 व्यक्तियों की करोली माता दर्शन के लिये राजस्थान जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके परिजन को चार-चार लाख रुपए प्रति मृत व्यक्ति के मान से कुल 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 जून को दमोह जिले के ग्राम वांसातारखेड़ा में हुई घटना में तीन व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिजन को चार-चार लाख रुपए कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और इस्कॉन मंदिर के पुजारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्णा पाथेय योजना के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 2007 से शुरू भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की परंपरा जारी हैं। बड़े ही हर्ष और आनंद का विषय है कि इस बार भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा के अलग-अलग तीन रथ निकलने जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश के अलग-अलग 17 स्थानों पर भी जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के इंद्रध्युमन महाराज ने ही पुरी, उड़ीसा में जाकर जगन्नाथ धाम विकसित किया। उन्होंने ही उज्जैन से पूरी तक की सांस्कृतिक संबंध की परंपरा भी स्थापित की थी। भारत की एकता को अटूट बनाने में यह ऐतिहासिक प्रसंग महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब भगवान श्री कृष्णा 5000 वर्ष पूर्व अपने भाई बलदाऊ के साथ आए थे, तब वे सांदीपनी आश्रम पैदल ही गए थे। भगवान श्री कृष्ण की उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य स्थानों से कई लीलाएं जुड़ी है। इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पग पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन मंदिर के सभी संस्थापकों और पुजारियों को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम का संचालन इस्कॉन के श्री राघव पंडित द्वारा किया गया।
श्रीनगर जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को एक अलग मुठभेड़ में कम से कम एक सैनिक शहीद हो गया, जबकि चार आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान शुरू करने के बाद कुलगाम जिले के मोदरगाम गांव में पहली मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने कम से कम दो से तीन आतंकवादियों को उनके ठिकाने पर घेर लिया है। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कुलगाम जिले के मोदरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।” पहले ऑपरेशन के शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही कुलगाम जिले के फ्रिसल चिन्नीगाम गांव में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों को इलाके में लश्कर समूह के आतंकवादियों के होने की संभावना के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षा बलों के गांव में पहुंचते ही गांव के एक घर में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों स्थानों पर भीषण गोलीबारी जारी है। पिछले महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट के दो शीर्ष कमांडर पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक घर में फंस गए थे, जिसे वे छिपने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने सभी को मौत के घाट उतार दिया था। इस क्षेत्र में हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। पिछले महीने ही, सुरक्षा बलों ने डोडा जिले के गंडोह इलाके में तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया था।
जम्मू विशेष अदालत ने शनिवार को वरिष्ठ कश्मीरी अधिवक्ता मियां कयूम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मियां कयूम को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 25 जून को श्रीनगर में अधिवक्ता बाबर कादरी की हत्या की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था। कादरी की सितंबर 2020 में श्रीनगर शहर के हवाल इलाके में उनके घर में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। बाबर कादरी ने मियां कयूम पर उन्हें मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कहा था कि कादरी की हत्या में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर साकिब मंजूर शामिल था। मंजूूर और एक अन्य आतंकवादी 2022 में श्रीनगर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे। शनिवार को मियां कयूम को उसकी दूसरी रिमांड की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश जतिंदर सिंह जामवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बेंगलुरु कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा कि पुलिस को असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करना चाहिए, ताकि ऐसे तत्व अपराध करनेे से डरें। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि कुछ पुलिसकर्मियों को यह भी नहीं पता कि ई-बीट सिस्टम लागू है। सिद्धारमैया ने यहां पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के उद्घाटन के बाद राज्य पुलिस से सवाल किया कि आपको बंदूकें क्यों दी जाती हैं? उपद्रवी इससे क्यों नहीं डरते? उन्होंने इस अवसर पर एक नया सॉफ्टवेयर भी जारी किया। सीएम नेे कहा कि संबंधित थानों के अधिकारियों को पता होता है कि उपद्रवी तत्व व नशे के कारोबारी कौन हैं, तो उन पर लगाम क्यों नहीं लग पा रहा है। उन्होंने पिछले एक साल में राज्य में सांप्रदायिक दंगों के बिना कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्री परमेश्वर और कर्नाटक पुलिस को बधाई दी। सीएम ने पुलिस मैनुअल के अनुसार प्रत्येक एसपी-डीसीपी-आईजी को अपने अधिकार क्षेत्र के थानों के निरीक्षण का निर्देश दिया।
रायपुर. सगढ़ में चौथे मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। नवा रायपुर स्थित पर्यावास भवन के चौथे मंजिल से एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक उसी बिल्डिंग में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा में पदस्थ था। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आया है। मृतक का नाम नरेश साहू 35 साल बताया जा रहा है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में हाउसिंग बोर्ड के अकाउंट शाखा के पद पर काम करता था। मृतक पचपेड़ी नाका में अपने परिवार के साथ रहता था। 3-4 साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक बच्ची भी है। मृतक मूल निवासी सुपेला भिलाई का था।
हाथरस हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 121 लोगों के मारे जाने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को प्रकाश मधुकर को कोर्ट ने 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। आरोपी को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के मामले में हाथरस SP निपुण अग्रवाल ने बताया, “जनपद हाथरस की SOG ने मधुकर को शुक्रवार देर शाम दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया था। पुछताछ की गई है, इनकी फंडिंग अभी जांच के दायरे हैं… फंडिंग कहां से आ रही है, डोनर की लिस्ट का संकलन किया जा रहा है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
नई दिल्ली भारत में अप्रैल से जून के बीच 501 सौदे हुए हैं, जिनका मूल्य 21.4 अरब डॉलर था। यह 2022 की दूसरी तिमाही के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसकी वजह राजनीतिक स्थिरता और आने वाले बजट को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट होना है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। आने वाले छह महीनों में सौदों की गतिविधियों में और बढ़त देखने को मिल सकती है।शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्रांट थॉर्नटन भारत डीलट्रैकर के मुताबिक, विलय एवं अधिग्रहण और प्राइवेट इक्विटी (पीई) सौदों की संख्या 467 रही और इनकी वैल्यू 14.9 अरब थी। अप्रैल से जून के बीच वॉल्यूम में 9 प्रतिशत का इजाफा देखे को मिला। सौदों में बढ़त की वजह अदाणी ग्रुप की ओर से इंडस्ट्रियल मटेरियल और पोर्ट सेक्टर में चार उच्च वैल्यू वाले सौदे करना था, जो कि पिछली तिमाही हुई डील की वैल्यू का 52 प्रतिशत थी। 2024 की दूसरी तिमाही में एक अरब डॉलर की एक और 30 हाई-वैल्यू डील (100 मिलियन डॉलर से अधिक) हुई है और इस वजह पिछली तिमाही के मुकाबले हाई-वैल्यू डील में 58 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पारंपरिक सेक्टर्स जैसे फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग में मजबूल डील देखने को मिली है, जो कि कुल डील का करीब 50 प्रतिशत था। 2024 की दूसरी तिमाही में 14 आईपीओ आए, जिन्होंने करीब 4.2 अरब डॉलर की राशि जुटाई। यह 2022 की दूसरी तिमाही के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा था। ग्रांट थॉर्नटन भारत में पार्टनर (ग्रोथ) शांति विजेता ने कहा, “तिमाही में मजबूत निजी इक्विटी गतिविधि और बड़े घरेलू सौदे देखे गए। वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सीमा पार सौदों में गिरावट के बावजूद, घरेलू निवेश मजबूत रहा है।”