LATEST NEWS

डॉ. श्यामाप्रसाद ने देश की एकता को और मजबूती दी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दी पुष्पांजलि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्र की अखंडता और समाज की उन्नति के लिए आजीवन कार्य करने वाले महान चिंतक  डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने  कैम्प कार्यालय बगिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘अद्वितीय प्रयासों’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. मुखर्जी ने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

महाकाल-लोक की तर्ज पर अब दमोह के जागेश्वरनाथ धाम को विकसित करने का निर्णय लिया: डॉ. मोहन यादव

भोपाल बुंदेलखण्ड के दमोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ धाम अब महाकाल-लोक की तर्ज पर विकसित होगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अनुसार महाकाल-लोक की तर्ज पर अब दमोह के जागेश्वरनाथ धाम को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आज पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विधानसभा कक्ष में समीक्षा की गई। मंत्री श्री लोधी ने कहा कि बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम में विराजित शिवलिंग वर्षों से लोगों के श्रद्धा और आश्चर्य का केन्द्र बना हुआ है। यह शिवलिंग हर साल बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे के कारण अब तक अज्ञात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वरनाथ धाम में मंदिर परिसर का पुनर्विकास, एकात्म क्षेत्र, ध्यान और योग केन्द्र, उल्लास क्षेत्र तथा प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण किया जायेगा। श्रद्धालु जागेश्वरनाथ लोक में भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं एवं भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्राचीन मंदिरों का चित्रों के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। साथ ही उनसे जुड़ी मान्यताओं एवं इतिहास संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री श्री लोधी ने कार्य-योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्तम इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार सरल एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, लाइट एण्ड साउण्ड-शो की प्लानिंग संबंधी निर्देश दिये। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल-लोक की तर्ज पर दमोह के जागेश्वरनाथ धाम में भी एक लोक को विकसित करने का निर्णय लिया था। यह मध्य प्रदेश के अजूबों में से एक होने के साथ तीर्थ स्थल है। यहां विराजित शिवलिंग सालों से लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। इस तीर्थ स्थल की प्रसिद्धि देश के कोने-कोने में फैली हुई है। इसी के चलते चारों धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालु इस पवित्र तीर्थ पर दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। आश्चर्य है यहां का शिवलिंग बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम में विराजित जागृत शिवलिंग एक स्वयंभू शिवलिंग है। यह वर्षों से लाखों लोगों की श्रद्धा और आश्चर्य का केन्द्र रहा है। आश्चर्य की बात है कि यह रहस्यमयी शिवलिंग हर साल बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे के कारण अब तक अज्ञात बने हुए हैं। यह विकास कार्य किये जाएंगे लाखों लोगों की आस्था के केंद्र जागेश्वरनाथ धाम में मंदिर परिसर का पुनर्विकास, एकात्म क्षेत्र, ध्यान और योग केन्द्र, उल्लास क्षेत्र तथा प्रवेश और निकास द्वार का निर्माण किया जायेगा। श्रद्धालु जागेश्वरनाथ लोक में भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतीकात्मक प्रतिमाओं एवं भगवान भोलेनाथ से जुड़े प्राचीन मंदिरों का चित्रों के माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। सभी ज्योतिर्लिंगों की मिलेगी जानकारी इसके साथ ही भक्त सभी ज्योतिर्लिंगों से जुड़ी मान्यताओं एवं इतिहास संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए यहां उत्तम इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा अनुसार सरल एवं सुगम दर्शन व्यवस्था, लाइट एण्ड साउण्ड-शो की प्लानिंग भी की जा रही है।  

अबतक150000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के किए दर्शन, सावन से पहले ही अदृश्य हुए बाबा बर्फानी

श्रीनगर कश्मीर में अमरनाथ मंदिर में पिछले सात दिनों में 1.50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं 5 हजार 871 यात्रियों का एक और जत्था शनिवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ।श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने बताया कि सात दिनों में अब तक 1.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं। एसएएसबी के अधिकारियों ने बताया, “आज 5,871 यात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिलों के साथ जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें से 2,112 यात्रियों का पहला जत्था 110 वाहनों में सवार होकर सुबह 2:50 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि 3,759 यात्रियों को लेकर 134 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह 3:50 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।” अधिकारियों ने कहा, “यात्रा 29 जून को शुरू होने के बाद से बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से चल रही है।” श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं। पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। दोनों मार्गों पर और पारगमन शिविरों ताथ गुफा मंदिर में 124 से अधिक लंगर (सामुदायिक रसोई) बनाये गए हैं। इस साल की यात्रा के दौरान 7 हजार से ज्यादा सेवादार यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। पहली बार सातवें दिन ही अदृश्य हुए बाबा बर्फानी अमरनाथ गुफा मंदिर  में यात्रा शुरू होने के सातवें ही दिन बाबा बर्फानी अदृश्य हो गए हैं। इससे पहले भी बाबा बर्फानी अदृश्य हो चुके हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पिघल जाती है। हालांकि, इस बार सावन का महीना शुरू होने के 16 दिन पहले ही बाबा बर्फानी अदृश्य हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि 7 दिनों में ही बाबा बर्फानी गायब हो गए हैं। अब अमरनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा के ही दर्शन होंगे। क्या रहा कारण? अमरनाथ गुफा मंदिर  में शिवलिंग पिघलने की वजह अधिकारियों ने गर्मी बताई है। रोकी गई अमरनाथ यात्रा अमरनाथ में एक तरफ बाबा बर्फानी के गायब होने की वजह से श्रद्धालु नाराज है, तो वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। बता दें कि जम्मी-कश्मीर में भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा को अस्‍थायी रूप से रोक दिया गया है। 29 जून को शुरू हुई थी यात्रा इस साल 29 जून 2024 से अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) की शुरुआत हुई थी। इस बार श्रद्धालु भारी संख्या में वहां पहुंचे हैं। बीते 6 दिनों में बाबा बर्फानी के दर्शन करने आए भक्तों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा की शुरुआत के बाद से अब तक छह दिनों में 1 लाख 30 हजार 189 लोगों ने पवित्र गुफा बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आई भक्तों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। पिछले 6 दिनों में 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने अपनी यात्रा को पूरा कर लिया है। 7वें दिन कितने श्रद्धालु पहुंचे अमरनाथ? अमरनाथ गुफा मंदिर  में 7वें दिन 6 हजार से ज्यादा यात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। एक अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार को 259 वाहनों में सवार 6919 तीर्थयात्री जम्मू से कश्मीर घाटी की पहलगाम और बालटाल पहुंचे थे। 19 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा इस बार 29 जून को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो कि 19 अगस्त को समाप्त होगी। पहले भी अदृश्य हो चुके हैं बाबा अमरनाथ गुफा मंदिर (Amarnath Yatra 2024) में पिछले साल बाबा बर्फानी 14 दिन में अदृश्य हो गए थे। वहीं,  साल 2016 में 13 दिन बाद अदृश्य हुए थे। क्या है शिवलिंग पिघलने की वजह? अमरनाथ गुफा मंदिर (Amarnath Yatra 2024) में पिछले कई सालों से पवित्र हिम शिवलिंग पिघलकर गायब हो चुकी है। बीते कई सालों से शिवलिंग लगातार समय से पहले ही पिघल रही है। ये सिलसिला 2006 से जारी है। इसके पीछे की वजह ग्लोबल वार्मिंग बताई गई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अमरनाथ गुफा में समय से पहले शिवलिंग के पिघलने का कारण ग्लोबल वार्मिंग माना है। ऐसे होता है शिवलिंग का निर्माण बता दें कि अमरनाथ में ये पवित्र गुफा 90 फीट लंबी और 150 फीट ऊंची है। ऐसा माना जाता है कि गुफा में जल की बूंद टपकती है, उस वजह से ही शिवलिंग बनता है। उसके बाद चंद्रमा के घटने बढ़ने के साथ बर्फ से बने शिवलिंग के आकार में परिवर्तन होता है और अमावस्या तक शिवलिंग धीरे-धीरे छोटा होता जाता है।

कोहली और रोहित के बिना भारत एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार

हरारे भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच से पहले शुक्रवार को भारतीय बल्लेबाजी क्रम की पुष्टि की है। पिछले हफ्ते बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम से मौजूदा भारतीय टीम का स्वरूप बिल्कुल अलग होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाजों और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के टी20 से संन्यास लेने के बाद, युवाओं के पास क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा। कोहली और रोहित के बिना भारत एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है, उनके नए बल्लेबाजी सेट-अप में गिल और युवा अभिषेक शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल होंगे, जबकि रुतुराज गायकवाड़ तीसरे स्थान पर होंगे। गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अभिषेक शर्मा मेरे साथ ओपनिंग करेंगे और रुतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर खेलेंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ मेन इन ब्लू की सीरीज गिल का भारतीय कप्तान के रूप में पहला कार्यकाल होगा। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के कप्तान के रूप में अपनी शुरुआत की। जीटी ने आईपीएल 2024 में पांच जीत, सात हार और 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहते हुए -1.063 के नकारात्मक नेट रन रेट के साथ अपना अभियान समाप्त किया। गिल का मानना है कि उन्होंने इस कैश-रिच लीग में अपनी पहली कप्तानी में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, मैंने बहुत कुछ सीखा। जब मैंने पहली बार अपनी आईपीएल टीम के लिए कप्तानी की, तो मुझे अपने बारे में और नेतृत्व के दृष्टिकोण के बारे में बहुत कुछ पता चला। और मुझे लगा कि कप्तान के रूप में आपके सामने आने वाली अधिकांश चुनौतियाँ मानसिक होती हैं। हर्षित राणा, रियान पराग, तुषार देशपांडे और अभिषेक सहित भारतीय खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए पदार्पण करने का अवसर मिलेगा। गिल को लगता है कि यह श्रृंखला युवाओं और पदार्पण करने वालों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ-साथ एक्सपोजर प्राप्त करने में मदद करेगी। गिल ने कहा, यह विश्व कप में खेलने वाली टीम से काफी अलग है। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हम खिलाड़ियों को अनुभव देना चाहते हैं और उन्हें बताना चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना कैसा होता है, क्योंकि कई खिलाड़ियों ने इतने मैच नहीं खेले हैं और कुछ खिलाड़ियों ने तो अपना डेब्यू भी नहीं किया है। इसलिए मुझे लगता है कि इस सीरीज के लिए हमारा लक्ष्य उन्हें अधिक अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना है। भारत शनिवार शाम हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज का पहला मैच खेलेगा।  

मनीष सिसोदिया को अदालत से नहीं मिली राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 15 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। उनकी न्यायिक हिरासत सीबीआई के मामले में बढ़ाई गई है। आज यानी 6 जुलाई को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सीबीआई की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया पिछले साल 26 फरवरी से हिरासत में है। इसके बाद ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले बुधवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी। इसी के साथ कोर्ट ने ईडी को आरोपी व्यक्तियों को दो दिनों के भीतर चार्जशीट और दस्तावेजों की कॉपियों उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इससे पहले ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौवीं चार्जशीट दायर की थी और विनोद चौहान नाम के व्यक्ति को आरोपी बनाया था। ईडी ने जांच के तहत मई में चौहान को गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने कहा कि यहां धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में नई और नौवीं अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) दायर की गई जिसमें आरोपी का नाम विनोद चौहान है। इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया वह 18वां व्यक्ति है। एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, बीआरएस नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता तथा कई शराब कारोबारियों और अन्य को भी हिरासत में लिया था।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खिताब के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेने का सपना तोड़ दिया

हैम्बर्ग (जर्मनी) फ्रांस ने पुर्तगाल को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हराकर यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के सेमीफाइनल में जगह बनाई और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खिताब के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेने का सपना तोड़ दिया। इस मुकाबले को रोनाल्डो बनाम काइलियन एमबापे के बीच जंग के रूप में देखा जा रहा था लेकिन आखिर में फ्रांसीसी खिलाड़ी अपने आदर्श फुटबॉलर पर भारी पड़ा। दोनों टीम ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी लेकिन अतिरिक्त समय तक भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स का शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। इसके बाद थियो हर्नांडेज़ ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर फ्रांस को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। फ्रांस को यूरो 2021 के अंतिम 16 में और विश्व कप 2022 के फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन यहां किस्मत उसके साथ थी। पुर्तगाल की इस हार से 39 वर्षीय रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनशिप से भी विदा ली। वह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। रोनाल्डो ने रिकॉर्ड छह बार यूरोपीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। फ्रांस सेमीफाइनल में स्पेन से भिड़ेगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में मेजबान जर्मनी को हराया।  

मेरिनो के गोल से स्पेन सेमीफाइनल में, मेजबान जर्मनी बाहर

स्टुटगार्ट (जर्मनी) माइकल मेरिनो के अतिरिक्त समय के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से स्पेन ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल में मेजबान जर्मनी को 2-1 से पराजित करके यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। जब मैच पेनल्टी शूटआउट की तरफ बढ़ रहा था तब स्थानापन्न खिलाड़ी मेरिनो ने 119वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। मेरिनो ने गोल करने के बाद कॉर्नर फ्लैग के पास उसी तरह से जश्न मनाया जैसे उनके पिता मिगुएल मेरिनो ने 1991 में यूएफा कप में इसी स्टेडियम में खेले गए मैच में ओसासुना की तरफ से स्टुटगार्ट के खिलाफ गोल करने के बाद मनाया था। मेरिनो ने मैच के बाद कहा,‘‘मैं जानता था कि बहुत कम समय बचा है और यह हमारी तरफ से आखिरी हमला हो सकता है। कुछ सेकेंड तक तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैंने गोल कर दिया है। मैं बेहद खुश हूं। हमने कड़ी मेहनत की थी और हमें अपने पर भरोसा था।’’ मेरिनो की विजयी गोल में मदद करने वाले डेनी ओल्मो ने दूसरे हाफ के शुरू में गोल करके स्पेन को बढ़त दिलाई थी। जब लग रहा था कि स्पेन निर्धारित समय में ही जीत दर्ज करने में सफल रहेगा तब फ्लोरियन विर्ट्ज़ ने अंतिम मिनट में गोल करके जर्मनी के प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दिया था। मैच में तीनों गोल स्थानापन खिलाड़ियों ने किये। स्पेन सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना करेगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल पेनल्टी शूटआउट में हराया।  

हमास चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौते को अमल में लाने को तैयार, पहले चरण में बंधकों की रिहाई

गाज़ा हमास के खिलाफ इजरायल की जंग आज भी जारी है। हालांकि इसके खत्म होने की आहट सुनाई देने लगी है। हमास के एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से शनिवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि हमास गाजा में नौ महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से किए गए समझौते को अमल में लाने के लिए तैयार हो गया है। पहले चरण के 16 दिन बाद इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए वार्ता शुरू करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। फिलिस्तीनी संगठन ने मांग की है कि समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले इजरायल को पहले एक स्थायी युद्धविराम के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। छह सप्ताह के पहले चरण के दौरान इसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। मध्यस्थता के माध्यम से किए गए युद्धविराम प्रयासों में शामिल एक फिलिस्तीनी अधिकारी ने कहा था कि यदि इजरायल सहमत होता है तो यह प्रस्ताव समझौते के रूप में परिणत हो सकता है। इसके साथ ही पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू हुए गाजा युद्ध को समाप्त कर देगा। आपको बता दें कि इस युद्ध मां गाजा में 38000 से अधिक लोग मारे गए हैं। हमास के आतंकवादियों द्वारा हवाई, भूमि और समुद्र के रास्ते दक्षिणी इजरायली शहरों पर हमला करने के बाद यह युद्ध शुरू हुआ था। उन्होंने लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया जबकि हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए। हमास सूत्र ने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव से यह सुनिश्चित होता है कि मध्यस्थ अस्थायी युद्धविराम, मानवीय सहायता की आपूर्ति और इजरायली सैनिकों की वापसी की गारंटी देंगे। समझौते के दूसरे चरण को लागू करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता जारी रहेगी। इजरायली हमले में सात फिलिस्तीनी मारे गए फिलिस्तीन के उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन शहर और उसके शरणार्थी शिविर में इज़रायली हवाई हमले और गोलीबारी में सात फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि एक इज़रायली ड्रोन ने जेनिन शिविर में युवाओं के एक समूह को निशाना बनाया और इज़रायली सेना ने फ़िलिस्तीनी आतंकवादियों की ओर से की गयी गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए जेनिन के पश्चिम में एक घर को घेर लिया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद इज़रायली सेना ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया और फिर घर पर कई ”एनर्जा” ग्रेनेड से हमला किया। जेनिन में रेड क्रिसेंट एम्बुलेंस अधिकारी महमूद अल-सादी ने बताया कि इज़रायली सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है, जिससे एम्बुलेंस चालक दल घेरे हुए घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, राजस्थान-अलवर में दो बदमाश गिरफ्तार

अलवर. साइबर ठगी के खिलाफ एसपी आनंद शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एनईबी थाने के ट्रांसपोर्ट नगर से पुलिस ने 2 साइबर ठगों आरिफ व वसीम को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अनजान नंबरों पर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर, ओएलएक्स और सेक्सटोरशन कर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 एन्ड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को जब्त मोबाइल में पुलिस अधिकारियों की फोटो और ठगी की चैट सहित अन्य कई सामग्रियां मिली हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ की जा रही है, जिसमें और अधिक साइबर ठगी की वारदातें खुलने की पूरी संभावना है।

भांबरी-ओलिवेटी की जोड़ी विंबलडन से बाहर

लंदन भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी जर्मनी के केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ से तीन सेटों में हारने के बाद विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के दूसरे दौर से बाहर हो गए। भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की और पहला सेट जीतकर बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और आठवीं वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी से 2 घंटे 5 मिनट तक चले मैच में 6-4 4-6 3-6 से हार गए। भांबरी और ओलिवेटी ने पहले दौर में कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक और अलेक्जेंडर शेवचेंको को हराया था। भारत की निगाहें अब रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ जोड़ी बनाई है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त यह जोड़ी दूसरे दौर में जर्मनी के हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रैंटजेन से भिड़ेगी। ओलंपिक में जगह बना चुके सुमित नागल और एन श्रीराम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।  

ग्वालियर में आग का गोला बन गयी चलती स्कूल वैन, ड्राइवर बच्चों को छोड़कर भाग गया

ग्वालियर ग्वालियर के भीतरवार में स्कूल वैन में आग लई। वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल लिया, जबकि ड्राइवर भाग गया। ड्राइवर बच्चों को छोड़कर भाग गया। वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, इसके बाद आग पर काबू पाया। वैन में एपीजी सिलेंडर लगा हुआ था। वैन में 6 बच्चे सवार थे। घटना शनिवार सुबह की है. आग लगते देख चालक मौके से भाग खड़ा हुआ तो बच्चों की चीख पुकार सुनकर सरपंच पति ने जान जोखिम में डालकर फंसे बच्चों ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाला। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा । समय रहते अगर सरपंच पति द्वारा अपनी सूझबूझ और जान जोखिम में डालकर हिम्मत न जुटाई होती तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। सरपंच पति की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक बेन जलकर खाक हो गई थी। इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि की घटना नहीं हुई। शनिवार की सुबह तकरीबन 8 बजे भितरवार करेरा रोड वार्ड क्रमांक 5 शासन स्थित सनराइज स्कूल की वैन रोजाना की तरह नजदीकी गांव गोहिंदा के स्कूली बच्चों को लेने के लिए गई हुई थी। जैसे ही स्कूली बच्चों को भरकर स्कूल के लिए वापस आ रही थी। तभी ग्राम सरपंच भावना सोनू दुबे के घर के सामने ही पहुंची थी तभी बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग लगना शुरू हो गई जिससे घबराकर वैन चालक मौके से वैन में फसे बच्चों को अपने हाल पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। आग की लपटों को देख वैन में मौजूद बच्चों की चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों के साथ घर के बाहर बैठे सरपंच पति सोनू दुबे ने बच्चों की चीख पुकार सुनी और वैन को जलते हुए देखा तो वह अपनी जान की परवाह न करते हुए अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित और सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों की सहायता से वैन में लगी आग को बुझाने का प्रयास रेत और पानी डालकर किया, लेकिन वैन में लगे गैस सिलेंडर से आग और भी ज्यादा भड़कने लगी। उन्होंने इसकी सूचना भितरवार पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश घटना की जानकारी लगने के बाद भितरवार एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने स्कूलों में लगे वाहनों की जांच करने के निर्देश जहां अधीनस्थ अधिकारियों को दिए हैं। तो वहीं घटना के बाद एसडीओपी जितेंद्र नगाइच के निर्देश पर थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी मामले को लेकर सनराइज स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने बीट प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह राजपूत के साथ स्कूल में लगे वाहनों की जानकारी ली साथ ही चालक और परिवहन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अन्य जानकारियां भी एकत्रित की है। शाजापुर में स्कूल वैन पलटी, 7 बच्चों समेत ड्राइवर घायल शाजापुर में शनिवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल वैन पलट गई। 7 बच्चों समेत ड्राइवर घायल हो गए। सभी को अकोदिया के निजी अस्पताल लाया गया। ड्राइवर और एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें शुजालपुर रेफर किया है। हादसा गायों के झुंड को बचाने के चक्कर में हुआ। स्कूल वैन में 17 बच्चे सवार थे।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय व राज्यपाल हरिचंदन बिलासपुर पहुंचे

बिलासपुर/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। साय यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, एबीएन बाजपेई सहित विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धरमजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। हरिचंदन यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, कुलपति एबीएन बाजपेई सहित विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला ,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया।

पुलिस को नहीं मिला सुराग, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में चार बच्चों समेत दो सगी बहनें 19 दिनों से गायब

कोंडागांव. कोंडागांव जिला के केशकाल थाना से एक अजीब मामला सामने आया है। शादीशुदा दो सगी बहन अपने चार बच्चों के साथ 18 दिन से लापता हैं जिसके चलते ससुराल और मायके दोनों ही परिवार काफी चिंतित हैं। ससुराल पक्ष के लोगों ने गुम होने के एक सप्ताह बाद 26 जून को केशकाल थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।  यह पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरडीही और ग्राम ठाकुरपारा अड़ेंगा का है। केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा निवासी दो महिलाएं बीते 17 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं, केशकाल पुलिस के मुताबिक कलेंद्री बाई पटेल 25 वर्ष व बुधयारिन पटेल उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अड़ेंगा की रहने वाली है। दोनों सगी बहनें हैं, जो दिनांक 17 जून को अड़ेंगा से मायके नवागांव बेलर जिला धमतरी जाने के लिए निकली है उनके साथ 4 बच्चे भी हैं। महिलाओं का मोबाइल भी बंद आ रहा है। बेलर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने पहले आस पड़ोस व रिश्तेदारों के पास पहले पतासाजी की उसके सप्ताह भर बाद 26 तारीख को थाना केशकाल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से लापता लोगों की पता तलाश किया जा रहा है।

हाथरस भगदड़ पर मायावती बोली- गरीबों को ‘भोले बाबा’ जैसे बाबाओं के अंधविश्वास के बहकावे में न आना चाहिए

हाथरस उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लोगों को सलाह दी कि वे अपने दुखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अंधविश्वास व पाखंडवाद के बहकावे में न आएं। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सीएम मायावती ने अपने एक्स अकाउंट तीन पोस्ट किए। मायावती ने कहा, “देश में गरीबों, दलितों और पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी और अन्य सभी दुःखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अंधविश्वास व पाखंडवाद के बहकावे में आकर अपने दुःख व पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए, यही सलाह है।” मायावती ने कहा, “बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए रास्तों पर चलकर इन्हें सत्ता खुद अपने हाथों में लेकर अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी। इन्हें अपनी पार्टी बीएसपी से ही जुड़ना होगा, तभी ये लोग हाथरस जैसे काण्डों से बच सकते हैं, जिसमें 121 लोगों की हुई मृत्यु अति-चिन्ताजनक है।” मायावती ने आगे कहा कि हाथरस कांड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी। इस मामले में सरकार को अपने राजनीतिक स्वार्थ में ढीला नहीं पड़ना चाहिए, ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गंवानी पड़े। बता दें कि हाथरस में भगदड़ दो जुलाई को स्वयंभू संत और उपदेशक नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान हुई थी। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। एफआईआर के अनुसार, कार्यक्रम में 2.50 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे, जबकि प्रशासन ने केवल 80 हजार लोगों को ही अनुमति दी थी। एफआईआर के अनुसार, सत्संग आयोजकों ने सबूत छिपाकर तथा बाबा के अनुयायियों की चप्पलें और अन्य सामान पास के खेतों में फेंक कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों की वास्तविक संख्या को छिपाने की कोशिश की थी। ऐसा बताया जा रहा है कि भगदड़ तब मची जब कई श्रद्धालु उपदेशक के पैरों की मिट्टी लेने के लिए दौड़े थे। उनका मानना था कि इससे उनकी सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं।  

राहुल ने कहा भारतीय जनता पार्टी में कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करता

अहमदाबाद  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अहमदाबाद दौरे पर है। राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ते तो अयोध्या उनका राजनितिक करियर खत्म कर देती। राहुल ने कहा भारतीय जनता पार्टी में कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद नहीं करता है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…भाजपा की पूरी मूवमेंट राम मंदिर, अयोध्या की थी। शुरुआत आडवाणी जी ने की थी, रथयात्रा की थी… कहा जाता है नरेंद्र मोदी जी ने उस रथयात्रा में आडवाणी जी की मदद की थी। मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की और प्राण प्रतिष्ठा में अडानी-अंबानी जी दिख गए लेकिन गरीब व्यक्ति नहीं दिखा… संसद में मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि, ये भाजपा ने अपनी पूरी राजनीति चुनाव के पहले इन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की… लेकिन INDIA गठबंधन अयोध्या में चुनाव जीत गया, यह क्या हुआ? इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन किया है। JCP नीरज कुमार बडगुजर ने कहा, यहां पुलिस को तैनात किया गया है और संपूर्ण शांति है…जो कार्यकर्ता(बजरंग दल के) विरोध प्रदर्शन करने निकले थे, उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गुजरात के कांग्रेस प्रभारी मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर कहा कि वह यहां के लोगों को राहत पहुंचाने आए हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने और विपक्ष का नेता बनने के बाद से राहुल गांधी ने कई अहम मुद्दे सरकार के सामने उठाए हैं. इसके अलावा वह हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने भी गए थे. मुकुल वासनिक ने कहा, ”लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद यह माना जा रहा था कि बीजेपी और राज्य सरकार अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेगी. लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है. वह नफरत की राजनीति कर रहे हैं. गुजरात में कई घटनाएं हुई हैं जिससे लोग दुखी हैं. राहुल गांधी गुजरात के लोगों को राहत पहुंचाने आए हैं.” हमारी एक दो गलती के कारण वाराणसी से जीते पीएम मोदी – राहुल राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कार्य़कर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया, ”अयोध्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को हराया है. अयोध्या के एमपी ने बताया कि यहां तीन बार सर्वे हुआ था कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं लड़ना चाहते थे. वह अयोध्या से लड़ना चाहते थे, सर्वेयर ने कहा कि अगर आप यहां से लड़ेंगे तो हार जाएंगे. आप अयोध्या में मत लड़िए नहीं तो आपका राजनीतिक करियर अयोध्या में खत्म हो जाएगा. इसलिए अय़ोध्या से नहीं बल्कि वाराणसी से लड़े. हमने एक दो गलती कर दी वर्ना वह वाराणसी से हार जाते.” राहुल गांधी से मिल अपनी बात रखेंगे पीड़ित – शक्ति सिंह बताया जा रहा है कि राहुल मोरबी ब्रिज और राजकोट गेम जोन हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी के गुजरात दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे. शक्ति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ते हैं. लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया था लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. इसलिए वे लोग राहुल गांधीा के सामने अपनी बात रखना चाहते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet