LATEST NEWS

22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस जायेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक रूसी दौरे का ऐलान हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जहां वह 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जहां इन दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण समीक्षा की जाएगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे, जो 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। करीब पांच साल में मोदी की यह पहली रूस यात्रा होगी। रूस की उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी जब उन्होंने व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में शिरकत की थी। मोदी की पुतिन के साथ आगामी वार्ता में कोई भी विषय अछूता नहीं होगा: क्रेमलिन इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच संबंधों की “अत्यंत भरोसेमंद प्रकृति” को देखते हुए, दोनों नेताओं के बीच यहां होने वाली मुलाकात में कोई भी विषय उनके लिए अछूता नहीं होगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने पेस्कोव के हवाले से बताया कि पुतिन और मोदी अपनी बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा, व्यापार तथा एजेंडे के अन्य सभी विषयों पर चर्चा करेंगे। पुतिन और मोदी के बीच वार्ता में किन विषयों पर चर्चा होगी, इस बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए क्रेमलिन अधिकारी ने कहा, “हम (रूस और भारत) संयुक्त रूप से समन्वय प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं, इसलिए क्षेत्रीय मामले, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक सुरक्षा हमेशा एजेंडे में सबसे ऊपर रहता है। इसके अलावा, निश्चित रूप से, हमारा द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संपर्क हमेशा एक केंद्र बिंदु होता है।” प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को “बहुत महत्वपूर्ण” बताते हुए अधिकारी ने कहा कि मॉस्को और नयी दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग विकसित करने की “पारस्परिक राजनीतिक इच्छाशक्ति” है। पेस्कोव ने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच संबंधों की बहुत भरोसेमंद प्रकृति को देखते हुए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि एजेंडे में शामिल सभी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा और मुद्दे कई हैं।”

टीकमगढ़ बड़ागांव धसान की तहसील के

 टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसवारी के  सरकारी स्कूल के जै हाल हैं मास्टर मास्टर ही लड़ रहे हैं बच्चों को क्या   अच्छे संस्कार देंगे ग्राम पंचायत भैसवारी के बच्चों का दिन प्रतिदिन भविष्य खराब होते जा रहा है सरकारी स्कूल में जो टीचर आ रहे हैं आपस में ही लड़ाई हो रही है जिससे बच्चों का बहुत नुकसान हो रहा है ना उनकी सही ढंग से पढ़ाई हो रही है ना सही ढंग से उनको बैठने की व्यवस्था हो रही है ना ही सही ढंग से स्कूल खुल रहा है जिसमें गांव के बच्चे टीचरों से बहुत परेशान है जो टीचर ही टीचर आपस में लड़ाई करते हैं ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसे उज्जवल होगा ग्राम पंचायत भैसवारी की सरकारी स्कूल शिक्षा बच्चों को सही तरह से नहीं मिल पा रही है शिक्षा देने वाले ही आपस में लड़ाई लड़ रहे हैं तो बच्चों का कैसे भविष्य उज्जवल होगा जब टीचर ही नहीं पढ़ाते है  वह भी लड़ रहे हैं ऐसी ही असर बच्चों पर भी पढ़ रहा है वह कहते हैं हमारे टीचर जब लड़ रहे हैं तो हम आपस में लड़ेंगे हमारी टीचर तो हर दिन लड़ाई झगड़ा दिन प्रतिदिन करते हैं जिससे हमको सही तरह से पढ़ाया नहीं जा रहा है ग्राम पंचायत भैसवारी  के सरकारी स्कूल की व्यवस्था सही  नहीं है शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं  बच्चों का भविष्य दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है

आईफोन 15 प्रो को डिस्काउंट पर खरीदें: ऑनलाइन ऑर्डर फ्लिपकार्ट

iPhone खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे सही समय है क्योंकि इसकी सेल की शुरुआत हो चुकी है। सेल में आपको ये फोन 65 हजार रुपए तक सस्ता मिल सकता है। अगर आप भी इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय साबित हो सकता है। तो चलिए इस फोन पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में आपको बताते हैं- iPhone 15 Pro की MRP 1,44,900 रुपए है और आप इसे 10% की छूट के बाद 1,29,900 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर अलग से डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा आपको सबसे भारी छूट एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला है। iPhone 15 Pro में आपको पुराना फोन वापस करने पर अलग से छूट मिल सकती है। पुराने फोन देने पर 50 हजार रुपए की छूट मिल सकती है। अगर ये डिस्काउंट आपको मिल जाता है तो फोन 65 हजार रुपए सस्ता मिल सकता है। ऐसे में आपके लिए ये डील काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। आप भी इसे आज ही ऑर्डर कर सकते हैं। खासकर ऐसे ऐप्स जो बेहतरीन कैमरे वाले स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं। उनके लिए यह फोन काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप भी इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है और डिजाइन पर भी कंपनी ने काफी काम किया है।

जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक संपन्न

 बैकुंठपुर  जिला कोरिया कलेक्टर स्थित सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बैकुण्ठपुर के विधायक भईया लाल राजवाड़े की उपस्थिति में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय व्यय लेखा का प्रस्तुतिकरण, लेखा परीक्षा रिपोर्ट का अनुमोदन, वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन, स्वीकृत कर्यों के कार्योत्तर स्वीकृति, निरस्त कार्यो का अनुमोदन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर शासी परिषद के सदस्यों के साथ चर्चा की गई। बैठक में शासी परिषद के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा में जानकारी दी गई कि जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया को वर्ष 2016-17 से मई 2024 तक 349 करोड़ 83 लाख रूपए, ब्याज की राशि 4 करोड़ 89 लाख रूपए इस तरह कुल 350 करोड़ 73 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं। अभी तक 8 हजार 418 कार्यों की लागत 503 करोड़ 4 लाख रूपए की स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 359 करोड़ 15 लाख रूपए व्यय किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखाओं का लेखा परीक्षा महालेखाकार के सूचीबद्ध चाटर्ड एकाउण्ट से जिला खनिज संस्थान न्यास कोरिया एवं 99 कार्य एजेन्सियों का लेखा परीक्षा कराया गया है।

गर्मी के सबसे ज्यादा सताए हुए राज्य उत्तर प्रदेश पर मॉनसून खासा मेहरबान नजर आ रहा

नई दिल्ली गर्मी के सबसे ज्यादा सताए हुए राज्य उत्तर प्रदेश पर मॉनसून खासा मेहरबान नजर आ रहा है। राज्य के कई हिस्सों में इस सप्ताह झमाझम बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत भी जमकर भीगने वाला है। आज कहां होगी बारिश IMD का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जुलाई, उत्तराखंड में 8 जुलाई, पंजाब में 6 और 7 जुलाई, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 5-6 जुलाई, उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक, पूर्वी राजस्थान में 5-6 जुलाई, पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, गिलगिट, लद्दाख, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में शनिवार यानी 6 जुलाई को भारी बारिश के आसार हैं। भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक जोरदार बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में 5 जुलाई, ओडिशा में 6, 8 और 9 जुलाई, बिहार में 6 से 9 जुलाई तक, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 7 से 9 जुलाई तक और असम, मेघालय में 8-9 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इधर, दक्षिण भारत में केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात राज्य में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, रायलसीमा, तेलंगाना में भी अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। मॉनसून ने 2 जुलाई को ही पूरे देश को कवर कर लिया था।  

Hathras पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले Rahul Gandhi, ‘राजनीति नहीं होनी चाहिए, प्रशासन की गलती है’

हाथरस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह हाथरस पहुंचे. यहं उन्होंने भगदड़ पीड़ित से मुलाकात की. उन्होंने इससे पहले अलीगढ़ पहुंचकर भी पीड़ितों से मुलाकात की थी.   उन्होंने हाथरस के ग्रीन पार्क में पीड़ितों से मुलाकात की. सभी पीड़ित इसी पार्क में इकट्ठा हुए थे. वह भगदड़ में जान गंवा चुकी मुन्नी देवी और आशा देवी के साथ घायल माया देवी से मिले. ये सभी हाथरस के नवीपुर खुर्द के रहने वाले हैं. राहुल गांधी इस हादसे में दम तोड़ चुकी ओमवती के परिवार के लोगों से भी मिले. बता दें कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में हाथरस जिले के बीस और शहर के दस लोग शामिल हैं. राहुल गांधी ने क्या कहा? हाथरस पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है, बहुत लोगों की मौत हुई है. मैं इसको राजनीतिक प्रिज्म से नहीं कहना चाहता हूं. मगर प्रशासन की कमी तो है, गलतियां तो हुई हैं. ये पता लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि मुआवजा सही मिलना चाहिए क्योंकि ये गरीब परिवार हैं और मुश्किल का समय है इनके लिए. तो मुआवजा ज्यादा से ज्यादा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि पीड़ितों को दिल खोलकर मुआवजा देना चाहिए. ये गरीब लोग है, इनको पैसे की जरूरत है. अगर पैसा एक साल बाद देंगे तो इसका कोई फायदा नहीं होगा. वहां पुलिस की तरफ से व्यवस्था सही नहीं थी, ऐसा परिवार वालों ने बताया है. जो चिंता की बता है. राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने यहां प्रेमवती के परिवार और शांति देवी के बेटे से मुलाकात की. राहुल गांधी पिलखना गांव के जिस घर पहुंचे थे, वहां हाथरस भगदड़ में घायल हो चुके दो पीड़ित परिवार के लोग भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से क्या कहा? राहुल गांधी ने अलीगढ़ पहुंचकर पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि वह संसद में इस मामले को उठाएंगे और उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे. अलीगढ़ में एक पीड़ित परिवार की सदस्य ने बताया कि राहुल गांधी ने हमें मदद का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा कि पार्टी के माध्यम से हमारी पूरी मदद की जाएगी. उन्होंने हमसे पूरी घटना के बारे में पूछा कि घटना कैसे हुई थी. अलीगढ़ में भगदड़ पीड़ितों ने क्या कहा? राहुल गांधी ने अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचकर हाथरस की भगदड़ में दम तोड़ चुकी प्रेमवती की बहू सोनिया से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सोनिया ने आज तक को बताया कि मेरी सास में अंधविश्वास भरा हुआ था. अब अंधविश्वास का पर्दा हट गया. वो भगवान होता तो क्या अपने भक्तों को नहीं बचाता? हमने अपनी सास की मौत के बाद बाबा की फोटो उठाकर फेंक दी है. हाथरस में 3 पीड़ित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी राहुल अलीगढ़ से सीधे हाथरस पहुंचेंगे, जहां वह तीन पीड़ित परिवारो से मिलेंगे. वह हाथरस भगदड़ में जान गंवा चुकीं मुन्नी देवी और आशा देवी के साथ घायल माया देवी के परिवार से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि मुन्नी देवी और आशा देवी हाथरस के नवीपुर खुर्द की रहने वाली हैं. वह इस हादसे में जान गंवा चुकी मुन्नी देवी, आशा देवी और घायल माया देवी के परिवार से मिलेंगे. वह जिला अस्पताल में  भर्ती हैं. राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के हाथरस में इस सप्ताह की शुरुआत में एक धार्मिक आयोजन में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इस घटना में स्वयंभू भगवान ‘भोले बाबा’ उर्फ ​​नारायण साकार हरि की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. आयोजन समिति से जुड़े छह लोग गिरफ्तार उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कार्यक्रम की आयोजन समिति से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की आंतरिक जांच रिपोर्ट में प्रबंधन और सुरक्षा प्रोटोकॉल में गंभीर खामियों को पता चला है. मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम हाथरस हादसे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी शलभ माथुर ने कहा कि मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख का इनाम रखा गया है. पुलिस जल्द ही कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाएगी. आईजी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी. बाबा का रोल सामने आया, तो उसके खिलाफ करवाई की जाएगी. हालांकि FIR में भोले बाबा का नाम नहीं है. लेकिन भोले बाबा के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. उनके फॉलोअर्स हर शहर में हैं, ऐसे में कई शहरों में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. बाबा ने नौकरी से वीआरएस लिया था, न्यायिक आयोग इसमें प्रशासनिक लापरवाही की जांच करेगा. आईजी ने कहा कि जिन आरोपियों को पूछताछ के बाद अरेस्ट किया गया है, वह आयोजन समिति के मेंबर हैं. आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 2 महिलाएं शामिल हैं. आरोपी खुद ही क्राउड मैनेजमेंट का काम करते थे. इस काम के लिए प्रशासन का हस्तक्षेप इन्हें स्वीकार नहीं था. वहीं, जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने कहा कि भगदड़ के बाद 21 शवों को आगरा, 28 को एटा, 34 को हाथरस और 38 को अलीगढ़ ले जाया गया. उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को हाथरस त्रासदी की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया, जो इस संभावना की भी जांच कर रहा है कि भगदड़ के पीछे कोई साजिश थी. पैनल दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.  

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कुल पड़े वोटों का 78.54 फीसदी वोट मिला

नई दिल्ली हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में मात्र सात सांसद ऐसे हैं जो 70 फीसदी वोट पाकर संसद पहुंचे हैं। बड़ी बात ये है कि ये सभी सांसद सत्तारूढ़ भाजपा से हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 18वीं लोकसभा में केवल सात सांसद ही 70 फीसदी वोटों से जीतकर आए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसके उलट कांग्रेस के तीन सांसद ऐसे हैं जो 30 फीसदी से भी कम वोट पाकर संसद पहुंचे हैं। ADR और NEW ने कुल 543 लोकसभा सीटों में से 542 के वोट शेयर का विश्लेषण किया है। एक सीट सूरत से भाजपा के सांसद निर्विरोध चुने गए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 542 में से आधे से अधिक यानी 279 सांसद 50 फीसदी से ज्यादा वोटों से जीतकर संसद पहुंचे हैं, जबकि 263 सांसद 50 फीसदी से कम वोट पाकर जीतने में कामयाब रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भाजपा के सभी 239 सांसदों में से 75 यानी 31 फीसदी सांसदों ने 50 फीसदी से कम वोट से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के कुल 99 सांसदों में से  57, सपा के कुल 37 सांसदों में से 32, तृणमूल कांग्रेस के 29 में से 21 और डीएमके के 22 में से 14 सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 50 फीसदी से भी कम वोट पाकर जीते हैं। 50 फीसदी वोट से ऊपर हासिल कर जीतने वालों में भाजपा के 164 और कांग्रेस के 42 सांसद ही 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कर सके हैं। भाजपा के जिन सात शख्सियतों ने 70 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है, उनमें इंदौर के सांसद शंकर लालवानी प्रमुख हैं, जिन्हें कुल पड़े वोटों का 78.54 फीसदी मिला है। यानी वो अपने निर्वाचन क्षेत्र में 78.54% वोट हासिल कर लोकसभा पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर नवासारी के सांसद सीआर पाटिल हैं, जिन्हें 77 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। विदिशा से जीतने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी 77 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि गांधीनगर सीट पर अमित शाह को 76.5 फीसदी, त्रिपुरा वेस्ट सीट पर बिप्लब कुमार देव को 72.85 फीसदी, वडोदरा के सांसद हेमांग जोशी को 72.04 फीसदी और पंचमहल से सांसद राजपाल सिंह महेंद्रसिंह जादव को 70.22 फीसदी वोट मिले हैं। 70 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर से जीतने वाले सभी सात सांसदों में से गुजरात से चार, मध्य प्रदेश से दो और त्रिपुरा से एक हैं।  

अशोक श्रीवास्तव और राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने कलेक्टर से मुलाकात की

मनेन्द्रगढ़ जिला,एम,सी,बी  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने कलेक्टर से मुलाकात की और कई वर्ष से रिटायरमेंट हो चुके और गरीब लोगों एक छोटे से मकान पर कई वर्षों से रह रहे उन्हें नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है जो की नहीं किया जाना चाहिए , कार्यवाही ऐसे व्यक्ति करें जो की कई वर्षों से कई मकानों पर कब्जा कर किराए पर दिया गया है, सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर किराए पर भी कई वर्षों से दी गई है और उसका,लाभ उठा रहे हैं ,इस पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए, जिला कलेक्टर डी,राहुल वेंकट ने कहा ऐसे लोगों ऐसे गरीब छोटे एक मकान में रहने वाले हमको कोई लेना देना नहीं हमें तो ऐसे लोगों कार्यवाही करनी है काफी वर्षों से रहकर शासकीय जमीन और शासकीय मकान का दुरुपयोग कर रहे है, कलेक्टर,डी राहुल वेंकट जल्द ही कार्यवाही करने को कहा इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रवक्ता सौरव मिश्रा ,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व न प अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हफ़ीज मेमन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष बलदेव दास, रमेश यादव, सोमू श्रीवास्तव, राम गोपाल यादव, राधे मिश्र रमेश दहिया, जोगिंदर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र तिवारी, छोटेलाल वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहें।

CM केजरीवाल की जमानत में देरी पर 150 वकीलों ने CJI को लिखा पत्र, जज पर भी उठाए सवाल

नईदिल्ली अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए 150 से अधिक वकीलों ने गुरुवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ को एक ज्ञापन भेजा है. सीजेआई को दिए गए ज्ञापन में वकीलों ने कहा कि मामले की सुनवाई कर रहे जज, ईडी और सीबीआई के मामलों में जमानत का अंतिम रूप से निपटारा नहीं कर रहे हैं और लंबी तारीखें दे रहे हैं. इस प्रतिवेदन में यह भी कहा गया है कि केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाले जस्टिस सुधीर कुमार जैन को मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए था, क्योंकि उनके सगे भाई ईडी के वकील हैं. प्रतिवेदन में कही गई ये बात चीफ जस्टिस को भेजे गए प्रतिवेदन में कहा गया है कि एएसजे न्याय बिंदु द्वारा अरविंद केजरीवाल के लिए जमानत आदेश पारित किए जाने के तुरंत बाद, राउज एवेन्यू कोर्ट के जिला जज द्वारा एक आंतरिक प्रशासनिक आदेश जारी किया गया, जिसमें सभी अवकाश अदालतों को निर्देश दिया गया कि वे किसी भी मामले में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं करेंगे और केवल नोटिस जारी करेंगे. हालांकि, पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि वकील अनुराग जैन कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धन शोधन के किसी भी मामले को नहीं देख रहे हैं. इस प्रतिवेदन पर 157 वकीलों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं. इस प्रतिवेदन पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख वकील संजीव नासियार के हस्ताक्षर भी हैं. हाईकोर्ट ने लगा दी थी आदेश पर रोक यह प्रतिवेदन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अवकाशकालीन न्यायाधीश न्याय बिंदु द्वारा 20 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जमानत दिए जाने के मद्देनजर भेजा गया है. बाद में ईडी की अपील पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट द्वारा निचली अदालत के जमानत आदेश को तत्काल सूचीबद्ध करने, सुनवाई करने और स्थगन लगाने का उल्लेख करते हुए, प्रतिवेदन में कहा गया है, ‘भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया है और इसने कानूनी बिरादरी के मन में गहरी चिंता पैदा कर दी है.’

हाथरस कांड में SIT आज शासन को सौंपेगी रिपोर्ट, DM-SSP के भी दर्ज किए गए बयान

हाथरस  उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में 121 लोगों की मौत हुई है। हादसे की एसआईटी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को शासन को सौंप दी है। एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में चल रही जांच में डीएम-एसएसपी सहित 100 लोगों के बयान हुए हैं। दो जुलाई (मंगलवार) की दोपहर हुए इस हादसे के बाद ही मुख्यमंत्री स्तर से एसआईटी जांच का आदेश जारी किया गया। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और मंडलायुक्त चैत्रा वी को एसआईटी का जिम्मा देते हुए 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की, जिसमें सबसे बड़ा सवाल हादसे के मूल कारण, लापरवाही और अनदेखियों को उजागर करना है। हालांकि, यह रिपोर्ट बुधवार को ही देनी थी, लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी रहने और बुधवार को मुख्यमंत्री के आने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। अधिकारियों ने तीन दिन का समय मांग लिया। इसमें घटनास्थल पर तैनात एक-एक पुलिस और अन्य सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी, प्रारंभिक सूचना वाले कर्मी, एंबुलेंस कर्मी, डॉक्टर, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर, किसान, चश्मदीद, घायल, तहसील और जिला स्तर के अधिकारी, डीएम-एसपी आदि तमाम लोग शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा के प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी बिक्री के लिए …..

 नई दिल्ली सोशल मीडिया पर मेडिकल परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री की घोषणा करने के एक मामले में केरल की साइबर पुलिस ने गुरुवार को एक केस दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर यह घोषणा की गई थी कि विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (एफएमजीई) के प्रश्नपत्र (Question Paper) और उत्तर कुंजी (Answer Key) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश में नीट सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं और कुछ मामलों में सीबीआई की जांच चल रही है. आपको बता दें कि विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद, जो लोग भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. टेलीग्राम पर वायरल हुआ था मैसेज  राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने टेलीग्राम समूहों पर 6 जुलाई की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की बिक्री का विज्ञापन देने वाले समूहों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मामला सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 के तहत दर्ज किया गया है, जो इस कानून के तहत दर्ज होने वाला राज्य में अपनी तरह का पहला मामला है. इस तरह की धोखाधड़ी का पता लगाने के प्रयासों के तहत, पुलिस के साइबर डिवीजन ने विभिन्न टेलीग्राम चैनलों सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24×7 साइबर गश्त शुरू कर दी है.

नैनीताल में भारी बारिश के चलते सभी स्कूल आज भी बंद

नैनीताल मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के बाद नैनीताल के स्कूल 5 जुलाई को भी बंद हैं. उत्तराखंड के नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को नैनीताल जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है. नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्वानुमान के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र शुक्रवार को भी बंद रहेंगे. जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए 5 जुलाई (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) समेत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं. मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 5 और 6 जुलाई को जनपद नैनीताल में कुछ जगह पर भारी बारिश और कहीं-कही गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है. भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जबरदस्त जलभराव हुआ, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लंबे जाम ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. बता दें कि गुरुवार (4 जुलाई 2024) को IMD की ओर से उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के बाद दो जिलों उधमसिंह नगर और नैनीताल के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी. पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में 4 जुलाई को स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था. जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को भारी बारिश का अंदेशा जताने के साथ ही ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. अपर जिलाधिकारी की ओर से कहा गया कि आदेश का उल्लघंन करने वाले स्कूलों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.  

महाराष्ट्र विधान भवन में आज रोहित, सूर्या, दुबे और यशस्वी को किया जाएगा सम्मानित

मुंबई टी20 ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। वतन लौटने पर पूरी टीम का भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से स्वागत हुआ। इस धूम के बीच टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को आज महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम की यादगार जीत से देश में खुशी का माहौल है। बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। यहां से टीम इंडिया ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो के आयोजन में शामिल होगी और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है। इस बीच जानकारी मिल रही है कि टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। यह सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 की फाइनल की हार ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सदमा इतना गहरा था कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए। लेकिन कुछ महीनों बाद ही टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि वह बस एक खराब दिन था। चैंपियन टीम को किस्मत नहीं, बल्कि उनकी काबिलियत चैंपियन बनाती है। देश 29 जून 2024 की रात जश्न में डूब गया, देश में दिवाली जैसा माहौल छा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी रोहित-कोहली अपना इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए, बस फर्क इस बात का था कि इस बार यह आंसू खुशी के थे। हर भारतीय इस जीत के जश्न में डूबा हुआ था, और अब जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ घर लौटी है, तो दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है।

अमला: विटामिन सी से भरपूर फल के 10 अद्भुत फायदे

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। विटामिन सी का समृद्ध स्रोत होने के अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इसके सेवन से शरीर में संक्रमण और कई तरह की बीमारियों से बचाव रहता है। स्वाद में खट्टा आंवला एक ऐसा फल है, जो खाने से सेहत तो ठीक रहता ही है, बाल और त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। ‘कपिल त्यागी आयुर्वेद क्लिनिक’ के संचालक कपिल त्यागी के अनुसार, इसे भारतीय करौंदा भी कहा जाता है। इसके औषधीय गुणों को आयुर्वेद में सदियों से इस्तेमाल करते हुए कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। नियमित रूप से सेवन करने से इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने से लेकर हर तरह के रोगों से बचने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, दिल को स्वस्थ रखने, बीपी और ब्लड शुगर मैनेज करने आदि में फायदे मिलते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करे आंवला विटामिन सी का पावर हाउस है। यही बात यह एक बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालते हैं, जिससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। क्रोनिक डिजीज का जोखिम कम करे शोध में यह बात सामने आई है कि आंवले के नियमित सेवन से न केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी क्रोनिक डिजीज के खतरे को भी कम करता है। कोलेस्ट्रॉल कम करे यह एलडीएल स्तर और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। इतना ही नहीं एचडीएल प्रोफाइल को बढ़ाने के अलावा यह लिपिड प्रोफाइल को बनाए रखने में भी सक्षम है। आप रोजाना आंवला खाने से एथेरोस्क्लेरोसिस से बच सकते हैं। कब्ज़ से राहत दिलाए आंवला एक डाइजेस्टिव टॉनिक है। नियमित रूप से इसके सेवन से गैस की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और सूजन से राहत के लिए मल त्याग को आसान बनाता है। बालों को बढ़ने दे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इसका उपयोग त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी होता है। यह आपके आहार में शामिल करने से न केवल बालों को पूरा करता है, बल्कि ये समय से पहले सफेद होने से भी बच जाते हैं। आंवले का पानी पीने के कई फायदे हैं डायबिटीज में सहायक डायबिटीज के लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। उत्साहित, इसमें क्रोमियम की उपस्थिति ब्लड शुगर में हो रही प्रतिक्रिया-दर-नियंत्रण करती है। इतना ही नहीं आंवला में मौजूदा पॉलीफेनॉल्स संगीत को मैनेज करना आसान बना देते हैं।

लेबर पार्टी 318 से अधिक पर विजय, ऋषि सुनक की ऐतिहासिक हार

लंदन ब्रिटेन चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटों की गिनती जारी है. एग्जिट पोल के अनुरूप मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी 318 सीटें जीत चुकी हैं जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 67 सीटें ही जीत पाई है. अभी तक 650 में से 454 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है. लिबरल डेमोक्रेट्स ने अभी तक 32 सीटों, स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने चार सीटों और रिफॉर्म यूके ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि ग्रीन पार्टी अभी तक एक ही सीट पर जीत हासिल कर पाई है. – प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच अपनी हार स्वीकार कर ली है. उन्होंने इस हार की खुद जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं और किएर स्टार्मर को जीत की बधाई देता हूं. – स्कॉटलैंड में भी लेबर पार्टी की प्रचंड जीत के आसार हैं. सूत्रों के मुताबिक, वहां लेबर पार्टी 30 से अधिक सीटें जीत सकती है. लेबर पार्टी के स्कॉटिश नेता अनस अनवर ने कहा कि हमें पूरा यकीन हैं कि हम स्कॉटलैंड में भी बहुमत हासिल करेंगे. यह बदलाव का दौर है. हमारी पहली प्राथमिकता 14 साल के कंजर्वेटिव सरकार के शासन को खत्म करना है, जिससे देश को नुकसान पहुंचा है. महत्वपूर्ण काम कल से शुरू होगा. हमारा अगला कदम 2026 में स्कॉटिश संसदीय चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना होगा. – लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ने कहा कि मतदाताओं ने फैसला सुना दिया है कि वे बदलाव के लिए तैयार हैं. स्टार्मर अपनी सीट पर भी चुनाव जीत गए हैं. पार्टी की जीत के बाद वह देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे. – मतगणना के शुरुआती नतीजों के मुताबिक, लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय नजर आ रहा है. वहीं, हार की आशंका के बीच ऋषि सुनक ने ऐलान कर दिया है कि वह कल प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. – इससे पहले वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में भी लेबर पार्टी की प्रचंड जीत का अनुमान जताय गया था. बीबीसी-इप्सोस एग्जिट पोल में किएर स्टार्मर (Keir Starmer) के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी के 410 सीटें जीतने का दावा किया गया जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. बहुमत के लिए क्या है आंकड़ा? 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है. हार का संकेत मिलने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. एग्जिट पोल के अनुमान अगर वास्तविक नतीजों में तब्दील होते हैं, तो लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर सकती है और केर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री हो सकते हैं. यूके में मतदान समाप्त होते ही वोटों की गिनती शुरू हो गई थी, लेकिन 650 सीटों वाली संसद में स्पष्ट विजेता कौन होगा यह सामने आने में कुछ घंटे लगेंगे. एक अन्य सर्वे एजेंसी YouGov ने केर स्टार्मर की लेबर पार्टी को 431 सीटें मिलने और पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के लिए सिर्फ 102 सीटों की भविष्यवाणी की है. यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो इससे लेबर पार्टी को 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में जबरदस्त बहुमत मिल जाएगा. YouGov ने 89 करीबी मुकाबले वाली सीटों की भी पहचान की है. एग्जिट पोल के अनुमान कंजर्वेटिव पार्टी के लिए 1906 के बाद से उसकी संभावित सबसे बुरी हार के संकेत देते हैं, जब उसे 156 सीटों पर जीत मिली थी. लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी को 72 सीटें और रिफॉर्म यूके पार्टी को 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कंजर्वेटिव पार्टी 14 वर्षों से सत्ता में ​काबिज बता दें कि कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 वर्षों से सत्ता में ​काबिज है. इस दौरान यूनाइटेड किंगडम ने 5 प्रधानमंत्री देख लिए. साल 2010 में हुए आम चुनावों में मिली कंजर्वेटिव्स को मिली जीत के बाद डेविड कैमरन पीएम बने थे. उसके बाद 2015 के यूके इलेक्शन में कंजर्वेटिव पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत मिली और कैमरन फिर पीएम बने. लेकिन 2016 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था. उनकी जगह कंजर्वे​टिव्स ने टेरेसा मे को प्रधानमंत्री बनाया. वह 2019 तक इस पद पर रहीं. 2019 में बोरिस जॉनसन यूके के प्रधानमंत्री बने. फिर बीच में उन्हें पद छोड़ना पड़ा और लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं. लेकिन वह सिर्फ 50 दिन ही पद पर रह सकीं. उनकी जगह ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने. भारत के लिए यूके इलेक्शन महत्व भारत और ब्रिटेन दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो साल से अधिक समय से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत कर रहे हैं. लेबर पार्टी की प्रचंड जीत से दोनों देशों के बीच एफटीए पर चल रही वार्ता के डायनामिक्स में बदलाव आ सकता है. यदि सर्वेक्षण सटीक होते हैं, तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ब्रिटेन में भी वर्तमान सरकार बदल जाएगी. बता दें कि कोविड महामारी और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण उत्पन्न संकट के बाद कई यूरोपीय देशों में हुए चुनाव में सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है. एग्जिट पोल के आंकड़े ब्रिटेन में भी यह चलन कायम रहने के संकेत देते हैं. यूके मतलब- इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नॉर्दर्न आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम- इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बनता है और आम चुनाव इन सभी देशों पर लागू होते हैं. यूके में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं, इनमें से 533 सीटें इंग्लैंड, 59 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटों वेल्स और 18 सीटें उत्तरी आयरलैंड में पड़ती हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यूके के भीतर आने वाले प्रत्येक देश की अपनी सरकार भी होती है और वहां चुनाव होते हैं. ब्रिटेन में कितनी सीटें जीतने पर प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है वोट डालने के बाद ब्रिटेन के एक अन्य निवासी ने कहा, ‘अगर मौजूदा राजनीतिक रुझान जारी रहे तो मुझे लगता है कि लेबर पार्टी को शानदार जीत के साथ 15 साल बाद सत्ता में वापस आना चाहिए। बता दें कि इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के कुल 650 निर्वाचन क्षेत्रों … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet